Category: Gazab

  • इश्क के लिए परिवार: से छिपाई पहचान, फिर रची अपनी मौत की कहानी, 4 साल बाद जिंदा सामने आया युवक

    इश्क के लिए परिवार: से छिपाई पहचान, फिर रची अपनी मौत की कहानी, 4 साल बाद जिंदा सामने आया युवक

    इश्क के लिए परिवार: से छिपाई पहचान, फिर रची अपनी मौत की कहानी, 4 साल बाद जिंदा सामने आया युवक

    मामला मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है. सोनू कुमार मूल रूप से गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 6 नवंबर 2022 को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए करीब 50 हजार रुपए लेकर पटना जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

    50 हजार रुपए लेकर घर से निकला था सोनू

    50 हजार रुपए लेकर घर से निकला था सोनू

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा दूसरा केस सामने आया

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा दूसरा केस सामने आया

    मुजफ्फरपुर में चार साल पुराने कथित हत्याकांड का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. जिस युवक सोनू कुमार की हत्या की FIR दर्ज हुई थी, वह चार साल बाद खुद पुलिस के सामने पहुंच गया. पूछताछ में सामने आया कि सोनू ने अपनी हत्या की झूठी कहानी खुद रची थी. पुलिस के मुताबिक, उसने प्रेम प्रसंग को परिवार से छिपाने और घरवालों से दूर रहने के लिए यह पूरी साजिश रची.

    50 हजार रुपए लेकर घर से निकला था सोनू मामला मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है. सोनू कुमार मूल रूप से गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र का रहने वाला है. 6 नवंबर 2022 को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए करीब 50 हजार रुपए लेकर पटना जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

    9 नवंबर को सोनू के भाई धीरज प्रसाद श्रीवास्तव ने थावे थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसी बीच परिवार के WhatsApp पर सोनू के मोबाइल से एक ऑडियो मैसेज और सिर से खून निकलने की तस्वीर भेजी गई. ऑडियो में दावा किया गया कि कुछ लोगों ने पैसे और बैग छीनने के लिए सोनू के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी.

    हत्या का केस दर्ज, पुलिस ने बनाई विशेष टीम ऑडियो और तस्वीर सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया. इसके बाद मुजफ्फरपुर के देवरिया थाने में कांड संख्या 25/23 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया. मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई. पुलिस ने सोनू की तलाश में कई जगह दबिश दी और अलग-अलग एंगल से जांच की, लेकिन काफी समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला.

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा दूसरा केस सामने आया करीब चार साल बाद इस मामले में नया मोड़ आया. पुलिस के सामने सोनू के प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अलग मामला पहुंचा. थावे थाने में एक युवती की मां ने उसके अपहरण को लेकर कांड संख्या 324/22 दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की. जांच आगे बढ़ी तो सोनू के लापता होने और उसकी कथित हत्या की कहानी के पीछे प्रेम प्रसंग का कनेक्शन सामने आया. पुलिस के मुताबिक, सोनू युवती को अपने साथ दूसरे राज्य ले गया था. इसके बाद उसने परिवार को गुमराह करने के लिए अपनी मौत का झूठा नाटक रचा.

    चार साल बाद खुद थाने पहुंचा सोनू पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबिश के बाद सोनू कुमार 17 सितंबर 2026 को खुद देवरिया थाने पहुंच गया. पूछताछ में उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेम प्रसंग को परिवार से छिपाना चाहता था. इसी वजह से उसने खुद को मृत दिखाने की साजिश रची और परिवार को हत्या की कहानी पर विश्वास दिलाने के लिए ऑडियो और तस्वीर भेजी. अब पुलिस सोनू के बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. चार साल तक जिस युवक की हत्या की जांच चलती रही, उसके जिंदा मिलने से पूरे मामले की कहानी ही बदल गई है.

  • 5 साल से रोज वकील: के चेंबर में रोटी लेने पहुंचता है बंदर, मेज पर बैठकर करता है इंतजार, अनोखी दोस्ती ने जीता लोगों का दिल

    5 साल से रोज वकील: के चेंबर में रोटी लेने पहुंचता है बंदर, मेज पर बैठकर करता है इंतजार, अनोखी दोस्ती ने जीता लोगों का दिल

    5 साल से रोज वकील: के चेंबर में रोटी लेने पहुंचता है बंदर, मेज पर बैठकर करता है इंतजार, अनोखी दोस्ती ने जीता लोगों का दिल

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला कचहरी में एक अधिवक्ता और बंदर की अनोखी दोस्ती इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब पांच साल से एक बंदर रोजाना अधिवक्ता महेश यादव के चेंबर में रोटी लेने पहुंचता है। दोनों के बीच इतना अपनापन हो गया है कि बंदर को अपने इस खास दोस्त के पास पहुंचने का इंतजार रहता है।

    बताया जाता है कि बंदर कभी अधिवक्ता की मेज पर बैठकर रोटी मिलने का इंतजार करता है, तो कभी उनकी जेब में रोटी तलाशने लगता है। जैसे ही उसे रोटी मिलती है, वह उसे लेकर वहां से चला जाता है। अधिवक्ता भी अपने इस बेजुबान दोस्त का खास ख्याल रखते हैं और रोज उसके लिए रोटी रखते हैं।

    30 साल से वकालत कर रहे हैं महेश यादव

    अधिवक्ता महेश यादव पिछले करीब 30 वर्षों से वकालत कर रहे हैं। वह पहले सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रोजाना की तरह जब वह जिला कचहरी में अपने चेंबर में बैठते हैं, तो उनका यह खास मेहमान भी उनसे मिलने पहुंच जाता है।

    कई बार बंदर सीधे उनकी मेज पर आकर बैठ जाता है और चुपचाप रोटी मिलने का इंतजार करता है। महेश यादव भी प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरते हैं और उसे रोटी खिलाते हैं। कभी-कभी बंदर उनकी जेब टटोलकर रोटी निकालने की कोशिश भी करता है।

    वकील नहीं आते, तब भी चेंबर के आसपास मंडराता है बंदर

    इस अनोखी दोस्ती की सबसे खास बात यह है कि यह रिश्ता कुछ दिनों या महीनों का नहीं, बल्कि करीब पांच साल पुराना बताया जा रहा है। अगर किसी वजह से महेश यादव कचहरी नहीं पहुंचते, तब भी बंदर उनके चेंबर के आसपास मंडराता रहता है।

    अगले दिन जैसे ही अधिवक्ता कचहरी पहुंचते हैं, बंदर फिर उनके पास आ जाता है। उसकी यह आदत देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

    कचहरी के व्यस्त माहौल में बेजुबान दोस्ती की चर्चा

    जिला कचहरी जैसे व्यस्त माहौल में अधिवक्ता और बंदर का यह अपनापन लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला देता है। इंसान और जानवर के बीच बने इस अनोखे रिश्ते को देखकर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

    यह कहानी बताती है कि प्यार और अपनापन केवल इंसानों तक सीमित नहीं होता। कभी-कभी बेजुबान जानवर भी अपने व्यवहार से ऐसा रिश्ता बना लेते हैं, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में जगह बना लेता है।

  • जिस महिला की हत्या: की हो रही थी जांच, वो 20 दिन बाद मिली जिंदा, कैसे Instagram ने खोला राज?

    जिस महिला की हत्या: की हो रही थी जांच, वो 20 दिन बाद मिली जिंदा, कैसे Instagram ने खोला राज?

    जिस महिला की हत्या: की हो रही थी जांच, वो 20 दिन बाद मिली जिंदा, कैसे Instagram ने खोला राज?

    जिस महिला की हत्या की आशंका की जांच झारखंड पुलिस कर रही थी, वो महिला सूरत में छुपकर रह रही थी. एक दिन महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाल दिया. इसके बाद उसका राज खुल गया. गुजरात पुलिस ने उसे बरामद किया और झारखंड पुलिस को सौंप दिया.

    गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां झारखंड पुलिस जिस विवाहिता को मृत मानकर उसकी हत्या की आशंका में जांच कर रही थी, वह महिला सूरत में जीवित और सुरक्षित मिली है. सूरत की पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लापता विवाहिता को खोज निकाला. महिला के जीवित मिलने के बाद झारखंड में दर्ज हत्या के मामले की जांच में बड़ा मोड़ आ गया है. अब झारखंड पुलिस जीवित सूरत से लेकर रवाना हो गई है. महिला के जीवित होने का प्रमाण पुलिस और महिला के ससुराल वालों को उसकी इंस्टाग्राम आईडी से मिला था.

    पिता ने की थी हत्या की शिकायत- झारखंड के रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर खलारी थाना पुलिस ने महिला के पति समेत दो नामजद आरोपियों और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

    साल 2010 में हुई थी महिला की शादी- खलारी पुलिस थाने में दर्ज हुई FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता 65 साल के छट्टू गोप चतरा के टंडवा ग्वाला टोली के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी 36 वर्षीय बेटी विणी देवी उर्फ विणा देवी की शादी वर्ष 2010 में रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र के चुरी दक्षिणी बस्ती निवासी सामु महतो, पिता बंधु महतो के साथ हिंदू रीति-रिवाज से कराई थी. दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।शिकायत में पिता ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही उनका दामाद सामु महतो उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था. इस संबंध में उन्होंने 30 अगस्त 2026 को खलारी थाने में सनहा दर्ज कराया था.

    पति पर लगा था पत्नी की हत्या का आरोप- झारखंड के खलारी थाने में दर्ज शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि 24 अगस्त 2026 को सामु महतो ने अपने साथी अनिकेत यादव के साथ मिलकर उनकी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को छिपा दिया. पिता ने पुलिस से अपनी बेटी के शव को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी. FIR में सामु महतो, अनिकेत यादव और घर के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं.

    सूरत में मिली महिला की लोकेशन- पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला को मृत मानकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ कर रही थी. इसी बीच खलारी थाना पुलिस को गुमशुदा महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए वीडियो से उसके सूरत में होने की जानकारी मिली थी. महिला ने जब अपना मोबाइल ऑन किया तो उसका लोकेशन सूरत की सचिन GIDC पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आया था. झारखंड पुलिस ने फ़ौरन ही सूरत की सचिन जीआईडीसी थाना पुलिस का संपर्क कर उनके थाने में दर्ज महिला के हत्या मामले की एफ़आईआर से अवगत कराया था. सूचना के आधार पर सूरत की सचिन जीआईडीसी थाना पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और झारखंड पुलिस की एफ़आईआर में मर चुकी महिला को सुरक्षित और जीवित खोज निकाला था.

    प्रताड़ना से तंग आकर छोड़ा घर- महिला प्राथमिक पूछताछ में महिला ने सूरत की सचिन जीआईडीसी पुलिस को बताया कि वह अपने पति और ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान थी. इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर छोड़ने का फैसला किया और किसी को बिना बताए चुपचाप 20 दिन पहले सूरत आकर रहने लगी थी. यहाँ पर वो देहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजारा करती थी. अब सूरत में विवाहित महिला के जीवित और सुरक्षित मिलने के बाद झारखंड पुलिस की हत्या की जाँच में नया मोड़ ले लिया है. जिस मामले में झारखंड में विवाहिता की हत्या की आशंका जताई गई थी, उसमें अब महिला के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.

    सूरत पुलिस ने क्या बताया?

    सूरत पुलिस के एसीपी सुनील तरड़े ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को झारखंड राज्य के रांची जिले के खलारी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने सचिन GIDC पुलिस स्टेशन सूरत से संपर्क किया. उन्होंने लिखित रिपोर्ट देकर सहायता मांगी. खलारी थाने में दर्ज प्राथमिकी (FIR No. 46/2026) के तहत बीएनएस (BNS 2023) की धारा 85, 103 (हत्या), 238 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज था. पीड़िता का नाम विनी देवी उर्फ वीणा देवी है. पुलिस के मुताबिक महिला को सकुशल रांची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि महिला का पति उस पर शक करता था और उसके साथ मारपीट व प्रताड़ना करता था. पति के इसी उत्पीड़न से तंग आकर महिला बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी. वह पिछले लगभग 20 दिनों से सचिन GIDC इलाके में रह रही थी और पहली बार यहां आकर छोटा-मोटा मजदूरी का काम करके अपना गुजारा कर रही थी.

  • 28 से 30 सितंबर तक: बैंक हड़ताल, लगातार 5 दिन बंद रहेंगी ब्रांच, जानें कैश और UPI पर कितना पड़ेगा असर

    28 से 30 सितंबर तक: बैंक हड़ताल, लगातार 5 दिन बंद रहेंगी ब्रांच, जानें कैश और UPI पर कितना पड़ेगा असर

    28 से 30 सितंबर तक: बैंक हड़ताल, लगातार 5 दिन बंद रहेंगी ब्रांच, जानें कैश और UPI पर कितना पड़ेगा असर

    देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. चलिए आपको डीटेल में पूरी खबर बताते हैं.

    देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में परेशानी बढ़ सकती है. दरअसल, बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक मैनेजमेंट की अपील के बावजूद यूनियनें अपने फैसले पर कायम हैं. यूनियनों का कहना है कि बैंक कर्मचारियों के लिए हफ्ते में पांच दिन काम यानी 5-Day Banking की मांग पर सरकार और बैंक मैनेजमेंट की तरफ से कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है.

    28 से 30 सितंबर तक रहेगी हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने मंगलवार को जारी बयान में अपनी सभी यूनियनों और सदस्यों से 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है. यानी सोमवार से बुधवार तक बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी.

    लगातार 5 दिन बंद रह सकती हैं बैंक ब्रांच इस हड़ताल का असर इसलिए ज्यादा हो सकता है क्योंकि इसके ठीक पहले शनिवार और रविवार की छुट्टी है. 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल होगी. इस तरह कई बैंक ब्रांच लगातार पांच दिनों तक बंद रह सकती हैं.

    ATM से निकाल सकेंगे कैश बैंक हड़ताल का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों को कैश के लिए पूरी तरह परेशान होना पड़ेगा. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को हड़ताल के दौरान ATM और ADWM का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. केनरा बैंक ने भी ATM और BNA जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने की जानकारी दी है. हालांकि, ATM में कैश उपलब्धता जगह और समय के हिसाब से अलग हो सकती है.

    UPI और ऑनलाइन बैंकिंग चलती रहेगी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल का सीधा असर नहीं पड़ने की उम्मीद है. SBI ने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. केनरा बैंक ने भी मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के साथ UPI ऐप के जरिए लेनदेन करने को कहा है. यानी ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने, UPI पेमेंट और कई डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.

    ब्रांच जाकर होने वाले काम प्रभावित हड़ताल के दौरान बैंक ब्रांच में होने वाले कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं. इनमें कैश जमा या निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करना और KYC जैसे काम शामिल हैं. इसलिए जिन ग्राहकों को इन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी है, वे हड़ताल से पहले अपना काम निपटा सकते हैं.

  • चीनी बार-बार हो जाती है गीली: और चिपचिपी? डिब्बे में डाल दें ये चीजें…

    चीनी बार-बार हो जाती है गीली: और चिपचिपी? डिब्बे में डाल दें ये चीजें…

    चीनी बार-बार हो जाती है गीली: और चिपचिपी? डिब्बे में डाल दें ये चीजें…

    चीनी बार-बार हो जाती है गीली और चिपचिपी? कुछ आसान तरीकों को अपनाकर चीनी को लंबे समय तक सूखा रखा जा सकता है. चलिए जानते हैं कैस.

    चीनी हमारी रसोई की रोजमर्रा की जरूरत है. चाय-कॉफी से लेकर मिठाई और कई दूसरी चीजों में इसका इस्तेमाल होता है. लेकिन कई बार डिब्बे में रखी चीनी कुछ दिनों बाद गीली और चिपचिपी होने लगती है. चीनी के दाने आपस में चिपककर गुच्छे बना लेते हैं और डिब्बे की अंदरूनी सतह पर भी नमी नजर आने लगती है. दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ी वजह हवा में मौजूद नमी होती है. चीनी नमी को आसानी से सोख लेती है. हालांकि, कुछ आसान तरीकों को अपनाकर चीनी को लंबे समय तक सूखा रखा जा सकता है.

    चीनी चिपचिपी क्यों हो जाती है? चीनी के गीले होने की सबसे बड़ी वजह नमी है. अगर डिब्बा ठीक से बंद नहीं है, तो नम हवा अंदर पहुंचकर चीनी को प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा गीले चम्मच से चीनी निकालना भी इसकी एक वजह है. इसलिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें.

    सही कंटेनर में रखें चीनी चीनी को हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट कांच के जार में रखना बेहतर है. डिब्बे में चीनी भरने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसमें पानी या नमी न हो. रोजाना इस्तेमाल के लिए अलग डिब्बा रखें और बाकी चीनी को अलग कंटेनर में स्टोर करें. इससे पूरे स्टॉक को बार-बार खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    चावल के दाने करेंगे मदद चीनी को नमी से बचाने के लिए डिब्बे में कुछ चावल के दाने रख सकते हैं. चावल अतिरिक्त नमी सोखने में मदद कर सकता है. अगर आप चावल को सीधे चीनी में नहीं रखना चाहते, तो उसे साफ कपड़े की छोटी पोटली में बांधकर डिब्बे में रखा जा सकता है.

    लौंग और दालचीनी चीनी के डिब्बे में 4-5 लौंग रखने से उसकी खुशबू चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है. लंबे समय तक चीनी स्टोर करनी हो तो 2-3 दालचीनी की छड़ियां भी रख सकते हैं.

    ब्लॉटिंग पेपर आएगा काम चीनी रखने से पहले कंटेनर के नीचे साफ ब्लॉटिंग पेपर की एक शीट रख सकते हैं. यह अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद कर सकती है.

  • बायोडाटा में 48 लाख की नौकरी, परिवार के पास 200 एकड़ जमीन… शादी होते ही बंद हुआ दूल्हे का फोन

    बायोडाटा में 48 लाख की नौकरी, परिवार के पास 200 एकड़ जमीन… शादी होते ही बंद हुआ दूल्हे का फोन

    बायोडाटा में 48 लाख की नौकरी, परिवार के पास 200 एकड़ जमीन… शादी होते ही बंद हुआ दूल्हे का फोन

    युवती का आरोप है कि युवक हर्षदीप ने खुद को जयपुर की एक बड़ी कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर बताते हुए 48 लाख रुपये सालाना वेतन होने का दावा किया था. इसके अलावा उसके परिवार के पास 150 से 200 एकड़ जमीन और पिता के कारोबार का सालाना टर्नओवर 88 लाख रुपये बताया गया था.

    फर्जी बायोडाटा से शादी का रिश्ता

    फर्जी बायोडाटा से शादी का रिश्ता

    शादी के बाद सामने आई हकीकत

    शादी के बाद सामने आई हकीकत

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के नाम पर बड़े-बड़े दावे कर युवती और उसके परिवार को कथित तौर पर गुमराह करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक हर्षदीप ने खुद जयपुर की एक बड़ी कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर बताया. उसने अपना सालाना वेतन 48 लाख रुपए बताया था. इसके अलावा परिवार के पास 150 से 200 एकड़ जमीन और पिता के कारोबार का सालाना टर्नओवर 88 लाख रुपए होने की जानकारी दी गई थी.

    फर्जी दुल्हा, फर्जी बायोडाटा और शादी होते ही फोन नंबर बंद इन दावों पर भरोसा कर युवती के परिवार ने शादी के लिए सहमति दी. इसके बाद 12 मार्च 2026 को बिलासपुर के होटल पेट्रीशियन में दोनों की शादी हुई. युवती का आरोप है कि शादी के बाद सामने आए तथ्यों से उसे पता चला कि युवक द्वारा दिया गया बायोडाटा कथित तौर पर फर्जी था. शादी का खर्च दूल्हे के पिता लोधन राम द्वारा उठाने की बात कही गई थी, लेकिन आरोप है कि कैटरिंग और कार समेत कुछ खर्चों का भुगतान नहीं किया गया.

    शादी से पहले दुल्हन के परिवार से 6.76 लाख रुपए लिए युवती के अनुसार शादी से पहले और बाद में अलग-अलग कारण बताकर उसके परिवार से कुल 6.76 लाख रुपए भी लिए गए. जब कथित दावों की वास्तविकता सामने आई तो विवाद बढ़ गया. मामले में युवती ने जशपुर में शिकायत दर्ज कराई. वहां पुलिस ने शून्य पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद केस डायरी बिलासपुर पुलिस को भेज दी.जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि जयपुर में लिखी गई रिपोर्ट के आधार पर सुनने में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. वर्तमान में बिलासपुर में मामले की जांच की जा रही है. दूल्हे और उसके माता-पिता से संपर्क किया गया है. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • एक जैसी शक्ल तो जुड़वां: बहनों में देखी होगी, लेकिन यहां रेटिना और फिंगरप्रिंट भी निकले सेम, बनते-बनते अटक गया आधार, पढ़ें ये अनोखी कहानी

    एक जैसी शक्ल तो जुड़वां: बहनों में देखी होगी, लेकिन यहां रेटिना और फिंगरप्रिंट भी निकले सेम, बनते-बनते अटक गया आधार, पढ़ें ये अनोखी कहानी

    एक जैसी शक्ल तो जुड़वां: बहनों में देखी होगी, लेकिन यहां रेटिना और फिंगरप्रिंट भी निकले सेम, बनते-बनते अटक गया आधार, पढ़ें ये अनोखी कहानी

    रामपुर की जुड़वां बहनों खिज़रा और तूबा के फिंगरप्रिंट और रेटिना 100% मैच होने के कारण आधार अपडेट की प्रक्रिया में डुप्लीकेसी की समस्या आ गई.

    सोचिए, दो जुड़वां बहनें हों और उनकी शक्ल-सूरत एक जैसी हो, तो उन्हें पहचानना परिवार खात तौर पर मां तक के लिए भी कई बार मुश्किल हो जाता है. लेकिन रामपुर में मामला इससे कहीं आगे निकल गया. यहां सेंट मैरी स्कूल की कक्षा 10 में पढ़ने वाली जुड़वां बहनें खिज़रा और तूबा जुबैर ऐसी बायोमेट्रिक समानता की वजह से परेशान हो गईं कि एक का आधार अपडेट होता तो दूसरी का आवेदन डुप्लीकेसी बताकर रद्द हो जाता था. कई महीनों तक चली इस परेशानी का असर उनकी 10वीं बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन पर भी पड़ने लगा.

    दरअसल खिज़रा और तूबा के आधार कार्ड पहले से बने हुए थे, लेकिन अब बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें आधार अपडेट कराना था. इसी दौरान बायोमेट्रिक प्रक्रिया में अड़चन आ गई. दोनों बहनों के फिंगरप्रिंट और आंखों का रेटिना इतना समान पाया गया कि सिस्टम दूसरे आवेदन को पहले वाले रिकॉर्ड से डुप्लीकेट मानने लगा. परिवार ने कई बार आधार केंद्र जाकर इसे ठीक कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार समस्या वहीं की वहीं रही. एक तरफ 10वीं के रजिस्ट्रेशन की चिंता थी, तो दूसरी तरफ यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर दो अलग-अलग बहनों की पहचान सिस्टम में अलग कैसे दर्ज हो.

    मोबाइल के फेस लॉक ने खोल दिया बड़ा राज इस पूरे मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब परिवार को मोबाइल के फेस लॉक से दोनों बहनों की असामान्य समानता का अंदाजा हुआ. खिज़रा ने बताया कि उनके पिता ने एक बार उनके चेहरे से फोन लॉक किया और तूबा का चेहरा दिखाने पर फोन अनलॉक हो गया.

    इसके बाद तूबा के चेहरे से फोन लॉक किया गया तो खिज़रा का चेहरा दिखाने पर भी फोन खुल गया. इसी घटना के बाद परिवार को लगा कि दोनों बहनों के चेहरे ही नहीं, बल्कि आंखों से जुड़ी पहचान में भी काफी समानता हो सकती है. खिज़रा के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने इतनी परेशानियां झेलीं.

    तब आएं डीएम के पास जब आधार केंद्रों पर लगातार कोशिश के बाद भी समाधान नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलने का फैसला किया. खिज़रा ने बताया कि उनके चाचू ने उनसे कहा कि डीएम साहब के पास चलते हैं, वहीं से कोई रास्ता निकल सकता है. इसके बाद परिवार रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के पास पहुंचा और पूरी समस्या बताई. डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और यूआईडीएआई के दिल्ली और लखनऊ कार्यालयों से संपर्क किया. परिवार को भरोसा दिया गया कि उन्हें कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी और इसी प्रक्रिया के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

    ढाई से तीन महीने तक चलती रही प्रक्रिया खिज़रा की बात की पुष्टि उनके चाचा मकसूद अहमद ने भी की. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां उनकी भतीजियां हैं और सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती हैं. उनके मुताबिक, एक का आधार अपडेट हो जाता था, जबकि दूसरे का आवेदन रिजेक्ट हो जाता था. मकसूद अहमद के अनुसार, डीएम ने इसे काफी रेयर केस बताया और दिल्ली तथा लखनऊ में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया. इसके बाद वहां से जो निर्देश मिलते रहे, परिवार उसी के मुताबिक प्रक्रिया पूरी करता रहा. इस दौरान डीएम भी बीच-बीच में फोन करके अपडेट लेते रहे. करीब ढाई से तीन महीने तक यह प्रक्रिया चली. आखिरकार दोनों बहनों के पुराने रिकॉर्ड को हटाकर उनके नए आधार कार्ड अलग-अलग अपडेट हो गए. परिवार के मुताबिक, 10वीं के रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानी भी इसी के चलते दूर हो सकी.

    ऐसा केस पहली बार सामने आया जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि खिज़रा और तूबा जुबैर, जुबेर इलियास की बेटियां हैं और दोनों 10वीं कक्षा की छात्राएं हैं. बचपन में माता-पिता की पहचान के आधार पर उनके आधार कार्ड बनाए गए थे. अब बोर्ड परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक के आधार पर आधार अपडेट होना था. डीएम के मुताबिक, पहली बच्ची का आधार अपडेट हो गया, लेकिन दूसरी बच्ची के फिंगरप्रिंट और आई रेटिना स्कैन पहले वाली बच्ची से मैच कर गए. इसी वजह से उसका आवेदन डुप्लीकेसी में चला गया और आगे नहीं बढ़ पाया. इसके बाद जिला प्रशासन ने दिल्ली में यूआईडीएआई अधिकारियों से संपर्क किया और वहां से लखनऊ मुख्यालय के अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया.

    ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ बताया मामला अजय कुमार द्विवेदी ने इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ बताया. उनके मुताबिक, जुड़वां बच्चों में भी रेटिना या फिंगरप्रिंट में थोड़ा-बहुत अंतर होता है, लेकिन इस मामले में दोनों में कोई अंतर नहीं मिला. डीएम ने कहा कि यूआईडीएआई ने विशेष प्रयास करते हुए दोनों बच्चियों के अलग-अलग आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की. उनके मुताबिक, इससे दोनों छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी जरूरतों में मदद मिलेगी.

    परिवार ने जताया डीएम का आभार मकसूद अहमद ने बताया कि परिवार लंबे समय से इस परेशानी से गुजर रहा था. उनके मुताबिक, उन्होंने कभी ऐसा मामला नहीं सुना था जिसमें जुड़वां बहनों के बीच इस तरह रेटिना और फिंगरप्रिंट मैच होने की वजह से आधार की प्रक्रिया अटक गई हो. अब दोनों बहनों के आधार अलग-अलग अपडेट हो चुके हैं. खिज़रा ने भी जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वजह से आधार अपडेट हो पाया और अब उनका 10वीं कक्षा का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. परिवार ने भी इस पूरी प्रक्रिया में मदद करने के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया है.

  • ‘पट्टीदार देखी जरता’ पर: देवरानी बना रही थी रील, जेठानी को लगा-ताना मार रही है, विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट

    ‘पट्टीदार देखी जरता’ पर: देवरानी बना रही थी रील, जेठानी को लगा-ताना मार रही है, विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट

    ‘पट्टीदार देखी जरता’ पर: देवरानी बना रही थी रील, जेठानी को लगा-ताना मार रही है, विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट

    छोटी गोतनी ने भोजपुरी गीत ‘पट्टीदार देखी जरता’ गाने पर रील्स बना रही थी, तभी उसकी गोतनी ने उसके साथ मारपीट कर दी.

    रील में पट्टीदार शब्द सुन भड़की गोतनी

    रील में पट्टीदार शब्द सुन भड़की गोतनी

    रील बनाने को लेकर दो गोतनी भिड़ीं

    रील बनाने को लेकर दो गोतनी भिड़ीं

    आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर रील बनाकर व्यूज और लाइक्स बटोरना चाहता है. लेकिन झारखंड के गढ़वा में एक भोजपुरी गाने पर रील बनाना दो महिलाओं के बीच विवाद की वजह बन गया. मामला इतना बढ़ा कि दोनों गोतनी यानी देवरानी-जेठानी आपस में भिड़ गईं. मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

    भोजपुरी गाने पर बना रही थी रील मामला गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के निमिया टोला गांव का है. यहां रमाला देवी, पति रवि चौधरी, भोजपुरी के चर्चित गाने ‘पट्टीदार देखी जरता’ पर रील वीडियो बना रही थीं. इसी दौरान उनकी गोतनी ने रील को लेकर आपत्ति जताई.

    बताया जा रहा है कि रील में इस्तेमाल किए गए गाने के बोल में पट्टीदार शब्द आने की वजह से गोतनी को लगा कि वीडियो के जरिए उसे ही निशाना बनाया जा रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

    कहासुनी के बाद मारपीट परिजनों के मुताबिक, कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. रमाला देवी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी गोतनी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की. मारपीट में रमाला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    पट्टीदार शब्द पर हुआ विवाद विवाद की मुख्य वजह भोजपुरी गाने के बोल बताए जा रहे हैं. आरोपी गोतनी का कहना है कि रील में पट्टीदार कहकर उसे ही निशाना बनाया जा रहा था. इसी बात को लेकर उसने आपत्ति जताई थी. वहीं, रमाला देवी के परिजनों का कहना है कि वह सिर्फ भोजपुरी गाने पर रील बना रही थीं और उनका किसी को निशाना बनाने का इरादा नहीं था.

    दोनों परिवारों में समझौते की कोशिश घटना के बाद गांव में दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश चल रही है. वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से डंडा थाने में शिकायत करने की तैयारी की जा रही है. इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी शिकायत दर्ज होने के बाद सामने आएगी. सोशल मीडिया पर कुछ मिनट की रील से शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और अस्पताल तक पहुंच गया है.

  • सोने की चेन चोरी: कर बनाई रील, परिवार ने इंस्टाग्राम पर देखा तो पहुंच गया पुलिस लेकर

    सोने की चेन चोरी: कर बनाई रील, परिवार ने इंस्टाग्राम पर देखा तो पहुंच गया पुलिस लेकर

    सोने की चेन चोरी: कर बनाई रील, परिवार ने इंस्टाग्राम पर देखा तो पहुंच गया पुलिस लेकर

    घर से सोने की अंगूठी, चेन और अन्य जेवरात गायब होने के बाद परिवार परेशान था. शुरुआत में किसी पर शक नहीं हुआ. लगातार सामान गायब होने के बाद फरियादी ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई.

    इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिछले करीब दो साल से घर से हो रही चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. चोरी की गई सोने की चेन इंस्टाग्राम पर नजर आने के बाद पुलिस आरोपी पूर्व नौकरानी तक पहुंची. पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के सोने और डायमंड जड़ित जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस अब पिछले दो साल के दौरान घर से गायब हुए दूसरे सामान को लेकर भी पूछताछ कर रही है.

    दो साल से धीरे-धीरे गायब हो रहे थे जेवर मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र की शालीमार टाउनशिप का है. यहां संजय झाला के घर से पिछले करीब दो वर्षों से धीरे-धीरे कीमती सामान गायब हो रहा था. घर से सोने की अंगूठी, चेन और अन्य जेवरात गायब होने के बाद परिवार परेशान था. शुरुआत में किसी पर शक नहीं हुआ. लगातार सामान गायब होने के बाद फरियादी ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घर में काम करने वाले पुराने कर्मचारियों समेत अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई.

    इंस्टाग्राम पर दिखी वही सोने की चेन जांच के दौरान परिवार की नजर इंस्टाग्राम पर एक फोटो और रील पर पड़ी. इसमें पूर्व नौकरानी पूनम अपने गले में सोने की चेन पहने नजर आई. परिवार ने चेन को पहचान लिया. उनका दावा था कि यही चेन उनके घर से गायब हुई थी. पूनम करीब दो महीने पहले ही घर का काम छोड़ चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीर को जांच का अहम सुराग माना और पूनम को पूछताछ के लिए बुलाया.

    पूछताछ में चोरी की बात कबूलने का दावा पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पूनम ने घर से सोने की चेन के साथ अन्य जेवरात और सामान चोरी करना स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सामान की बरामदगी शुरू की. पुलिस का कहना है कि अब तक करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के सोने और डायमंड जड़ित जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. बरामद सामान में सोने की चेन, अंगूठी और दूसरे कीमती सामान शामिल हैं.

    चेन पहनकर बनाई थी रील, इसी से मिला सुराग इस मामले में सबसे खास बात यह रही कि आरोपी महिला ने कथित तौर पर चोरी की गई सोने की चेन पहनकर इंस्टाग्राम पर रील भी बनाई थी. यही रील परिवार की नजर में आ गई और इसके बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिछले दो साल में घर से कितने सामान की चोरी हुई और इनमें से कितने सामान की बरामदगी हो सकती है. पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और इसमें किसी दूसरे व्यक्ति की भूमिका के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

  • पैकेट वाले खाने पर: अब साफ दिखेगा कितना है चीनी-नमक, FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

    पैकेट वाले खाने पर: अब साफ दिखेगा कितना है चीनी-नमक, FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

    पैकेट वाले खाने पर: अब साफ दिखेगा कितना है चीनी-नमक, FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

    नए प्रस्ताव के तहत खाद्य पदार्थों में ज्यादा मात्रा में चीनी, नमक या वसा होने की जानकारी उपभोक्ताओं को ज्यादा स्पष्ट तरीके से दी जाएगी. इसका मकसद यह है कि कोई व्यक्ति सामान खरीदने से पहले ही आसानी से समझ सके कि उसमें इन पोषक तत्वों की मात्रा कितनी है.

    डिब्बाबंद और पैकेज्ड खाद्य पदार्थ खरीदने वालों के लिए आने वाले समय में पैकेट का पिछला हिस्सा ही नहीं, बल्कि सामने का हिस्सा भी काफी अहम होने वाला है. ज्यादा चीनी, नमक और वसा वाले खाद्य पदार्थों पर स्पष्ट चेतावनी देने के मामले में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की है. इसमें चेतावनी लेबलिंग के नियमों को एक ही चरण में लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है. ड्राफ्ट नियम तैयार करने के लिए 4 महीने और कंपनियों को नियम लागू करने के लिए 365 दिन की अवधि देने की बात कही गई है.

    क्या बदलेगा पैकेट पर? नए प्रस्ताव के तहत खाद्य पदार्थों में ज्यादा मात्रा में चीनी, नमक या वसा होने की जानकारी उपभोक्ताओं को ज्यादा स्पष्ट तरीके से दी जाएगी. इसका मकसद यह है कि कोई व्यक्ति सामान खरीदने से पहले ही आसानी से समझ सके कि उसमें इन पोषक तत्वों की मात्रा कितनी है. अभी कई उत्पादों में पोषण संबंधी जानकारी पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में होती है. नए बदलाव का जोर ऐसी जानकारी को उपभोक्ता के लिए ज्यादा स्पष्ट और आसानी से दिखाई देने वाला बनाने पर है.

    आर्टिफिशियल स्वीटनर पर भी सामने चेतावनी सिर्फ ज्यादा चीनी, नमक और वसा ही नहीं, बल्कि नॉन-कैलोरिक स्वीटनर यानी कृत्रिम मिठास के इस्तेमाल को लेकर भी फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी देने का प्रस्ताव है. अगर किसी खाद्य या पेय पदार्थ में नॉन-कैलोरिक स्वीटनर मौजूद है तो पैकेट के सामने ‘CONTAIN NON CALORIC SWEETENER’ लिखना होगा. अभी ऐसी जानकारी आमतौर पर पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में दी जाती है.

    एक साथ लागू होंगे नए नियम FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि नए नियमों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के बजाय एक ही चरण में लागू करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है. ड्राफ्ट नियम तैयार करने के लिए 4 महीने की समयसीमा तय की गई है. इसके बाद खाद्य कंपनियों और फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को बदलाव लागू करने के लिए 365 दिनों की अवधि दी जाएगी. यानी नियम अधिसूचित होने के बाद कंपनियों को पैकेजिंग में जरूरी बदलाव करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.

    हर शुगर को हाई शुगर कहना आसान नहीं FSSAI ने यह भी बताया कि खाद्य पदार्थों को सिर्फ उनकी कुल चीनी के आधार पर ‘हाई शुगर’ घोषित करने में कुछ व्यावहारिक दिक्कतें हैं. मसलन, फलों और दूध में प्राकृतिक रूप से मौजूद चीनी और किसी उत्पाद को बनाने के दौरान अलग से मिलाई गई चीनी एक जैसी नहीं होती. यानी किसी खाद्य पदार्थ में मौजूद चीनी का स्रोत भी महत्वपूर्ण है. FSSAI ने इसी वजह से ‘प्राकृतिक’ और ‘अधिक चीनी’ वाले खाद्य पदार्थों के वर्गीकरण की चुनौती का उल्लेख किया है.

    चेतावनी लेबल और वेज-नॉनवेज निशान अलग होंगे पैकेट पर मौजूद वेजिटेरियन/नॉन-वेजिटेरियन निशान और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चेतावनी को अलग-अलग तरीके से दिखाया जाएगा. दोनों के आकार और रंग में अंतर रखा जाएगा, ताकि उपभोक्ता इन्हें आसानी से पहचान सकें.

    स्कूलों में भी स्वस्थ भोजन पर जोर FSSAI ने स्कूलों में खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर पहले से चल रही व्यवस्था की जानकारी भी कोर्ट को दी है. स्कूलों में खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियम 2020 में जारी किए जा चुके हैं. इनमें स्कूलों में भोजन तैयार करने से जुड़े मानक शामिल हैं. इसके अलावा FSSAI और शिक्षा मंत्रालय की ओर से छात्रों के लिए ‘Eat Right Campaign’ चलाया जा रहा है. देशभर के स्कूलों के पाठ्यक्रम में खाद्य सुरक्षा, पोषण संबंधी जानकारी और स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए ‘Eat Right India’ कार्यक्रम से जुड़ा अध्याय शामिल किया गया है. स्कूलों को FSSAI Eat Right School प्रमाणन लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन का बेहतर माहौल मिल सके.

    आम आदमी के लिए इसका मतलब क्या? आने वाले समय में पैकेट वाला खाना खरीदते समय आपको सिर्फ ब्रांड या स्वाद देखकर फैसला नहीं करना होगा. पैकेट के सामने ही यह समझने में मदद मिल सकती है कि उसमें ज्यादा चीनी, नमक, वसा या कृत्रिम मिठास मौजूद है या नहीं.