1.5 करोड़ की नौकरी को मारी लात, अब महीने में कमा रही है सिर्फ ₹500! वायरल हुई स्टोरी…

1.5 करोड़ की नौकरी को मारी लात, अब महीने में कमा रही है सिर्फ ₹500! वायरल हुई स्टोरी…
1.5 करोड़ की नौकरी को मारी लात, अब महीने में कमा रही है सिर्फ ₹500! वायरल हुई स्टोरी…

टोरंटो की प्रोडक्ट डिजाइनर हेइगी जियोंग ने 1.5 करोड़ की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन चुना. जानिए क्यों एक साल के इस जोखिम भरे फैसले की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है.

क्या आप अपनी 1.5 करोड़ रुपए सालाना की आरामदायक नौकरी सिर्फ अपने शौक और क्रिएटिविटी के लिए छोड़ सकते हैं? ज्यादातर लोग ऐसा करने से पहले हजार बार सोचेंगे. लेकिन टोरंटो में रहने वाली एक प्रोडक्ट डिजाइनर हेइगी जियोंग (Heigi Jeong) ने बिना एक पल गंवाए यह बड़ा कदम उठा लिया.

जून 2026 में जब हेइगी ने अपनी टेक कंपनी की सुरक्षित नौकरी छोड़ी, तो हर कोई हैरान रह गया. उनके पास 9 से 5 की एक बेहतरीन जॉब थी, जिसमें शानदार सैलरी 1,73,000 डॉलर (यानी करीब 1.5 करोड़ रुपए) मिलती थी, लाइफस्टाइल अच्छा था और छुट्टियों में घूमने की पूरी आजादी भी थी. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया को अलविदा कह दिया?

क्यों छोड़ी 1.5 करोड़ की शानदार नौकरी?

हेइगी को अपनी नौकरी से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उनकी लाइफ में काम बहुत ज्यादा बढ़ गया था. एक तरफ फुल-टाइम प्रोडक्ट डिजाइनर की नौकरी, दूसरी तरफ सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाना और साथ में एक किताब लिखने का बड़ा प्रोजेक्ट भी चल रहा था.

इन तीनों चीजों को एक साथ संभालना उनके लिए किसी मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं था. उन्होंने खुद माना कि यह स्थिति तीन फुल-टाइम नौकरियां एक साथ करने जैसी हो गई थी. इसलिए उन्होंने अपने करियर के सबसे सुरक्षित हिस्से यानी कॉर्पोरेट जॉब को छोड़ने का फैसला किया.

अब महीने में कमा रही हैं सिर्फ 500 रुपए!

नौकरी छोड़ने के बाद हेइगी की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. कॉर्पोरेट के फिक्स और भारी-भरकम वेतन के उलट अब उनकी कमाई अनिश्चित हो गई है. जुलाई महीने में कंटेंट क्रिएशन से उन्हें सिर्फ 6 डॉलर (लगभग 500 रुपए) ही मिल पाए. हालांकि किताब के एडवांस पैसों से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन हर महीने मिलने वाले पैसों में भारी उतार-चढ़ाव रहता है. कभी कमाई शून्य होती है, तो कभी उम्मीद से ज्यादा. इसके बावजूद वह इसे अपनी नाकामी नहीं मानतीं.

खुद को दिया है 1 साल का समय

बिना किसी फिक्स सैलरी के रहना आसान नहीं है. इस्तीफे से पहले हेइगी को भी काफी घबराहट और चिंता हुई थी कि क्या उनका यह फैसला गलत साबित होगा. इस डर को कम करने के लिए उन्होंने खुद को एक साल की समय सीमा दी है.

 

 

 
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *