घर में आशिक संग रंगरेलियां मना रही थी बेवफा बीवी, अचानक आ धमका पति; फिर खंभे से बांधकर सिखाया सबक..!

घर में आशिक संग रंगरेलियां मना रही थी बेवफा बीवी, अचानक आ धमका पति; फिर खंभे से बांधकर सिखाया सबक..!
घर में आशिक संग रंगरेलियां मना रही थी बेवफा बीवी, अचानक आ धमका पति; फिर खंभे से बांधकर सिखाया सबक!

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से पति-पत्नी और अवैध प्रेम-प्रसंग का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर संगीन आरोप लगाए हैं. पति ने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया है. इस पूरी घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया. परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर खंभे से बांध दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति की अनुपस्थिति में रचा गया खेल यह मामला सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव का है. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का रोहित नाम के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पति के मुताबिक, जब वह घर पर मौजूद नहीं था, तब उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को चोरी-छिपे घर बुला लिया. आरोप है कि दोनों घर के भीतर रंगरेलियां मना रहे थे और उनके बीच शारीरिक संबंध बनाए जा रहे थे. इसी बीच जब पति अचानक पहुंचा, तो कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. उसने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी रोहित के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.

अचानक पहुंचे पति ने खोला राज पति के हंगामे के बाद परिजन भी तुरंत मौके पर एकत्र हो गए. मामला बिगड़ता देख प्रेमी ने भागने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे मौके पर ही धर दबोचा. परिजनों ने कथित प्रेमी को पकड़ लिया और खंभे से बांध दिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पीड़ित पति ने सैनी कोतवाली पहुंचकर अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र दिया है. पति ने पुलिस से इस मामले में कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. जिसके बाद पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *