Blog

  • वैभव सूर्यवंशी की तरह इस खिलाड़ी को भी अपनी बारी के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार, जानिए पूरा सफर..

    वैभव सूर्यवंशी की तरह इस खिलाड़ी को भी अपनी बारी के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार, जानिए पूरा सफर..

    वैभव सूर्यवंशी की तरह इस खिलाड़ी को भी अपनी बारी के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार, जानिए पूरा सफर..

    क्रिकेट फैंस 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें पहले आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया, लेकिन दोनों टी20 मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसके बाद 1 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भी फैंस को उम्मीद थी कि वैभव को डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगातार तीन मैच बीत चुके हैं और वैभव अब भी बेंच पर बैठे हैं। इसे लेकर क्रिकेट जगत में कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी अपने करियर की शुरुआत में ऐसे ही लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं 1987-88 की वह दिलचस्प कहानी।

    एक साल तक टीम के साथ रहे, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला

    साल 1987-88 में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सचिन तेंदुलकर को महज 14 साल की उम्र में मुंबई की रणजी टीम में शामिल कर लिया गया था। लेकिन उस समय मुंबई की टीम में कई अनुभवी और बड़े खिलाड़ी मौजूद थे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं था। टीम में सिलेक्ट होने के बावजूद सचिन को पूरे एक साल तक मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस दौरान वह टीम के साथ ट्रैवल करते रहे, खिलाड़ियों की मदद करते रहे और मैदान पर अपने अवसर का इंतजार करते रहे। कई बार उन्हें सिर्फ टीम के साथ बैठकर मैच देखना पड़ता था।

    15 साल 232 दिन की उम्र में किया यादगार डेब्यू

    करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सचिन तेंदुलकर को 15 साल और 232 दिन की उम्र में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया और अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया। सचिन ने 129 गेंदों में 14 चौकों की मदद से यह शानदार शतकीय पारी खेली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे चलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई।

    अब वैभव सूर्यवंशी से भी हैं बड़ी उम्मीदें

    सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक लगाए, 34,000 से ज्यादा रन बनाए और क्रिकेट के ‘भगवान’ कहलाए। आज वैसी ही उम्मीदें वैभव सूर्यवंशी से भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, टीम में सिलेक्ट होने के बावजूद उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ऐसे में उनके लिए सबसे जरूरी है कि वे धैर्य बनाए रखें और अपनी तैयारी जारी रखें। हर महान खिलाड़ी के करियर में इंतजार का दौर आता है। सचिन ने भी इस कठिन समय को पार किया था और बाद में इतिहास रच दिया। वैभव के पास भी जब मौका आएगा, तब वह अपनी प्रतिभा साबित करने का पूरा अवसर होगा।

  • रात साथ बिताई, सुबह फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका; ऑनर किलिंग या आत्महत्या, जांच जारी,,

    रात साथ बिताई, सुबह फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका; ऑनर किलिंग या आत्महत्या, जांच जारी,,

    रात साथ बिताई, सुबह फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका; ऑनर किलिंग या आत्महत्या, जांच जारी,,

     मामला थरंगमबाड़ी के निकट स्थित सथानागुडी गांव का है. मृतकों की पहचान 19 वर्षीय पार्थिबन और 16 वर्षीय एक लड़की के रूप में हुई है. पार्थिबन पड़ोसी पुदुपालयम गांव का निवासी था और राजमिस्त्री के रूप में काम करता था. वहीं लड़की ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पूरी की थी और आगे कॉलेज में प्रवेश लेने की तैयारी कर रही थी. ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. जब इस रिश्ते की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो दोनों परिवारों के बीच तनाव और विवाद बढ़ने लगा. बताया जा रहा है कि रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों में लगातार मतभेद बने हुए थे.

    तड़के शेड में मिले दोनों के शव

    घटना उस समय सामने आई जब तड़के करीब तीन बजे गांव के बाहरी हिस्से में बने एक फूस के शेड में दोनों के शव अलग-अलग फंदों से लटके हुए पाए गए. सुबह जानकारी फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

    अलग-अलग समुदाय से थे दोनों

    पुलिस के अनुसार युवक और लड़की अलग-अलग समुदायों से संबंध रखते थे. इसी वजह से घटना के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश और उप पुलिस अधीक्षक सरवनन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

    परिवार ने उठाए ऑनर किलिंग के सवाल

    पार्थिबन के परिजनों का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि ऑनर किलिंग का हो सकता है. उनका आरोप है कि दोनों के प्रेम संबंधों का लगातार विरोध किया जा रहा था और इसी कारण उनकी हत्या की गई. परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    दूसरे पक्ष ने लगाया तोड़फोड़ का आरोप

    दूसरी ओर लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद दूसरे पक्ष से जुड़े कुछ लोगों ने उनके घर और वाहनों को नुकसान पहुंचाया. पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है और संबंधित तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज किया जा रहा है और मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है, हत्या का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण मौजूद है.

  • सिगरेट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, सहरसा में अधेड़ की हत्या..

    सिगरेट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, सहरसा में अधेड़ की हत्या..

    सिगरेट को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, सहरसा में अधेड़ की हत्या..

    बिहार में सिगरेट पीने के विवाद में मर्डर हो गया। सहरसा जिले के सलखुआ में हुए इस कांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों ने मामूली विवाद में हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को भी खुली चुनौती दी है। जानकारी के मुताबिक, सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में धूम्रपान को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय शत्रुघ्न यादव की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बाबा चिमनी समीप बासा पर रह रहे उटेशरा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के पुत्र साथ मंगलवार की देर आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की है। मारपीट की घटना में शत्रुध्न यादव बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में हीं उनकी मौत हो गई।

    शत्रुघ्न की मौत के बाद उनके परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी सचिन यादव सहित आधा दर्जन बदमाशों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की थी। उस वक्त पंचायत स्तर पर मामले को निपटा दिया गया था। मंगलवार की रात एक बार फिर उटेशरा गांव निवासी घनश्याम यादव के पुत्र सचिन यादव सहित गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने धूम्रपान को लेकर कहासुनी करते हुए उनके साथ मारपीट की थी। परिजनों के अनुसार सभी आरोपियों ने बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर शत्रुघ्न यादव को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    इधर इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर सलखुआ थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान सहरसा अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धूम्रपान को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। पूर्व में भी विवाद हो चुका है। जिसे पंचायत स्तर पर सुलझा दिया गया था। सभी आरोपियों ने रात में एक बार फिर बासा पर जाकर मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस इस घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • डेटिंग के दौरान लापता हुआ शख्स, 4 साल बाद इंटरनेट पर मिले अपने आपत्तिजनक वीडियो..

    डेटिंग के दौरान लापता हुआ शख्स, 4 साल बाद इंटरनेट पर मिले अपने आपत्तिजनक वीडियो..

    डेटिंग के दौरान लापता हुआ शख्स, 4 साल बाद इंटरनेट पर मिले अपने आपत्तिजनक वीडियो..

      बेंगलुरु की रहने वाली 28 साल की एक महिला साल 2022 में एक शख्स क साथ बंबल डेट पर गई. इस डेट के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच कॉन्टैक्ट तो टूट गए, लेकिन महिला को 4 साल बाद सोशल मीडिया पर उनके डेट से जुड़ी कुछ वीडियोज नजर आईं.

      आजकल डेटिंग के चक्कर में लोग ‘टिंडर’, ‘हिंज; और ‘बंबल’ जैसे डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं. भले ही इससे कई लोगों को अच्छा पार्टनर मिल जाता है, लेकिन कभी-कभी इनके जरिए अंजान लोगों से मिलना खौफनाक भी साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है.

      साल 2022 में एक महिला किसी शख्स के साथ बंबल डेट पर गई. दोनों ने साथ में अच्छा समय बिताया. हालांकि, डेट के तुरंत बाद शख्स ने उनसे सारे संपर्क तोड़ दिए और उन्हें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया. अब लगभग 4 साल बाद महिला को इंटरनेट पर उस व्यक्ति के साथ बिताए अंतरंग पलों (Intimate Moments) के वीडियो मिले हैं.

      खौफ में बदली बंबल डेट

      बेंगलुरु की रहने वाली 28 साल की एक महिला की नवंबर 2022 में डेटिंग ऐप ‘बंबल’ पर एक पुरुष से मुलाकात हुई. दोनों ने ऐप पर बातचीत की और फिर एक-दूसरे के साथ ‘इंस्टाग्राम’ जैसे सोशल मीडिया प्रोफाइल शेयर किए. महिला ने पुरुष के बंबल प्रोफाइल को उसके इंस्टाग्राम से वेरिफाई भी किया, ताकि साबित हो सके की वह फेक तो नहीं है.

      कॉन्टैक्ट तोड़े और अपलोड किए निजी पल

      दोनों ने उस शख्स के अपार्टमेंट में मिलने का फैसला किया. इंटिमेट होने से पहले शख्स ने महिला को ड्रिंक भी दी. महिला का आरोप है कि मुलाकात के बाद उस व्यक्ति ने धीरे-धीरे उससे सभी तरह का कॉन्टैक्ट तोड़ दिया और उसे सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया. इसके बाद महिला के पास उस शख्स से संपर्क करने का कोई रास्ता नहीं बचा. कई साल बाद महिला को पता चला कि उनके निजी पलों के वीडियो उसकी जानकारी या सहमति के बिना रेडिट और एक अन्य एडल्ट कंटेंट वाली वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे.

      जांच में जुटी पुलिस

      महिला ने 19 जून 2026 को इसकी जानकारी पुलिस को दी और आरोप लगाया कि इंटरनेट पर अवैध रूप से उनके अंतरंग वीडियो पब्लिश किए गए थे. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाने और वीडियो रिकॉर्ड करने समेत अपलोड करने के तरीके की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इंटरनेट से सभी वीडियो हटा दिए गए हैं.

    • बहन की पसंद की शादी से खफा भाई, जीजा की हत्या के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज..

      बहन की पसंद की शादी से खफा भाई, जीजा की हत्या के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज..

      बहन की पसंद की शादी से खफा भाई, जीजा की हत्या के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज..

      प्रतापगढ़ जिले में 32 वर्षीय एक युवक की उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी के भाई और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी…

      यूपी केप्रतापगढ़ जिले में 32 वर्षीय एक युवक की उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी के भाई और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

      अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव में हुई। सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान राजू सिंह (32) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सिंह ने करीब एक साल पहले पटेल बिरादरी की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसका युवती के परिवार से विवाद था। गुप्ता ने कहा, ”युवक की उसके घर के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।”

      अधिकारी ने बताया कि युवक परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजू सिंह की पत्नी के भाई पिंटू वर्मा, पिंटू के दोस्त तेज बहादुर वर्मा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

    • पहाड़ों से मिलने वाली इस दुर्लभ चीज़ को लेकर कई दावे, जानिए क्या है इसकी सच्चाई..

      पहाड़ों से मिलने वाली इस दुर्लभ चीज़ को लेकर कई दावे, जानिए क्या है इसकी सच्चाई..

      क्या आपने कभी पहाड़ों का पसीना देखा है? सोशल मीडिया पर एक ट्रेवल इन्फ्लुएंसर ने लोगों को ऐसी पहाड़ी दिखाई, जिससे काला द्रव्य निकल रहा था. शख्स ने इसे पहाड़ों का पसीना बताया. असल में पहाड़ों से निकलने वाला ये लिक्विड शिलाजीत है जिसे कमजोरी दूर करने की दवा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.

      पहाड़ों से मिलने वाली इस दुर्लभ चीज़ को लेकर कई दावे, जानिए क्या है इसकी सच्चाई..

      सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. ट्रेवल इन्फ्लुएंसर ने हिमालय की ऊंची चोटियों पर घूमते हुए एक पहाड़ की दरार से निकलते काले चिपचिपे लिक्विड को दिखाया और उसे ‘पहाड़ों का पसीना’ नाम दे दिया. वीडियो वायरल होते ही लोग हैरान रह गए. पहाड़ों के बीच से निकल रहा ये काला लिक्विड क्या सच में पहाड़ों का पसीना है?

      दरअसल यह कोई आम पानी या रस नहीं, बल्कि आयुर्वेद की सबसे कीमती दवा शिलाजीत है. शिलाजीत हिमालय, अलकनंदा और अन्य ऊंचे पहाड़ों की चट्टानों से रिसता हुआ प्राकृतिक पदार्थ है. हजारों साल पुरानी जड़ी-बूटियों, खनिजों और कार्बनिक पदार्थों का यह संग्रह माना जाता है. गर्मियों में जब पहाड़ पिघलते हैं तो यह काला, चिपचिपा और चमकदार लिक्विड बाहर निकलता है. लोग इसे ‘पहाड़ों का पसीना’ या ‘पहाड़ों का अंजन’ भी कहते हैं.

      मर्दानगी और ताकत का रामबाण
      आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत में 85 से ज्यादा खनिज, फुल्विक एसिड और ह्यूमिक एसिड होते हैं. यह पुरुषों की मर्दानगी बढ़ाने, स्टैमिना बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में बेहद असरदार है. नियमित इस्तेमाल से थकान नहीं होती, मसल्स मजबूत होते हैं और वायरल ताकत में इजाफा होता है. कई बॉडी बिल्डर और एथलीट इसे नेचुरल सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल करते हैं. महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है. यह हड्डियों को मजबूत करता है, एनीमिया दूर करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है. बुढ़ापे में याददाश्त तेज करने और जोड़ों के दर्द में राहत देने का काम भी करता है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि शुद्ध शिलाजीत शरीर के हर कोशिका तक पहुंचकर ऊर्जा प्रदान करता है.

      20 हजार रुपये किलो तक की डिमांड
      शुद्ध शिलाजीत की कीमत आसमान छू रही है. बाजार में असली शिलाजीत 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. कुछ हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट तो 25-30 हजार तक भी जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे चाटकर खाते हुए वीडियो बना रहे हैं. एक चुटकी रोजाना गर्म पानी या दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है.

      एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हमेशा लैब टेस्टेड और शुद्ध शिलाजीत ही खरीदें. कई ब्रांड अब सर्टिफाइड शिलाजीत कैप्सूल और रेजिन फॉर्म में बेच रहे हैं. आधुनिक रिसर्च भी शिलाजीत के फायदों को साबित कर रही है. फुल्विक एसिड एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट और डिटॉक्स गुणों के लिए जाना जाता है. यह टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मर्दानगी और एनर्जी बढ़ती है. कई स्टडीज में पाया गया कि नियमित सेवन से क्रॉनिक थकान सिंड्रोम में राहत मिलती है.

      कैसे होता है जमा?
      पहाड़ी इलाकों के स्थानीय लोग गर्मियों में ऊंची चट्टानों पर जाते हैं और चट्टानों से रिसते शिलाजीत को इकट्ठा करते हैं. इसे साफ करके रेजिन फॉर्म में तैयार किया जाता है. यह प्रक्रिया काफी मेहनत वाली होती है, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा है.

    • बारात में बेटी से अश्लील हरकत का विरोध पड़ा भारी, युवकों ने पिता और परिजनों को बेरहमी से पीटा..

      बारात में बेटी से अश्लील हरकत का विरोध पड़ा भारी, युवकों ने पिता और परिजनों को बेरहमी से पीटा..

      बारात में बेटी से अश्लील हरकत का विरोध पड़ा भारी, युवकों ने पिता और परिजनों को बेरहमी से पीटा..

      नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा अपने परिवार के साथ बीती रात बारात में गई एक युवती के साथ वहां पर आए कुछ युवकों ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपिताें ने युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

      थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि छलेरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बेटी और परिवार के अन्य लोगों के साथ छपरौली गांव में एक शादी में भाग लेने गए थे। वहां पर डीजे पर डांस के दौरान हिमांशु तथा उसके साथियों ने शराब के नशे में उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो उन्होंने उसके नाजुक अंगों को छुआ तथा धक्का मुक्की की।

      उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उन्होंने आरोपिताें का विरोध किया तथा अपनी बेटी को उनके चंगुल से बचाया। उसके बाद जब वह बारात से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का टायर पंचर कर दिया गया है। वह अपनी कार की स्टेपनी बदलने लगे इसी बीच हिमांशु अपने साथियों के संग दोबारा आ गया, तथा सड़क पर खड़ी उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की जब। उनकी बेटी ने शोर मचाया तो पीड़ित और उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तथा हिमांशु के चंगुल से अपनी बेटी को बचाया।

      इसी बीच हिमांशु और उसके साथियों ने पीड़ित और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इस घटना में उनकी बेटी को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं मिलीं; पूरे नेटवर्क की जांच तेज…

      स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं मिलीं; पूरे नेटवर्क की जांच तेज…

      स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं मिलीं; पूरे नेटवर्क की जांच तेज…

       राजधानी दिल्ली में स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है. सेंट्रल दिल्ली के पंचकुइयां रोड स्थित एक स्पा पर पुलिस ने छापेमारी कर मालिक को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला गया, जबकि कई अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

      पुलिस के अनुसार, 30 जून को पहाड़गंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकुइयां रोड स्थित ‘Sin Spa’ नामक स्पा की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई और पूरे मामले की पुष्टि के लिए योजना तैयार की गई.

      फर्जी ग्राहक बनाकर जुटाए गए सबूत

      जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा. उसे तय रकम देकर अंदर भेजा गया ताकि सूचना की पुष्टि की जा सके. पुलिस का दावा है कि स्पा संचालक ने कथित यौन सेवाओं के बदले पहले ही पैसे ले लिए और एक महिला को ग्राहक के साथ भेज दिया. इसके बाद पहले से तय संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मार दिया.छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा संचालक अजय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वहां मौजूद चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस का कहना है कि महिलाओं की भूमिका और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

      मौके से नकदी और दस्तावेज बरामद

      कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी, ग्राहकों का एंट्री रजिस्टर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. इन सभी चीजों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है. बरामद दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं.

      ITPA के तहत दर्ज हुआ मामला

      पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (ITPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    • शामली के आयुष मलिक मामले में बड़ा खुलासा, डायरी और चाकू मिलने से जांच तेज..

      शामली के आयुष मलिक मामले में बड़ा खुलासा, डायरी और चाकू मिलने से जांच तेज..

      शामली के आयुष मलिक मामले में बड़ा खुलासा, डायरी और चाकू मिलने से जांच तेज..

      यूपी के शामली में बड़े मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष मलिक के कथित रूप से हिंदू धर्म में वापसी के दावों के बीच धर्मांतरण प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस को आयुष के पास से एक अहम डायरी और एक चाकू बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब डायरी में दर्ज जानकारियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

      पुलिस के मुताबिक इस डायरी में एक पेज पर लिखा है, ‘मैं मिशन पर हूं।’ नीचे आयुष ने अपना नाम लिखा है। एसपी के मुताबिक यह वाक्य मौलाना इरफान के कहने पर लिखा गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस डायरी से कई अहम राज खुलेंगे। मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक ने बेटे आयुष के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर पुलिस चांदनी कुरैशी और उसके पिता समेत तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। आठ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस को जांच के दौरान आयुष के ड्राइंग रूम से एक डायरी और चाकू मिला है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डायरी पर लिखे मैं मिशन पर हूं के बारे में जांच-पड़ताल में पता चला कि यह वाक्य आयुष ने मौलाना इरफान के कहने पर लिखा था।

      मौलाना इरफान पर आयुष का धर्मांतरण कराने एवं फर्जी निकाहनामा तैयार कराने में अहम रोल रहा है, वह मुकदमे में आरोपी भी है। पुलिस डायरी की जांच कर रही है। डायरी में और भी अहम बातें लिखी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। चाकू आयुष के पास कहां से आया इसे भी जांच में शामिल किया गया है। मौलाना इरफान की तलाश में पुलिस दिल्ली समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही है, वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। एसपी का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

      10 तारीख को होगी चांदनी की जमानत पर सुनवाई

      उधर, कैराना में संपत्ति हड़पने के लिए प्रेम जाल में फंसाकर धर्मपरिवर्तन कराने एवं फर्जी निकाहनामा तैयार करने के आरोप में जेल भेजी गई चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी व फुफेरे भाई तौफीक की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश ने दस जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इन तीनों की नियमित जमानत याचिका के अलावा फरार चल रही चांदनी की दो बहनों एवं भाई की अग्रिम जमानत याचिका भी न्यायालय में डाली गई है। मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई थी। अधिवक्ता मेहरबान अहमद ने बताया कि अदालत ने मामले पर सुनवाई हुई, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता की ओर से समय मांगा गया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दस जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

    • ट्रेन में अशोभनीय व्यवहार का वीडियो बना सबूत, रेलवे ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की…

      ट्रेन में अशोभनीय व्यवहार का वीडियो बना सबूत, रेलवे ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की…

      ट्रेन में अशोभनीय व्यवहार का वीडियो बना सबूत, रेलवे ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की…

        Image Credit: Image credit: X/@GhumakkadLaali

        किसी भी सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. एक और ऐसी ही घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी क्या है? एक लड़के की गलत हरकत को सहने की बजाय लड़की ने हिम्मत दिखाई, उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और शिकायत दर्ज कराई. यह कदम उन सभी लोगों के लिए एक संदेश है, जो ऐसी घटनाओं को देखकर भी चुप रह जाते हैं. कई बार महिलाएं ऐसी घटनाओं का सामना करती हैं, लेकिन डर या झिझक की वजह से आवाज नहीं उठा पातीं. यह घटना उन सभी महिलाओं के लिए किसी नजीर से कम नहीं है.

        पूरा मामला विवेक एक्सप्रेस ट्रेन का बताया जा रहा है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, रूपाली दीक्षित नाम की लड़की ट्रेन में सफर कर रही थी. सफर के दौरान वह कोच के दरवाजे के पास खड़ी थीं. इसी दौरान पास के कोच में मौजूद एक लड़के ने उन्हें देखकर अजीब और भद्दे इशारे करने शुरू कर दिए. लड़की ने पहले उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक लगातार अपनी हरकत दोहराता रहा तो उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया. इसके बाद भी युवक नहीं रुका और अपनी हरकतें जारी रखीं. आखिरकार लड़की ने फैसला किया कि वह इस घटना को रिकॉर्ड करेंगी, जिससे आरोपी की पहचान हो सके और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

        रूपाली ने नहीं दिखाई कमजोरी

        वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बिना किसी डर के युवती की तरफ इशारे कर रहा है. वहीं लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया. रूपाली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भारतीय रेलवे और संबंधित अधिकारियों को टैग किया. उन्होंने बताया कि ट्रेन में उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और युवक ने आपत्तिजनक इशारे किए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं. जब वह कोच के दरवाजे के पास खड़ी थीं, तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की और अश्लील इशारे किए.

        रेलवे ने तुरंत लिया संज्ञान

        वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया. रेलवे की ओर से रूपाली से यात्रा से जुड़ी जानकारी जैसे PNR नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल शेयर करने को कहा गया, जिससे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके. इसके बाद RPF ने भी शिकायत दर्ज होने की जानकारी दी. बताया गया कि मामले को RailMadad पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है और शिकायत नंबर भी जारी कर दिया गया है. RPF Eastern Railway ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शिकायत को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. RPF Howrah Division को कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

        सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा

        वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ लोगों ने लिखा कि महिलाओं के साथ सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.

        वहीं कई महिलाओं ने अपनी आपबीती भी शेयर की और बताया कि उन्हें भी कई बार ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी सोच रखने वाले लोगों की वजह से महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर असुरक्षित महसूस करना पड़ता है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे मामलों में चुप रहने की बजाय आवाज उठाना जरूरी है.

        महिलाओं के लिए जरूरी संदेश

        इस घटना से एक बात साफ है कि गलत व्यवहार को सहन करना समाधान नहीं है. अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर किसी के साथ बदतमीजी करता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है. रूपाली की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि डरने की बजाय गलत करने वालों को जवाब देना चाहिए.

        हालांकि, साथ ही यह भी जरूरी है कि रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करें, ताकि महिलाओं का भरोसा बना रहे. ट्रेन, बस या किसी भी सार्वजनिक जगह पर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह दूसरों का सम्मान करे. छोटी दिखने वाली ऐसी हरकतें किसी के लिए बेहद परेशान करने वाला अनुभव बन सकती हैं. इसलिए जरूरत है कि समाज में सम्मान और जिम्मेदारी की सोच को बढ़ावा दिया जाए.