Category: Crime

  • कैथल के भाणा गांव में खौफनाक वारदात…16 वर्षीय बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह होश उड़ा देगी

    कैथल के भाणा गांव में खौफनाक वारदात…16 वर्षीय बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह होश उड़ा देगी

    कैथल के भाणा गांव में खौफनाक वारदात…16 वर्षीय बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह होश उड़ा देगी

    पुंडरी के गांव भाणा स्थित सरस्वती ईंट भट्ठे पर गुरुवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान 16 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद भट्ठे पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के निवासी लक्ष्मी प्रसाद जिसकी उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे लक्ष्मी प्रसाद का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर उनका 16 वर्षीय बेटा भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान बेटे ने कस्सी से अपने पिता पर हमला कर दिया। कस्सी का वार गले पर लगने से लक्ष्मी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही DSP सुशील प्रकाश, CIA कैथल और पुण्डरी थाना की जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

  • मुनानगर : खेत में लगाई आग और फंस गए तीन भाई,  पुलिस ने दर्ज की FIR, एक साल तक MSP पर फसल बेचने पर रोक जानें पूरा मामला

    मुनानगर : खेत में लगाई आग और फंस गए तीन भाई,  पुलिस ने दर्ज की FIR, एक साल तक MSP पर फसल बेचने पर रोक जानें पूरा मामला

    मुनानगर : खेत में लगाई आग और फंस गए तीन भाई,  पुलिस ने दर्ज की FIR, एक साल तक MSP पर फसल बेचने पर रोक जानें पूरा मामला

    हरियाणा सरकार की सख्ती और प्रतिबंध के बावजूद यमुनानगर जिले में पराली जलाने के मामले सामने आने लगे हैं। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव मंधार में खेत में पराली जलाने के आरोप में तीन भाइयों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

    यमुनानगर में उप कृषि निदेशक डॉक्टर आदित्य डबास ने बताया कि विभाग द्वारा कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया है।पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उपायुक्त यमुनानगर की ओर से जिले में फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद गांव मंधार में हरजीत सिंह, ओंकार सिंह और अवतार सिंह ने अपने खेत में पराली जलाई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने प्रशासन की ओर से जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों की अवहेलना की। कृषि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर छप्पर थाना पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद सामने आई इस घटना के बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक आदेशों की अवहेलना के आरोप में कार्रवाई की है। चालू सीजन में पराली जलाने के मामले में यह जिले की पहली दर्ज प्राथमिकी है।जिला प्रशासन ने यमुनानगर जिला के सभी गांव में निगरानी के लिए नोडल अफसरो की नियुक्ति की है।

    उप कृषि निदेशक डॉक्टर आदित्य डबास ने बताया कि जो भी व्यक्ति खेतों में आग लगाएगा उसे ₹5000 जुर्माना किया जाता है। इसके साथ-साथ एक साल के लिए उसके पोर्टल को भी फसल की खरीद के लिए बंद कर दिया जाता है, उसमें रेड एंट्री कर दी जाती है। उसकी कोई भी फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जाती। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ यह कार्रवाई भी की गई है।

    उप कृषि निदेशक ने बताया कि देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जहां पराली प्रबंधन के लिए अर्थात पराली न जलाने के लिए सरकार की तरह की सहायता उपलब्ध करवाती है। इसके बावजूद कोई किसान पराली जलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। जो इस मामले में किया गया है। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि वह सरकार के नियमों का पालन करें ,पराली जलाने से न सिर्फ पशु पक्षी बल्कि इंसान, बुजुर्ग बच्चे इससे प्रभावित होते हैं खेतों की ऊर्जा शक्ति कम होती है।

  • सोनीपत में प्रशासन की ‘बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर के मकान पर चलाया बुलडोजर; भारी पुलिस बल रहा तैनात;

    सोनीपत में प्रशासन की ‘बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर के मकान पर चलाया बुलडोजर; भारी पुलिस बल रहा तैनात;

    सोनीपत में प्रशासन की ‘बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर के मकान पर चलाया बुलडोजर; भारी पुलिस बल रहा तैनात;

    जानकारी के मुताबिक, सोनीपत ड्रेन नंबर-6 के पास आदर्श नगर गली नंबर 6 में बने इस मकान को नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने ध्वस्त किया है। प्रशासन के अनुसार, निर्माण अवैध था और नगर निगम की ओर से नोटिस देने के बाद कार्रवाई की गई।बताया गया है कि बिहार निवासी मंजु के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से मकान को गिराया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान और सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार भी तैनात रहे।

    बुलडोजर की यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान की मौजूदगी में की गई। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के संबंध में आदेश मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के मुताबिक, इसे अवैध पाए जाने पर ध्वस्त कराया गया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि इस तरह के अवैध निर्माण पर आगे भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

  • फरीदाबाद में जर्जर इमारत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, डरी-सहमी पीड़िता ने मां को बताई आपबीती; 3 लोग गिरफ्तार’

    फरीदाबाद में जर्जर इमारत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, डरी-सहमी पीड़िता ने मां को बताई आपबीती; 3 लोग गिरफ्तार’

    फरीदाबाद में जर्जर इमारत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, डरी-सहमी पीड़िता ने मां को बताई आपबीती; 3 लोग गिरफ्तार’

    हरियाणा के फरीदाबाद में एक जर्जर इमारत में 13-वर्षीय एक लड़की के साथ उसके दोस्त के सामने कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

    ट्यूशन के बाद अपने दोस्त से मिलने गई थी पीड़िता

    पुलिस के अनुसार, लड़की और उसका 16-वर्षीय मित्र ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र स्थित उक्त इमारत में गए थे, तभी आरोपियों ने उन्हें धमकाया और लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस संबंध में 29 सितंबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के अनुसार, घटना 24 अगस्त की है, जब 13-वर्षीय लड़की ट्यूशन के बाद अपने 16-वर्षीय दोस्त से मिलने गई थी। इसी दौरान छह युवक कथित तौर पर दोनों का पीछा करते हुए जर्जर इमारत में पहुंचे और दोनों नाबालिगों को धमकाने के बाद लड़की का यौन उत्पीड़न किया। 

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों ने करीब एक महीने तक घटना की जानकारी अपने माता-पिता से छिपाए रखी। बाद में लड़की में गंभीर मानसिक परेशानी के लक्षण दिखने पर उसकी मां ने उससे बात की, तब उसने घटना के बारे में बताया और परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़िता के पुरुष मित्र के साथ भी कुकर्म किया, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत के आधार पर 29 सितंबर को दुष्कर्म संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म के आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज:

    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज:

    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज:

    स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर टोला भुड़कुड़वा में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की शव उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली।जिसे कोल्हुई पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।इस मामले में कोल्हुई पुलिस ने नव विवाहिता की माँ के तहरीर पर पति समेत सास ससुर व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में लग गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम चैनपुर टोला भुड़कुड़वा में नव विवाहिता लक्ष्मी का शव उस के कमरे में लटकता हुआ मिला।सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस और सीओ फरेंदा मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सी ओ फरेंदा ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस सम्बन्ध में कोल्हुई पुलिस ने मृतका लक्ष्मी की माता शीला पत्नी राम प्रसाद निवासिनी हरदी डाली थाना कोतवाली सोनौली की तहरीर पर ससुर चंद्र शेखर,पति विजय,सास सायना,देवर के विरुद्ध धारा 80(2),85,115(2),352,351(3) बी एन एस व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।मामले की विवेचना सी ओ फरेंदा दीप शिखा वर्मा कर रही हैं।

    इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया मृतका की माँ के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया:

    उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया:

    उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया:

    चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शुक्रवार को अवैध कब्जे में बने इसके कालिंदीपुरम स्थित कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

    पीडीए ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई की

    पीडीए की करीब 200 वर्ग मीटर जमीन पर पिछले 10 वर्षों से कब्जा कर रियल एस्टेट से संबंधित कार्यालय संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पीडीए की टीम ने तीन बुलडोजर लगाए। जोनल अधिकारी सूरज पटेल की अगुवाई में पीडीए का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

    पीडीए की जमीन पर अवैध निर्माण था

    अधिकारियों के अनुसार, प्राधिकरण की जमीन पर बिना अनुमति कब्जा कर कार्यालय का निर्माण कराया गया था। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। खालिद जफर को माफिया अतीक अहमद के करीबियों में बताया जाता रहा है।

    कसारी-मसारी में भी अवैध प्लाटिंग तोड़ा गया

    उमेश पाल हत्याकांड में उसका नाम वांछित अभियुक्त के रूप में सामने आया है। इसके अलावा पीडीए की ओर से कालिंदीपुरम और कसारी-मसारी इलाके में 30 बीघा से अधिक दायरे में भी अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया।

  • हत्या या आत्महत्या? 12 साल के बच्चे का बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव, जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुलिस

    हत्या या आत्महत्या? 12 साल के बच्चे का बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव, जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुलिस

    हत्या या आत्महत्या? 12 साल के बच्चे का बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव, जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुलिस

    ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर का शव घर के बाथरूम की चौखट से नग्नावस्था में लटका मिला।

    किशोर के शरीर पर चोट के निशान मिलने से स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या बता रही है।

    जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से ग्राम चूड़ा सकतपुर जिला पीलीभीत निवासी पातीराम परिवार के साथ हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहते हैं व कामगार हैं।

    शरीर पर चोट के निशान

    बुधवार दोपहर उनके बेटे आयुष (12) का शव बाथरूम की चौखट से लटका मिला। तब उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पिता पातीराम का आरोप है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को लटका दिया।

    पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। पुलिस ने पैनेल को द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया।

    मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका

    प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

  • आंध्र प्रदेश: जली हुई ‘बाइक’ ने खोला राज, पत्नी ने ही रची थी बीजेपी नेता के हत्या की खौफनाक साजिश:

    आंध्र प्रदेश: जली हुई ‘बाइक’ ने खोला राज, पत्नी ने ही रची थी बीजेपी नेता के हत्या की खौफनाक साजिश:

    आंध्र प्रदेश: जली हुई ‘बाइक’ ने खोला राज, पत्नी ने ही रची थी बीजेपी नेता के हत्या की खौफनाक साजिश:

    आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय बीजेपी नेता की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

    पुलिस ने जब एक मामूली सी घटना नेता की बाइक जलाने की जांच शुरू की, तो जो सच सामने आया उसने सबको चौंका दिया। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता की पत्नी समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि यह पूरा वाकया 13 सितंबर की रात का है, जब आंध्र प्रदेश में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मुनिराजु की मोटरसाइकिल को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। शुरुआत में मुनिराजु की शिकायत पर पुलिस ने इसे सिर्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का एक आम मामला मानकर जांच शुरू की।

    पुलिस ने पहले यह एंगल खंगाला कि कहीं यह किसी स्थानीय राजनीतिक विवाद या विनायक चविथी फ्लेक्सी विवाद से जुड़ा हुआ तो नहीं है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा।

    सीसीटीवी फुटेज से खुला साजिश का जाल

    इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की। इसके आधार पर पुलिस ने पांच युवकों साई, उदय किरण, लीला कृष्णा, पृथ्वीराज और हरीश की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बाइक जलाने की बात कबूल कर ली। लेकिन, इस जांच में तब एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया जब मुनिराजु की पत्नी प्रशांतिका का नाम इस साजिश से जुड़ गया।

    पत्नी और प्रेमी का खौफनाक प्लान

    इतना ही नहीं पुलिस जांच में सामने आया कि बीजेपी नेता की पत्नी प्रशांतिका के आरोपी साई के साथ करीबी संबंध थे। प्रशांतिका सोशल मीडिया के जरिए अपने पति की हर गतिविधि और लोकेशन की जानकारी साई के साथ शेयर करती थी।

    पुलिस के मुताबिक, प्रशांतिका और इन सभी आरोपियों ने कई बार मिलकर मुनिराजु की हत्या की साजिश रची थी, हालांकि वे अपने इस नापाक मकसद को अंजाम तक नहीं पहुंच पाए थे। बाइक जलाने की घटना भी इसी बड़ी साजिश का एक हिस्सा थी।

    सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में

    गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने वाली पत्नी प्रशांतिका और उसके आरोपी पांचों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है।

  • सिमडेगा: जमीन विवाद में देवर की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल’

    सिमडेगा: जमीन विवाद में देवर की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल’

    सिमडेगा: जमीन विवाद में देवर की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल’

    बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रही महिला प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को सलडेगा टोंगरीटोली, सिमडेगा से सुकरमुनी देवी (50), पति बसंत महतो, निवासी पालेमुंडा कुम्हारटोली को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार बीते 25 जुलाई को पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद में बड़े भाई बसंत महतो (58) ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई भुनेश्वर महतो (58) पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया था। हमले में भुनेश्वर महतो की मौत हो गई थी।

    गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी

    पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र परशुराम महतो के लिखित आवेदन पर बोलबा थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 को बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई थी।

    डीएसपी ने कहा कि पूर्व में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को सफलता मिली और महिला आरोपित सुकरमुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • दिल्ली में लापता ‘बाउंसर’ अजय डेढ़ा की हत्या? नाले से शव बरामद; ऑटो ड्राइवर पर शक’

    दिल्ली में लापता ‘बाउंसर’ अजय डेढ़ा की हत्या? नाले से शव बरामद; ऑटो ड्राइवर पर शक’

    दिल्ली में लापता ‘बाउंसर’ अजय डेढ़ा की हत्या? नाले से शव बरामद; ऑटो ड्राइवर पर शक’

    पूर्वी दिल्ली में चिल्ला गांव से 24 सितंबर से लापता बाउंसर का शव पटपड़गंज औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित नाले से मिला है। मृतक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    वहीं, मृतक की पहचान अजय डेढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    चिल्ला गांव में रहते थे

    अजय डेढ़ा चिल्ला गांव में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह नोएडा के एक बिल्डर के यहां बाउंसर के तौर पर काम करते थे।

    परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    परिजनों के अनुसार, 24 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद अजय ऑटो से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने पत्नी को अपनी और ऑटो की फोटो भेजी थी। इसके कुछ देर बाद पत्नी ने उन्हें फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पटपड़गंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

    1 अक्टूबर को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि अजय का शव नाले से बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अजय को घर छोड़ने वाले ऑटो चालक पर हत्या का शक जताया है।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही ऑटो चालक समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।