Author: contact.satyareport@gmail.com

  • हरी मिर्च और धनिया 30 दिनों तक नहीं होंगे खराब, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक

    हरी मिर्च और धनिया 30 दिनों तक नहीं होंगे खराब, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक

    हरी मिर्च और हरा धनिया किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं. ऐसे में रसोई लगभग हर दिन हरा धनिया और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. कई लोगों की शिकायत हरा धनिया और हरी मिर्च को जल्दी मुरझाने, सूखने, सड़ने-गलने या खराब होने की होती है.हरा धनिया को लोग फ्रिज में रखते हैं फिर भी यह पीला पड़ जाता है. फ्रिज में हरी मिर्ची भी सड़ने लगती है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप धनिया और हरी मिर्च को एक महीने तक ताजा रख सकते हैं.

    ऐसे धनिया को करें स्टोर 1. यदि आप बाजार से हरा धनिया खरीदकर घर लाए हैं तो उसे उसी प्लास्टिक बैग में फ्रिज में न रखें. ऐसा करने से प्लास्टिक बैग के अंदर नमी जमा होने लगती है और कुछ ही दिनों में धनिया की हरी पत्तियां गलने लगती हैं. ऐसे में धनिया को हल्का सुखाकर एयरटाइट कंटेनर में रखें. आप धनिया को पंखे के नीचे किसी सूती कपड़े या पेपर टॉवल पर फैला कर सारा अतिरिक्त पानी सूखा सकते हैं.

    2. कंटेनर के नीचे एक सूखा पेपर टॉवल बिछा दें. यह अतिरिक्त नमी को सोख लेगा. अब हरा धनिया को एक परत में रखें और कंटेनर बंद करके फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से हरा धनिया बहुत दिनों तक हरा और ताजा बना रह सकता है.

    3. हरा धनिया की डंठल का निचला हिस्सा थोड़ा सा काटकर उसे पानी भरे कांच के गिलास में रखें और ऊपर से प्लास्टिक बैग ढक दें. ऐसा करने से डंठल को नमी मिलती रहती है और धनिया की पत्तियां लंबे समय तक ताजी बनी रहती हैं. ध्यान रखें हर दो-तीन दिन में पानी बदलना जरूरी होता है.

    4. हरा धनिया को आप कपड़े या अखबार में लपेटकर रख सकते हैं. इससे भी यह लंबे समय तक सूखता नहीं है.

    हरी मिर्च को ऐसे करें स्टोर1. हरी मिर्च को बाजार से खरीदकर घर लाने के बाद उसे तुरंत धोकर स्टोर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से यह जल्दी गलने लगती हैं. यदि मिर्च गंदी है और आप उसे धोना चाहते हैं तो जब वह पूरी तरह सूख जाए उसके बाद ही फ्रिज में रखें.

    2. हरी मिर्च को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसकी डंठल निकाल दें. इसके बाद हल्दी मिले पानी से मिर्च को धोकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब सूती कपड़े से मिर्च को पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि उस पर बिल्कुल भी नमी न रहे.

    3. अब इस हरी मिर्च को जिप-लॉक बैग में रखें और उसमें छिली हुई लहसुन की दो या तीन कलियां डाल दें. फिर बैग को बंद करके फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से हरी मिर्च जल्दी नहीं सूखती है.

    4. एयरटाइट कंटेनर की जगह हल्का खुला डिब्बा या पेपर बैग हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए बेहतर माना जाता है. हरी मिर्च को टिश्यू पेपर या न्यूजपेपर में लपेटकर रखने से एक्स्ट्रा नमी सोखने में मदद मिलती है.

    5. हरी मिर्च को हमेशा फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में स्टोर करें. आपको मालूम हो कि ज्यादा ठंडी जगह पर रखने से मिर्च खराब हो सकती है. मिर्च को प्याज या ज्यादा नमी छोड़ने वाली सब्जियों के साथ स्टोर न करें. इससे यह जल्दी खराब हो सकती है.

    6. यदि हरी मिर्च हल्की नरम होने लगे तो ठंडे पानी में कुछ मिनट रखने से थोड़ी फ्रेशनेस वापस आ सकती है. धूप या गर्म जगह पर रखने से हरी मिर्च जल्दी सूख सकती है, इसलिए इस हमेशा ठंडी जगह पर रखें.

  • ‘हां बोलो, वरना कूद जाऊंगा’… प्रेमिका को मनाने मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, फिर हुआ ये ?

    ‘हां बोलो, वरना कूद जाऊंगा’… प्रेमिका को मनाने मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, फिर हुआ ये ?

    Maharashtra News: प्रेमिका से 'हां' कहलाओ, नहीं तो कूद जाऊंगा...  मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक इस जिद पर अड़ा, जानें फिर क्या हुआ?

    महाराष्ट्र के सांगली में फिल्म शोले जैसी कहानी सामने आई. यहां कुपवाड़ इलाके में एक युवक अपनी प्रेमिका यानी गर्लफ्रेंड से ‘हां’ कहलवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. उसने ऐलान कर दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी और उसका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं करेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. युवक की इस हरकत की खबर जैसे ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली, हड़कंप मच गया.

    …तो लोगों को समझ में आया पूरा माजरा अजय जाधव रविवार दोपहर अचानक एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है. जब युवक ने नीचे आने से इनकार किया और अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग की, तो लोगों को पूरा माजरा समझ आया. अजय की मांग थी कि उसकी प्रेमिका उसके प्रपोजल को स्वीकार करे. उसने कह दिया कि जब तक वह सामने नहीं आएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा.

    …और जमा हो गई भीड़ सूचना मिलते ही कुपवाड़ इंडस्ट्रियल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया. ऊपर मोबाइल टावर पर युवक बैठा था और नीचे पुलिस उसे समझाने में जुटी थी. इस बीच खबर आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने अजय से बातचीत शुरू की. उसे समझाया गया कि इस तरह टावर पर चढ़ना बेहद खतरनाक है. लेकिन अजय जिद पर अड़ा रहा.

    फिर क्या हुआ अजय शर्त थी कि गर्लफ्रेंड सामने आए और उसके प्रपोजल का जवाब दे. कुपवाड़ पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर आनंदराव घाडगे और उनकी टीम ने युवक को समझाने के लिए लगातार कोशिशें कीं. पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए भी उससे बातचीत की. उसे भरोसा दिलाया गया कि पहले वह सुरक्षित नीचे आए और अपनी बात रखे. काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद अजय नीचे आने के लिए तैयार हो गया. वह जैसे ही सुरक्षित नीचे उतरा, पुलिस, फायर ब्रिगेड और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. फिलहाल युवक सुरक्षित है और सांगली के कुपवाड़ इलाके में हुई यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. मोबाइल टावर से युवक तो नीचे आ गया, लेकिन प्रेमिका ने ‘हां’ कहा या नहीं, ये कहानी अभी भी अधूरी है.

  • महंगे पेट्रोल से परेशान शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़! फ्यूल खर्च हुआ आधा

    महंगे पेट्रोल से परेशान शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़! फ्यूल खर्च हुआ आधा

    महंगे पेट्रोल से परेशान शख्स ने निकाला गजब का देसी जुगाड़! फ्यूल खर्च हुआ आधा

    जबलपुर . कहते हैं न कि ‘आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है’. इस कहावत को सच कर दिखाया है बीकॉम पास एक होनहार शख्स ने. महंगे पेट्रोल से तंग आकर इस शख्स ने एक ऐसा नायाब जुगाड़ और आविष्कार किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

    दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोरखपुर निवासी रूपेंद्र आनंद की. जिनकी आईडी स्विगी, जोमैटो, रैपिडो और ओला जैसी तमाम डिलीवरी सेवाओं पर एक्टिव है. दिनभर की भागदौड़ और डिलीवरी के दौरान रोजाना उनकी गाड़ी में 400 से 500 रुपये का पेट्रोल खर्च हो जाता था. पेट्रोल के इस भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट से वह काफी परेशान हो चुके थे. तभी उनके दिमाग में आया कि क्यों न कुछ ऐसा बदलाव किया जाए, जिससे सफर भी आसान हो जाए और रोजाना का भारी खर्च भी बच सके. जिसके लिए पिछले 5-6 सालों से इसी सोच के साथ इस पर काम कर रहे थे.

    नॉन-आरटीओ मोटर और बैटरी का बेहतरीन तालमेल
    उन्होंने अपनी पुरानी बाइक में एक खास नॉन-आरटीओ मोटर फिट की है. इस मोटर की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है, जो शहर के भीतर की डिलीवरी के लिए बिल्कुल मुफीद है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस बाइक को इलेक्ट्रिकली और पेट्रोल दोनों तरीकों से चलाया जा सकता है. नॉन-आरटीओ मोटर होने की वजह से उन्हें आरटीओ के झंझटों या कागजी कार्रवाई की टेंशन भी नहीं है. बाइक में लेड-एसिड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे बारिश या पानी से बचाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और पेटी के भीतर ताला लगाकर करके रखा गया है.

    महीने के हजारों रुपये की हो रही बचत
    इस देसी और शानदार जुगाड़ ने शख्स की जिंदगी आसान कर दी है. पहले जहां उन्हें महीने में केवल पेट्रोल के नाम पर 12 हजार से 15 हजार रुपये चुकाने पड़ते थे, वह खर्च अब सिमटकर महज 25 सौ से 3 हजार रुपये पर आ गया है. हालांकि, इस पूरी मैन्युफैक्चरिंग को तैयार करने में एक बार का खर्च 35 हजार से 40 हजार रुपये के आसपास आया था, लेकिन लंबे समय में यह उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है. बढ़ती महंगाई के दौर में इस शख्स का यह आविष्कार आज आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई उनके इस हुनर की तारीफ कर रहा है.

  • कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

    कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

    कार के गुजरते ही मलबे में बदला मकान! कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली तस्वीर..

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बुधवार को एक मकान ढहने का मामला सामने आया है. हादसे में मां और मायके आई गर्भवती बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई. इस हादसे में दो बच्चियां भी घायल हुई है. जमीन धंसने की वजह से पलभर में ही मकान जमींदोज हो गया. मकान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया.

    हादसे का वीडियो सामने आया है. उसमें देखा जा सकता है कि सड़क से एक कार उस घर के आगे से निकलती है और अचानक घर नीचे गिर जाता है. घर के नीचे गिरने की जोर से आवाज आती है और कुछ लोगों की चीख भी सुनाई देती है. इसके बाद आस पास से लोग उस और भागते दिखाई देते हैं. फिर युवाओं ने मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया.

    सिविल अस्पताल राजगढ़ में 60 वर्षीय निर्मला पत्नी भीम सिंह और 32 वर्षीय पूजा पत्नी अमित राणा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी डेढ़ वर्षीय ईरा की हालत नाजुक है उसे सोलन रेफर किया गया है. इसके अलावा डेढ़ साल की अबियाना का राजगढ़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

    इसके अलावा उत्तरकाशी के सौली गांव में जमीन धंसने से कई मकानों में दरारें आई हैं. प्रशासन ने असुरक्षित मकानों के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. बारिश होने पर अन्य मकानों में भी दरारें बढ़ने की आशंका आई है. भूवैज्ञानिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है. बारिश के पानी के जमीन में रिसाव से भू-धंसाव बढ़ने की आशंका जताई गई है.

    चीड़ के पेड़ों में भी ढाल की दिशा में झुकाव देखने मिला है. भू-धंसाव के चलते क्षेत्र में लगातार मूवमेंट की आशंका है. ग्रामीणों का दावा – एनएच कटान के बाद भू-धंसाव शुरू हुआ है. भूवैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर अति संवेदनशील परिवारों के विस्थापन पर फैसला होगा और विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी उत्तरकाशी को भेजी जाएगी.

  • अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों की चेतावनी..

    अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों की चेतावनी..

    अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों की चेतावनी..

    अब तक एलियंस की मौजूदगी को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कुछ लोगों का दावा है कि उनकी मुलाकात दूसरे ग्रहों के परग्रहियों से हुई तो कुछ लोग कहते हैं कि एलियंस ने उन्हें किडनैप कर लिया था. हालांकि, इन तमाम बातों का कोई सबूत नहीं है. लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों के एक समूह ने एलियंस को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. वैज्ञानिकों ने इंसानों को सख्त हिदायत दी है कि ब्रह्मांड के किसी सुदूर कोने से अगर एलियंस पृथ्वी के इंसानों से संपर्क साधने की कोशिश करते हैं, तो हमें तुरंत पलटकर उन्हें कोई जवाब नहीं देना चाहिए. एलियंस के संदेश को शुरुआत में पूरी तरह नजरअंदाज करें और उनसे रुखा बर्ताव करें. यह चौंकाने वाली सलाह वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए एक विशेष ‘8 सूत्रीय प्लान’ का हिस्सा है, जिसमें विस्तार से बताया गया है कि अगर कभी किसी वास्तविक एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल सभ्यता का पता चलता है, तो मानव जाति को कदम-दर-कदम क्या कदम उठाने चाहिए.

    डेली स्टार के रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिशा-निर्देशों को ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एयरोनॉटिक्स’ ने प्रकाशित किया है, जो 97 देशों के 1,000 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का एक प्रतिष्ठित वैश्विक समूह है. यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल से जुड़ी तथाकथित ‘यूएफओ फाइल्स’ के सार्वजनिक होने के बाद से एलियंस और यूएफओ को लेकर दुनिया भर में बहस और जांच-पड़ताल काफी तेज हो गई है. इस पूरी रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य उन वैज्ञानिकों के लिए “सबसे बेहतर तौर-तरीके” स्थापित करना है, जो एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल सिग्नलों या जीवों की खोज में जुटे हैं. साथ ही इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि आम जनता को इस ऐतिहासिक खोज के बारे में कब और कैसे सूचित किया जाएगा. बता दें कि धरती को लेकर एलियंस की सोच क्या है, कोई नहीं जानता. ऐसे में वो महाविनाश भी कर सकते हैं.

    इंसानों के लिए सबसे बड़ी चेतावनी
    इस वैज्ञानिक रिपोर्ट की सबसे दिलचस्प और महत्वपूर्ण सिफारिश यह है कि यदि एलियंस किसी रेडियो सिग्नल या माध्यम से वैज्ञानिकों से संपर्क करते हैं, तो पृथ्वी से तब तक कोई जवाबी संदेश नहीं भेजा जाना चाहिए, जब तक कि इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श न हो जाए. रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिकों को आपस में और वैश्विक स्तर पर इस बात को लेकर पूरा सहयोग और चर्चा करनी चाहिए कि क्या एलियंस को कोई जवाब दिया जाना चाहिए या नहीं, और यदि जवाब देना भी है, तो उस संदेश में क्या होना चाहिए. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पूरी परामर्श प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए ही संचालित की जानी चाहिए. रिपोर्ट में साफ लिखा है, “जब तक इस तरह की अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल जाता, तब तक अंतरिक्ष में हमारी तरफ से कोई भी जवाबी संदेश नहीं भेजा जाना चाहिए.”

    वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि भविष्य में एलियंस को दिए जाने वाले संभावित जवाबों के सटीक तौर-तरीकों को तय करने के लिए एक अलग से वैश्विक समझौता, घोषणापत्र या व्यवस्था तैयार की जाएगी, ताकि पूरी मानव जाति का दृष्टिकोण इस संवेदनशील मुद्दे पर एकजुट और जिम्मेदार बना रहे. एलियंस और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रेमियों के लिए राहत की बात यह है कि इस गाइडलाइन में किसी भी एलियन एनकाउंटर या खोज को दुनिया से छिपाने या दबाने की बात नहीं कही गई है. रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि वैज्ञानिकों पर एलियंस से संपर्क करने के शुरुआती प्रयासों को सार्वजनिक करने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है, लेकिन एक बार जब खोज पक्की हो जाएगी, तो संबंधित वैज्ञानिक संस्थानों को पूरी दुनिया के सामने पूरी तरह ईमानदार और पारदर्शी होना पड़ेगा. दिशानिर्देशों के अनुसार, वैज्ञानिक संस्थानों और संगठनों को समाचार एजेंसियों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य सार्वजनिक संचार माध्यमों के सभी जायज सवालों का जवाब देना होगा.

    वैज्ञानिकों द्वारा जारी किए गए एलियन प्रोटोकॉल के 8 पॉइंट्स
    1. खोज की सत्यता की जांच (Authenticate and substantiate): अंतरिक्ष से मिलने वाले किसी भी सिग्नल की बारीकी से जांच की जाए कि वह वाकई एलियंस का है या नहीं.
    2. सावधानी से सूचना का प्रबंधन (Handle information with care): खोजी गई संवेदनशील जानकारियों और डेटा को बेहद सतर्कता के साथ संभाला जाए.
    3. सटीकता और ईमानदारी (Be prompt, accurate and honest): जनता और दुनिया को दी जाने वाली कोई भी जानकारी पूरी तरह सच्ची और बिना किसी देरी के होनी चाहिए.
    4. पूर्ण प्रकटीकरण (Report conclusions fully): एलियंस से जुड़ी खोज के निष्कर्षों को पूरी तरह, खुले तौर पर और बिना कुछ छिपाए रिपोर्ट किया जाए.
    5. डेटा का संरक्षण (Preserve and disseminate all data): खोज से जुड़े सभी वैज्ञानिक डेटा और सिग्नलों के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाए और शोध के लिए साझा किया जाए.
    6. साक्ष्यों की सुरक्षा (Protect evidence): एलियंस की मौजूदगी साबित करने वाले भौतिक या डिजिटल सबूतों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए.
    7. जवाबी संदेश पर रोक (No reply should be sent): बिना वैश्विक सहमति और संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के अंतरिक्ष में कोई भी जवाबी संदेश न भेजा जाए.
    8. उच्चतम नैतिक मानक (Adhere to highest ethical standards): इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विज्ञान और मानवता के उच्चतम नैतिक मूल्यों का पालन किया जाए.

  • बिहार में दो अलग-अलग धर्मों की छात्राओं ने मंदिर में रचाई समलैंगिक शादी.

    बिहार में दो अलग-अलग धर्मों की छात्राओं ने मंदिर में रचाई समलैंगिक शादी.

    बिहार में दो अलग-अलग धर्मों की छात्राओं ने मंदिर में रचाई समलैंगिक शादी.

    पटना: बिहार में दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह रचा ली। दोनों के बीच प्यार इस कदर था उन्होंने धार्मिक बंधनों को भी तो़ड़ दिया। दोनों ही लड़कियां दो अलग-अलग धर्मों की थीं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मंदिर में शादी रचा ली। पटना में अदालतगंज की दो छात्राओं ने तीन साल की दोस्ती के बाद एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया और घर से भागकर खगड़िया पहुंच गईं। दोनों ने वहां मंदिर में शादी करने का दावा भी किया है। दोनों ही लड़कियों के घर से गायब होने पर परिजनों ने पटना के कोतवाली थाने में सात अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी।

    इसके बाद पुलिस दोनों को बरामद कर पटना ले आई। यहां पहुंचने के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने से मना कर दिया। दोनों ही लड़कियां परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुईं। एक लड़की 10वीं में तो दूसरी 12वीं में पढ़ती है। 10वीं की छात्रा के पिता सीआईडी में बताए जा रहे हैं। दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों एक-दूसरे की पड़ोसी भी हैं। छात्राओं ने पुलिस को बताया है कि वे अपने रिश्ते को शादी का रूप देना चाहती थीं। इसीलिए 7 अगस्त को घर से निकल गईं। उनके पास 3500 रुपये थे। दोनों इसके बाद खगड़िया पहंच गईं। दोनों ने खगड़िया के ही एक मंदिर में शादी करने का दावा किया। इसके बाद दोनों होटल में ठहरीं थीं।

    कोतवाली थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में टीम दोनों को खगड़िया स्टेशन के पास से बरामद किया। थानेदार अजय कुमार ने कहा कि एक के बालिग और दूसरी के नाबालिग होने की बात सामने आई है। दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। नाबालिग को रिमांड होम भेजने का आदेश मिला है। दूसरी बालिग है उसे अपने मर्जी से कहीं भी जाने को कहा गया है।

    बाल गृह के बच्चे चारपहिया से कोर्ट, अस्पताल जाएंगे
    इधर बिहार में समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित बाल गृहों में रहने वाले बच्चों को समय-समय पर अस्पताल या न्यायालय में पेशी के लिए ले जाने के लिए चार पहिया वाहन की सुविधा मिलेगी। अबतक ऑटो या रिक्शा या अन्य वाहनों से ले जाया जाता था। विभाग के संयुक्त सचिव सुशील कुमार ने बताया कि 40 विभिन्न गृहों को एक-एक चारपहिया वाहन की सुविधा मिलेगी। सभी 40 गृहों के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से सातों दिन 24 घंटे चार पहिया वाहन की सुविधा मिलेगी। हरेक वाहन के लिए प्रति माह 75 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने एक वर्ष के लिए इसकी मंजूरी दी है। विभाग इस पर 3 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगा।

  • लाल रंग की बिल्ली देख कांप गए लोग, अमेरिका के इस शहर..

    लाल रंग की बिल्ली देख कांप गए लोग, अमेरिका के इस शहर..

    लाल रंग की बिल्ली देख कांप गए लोग, अमेरिका के इस शहर..

    अमेरिका के टेक्सस राज्य के लीग सिटी से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़कों पर चमकीले गहरे लाल रंग की एक बिल्ली घूमती हुई देखी गई है. पहली नजर में खून से सनी या लाल रंग में रंगी दिखाई देने वाली इस बिल्ली को देखकर स्थानीय निवासी दहशत में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अजीबोगरीब जीव को ‘नरक की बिल्ली’ और ‘लूसिफर (यमराज)’ तक का नाम दे दिया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पशु संरक्षण विभाग ने आपातकालीन अलर्ट जारी कर आम जनता को इस बिल्ली से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है. लीग सिटी एनिमल केयर की टीम इस लाल रंग की बिल्ली को सुरक्षित पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है.

    अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिल्ली को खुद पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे बिल्ली डरकर भाग सकती है और रेस्क्यू टीम के प्रयासों में बाधा आ सकती है. संस्था ने बयान जारी कर बताया कि वे आसपास के कैट-केयरगिवर्स की मदद से पिंजरा लगाकर बिल्ली को सुरक्षित हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसके शरीर पर लगे खतरनाक केमिकल या डाई का इलाज किया जा सके. सोशल मीडिया पर इस लाल बिल्ली की तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने जानवर के प्रति क्रूरता और अवैध गतिविधियों से जुड़े कई गंभीर दावे किए हैं.

    कुछ स्थानीय लोगों का आशंका जताई है कि इस बिल्ली को किसी अवैध डॉग-फाइटिंग रिंग (कुत्तों की खूनी लड़ाई) का शिकार बनाने या टारगेट प्रैक्टिस के लिए लाल रंग से रंगा गया हो सकता है. लोगों का मानना है कि बिल्ली किसी तरह वहां से भाग निकली है. ऐसे में पुलिस को इस इलाके में जानवरों की क्रूरता से जुड़े गिरोहों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. वहीं, कुछ कैट लवर्स ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी औपचारिक आपराधिक जांच या एनिमल क्रुएल्टी केस दर्ज करने की घोषणा नहीं की है. फिलहाल रेस्क्यू टीम का पूरा ध्यान बिल्ली को सुरक्षित पकड़कर उसका मेडिकल चेकअप करने और उसे एक सुरक्षित घर दिलाने पर टिका हुआ है.

  • पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    तकनीक अगर हमें कुछ अच्छा सिखाती है, तो इसका गलत इस्तेमाल अपराधी भी बना सकता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक 17 साल के लड़के के साथ, जो अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के एक्टन शहर में रहता था. भारतीय मूल के इस लड़के पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. वो हत्या के बाद घर से फरार हो गया था, पर पुलिस ने रातभर तलाश के बाद बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अर्जुन अरविंद के रूप में हुई है और वो एक्टन-बॉक्सबोरो रीजनल हाई स्कूल का छात्र है.

    अर्जुन पर अपनी 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या के दो मामले दर्ज किए गए हैं. इतना ही नहीं उस पर परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट और हमला करने के दो-दो आरोप भी लगाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक वो अपने घर से बिना बताए कार लेकर भागा था, ऐसे में उस पर बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने और वाहन चोरी से जुड़े आरोप भी उसके खिलाफ हैं. जांच के मुताबिक वो अपराध से पहले इंटरनेट और ChatGPT पर परिवार की हत्या से जुड़े आइडिया की खोज करता रहता था.

    घर में मिला मां-भाई का शव
    घटना के बारे में मंगलवार को पता चला, जब परिवार के घर पर एक ट्यूटर करीब साढ़े 6 बजे तय मुलाकात के लिए पहुंचा, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद ट्यूटर ने अर्जुन के पिता से संपर्क किया. पिता भी पत्नी और बच्चों से बात नहीं कर सके, तब जाकर पुलिस को संपर्क किया गया.पुलिस जब घर पहुंची तो उसे घर के अंदर सुधा और सिद्धार्थ मृत मिले. पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ का शव पहली मंजिल पर था, जबकि उसकी मां का शव बेसमेंट में मिला. दोनों के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे, लेकिन मौत की सही वजह अब तक तलाशी जा रही है. घटना में किसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था या नहीं, इस पर भी जांच जारी है.

    पुलिस के पहुंचने के समय अर्जुन घर पर नहीं था और बाद में पता चला कि वो अपनी मां की होंडा एकॉर्ड कार लेकर वहां से निकल गया था, जो बुधवार सुबह वेयलैंड में पुलिस को एक पार्किंग स्थल पर मिली. कार के अंदर अर्जुन मौजूद था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के दौरान पता चला कि उसने इंटरनेट और ChatGPT पर परिवार की हत्या से जुड़े काल्पनिक विचारों और परिस्थितियों के बारे में खोज की थी. अधिकारियों ने बताया कि अर्जुन Gothic उपन्यास जैसी कहानियां तैयार करने के लिए भी ChatGPT का इस्तेमाल करता था, ऐसे में इससे हत्या का मकसद साबित नहीं होता है.

  • लाल रंग की बिल्ली देख कांप गए लोग, अमेरिका के इस शहर..

    लाल रंग की बिल्ली देख कांप गए लोग, अमेरिका के इस शहर..

    लाल रंग की बिल्ली देख कांप गए लोग, अमेरिका के इस शहर..

    अमेरिका के टेक्सस राज्य के लीग सिटी से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़कों पर चमकीले गहरे लाल रंग की एक बिल्ली घूमती हुई देखी गई है. पहली नजर में खून से सनी या लाल रंग में रंगी दिखाई देने वाली इस बिल्ली को देखकर स्थानीय निवासी दहशत में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अजीबोगरीब जीव को ‘नरक की बिल्ली’ और ‘लूसिफर (यमराज)’ तक का नाम दे दिया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पशु संरक्षण विभाग ने आपातकालीन अलर्ट जारी कर आम जनता को इस बिल्ली से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है. लीग सिटी एनिमल केयर की टीम इस लाल रंग की बिल्ली को सुरक्षित पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है.

    अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिल्ली को खुद पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे बिल्ली डरकर भाग सकती है और रेस्क्यू टीम के प्रयासों में बाधा आ सकती है. संस्था ने बयान जारी कर बताया कि वे आसपास के कैट-केयरगिवर्स की मदद से पिंजरा लगाकर बिल्ली को सुरक्षित हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसके शरीर पर लगे खतरनाक केमिकल या डाई का इलाज किया जा सके. सोशल मीडिया पर इस लाल बिल्ली की तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने जानवर के प्रति क्रूरता और अवैध गतिविधियों से जुड़े कई गंभीर दावे किए हैं.

    कुछ स्थानीय लोगों का आशंका जताई है कि इस बिल्ली को किसी अवैध डॉग-फाइटिंग रिंग (कुत्तों की खूनी लड़ाई) का शिकार बनाने या टारगेट प्रैक्टिस के लिए लाल रंग से रंगा गया हो सकता है. लोगों का मानना है कि बिल्ली किसी तरह वहां से भाग निकली है. ऐसे में पुलिस को इस इलाके में जानवरों की क्रूरता से जुड़े गिरोहों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. वहीं, कुछ कैट लवर्स ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी औपचारिक आपराधिक जांच या एनिमल क्रुएल्टी केस दर्ज करने की घोषणा नहीं की है. फिलहाल रेस्क्यू टीम का पूरा ध्यान बिल्ली को सुरक्षित पकड़कर उसका मेडिकल चेकअप करने और उसे एक सुरक्षित घर दिलाने पर टिका हुआ है.

  • पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    फिल्मों और फिल्मी सितारों की दुनिया दूर से जितनी चकाचौंध भरी और परफेक्ट नजर आती है, पास से उतनी ही अंधकार भरी और खोखली है। यहां आपसी रिश्ते ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाए। डिटेक्टिव तान्या पुरी ने हाल ही एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसे ही फिल्म स्टार्स के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए, जो चर्चा में हैं। तान्या इस वक्त करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। लेकिन शो में जाने से पहले उन्होंने कुछ एक्टर्स के निजी जिंदगी का खुलासा किया। तान्या ने बताया कि एक एक्टर, जिसे पूरा ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ माना जाता है, वह कई साल से पत्नी के साथ नहीं सोया और उसके छोटी उम्र की लड़कियों के साथ संबंध हैं।

    तान्या पुरी ने यह बात जाहरा जानी के पॉडकास्ट में बताई। इसी में उन्होंने एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में भी बताया, जिसकी क्यूट और मासूम इमेज है, पर वह पैसे लेकर गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। उसके बॉयफ्रेंड को भी इस बारे में पता है। तान्या से जब पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड का ऐसा कोई हाई-प्रोफाइल केस शेयर कर सकती हैं, जिसके बारे में उन्होंने किसी और पॉडकास्ट में न बताया हो। वह नाम न बताएं सिर्फ कहानी बता दें।

    ‘लोगों की नजरों में आदर्श, पत्नी सच्चाई का पता लगाने आई’
    तो तान्या पुरी ने बताया, ‘एक केस में शेयर करूंगी, वो जिस एक्टर के बारे में है, उसे लोग ग्रीन फॉरेस्ट या ग्रीन फ्लैग कहते हैं। वह लोगों की नजरों में एकदम आइडल है…पिक्चर परफेक्ट आइडेंटिटी, परफेक्ट रिलेशनशिप, बच्चे भी हैं और वह कमाल का पिता भी है। उनकी पत्नी हमारी कंपनी के पास आई थी, उनके बारे में बात करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए क्योंकि वो बहुत समय से सोच रही थीं कुछ एक्शन लेने का। कुछ सुनाई दे रहा था उनको।’

    ‘वो एक्टर छोटी उम्र की लड़कियों के साथ इन्वॉल्व था’
    तान्या पुरी ने आगे बताया, ‘आखिरकार, हमें पता चला कि वह एक ऐसी फ्रैंचाइज फिल्मों में काम करते हैं, जहां उनका कई कम उम्र की लड़कियों से संपर्क होता था। यह एक खास तरह की फिल्मों का जॉनर है, जहां वह फिल्म के सीन में तो किसी के साथ काम करते ही हैं, लेकिन फिर हमें पता चला कि वो असल में अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों के साथ इन्वॉल्व थे।

    ‘पत्नी और पति के बीच शारीरिक संबंध नहीं’
    तान्या ने फिर कहा, ‘क्योंकि असल जिंदगी में पति-पत्नी के बीच कोई तालमेल नहीं है। उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं है। पत्नी ने हमें बताया कि कई सालों से उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ है। वो अब एक ही कमरे में भी नहीं सोते हैं। दोनों एक-एक बच्चे की देखभाल करते हैं।’

    आखिर किस एक्टर की ओर तान्या ने किया इशारा?
    तान्या पुरी ने बताया कि वह एक्टर और उसकी पत्नी आज भी साथ हैं, जबकि पत्नी को पति की सारी करतूतों और हरकतों के बारे में पता है। हालांकि, कहा कि सेलिब्रिटीज के लिए अपनी शादी को तोड़ना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि वो पब्लिक फिगर होते हैं और हमेशा पब्लिक स्क्रूटनी और इमेज इशूज से जूझते हैं। अब भले ही तान्या ने इस एक्टर का नाम नहीं बताया, पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए।