केतु के राशि परिवर्तन से​​​​​ अगले 18 महीने इन 3 राशियों के लिए हो सकते हैं खास, धन और करियर में मिल सकते हैं नए अवसर!

केतु के राशि परिवर्तन से​​​​​ अगले 18 महीने इन 3 राशियों के लिए हो सकते हैं खास, धन और करियर में मिल सकते हैं नए अवसर!
केतु के राशि परिवर्तन से​​​​​ अगले 18 महीने इन 3 राशियों के लिए हो सकते हैं खास, धन और करियर में मिल सकते हैं नए अवसर!

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिसंबर 2026 में केतु अपनी वर्तमान राशि सिंह से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। केतु का यह गोचर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाला है। मान्यता है कि केतु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और इस दौरान सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर असर डालते हैं।

पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को केतु वक्री चाल से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा माना जाता है। इस गोचर के बाद वर्ष 2027 में केतु का कोई अन्य राशि परिवर्तन नहीं होगा और वह इसी राशि में रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, केतु का कर्क राशि में प्रवेश तीन राशियों के लिए अनुकूल रह सकता है। इन जातकों को आर्थिक स्थिति सुधारने, नौकरी में आगे बढ़ने और कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना जताई गई है।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत

वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का कर्क राशि में गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है।

किसी अच्छे प्रस्ताव या नए अवसर के मिलने की संभावना है। पहले से किए गए प्रयासों का लाभ मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि किसी भी आर्थिक प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

कन्या राशि: वेतन वृद्धि और नए अवसरों की उम्मीद

कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक बदलावों का संकेत दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलने की संभावना है।

इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है और आप अपने काम को लेकर अधिक उत्साहित महसूस कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। सही समय पर लिए गए फैसले भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं।

कुंभ राशि: बैंक बैलेंस और कारोबार में मिल सकता है लाभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर आर्थिक मामलों में अनुकूल माना जा रहा है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के अवसर बन सकते हैं और कारोबार की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *