दुनिया का सबसे चर्चित लकी चार्म बना Charging Bull, जानिए इसका खास हिस्सा क्यों छूते हैं लोग!

दुनिया का सबसे चर्चित लकी चार्म बना Charging Bull, जानिए इसका खास हिस्सा क्यों छूते हैं लोग!
दुनिया का सबसे चर्चित लकी चार्म बना Charging Bull, जानिए इसका खास हिस्सा क्यों छूते हैं लोग!

Charging Bull: न्यूयॉर्क शहर के वित्तीय (financial) जिले में स्थित है चार्जिंग बुल (Charging Bull) केवल एक कांस्य की मूर्ति भर नहीं है, बल्कि यह दुनियाभर में आर्थिक शक्ति, समृद्धि और उम्मीद का प्रतीक बन चुकी है.

New York के वॉल स्ट्रीट के पास स्थापित यह विशालकाय मूर्ति रोजाना सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. खास बात यह है कि, इस मूर्ति से जुड़ी एक अजीबोगरीब परंपरा भी समय के साथ विकसित हो गई है, जिसने इसे और ज्यादा चर्चा का विषय बना दिया है.

इसका स्थान और भव्यता इसकी लोकप्रियता बढ़ाती है।

साल 1989 में इटालियन मूर्तिकार आर्टुरो डि मोडिका ने इसे एक गुरिल्ला आर्ट इंस्टॉलेशन के रूप में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के सामने स्थापित किया था. शुरुआत में इसे अवैध मानकर हटा दिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस बात का विरोध किया जिसके बाद इसे पास ही एक स्थायी स्थान पर स्थापित कर दिया गया. तब से लेकर आज तक चार्जिंग बुल की यह मूर्ति पूरी दुनिया के लिए एक अलग पहचान बन चुकी है.

Charging Bull शेयर मार्केट और मजबूती का प्रतीक

चार्जिंग बुल को अक्सर वॉल स्ट्रीट और शेयर मार्केट की मजबूती और तेजी से जोड़कर देखा जाता है. दुनियाभर से आने वाले पर्यटक इसे पैसा, ताकत और वित्तीय सफलता से जोड़ते हैं. हालांकि मूर्तिकार की सोच इससे थोड़ी अलग थी.

उनके मुताबिक, यह मूर्ति अमेरिका की मेहनत, हिम्मत और आगे बढ़ने की भावना को दर्शाती है. एक ऐसा संदेश जो हर व्यक्ति को प्रेरित करना का काम करता है कि वह कठिनाइयों को पार कर सफलता हासिल कर सकते हैं.

Mosques: भारत की 5 सबसे खूबसूरत मस्जिदें, जिनकी नक्काशी और गुंबद वास्तुकला के अजूबे हैं!

Testicles छूने के पीछे लोकप्रिय मान्यता

बीतते समय के साथ इस मूर्ति के साथ एक लोकप्रिय मान्यता जुड़ती चली गई कि, इसे छूने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. कई पर्यटक इस विश्वास के साथ मूर्ति के testicles को छूते हैं, ताकि उनका पोर्टफोलियो सही हो जाए और आर्थिक संपन्नता बरकरार रहे. यही वजह है कि, बड़ी संख्या में लोग इसे हिस्से को छूकर अपनी तस्वीरें खिंचवाते हैं.

हालांकि इस विश्वास का कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन इसे शक्ति, ऊर्जा और ऊर्वरता के रूप में देखा जाता है. कई पर्यटक इसे आर्थिक संपन्नता और सफलता से जोड़कर देखते हैं, जबकि कुछ के लिए यह केवल एक अनोखा और यादगार अनुभव होता है.

चार्जिंग बुल की लोकप्रियता का बड़ा कारण?

इस तरह की मान्यताएं कोई नई बात नहीं है, बल्कि दुनिया भर में कई ऐतिहासिक मूर्तियों और स्मारकों के साथ भी ऐसी ही परंपराएं जुड़ी हुई हैं, जहां लोग किसी खास हिस्से को छूकर सौभाग्य और खुशहाली की कामना करते हैं. इस तरह की परंपराएं मानव स्वभाव का हिस्सा है, कि हम खास प्रतीकों को छूते हैं, तो हमारी नकारात्मक ऊर्जा पॉजिटिव एनर्जी में बदल जाती है.

चार्जिंग बुल की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण उसका स्थान भी है. वॉल स्ट्रीट के पास होने के कारण यह आर्थिक गतिविधियों के केंद्र में खड़ा है, जो इसे और भी ज्यादा प्रासंगिक बनाते हैं. इसके साथ ही इसकी सभ्यता भव्यता और कलात्मक भी लोगों को अपनी और खींचती है.

गया का ये मंदिर क्यों है अलग? यहां के हर रिवाज से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Satyareport.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *