कपल ने पुरानी बैंक बिल्डिंग को बना डाला घर, आज बनी 1.3 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी, जानें कैसे बदली किस्मत.

कपल ने पुरानी बैंक बिल्डिंग को बना डाला घर, आज बनी 1.3 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी, जानें कैसे बदली किस्मत.

कपल ने पुरानी बैंक बिल्डिंग को बना डाला घर, आज बनी 1.3 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी, जानें कैसे बदली किस्मत.

साल 2013 की बात है. लिन सैविनो और उनके पति माइकल के मन में एक अजीब लेकिन दिलचस्प सपना पल रहा था – मिशिगन के डेट्रॉइट शहर में खड़ी एक पुरानी, वीरान बैंक बिल्डिंग को अपना घर बनाने का. ये कोई आसान फैसला नहीं था, क्योंकि बिल्डिंग पूरी तरह बैंकिंग जरूरतों के हिसाब से डिजाइन की गई थी. न बेडरूम की जगह तय थी, न बाथरूम की, न खिड़कियों का कोई ठिकाना. फिर भी दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और इसे खरीदने का फैसला कर लिया.

इस डील के लिए उन्हें 66,000 डॉलर चुकाने पड़े, और इतने में ही बगल की एक प्रॉपर्टी भी मिल गई जो पहले बार के तौर पर चलती थी. मजेदार बात यह है कि इस खरीदारी के लिए कपल को अपना पुराना घर तक बेचना पड़ा. पीपुल्स स्टेट बैंक की यह बिल्डिंग करीब दस साल से बंद पड़ी थी, और इससे पहले कुछ समय के लिए इसे एक क्लब के रूप में भी इस्तेमाल किया गया था.

बैंक को बना डाला खूबसूरत घर

बिल्डिंग की हालत उस वक्त काफी खराब थी, लेकिन कपल का इरादा पक्का था. मई 2014 में वे यहां रहने भी आ गए, हालांकि तब न किचन बना था और न ही लॉन्ड्री की कोई व्यवस्था थी. सैविनो ने तो अपना बिस्तर सीधे निर्माण कार्य के बीचोंबीच लगा लिया था और बाकी हिस्सों पर काम चलता रहता. उनके मुताबिक यह रेनोवेशन इतना बड़ा था कि एक पूरा महीना उन्होंने बिना नहाए गुजारा. अगले पांच महीनों तक किचन नहीं था, तो दोस्तों के घर जाकर नहाना-धोना और कपड़े धोना पड़ता था.

सैविनो को इस जगह की बनावट, यहां आने वाली रोशनी और खासतौर पर आधे गोल आकार की खिड़कियां बेहद पसंद आईं. उन्हें यकीन था कि इन खिड़कियों से छनकर आती धूप घर को अलग ही रौनक देगी. चूंकि माइकल पेशे से सीमेंट कॉन्ट्रेक्टर थे, इसलिए ज्यादातर निर्माण कार्य दोनों ने मिलकर खुद ही निपटाया. बाहरी बनावट को लगभग वैसा ही रखा गया, बस छत बदली गई. बिल्डिंग में एक वॉल्ट मेन फ्लोर पर था और दूसरा बेसमेंट में, जिसे बाद में वाइन रखने की जगह बना दिया गया.

केलर विलियम्स लिगेसी की रियल एस्टेट एजेंट एंड्रिना हलीली माल्कोव्स्की इस बिल्डिंग को बेहद अनोखा बताती हैं. आज इस घर में दो बेडरूम और दो बाथरूम हैं, और यह करीब 3000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, डेट्रॉइट के एक पुराने इलाके में. 1925 में बनी इस बैंक बिल्डिंग की एक चीज आज भी वैसी ही है – इसकी कॉपर से बनी दहलीज, जिसकी कीमत सैविनो के अनुसार करीब 30,000 डॉलर आंकी जाती है. इसके अलावा खिड़कियों के नीचे लगा पुराना मार्बल भी सुरक्षित है.

दिलचस्प बात यह भी है कि जब यहां क्लब चलता था, तब पार्टी में आए लोगों के दस्तखत आज भी दीवारों पर मौजूद हैं. आज इस घर की कीमत करीब 1.3 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) है. जहां इस इलाके की बाकी प्रॉपर्टी की औसत कीमत 110 डॉलर प्रति स्क्वायर फीट है, वहीं सैविनो का यह अनोखा घर 433 डॉलर प्रति स्क्वायर फीट तक पहुंच चुका है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *