आसनसोल के ‘बर्नपुर’ में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार’

आसनसोल के ‘बर्नपुर’ में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार’
आसनसोल के ‘बर्नपुर’ में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार’

आसनसोल: दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शंकर मंडल नामक व्यक्ति पर रेप का आरोप है। बच्ची के परिजनों का दावा है कि वह पड़ोस के एक घर में गई थी,जहां कथित तौर पर बच्ची के साथ गलत आचरण किया गया।

मेडिकल जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के पिता के मुताबिक, घर लौटने के बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द हो रहा था। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि शंकर मंडल ने उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत की है। इसके बाद परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया गया। पिता का कहना है कि अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव

बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद संजय विश्वकर्मा और गुड्डू रजक नाम के दो लोगों ने उन पर पुलिस में दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। वहीं, बच्ची की मां ने भी बताया कि उनकी बेटी पड़ोस में खेलने गई थी और वापस लौटकर उसने शंकर मंडल द्वारा कथित तौर पर गलत आचरण किए जाने की बात बताई। मां ने शंकर मंडल पर इलाके में दबंगई करने और कई घरों पर अवैध रूप से कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।

हालांकि, शंकर मंडल के परिजनों ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि शंकर मंडल को मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। बच्ची की पहचान उजागर नहीं की गई है। इससे पहले बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर के आरोपी प्रभास मंडल का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था।

शख्स की हत्या

वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले में घर में हथियार लेकर घुसने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गोपाल हालदार के रूप में हुई है। उसने बताया कि यह घटना कोलकाता के दक्षिणी छोर पर स्थित सोनारपुर में बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब हालदार और दो अन्य लोग कमराबाद फुलेर हाट के अंबेडकर नगर इलाके में स्थित एक घर में घुस गए और वहां रह रहे लोगों पर हमला कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *