कब से शुरू होंगे: शारदीय नवरात्रि 2026? जानें घटस्थापना, अष्टमी, नवमी से लेकर दशहरा तक की पूरी तारीख और पूजा डिटेल

कब से शुरू होंगे: शारदीय नवरात्रि 2026? जानें घटस्थापना, अष्टमी, नवमी से लेकर दशहरा तक की पूरी तारीख और पूजा डिटेल
कब से शुरू होंगे: शारदीय नवरात्रि 2026? जानें घटस्थापना, अष्टमी, नवमी से लेकर दशहरा तक की पूरी तारीख और पूजा डिटेल

इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक रहेगी, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि की जरूरी डेट कौन-कौन सी है.

शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. भक्त माता रानी की आराधना के साथ व्रत रखते हैं और घरों में कलश स्थापना कर विधि-विधान से पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा की श्रद्धा से पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है. साल 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक रहेगी, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा.

कब होगी घटस्थापना? शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगी. इसी दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाएगी और मां शैलपुत्री की पूजा होगी. दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के पंचांग के अनुसार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक बताया गया है. वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा. शहर के अनुसार मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है.

नवरात्रि में कब होगी अष्टमी और नवमी? 2026 में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग खास रहेगा. 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी के पूजन किए जाएंगे. इस दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. कई घरों में अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन, हवन और विशेष पूजा भी की जाती है.

कब है दशहरा 2026? नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. इस दिन भगवान राम की रावण पर विजय की याद में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है. कई जगह रामलीला और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

नवरात्रि 2026 की पूरी लिस्ट 11 अक्टूबर: घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा 12 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी पूजा 13 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा पूजा 14 अक्टूबर: मां कूष्मांडा पूजा 15 अक्टूबर: मां स्कंदमाता पूजा 16 अक्टूबर: मां कात्यायनी पूजा 17 अक्टूबर: मां कालरात्रि पूजा 18 अक्टूबर: मां महागौरी पूजा 19 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी और महानवमी, मां सिद्धिदात्री पूजा 20 अक्टूबर: विजयादशमी यानी दशहरा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *