Category: India

  • आनंद महिंद्रा की ये प्रेरणादायक बातें बदल सकती हैं आपकी सोच, जीवन को मिल सकती है नई दिशा…

    आनंद महिंद्रा की ये प्रेरणादायक बातें बदल सकती हैं आपकी सोच, जीवन को मिल सकती है नई दिशा…

    आनंद महिंद्रा की ये प्रेरणादायक बातें बदल सकती हैं आपकी सोच, जीवन को मिल सकती है नई दिशा…

    आनंद महिंद्रा भारत के जाने माने उद्योगपति हैं। वे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। यह ग्रुप भारत के सबसे बड़े और प्रमुख बिजनेस घरानों में से एक है, जो गाड़ियां, ट्रैक्टर, आईटी और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। आनंद महिंद्रा सिर्फ अपने बिजनेस के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर भारत के टैलेंट, नए इनोवेशन्स और प्रेरणादायक वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे देश में छिपे हुए हुनर की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखे किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति की आर्थिक मदद की है। उनके विचार लोगों को प्रेरित करने का भी काम कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम आनंद महिंद्रा के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सही दिशा दिखा सकते हैं।

    • यदि आपके सपने आपको डराते नहीं हैं, तो वे उतने बड़े नहीं हैं।
    • आप जितने सकारात्मक बदलाव करे हैं, उतना ही आप अपने व्यापार को बढ़ा रहे होते हैं।
    • स्थिरता हमारी तरक्ती का हिस्सा है। अगर आप समाज को देने की जगह लेने पर विश्वास रखते हैं तो सफल नहीं हो पाएंगे।
    • जिंदगी के पास सबसे ताकतवर लोगों को भी ये सिखाने का दिलचस्प तरीका है कि दौलत की खुशी पल भर की है।
    • जो व्यक्ति आज की बात को कल पर टाल देता है, वो संभवत पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है।
    • नेता पीछे नहीं देखते, वे बगले नहीं झांकते हैं- वे आगे की ओर देखते हैं।
    • लीडर्स पीछे पलटकर नहीं देखते, वो अपने ईर्द-गिर्द भी नहीं देखते-वो आगे देखते हैं।
    • कभी भी सपने की शक्ति को कम मत समझो। इसमें जीवन को बदलने और भविष्य को आकार देने की क्षमता है।
    • अपनी वर्तमान परिस्थितियों तक सीमित न रहें। बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और कभी हार न मानें।
    • दुनिया उन्हीं की है जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं और अपने सपनों को लगातार पूरा करने का साहस रखते हैं।

  • बरबीघा में सनसनी! रेलवे स्टेशन के पास खेत से नग्न शव बरामद, हत्या के एंगल से जांच.

    बरबीघा में सनसनी! रेलवे स्टेशन के पास खेत से नग्न शव बरामद, हत्या के एंगल से जांच.

    बरबीघा में सनसनी! रेलवे स्टेशन के पास खेत से नग्न शव बरामद, हत्या के एंगल से जांच.

    Bihar News: शेखपुरा जिले के बरबीघा में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित एक खेत से एक अधेड़ व्यक्ति का नग्न शव बरामद हुआ। बरबीघा रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पश्चिम खेत में पड़ी लाश मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    जानकारी के अनुसार, नारायणपुर गांव के कुछ युवक सुबह टहलने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में नग्न अवस्था में पड़े एक शव पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और खबर आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और बरबीघा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार तथा अंचल निरीक्षक ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और आसपास से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक थाना चौक के आसपास ठेले पर घूम-घूमकर नींबू बेचने का काम करता था। हालांकि वह किस गांव या जिले का रहने वाला था, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जब तक मृतक की पहचान नहीं हो जाती, तब तक शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा।

    घटनास्थल से एक माला बरामद हुई है, लेकिन उसमें लगा सोने का लॉकेट गायब पाया गया है। इसी वजह से हत्या, लूटपाट या अन्य आपराधिक एंगल से भी पुलिस तहकीकात कर रही है। वहीं स्थानीय लोग अवैध संबंध सहित कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

  • हथियारों से लैस UP के बदमाश दौसा में गिरफ्तार, कोटा में हत्या की साजिश रचने का आरोप..

    हथियारों से लैस UP के बदमाश दौसा में गिरफ्तार, कोटा में हत्या की साजिश रचने का आरोप..

    हथियारों से लैस UP के बदमाश दौसा में गिरफ्तार, कोटा में हत्या की साजिश रचने का आरोप..

    दौसा. राजस्थान में अपराध से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई मंगलवार सुबह दौसा जिले में देखने को मिली. मानपुर इलाके में पुलिस ने कुछ संदिग्ध बदमाशों को हथियारों के साथ डिटेन किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये सभी बदमाश उत्तर प्रदेश से आए थे और इन पर कोटा में एक हार्डकोर बदमाश की हत्या की साजिश रचने का शक जताया जा रहा है. हालांकि उनका प्लान किसी वजह से सफल नहीं हो सका और इसके बाद ये वापस उत्तर प्रदेश लौट रहे थे. इसी दौरान दौसा पुलिस ने उन्हें मानपुर इलाके में पकड़ लिया.

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पकड़े गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि उनका असली मकसद क्या था, वे किन लोगों के संपर्क में थे और उनके पास मिले हथियारों का इस्तेमाल कहां किया जाना था.

    कोटा में वारदात की थी तैयारी, लेकिन बीच में बदल गया पूरा घटनाक्रम
    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश उत्तर प्रदेश से राजस्थान पहुंचे थे. पुलिस को शक है कि उनका निशाना कोटा का एक हार्डकोर बदमाश था. बताया जा रहा है कि हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी, लेकिन किसी कारण से यह वारदात नहीं हो सकी. इसके बाद आरोपी वापस लौटने लगे. इसी दौरान उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंची. सूचना के आधार पर दौसा जिले के मानपुर इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध लोगों को हथियारों के साथ पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास कौन-कौन से हथियार मिले हैं और वे उन्हें कहां से लेकर आए थे.

    मानपुर डीएसपी की मौजूदगी में कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू
    पूरी कार्रवाई मानपुर डीएसपी धर्मराज सिंह की मौजूदगी में की गई. पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है. इसके साथ ही सभी संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे मामले में किसी स्थानीय व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी और क्या इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल हैं.

    एसपी बोले, जल्द साझा करेंगे पूरी जानकारी
    दौसा पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ा है. फिलहाल जांच जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी कुछ देर बाद साझा की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि पुलिस किसी बड़े अपराध को होने से पहले ही रोकने में सफल रही. हालांकि अभी तक पुलिस ने आरोपियों की पहचान, बरामद हथियारों की संख्या या कथित साजिश से जुड़े अन्य तथ्यों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. ऐसे में अब सभी की नजर पुलिस की विस्तृत प्रेस ब्रीफिंग पर है, जिसमें इस पूरे मामले से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं.

  • शहर में सनसनीखेज वारदात! युवक को घंटों घुमाकर कैश और स्कूटी लूटी, 6 आरोपी गिरफ्तार

    शहर में सनसनीखेज वारदात! युवक को घंटों घुमाकर कैश और स्कूटी लूटी, 6 आरोपी गिरफ्तार

    शहर में सनसनीखेज वारदात! युवक को घंटों घुमाकर कैश और स्कूटी लूटी, 6 आरोपी गिरफ्तार

    दो बालिग और चार नाबालिग आरोपियों ने बालोद के दो युवकों का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक दोनों युवकों को शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया, उनसे नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर और स्कूटी छीन ली और पेटीएम से पैसे भी ट्रांसफर करा लिए। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 नाबालिग हैं।

    जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी एक युवक 2 जुलाई की रात अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। दोनों एक बाइक और स्कूटी से आए थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे गदा चौक के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई। जब कागजात मांगे गए और वे नहीं दिखा सके तो आरोपियों ने स्कूटी को चोरी की बताकर अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया।

    पेटीएम पिन पूछकर दूसरे खाते में ट्रांसफर किए पैसे

    सभी आरोपियों ने दोनों युवकों को जबरन अपने साथ ले जाकर सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास मारपीट की। पीड़ितों से तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो मोबाइल, पांच हजार रुपए नकद और बिना नंबर की एक्टिवा छीन ली गई। आरोपियों ने पेटीएम का पिन पूछकर खाते से 18,180 रुपए दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए।

    चाकू दिखाकर जबरन बनवाया वीडियो

    आरोपियों ने दोनों युवकों को नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के विभिन्न इलाकों में घुमाने के बाद पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर उनसे जबरन वीडियो बनवाया, जिसमें यह कबूल कराया गया कि वे चोरी की स्कूटी बेचने आए थे। बाद में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोहेल खान और अरजद सहित चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • एक साथ 13 काले हिरणों की मौत! मध्य प्रदेश में कुएं से मिले शव, वजह तलाशने में जुटा विभाग..

    एक साथ 13 काले हिरणों की मौत! मध्य प्रदेश में कुएं से मिले शव, वजह तलाशने में जुटा विभाग..

    एक साथ 13 काले हिरणों की मौत! मध्य प्रदेश में कुएं से मिले शव, वजह तलाशने में जुटा विभाग..

    मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 काले हिरण मृत मिले। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी…

    शाजापुर : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 काले हिरण मृत मिले। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी। वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) हेमलता शाह ने बताया कि कालापीपल तहसील के खरदौन कलां गांव में किसान राजेश पाटीदार के खेत में कुएं से रविवार को दुर्गंध आने पर परिजनों ने देखा कि उसमें कई जानवरों के सड़े-गले शव पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा कुएं से मरे हुए 13 काले हिरण (चार नर और नौ मादा) तथा एक कुत्ते को बाहर निकाला गया।

    शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सभी मृत जानवरों को दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में काले हिरण कुएं में गिर गए होंगे और कुएं की मुंडेर भी टूटी हुई मिली है।

    अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले की कालापीपल और शुजालपुर तहसीलों में बड़ी संख्या में काले हिरण पाये जाते हैं।

  • खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! पत्नी की हत्या के बाद सांप के काटने की कहानी गढ़ी, पति को उम्रकैद

    खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! पत्नी की हत्या के बाद सांप के काटने की कहानी गढ़ी, पति को उम्रकैद

    खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! पत्नी की हत्या के बाद सांप के काटने की कहानी गढ़ी, पति को उम्रकैद

    इंदौर के बहुचर्चित शिवानी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया को पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने हत्या को सर्पदंश का मामला दिखाने के लिए बेहद…

    इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के बहुचर्चित शिवानी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया को पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने हत्या को सर्पदंश का मामला दिखाने के लिए बेहद खौफनाक साजिश रची थी, हत्या के लिए वह सांप भी अलवर राजस्थान से खरीदकर लाया था, लेकिन वैज्ञानिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी।

    दरअसल, इंदौर की 28वीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने वर्ष 2019 के चर्चित शिवानी हत्याकांड में आरोपी पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया को हत्या के अपराध में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने कनाड़िया रोड स्थित संचार नगर एक्सटेंशन में पत्नी शिवानी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को प्राकृतिक मौत या सर्पदंश साबित करने के लिए शव को कोबरा सांप से कटवाया गया। इस घटना को सर्पदंश दिखाने वह राजस्थान क्या अलवर से खतरनाक पोखरा सांप भी खरीद कर लाया था। वारदात के बाद शानू ने सबूत मिटाने की नीयत से कोबरा सांप को भी मार दिया गया।

    जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही दहेज और रुपयों की मांग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित किया जाता था। अदालत ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कोबरा की हत्या का अपराध सिद्ध मानते हुए अलग-अलग सजा और अर्थदंड भी लगाया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने कानून से बचने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचा, लेकिन वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उसका अपराध सिद्ध हो गया।

  • मुंबई से भागकर बिहार में छिपा था संदिग्ध आतंकी, पुलिस ने दबोचा; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

    मुंबई से भागकर बिहार में छिपा था संदिग्ध आतंकी, पुलिस ने दबोचा; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

    मुंबई से भागकर बिहार में छिपा था संदिग्ध आतंकी, पुलिस ने दबोचा; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

    Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तारापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। 

    पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिस रच रहा था और उसके पास से एक तमंचा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार देवेंद्र ने संवाददाताओं को बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार शाम तारापुर क्षेत्र से मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था और अपने दो साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिश रच रहा था।” उन्होंने बताया कि यह भी संदेह है कि आरोपी का सीमा पार सक्रिय एक नेटवर्क से संपर्क था, जिसका संबंध ‘राना भाई’ नाम के व्यक्ति से बताया जा रहा है। 

    पहले मुंबई में रह रहा था आरोपी
    अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले मुंबई में रह रहा था और बाद में वहां से भागकर मुंगेर आ गया था। उन्होंने बताया, “अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। साथ ही उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का भी विश्लेषण किया जा रहा है। उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।” 

  • 1 करोड़ के सोने का फर्जी सौदा पड़ा भारी, 19 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पूर्व मुखिया गिरफ्तार..

    1 करोड़ के सोने का फर्जी सौदा पड़ा भारी, 19 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पूर्व मुखिया गिरफ्तार..

    1 करोड़ के सोने का फर्जी सौदा पड़ा भारी, 19 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पूर्व मुखिया गिरफ्तार..

    Bihar Crime: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सस्ते सोने का लालच देकर उत्तर प्रदेश के एक स्वर्ण व्यवसायी से 19 लाख रुपये लूटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे सात हजार रुपये के इनामी और साहेबगंज के माधोपुर हजारी पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अरेराज डीएसपी रवीं कुमार के नेतृत्व में गोविन्दगंज थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर की।

    पुलिस ने पूर्व मुखिया अनिल राय को उसके गांव माधोपुर हजारी से दबोच लिया। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने उसकी गिरफ्तारी पर सात हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस जांच में वारदात की साजिश और लूटकांड में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस के मुताबिक, साहेबगंज निवासी चंदन सिंह ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मूंगड़ा बादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्ण व्यवसायी मोहन गुप्ता से संपर्क कर सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा दिया था। दोनों के बीच करीब एक करोड़ रुपये के सोने का सौदा तय हुआ। इसके बाद मोहन गुप्ता अपने दो साथियों के साथ 19 लाख रुपये नकद लेकर अरेराज पहुंचे, जहां पहले से रची गई साजिश के तहत उन्हें रढ़िया गांव निवासी अमरेश पांडेय के घर ले जाया गया।

    आरोप है कि वहां पहुंचते ही बदमाशों ने व्यवसायी और उसके साथियों के साथ मारपीट की, 19 लाख रुपये नकद छीन लिए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित ने गोविन्दगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी।

    एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने पहले ही इस मामले में सुरेंद्र दास, अमरेश पांडेय और चंदन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने लूटी गई रकम का हिस्सा और नकली सोने का बिस्कुट भी बरामद किया था।

    अब पूर्व मुखिया अनिल राय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे गिरोह की परतें खोलने में जुटी है। जांच में पांच अन्य अज्ञात आरोपितों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे लूटकांड में शामिल सभी आरोपितों को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

  • 10 साल पुरानी इंटरकास्ट लव मैरिज का खौफनाक अंत, हत्या के बाद नदी की रेत में दफनाया शव..

    10 साल पुरानी इंटरकास्ट लव मैरिज का खौफनाक अंत, हत्या के बाद नदी की रेत में दफनाया शव..

    10 साल पुरानी इंटरकास्ट लव मैरिज का खौफनाक अंत, हत्या के बाद नदी की रेत में दफनाया शव..

    अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को नदी की बालू में दफना दिया गया।…

    Bihar Crime: नवादा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को नदी की बालू में दफना दिया गया। कई दिनों तक दफन रहा यह राज तब बेनकाब हुआ, जब कुत्ते शव को नोचते हुए आपस में लड़ने लगे। इस मंजर को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

      मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। उसका शव सिरदला थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच धनारजय नदी की बालू में दबा मिला। स्थानीय लोगों ने जब कुत्तों को बालू खोदकर शव को नोचते देखा तो शक हुआ। पास जाकर बालू हटाई गई तो महिला का चेहरा दिखाई दिया। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध उठ रही थी।जानकारी के अनुसार, प्रमिला देवी ने करीब 10 वर्ष पहले शंकर कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रमिला को दहेज, पैसों की मांग और जाति को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका दावा है कि इसी जुल्म और प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या कर दी गई और जुर्म छिपाने के लिए शव को नदी की बालू में दफना दिया गया।

      हैरानी की बात यह भी है कि हत्या के बाद आरोपी पति शंकर कुमार ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वहीं, 4 जुलाई को मृतका के पिता उमेश बिंद को बेटी के लापता होने की जानकारी मिली। जब वे ससुराल पहुंचे तो बेटी का कोई सुराग नहीं मिला और आरोपी पति का मोबाइल भी बंद था।

      घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद शंकर कुमार समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और हर पहलू से मामले की तफ्तीश जारी है।

      इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मृतका के परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

    • वर्दी का झूठा रौब, ठगी का खेल! पंचर बनाने वाला फेसबुक पर बना ‘जवान’, शादी के नाम पर करता था ठगी..

      वर्दी का झूठा रौब, ठगी का खेल! पंचर बनाने वाला फेसबुक पर बना ‘जवान’, शादी के नाम पर करता था ठगी..

      वर्दी का झूठा रौब, ठगी का खेल! पंचर बनाने वाला फेसबुक पर बना ‘जवान’, शादी के नाम पर करता था ठगी..

      बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर दोस्ती करने वाले युवक ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर उसका भरोसा जीता, शादी का वादा किया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे ऐंठता रहा। बाद में पता चला कि आरोपी न तो सेना में कार्यरत है और न ही अविवाहित, बल्कि वह साइकिल की दुकान पर पंचर बनाने का काम करता है और पहले से शादीशुदा है।

      पीड़िता के मुताबिक, जनवरी 2026 में फेसबुक पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी मो. अरमान सेना की वर्दी पहनकर मिलने आता था और व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर भी खुद को सैनिक बताता था। वह कभी पाकिस्तान सीमा पर तैनाती तो कभी आतंकियों के चंगुल में फंसे होने का दावा कर तत्काल पैसों की मांग करता था। युवती ने उसकी बातों पर भरोसा कर कई बार ऑनलाइन पैसे भेजे।

      जब युवती को आरोपी की असलियत का पता चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि वह अपनी मां और चाचा के साथ आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी और उसके परिजनों ने मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

      पीड़िता ने पुलिस को सेना की वर्दी में आरोपी की तस्वीरें, व्हाट्सएप वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे हैं। सदर थाना पुलिस ने मो. अरमान समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।