मां ने बच्ची को दरिंदगी में धकेला, मां की कथित भूमिका से नाबालिग शोषण का मामला, युवक पर 5 महीने तक दुष्कर्म का आरोप..​​​

आरोप है कि महिला ने अपनी बच्ची को 2 लाख रुपये में बेच दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले का खुलासा होने के एक महीने बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bihar Crime: बिहार के किशनगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपनी ही बच्ची को बेचने का आरोप है. आरोप है कि एक कलयुगी मां ने पैसों के चलते अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपये में बेच दिया. मां ने अपनी ही सगी बेटी को नर्क जैसी जिंदगी में धकेल दिया और बेचने वाले से पैसे ले लिए. यह मामला जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है. पुलिस जांच में इस बात का पता लगा कि आरोपी महिला ने 9 जनवरी को मोतिहारी के नरकटिया गांव निवासी अमित राय से एक सौदा तय किया था.

आरोप है कि महिला ने अपनी बच्ची को 2 लाख रुपये में बेच दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले का खुलासा होने के एक महीने बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

पीड़िता के साथ होता था दुष्कर्म

आरोप है कि अमित राय (25) मां द्वारा बेटी को बेचने के बाद बच्ची को अपने दोस्तों के साथ बहला-फुसलाकर अपने साथ मोतिहारी लेकर चला गया. पीड़िता ने बताया कि अमित राय उसे जान से मारने की धमकी देता था साथ ही साथ उसके साथ दुष्कर्म भी करता था. विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारता-पीटता भी था. बच्ची के मुताबिक वह नशे की हालत में उसके साथ हैवानियत किया करता था. आरोप है कि पिछले महीने जब आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था तब उसकी जेब से मोबाइल गिर गया था. इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने पिता को फोन किया और इस बारे में पूरी सच्चाई बताई. 

पिता ने पुलिस को दी जानकारी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी जब पिता को दी गई तो उसके पिता ने मोतिहारी पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद दोनों ने महिला थाने पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बयान पर आरोपी अमित राय समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है साथ ही साथ पीड़िता की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *