दहेज की मांग और दो बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, मारपीट कर घर से निकाला.

दहेज की मांग और दो बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, मारपीट कर घर से निकाला.
दहेज की मांग और दो बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, मारपीट कर घर से निकाला.

समालखा: हरियाणा के समालखा क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने और दो बेटियों को जन्म देने के कारण एक विवाहिता को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

वजीरपुर टिटाना निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जलपुरा गांव निवासी अमन के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, उसके परिवार ने शादी में अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि उससे लगातार अतिरिक्त दहेज लाने की मांग की जाती थी और इस वजह से उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

दो बेटियां होने पर ताने देने का आरोप

मनीषा का आरोप है कि उसकी दो बेटियां हैं और दोनों के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। शिकायत के मुताबिक, सास और जेठानियां बेटियां पैदा होने को लेकर उसे ताने देती थीं और अपमानित करती थीं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर को उसके पति अमन, जेठ सिकंदर, रवि और सुंदर के साथ सास तथा जेठानियों रिंकी और पिंकी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला के मुताबिक, आरोपियों ने डंडों और लात-घूंसों से हमला किया और बाल पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

शिकायत के अनुसार, घर से निकाले जाने के बाद महिला ने फोन पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि उसे दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

समालखा थाना प्रभारी महिपाल के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस की जांच

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *