भारतीय रेलवे में पहली बार सफर कर चौंका विदेशी कपल, पर्दों वाले AC केबिन ने जीता दिल, गंदे टॉयलेट से हुए परेशान!

भारतीय रेलवे में पहली बार सफर कर चौंका विदेशी कपल, पर्दों वाले AC केबिन ने जीता दिल, गंदे टॉयलेट से हुए परेशान!

भारतीय रेलवे में पहली बार सफर कर चौंका विदेशी कपल, पर्दों वाले AC केबिन ने....

भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए यहां की सड़कें, बाजार, खाना और भीड़ अक्सर एक अलग ही अनुभव लेकर आते हैं. लेकिन जब बात भारतीय रेलवे की आती है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. ट्रेन में सफर करना सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना नहीं, बल्कि भारत की रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से देखने का मौका भी होता है. कुछ ऐसा ही अनुभव नीदरलैंड और मोल्दोवा से भारत घूमने आए मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर कपल Wes और Nico का रहा. करीब एक महीने से भारत की अलग-अलग जगहों की यात्रा कर रहे इस कपल ने अब दिल्ली से आगरा तक ट्रेन में अपने पहले सफर का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है. दिल्ली में पहुंचने के पहले ही दिन फोन चोरी होने का अनुभव शेयर करने के बाद अब कपल का भारतीय रेलवे से जुड़ा वीडियो चर्चा में है. करीब 43 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने ट्रेन के अंदर की सुविधाओं से लेकर सफाई, खाना और आगरा स्टेशन पर हुई अफरा-तफरी तक का जिक्र किया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

663 रुपये में बुक किया AC स्लीपर केबिन
इंस्टाग्राम अकाउंट @boutique.diaries पर 29 अगस्त को शेयर किए गए वीडियो में Nico ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से आगरा तक करीब दो घंटे के सफर के लिए एक स्लीपर केबिन बुक किया था. ट्रेन में चढ़ने और सही कोच और सीट तलाशने में उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन जैसे ही वो अपने केबिन तक पहुंचे, उनकी उम्मीद के बिल्कुल उलट तस्वीर सामने थी. Nico के मुताबिक, उन्हें उम्मीद थी कि ट्रेन की हालत शायद काफी खराब होगी, लेकिन केबिन देखकर उन्हें अच्छा-खासा सरप्राइज मिला. उनका कहना था कि केबिन काफी साफ, बड़ा और एयर-कंडीशंड था. अंदर दो बेड, प्राइवेसी के लिए पर्दे, शीशा और ठीक से काम करने वाली लाइटें भी थीं. कपल के लिए सबसे खास बात यह रही कि करीब 6 यूरो यानी लगभग 663 रुपये में उन्हें इस तरह की सुविधा मिली. Nico ने माना कि इस कीमत के हिसाब से ट्रेन का अनुभव उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर था. सफर के दौरान कपल ने ट्रेन में मिलने वाली दूसरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया. Nico ने बताया कि यात्री ट्रेन में खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा ट्रेन के अंदर कई वेंडर्स भी घूमते हुए नजर आए, जो यात्रियों को खाने-पीने की चीजें बेच रहे थे. हालांकि, कपल ने इन वेंडर्स से कुछ खरीदना पसंद नहीं किया. यानी ट्रेन में सफर करते हुए उन्हें खाने के लिए कई विकल्प दिखाई दिए. हालांकि, हर चीज उन्हें पसंद आई हो, ऐसा नहीं था.

टॉयलेट की हालत ने किया निराश
जहां केबिन ने विदेशी कपल को उम्मीद से ज्यादा प्रभावित किया, वहीं ट्रेन के टॉयलेट को लेकर उनका अनुभव काफी अलग रहा. Nico ने साफ तौर पर कहा कि टॉयलेट काफी गंदे थे और वहां से बदबू भी आ रही थी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनका सफर सिर्फ करीब दो घंटे का था, इसलिए इस परेशानी को ज्यादा देर तक झेलना नहीं पड़ा. कुल मिलाकर कपल ने ट्रेन के सफर को उसकी कीमत के मुकाबले अच्छा बताया. लेकिन असली परेशानी उन्हें आगरा पहुंचने के बाद हुई.

 



Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *