Category: India

  • रिश्तों का खौफनाक कत्ल! मामा ने रेता था अम्मी-अब्बू का गला, बेटी की गवाही बनी सबसे बड़ा सबूत..

    रिश्तों का खौफनाक कत्ल! मामा ने रेता था अम्मी-अब्बू का गला, बेटी की गवाही बनी सबसे बड़ा सबूत..

    रिश्तों का खौफनाक कत्ल! मामा ने रेता था अम्मी-अब्बू का गला, बेटी की गवाही बनी सबसे बड़ा सबूत..

    मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रूह कंपा देने वाले एक पुराने हत्याकांड में अदालत ने अपना अहम फैसला सुनाया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए जाविदा और उसके पति आबाद के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने दोषी समीर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस खौफनाक वारदात की सबसे बड़ी चश्मदीद मृतका की 11 साल की बेटी सानिया थी, जिसने अपनी आंखों के सामने अपने ‘मामा’ (कातिल समीर) को अपने मां-बाप का गला रेतते देखा था। कोर्ट ने सानिया की पुख्ता गवाही के आधार पर ही कातिल को अंजाम तक पहुंचाया है। दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसका आधा हिस्सा पीड़ित बेटी को मिलेगा।

    अवैध संबंधों में शक बना दोहरी हत्या की वजह

    पुलिस की जांच और समीर के कबूलनामे से साफ हुआ था कि इस दोहरे हत्याकांड की जड़ में अवैध संबंध थे। सरूरपुर के गोटका गांव निवासी समीर के संबंध आबाद की पत्नी जाविदा के साथ थे। समय के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी थी। जाविदा के घर किसी अन्य युवक का भी आना-जाना शुरू हो गया था, जो समीर को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था। इसी खुन्नस में 20 सितंबर 2021 की रात समीर उनके घर मेहमान बनकर रुका और रात के अंधेरे में पशु काटने वाले दाव और चाकू से सो रहे दंपती पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। जाविदा के पहले पति से जन्मी सानिया इस पूरी घटना की इकलौती चश्मदीद थी।

    आंखों के सामने खून से लथपथ तड़प रहे थे मां-बाप

    घटना वाली रात जब 11 वर्षीय सानिया की नींद टूटी, तो उसने जो मंजर देखा वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था। सानिया आरोपी समीर को ‘मामा’ कहती थी। उसने देखा कि वही मामा उसके अम्मी-अब्बू का बेदर्दी से गला रेत रहा है। सानिया बचाव के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन सिरफिरे कातिल ने उसके सामने ही दोनों को खून से लथपथ कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में मौके पर पहुंचे दरोगा प्रह्लाद सिंह ने हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए थे।

    जान के खतरे को देख असम से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही

    इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुल 14 गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए, लेकिन सबसे अहम गवाही सानिया की रही। घटना के बाद खौफजदा सानिया को उसकी सुरक्षा के मद्देनजर असम में उसके नाना-नानी के पास भेज दिया गया था। कोर्ट की सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सानिया ने मजिस्ट्रेट के सामने पूरी घटना बेबाकी से बयां की। अदालत ने अपने कड़े फैसले में कहा कि मेहमान बनकर घर आना और फिर चाकू-दाव से गला रेतकर हत्या करना एक बेहद गंभीर और समाज को झकझोरने वाला अपराध है।

    फांसी होती तो ज्यादा सुकून मिलता…

    सोमवार को जब अदालत का फैसला आया, तो मुकदमे के पैरोकार और पड़ोसी दिलशाद ने सानिया को फोन कर इसकी जानकारी दी। अपने मां-बाप के कातिल को उम्रकैद होने की बात सुनकर सानिया खुश तो हुई, लेकिन उसका दर्द भी छलक पड़ा। सानिया ने कहा, “अंकल, चार साल से हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आज दिल को सुकून मिला है, लेकिन अगर उस कातिल को फांसी की सजा होती तो ज्यादा तसल्ली मिलती। मैं आज तक उस खौफनाक रात को भूल नहीं पाई हूं।”

  • इज्जत के नाम पर हत्या! मां-भाई ने पहले सिर दीवार पर पटका, फिर जहर देकर रची आत्महत्या की कहानी..

    इज्जत के नाम पर हत्या! मां-भाई ने पहले सिर दीवार पर पटका, फिर जहर देकर रची आत्महत्या की कहानी..

    इज्जत के नाम पर हत्या! मां-भाई ने पहले सिर दीवार पर पटका, फिर जहर देकर रची आत्महत्या की कहानी..

    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र में कथित ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक युवती की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके भाई ने विवाद के दौरान उसका सिर दीवार से पटक दिया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद मां के साथ मिलकर उसे जहर खिलाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

    मृतका की पहचान ज्योति अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में उसके भाई प्रकाश अग्रवाल और मां शीतल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात ज्योति अपने प्रेमी से मिलने घर से निकल रही थी, तभी परिवार ने उसे रोक लिया और विवाद हिंसक हो गया।

    पुलिस के मुताबिक, ज्योति के घायल होने के बाद आरोपी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में परिजनों के बयान संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ, फॉरेंसिक साक्ष्य और घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए जहर खिलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रही है।

  • फतेहपुर की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना! पत्नी ने पति को बांधकर दिया करंट, फिर डंडों से किया लहूलुहान..

    फतेहपुर की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना! पत्नी ने पति को बांधकर दिया करंट, फिर डंडों से किया लहूलुहान..

    फतेहपुर की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना! पत्नी ने पति को बांधकर दिया करंट, फिर डंडों से किया लहूलुहान..

    फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यहां औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में एक पत्नी की ऐसी ‘दरिंदगी’ देखने को मिली, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे पति से नाराज पत्नी इस कदर हैवान बन गई कि उसने अपने ही सुहाग को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा और तड़पाने के लिए बिजली का करंट लगा दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने किसी तरह गेट तुड़वाकर युवक की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लहूलुहान पति को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

    नशे में घर लौटा था पति, विवाद बढ़ा तो पत्नी बनी हैवान

    जानकारी के मुताबिक, परसदेपुर गांव के रहने वाले संजीव तिवारी पेशे से हलवाई का काम करते हैं। रविवार रात वह अत्यधिक शराब के नशे में धुत्त होकर अपने घर पहुंचे थे। घर आते ही किसी बात को लेकर उनका अपनी पत्नी रन्नो देवी से विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि रन्नो देवी अपना आपा खो बैठी। उसने खौफनाक साजिश रचते हुए पहले संजीव को रस्सी से चारपाई पर जकड़ दिया ताकि वह हिल भी न सके। इसके बाद उसने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर संजीव का सिर फोड़ दिया, जिससे पूरे घर में खून की नदियां बह गईं।

    पैर के अंगूठे में बांधा बिजली का तार, तड़पाकर दिया करंट

    हैवानियत की हदें तो तब पार हो गईं जब पत्नी ने तड़प रहे संजीव को बिजली के झटके देना शुरू किया। वारदात के बाद जब लोग अंदर पहुंचे तो संजीव के दाहिने पैर के अंगूठे और दाहिने हाथ की उंगली में बिजली का नंगा तार बंधा हुआ था। करंट लगने की वजह से पैर का अंगूठा पूरी तरह से काला पड़ चुका था। बेडरूम के अंदर लहूलुहान डंडा और बिजली के तार बिखरे पड़े थे, जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि अंदर किस कदर खौफनाक यातनाएं दी गईं।

    चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसी, बंद दरवाजा देख उड़ गए होश

    रात करीब 10:30 बजे जब संजीव के घर से असहनीय चीखें और रोने की आवाजें आने लगीं, तो परिवार के राहुल तिवारी और पड़ोसी शुभम द्विवेदी व भोले तिवारी समेत कई ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। राहुल ने जब रन्नो से दरवाजा खोलने को कहा तो उसने अंदर से साफ मना कर दिया। भीतर से संजीव की चीखें और तेज होने पर ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका में जबरन दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद हर शख्स के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत इस खौफनाक मंजर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    कानपुर हैलट अस्पताल रेफर, आरोपी पत्नी सलाखों के पीछे

    ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और औंग थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संजीव को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    औंग थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के भाई (देवर) मनीष की तहरीर पर आरोपी महिला रन्नो देवी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। घायल पति की हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उसके मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए जाएंगे।

  • मजाक पड़ा भारी! गाजियाबाद में युवक की निर्मम हत्या, आंखें फोड़ीं और निजी अंग काटकर शव छोड़ा..

    मजाक पड़ा भारी! गाजियाबाद में युवक की निर्मम हत्या, आंखें फोड़ीं और निजी अंग काटकर शव छोड़ा..

    मजाक पड़ा भारी! गाजियाबाद में युवक की निर्मम हत्या, आंखें फोड़ीं और निजी अंग काटकर शव छोड़ा..

    गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर के पूठरी गांव में एक मामूली से मजाक का बदला लेने के लिए एक सनकी युवक ने गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी की दरांती से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान तरुण उर्फ नमित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली का निवासी था और पिछले दो साल से पूठरी गांव में सपरिवार किराए पर रह रहा था।

    तरुण रविवार शाम को टहलने निकला था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सोमवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में उसका लहूलुहान और क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए तरुण की दोनों आंखें फोड़ दीं और उसके चेहरे, गर्दन, पेट तथा निजी अंगों पर दरांती से अनगिनत वार कर उसकी आंतें तक बाहर निकाल दीं। वह शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन नाकाम रहने पर वहीं छोड़कर भाग गया।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूठरी गांव के ही निवासी निरांचल उर्फ ‘मंत्री'(33) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले तरुण और उसके दोस्तों ने उसे ‘भंगजी बाबा’ कहकर उसका मजाक उड़ाया था, जिससे वह बेहद आक्रोशित था।

    रविवार शाम को जब तरुण अकेले निवाड़ी रोड की तरफ जा रहा था, तब उसने फिर से निरांचल पर वही तंज कस दिया, जिससे गुस्साए आरोपी ने अपने पास छिपाई दरांती से उस पर हमला कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी निरांचल बेहद सनकी प्रवृत्ति का है, मजदूरी करता है और नशे का आदी होने के साथ-साथ तांत्रिक क्रियाओं में भी रुचि रखता है।

    उसने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव के पास खड़े होकर संस्कृत के श्लोक भी पढ़े थे। वह इस मजाक से इतना आहत था कि गांव के कुछ अन्य लड़कों को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था और तीन दिन पहले उसने प्रिंस नाम के एक अन्य युवक पर भी हमला किया था, लेकिन बीच-बचाव के कारण वह बच गया था।

    वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन अपने साथ घर ले गया था, जिसकी लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद कर ली है। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    मृतक तरुण अपने घर का सबसे बड़ा बेटा था और परतापुर की एक गद्दा फैक्टरी में काम कर अपने गरीब परिवार का भरण-पोषण करने में मदद करता था। उसके पिता निर्दोष सैन मजदूरी करते हैं और तरुण की मौत के बाद से मां मधुबाला, भाई और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस-प्रशासन से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

  • रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर पति की हत्या की, पहले धक्का देकर मारने की कोशिश..

    रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर पति की हत्या की, पहले धक्का देकर मारने की कोशिश..

    रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर पति की हत्या की, पहले धक्का देकर मारने की कोशिश..

    Image Ai

    तेलंगाना के निजामाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेम प्रसंग की वजह से अपने पति की हत्या कर दी। हत्या का तरीका बेहद चौंकाने वाला था। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले अपने पति की एक बिल्डिंग से धक्का देकर हत्या करने की कोशिश की। हालांकि बिल्डिंग से गिरने के बाद पति बच गया था। बाद में महिला ने प्रेमी के कहने पर पति को कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक की मां ने बहू पर जताया शक

    पुलिस ने सोमवार को बताया कि तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति को कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मार डाला, जब उसका इलाज चल रहा था। मृतक की मां ने 1 जुलाई को शिकायत की कि उन्हें 30 जून को अपने बेटे प्रशांत (35) की मौत के बारे में पता चला, जो खाड़ी देश में काम करता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने बेटे के घर आने और उसकी मौत से पहले हुई घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मृतक की मां ने कहा कि उनके बेटे की मौत रहस्यमयी तरीके से हुई और उन्होंने अपनी बहू संध्या पर शक जताया।

    बिल्डिंग से धकेलकर हत्या की कोशिश

    पुलिस जांच में सामने आए तकनीकी सबूतों और तथ्यों के अनुसार, संध्या (32) का अनिल (35) नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, संध्या और अनिल ने प्रशांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनके रिश्ते में बाधा है। उनकी साजिश के तहत, उन्होंने प्रशांत को मारने की योजना को अंजाम देने के लिए वेंकटा साईं की मदद ली। योजना के अनुसार, वेंकटा साईं 29 जून को प्रशांत के घर गया और उसे बहुत ज़्यादा शराब पिलाई। इसके बाद उसने प्रशांत को इमारत से नीचे धकेल दिया।

    कैनुला के जरिए दिया टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन

    हालांकि, प्रशांत को गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। संध्या और वेंटका साईं, प्रशांत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। यहां, उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बाद में घर ले आए। अनिल के उकसाने पर, संध्या ने कैनुला के जरिए प्रशांत को टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन दिया। संध्या ने प्रशांत को खाट से नीचे भी धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने जांच के दौरान अपनी मर्जी से अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें जेल भेज दिया।

  • एक लड़की, दो दावेदार! कथित अपहरण कांड में नया ट्विस्ट, एक अस्पताल पहुंचा तो दूसरा जेल.

    एक लड़की, दो दावेदार! कथित अपहरण कांड में नया ट्विस्ट, एक अस्पताल पहुंचा तो दूसरा जेल.

    एक लड़की, दो दावेदार! कथित अपहरण कांड में नया ट्विस्ट, एक अस्पताल पहुंचा तो दूसरा जेल.

    मुजफ्फरपुर में कथित अपहरण का हाई-प्रोफाइल मामला अब महज किडनैपिंग की कहानी नहीं, बल्कि इश्क, इंतकाम और कानून के टकराव की दास्तान बनता नजर आ रहा है। जिस थार गाड़ी पर राजद का बैनर और पोस्टर लगा था, उससे युवक के अपहरण की सूचना ने पहले पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। लेकिन जैसे-जैसे तहकीकात आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कहानी का रुख बदलता गया। अब जांच की सुई प्रेम प्रसंग की तरफ घूम गई है, जहां एक युवती के प्यार ने कथित तौर पर एक युवक को अस्पताल और दूसरे को हवालात पहुंचा दिया।

    पूरा घटनाक्रम काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास का है। रविवार की शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजद के झंडे और पोस्टर लगी एक थार गाड़ी से एक युवक का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध थार की पहचान कर ली गई।

    इसी बीच दूसरी सूचना आई कि जिस युवक को कथित तौर पर अगवा किया गया था, उसे चांदनी चौक के पास घायल अवस्था में छोड़कर थार सवार फरार हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान के आधार पर जांच का दायरा और तेज कर दिया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया। वाहन जांच अभियान शुरू हुआ और महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र से संदिग्ध थार को जब्त कर लिया। साथ ही कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी मोहम्मद रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसके कुछ साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार लोगों की तलाश जारी है।टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है।

    सूत्रों की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम की जड़ में शहर की एक युवती है, जिससे दोनों युवकों का प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। जब एक युवक को दूसरे के रिश्ते की भनक लगी तो दोनों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी। लेकिन इस बार मामला कथित तौर पर अपहरण और हमले तक पहुंच गया।

    इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब जज़्बात पर कानून भारी पड़ता है, तो अंजाम अदालत और अस्पताल के बीच ही तय होता है। मोहब्बत अगर भरोसे और तहज़ीब की राह छोड़कर ज़बरदस्ती, हिंसा और बदले की शक्ल अख्तियार कर ले, तो वह इश्क नहीं, जुर्म की दास्तान बन जाती है।फिलहाल पुलिस इस कथित लव ट्रायंगल के हर पहलू की पड़ताल कर रही है। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह मामला केवल प्रेम प्रसंग की रंजिश था या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश भी छिपी हुई है।

  • स्कूटी की डिग्गी से 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, मुस्तकीम अहमद प्रयागराज से कौशांबी क्यों ला रहा था?..

    स्कूटी की डिग्गी से 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, मुस्तकीम अहमद प्रयागराज से कौशांबी क्यों ला रहा था?..

    स्कूटी की डिग्गी से 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, मुस्तकीम अहमद प्रयागराज से कौशांबी क्यों ला रहा था?..

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में स्कूटी से प्रतिबंधित मांस के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और आरोप लगाया कि उसकी स्कूटी की डिग्गी से करीब 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवक को हिरासत में लिया और मांस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    20 किलोमीटर पीछा करने का दावा

    जानकारी के मुताबिक, मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी मुस्तकीम अहमद स्कूटी से कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहा था. आरोप है कि वह इसे प्रयागराज से लाकर सप्लाई करने वाला था. इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसका करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और भड़ेसर गांव के पास उसे रोक लिया.

    कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें करीब 30 किलो प्रतिबंधित मांस मिला. इसके बाद युवक की पिटाई भी की गई. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

    पुलिस ने क्या कहा?

    डीएसपी सदर शिवांक सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी से प्रतिबंधित मांस का अवैध परिवहन कर रहा है. सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मांस को कब्जे में ले लिया.

    उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में गठित डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ मांस की सैंपलिंग कराई है. अब इसकी जांच कराई जाएगी.

    पूछताछ में क्या सामने आया?

    डीएसपी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मुस्तकीम अहमद पुत्र इश्तियाक के रूप में हुई है, जो मंझनपुर का रहने वाला है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह यह मांस प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित मंसूराबाद से व्यवसायिक उद्देश्य से लेकर आया था.

    पुलिस के अनुसार, बरामद मांस की मात्रा करीब 30 किलो है. इस मामले में थाना मंझनपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    Note: पुलिस ने मांस को जांच के लिए सैंपलिंग कराई है. प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी.

  • प्रेमिका की सोते समय हत्या, शव के किए कई टुकड़े; 14 घंटे के भीतर पुलिस एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    प्रेमिका की सोते समय हत्या, शव के किए कई टुकड़े; 14 घंटे के भीतर पुलिस एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    प्रेमिका की सोते समय हत्या, शव के किए कई टुकड़े; 14 घंटे के भीतर पुलिस एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को टुकड़े कर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के 14 घंटे के अंदर ही एक सशस्त्र मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि….

    Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को टुकड़े कर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के 14 घंटे के अंदर ही एक सशस्त्र मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने रविवार को महिला की हत्या कर शव को टुकड़ों में फेंकने वाले शातिर अभियुक्त को घटना के मात्र 14 घंटे के भीतर एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को थाना मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था।

    प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शव की शिनाख्त और वांछित अभियुक्तों की सुरागकसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है।  उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो आरोपी तेजी से रामनगर गांव की सड़क की तरफ भागा। पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने नदी की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार की रात समय करीब 11.50 बजे हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतुस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

    सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) मूलत: भावनगर, गुजरात का निवासी है जो यहां टीचर्स कॉलोनी, कस्बा व थाना मड़ियाहूं में निवास कर रहा है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह 4 जुलाई को मृतका रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर (वाराणसी) से अपने किराए के कमरे (टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं) लेकर आया था। वहां मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए अभियुक्त ने सना के सोते समय चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घनी आबादी के बीच शव को ठिकाने लगाने के डर से अभियुक्त ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से मृतका के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को उसने रानीपुर बाईपास पर और पैर व अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया था। पुलिस द्वारा धड़ बरामद कर शिनाख्त करने की भनक लगते ही वह बचे हुए अंगों को छिपाने भाग रहा था, तभी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।

  • दो-दो पत्नियों का खेल! महिला सिपाही को पत्नी बताकर रह रहा था जवान, असली पत्नी ने किया जोरदार हंगामा..

    दो-दो पत्नियों का खेल! महिला सिपाही को पत्नी बताकर रह रहा था जवान, असली पत्नी ने किया जोरदार हंगामा..

    दो-दो पत्नियों का खेल! महिला सिपाही को पत्नी बताकर रह रहा था जवान, असली पत्नी ने किया जोरदार हंगामा..

    प्रतापगढ़ में शुरू हुई एक प्रेम कहानी हमीरपुर तक पहुंच गई. देर रात पत्नी के साथ-साथ पुलिस तक को मौके पर पहुंचना पड़ा. एक महिला पुलिसकर्मी अपने साथ रह रहे सिपाही को मकान मालिक और आसपास के लोगों के सामने अपना पति बताती थी. दोनों किराए के मकान में साथ रह रहे थे लेकिन एक रात अचानक वहां सिपाही की असली पत्नी पहुंच गई और फिर जमकर हंगामा हो गया.

    बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान हुई थी. वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गया. सिपाही पहले से शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की एक बेटी भी है. दूसरी ओर, महिला पुलिसकर्मी की भी दो शादियां हो चुकी हैं. उसके एक पति की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे पति से तलाक का मामला चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी पर एक युवक द्वारा दर्ज कराया गया शारीरिक शोषण का मामला भी अदालत में विचाराधीन है.

    परिजनों ने लगाए आरोप

    परिजनों का आरोप है कि जब प्रतापगढ़ में दोनों के रिश्ते की जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई थी, तब सिपाही को निलंबित कर दिया गया था और महिला पुलिसकर्मी को चेतावनी दी गई थी. बाद में महिला पुलिसकर्मी का तबादला हमीरपुर कर दिया गया. हमीरपुर पहुंचने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने शहर के एक मोहल्ले में किराए का मकान लिया. आरोप है कि उसने वहां सिपाही को अपना पति बताकर साथ रखना शुरू कर दिया. सिपाही की पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने अपने परिजनों के साथ दोनों का पता लगाया.

    सिपाही पति का पत्नी घर पर इंतज़ार करती थी लेकिन वह तो महिला कांस्टेबल के साथ उसके कमरे पर मच्छरदानी लगा कर ड्यूटी करता था.

    महिला अपने सगे संबंधी और पुलिस लेकर महिला कांस्टेबल के कमरे पर पहुंच गयी, सिपाही पति को महिला कांस्टेबल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.

    गर्लफ्रेंड संग बंद कमरे में मिला सिपाही

    3 जुलाई की देर रात, पत्नी अपने परिवार और पुलिस के साथ किराए के मकान पर पहुंची, तो वहां सिपाही और महिला पुलिसकर्मी आपत्तिजनक हालत में मिले. यह देखते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही अपने पति की पिटाई शुरू कर दी. घर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया. इसके बाद काफी देर तक बातचीत चलती रही.

    पत्नी ने नहीं दर्ज कराई लिखित शिकायत

    हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है लेकिन अभी तक सिपाही की पत्नी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. इसके कारण इस मामले में फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं सिपाही की पत्नी ने महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

  • UP में नाबालिग के कथित धर्मांतरण मामले का खुलासा, मोबाइल चैट और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच..

    UP में नाबालिग के कथित धर्मांतरण मामले का खुलासा, मोबाइल चैट और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच..

    UP में नाबालिग के कथित धर्मांतरण मामले का खुलासा, मोबाइल चैट और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच..

    उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के कोतवाली इलाके में 13 साल की हिंदू किशोरी को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता पुत्री समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इटावा के सीओ सिटी अविनाश कुमार सिंह…

    Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के कोतवाली इलाके में 13 साल की हिंदू किशोरी को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता पुत्री समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इटावा के सीओ सिटी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर किशोरी की मां की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जांच के बाद पिता पुत्री समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । अन्य आरोपों को लेकर साइबर सेल अलग से जांच कर रही है। इटावा में 13 साल की हिंदू किशोरी को डांस क्लास के बहाने कथित रूप से धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने, ब्लैकमेल करने और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पुलिस ने 3 दिन की जांच के बाद 7 लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कुल 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    ये भी पढ़ें:- अवैध संबंध का शक और सगाई में सरेआम मर्डर… शादी के जश्न के बीच चली गोलियां, एक क्लिक में जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

    मामला 3 जुलाई को उस समय सामने आया, जब किशोरी की मां हिंदू संगठनों के साथ कोतवाली पहुंचीं और शिकायत दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि डांस क्लास के दौरान किशोरी की पहचान एक मुस्लिम किशोरी से हुई। इसके बाद कथित रूप से बेटी से मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया, कुछ युवकों से बातचीत के लिए मजबूर किया गया और मोबाइल चैट और रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल कर धमकियां दी गईं। परिवार का यह भी आरोप है कि किशोरी को प्रदेश से बाहर ले जाने और धर्म परिवर्तन से संबंधित संदेश भेजे गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच के आधार पर मुस्लिम किशोरी उसके पिता, रिश्ते के भतीजे रिहान, जीशान और अयान के साथ मकान मालिक अंशु यादव और एक किरायेदार युवती दीपा समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    ये भी पढ़ें:- राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामला: जेल में 5 घंटे की पूछताछ में अनुकल्प, लवकुश और करुणेश ने उगले राज, अब इस बड़े नाम पर शिकंजा?

    प्रकरण में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी करा रही है। इस बीच हिन्दू सेवा समिति ने दावा किया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर संगठन ने शुरुआत से उनका साथ दिया। समिति के संस्थापक भगवा सेवक प्रदीप शर्मा पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने भी मामले को विभिन्न सामाजिक संगठनों के समक्ष उठाकर न्याय की मांग की। समिति के अनुसार मानसिक तनाव के कारण किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सीओ सिटी अवनीश कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।