प्रेम प्रसंग के बीच पत्नी के साथ ट्रेन में हुई सनसनीखेज घटना, इलाके में हड़कंप..

प्रेम प्रसंग के बीच पत्नी के साथ ट्रेन में हुई सनसनीखेज घटना, इलाके में हड़कंप..
प्रेम प्रसंग के बीच पत्नी के साथ ट्रेन में हुई सनसनीखेज घटना, इलाके में हड़कंप..

हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी शादीशुदा प्रेमिका से अलग होने का दर्द एक युवक सहन नहीं कर पाया और उसने चलती ट्रेन में अपनी प्रेमिका के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मामले की जांच सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के छपरा गांव निवासी सिरिश का गांव की ही शादीशुदा महिला नीलावेनी के साथ प्रेम संबंध था. दोनों कोयंबटूर में साथ रह रहे थे. जब सिरिश की पत्नी सुलोचना को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो वह कोयंबटूर पहुंची और पति को अपने साथ गांव लौटने के लिए राजी कर लिया.

गांव लौटते समय ट्रेन में उठाया बड़ा कदम

बताया जा रहा है कि सिरिश, उसकी पत्नी और नीलावेनी तीनों शबरी एक्सप्रेस से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान, जब ट्रेन सिकंदराबाद स्टेशन के पास पहुंच रही थी, तब सिरिश और नीलावेनी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे ट्रेन के डिब्बे में गिर पड़े.दोनों को अचानक गिरता देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. दोनों को तुरंत हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

GRP ने शुरू की जांच

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ कहां से लिया और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं. फिलहाल दोनों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *