
बेतिया, बिहार: पश्चिम चंपारण के कुमारबाग थाना क्षेत्र में तीन मासूम बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात पति गांव में आयोजित अष्टयाम से घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए।
मृतका की पहचान 23 वर्षीय मंतुरन देवी के रूप में हुई है। घटना लखौरा वार्ड संख्या आठ की है। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने किसी तरह के पारिवारिक विवाद से इनकार किया है।
दरवाजा नहीं खुला तो छत तोड़कर कमरे में पहुंचा पति
मंतुरन के पति गोलू साह ने बताया कि वह दिल्ली में सेंटरिंग का काम करता है और करीब 20 दिन पहले ही घर लौटा था। शनिवार रात गांव में अष्टयाम का आयोजन हो रहा था। वह अपने दोनों बेटों को लेकर वहां शामिल होने गया था।
रात करीब आठ बजे जब वह घर लौटा तो कमरे का लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने एस्बेस्टस की छत तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर लोहे के पाइप से कपड़े के सहारे पत्नी का शव लटका हुआ था।
पति बोला- पत्नी से कोई विवाद नहीं था
पति गोलू साह ने बताया कि उसके और मंतुरन के बीच किसी तरह का झगड़ा या विवाद नहीं हुआ था। पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उसे जानकारी नहीं है। घटना के बाद वह पत्नी को लेकर जीएमसीएच पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका की बड़ी बहन खलाशी देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह पूर्वी चंपारण के केसरिया पुरानी बाजार वार्ड संख्या 10 की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि मंतुरन अपने पति को शराब पीने

Leave a Reply