पिता की सुरक्षा के लिए बेटे ने किया अनोखा कारनामा, 55 फीट ऊंचे पेड़ पर देखकर लोग बोले- वाह!

पिता की सुरक्षा के लिए बेटे ने किया अनोखा कारनामा, 55 फीट ऊंचे पेड़ पर देखकर लोग बोले- वाह!
पिता की सुरक्षा के लिए बेटे ने किया अनोखा कारनामा, 55 फीट ऊंचे पेड़ पर देखकर लोग बोले- वाह!

70 वर्षीय पिता के लिए 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर लोहे की घुमावदार सीढ़ी बनवाई।Image Credit source: X/@BharatTechIND

तमिलनाडु से वायरल हुई एक खबर हर किसी का दिल छू रही है. एक बेटे ने अपने 70 साल के बुजुर्ग पिता के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं. पिता को ढलती उम्र में ऊंची चढ़ाई के खतरे से बचाने के लिए बेटे ने देसी दिमाग और अनोखी तकनीक का ऐसा मेल दिखाया कि 55 फीट ऊंचा खजूर का पेड़ भी अब किसी बहुमंजिला इमारत की तरह आसान लगने लगा है.

पिता के प्यार में बनाया लोहे का अनोखा जुगाड़

यह मामला तमिलनाडु के तूत्तुकुड़ी जिले में स्थित सलाईपुथुर गांव का है. यहां रहने वाले दिनाकर का परिवार पीढ़ियों से खजूर और ताड़ के पेड़ से मिलने वाले रस और उत्पादों के व्यवसाय से जुड़ा है. उनके 70 वर्षीय पिता पिछले कई दशकों से यही काम करते आ रहे हैं. हालांकि, उम्र के इस पड़ाव पर इतने ऊंचे और चिकने पेड़ पर चढ़ना बेहद जोखिम भरा हो गया था. पिता की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए दिनाकर ने तय किया कि वह उन्हें यह खतरा नहीं उठाने देंगे और खुद इस समस्या का हल निकालेंगे.

55 फीट ऊंचे पेड़ के चारों ओर खड़ी की घुमावदार सीढ़ियां

दिनाकर ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ के चारों तरफ लोहे की मजबूत और घुमावदार सीढ़ियां लगवा दी हैं. लगभग 60,000 रुपए की लागत से तैयार इस ढांचे की सबसे खास बात यह है कि इसमें पेड़ को कोई नुकसान पहुंचाए बिना और बिना कील ठोके लोहे की पट्टियों से सीढ़ियों को कसा गया है. अब उनके पिता ही नहीं, बल्कि घर का कोई भी सदस्य बिना किसी डर या फिसलन के आराम से ऊपर तक आ-जा सकता है.

 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक वीडियो

जैसे ही इस अनोखे जुगाड़ और बेटे के अपने पिता के प्रति समर्पण का वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया. लोग न सिर्फ इस इंजीनियरिंग दिमाग की सराहना कर रहे हैं, बल्कि बुजुर्ग माता-पिता के प्रति बेटे के इस सम्मान और देखभाल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें:पति को उठा ले गए गुंडे, तो पत्नी ने डॉन की मां को ही कर लिया किडनैप! मेक्सिको का यह अनोखा किस्सा फिर हुआ वायरल

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *