थाने के अंदर युवक की मौत​​​​​​ से मचा बवाल,​​​​​​​​ परिवार ने उठाए गंभीर सवाल; पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

थाने के अंदर युवक की मौत​​​​​​ से मचा बवाल,​​​​​​​​ परिवार ने उठाए गंभीर सवाल; पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
थाने के अंदर युवक की मौत​​​​​​ से मचा बवाल,​​​​​​​​ परिवार ने उठाए गंभीर सवाल; पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

सहरसा, बिहार: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस अभिरक्षा के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में हिरासत में लिए गए 26 वर्षीय अनमोल कुमार का शव मंगलवार सुबह सौरबाजार थाने के शौचालय में मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मृतक की पहचान कचरा गांव के वार्ड नंबर 9 निवासी विजय शर्मा के बेटे अनमोल कुमार के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी रीना देवी छह महीने की गर्भवती है।

मृतक की पत्नी रीना के मुताबिक, गांव की एक शादीशुदा महिला अनमोल के साथ चली गई थी। इसके बाद महिला के पिता ने 21 नवंबर को थाने में लिखित शिकायत दी थी। परिजनों का कहना है कि 22 नवंबर को अनमोल और उसके साथ गई महिला को पुलिस के हवाले किया गया था।

परिवार ने युवक की मौत को लेकर पुलिस और महिला के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अनमोल की मौत को लेकर कई सवाल हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी विक्रम सिहाग समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने सौरबाजार थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित कर सभी पहलुओं की पड़ताल करने का निर्देश दिया है।

Satya Report Disclaimer: यह खबर उपलब्ध रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर तैयार की गई है। युवक की मौत के कारणों और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *