Blog

  • 27 साल बाद खुला बचपन का खौफनाक सच! जिन्हें माता-पिता माना, वो निकले अपहरणकर्ता..​​​​

    27 साल बाद खुला बचपन का खौफनाक सच! जिन्हें माता-पिता माना, वो निकले अपहरणकर्ता..​​​​

    Featured Image

    मात्र तीन साल की उम्र में जुआना रामिरेज को मेक्सिको सिटी के विशाल बोस्के दे चापुल्टेपेक पार्क से दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया था. परिवार पार्क में घूम रहा था. माता-पिता ने क्षणभर के लिए हाथ छोड़ा और बच्ची गायब हो गई. किडनैपर्स ने उसे नया नाम रोसियो दिया और नया जन्मदिन बताकर अपने साथ रख लिया.

    27 लंबे सालों तक जुआना उन्हें अपनी असली मां-बाप समझती रही. फिर एक तस्वीर ने सब कुछ बदल दिया. घटना 1 अक्टूबर 1995 की है. लोरेना रामिरेज अपने पति, तीन बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पार्क घूमने गई थी. चिड़ियाघर देखकर जब वे विदाई ले रहे थे तभी छोटी जुआना बीच से गायब हो गई. लोरेना ने बताया कि उन्होंने और पति ने क्षणभर के लिए हाथ छोड़ा था. जब मुड़े तो बच्ची वहां नहीं थी. उन्होंने तुरंत खोज शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. लोरेना ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी. 24 साल तक वे बेटी को खोजती रहीं.

    बदल दी थी पहचान
    किडनैपर्स ने जुआना को टोलुका ले जाकर रखा. उन्होंने उसे बताया कि उसका जन्मदिन 1 अक्टूबर 1995 है यानी जिस दिन उसे उठाया गया. असली जन्मदिन 16 जून था. नया नाम रोसियो रखा गया. पड़ोसियों ने बाद में बच्ची को बताया कि ये लोग उसके जैविक माता-पिता नहीं हैं. जब उसने पूछा तो “मां” ने कहा कि उन्होंने उसे पार्क में अकेला घूमते पाया और गोद ले लिया. जुआना ने बताया कि उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता था. 17 साल की उम्र में वह घर छोड़कर भाग निकली और बाद में शादी कर ली. सालों बाद सोशल मीडिया और मिसिंग पर्सन पोस्टर की मदद से राज खुला. जुआना (रोसियो) ने अपनी बचपन की तस्वीर अपलोड की थी. लोरेना की दूसरी बेटी मारिया जोस ने वह फोटो देखी और समानता देखकर संपर्क साधा. डीएनए टेस्ट में 99.99 प्रतिशत मैच पाया गया. 2022 में मां-बेटी का भावुक पुनर्मिलन हुआ.

    मिल गई खोई बेटी
    लोरेना ने कहा, “मैंने तीन साल की बच्ची खोई और 30 साल की महिला को पाया. उसके जीवन के कई पड़ाव मुझसे छीन लिए गए.” जुआना ने मां को देखते ही कहा, “आप मेरी मां हैं.” दोनों ने गले लगाया. लोरेना ने बताया कि 27 साल की पीड़ा अकल्पनीय थी लेकिन भगवान ने फिर मिलने का मौका दिया. दोनों ने खोया समय पूरा करने का संकल्प लिया. जुआना अब शादीशुदा हैं और खुद मां बन चुकी हैं. इस मामले में किडनैपर्स की बाद में गिरफ्तारी भी हुई. मेक्सिको की अधिकारियों ने जोड़ी को गिरफ्तार किया. लंबे समय तक चले इस अपराध ने पूरे समाज को झकझोर दिया. यह कहानी बाल अपहरण के खतरे को रेखांकित करती है. दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी बच्चे असुरक्षित हो सकते हैं. माता-पिता को बच्चों पर निरंतर नजर रखनी चाहिए. पार्क, मेले या बाजार में हाथ कभी ना छोड़ें. मिसिंग चाइल्ड के मामलों में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें.

  • राखी भी, हरियाली भी! मथुरा जेल की महिला कैदियों की अनूठी पहल, राखी के बाद बन जाएगी पौधा​​​​

    राखी भी, हरियाली भी! मथुरा जेल की महिला कैदियों की अनूठी पहल, राखी के बाद बन जाएगी पौधा​​​​

    Featured Image

    मथुरा जिला कारागार में बंदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसी कड़ी में आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए महिला बंदियों को इको-फ्रेंडली राखियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एक सामाजिक संस्था की ओर से महिला बंदियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

    20 महिला बंदियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
    इस कार्यक्रम में जिला कारागार की 20 महिला बंदियां शामिल हैं. इन्हें इको-फ्रेंडली राखियां तैयार करना सिखाया जा रहा है. राखियां बनाने को लेकर महिला बंदियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार राखियां तैयार करने में एक खास तरह का प्रयोग भी किया जा रहा है. इनमें फूलों और सब्जियों के बीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे राखी रक्षाबंधन के बाद भी उपयोगी बनी रहे.

    राखी से तैयार हो सकेगा पौधा
    इन इको-फ्रेंडली राखियों की खासियत यह है कि त्योहार के बाद इन्हें फेंकने की जरूरत नहीं होगी. राखी में इस्तेमाल किए गए फूल और सब्जियों के बीजों को घर के गमले या गार्डन में लगा कर नया पौधा उगाया जा सकता है. ऐसा करने पर समय के साथ इन बीजों से फूल या सब्जियों का पौधा तैयार हो सकेगा. इस तरह राखी का इस्तेमाल होने के बाद भी उससे पौधा तैयार करने की कोशिश की जा रही है.

    रोज बन रही हैं 200 राखियां
    जिला कारागार अधीक्षक अंशुमान गर्ग के मुताबिक, इस समय महिला बंदियों को इको-फ्रेंडली राखियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 20 महिला बंदियां इस काम को सीख रही. फिलहाल प्रतिदिन करीब 200 राखियों का निर्माण किया जा रहा है. इस बार राखियों को पहले से अलग बनाने के लिए नया प्रयोग भी किया गया. इसमें मोतियों की मदद से आकर्षक राखियां तैयार की जा रही हैं.

    जेल के बाहर लगेगा राखियों का स्टॉल
    महिला बंदियों द्वारा तैयार की जा रही राखियों को आम लोगों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था बनाई गई है. इन राखियों की बिक्री के लिए जिला कारागार के गेट के बाहर स्टॉल लगाया जाएगा. जिला कारागार अधीक्षक अंशुमान गर्ग ने बताया कि राखियों का स्टॉल मुलाकात घर के बाहर लगाया जाएगा. यहां आम जनमानस इन राखियों को खरीद सकेगा. राखियां लागत मूल्य पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी.

  • नहीं हो रहे जीवन में सफल? तो इन 5 बातों की बांध लें गांठ… कोई रोड़ा नहीं रोक पाएगा..?​​​​

    नहीं हो रहे जीवन में सफल? तो इन 5 बातों की बांध लें गांठ… कोई रोड़ा नहीं रोक पाएगा..?​​​​

    Featured Image

    क्या आप भी सोचते हैं कि आप जिंदगी में सफल क्यों नहीं हो रहे? दरअसल आपकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी सच्चाइयां भी है, जिन्हें आप मानते नहीं क्योंकि वो कड़वी होती है. लेकिन अक्सर यही कड़वे सच हमें मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने की ताकत देते हैं. अगर आप भी अपनी सोच और जीवन में अच्छा बदलाव लाना चाहते हैं, तो कुछ बातों को समझना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

    जिंदगी की जिम्मेदारी केवल आपकी

    कई लोग सही मौके या किसी की मदद का इंतजार करते रहते हैं. लेकिन सच यह है कि आपकी जिंदगी बदलने की शुरुआत आपको खुद करनी होगी. जब आप अपनी जिम्मेदारी खुद लेते हैं, तभी असली बदलाव शुरू होता है.

    हर आलोचना गलत नहीं होती

    अगर कोई आपकी कमी बताता है, तो तुरंत नाराज होने की बजाय उसकी बात पर शांत होकर सोचें. हर आलोचना बुरी नहीं होती. कई बार यही बातें हमें अपनी गलतियां सुधारने और बेहतर इंसान बनने का मौका देती हैं.

    लोगों को बनाएं दूरियां

    हर रिश्ता हमेशा अच्छा नहीं होता. अगर कोई व्यक्ति बार-बार आपको दुख, तनाव या परेशानी दे रहा है, तो उससे दूरी बनाना गलत नहीं है. अपनी मानसिक शांति को सबसे पहले रखना भी जरूरी है.

    हर कदम एक नई शुरुआत की ओर

    कोई भी इंसान पहली बार में सब कुछ नहीं सीखता. नई चीज सीखते समय गलतियां होना बिल्कुल आम बात है. जो लोग लगातार कोशिश करते रहते हैं, वही आगे चलकर सफलता हासिल करते हैं. इसलिए शुरुआत करने से कभी न डरें.

    खुशी लक्ष्य में नहीं, मिलती सफर में

    अक्सर लोग सोचते हैं कि अच्छी नौकरी, ज्यादा पैसा या बड़ा घर मिलने के बाद ही खुशी मिलेगी. लेकिन सच यह है कि खुशी छोटी-छोटी बातों में भी छिपी होती है. परिवार के साथ बिताया समय, दोस्तों से बातचीत और रोज की छोटी सफलताएं भी जिंदगी को खुशहाल बनाती हैं.

    जिंदगी से जुड़ी ये बातें पहली नजर में मुश्किल लग सकती हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से सोच मजबूत होती है और जीवन आसान बनता है. अपनी जिम्मेदारी लेना, सीखने के लिए तैयार रहना, सही लोगों के साथ रहना और छोटी-छोटी खुशियों की कद्र करना आपको लंबे समय तक सफल और खुश रहने में मदद कर सकता है.

  • बकरी के दूध में छिपे हैं बड़े फायदे! गाय के दूध से भी अलग, जानें क्यों माना जाता है खास..​​​​

    बकरी के दूध में छिपे हैं बड़े फायदे! गाय के दूध से भी अलग, जानें क्यों माना जाता है खास..​​​​

    Featured Image

    इंसान के बच्चों को एक साल की उम्र के बाद आमतौर पर गाय का दूध पिलाना शुरू किया जाता है. गाय को माता का दर्जा दिया जाता है क्योंकि उसका दूध पोषण से भरपूर माना जाता है. लेकिन वैज्ञानिक अध्ययनों में एक और विकल्प उभरकर सामने आया है जो कई मामलों में गाय के दूध से बेहतर साबित हो रहा है. वह है बकरी का दूध.

    बकरी के दूध के गुण कई तरह से इंसानी ब्रेस्ट मिल्क से मिलते-जुलते हैं. प्रोटीन और फैट की संरचना ऐसी है कि शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर लेता है. बकरी का दूध सदियों से कई संस्कृतियों में इस्तेमाल होता रहा है. भारत में भी पारंपरिक रूप से इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आधुनिक रिसर्च इसकी पुष्टि कर रही है. गाय के दूध की तुलना में बकरी के दूध के फैट ग्लोब्यूल्स छोटे होते है. इससे यह पेट में जल्दी टूट जाता है और पचने में आसान रहता है. कई लोगों को गाय का दूध भारी लगता है या गैस बनाता है, लेकिन बकरी का दूध उनके लिए राहत भरा साबित होता है.

    प्रोटीन का खजाना
    प्रोटीन के मामले में भी बकरी का दूध खास है. इसमें बीटा-केसीन की मात्रा अधिक होती है जो इंसानी दूध में भी पाई जाती है. गाय के दूध में ए1 बीटा-केसीन ज्यादा होता है जो कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्या पैदा कर सकता है. बकरी के दूध में यह कम होता है. व्हे प्रोटीन की संरचना भी इंसानी दूध के करीब होती है. अध्ययनों में पाया गया कि बकरी के दूध आधारित फॉर्मूला का पाचन समय इंसानी दूध के समान अधिक होता है जबकि गाय के दूध वाले फॉर्मूला में यह धीमा रहता है. लैक्टोज की मात्रा बकरी के दूध में थोड़ी कम होती है. इसलिए हल्के लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोगों को यह बेहतर लगता है. हालांकि यह पूरी तरह लैक्टोज मुक्त नहीं है.

    काफी पोषक है बकरी का दूध
    ऑलिगोसैकेराइड्स की मात्रा बकरी के दूध में गाय से कई गुना अधिक होती है. ये प्रीबायोटिक की तरह काम करते हैं और आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और सूजन कम होती है. पोषक तत्वों की बात करें तो बकरी के दूध में विटामिन ए, कुछ बी विटामिन और कई मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं. कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों के लिए जरूरी हैं. पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. कुछ अध्ययनों में आयरन और सेलेनियम जैसे तत्व भी उल्लेखनीय पाए गए हैं. कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा गाय के दूध के लगभग समान या थोड़ी अधिक होती है. इंसानी ब्रेस्ट मिल्क के साथ पूर्ण समानता नहीं है. ब्रेस्ट मिल्क शिशुओं के लिए विशेष रूप से तैयार होता है जिसमें एंटीबॉडीज, एंजाइम्स और अन्य बायोएक्टिव कंपोनेंट्स होते हैं. बकरी का दूध शिशुओं के लिए सीधे विकल्प नहीं है. डॉक्टर की सलाह के बिना एक साल से कम उम्र के बच्चों को ना दें. फॉर्मूला मिल्क में इसे फोर्टिफाइड करके इस्तेमाल किया जाता है.

  • आप करते हैं Room Freshner का इस्तेमाल, तो सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक साबित…?​​​​

    आप करते हैं Room Freshner का इस्तेमाल, तो सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक साबित…?​​​​

    Featured Image

    घर को खुशबूदार बनाने के लिए आजकल रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल काफी आम हो गया है. बाजार में स्प्रे, प्लग-इन, ऑटोमैटिक स्प्रे, जेल, रीड डिफ्यूजर और फ्रेगरेंस बीड्स जैसे कई तरह के रूम फ्रेशनर मिलते हैं. इनसे कमरे की बदबू कुछ समय के लिए दूर हो जाती है और अच्छी खुशबू आने लगती है. लेकिन क्या रोजाना रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करना पूरी तरह सेफ है?

    क्या होता है रूम फ्रेशनर में?

    रूम फ्रेशनर में खुशबू देने वाले केमिकल, एसेंशियल ऑयल और कुछ दूसरे पदार्थ हो सकते हैं. कई लिक्विड फ्रेशनर में खुशबू वाले तेल को ऐसे सॉल्वेंट के साथ मिलाया जाता है, जिससे उसकी खुशबू हवा में फैल सके. स्प्रे वाले फ्रेशनर में गैस का इस्तेमाल भी हो सकता है. वहीं जेल और बीड्स धीरे-धीरे खुशबू छोड़ते हैं.

    रूम फ्रेशनर से पहुंच सकता नुकसान?

    रूम फ्रेशनर से खुशबू के साथ कुछ ऐसे केमिकल हवा में फैल सकते हैं. ज्यादा मात्रा में या लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने को लेकर चिंता जताई गई है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रूम फ्रेशनर की हल्की खुशबू से हर व्यक्ति बीमार हो जाएगा. असर व्यक्ति की संवेदनशीलता, इस्तेमाल की मात्रा और कमरे की हवा पर निर्भर करता है.

    अगर फ्रेशनर इस्तेमाल करने के बाद खांसी, गले में जलन, सिरदर्द या सांस लेने में परेशानी होने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे समय पर ताजी हवा वाली जगह पर जाना बेहतर है.

    बच्चों से दूर रखें रूम फ्रेशनर

    लिक्विड रिफिल, जेल, रीड डिफ्यूजर और खुशबू वाले बीड्स बच्चों के लिए खास तौर पर खतरनाक हो सकते हैं. बच्चे इन्हें गलती से मुंह में डाल सकते हैं. इन्हें हमेशा बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.

    ऐसे करें रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल

    रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल हमेशा कम मात्रा में करें. बंद कमरे में बार-बार स्प्रे करने से बचें और खिड़की खोलकर हवा आने-जाने दें. केवल खुशबू से बदबू छिपाने के बजाय बदबू की असली वजह को साफ करें. स्प्रे वाले फ्रेशनर को आग, मोमबत्ती और सिगरेट से दूर रखें, क्योंकि इनमें मौजूद कुछ पदार्थ आग पकड़ सकते हैं.

  • बारिश में क्यों बढ़ जाती है पसीने की बदबू? ये घरेलू उपाय अपनाकर दिनभर रहें फ्रेश और खुशबूदार..​​​​

    बारिश में क्यों बढ़ जाती है पसीने की बदबू? ये घरेलू उपाय अपनाकर दिनभर रहें फ्रेश और खुशबूदार..​​​​

    Featured Image

    बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ उमस भी बढ़ जाती है. ज्यादा नमी की वजह से शरीर में पसीना अधिक आता है और कई लोगों को बदबू, चिपचिपापन और असहजता की समस्या होने लगती है. अगर समय पर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो यह परेशानी और बढ़ सकती है. हालांकि, रोजमर्रा की कुछ आसान आदतें अपनाकर बारिश के मौसम में भी पूरे दिन ताजगी महसूस की जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय.

    शरीर की सफाई का रखें खास ध्यान
    बारिश के मौसम में रोज कम से कम एक बार जरूर नहाएं. अगर ज्यादा पसीना आता है, तो दिन में दो बार नहाना बेहतर रहेगा. नहाते समय अंडरआर्म्स, गर्दन, कमर, पैरों और शरीर के उन हिस्सों की अच्छी तरह सफाई करें, जहां सबसे ज्यादा पसीना आता है. इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं और शरीर लंबे समय तक साफ रहता है.

    परफ्यूम लगाएं
    परफ्यूम लगाने का तरीका भी उसकी खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. इसे कलाई, कानों के पीछे, गर्दन के पीछे, कोहनी के अंदर और घुटनों के पीछे लगाएं. इन हिस्सों की गर्माहट से खुशबू धीरे-धीरे फैलती रहती है. परफ्यूम लगाने के बाद उसे हाथ से रगड़ने से बचें. चाहें तो कंघी पर हल्का-सा स्प्रे करके बालों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

    नहाने के बाद लगाएं बॉडी लोशन
    नहाने के तुरंत बाद हल्की गीली त्वचा पर बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और परफ्यूम की खुशबू भी ज्यादा देर तक टिकती है. अगर एक ही ब्रांड का लोशन और परफ्यूम इस्तेमाल करें, तो इसका असर और बेहतर हो सकता है.

    डियोड्रेंट और बालों की सफाई भी जरूरी
    जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उन्हें रोज डियोड्रेंट या एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा बालों को नियमित रूप से शैंपू करें, ताकि उनमें जमा गंदगी और तेल साफ हो सके. दिन में दो बार दांत साफ करें, फ्लॉस करें और पर्याप्त पानी पिएं. जरूरत पड़ने पर शुगर-फ्री च्युइंग गम या मिंट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इन छोटी-छोटी आदतों से बारिश के मौसम में भी आप दिनभर ताजगी और आत्मविश्वास के साथ रह सकते हैं.

  • इस दिशा में रखें Money Plant, होगी पैसों की बारिश… लेकिन अगर कर दी ये गलती, तो हो जाएंगे कंगाल..?​​​​

    इस दिशा में रखें Money Plant, होगी पैसों की बारिश… लेकिन अगर कर दी ये गलती, तो हो जाएंगे कंगाल..?​​​​

    Featured Image

    घर में मनी प्लांट लगाना आम बात है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे सही दिशा में रखने से इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट सिर्फ हरियाली के लिए नहीं बल्कि घर में पैसों का प्रवाह यानी कैशफ्लो बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि इसे किस दिशा में रखें.

    दक्षिण-पूर्व दिशा है सबसे अच्छी

    वास्तु के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है. इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की तंगी दूर होती है. कहा जाता है कि यह दिशा शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है. इसलिए ज्यादातर लोग इसी दिशा को चुनते हैं.

    पूर्व दिशा भी है अच्छा ऑप्शन

    अगर आपके घर में दक्षिण-पूर्व दिशा नहीं है, तो पूर्व दिशा में भी मनी प्लांट लगाया जा सकता है. यह दिशा सूरज की पहली रोशनी लेती है, जिससे पौधे को अच्छी एनर्जी मिलती है और घर में पॉजिटिवी बनी रहती है. इससे भी घर में पैसों का आना-जाना बेहतर होता है.

    किस दिशा में नहीं रखना चाहिए

    उत्तर दिशा में मनी प्लांट रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे कुछ मान्यताओं के अनुसार सही नहीं माना जाता. इसी तरह घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने भी मनी प्लांट लगाने से मना किया जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से पैसा बाहर की ओर जाता है, अंदर नहीं आता.

    पौधे की देखभाल भी जरूरी है

    सिर्फ सही दिशा में रखना ही काफी नहीं है, पौधे की देखभाल भी उतनी ही जरूरी मानी जाती है. सूखी या पीली पत्तियां तुरंत हटा दें, क्योंकि इन्हें नेगेटिवी का इशारा माना जाता है. पौधे को साफ रखें और समय-समय पर पानी दें, ताकि यह हरा-भरा बना रहे.

    मिट्टी में लगाएं, पानी में नहीं

    बहुत से लोग मनी प्लांट को पानी की बोतल में रखते हैं, लेकिन मान्यता है कि इसे मिट्टी के गमले में लगाना ज्यादा शुभ होता है. मिट्टी में लगा पौधा जमीन से जुड़ा रहता है, जिससे घर में स्थिरता और धन दोनों बने रहते हैं.

  • अगर घर में दिख रहे हैं ये संकेत, तो होने वाली है आपकी बल्ले-बल्ले.. क्योंकि होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन..​​​​

    अगर घर में दिख रहे हैं ये संकेत, तो होने वाली है आपकी बल्ले-बल्ले.. क्योंकि होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन..​​​​

    Featured Image

    वास्तु शास्त्र की हमारे जीवन में खास जगह होती है. यह केवल घर की बनावट तक ही नहीं होता, बल्कि हमारे जीवन की ऊर्जा, सुख और मानसिक शांति से भी जुड़ा हुआ है. ऐसा माना जाता है कि यदि हम वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, तो जीवन में पॉजिटिव बदलाव होते हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं जो इस बात का इशारा करते हैं कि हमारे घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो चुका है या होने वाला है. चलिए बताते हैं आपको उन संकेतों के बारे में.

    हरी-भरी तुलसी का पौधा

    अगर आपके घर की तुलसी अचानक अधिक हरी-भरी और स्वस्थ दिखने लगे, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है. तुलसी को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. इसका अच्छा विकास इस बात का संकेत है कि घर में पॉजिटिव एनर्जी आने वाली है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है.

    अचानक धन लाभ के संकेत

    यदि बिना किसी मेहनत किए आपको आर्थिक लाभ होने लगे या इनकम के नए अवसर मिलने लगें, तो यह भी शुभ संकेत है. यह इस बात को दर्शाता है कि आपके जीवन में आर्थिक लाभ के द्वार खुल रहे हैं और मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है.

    घर में खुशहाली और पॉजिटिविटी

    जब घर का माहौल बिना किसी कारण के शांत और खुशहाल बनने लगे, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ना इस बात का संकेत है कि घर में पॉजिटिव एनर्जी दाखिल हो रही है.

    सुबह अच्छी खबर मिलना

    अगर आपके दिन की शुरुआत अच्छी खबरों या पॉजिटिव घटनाओं से होने लगे, तो यह भी मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है. ऐसा होना आपके जीवन में खुशियों के आगमन को दर्शाता है.

    घर में सुगंध का अनुभव

    अगर घर में बिना किसी कारण के एक अच्छी सुगंध महसूस हो, तो यह भी एक शुभ संकेत है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह मां लक्ष्मी की उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है.

  • विवाह में आ रही रुकावट या शादीशुदा जिंदगी में तनाव? मां मंगला गौरी की पूजा से जुड़े उपाय जानें..?​​​​

    विवाह में आ रही रुकावट या शादीशुदा जिंदगी में तनाव? मां मंगला गौरी की पूजा से जुड़े उपाय जानें..?​​​​

    सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है. इसी महीने के मंगलवार को मां गौरी की पूजा करने की भी परंपरा है. सावन के मंगलवार को की जाने वाली इस पूजा को मंगला गौरी पूजा कहा जाता है. मान्यता है कि मां गौरी की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और मंगल की कामना पूरी होती है. खासतौर पर विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों के लिए इस पूजा को शुभ माना जाता है.

    मंगला गौरी पूजा का क्या महत्व है?

    धार्मिक मान्यता के अनुसार मां गौरी को सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. सावन के मंगलवार को उनकी पूजा करने से विवाह में आ रही परेशानियों को दूर करने और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने की कामना की जाती है. ज्योतिष में मंगल दोष को भी विवाह में देरी या परेशानी से जोड़ा जाता है. ऐसे में मंगला गौरी की पूजा को मंगल दोष से जुड़ी परेशानियों के लिए भी शुभ माना जाता है.

    विवाह में देरी हो रही हो तो ऐसे करें पूजा

    जिन कन्याओं का विवाह लंबे समय से नहीं हो पा रहा है, वे सावन के मंगलवार को सुबह या शाम मां गौरी की पूजा कर सकती हैं. मां के सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं. इसके बाद 16 फूल या 16 प्रकार के फूल अर्पित करें. इनमें लाल फूल जरूर रखें. मां को लाल चुनरी और लौंग भी चढ़ाएं. इसके बाद ‘ऊं ह्रीं गौर्ये नमः’ मंत्र का जाप करें. जाप पूरा होने के बाद मन में अच्छे जीवनसाथी और शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें.

    पति-पत्नी के बीच तनाव हो तो करें ये उपाय

    अगर पति-पत्नी के बीच बार-बार विवाद होता है या आपसी संबंध अच्छे नहीं हैं, तो शाम के समय मां गौरी की पूजा करें. उनके सामने घी के तीन दीपक जलाएं. मां के चरणों में सिंदूर, इत्र और 16 इलायची अर्पित करें. इसके बाद “ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे’ मंत्र का 11 माला जाप करें. पूजा के बाद इलायची को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की परंपरा है.

    रिश्ता टूटने की स्थिति में क्या करें?

    अगर वैवाहिक जीवन में परेशानी बहुत बढ़ गई है और रिश्ता टूटने की स्थिति में पहुंच गया है, तो धार्मिक मान्यता के अनुसार मध्य रात्रि में मां गौरी और भगवान शिव की संयुक्त पूजा की जा सकती है. दोनों को वस्त्र अर्पित करें. मां गौरी को सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, आभूषण, मेहंदी, काजल, शीशा और आलता जैसी सुहाग सामग्री चढ़ाएं. इसके बाद ‘ऊं गौरीशंकराय नमः’ मंत्र का 11 माला जाप करें और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करें.

  • शानदार नौकरी और ₹2 लाख की सैलरी… फिर भी लड़की ने कहा ‘नहीं’! वजह ने सबको चौंकाया..

    शानदार नौकरी और ₹2 लाख की सैलरी… फिर भी लड़की ने कहा ‘नहीं’! वजह ने सबको चौंकाया..

    Featured Image

    Viral Post : आज के दौर में शादी सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं, बल्कि उनकी सोच, प्राथमिकताओं और जीवनशैली का भी मेल है. सोशल मीडिया पर इन दिनों नंदिनी नाम की एक वर्किंग महिला की कहानी चर्चा में है. नंदिनी आईटी सेक्टर में काम करती हैं और करीब 90 हजार रुपये महीने कमाती हैं. वह अकेले रहती हैं और अपनी स्वतंत्र जिंदगी को काफी पसंद करती हैं.

    नंदिनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक मुलाकात से जुड़ा अनुभव साझा किया. उनके मुताबिक, परिवार के कहने पर वह एक ऐसे युवक से मिलने पहुंचीं, जिसकी मासिक आय करीब 2 लाख रुपये बताई गई. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बातचीत आगे बढ़ने के साथ दोनों की सोच में अंतर साफ दिखाई देने लगा.

    शादी के बाद नौकरी को लेकर हुई बात

    नंदिनी के अनुसार, युवक के माता-पिता आर्थिक रूप से उस पर निर्भर हैं. परिवार में एक शादीशुदा बहन भी है, जिसकी मदद की उम्मीद अक्सर रहती है. दूसरी तरफ नंदिनी की अपनी जिंदगी अलग है. वह अकेले रहती हैं और फिलहाल उन पर बड़ी पारिवारिक आर्थिक जिम्मेदारियां नहीं हैं.

    मुलाकात के दौरान युवक ने नंदिनी से पूछा कि अगर वह खुद को फेमिनिस्ट मानती हैं तो शादी के बाद परिवार के खर्चों में आधा योगदान करेंगी या नहीं. नंदिनी ने बिना झिझक कहा कि अगर दोनों काम कर रहे हैं तो वह अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं.

    इसके बाद बातचीत ने नया मोड़ लिया. युवक ने उनसे पूछा कि क्या वह शादी के बाद नौकरी छोड़कर घर संभाल सकती हैं. नंदिनी ने साफ कर दिया कि वह अपनी नौकरी छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं. बताया गया कि युवक ने आगे महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाया. यही बात नंदिनी को सबसे ज्यादा असहज लगी.

    फ्रेंच फ्राइज खाते हुए दिया जवाब

    नंदिनी ने गुस्सा करने के बजाय बेहद शांत तरीके से अपनी बात रखी. उन्होंने सवाल किया कि अगर युवक को ऐसी पत्नी चाहिए जो घर संभाले और नौकरी न करे, तो वह ऐसी महिला की तलाश क्यों नहीं करता जो खुद भी यही जीवन चाहती हो?

    उनका कहना था कि किसी स्वतंत्र महिला को शादी के बाद उसकी इच्छा के खिलाफ अपनी नौकरी और आर्थिक आजादी छोड़ने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है. बातचीत के अंत में युवक ने पूछा कि क्या नंदिनी उसे रिजेक्ट कर रही हैं. नंदिनी ने स्पष्ट रूप से हां कहा और बताया कि वह अपनी स्वतंत्रता और मौजूदा जीवनशैली को महत्व देती हैं. इसके बाद उन्होंने अपना हिस्सा खुद चुकाया और वहां से चली गईं. नंदिनी के मुताबिक, उनकी मां इस फैसले से करीब दो सप्ताह तक नाराज रहीं, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

    सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

    नंदिनी की कहानी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई. कई यूजर्स ने उनके फैसले का समर्थन किया. लोगों का कहना था कि शादी में दोनों पक्षों की अपेक्षाएं पहले से स्पष्ट होना बेहतर है.

    कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति को गृहिणी जीवनसाथी चाहिए, तो उसे उसी तरह की सोच रखने वाले साथी की तलाश करनी चाहिए. वहीं, कई लोगों ने नंदिनी की स्पष्टता की तारीफ करते हुए कहा कि शादी समझौता जरूर हो सकती है, लेकिन अपनी पहचान और पसंद को पूरी तरह छोड़ देना जरूरी नहीं.  यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.