Author: contact.satyareport@gmail.com

  • बहू ने ससुर पर अश्लील मैसेज भेजने और दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज..

    बहू ने ससुर पर अश्लील मैसेज भेजने और दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज..

    बहू ने ससुर पर अश्लील मैसेज भेजने और दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज..

    महिला का आरोप है कि उसका ससुर उससे बातचीत करने के बहाने उसके मायके पहुंच गया. वहां उसे एकांत में ले जाकर कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उसने भेजे गए संदेशों और वीडियो के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा.

     हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

    पुलिस के अनुसार ऊना जिले के अंब क्षेत्र की रहने वाली रवीना बेगम ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह पिछले लगभग दस महीने से अपने मायके में रह रही है. महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने 3 नवंबर 2025 को अपनी फेसबुक आईडी ‘केवल खान’ के माध्यम से उसे ‘लव यू’ लिखकर संदेश भेजा और साथ ही अश्लील वीडियो भी भेजी.

    महिला के मायके पहुच गया ससुर

    महिला का आरोप है कि इसके बाद उसने संबंधित फेसबुक आईडी को तत्काल ब्लॉक कर दिया. इसके बावजूद 7 जनवरी 2026 को उसका ससुर उससे बातचीत करने के बहाने उसके मायके पहुंच गया. वहां उसे एकांत में ले जाकर कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उसने भेजे गए संदेशों और वीडियो के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा. विरोध करने पर उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ किया.

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय तक डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी. अब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

    पुलिस ने क्या कहा?

    महिला थाना हमीरपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है. मामले से जुड़े सभी तथ्यों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों की पड़ताल की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

  • ‘स्टूपिड बर्ड’ कहलाने वाला अफ्रीका का शिकारी पक्षी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

    ‘स्टूपिड बर्ड’ कहलाने वाला अफ्रीका का शिकारी पक्षी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

    Featured Image

    दुनिया में ऐसे कई जीव मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ अपनी सुंदरता से आकर्षित करते हैं, तो कुछ का डरावना रूप लोगों को उनसे दूर रहने पर मजबूर कर देता है। इन्हीं में एक बेहद अनोखा पक्षी है, जिसका नाम शूबिल हैं, इसका चेहरा और विशाल चोंच इसे किसी डरावनी फिल्म के जीव जैसा बना देते हैं, लेकिन इसकी असली कहानी इससे भी ज्यादा रोचक है। हैरानी की बात यह है कि इतना खतरनाक दिखने वाला पक्षी कई जगहों पर “स्टूपिड बर्ड” के नाम से भी जाना जाता है।

    जूते जैसी दिखने वाली विशाल चोंच

    शूबिल अफ्रीका के दलदली और नम इलाकों में पाया जाता है। खासतौर पर यह दक्षिण सूडान, युगांडा, इथियोपिया और जाम्बिया जैसे देशों के वेटलैंड क्षेत्रों में देखा जाता है। पहली नजर में लोग इसे सारस या बगुले की प्रजाति समझ लेते हैं, लेकिन वैज्ञानिक इसे पेलिकन परिवार के अधिक करीब मानते हैं। इस पक्षी की सबसे खास पहचान इसकी बड़ी और मजबूत चोंच है, जो आकार में जूते जैसी दिखाई देती है। इसी वजह से इसका नाम “शूबिल” पड़ा। इसकी चोंच लगभग एक फुट लंबी और काफी चौड़ी होती है, जिससे यह अपने शिकार को मजबूती से पकड़ लेता है।

    शांत दिखने वाला लेकिन खतरनाक शिकारी

    हालांकि शूबिल अक्सर शांत और स्थिर दिखाई देता है, लेकिन यह बेहद चालाक शिकारी माना जाता है। इसका भोजन मुख्य रूप से मछलियां, सांप, ईल और छोटे जलीय जीव होते हैं। कई बार यह छोटे मगरमच्छों और मॉनिटर लिजर्ड का भी शिकार कर लेता है। शिकार करने का इसका तरीका बेहद दिलचस्प होता है। यह घंटों तक पानी के किनारे बिना हिले खड़ा रह सकता है। जैसे ही कोई जीव इसकी पहुंच में आता है, यह अचानक तेज हमला कर उसे पकड़ लेता है। इसकी इसी तकनीक को वैज्ञानिक “कोलैप्सिंग अटैक” कहते हैं।

    आखिर क्यों कहा जाता है “स्टूपिड बर्ड”?

    इतनी ताकत और शानदार शिकार क्षमता होने के बावजूद शूबिल को “स्टूपिड बर्ड” कहा जाता है। माना जाता है कि कई बार यह बहुत धीमी प्रतिक्रिया देता है। कभी-कभी इसके सामने भोजन होने के बावजूद यह लंबे समय तक स्थिर खड़ा रहता है, मानो फैसला ही न कर पा रहा हो कि शिकार करना है या नहीं। इसके अलावा, इंसानों के करीब आने पर यह अपने पंखों को अजीब अंदाज में हिलाता है। कुछ विशेषज्ञ इसे इसके अभिवादन करने का तरीका मानते हैं। यही व्यवहार लोगों को इसे अलग और थोड़ा अजीब पक्षी मानने पर मजबूर करता है।

    तेजी से घट रही है संख्या

    प्राकृतिक आवास खत्म होने और अवैध तस्करी के कारण शूबिल की संख्या लगातार कम होती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय संरक्षण संगठनों के अनुसार दुनिया में अब इनकी संख्या बेहद सीमित रह गई है। यही वजह है कि इसे संरक्षण सूची में शामिल किया गया है। कुछ देशों में लोग इसे शौक और प्रतिष्ठा के प्रतीक के रूप में पालते भी हैं। दुर्लभ होने के कारण काले बाजार में इसकी कीमत हजारों डॉलर तक पहुंच जाती है।

  • शादी के कुछ दिन बाद ही पड़ोसियों की छत फांद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, वापसी पर पति ने कहा- ‘अब नीले ड्रम का नाम सुनकर भी डर लगता है’..

    शादी के कुछ दिन बाद ही पड़ोसियों की छत फांद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, वापसी पर पति ने कहा- ‘अब नीले ड्रम का नाम सुनकर भी डर लगता है’..

    शादी के कुछ दिन बाद ही पड़ोसियों की छत फांद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, वापसी पर पति ने कहा- ‘अब नीले ड्रम का नाम सुनकर भी डर लगता है’..

    दूल्हे की नींद खुली तो नई नवेली दुल्हन घर से गायब थी. सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसे गहनों समेत छत के रास्ते प्रेमी संग भागते देखा गया. दुल्हन पड़ोसियों की छत के रास्ते ससुराल से फरार हुई लेकिन जब परिजन दुल्हन को समझा-बुझाकर वापस ससुराल छोड़ने आए तो पति ने नीले ड्रम के डर से दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया

    पिछले कुछ दिनों से देश में वैवाहिक संबंधों में विवाद और मतभेद के मामले सामने आ रहे हैं. यूंतो शादी दो लोगों के बीच एक अटूट रिश्ते को दर्शाती है लेकिन जरा-सी लापरवाही या चीक कब अजीबोंगरीब डर और गहरी साजिश में बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इसलिए आजकल काफी सोच-समझकर विवाह संबंध किए जाते हैं. भविष्य के अनचाहे संघर्षों को टालने के लिए दोनों पक्षों की रजामंदी ली जाती है लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां रजामंदी से शादी के बावजूद शादी के अगले ही दिन दुल्हन के प्रेम संबंध का खुलासा हुआ, जब पति को सबूतों के आधार पर पत्नी के संबंधों की जानकारी मिली तो उसने नीले ड्रम के खौफ से उसे अपनाने से इनकार कर दिया.

    सुहागरात की अगली सुबह दुल्हन फरार

    यह घयना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंधिया नगर की बताई जा रही है जहां टेंट का बिजनेस करने वाले जितेंद्र जोशी की शादी मुरैना के झुंडपुरा की रहने वाली नम्रता जोशी के साथ 28 जून को हुई थी. अगले दिन दुल्हन की विदा होकर अपने ससुराल ग्वालियर पहुंची. घर में वधू के आगमन पर काफी खुशनुमा माहौल था. रीति-रिवाज, गाना-बजाना चल रहा था. सुहागरात को दोनों वर-वधू कमरे में गए लेकिन अगली सुबह दूल्हे की नींद खुली को दुल्हन घर से गायब थी. 

    सीसीटीवी से खुले काले राज़

    चौंकाने वाली बात तो यह थी कि घर के मेन दरवाजे पर ताला लगा था और दूसरी मंजिल की छत की भी कुंडी लगी थी तो दुल्हन आखिर घर से बाहर गई कैसे? जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो सारा सच बाहर आ गया. दुल्हन अपने आशिक के साथ दूसरे घरों की छत को लांघते हुए अपने आशिक के साथ भाग रही थी. जब घर और सामान की तलाशी ली गई तो सोने और चांदी के कीमती गहने गायब थे.

    पुलिस में शिकायत, मायके वालों का एक्शन

    शादी के अगले दिन हुई वारदात से परेशान दूल्हा पक्ष विश्वविद्यालय पुलिस थाने पहुंचा और दुल्हन पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और आनन-फानन में दुल्हन की तलाश की. अपनी लाड़ली नम्रता को ढूंढकर, अपने साथ पुलिस थाने ले आए जहां दुल्हन नम्रता ने अपनी गलती मानी और दूल्हे जितेंद्र के साथ ससुराल वापस जाने के लिए तैयार हो गई, लेकिन दूल्हे के मन में पहले से एक अनहोनी का डर घर कर गया था.

    नीले ड्रम के डर, रात को हुआ था विवाद

    दूल्हे जितेंद्र जोशी पर जब परिजनों ने दबाव बनाने लगे तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया. इधर पुलिस का कहना था कि दूल्हे पक्ष की काफी बदनामी हुई है, लेकिन मामला कुछ और ही निकला. दूल्हा जितेंद्र और दुल्हन नम्रता से पूछताछ हुई तो पता चला कि दोनों की बीच सुहागरात वाले दिन झगड़ा हुआ था. पत्नी नम्रता की उम्र पति जितेंद्र से ज्यादा थी. दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि दुल्हन नाराज होकर प्रेमी संग भाग निकली.  पुलिस थाने में पति जितेंद्र जोशी को काफी समझाया गया लेकिन उसने साफ कह दिया कि देश में नीले ड्रम जैसे काफी खौफनाक घटनाएं हुई है. पति ने कहा कि उसे अपनी जान प्यारी है और वो डर में जीकर शादी को आगे नहीं बढ़ा सकता.

  • भारत के शहरों जैसे नाम, लेकिन देश है दूसरा! जानिए कहां बसे हैं आगरा-लखनऊ.?

    भारत के शहरों जैसे नाम, लेकिन देश है दूसरा! जानिए कहां बसे हैं आगरा-लखनऊ.?

    अगर आप दिल्ली-कोलकाता का नाम सुनेंगे, तो आपको लगेगा कि ये तो भारत के शहर हैं. आगरा, लखनऊ, मेरठ आदि भी भारत में मौजूद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा एक ऐसा देश भी है, जहां ये सारे शहर आपको मिल जाएंगे. सोशल मीडिया पर मेलबर्न की सड़कों पर लगे बोर्ड्स देख हर भारतीय हैरान है.

    भारत के शहरों जैसे नाम, लेकिन देश है दूसरा! जानिए कहां बसे हैं आगरा-लखनऊ.?

    अगर आप दिल्ली-कोलकाता का नाम सुनेंगे, तो आपको लगेगा कि ये तो भारत के शहर हैं. आगरा, लखनऊ, मेरठ आदि भी भारत में मौजूद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा एक ऐसा देश भी है, जहां ये सारे शहर आपको मिल जाएंगे. सोशल मीडिया पर मेलबर्न की सड़कों पर लगे बोर्ड्स देख हर भारतीय हैरान है.

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में भारतीय शहरों के नाम वाली कई सड़कें, सबर्ब्स और जगहें मौजूद हैं. दिल्ली रोड, कोलकाता स्ट्रीट, आगरा एवेन्यू, लखनऊ लेन, मेरठ क्रिसेंट जैसी जगहों के नाम भारतीयों को चौंकाते हैं. सोशल मीडिया पर इन बोर्ड्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन नामों को देखकर कई भारतियों को जो वहां बसे हैं, उन्हें घर जैसा महसूस होता है.

    क्यों पड़े भारतीय नाम?
    मेलबर्न और आसपास के इलाकों में 19वीं और 20वीं सदी में ब्रिटिश काल के दौरान कई जगहों का नामकरण भारतीय शहरों के नाम पर किया गया था. ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश सेना के कई सैनिक भारत में तैनात रहे थे. उन्होंने अपनी यादों में इन नामों को रखा था. कुछ जगहों का नामकरण भारतीय मूल के प्रवासियों या व्यापारिक संबंधों के कारण भी हुआ. आज मेलबर्न में भारतीय समुदाय काफी बड़ा है. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लाखों लोग रहते हैं. वे इन नामों को देखकर सांस्कृतिक जुड़ाव महसूस करते हैं. मेलबर्न के विभिन्न इलाकों में घूमने वाले भारतीय पर्यटक और छात्र इन बोर्ड्स की तस्वीरें खींचकर पोस्ट करते हैं. एक यूजर ने लिखा, “आगरा तो भारत में है, यहां आगरा रोड देखकर लगा जैसे टाइम मशीन में आ गया.” दूसरे ने कहा, “लखनऊ का स्वाद याद आ गया.”

    दोनों देशों का गहरा संबंध
    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षिक संबंध मजबूत हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है. मेलबर्न विश्वविद्यालय जैसे संस्थान भारतीय छात्रों से भरे रहते हैं. क्रिकेट, फूड और बॉलीवुड के जरिए भी कनेक्शन बढ़ा है. भारतीय रेस्टोरेंट, फेस्टिवल और दीवाली-होली के आयोजन मेलबर्न को भारत जैसा बना देते हैं.

  • बाथरूम में घुसकर जीजा पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मामला पहुंचा पुलिस तक..

    बाथरूम में घुसकर जीजा पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मामला पहुंचा पुलिस तक..

    बाथरूम में घुसकर जीजा पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मामला पहुंचा पुलिस तक..

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कैंट पुलिस स्टेशन इलाके से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप पानी-पानी होने वाले हैं. दरअसल, एक 29 साल की औरत ने अपने पति के जीजा पर पिछले छह महीनों से लगातार गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया.

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कैंट पुलिस स्टेशन इलाके से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप पानी-पानी होने वाले हैं. दरअसल, एक 29 साल की औरत ने अपने पति के जीजा पर पिछले छह महीनों से लगातार गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया, उसका कहना है कि उसके साथ अश्लील हरकतें की जा रही थीं ऑर्डर गलत तरीके से भी छुआ जाता था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    6 महीने से कर रहा था गंदी हरकतें 

    बता दें कि पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुशीनगर जिले का रहने वाला उसके पति का जीजा जब भी पिछले छह महीनों में उनके घर आता था, तो उसके साथ गंदी-गंदी हरकते करता था. महिला ने बताया कि आरोपी कभी-कभी उसके कमरे में झांकता था या किचन में घुसकर गलत हरकत करने की कोशिश करता था. महिला का कहना है कि जब भी वो विरोध करती थी, तो आरोपी पारिवारिक रिश्तों का हवाला देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता था.

    बाथरूम में करने वाला था कांड 

    पीड़िता ने ये भी बताया कि एक दिन जब वो नहाने के लिए बाथरूम जा रही थी, तो आरोपी जबरदस्ती अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करने की कोशिश की. उसने बताया कि उसने आरोपी को धक्का देकर और वहां से भागकर अपनी जान बचाई. महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने पति और ससुराल वालों को इस घटना के बारे में बताया, लेकिन किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया; बल्कि उसी को दोषी ठहराने की कोशिश की गई. इसके बाद, उसने अपने पिता को जानकारी दी और उनके साथ कैंट पुलिस स्टेशन जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

  • स्विफ्टलेट: लार से तैयार होता है बेशकीमती घोंसला, दुनिया भर में है जबरदस्त मांग..

    स्विफ्टलेट: लार से तैयार होता है बेशकीमती घोंसला, दुनिया भर में है जबरदस्त मांग..

    Featured Image

    प्रकृति में कई ऐसे जीव-जंतु हैं, जो अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। कोई अपनी ताकत के लिए जाना जाता है तो कोई अपनी सुंदरता के लिए। इसी तरह एक छोटी-सी पक्षी स्विफ्टलेट अपने बेहद अनोखे घोंसले के कारण चर्चा में रहती है। इस पक्षी का घोंसला इतना कीमती होता है कि इसकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच सकती है।

    लार से तैयार होता है घोंसला

    अधिकांश पक्षी अपने घोंसले तिनकों, पत्तियों और छोटी टहनियों की मदद से बनाते हैं, लेकिन स्विफ्टलेट का तरीका बिल्कुल अलग है। यह अपने मुंह से निकलने वाली विशेष लार का उपयोग करके घोंसला तैयार करती है। हवा के संपर्क में आने पर यह लार धीरे-धीरे सख्त होकर मजबूत संरचना का रूप ले लेती है। कई दिनों की लगातार मेहनत के बाद कप के आकार जैसा मजबूत घोंसला बनकर तैयार होता है। यह पक्षी आमतौर पर समुद्र के किनारे मौजूद गुफाओं, ऊंची चट्टानों और अंधेरी जगहों को घोंसला बनाने के लिए चुनती है, जिससे उसके घोंसले सुरक्षित रह सकें।

    आखिर इतनी ज्यादा क्यों है कीमत ?

    स्विफ्टलेट के घोंसले की मांग खासकर एशियाई देशों में बहुत अधिक है। चीन, हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में इसका उपयोग प्रसिद्ध बर्ड नेस्ट सूप बनाने में किया जाता है। इसे एक प्रीमियम और लग्जरी लग्जरी फूड बनता है, इसलिए कई आलीशान रेस्तरां अपने मेन्यू में इसे विशेष व्यंजन के रूप में शामिल करते हैं। शुद्ध घोंसले का एक किलो वजन लाखों रुपये में बिक सकता है।

    स्वास्थ्य लाभ को लेकर क्या है दावा ?

    कई लोगों का मानना है कि स्विफ्टलेट के घोंसले में प्रोटीन, अमीनो एसिड और कई प्रकार के खनिज पाए जाते हैं। दावा किया जाता है कि इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। हालांकि, इन दावों को लेकर वैज्ञानिकों की राय एक जैसी नहीं है और अभी भी इस विषय पर शोध जारी है।

    संरक्षण भी है जरूरी

    बर्ड नेस्ट सूप कई सदियों से चीनी संस्कृति का हिस्सा रहा है। बढ़ती मांग के कारण कई क्षेत्रों में स्विफ्टलेट और उसके घोंसलों की सुरक्षा के लिए विशेष संरक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि इस अनोखी पक्षी की संख्या और प्राकृतिक आवास सुरक्षित रह सकें।

  • पत्नी को मायके छोड़ नाबालिग साली के साथ फरार होने का आरोप, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच..

    पत्नी को मायके छोड़ नाबालिग साली के साथ फरार होने का आरोप, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच..

    पत्नी को मायके छोड़ नाबालिग साली के साथ फरार होने का आरोप, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच..

    बिहार के सारण जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज एक युवक अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

    पत्नी मायके में रह गई, जीजा नाबालिग साली को लेकर हो गया फरार

    बिहार के सारण जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज एक युवक अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए दोनों की तलाश में जुटी है.

    पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने करीब एक साल पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी सारण जिले के ही एक युवक से की थी. शादी के कुछ समय बाद युवती मायके आई हुई थी. 19 जून को उसका पति पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन किसी पारिवारिक कारण से उसकी विदाई नहीं हो सकी.

    विदाई नहीं होने के बाद लगा गंभीर आरोप

    परिजनों का आरोप है कि पत्नी को साथ न ले जा पाने से नाराज युवक ने कुछ दिन बाद घर की नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई. शिकायत के अनुसार, 22 जून को वह कथित तौर पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया. घटना के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है.

    परिजनों ने पहले खुद की तलाश

    किशोरी के अचानक लापता होने के बाद परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित जगहों पर उसकी तलाश की. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तब परिजनों ने सोनपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी.परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और जल्द ही किशोरी का पता लगाने की कोशिश की जाएगी. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

    जांच जारी, पुलिस ने की अपील

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल यह आरोप शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए हैं. किशोरी की बरामदगी और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

  • पति-पत्नी के रिश्ते में कब चुप रहना है बेहतर? जानिए किन बातों पर सोच-समझकर करें चर्चा..

    पति-पत्नी के रिश्ते में कब चुप रहना है बेहतर? जानिए किन बातों पर सोच-समझकर करें चर्चा..

    पति-पत्नी के रिश्ते में कब चुप रहना है बेहतर? जानिए किन बातों पर सोच-समझकर करें चर्चा..

    समय के साथ वैवाहिक रिश्तों की प्रकृति काफी बदल चुकी है। आज एक सफल शादी सिर्फ प्रेम पर नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, समझ, सम्मान और संवाद की गुणवत्ता पर भी निर्भर करती है। अक्सर यह माना जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का रहस्य नहीं होना चाहिए, लेकिन संबंध विशेषज्ञों का कहना है कि हर बात बिना सोचे-समझे साझा करना हमेशा रिश्ते के हित में नहीं होता।

    भावनाओं को व्यक्त करने में रखें संतुलन

    हर व्यक्ति के मन में समय-समय पर कई तरह की भावनाएं आती हैं। गुस्सा, तनाव, निराशा या असुरक्षा जैसे भाव अगर बिना सोच-विचार के व्यक्त किए जाएं, तो उनका असर लंबे समय तक रिश्ते पर पड़ सकता है। लगातार नकारात्मक बातें करने से पार्टनर भी मानसिक दबाव महसूस कर सकता है और रिश्ते में असहजता बढ़ सकती है।

    आर्थिक और करियर संबंधी चिंताओं को समझदारी से रखें

    वैवाहिक जीवन में वित्तीय स्थिरता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में नौकरी छोड़ने, करियर बदलने या भविष्य की आर्थिक चुनौतियों को लेकर बार-बार चिंता व्यक्त करने से साथी के मन में भी असुरक्षा पैदा हो सकती है। विशेषज्ञों की राय है कि ऐसी बातों पर चर्चा जरूर करें, लेकिन समाधान-आधारित दृष्टिकोण के साथ।

    कमियों की ओर इशारा करते समय अपनाएं सही तरीका

    कई लोग स्पष्टवादिता के नाम पर अपने जीवनसाथी की कमजोरियों को सीधे तौर पर सामने रख देते हैं। चाहे बात गुस्से की आदत की हो, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की हो या भावनात्मक दूरी की, यदि उसे गलत लहजे में कहा जाए तो सामने वाला आलोचना या आरोप महसूस कर सकता है। इसलिए संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करते समय शब्दों का चयन बेहद महत्वपूर्ण होता है।

    दूसरे लोगों के प्रति आकर्षण की चर्चा सोच-समझकर करें

    रिश्तों के जानकार मानते हैं कि किसी अन्य व्यक्ति के प्रति आकर्षण जैसी बातों को साझा करना कई बार अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है। भले ही इसका उद्देश्य ईमानदारी हो, लेकिन इससे जीवनसाथी के मन में असुरक्षा और संदेह की भावना जन्म ले सकती है। वैवाहिक संबंधों की मजबूती काफी हद तक भरोसे पर टिकी होती है।

    अकेलेपन की भावना को सही ढंग से व्यक्त करें

    ऐसा संभव है कि शादीशुदा होने के बावजूद कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करे। हालांकि इस विषय पर बातचीत करते समय भाषा और परिस्थिति दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। यदि बात गलत तरीके से कही जाए, तो साथी स्वयं को जिम्मेदार मान सकता है, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ने की आशंका रहती है।

    हर सच तुरंत कहना जरूरी नहीं

    विशेषज्ञों का मानना है कि रिश्तों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है, लेकिन हर विचार या भावना को उसी क्षण व्यक्त कर देना हमेशा सही रणनीति नहीं होती। कई बार उचित समय, सही शब्द और संतुलित संवाद किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

  • नवविवाहित जोड़े की हनीमून ट्रिप बनी चर्चा का विषय, होटल में हुआ चौंकाने वाला घटनाक्रम…

    नवविवाहित जोड़े की हनीमून ट्रिप बनी चर्चा का विषय, होटल में हुआ चौंकाने वाला घटनाक्रम…

    नवविवाहित जोड़े की हनीमून ट्रिप बनी चर्चा का विषय, होटल में हुआ चौंकाने वाला घटनाक्रम…

    शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून मनाने गया कपल, होटल में ठहरते ही बदल गई पति की नियत, फिर अपनी ही पत्नी को…

      महाराष्ट्र के लोहागढ़ में मंगेतर को पहाड़ी से धक्का देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब दिल्ली-एनसीआर के नोएडा से भी वैवाहिक रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के सेक्टर-75 में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति…

      महाराष्ट्र के लोहागढ़ में मंगेतर को पहाड़ी से धक्का देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब दिल्ली-एनसीआर के नोएडा से भी वैवाहिक रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के सेक्टर-75 में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति पर हनीमून के दौरान दार्जिलिंग में सीढ़ियों से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नोएडा की सेक्टर-113 थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

      ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं शादी की खुशियां

      पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनका विवाह इसी साल 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान नामक युवक के साथ हुआ था लेकिन शादी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति हरविंदर ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया था।

      होटल में रची मौत की साजिश

      शादी के कुछ दिनों बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग गए थे। पीड़िता का आरोप है कि 9 मई को जब वे दार्जिलिंग के एक होटल में ठहरे हुए थे तभी हरविंदर ने उन्हें जान से मारने की नीयत से सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया। इस जानलेवा हमले में नवविवाहिता के सिर, पेट और दोनों घुटनों में गंभीर चोटें आईं।

      नोएडा लौटकर भी नहीं रुका हैवानियत का सिलसिला

      हैवानियत का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। पीड़िता ने बताया कि 10 मई को जब दोनों वापस नोएडा लौटे और उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी पति गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने पीड़िता का मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। इसके बाद उसने घायल पत्नी के पेट में लातें मारीं और थप्पड़-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस के पास जाने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी और अगले ही दिन पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर अपने पिता के घर भाग गया।

      फिलहाल गंभीर रूप से घायल पीड़िता ने किसी तरह अपना इलाज कराया और 17 जून को अपना सरकारी मेडिकल कराने के बाद सेक्टर-113 थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी हरविंदर के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    • जाना शॉर्ट वीडियो देखने वाले बच्चों पर मंडरा रहा खतरा, रिसर्च में सामने आए अहम संकेत..

      जाना शॉर्ट वीडियो देखने वाले बच्चों पर मंडरा रहा खतरा, रिसर्च में सामने आए अहम संकेत..

      Featured Image

      इंस्टाग्राम आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है, जहां लोग घंटों तक रील्स देखने, स्टोरी लगाने और चैटिंग में व्यस्त रहते हैं। खासकर रील्स का क्रेज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों में देखा जा रहा है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिसर्च में यह चिंता जताई गई है कि लगातार शॉर्ट वीडियो देखने की यह आदत मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

      लगातार रील्स देखने से बढ़ सकता है तनाव

      जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ बायरॉथ के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, लंबे समय तक शॉर्ट वीडियो देखने से बच्चों और युवाओं में तनाव बढ़ने की संभावना रहती है। इसके साथ ही उनका ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी कमजोर हो सकती है। यह अध्ययन जून में European Child & Adolescent Psychiatry जर्नल में प्रकाशित हुआ था। शोधकर्ताओं का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी काफी समय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर बिता रही है, जिसका असर उनके व्यवहार और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।

      रील्स की आदत बढ़ाने वाले मुख्य कारण

      स्टडी में तीन प्रमुख वजहें सामने आईं, जो लोगों को लगातार रील्स देखने के लिए मजबूर करती हैं। पहला, हर समय नया कंटेंट मिलते रहना, जिससे उपयोगकर्ता ऐप छोड़ नहीं पाते। दूसरा, अनलिमिटेड स्क्रॉलिंग फीचर, जो कभी खत्म नहीं होता और लोगों को लंबे समय तक व्यस्त रखता है। तीसरा, पर्सनलाइज्ड एल्गोरिदम, जो यूज़र की पसंद के अनुसार ही वीडियो दिखाता है, जिससे उनका जुड़ाव और बढ़ जाता है।

      बड़े स्तर पर किया गया विश्लेषण

      इस शोध में लगभग 42 अलग-अलग रिसर्च ग्रुप्स के डेटा का विश्लेषण किया गया और करीब 47,000 लोगों को शामिल किया गया, जिनकी औसत उम्र लगभग 16 वर्ष थी। अध्ययन में यह पाया गया कि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोग उनसे जल्दी अलग नहीं हो पाते। लगातार नए वीडियो आने से उपयोगकर्ता लंबे समय तक स्क्रॉल करते रहते हैं।

      बच्चों को कैसे बचाया जा सकता है

      विशेषज्ञों का सुझाव है कि माता-पिता अगर बच्चों के लिए एक संतुलित डिजिटल रूटीन बनाएं और मोबाइल इस्तेमाल का समय सीमित करें, तो इसका असर कम किया जा सकता है। बच्चों को बाहर खेलने, खेलकूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना भी जरूरी है। साथ ही परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने से बच्चों की सोशल मीडिया पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो सकती है।