प्रेमिका के साथ OYO होटल पहुंचा युवक मृत मिला, विवाद के बाद हुई घटना की जांच कर रही पुलिस..​​​

प्रेमिका के साथ OYO होटल पहुंचा युवक मृत मिला, विवाद के बाद हुई घटना की जांच कर रही पुलिस..​​​
प्रेमिका के साथ OYO होटल पहुंचा युवक मृत मिला, विवाद के बाद हुई घटना की जांच कर रही पुलिस..​​​

भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र स्थित कोहका के एक ओयो होटल में मंगलवार रात प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कैंप निवासी 19 वर्षीय शादाब शेख के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6 बजे युवक और उसकी प्रेमिका कोहका स्थित होटल कुणाल के एक कमरे में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि रात में दोनों ने जमकर शराब पी, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती नशे की हालत में सो गई। इसी दौरान युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने युवक को फंदे पर लटका देखा। उसने उसे नीचे उतारा और अपने दोस्तों को बुलाया। इसके बाद युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्मृतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस होटल के कर्मचारियों, दोस्तों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *