Blog

  • अलवर में इंसानियत शर्मसार! 2 बच्चों की मां को नशे का इंजेक्शन लगाकर किया अगवा, गैंगरेप के बाद कुएं में फेंका, 4 दिन बाद आया होश..

    अलवर में इंसानियत शर्मसार! 2 बच्चों की मां को नशे का इंजेक्शन लगाकर किया अगवा, गैंगरेप के बाद कुएं में फेंका, 4 दिन बाद आया होश..

    अलवर में इंसानियत शर्मसार! 2 बच्चों की मां को नशे का इंजेक्शन लगाकर किया अगवा, गैंगरेप के बाद कुएं में फेंका, 4 दिन बाद आया होश..

    Image AI

    राजस्थान के अलवर जिले में अब अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र में मायके आई एक महिला को कथित तौर पर घर से नशे का इंजेक्शन लगाकर अगवाकर गैंगरेप करके उसे सूखे कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    महिला अगवा करने के लिए बाइक से आए थे आरोपी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीते 3 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है, जब महिला अपने मायके में थी और घर में उसके पिता भी मौजूद थे। देर रात तीन युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर महिला ने जब दरवाजा खोला तो दो युवक बाइक से नीचे उतरकर आए और महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को उठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे पास के एक सूखे कुएं में फेंककर फरार हो गए।

    पीड़िता को 4 दिन बाद आया होश

    चार दिन बाद उस महिला को होश आने पर उसने कुएं से आवाज लगाई। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने महिला की आवाज सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला। उस समय भी महिला पूरी तरह होश में नहीं थी। उसे तुरंत अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय ले जाकर आईसीयू में भर्ती कराया गया।

    2 बच्चों की मां है महिला

    पीड़िता के पिता ने बताया कि इलाज के दौरान जब महिला को होश आया तो उसने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। महिला 3 जुलाई कि रात से लापता थी। उसके परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद दूसरे दिन गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी।

    नसवारी के रहने वाले हैं आरोपी : पीड़िता

    पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी नसवारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस पीड़िता और स्थानीय लोगों से बातचीत कर आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरी गहनता से इस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

  • प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर उतार दिया मौत के घाट! चाकू से हमला कर कुएं में फेंका शव,,

    प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर उतार दिया मौत के घाट! चाकू से हमला कर कुएं में फेंका शव,,

    प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर उतार दिया मौत के घाट! चाकू से हमला कर कुएं में फेंका शव,,

    5 जुलाई को प्रेमिका ने उसे अपने घर बीजापुर शांतिनगर बुलाया। जहाँ प्रेमिका ने अपने 3 से 4 दोस्तों को पहले से ही बुलाकर रखा हुआ था। जहाँ बात करने के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पत्थर से सिर में हमला किया।

    जगदलपुर में सोशल मीडिया में लगातार ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि कि आये दिन महिलाये अपने पति, बॉयफ्रेंड को मारने के नए नए तरीके अपना रही है। इसी बीच बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने घर शांतिनगर मिलने के लिए बुलाया, जहां पहले से ही प्रेमिका ने 3 युवकों के साथ मिलकर पहले प्रेमी को चाकू मारने के बाद पत्थर से सिर पर हमला करते हुए प्रेमी को कुएं में फेंक दिए। कुछ लोगों ने घायल को देखकर उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक दिलीप के बड़े भाई दुर्गेश कडियम ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिलीप का एक शादीशुदा युवती से पिछले सालभर से अफेयर चल रहा था। दिलीप व उसकी शादीशुदा प्रेमिका दोनों बीजापुर के नगर पालिका में ही काम कर रहे थे। प्यार के दौरान दिलीप को पता चला कि उसकी प्रेमिका शादीशुदा है। इन सबके बाद भी दिलीप प्रेमिका को अपनाने के लिए तैयार था। लेकिन शायद उसे दिलीप के अलावा अन्य किसी से प्यार था।

    5 जुलाई को प्रेमिका ने उसे अपने घर बीजापुर शांतिनगर बुलाया। जहाँ प्रेमिका ने अपने 3 से 4 दोस्तों को पहले से ही बुलाकर रखा हुआ था। जहाँ बात करने के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमिका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले पत्थर से सिर में हमला किया। उसके बाद उसे चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए घायल कर दिया। इससे भी युवती का मन नही भरा तो उसने युवक को कुँए में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली। घायल दिलीप को उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उसकी खराब स्थिति को देखते हुए मेकाज रेफर कर दिया गया। जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए परिजनों को सौप दिया गया।

  • ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया कथित दुष्कर्म

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया कथित दुष्कर्म

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया कथित दुष्कर्म

    गंजम: ओडिशा के गंजम जिले के दिगपहंडी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 26 वर्षीय महिला की अंतरंग (Intimate) तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक राजमिस्त्री द्वारा बार-बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंजम जिले के सनखेमुंडी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चिंताखली गांव के रहने वाले शंकर नायक उर्फ साहेब के रूप में हुई है, जो पेशे से एक राजमिस्त्री है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिगपहंडी ब्लॉक की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी शंकर नायक ने महिला की जानकारी के बिना चुपके से मोबाइल फोन में कुछ अंतरंग तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे।

    इन संवेदनशील वीडियो और तस्वीरों को अपने पास सुरक्षित रखने के बाद आरोपी ने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह लगातार उन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा।

    अलग-अलग मोबाइल नंबरों से देता था धमकी

    पीड़िता ने बताया कि जब भी वह आरोपी की इस करतूत का विरोध करती थी, तो शंकर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन कर डराता-धमकाता था। उसने साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि अगर महिला ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो वह उन सभी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर उसे समाज में बदनाम कर देगा।

    आरोपी की आए दिन की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर आखिरकार महिला ने दिगपहंडी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी शंकर नायक को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच और सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

  • ज्वेलर पर जानलेवा हमला, विरोध करने पर गोली मारकर ₹1.5 लाख लेकर भागे बदमाश..

    ज्वेलर पर जानलेवा हमला, विरोध करने पर गोली मारकर ₹1.5 लाख लेकर भागे बदमाश..

    मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी बबलू साह को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। घायल व्यवसायी से बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।

    ज्वेलर पर जानलेवा हमला, विरोध करने पर गोली मारकर ₹1.5 लाख लेकर भागे बदमाश..

    मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी गई। वारदात के बाद बदमाश व्यवसायी के बैग में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी का इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में चल रहा है। घटना के बाद इलाके के स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। घायल व्यवसायी की पहचान महेशबारा गांव निवासी बबलू कुमार उर्फ बबलू साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

    बैग छीनने का किया प्रयास
    घायल बबलू साह ने बताया कि देर रात दुकान बंद कर घर लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और बैग देने को कहा। जब उन्होंने बैग देने से इनकार किया तो एक बदमाश ने हथियार निकालकर उनके ऊपर तान दिया। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर बदमाश ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों आरोपी बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे। घटना की सूचना पुलिस और परिचितों को दी गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ (पूर्वी-1) आलय वत्स ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। घायल का बयान दर्ज किया जा रहा है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • शराब पार्टी के बाद OYO होटल में मची अफरा-तफरी, 23 साल की युवती और 19 वर्षीय युवक से जुड़ा मामला चर्चा में..

    शराब पार्टी के बाद OYO होटल में मची अफरा-तफरी, 23 साल की युवती और 19 वर्षीय युवक से जुड़ा मामला चर्चा में..

    शराब पार्टी के बाद OYO होटल में मची अफरा-तफरी, 23 साल की युवती और 19 वर्षीय युवक से जुड़ा मामला चर्चा में..

    छत्तीसगढ़ के भिलाई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोहका स्थित ओयो होटल के एक कमरे में ठहरे 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम से पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। पुलिस ने…

    छत्तीसगढ़ के भिलाई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोहका स्थित ओयो होटल के एक कमरे में ठहरे 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम से पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को फिलहाल सील कर दिया है और साथ में रुकी युवती को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वैशाली नगर (कैंप) निवासी शादाब शेख (19 वर्ष) के रूप में हुई है जो पेशे से DJ का काम करता था। वह बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी प्रेमिका के साथ होटल कुणाल में आकर ठहरा था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने रात में कमरे के अंदर बैठकर शराब का सेवन किया था। 

    इसी दौरान शादाब के मोबाइल पर उसकी Ex-Girlfriend का फोन आ गया। इस फोन कॉल को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से और नशे की हालत में प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काट ली और खून बहने की वजह से वह बेहोश (गश खाकर) होकर जमीन पर गिर गई। प्रेमिका को लहूलुहान हालत में देखकर घबराए शादाब ने कमरे में ही प्रेमिका की चुन्नी का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गया।

    घटना के समय युवती कमरे में ही बेहोश पड़ी थी। सुबह जब उसे होश आया तो सामने का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शादाब का शव फंदे पर लटक रहा था। युवती ने तुरंत हिम्मत जुटाकर शादाब को फंदे से नीचे उतारा और अपने परिचितों को फोन कर बुलाया। इसके बाद वे युवक को लेकर तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद शादाब को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद होटल संचालक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्मृति नगर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने होटल के उस कमरे को सील कर दिया है और वहां से उंगलियों के निशान (Fingerprints) व अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं जिसकी जांच जारी है।

  • गुप्तधन का लालच और मौत का डर, रिटायर्ड कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला बाबा बेनकाब

    गुप्तधन का लालच और मौत का डर, रिटायर्ड कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला बाबा बेनकाब

    गुप्तधन का लालच और मौत का डर, रिटायर्ड कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला बाबा बेनकाब

    Yavatmal Hidden Treasure Fraud Scam: यवतमाल घर के परिसर और खेत में गुप्तधन होने तथा उसे नहीं निकालने पर नाती की जान को खतरा होने का डर दिखाकर एक तांत्रिक (भोंदूबाबा) ने सेवानिवृत्त कर्मचारी से 3 लाख 75 हजार 500 रुपये ठग लिए, यह मामला गुरुवार को यादव लेआउट, लोहारा परिसर में सामने आया। इस मामले में लोहारा पुलिस थाने में भोंदूबाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    आरोपी का नाम संजय कवडेवार, निवासी दहेली, तहसील किनवट, जिला नांदेड है। जबकि ठगी का शिकार हुए व्यक्ति का नाम सतीश सोपान पाटिल (62), निवासी यादव लेआउट है। सतीश पाटील रजिस्टर ऑफिस से सेवानिवृत्त हुए हैं।

    उनकी बेटी प्रिया का दो वर्षीय बेटा हमेशा बीमार रहता था। उसके इलाज के लिए वह यवतमाल आई थी। 30 अगस्त 2025 को एक बाल अस्पताल में प्रिया की मुलाकात एक अज्ञात महिला से हुई।

    गुप्तधन और नाती की जान का डर दिखाकर लाखों की ठगी

    उस महिला ने कहा कि यदि अस्पताल में इलाज से फायदा नहीं हो रहा है तो बाहर किसी को दिखाएं और उसने किनवट के संजय कवडेवार का नाम सुझाया। अक्टूबर 2025 में सतीश पाटिल काम के सिलसिले में किनवट गए थे। वहां उन्होंने आरोपी से मुलाकात की।

    इसके बाद 8 नवंबर 2025 को आरोपी कवडेवार पाटिल के लोहारा स्थित घर पहुंचा। उसने बीमार नाती को देखकर अगरबत्ती जलाई और कुछ मंत्र पढ़ने का नाटक किया। इसके बाद उसने कहा कि घर के परिसर और खेत में गुप्तधन दबा हुआ है। उसे निकालने के लिए पूजा करनी होगी और जड़ी-बूटी लानी पड़ेगी।

    ऐसा नहीं करने पर नाती की जान को खतरा होने की बात कहकर उसने परिवार को डराया। नाती की चिंता में डूबे पाटिल ने शुरुआत में आरोपी को 45 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपी ने समय-समय पर पैसों की मांग शुरू कर दी। पाटिल ने 16 दिसंबर 2025 से 23 मार्च 2026 के बीच फोन पे के माध्यम से कुल 2 लाख 90 हजार रुपये आरोपी को भेजे।

    पूजा कर ढोंग रचकर घर में पेटी गाड़ी

    बाद 7 जनवरी 2026 को आरोपी पाटिल के घर आया और गुप्तधन निकालने की पूजा का ढोंग रचा। उसने एक छोटी पेटी लाई और उसमें पाटिल की 40 हजार रुपये कीमत की 5 ग्राम सोने की अंगूठी तथा 500 रुपये नकद रखने को कहा। इसके बाद उसने वह पेटी घर के परिसर में गड्डा खोदकर जमीन में दबा दी।

    साथ ही पेटी से छेड़छाड़ करने पर जान को खतरा होने की धमकी दी। डर के कारण परिवार ने उस पेटी को हाथ नहीं लगाया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने के बाद सतीश पाटिल ने लोहारा पुलिस थाने में भोंदूबाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

  • सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े होने के शक में 10 युवक हिरासत में..

    सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े होने के शक में 10 युवक हिरासत में..

    सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े होने के शक में 10 युवक हिरासत में..

    महाराष्ट्र में पाकिस्तान से संचालित कथित सोशल मीडिया नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने नागपुर समेत पांच जिलों में एक साथ छापेमारी कर 10 युवकों को हिरासत में लिया है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि इन युवकों के संपर्क पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों से थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे लगातार संवाद हो रहा था. शुरुआती जांच में इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए संपर्क स्थापित किए जाने के संकेत मिले हैं. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि युवाओं को लालच और बहकावे के जरिए भविष्य में आपराधिक या देशविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही थी.

    पांच जिलों में एक साथ ATS की कार्रवाई

    गुरुवार सुबह महाराष्ट्र ATS ने नागपुर, गोंदिया, गड़चिरोली, चंद्रपुर और वर्धा जिलों में एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान 10 युवकों को हिरासत में लिया गया. सूत्रों के अनुसार पूरे महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों से 160 से ज्यादा युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उनके डिजिटल कनेक्शन और गतिविधियों की जांच कर रही हैं.

    पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े संपर्कों के संकेत

    प्रारंभिक जांच में जिन नामों का उल्लेख सामने आया है, उनमें पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जाट और राणा हनेने शामिल बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसियों को युवकों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल चैट रिकॉर्ड में ऐसे संकेत मिले हैं, जो इन गैंगस्टरों या उनसे जुड़े नेटवर्क के साथ संपर्क की ओर इशारा करते हैं.

    सोशल मीडिया का जाल

    ATS सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस पूरे नेटवर्क का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम था. बताया जा रहा है कि युवाओं को पहले इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जोड़ा गया. इसके बाद उनसे लगातार संपर्क बनाकर उनकी व्यक्तिगत, आर्थिक और सामाजिक जानकारी जुटाई गई. अधिकारियों को आशंका है कि ऐसे नेटवर्क कमजोर आर्थिक स्थिति वाले या आसानी से प्रभावित होने वाले युवाओं को निशाना बनाते हैं.

    पहले दोस्ती, फिर शुरू होता था देशविरोधी गतिविधियों का नेटवर्क

    जांच एजेंसियों के अनुसार यह नेटवर्क चरणबद्ध तरीके से काम करता है. पहले युवाओं से दोस्ती की जाती है, फिर उन्हें अलग-अलग लिंक और संवाद माध्यमों से जोड़ा जाता है. इसके बाद उनकी सोच, आर्थिक स्थिति और दैनिक गतिविधियों का आकलन किया जाता है. सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि भविष्य में ऐसे युवाओं का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों, धन उगाही या देशविरोधी कार्यों के लिए किया जा सकता है.

    डिजिटल डेटा की गहन जांच जारी

    ATS ने हिरासत में लिए गए युवकों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन लेन-देन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं. विशेषज्ञ टीमें अब डेटा का तकनीकी विश्लेषण कर रही हैं. जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि संपर्क कितने गहरे थे और नेटवर्क की पहुंच किन-किन क्षेत्रों तक थी.

    गोपनीयता के साथ आगे बढ़ रही जांच

    फिलहाल ATS पूरे मामले में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच एजेंसियां नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने और इसके संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों का पता लगाने में जुटी हैं.

  • सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से मिल सकते हैं ये 13 जबरदस्त फायदे, जानिए खाने का सही तरीका..

    सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से मिल सकते हैं ये 13 जबरदस्त फायदे, जानिए खाने का सही तरीका..

    सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से मिल सकते हैं ये 13 जबरदस्त फायदे, जानिए खाने का सही तरीका..

    भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता (Curry Leaves) केवल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है। आयुर्वेद में इसे लंबे समय से स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटी के रूप में उपयोग किया जाता रहा है।

    करी पत्ते में विटामिन A, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना करी पत्ते का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

    1. वजन कम करने में मददगार

    करी पत्ते में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन वजन नियंत्रण में सहायक माना जाता है।

    2. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

    करी पत्ते में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह के बाद अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    3. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद

    करी पत्ता खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे (HDL) कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में सहायक हो सकता है, जिससे दिल की सेहत को फायदा मिल सकता है।

    4. लिवर को स्वस्थ रखने में मदद

    करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक यौगिक लिवर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    5. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    अगर आपको गैस, कब्ज या अपच जैसी समस्याएं रहती हैं, तो सीमित मात्रा में करी पत्ते का सेवन पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

    6. एनीमिया में लाभदायक

    करी पत्ते में आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

    7. इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद

    करी पत्ते में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं।

    8. आंखों के लिए फायदेमंद

    करी पत्ते में विटामिन A पाया जाता है, जो आंखों की सामान्य कार्यक्षमता और दृष्टि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

    9. त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद

    इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

    10. बालों के लिए लाभदायक

    करी पत्ते का तेल या हेयर पैक बालों की जड़ों को पोषण देने, समय से पहले सफेद होने की समस्या को कम करने और बालों की चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है।

    11. संक्रमण से बचाव

    करी पत्ते में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कुछ प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    12. सूजन कम करने में सहायक

    करी पत्ते में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    13. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    कोलेस्ट्रॉल और ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रित रखने में मदद मिलने के कारण करी पत्ता हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

    करी पत्ता खाने का सही तरीका

    • सुबह खाली पेट 8–10 ताजे करी पत्ते चबाए जा सकते हैं।
    • दाल, सब्जी, सांभर और चटनी में इस्तेमाल करें।
    • करी पत्ते की चाय बनाकर पी सकते हैं।
    • नारियल के तेल में उबालकर बालों में लगा सकते हैं।

    किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

    • डायबिटीज की दवा लेने वाले लोग।
    • किसी भी पौधे से एलर्जी वाले लोग।
    • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
    • जो नियमित रूप से कोई गंभीर बीमारी की दवा ले रहे हैं।

    ऐसे लोगों को नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

    निष्कर्ष

    करी पत्ता एक साधारण लेकिन बेहद पौष्टिक हर्ब है, जिसे नियमित और संतुलित मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। हालांकि, इसे किसी भी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के साथ इसका सेवन अधिक लाभदायक हो सकता है।

    Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी बीमारी के इलाज या दवा के विकल्प के रूप में इसे न अपनाएं। यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या नियमित दवाइयां लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

  • रकारी कार्यालय में चोरों का तांडव, CCTV क्षतिग्रस्त कर टोटियां तक चुरा ले गए..

    रकारी कार्यालय में चोरों का तांडव, CCTV क्षतिग्रस्त कर टोटियां तक चुरा ले गए..

    रकारी कार्यालय में चोरों का तांडव, CCTV क्षतिग्रस्त कर टोटियां तक चुरा ले गए..

    Moradabad : थाना नागफनी क्षेत्र स्थित मोहल्ला दांग में बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय को अज्ञात चोरों ने लगातार निशाना बनाया। चोरी के कई प्रयास करने के साथ-साथ चोरों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ कर दी, जबकि परिसर में लगी पानी की टोटियां भी उखाड़कर चोरी कर लीं। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    तहरीर के अनुसार, बीएसए कार्यालय में बीते दिनों दो से तीन बार चोरी का प्रयास किया गया। चोर कार्यालय में रखी पुस्तकों और अन्य सामान पर हाथ साफ करने की फिराक में थे। घटना को अंजाम देने के दौरान उन्होंने कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इतना ही नहीं, अज्ञात चोर कार्यालय परिसर में लगी पानी की टोटियां भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।

    लगातार हो रही घटनाओं से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। सरकारी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर थाना नागफनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • कलौंजी के फायदे और नुकसान: क्या रोजाना कलौंजी खाना सही है? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका..

    कलौंजी के फायदे और नुकसान: क्या रोजाना कलौंजी खाना सही है? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका..

    कलौंजी के फायदे और नुकसान: क्या रोजाना कलौंजी खाना सही है? जानिए इस्तेमाल का सही तरीका..

    रसोई में इस्तेमाल होने वाली छोटी-सी कलौंजी (Nigella Seeds) सिर्फ मसाला ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग की जाने वाली एक महत्वपूर्ण औषधीय सामग्री भी मानी जाती है। इसे कई जगहों पर ब्लैक सीड्स या ब्लैक क्यूमिन भी कहा जाता है।

    कलौंजी में थाइमोक्विनोन (Thymoquinone), एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स और कई जैव सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन सही मात्रा में करना जरूरी है।

    आइए जानते हैं कलौंजी के फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका।

    कलौंजी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

    कलौंजी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे—

    • एंटीऑक्सीडेंट
    • थाइमोक्विनोन
    • फाइबर
    • प्रोटीन
    • आयरन
    • कैल्शियम
    • पोटैशियम
    • मैग्नीशियम
    • हेल्दी फैटी एसिड

    यही कारण है कि इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

    कलौंजी खाने के फायदे

    1. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद

    कुछ शोध बताते हैं कि नियमित और सीमित मात्रा में कलौंजी का सेवन अच्छे (HDL) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हो सकता है। इससे हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है।

    2. वजन कम करने में मददगार

    कलौंजी शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकती है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ इसका सेवन वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है।

    3. ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक

    कलौंजी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही नियमित रूप से लें।

    4. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद

    कुछ अध्ययनों के अनुसार कलौंजी का सेवन रक्तचाप को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद सक्रिय तत्व रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं।

    5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

    कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

    6. लिवर और किडनी के लिए लाभदायक

    कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं। कुछ शोधों में इसके किडनी स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव बताए गए हैं।

    7. सूजन कम करने में मदद

    कलौंजी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    8. त्वचा के लिए फायदेमंद

    कलौंजी का तेल मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा की सूजन जैसी समस्याओं में सहायक माना जाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

    9. पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सहायक

    कुछ शुरुआती अध्ययनों में पाया गया है कि कलौंजी के एंटीऑक्सीडेंट गुण स्पर्म की गुणवत्ता और संख्या में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

    10. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद

    कलौंजी गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हो सकती है। इसलिए कई लोग इसे भोजन में मसाले के रूप में शामिल करते हैं।

    कलौंजी का सेवन कैसे करें?

    • सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ।
    • एक चम्मच शहद में मिलाकर।
    • सब्जी, अचार और दाल में मसाले के रूप में।
    • कलौंजी के तेल का सीमित मात्रा में उपयोग।
    • सलाद या दही में मिलाकर।

    एक दिन में कितनी कलौंजी खानी चाहिए?

    आमतौर पर 1 से 2 ग्राम (लगभग आधा से एक चम्मच) कलौंजी पर्याप्त मानी जाती है। अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

    कलौंजी खाने के नुकसान

    हालांकि सामान्य मात्रा में कलौंजी सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन अधिक सेवन करने से कुछ लोगों में समस्याएं हो सकती हैं।

    • लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।
    • ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है।
    • कुछ लोगों को एलर्जी या त्वचा पर रिएक्शन हो सकता है।
    • अधिक मात्रा में खाने से पेट में जलन या अपच हो सकती है।
    • ब्लड थिनर या डायबिटीज की दवा लेने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

    किन लोगों को कलौंजी नहीं खानी चाहिए?

    • गर्भवती महिलाएं (डॉक्टर की सलाह के बिना)
    • स्तनपान कराने वाली महिलाएं
    • ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की दवा लेने वाले लोग
    • जिनकी सर्जरी होने वाली हो
    • जिन्हें किसी भी प्रकार की एलर्जी हो

    निष्कर्ष

    कलौंजी एक छोटा लेकिन बेहद गुणकारी मसाला है, जो सही मात्रा में सेवन करने पर हृदय स्वास्थ्य, ब्लड शुगर, इम्यूनिटी, पाचन और वजन नियंत्रण सहित कई क्षेत्रों में लाभ पहुंचा सकता है। हालांकि इसे किसी भी बीमारी का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या नियमित दवाइयां लेते हैं, तो कलौंजी का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी बीमारी के उपचार या दवा के विकल्प के रूप में इसे न अपनाएं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।