महिला सरपंच की शिकायत से​​​​​ मचा हड़कंप, फार्महाउस में 9 महीने तक रेप

महिला सरपंच की शिकायत से​​​​​ मचा हड़कंप, फार्महाउस में 9 महीने तक रेप
महिला सरपंच की शिकायत से​​​​​ मचा हड़कंप, फार्महाउस में 9 महीने तक रेप

टीकमगढ़, मध्य प्रदेश: एक महिला सरपंच ने शराब ठेकेदार और उसके भतीजे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि सरपंच बनने के बाद पंचायत का कामकाज सिखाने के बहाने उसे फार्महाउस ले जाया गया, जहां करीब नौ महीने तक उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान भरत राय के रूप में हुई है, जबकि उसके भतीजे धर्मेंद्र राय को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। धर्मेंद्र पर पंचायत से जुड़े जरूरी दस्तावेज, आधिकारिक सील और डिजिटल हस्ताक्षर अपने कब्जे में रखने के साथ महिला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

सरपंच बनने के बाद शुरू हुआ कथित शोषण

एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला 14 जुलाई 2022 को ग्राम पंचायत की सरपंच निर्वाचित हुई थी। उसे पंचायत के कामकाज का अधिक अनुभव नहीं था। आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर भरत राय ने सरकारी और पंचायत संबंधी काम समझाने का भरोसा दिया।

महिला का कहना है कि आरोपी उसे चार पहिया वाहन से अपने फार्महाउस ले गया। शिकायत के मुताबिक, पहले फार्महाउस में करीब तीन महीने और फिर दूसरे फार्महाउस में लगभग छह महीने तक उसे रखा गया। इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पंचायत के दस्तावेज और डिजिटल हस्ताक्षर रखने का आरोप

शिकायत में भरत राय के भतीजे धर्मेंद्र राय की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। महिला के मुताबिक, पंचायत का काम संभालने के नाम पर धर्मेंद्र ने ग्राम पंचायत की आधिकारिक सील, सिम कार्ड और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) अपने पास रख लिए थे।

महिला का आरोप है कि जब उसने ये दस्तावेज और सामान वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अब इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

**शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *