झारखंड के लोहरदगा जिले में एक दुखद घटना घटी है। यहां एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में रात को सोते समय 4 छात्राओं को सांप ने काट लिया। जहरीले करैत सांप के काटने से 13 साल की छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर है। यह घटना मंगलवार की रात को रोचो महुआटोली के सनवसिरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल में हुई।
रात के अंधेरे में कमरे में घुसा सांप
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात सभी छात्राएं रोजाना की तरह रात का खाना खाकर अपने कमरों में सोने चली गई थीं। रात करीब 11 बजे एक अत्यधिक जहरीला करैत सांप उनके कमरे में घुस गया और गहरी नींद में सो रही चार छात्राओं को डस लिया।
एक की मौत, एक की हालत गंभीर
छात्राओं के चिल्लाने पर स्कूल के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में चारों को रात में ही लोहरदगा सदर अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने वर्षा नाम की 13 वर्षीय छात्रा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायल छात्राओं में से एक, फुलमनिया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रेफर किया गया है। वहीं, बाकी दो छात्राओं का इलाज फिलहाल लोहरदगा सदर अस्पताल में ही चल रहा है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जमशेदपुर में गोली मारकर शख्स की हत्या
एक अन्य खबर में, झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आमगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में हुई। पुलिस अधीक्षक (नगर) ललित मीणा ने बताया कि राहुल नाम का व्यक्ति इलाके में टहल रहा था, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद समूह मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि राहुल को तुरंत टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे का असल कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि राहुल के साथियों के अनुसार, इस घटना को प्रेम संबंध के कारण अंजाम दिए जाने की आशंका है। घटना के बाद, परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक और खौफनाक हत्याकांड सामने आया है जहां एक शादीशुदा कपल ने अपनी 14 साल की लव मैरिज को अपने गुस्से और जिद के आवेश में खत्म कर दिया है. दंपति के 4 बच्चे बताए जा रहे हैं. दोनों पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिससे नाराज होकर पत्नी अपनी मायके आ गई. पति ने कई बार पत्नी को वापस लाने की भी कोशिश की लेकिन जब दोनों के बीच बात नहीं बनी तो गुस्साए पति ने मायके पहुंचकर अपनी पत्नी और 4 बच्चों की मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है जबकि इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले में मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा चुका है.
नौकरी छोड़ने पर हुआ था विवाद
अमर उजाला की रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय मीनू की शादी 14 साल पहले सन्नी सैनी से हुई थी. दोनों एक साथ फैक्ट्री में काम करते थे. दोनों अलग-अलग जाति से आते थे इसलिए परिवार की सहमति नहीं थी और दोनों ने लव मैरिज कर ली. शादी के बाद पत्नी मीनू ने अपनी नौकरी छोड़ दी और चारों बच्चों की परवरिश में जुट गई. कुछ दिन बाद पति सन्नी भी नौकरी छोड़कर घर बैठ गया. यह बात मीनू को पसंद नहीं आई. घर का खर्चा और बच्चों का पालन पोषण मुश्किल हो गया. पति के फैसले से नाराज होकर पत्नी मीनू अपने मायके आ गई.
20 दिन पहले हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच 20 दिन पहले ही नौकरी छोड़ने के पीछे झगड़ा हुआ था. विवाद को सुलझाने के लिए मीनू के परिजन उसके ससुराल यानी पति सन्नी के घर भी गए थे लेकिन मारपीट की नौबत आ गई जिसके कारण पुलिस बुलानी पड़ी और मामला वहीं ठंडे बस्ते में चला गया. हालांकि मीनू के परिजन उसे वापस ले आए लेकिन चारों बच्चे सन्नी के पास ही रह गए.
चाकू लेकर ससुराल में घुंस आया पति
मृतका पत्नी मीनू की बहन दीपा ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे, जब घर के सभी सदस्य काम में लगे हुए थे तो मीनू का पति सन्नी तमतमाता हुआ घर के अंदर घुंस आया. दीपा के दोनों बच्चे घर में मौजूद थे जबकि सन्नी के हाथ में चाकू और सिर पर खून सवार था. दोनों बच्चे डर से सहम गए और अपने मामा को सारी बातें बताने भागे कि पीछे से सन्नी ने मीनू की चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना से पहले सन्नी मीनू को मनाने भी आया था लेकिन पत्नी दोनों के बीच बात नहीं बनी जिसके चलते सन्नी काफी नाराज चल रहा था.
रोते-रोते मां को पुकार रहे बच्चे
स्थानीय पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही पति सन्नी को पत्नी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंद फैक्ट्री में काम के दौरान शुरू हुआ था. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी लेकिन यह रिश्ता इस मोड पर आकर दम तोड़ देगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था. दंपति की एक गलती की वजह से चारों बच्चे अनाथ हो गए. बताया जा रहा है कि चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. ननिहाल और ददिहाल पक्ष की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है जबकि पिता को कत्ल के इल्जाम में जेल हो चुकी है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चारों बच्चों की देखभाल कौन करेगा? फिलहाल, पुलिस ने संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
संभल हनीट्रैप: इन्फ्लुएंसर अरिशा पर ब्लैकमेलिंग, रंगदारी का आरोप
संभल जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं. एक 22 वर्षीय युवक की शिकायत पर पुलिस ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अरिशा और उसके दो कथित साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि युवक को प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से लाखों ऐंठ लिए.
पूरा मामला शहर के चौधरी सराय मोहल्ले का है. पीड़ित शाहरुख फास्ट फूड सेंटर संचालित करता है. उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब 3 साल पहले नैनीताल घूमने के दौरान उनकी मुलाकात दीपा सराय निवासी अरिशा से हुई थी. दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं, फिर फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और बंधकर बना वसूली की गई.
फोटो हटाने के बदले पहले 3 लाख की मांग
शिकायतकर्ता का कहना है कि तीन साल पहले वह घूमने के लिए नैनीताल गया था. वहीं उसकी मुलाकात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशा से हुई. दोनों एक ही शहर के होने के कारण बातचीत करने लगे और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. पीड़ित का आरोप है कि नैनीताल में घूमने के दौरान अरिशा ने उसके साथ कई फोटो और वीडियो शूट कराए.
शाहरुख का कहना है कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यही फोटो और वीडियो बाद में उसके लिए ब्लैकमेलिंग का जरिया बन जाएंगे. शिकायत के मुताबिक, कुछ समय बाद अरिशा ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. पहले उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए. जब विरोध किया तो फोटो हटाने के बदले उससे तीन लाख रुपये की मांग की गई.
फोटो हटाने के बहाने बुलाकर बनाया बंधक
शिकायत के अनुसार, पैसे देने के बाद भी मामला खत्म नहीं हुआ. अरिशा लगातार उससे और पैसे मांगती रही. कभी फोटो दोबारा वायरल करने की धमकी दी गई तो कभी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही गई. शाहरुख के मुताबिक, अब तक वह चार लाख रुपये से अधिक की रकम अरिशा को दे चुका है. इससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गया था.
आरोप है कि इस बीच अरिशा ने फोटो और वीडियो हमेशा के लिए डिलीट करने के लिए बुलाया. जहां पहले से मौजूद अनस और शुऐब ने उसे बंधक बना लिया. इसके बाद उसके साथ मारपीट और धमकी दी गई. शाहरुख का आरोप है कि उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए गए. इतना ही नहीं, उसके मोबाइल से दोस्तों को फोन कर ऑनलाइन पैसे भी मंगवाए.
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही- SSP
शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि साल 2023 में दोनों पक्षों के बीच स्टाम्प पेपर पर नोटरी के माध्यम से समझौता हुआ था, लेकिन इसके बावजूद कथित ब्लैकमेलिंग जारी रही. हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हुई है. एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
पुलिस की ओर से मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट, बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है. ASP ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.
जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग की हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले सात सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, ₹12,300 नकद तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे Cy-Vajra अभियान के तहत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों की जांच में यह गिरोह सामने आया। आरोपियों ने परिवहन विभाग की आधिकारिक HSRP वेबसाइट की हूबहू नकल कर bookkhsrplate.com और bookmyhsrp.com नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार की थीं। इन वेबसाइटों के माध्यम से आम लोगों से HSRP बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन भुगतान कराकर साइबर ठगी की जा रही थी।
थाना नूरपुर में इस संबंध में 8 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 9 जुलाई को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी वेबसाइट बनाने के लिए डोमेन खरीदने, वेबसाइट डिजाइन और तकनीकी कार्यों में ऑनलाइन AI टूल्स सहित विभिन्न तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया। ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में मंगाकर आपस में बांट लिया जाता था।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में पद्मावती कल्याण मंडपम के पास दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। यह घटना तब हुई जब रिश्तेदार एक शादी की तैयारी कर रहे थे। इस वारदात से वहां मौजूद सभी लोग सदमे और डर में आ गए। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।
खबरों के मुताबिक, ये हत्याएं शादी को लेकर हुए विवाद की वजह से हुईं। पीड़ितों में से एक मुनिरत्नम रेड्डी थे। उनकी मौत मौके पर ही हो गई। दूसरे पीड़ित सुब्बा रेड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए और रुइया अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पद्मावती कल्याण मंडपम के पास की सड़कें खून से सनी हुई थीं। ईस्ट डीएसपी भक्तवत्सलम, सीआई श्रीनिवासुलु, वेस्ट सीआई रामकृष्ण और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
चश्मदीदों ने बताया कि तीन लोगों ने अंधाधुंध चाकू से हमला किया और फिर भाग गए। घटना का एक वीडियो, जिसे वहां मौजूद एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था, वायरल हो रहा है। हमला करने वाले यरपेडु मंडल के जंगलपल्ली के रहने वाले सुनील और उसके दो रिश्तेदार थे।
बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद
तिरुमला में काम करने वाली संपूर्णम्मा ने अपनी बेटी की शादी सुनील नाम के व्यक्ति से तय की थी हालांकि, सुनील पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। संपूर्णम्मा को पता चला कि उनका दामाद सुनील बुधवार रात एक शादी अटेंड करने के लिए तिरुचानूर रोड स्थित पद्मावती कल्याण मंडपम आ रहा था। संपूर्णम्मा ने मुनिरत्नम और सुब्बा रेड्डी को अपनी बेटी की शादी में हो रही समस्या के बारे में बताया। शादी के वेन्यू पर पहुंचने पर, मुनिरत्नम और सुब्बा रेड्डी ने सुनील से इस बात पर सवाल किया कि तो उनके बीच तीखी बहस हुई, इस दौरान सुनील के रिश्तेदार उसका साथ देने के लिए वहां पहुंच गए।
जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, सुनील ने अपना आपा खो दिया और अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मुनिरत्नम और सुब्बा रेड्डी पर चाकू से हमला कर दिया। मुनिरत्नम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुब्बा रेड्डी की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। घटना के तुरंत बाद सुनील और उसके रिश्तेदार वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और तेजी से उन्हें पकड़ लिया। तिरुपति इलाके से निकलने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है।
गरुड़ पुराण में भगवान श्रीहरि विष्णु गरुड़ जी से कहते हैं कि संसार में मनुष्य का जन्म केवल भोजन, धन कमाने और परिवार का पालन करने के लिए नहीं हुआ है। मनुष्य को अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ इसलिए कहा गया है क्योंकि वह धर्म और अधर्म में भेद करने की क्षमता रखता है।
जो मनुष्य धर्म का पालन करता है, उसका जीवन सुख, शांति और अंत में मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। जो धर्म से विमुख हो जाता है, वह अपने कर्मों के कारण दुःख और बंधनों में फँसता चला जाता है।
1. धर्म का वास्तविक अर्थ
आज बहुत से लोग धर्म का अर्थ केवल पूजा-पाठ, मंदिर जाना या किसी विशेष सम्प्रदाय से जोड़कर देखते हैं। लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार धर्म का अर्थ इससे कहीं अधिक व्यापक है।
धर्म वह है—
जो सत्य पर आधारित हो।
जिससे किसी जीव को अनावश्यक कष्ट न पहुँचे।
जो समाज और परिवार का कल्याण करे।
जो मनुष्य को भगवान के निकट ले जाए।
जो आत्मा को शुद्ध करे।
भगवान विष्णु कहते हैं कि धर्म ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन है। मृत्यु के बाद न धन साथ जाता है, न परिवार, न पद और न प्रतिष्ठा—केवल धर्म और कर्म ही आत्मा के साथ चलते हैं।
2. सत्य का पालन
गरुड़ पुराण में सत्य को धर्म का प्रथम स्तंभ कहा गया है।
जो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी सत्य का साथ नहीं छोड़ता, वह भगवान को प्रिय होता है। झूठ से क्षणिक लाभ मिल सकता है, लेकिन उसका परिणाम अंततः दुःखद होता है।
शिक्षा: सत्य बोलना केवल वाणी का गुण नहीं, बल्कि आत्मा की पवित्रता का प्रमाण है।
3. दया और अहिंसा
भगवान विष्णु बताते हैं कि प्रत्येक जीव में परमात्मा का अंश विद्यमान है। इसलिए किसी भी प्राणी के प्रति क्रूरता, घृणा या अन्याय करना धर्म के विरुद्ध है।
दया का अर्थ केवल दान देना नहीं, बल्कि—
भूखे को भोजन देना।
दुखी को सांत्वना देना।
असहाय की सहायता करना।
पशु-पक्षियों के प्रति करुणा रखना।
अपनी वाणी से किसी का हृदय न दुखाना।
ऐसा व्यक्ति भगवान की विशेष कृपा का पात्र बनता है।
4. माता-पिता की सेवा
गरुड़ पुराण में माता-पिता को प्रथम गुरु कहा गया है।
जो संतान अपने माता-पिता का सम्मान करती है, उनकी सेवा करती है और उनका अपमान नहीं करती, उसके जीवन में भगवान की कृपा बनी रहती है।
जो व्यक्ति माता-पिता की उपेक्षा करता है, उसके पुण्य धीरे-धीरे क्षीण होने लगते हैं।
5. गुरु का सम्मान
गुरु वह हैं जो अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
गरुड़ पुराण कहता है कि गुरु का अपमान करना या उनके उपदेश की अवहेलना करना आध्यात्मिक उन्नति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।
सच्चे गुरु का सम्मान करना और उनके बताए मार्ग पर चलना धर्म का महत्वपूर्ण अंग है।
6. अतिथि सेवा
भारतीय संस्कृति में “अतिथि देवो भव” केवल एक कहावत नहीं, बल्कि धर्म का सिद्धांत है।
यदि कोई अतिथि हमारे घर आए, तो उसका यथाशक्ति सम्मान करना चाहिए। मधुर वचन, स्वच्छ जल और प्रेमपूर्वक किया गया सत्कार भी महान पुण्य देता है।
7. धर्म और कर्म का संबंध
गरुड़ पुराण स्पष्ट कहता है कि धर्म बिना कर्म के अधूरा है।
यदि कोई व्यक्ति केवल पूजा करता है लेकिन व्यवहार में छल, कपट, क्रोध और अन्याय करता है, तो उसकी पूजा का वास्तविक फल नहीं मिलता।
सच्चा धर्म वही है जो हमारे व्यवहार में दिखाई दे।
शास्त्रीय संदेश
“धर्मो रक्षति रक्षितः।”
भावार्थ: जो मनुष्य धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।
इस प्रसंग से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि श्रेष्ठ आचरण है।
सत्य, दया, सेवा और विनम्रता ही धर्म की पहचान हैं।
माता-पिता और गुरु का सम्मान करने से जीवन में पुण्य और शांति प्राप्त होती है।
अच्छे कर्म ही मृत्यु के बाद आत्मा के साथ जाते हैं।
भगवान विष्णु को वही व्यक्ति प्रिय है जो अपने जीवन में धर्म को आचरण के रूप में अपनाता है।
अगले भाग में पढ़िए: कर्म सिद्धांत – अच्छे और बुरे कर्मों का फल कब और कैसे मिलता है?
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ टाइट करने और खुद को अमीर दिखाने का शौक आजकल आम हो गया है. लेकिन, महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स को अपनी ‘नकली अमीरी’ का दिखावा करना इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई. दिलचस्प बात यह है कि उसे लूटने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना ही दोस्त निकला.
AI वीडियो से शुरू हुआ खेल
इस खेल की शुरुआत स्टेटस पर लगे एक वीडियो से हुई. पीड़ित शख्स ने अपने दोस्तों के बीच रुतबा कायम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया और एक ऐसा वीडियो एडिट किया जिसमें उसके पास भारी मात्रा में कैश नजर आ रहा था. इस वीडियो में उसकी बेटी नोटों की गड्डियों से खेलती हुई नजर आ रही है.
वीडियो देखकर डोली दोस्त की नीयत
पीड़ित का यह स्टेटस उसके एक दोस्त ने देख लिया. तकनीकी समझ न होने के कारण दोस्त उस AI जेनरेटेड वीडियो को सच मान बैठा. उसे लगा कि पीड़ित के पास सच में बेहिसाब काला पैसा है. बस फिर क्या था, पैसों के लालच में दोस्त की नीयत बिगड़ गई और उसने लूट की साजिश रच डाली. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर डाका डाल दिया.
चोरी के बाद 40 लाख की फिरौती मांगी
आरोपियों का मन सिर्फ चोरी से नहीं भरा. जब उन्हें असलियत पता चली या उनका लालच और बढ़ा, तो उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे डाली. आरोपियों ने डरा-धमकाकर पीड़ित से 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने नागपुर की बेलतरोड़ी पुलिस से संपर्क किया और पूरी आपबीती सुनाई.
2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
मामले की जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस इंस्पेक्टर सचिन अहेर ने बताया, ‘सोशल मीडिया पर फर्जी रईसी का स्टेटस लगाने के कारण यह पूरी घटना घटी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.’ यह घटना इस बात का जीता-जागता सुबूत है कि सोशल मीडिया की वर्चुअल दुनिया में किया गया झूठा दिखावा असल जिंदगी में कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है.
दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बाढ़ और बारिश के दर्दनाक वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान महज कुछ घंटों के लिए ही बारिश रुकी, बाकी झमाझम का दौर जारी है। वहीं, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में अचानक बाढ़, नदियों के उफान और इमारतों के ढहने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। 1 जून से अब तक बारिश, आंधी-तूफान के कारण राज्य में 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 पशुओं की भी जान गई है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR (9 से 13 जुलाई): दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 9 जुलाई को रेड और कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 10 जुलाई को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 11 जुलाई को भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 12 और 13 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के संकेत हैं।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (9 जुलाई): यूपी के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अयोध्या, बाराबंगी, रायबरेली, सीतापुर, शामली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, इटावा और बांदा शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (9 जुलाई): बिहार में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। पटना, मधुबनी, वैशाली, भागलपुर, बेगुसराय, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, सुपौल और खगड़िया में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (9 से 11 जुलाई): राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के बाद कई जगह पर भारी बारिश हुई और राज्य में बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है। राज्य के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहने तथा 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं। 10 जुलाई को केवल भरतपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने तथा शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने का अनुमान है। 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (9 जुलाई): नैनीताल, देहरादून, कालाढूंगी, डंगोली, भीमताल, नरेंद्रनगर, पौड़ी, चोरगलिया, कौसानी, देवप्रयाग और कोश्याकुटोली में सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और बरसाती नालों के पास नहीं जाने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, राहत और बचाव दलों को तैयार रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने, सड़कों की स्थिति पर नजर रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शहर अधिकतम तापमान (9 जुलाई) न्यूनतम तापमान(9 जुलाई)
दिल्ली 29°C 27°C
मुंबई 31°C 29°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 31°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 28°C 24°C
भोपाल 30°C 25°C
जयपुर 33°C 27°C
शिमला 21°C 20°C
नैनीताल 23°C 21°C
असम में आज कैसा रहेगा मौसम
असम (9 से 12 जुलाई): भारत विभाग (IMD) ने अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, मौजूदा मानसून की स्थिति के कारण पूरे असम में व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसमें कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कामरूप (ग्रामीण), धुबरी, बारपेटा, कोकराझार, नागांव, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, कछार और दिमा हसाओ में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। गुवाहाटी में आईएमडी ने आने वाले पूरे सप्ताह में आमतौर पर बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
तमिलनाडु (9 से 11 जुलाई): तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से जुड़े जिलों में अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आईएमडी के ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक, यह मौसम बदलाव दक्षिणी गुजरात से लेकर मध्य केरल तक फैले निम्न दबाव (लो-प्रेशर) के ट्रफ के कारण हो रहा है। इसी मौसम प्रणाली की वजह से पश्चिमी घाट के इलाकों में अगले 48 घंटे तक मौसम अस्थिर बना रहेगा और एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
आगरा में ताजमहल घूमने आईं फ्रांस की दो महिला पर्यटकों से कथित तौर पर ऑनलाइन कैब ड्राइवर ने अतिरिक्त किराये के नाम पर 500 रुपये की जगह 50 यूरो ले लिए.
Image- AI
उत्तर प्रदेश के आगरा में दुनिया का अजूबा ताजमहल देखने आईं फ्रांस की दो महिला पर्यटकों के साथ ऑनलाइन कैब बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. दिल्ली एयरपोर्ट से आगरा तक का सफर तय करने के बाद, इन विदेशी सैलानियों को भारतीय मुद्रा की सही समझ न होने का फायदा उठाकर ठग लिया गया.
हालांकि, स्थानीय गाइडों की सूझबूझ और ताज सुरक्षा पुलिस की तत्परता ने यूपी पुलिस की छवि खराब होने से बचा ली. पुलिस ने न सिर्फ मुस्तैदी दिखाई बल्कि ठगे गए पूरे पैसे भी वापस कराए. लेकिन इस पूरी घटना के दौरान बीच सड़क पर कुछ ऐसा हुआ कि विदेशी सैलानी फूट-फूटकर रोने लगीं. आखिर उस वक्त वहां क्या हुआ था और ड्राइवर ने किस चालाकी से वारदात को अंजाम दिया? आइए आपको बताते हैं…
फ्लाइट लेट होने का बहाना और 500 की जगह ऐंठे ’50 यूरो’
फ्रांस की रहने वाली जूलियट ईवा और उनकी दोस्त वैरोनिका मंगलवार सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची थीं. उनकी फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे लेट थी, जिसके बाद दोनों ने ऑनलाइन कैब बुक की और आगरा के लिए रवाना हुईं. उन्होंने कैब का तय किराया पहले ही ऑनलाइन दे दिया था.
जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से मंगलवार दोपहर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 50 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ राजस्थान के बीकानेर निवासी रामनिवास 20 को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 500-500 रुपये के नकली नोटों की 10 गड्डियां मिलीं। प्रत्येक गड्डी के ऊपर और नीचे केवल नोट प्रिंट थे, जबकि बीच में सादे कागज के टुकड़े थे। पुलिस ने बरामद गड्डियों की कीमत 50 लाख रुपये आंकी है। मंगलवार को आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी के बैग में रखी सभी गड्डियां सफेद पारदर्शी प्लास्टिक में पैक थीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के पहाड़गंज से इन नकली गड्डियों को लेकर कोलकाता जा रहा था। वह लोगों को अधिक रकम का लालच देकर नकली नोटों की गड्डियों को असली बताकर सौंप देता था। पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से इसी तरीके से लोगों को ठगकर अवैध कमाई कर रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि गड्डियां उसे दिल्ली में कहां से मिलीं, इसके पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय है और इस नेटवर्क में उसके अन्य साथी कौन हैं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से प्रयागराज पहुंचा था और यहां से उसे कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि दिल्ली से कोलकाता के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध थीं, तो आरोपी प्रयागराज में क्यों उतरा? क्या वह यहां किसी से मिलने वाला था या किसी को नकली गड्डियां सौंपने की तैयारी में था? फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।