छह महीने पहले हुई थी​​​​​ शादी, फिर घर में पसरा मातम; पत्नी की हत्या के आरोपों के बीच पति ने उठाया ऐसा कदम

छह महीने पहले हुई थी​​​​​ शादी, फिर घर में पसरा मातम; पत्नी की हत्या के आरोपों के बीच पति ने उठाया ऐसा कदम
छह महीने पहले हुई थी​​​​​ शादी, फिर घर में पसरा मातम; पत्नी की हत्या के आरोपों के बीच पति ने उठाया ऐसा कदम

बांका, बिहार: शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति पर ही हत्या में शामिल होने का आरोप लगा और वह घर से फरार हो गया। इस बीच पत्नी का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार रोककर पति के लौटने का इंतजार किया। करीब दो दिन बाद पति घर पहुंचा और पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी।

यह मामला बांका जिले के कैथा गांव का है। यहां 24 नवंबर को लक्ष्मी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां रीना देवी ने इस मामले में उसके पति रंजीत मंडल और भगवानपुर गांव के दो मजदूरों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से ही रंजीत फरार बताया जा रहा था।

पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मी का शव घर लाया गया, लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजन पति के आने का इंतजार कर रहे थे। मृतका की मां का कहना था कि अंतिम संस्कार की कुछ परंपरागत रस्में पति द्वारा निभाई जाती हैं और मुखाग्नि देने की जिम्मेदारी भी उसी की थी।

परिजनों को पुलिस ने भी समझाया कि अंतिम संस्कार में देरी नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, परिवार पति के आने की मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार काफी समझाने-बुझाने के बाद रंजीत घर पहुंचा और पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार में शोक का माहौल बना रहा।

छह महीने पहले हुई थी शादी

लक्ष्मी कुमारी और रंजीत मंडल की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। इतनी कम अवधि में ही दोनों के वै

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *