गुलाबी होंठों के लिए ये स्क्रब बनाकर लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा, स्किन एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा..

गुलाबी होंठों के लिए ये स्क्रब बनाकर लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा, स्किन एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा..
Featured Image

मुलायम, गुलाबी और हेल्दी होंठ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. हालांकि धूप, डिहाइड्रेशन, धूल-मिट्टी और बार-बार लिप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होंठ रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह, आसान घरेलू नुस्खे भी कमाल कर सकते हैं. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी अपने होंठों की देखभाल के लिए एक आसान DIY लिप स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, जिसे समुद्री नमक, ग्लिसरीन और गुलाब जल से तैयार किया जाता है, लेकिन क्या सच में होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस DIY लिप स्क्रब के फायदे.

प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब

इस आसान स्क्रब को बनाने के लिए समुद्री नमक, ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाया जाता है. समुद्री नमक होंठों पर जमी मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है, जबकि ग्लिसरीन नमी बनाए रखने का काम करती है. वहीं, गुलाब जल होंठों को ताजगी और हल्की ठंडक देने में मदद कर सकता है.

स्किन एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

स्किन एक्सपर्ट डॉ. रुचि अग्रवाल ने बताया कि मैं न तो पूरी तरह इसके पक्ष में हूं और न ही इसके खिलाफ, लेकिन इसे समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए. सी सॉल्ट होंठों की ऊपरी डेड स्किन को हटाता है, ग्लिसरीन नमी को बनाए रखता है और गुलाब जल होंठों को आराम और हाइड्रेशन देता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इससे होंठ कुछ समय के लिए मुलायम और चमकदार लग सकते हैं, लेकिन लिप स्क्रब आपके होंठों का नेचुरल रंग नहीं बदलते. वे सिर्फ होंठों की ऊपरी सूखी और डेड स्किन को हटाते हैं. इसलिए अगर आपके होंठ काले हैं, तो इसकी वजह धूप में ज्यादा रहना, जेनेटिक्स या लगातार होने वाली जलन हो सकती है. स्क्रबिंग से यह ठीक नहीं होगा. असल में ज्यादा स्क्रबिंग से जलन बढ़ सकती है और पिगमेंटेशन भी और खराब हो सकता है. इसलिए अगर आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे हर दो हफ्ते में सिर्फ एक बार ही करें.

इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • हफ्ते में 1 से 2 बार से ज्यादा स्क्रब न करें.
  • स्क्रब को हल्के हाथों से लगाएं.
  • स्क्रब के बाद लिप बाम जरूर लगाएं.
  • अगर होंठ पहले से कटे-फटे या बहुत संवेदनशील हैं, तो स्क्रब करने से बचें.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *