Author: contact.satyareport@gmail.com

  • भूत-प्रेत का खौफ या रहस्यमयी सच्चाई? दिल्ली की इन जगहों पर रात होते ही बदल जाता है माहौल

    भूत-प्रेत का खौफ या रहस्यमयी सच्चाई? दिल्ली की इन जगहों पर रात होते ही बदल जाता है माहौल

    दिल्ली की इन जगहों पर जाने से पहले 10 बार सोचें, अंधेरा होते ही हो जाता है भूतों का बसेरा

    दिल्ली सिर्फ लाल किले, कुतुब मीनार और खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही मशहूर नहीं है. इस शहर की कुछ गलियां और पुरानी इमारतें ऐसी भी हैं, जिनसे डरावनी और रहस्यमय कहानियां जुड़ी हैं. कहीं रात के सन्नाटे में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं, तो कहीं परछाइयां दिखाई देने की बातें कही जाती हैं. हालांकि, इन कहानियों में कितना सच है और कितना लोगों का डर येतो कोई नहीं जानता. चलिए जानते हैं दिल्ली की इन भूतियां जगहों के बारे में.

    जमाली-कमाली मस्जिद महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में मौजूद जमाली-कमाली मस्जिद और मकबरा ऐतिहासिक होने के साथ अपनी रहस्यमय कहानियों के लिए भी मशहूर है. मान्यता है कि यहां सूफी संत जमाली और कमाली की आत्माओं का साया है. स्थानीय लोगों के बीच ऐसी कई कहानियां प्रचलित हैं, जिनमें रात के समय अजीब आवाजें और डरावने अनुभव होने का जिक्र मिलता है. इसी वजह से लोग सूरज ढलने के बाद यहां जाने से बचते हैं.

    दिल्ली की खूनी नदी दिल्ली की खूनी नदी का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है. इस जगह को लेकर लंबे समय से कई डरावनी कहानियां कही जाती रही हैं. स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, यहां अतीत में कई हिंसक घटनाएं हुई थीं. कुछ लोगों का दावा है कि रात में नदी के आसपास अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और कभी-कभी किसी अनजान शख्स के दिखाई देने की बात भी कही जती है, जो अचानक गायब हो जाता है.

    अग्रसेन की बावली कनॉट प्लेस के पास स्थित अग्रसेन की बावली दिल्ली की मशहूर ऐतिहासिक जगहों में शामिल है. इसकी सीढ़ियां और गहरी संरचना पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. लेकिन इस जगह से जुड़ी कुछ डरावनी मान्यताएं भी हैं. कहा जाता है कि पुराने समय में लोग बावली के गहरे पानी में कूदकर आत्महत्या करते थे. इसी वजह से इसके पानी को लेकर कई तरह की रहस्यमय कहानियां प्रचलित हो गईं. शाम के समय यहां का सन्नाटा इन कहानियों को और डरावना बना देता है.

    भूली भटियारी का महल दिल्ली के जंगल इलाके में स्थित भूली भटियारी का महल फिरोज शाह तुगलक के समय से जुड़ा माना जाता है. वीरान माहौल और पुरानी इमारत इसे बाकी ऐतिहासिक स्थलों से अलग बनाती है. इस जगह को लेकर मान्यता है कि यहां किसी महिला का साया भटकता है.

    दिल्ली कैंट में सफेद साड़ी वाली महिला की कहानी दिल्ली कैंट से जुड़ी सबसे चर्चित डरावनी कहानी एक सफेद साड़ी पहने महिला की है. लोगों के बीच यह दावा लंबे समय से सुनने को मिलता है कि रात में सड़क पर एक महिला दिखाई देती है और फिर अचानक गायब हो जाती है. कुछ कहानियों में उसे ब्रिटिश महिला की आत्मा बताया जाता है.

  • जिस गोबर को लोग समझते हैं बेकार, उसी से 71 साल का किसान कमा रहा लाखों?

    जिस गोबर को लोग समझते हैं बेकार, उसी से 71 साल का किसान कमा रहा लाखों?

    71 साल के किसान का कमाल! गोबर से हो रही लाखों की कमाई

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव महरवानी की रहने वाली 71 साल की किसान आदित्य त्यागी ने यह साबित कर दिया है कि अगर सोच नई हो तो गाय का गोबर भी लाखों की कमाई का जरिया बन सकता है. फॉरेस्ट रेंजर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने देसी गायों का पालन शुरू किया, लेकिन केवल दूध बेचने से अपेक्षित मुनाफा नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने देसी गाय के गोबर का बेहतर उपयोग करने का निर्णय लिया और उससे सम्भरानी कप (धूनी कप) बनाने का काम शुरू किया. आज उनके बनाए गए उत्पाद देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बिक रहे हैं और उन्हें हर महीने लाखों रुपये की आय हो रही है.

    गोबर से बनाए संभरानी कप- आदित्य त्यागी ने देसी गाय के गोबर में गूगल और लोबान जैसी प्राकृतिक सामग्री मिलाकर ऐसे सम्भरानी कप तैयार किए हैं, जिनका उपयोग घरों में धूनी देने और वातावरण को सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है. उनका कहना है कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश सम्भरानी कप कोयले से बने होते हैं, जिनके जलने पर कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है. वहीं देसी गाय के गोबर से बने इन कपों को पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में तैयार किया गया है.

    उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि लोगों तक शुद्ध और प्राकृतिक उत्पाद पहुंचाना भी है.

    10 ग्राम गोबर में बनता है एक कप- उन्होंने बताया कि एक सम्भरानी कप बनाने में लगभग 10 ग्राम देसी गाय का गोबर लगता है, जबकि एक कप की कीमत करीब 10 रुपये पड़ती है. इस हिसाब से गोबर का मूल्य 400 रुपये प्रति किलो से भी अधिक हो जाता है. उनके उत्पाद होलसेल में करीब 90 रुपये और ऑनलाइन लगभग 220 रुपये में बिकते हैं.

    विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देशभर से ऑर्डर मिल रहे हैं, जिनमें दक्षिण भारत से सबसे अधिक मांग आ रही है. इस वर्ष उन्होंने 20 हजार सम्भरानी कप तैयार किए, जिनमें से एक महीने के भीतर ही 7 से 8 हजार कप की बिक्री हो चुकी है.

  • सुंदर दिखने का ऐसा दबाव कि बच्चों तक की बदलवा देते हैं शक्ल! इस देश की कहानी हैरान कर देगी..

    सुंदर दिखने का ऐसा दबाव कि बच्चों तक की बदलवा देते हैं शक्ल! इस देश की कहानी हैरान कर देगी..

    इस देश में बदसूरत होना है गुनाह! खुद मां-बाप करवाते हैं बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी... सुंदर दिखने का होता है दबाव

    दुनिया भर में लोग खूबसूरत दिखना चाहते हैं. कोई क्रीम और घरेलू नुस्खे अपनाता है, तो कोई जिम और डाइट के जरिए अपनी लुक बेहतर करने की कोशिश करता है. लेकिन साउथ कोरिया में खूबसूरती को लेकर सोच कुछ ज्यादा ही सख्त मानी जाती है. यहां प्लास्टिक सर्जरी करवाना काफी आम है और कई परिवार इसे बच्चों के बेहतर .

    भविष्य से जोड़कर देखते हैं. साउथ कोरिया दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां प्रति व्यक्ति प्लास्टिक सर्जरी की दर काफी ज्यादा बताई जाती है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां हर एक हजार लोगों पर करीब 8.9 से 13.5 कॉस्मेटिक सर्जरी होती हैं. खासतौर पर युवा महिलाओं में कॉस्मेटिक प्रोसीजर का चलन ज्यादा देखने को मिलता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 से 29 साल की करीब 25 प्रतिशत महिलाओं ने कम से कम एक

    कॉस्मेटिक प्रोसीजर कराया है.गंगनाम बना प्लास्टिक सर्जरी का हब सियोल का गंगनाम इलाका प्लास्टिक सर्जरी के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहां बड़ी संख्या में कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक मौजूद हैं. सबसे ज्यादा कराई जाने वाली प्रक्रियाओं में डबल आईलिड सर्जरी शामिल है. इसमें आंखों पर फोल्ड बनाया जाता है, जिससे आंखें बड़ी और अलग नजर आती हैं. इसके अलावा नाक की सर्जरी, वी-लाइन जबड़े की शेपिंग, लिपोसक्शन और बोटॉक्स भी काफी लोकप्रिय हैं.

    बच्चों की सर्जरी भी करवाते हैं माता-पिता साउथ कोरिया में कई माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें प्लास्टिक सर्जरी का तोहफा तक देते हैं. कुछ परिवारों का मानना है कि बेहतर लुक से नौकरी और शादी के मौके बढ़ सकते हैं. यहां जॉब एप्लिकेशन में फोटो लगाना भी आम है. इसी वजह से लुक को लेकर दबाव और भेदभाव की चर्चा अक्सर होती रहती है. हालांकि, हर कोरियाई व्यक्ति प्लास्टिक सर्जरी को जरूरी नहीं मानता, लेकिन वहां की ब्यूटी इंडस्ट्री और सामाजिक दबाव ने इसे काफी सामान्य जरूर बना दिया है.

  • भूतों से नहीं डरती थी, खौफनाक जगहों पर बनाती थी VIDEO; देवी की मूर्ति तोड़ी, फिर हुआ दर्दनाक हादसा..

    भूतों से नहीं डरती थी, खौफनाक जगहों पर बनाती थी VIDEO; देवी की मूर्ति तोड़ी, फिर हुआ दर्दनाक हादसा..

    भूत-प्रेत को कुछ नहीं समझती थी लड़की, डरावनी जगहों पर बनाती थी वीडियो, वीडियो बनाने के लिए तोड़ी थी देवी की मूर्ति, हुई मौत

    किसी को भूतों से डर लगता है तो कोई इनपर भरोसा ही नहीं करता. चीन की 24 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जियांग शियाओरू भी दूसरी तरह की थीं. वह डरावनी जगहों पर रात बिताती थीं, अंधविश्वास को चुनौती देती थीं और अपने वीडियो में पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर सवाल उठाती थीं. लेकिन जुलाई में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. अब लोग इसे भूत-प्रेत से जोड़कर देख रहे हैं.

    24 साल की इन्फ्लुएंसर, लाखों लोग देखते थे वीडियो जियांग शियाओरू को चीन के Douyin प्लेटफॉर्म पर 姜小柔吖 नाम से जाना जाता था. उनके अकाउंट पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. उनका कंटेंट मुख्य रूप से डरावनी जगहों की खोज, पैरानॉर्मल एक्टिविटी और अंधविश्वास के खिलाफ बनाए गए वीडियो पर बेस्ड था. वह खाली इमारतों में रात बिताती थीं और उन जगहों पर जाती थीं, जिन्हें लोग भूत-प्रेत या डरावनी कहानियों से जोड़ते थे. उनका मकसद इन मान्यताओं को गलत साबित करना था.

    मूर्ति तोड़ने वाले वीडियो से हुआ था विवाद अगस्त 2025 में उनका एक वीडियो काफी विवादों में रहा था. इसमें उन्होंने हथौड़े से मिट्टी की गुआनयिन प्रतिमा तोड़ दी थी. यह बौद्ध धर्म से जुड़ी धार्मिक प्रतिमा है. वीडियो में उन्होंने अपनी जान को लेकर भी एक चुनौतीपूर्ण बात कही थी. यह सब उन्होंने अंधविश्वास के खिलाफ स्टंट के तौर पर किया था. उनके कुछ पुराने वीडियो में कर्म और श्राप जैसी मान्यताओं पर भी सवाल उठाए गए थे. मौत के बाद इन्हीं पुराने वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स फिर से शेयर करने लगे.

    हादसे से पहले बोली थीं- कार एक्सीडेंट होगा सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक पुराने वीडियो को लेकर है. रिपोर्टों के मुताबिक एक वीडियो में उन्होंने धूप जलाते हुए अपनी कार के एक्सीडेंट की बात कही थी. इसके बाद 9 जुलाई को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वह फैंस की ओर से सुझाए गए कुछ फोन नंबरों पर कॉल करती नजर आई थीं. इनमें एक नंबर कथित तौर पर सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति से जुड़ा बताया गया. कॉल कनेक्ट होने पर उन्हें सिर्फ अपनी ही आवाज की गूंज सुनाई दी. इसके कुछ ही दिन बाद उनके साथ गंभीर सड़क हादसा हो गया.

    15 जुलाई को हुआ भीषण सड़क हादसा 15 जुलाई 2026 की सुबह जियांग शियाओरू लियूझोउ से गुआंगझोउ जा रही थीं. रास्ते में गुआंगडोंग के झाओकिंग इलाके में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. उन्हें गंभीर सिर की चोट लगी और इसके बाद कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. उन्हें झोंगशान यूनिवर्सिटी सन यात-सेन मेमोरियल हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया. करीब चार हफ्ते तक इलाज चलने के बाद 10 अगस्त को उनकी मौत हो गई. परिवार ने 11 अगस्त को उनके Douyin अकाउंट के जरिए इसकी पुष्टि की.लोग बोले-भविष्यवाणी सच हो गई मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘भविष्यवाणी सच हो गई’ और ‘कर्म का फल’ जैसी बातें वायरल होने लगीं. लोगों ने उनके पुराने वीडियो निकालकर हादसे से जोड़ना शुरू कर दिया. कुछ यूजर्स ने इसे अंधविश्वास को चुनौती देने का नतीजा बताया.

  • 4 घंटे झींगुर की आवाज सुनने से इस लड़के के कान हुए खराब…जंगल में नेचर म्यूजिक एन्जॉय करने गया था

    4 घंटे झींगुर की आवाज सुनने से इस लड़के के कान हुए खराब…जंगल में नेचर म्यूजिक एन्जॉय करने गया था

    4 घंटे झींगुर की आवाज सुनने से इस लड़के के कान हुए खराब...जंगल में नेचर म्यूजिक एन्जॉय करने गया था

    चीन में 18 साल के एक लड़के को सिर्फ चार घंटे तक झींगुर की लगातार आवाज सुनना इतना भारी पड़ गया कि उसकी सुनने की क्षमता ही चली गई. शुक्र इस बात का था कि इलाज के बाद उसकी सुनने की क्षमता वापस लौट आई. लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता. कई मामलों में यह नुकसान हमेशा के लिए भी हो सकता है.

    4 घंटे जंगल में रहा, सुनता रहा झींगुर की आवाज पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के निंगबो शहर में रहने वाला 18 वर्षीय यांग जुलाई की शुरुआत में जंगल में कैंपिंग के लिए गया था. दोपहर के समय जंगल में झींगुर एक साथ आवाज कर रहे थे. यांग बिना किसी ईयर प्रोटेक्शन के करीब चार घंटे तक उसी माहौल में रहा. शाम होते-होते उसे कान बंद होने जैसा महसूस हुआ. कानों में सूजन आ गई और हालत यह हो गई कि उसे पक्षियों की चहचहाहट और मोबाइल की नोटिफिकेशन टोन जैसी तेज पिच वाली आवाजें भी सुनाई नहीं दे रही थीं.

    झींगुर करीब 70 डेसिबल तक आवाज करता है जांच में पता चला कि यांग को तेज आवाज के कारण अस्थायी हियरिंग लॉस हुआ है. डॉक्टरों ने उसे शोर से दूर रहने और इलाज की सलाह दी. करीब 14 दिन बाद उसकी सुनने की क्षमता सामान्य हो गई. डॉक्टर बताते हैं कि लोगों को लगता है कि प्रकृति की आवाजें नुकसान नहीं पहुंचातीं, जबकि सच्चाई इससे अलग है.

    उनके मुताबिक, एक झींगुर करीब 70 डेसिबल तक आवाज करता है, जो सामान्य तौर पर सुरक्षित मानी जाती है. लेकिन जब हजारों सिकाडे एक साथ आवाज करते हैं, तो शोर 85 डेसिबल से ज्यादा पहुंच सकता है. यही वह स्तर है, जहां से कानों को नुकसान शुरू हो सकता है.

    कानों के अंदर की कोशिकाएं मर गईं तो फिर वापस नहीं आतीं तेज आवाज से कान के अंदर मौजूद कोक्लिया की बेहद नाजुक हेयर सेल्स में सूजन आ जाती है. अगर समय रहते आराम मिल जाए तो ये कोशिकाएं ठीक हो सकती हैं. लेकिन अगर ये नष्ट हो जाएं, तो दोबारा नहीं बनतीं. ऐसी स्थिति में सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो सकती है और मरीज को हियरिंग एड का सहारा लेना पड़ सकता है.

    अब हमेशा के लिए कम सुनाई देता है 60 वर्षीय माली लियू पिछले 12 साल से जून से अगस्त तक रोज पेड़ों की छंटाई करते रहे. इस दौरान वे घंटों झींगुर की तेज आवाज के बीच काम करते थे. धीरे-धीरे उन्हें कानों में लगातार सीटी बजने की शिकायत होने लगी. महिलाओं की आवाज और धीमी बातचीत सुनना भी मुश्किल हो गया. जांच में पता चला कि उन्हें स्थायी हियरिंग लॉस हो चुका है.

  • महंगे बॉडी लोशन छोड़िए! नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से मसाज, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और चमकदार

    महंगे बॉडी लोशन छोड़िए! नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से मसाज, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और चमकदार

    नहाने से पहले 15 मिनट करें इस तेल से बॉडी मसाज, रूखी-बेजान त्वचा होगी सॉफ्ट... शीशे सा चमकेगा चेहरा!

    धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बदलते मौसम का असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की त्वचा पर भी पड़ता है. व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग चेहरे की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन हाथ-पैर, पीठ और बाकी बॉडी की स्किन को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इसकी वजह से त्वचा धीरे-धीरे रूखी, बेजान और टैन नजर आने लगती है. ऐसे में नहाने से पहले कुछ मिनट बॉडी मसाज के लिए निकालना फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं एक ऐसे तेल के बारे में जिससे बॉडी मसाज करने से

    आपकी बॉडी ग्लो करेगी. हम बात कर रहे हैं बादाम तेल के बारे में. बादाम का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. नहाने से पहले इससे शरीर की हल्के हाथों से मसाज करने पर त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है.

    हालांकि, अगर आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो इसे सीधे त्वचा पर लगाने के बजाय बादाम तेल में बहुत कम मात्रा में अच्छी तरह मिलाकर इस्तेमाल करें. टी ट्री ऑयल कुछ लोगों की त्वचा पर जलन या एलर्जी पैदा कर सकता है, इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें.कैसे करें बॉडी मसाज नहाने से करीब 15 से 20 मिनट पहले थोड़ा सा बादाम तेल लें और इसे हाथों, पैरों, कंधों, पेट और पीठ पर लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें. ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें. मसाज के बाद कुछ देर तेल को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें.

    जरूरत हो तो माइल्ड बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं.बॉडी मसाज करने से फायदे नियमित रूप से बॉडी मसाज करने से त्वचा की ड्राईनेस कम करने और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है. मसाज से शरीर को आराम भी महसूस हो सकता है. वहीं, टी ट्री ऑयल में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, लेकिन इसे त्वचा की समस्याओं का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. संवेदनशील त्वचा, जलन या एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

  • घर की आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए किचन की एक चीज आएगी काम, जान लेंगे तो दूर होगी समस्या..

    घर की आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए किचन की एक चीज आएगी काम, जान लेंगे तो दूर होगी समस्या..

    Vastu Tips For Money: घर की आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए किचन की एक चीज आएगी काम, जान लेंगे तो दूर होगी समस्या

    घर की छोटी-छोटी चीजों को लेकर हमारे यहां कई तरह की मान्यताएं हैं. खासकर किचन को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं माना जाता, बल्कि इसे घर की सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि किचन में रखी कुछ चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल और रख-रखाव घर के माहौल पर सकारात्मक असर डाल सकता है. इन्हीं में से एक चीज नमक है, जिसे लेकर वास्तु और ज्योतिष में कई बातें कही जाती हैं.

    नमक को क्यों माना जाता है खास? नमक हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाता है. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ इसे कई पारंपरिक मान्यताओं में नकारात्मकता दूर करने वाला भी माना गया है. ऐसी मान्यता है कि नमक का सही तरीके से इस्तेमाल घर के माहौल को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.

    किचन में नमक कहां रखें? वास्तु मान्यताओं के अनुसार नमक को किचन में साफ और सूखी जगह पर रखना चाहिए. इसे खुले में रखने के बजाय हमेशा किसी साफ डिब्बे में बंद करके रखना बेहतर माना जाता है. इससे नमक में नमी भी नहीं आएगी और किचन व्यवस्थित रहेगा.

    आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए क्या करें? मान्यता है कि अगर घर में लगातार आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं तो नमक से जुड़ा एक छोटा-सा उपाय किया जा सकता है. इसके लिए कांच की कटोरी में थोड़ा सा नमक रखकर किचन के किसी साफ कोने में रखने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा कम करने में मदद मिल सकती है.

    नमक को गंदे स्थान पर न रखें किचन में नमक रखने की जगह भी साफ होनी चाहिए. इसे सिंक, कूड़े या गंदगी वाली जगह के पास रखना अच्छा नहीं माना जाता. नमक का डिब्बा भी साफ रखना चाहिए और उसमें गीला चम्मच नहीं डालना चाहिए.

    नमक बदलते समय रखें इस बात का ध्यान अगर नमक नमी पकड़ ले या काफी समय से रखा हुआ हो तो उसे बदल देना चाहिए. पुराने नमक को लंबे समय तक जमा करके रखना ठीक नहीं माना जाता. नया नमक रखने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह साफ और सुखा लेना चाहिए.

  • दांपत्य जीवन में चाहते हैं प्यार और शांति? बेडरूम में बेड की दिशा और पति-पत्नी की सोने की जगह जरूर जानें..

    दांपत्य जीवन में चाहते हैं प्यार और शांति? बेडरूम में बेड की दिशा और पति-पत्नी की सोने की जगह जरूर जानें..

    Husband-Wife Sleep Rule: पत्‍नी को पति के किस ओर सोना चाहिए, बेडरूम में बेड की जगह क्या होनी चाहिए? दांपत्य जीवन अच्छा रखना है और खटपट से बचना है तो जरूर जान लें

    पति और पत्नी का सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है. हर पत्नी चाहती है कि उसका दांपत्य जीवन सुखद रहे. पति-पत्नी में प्रेम बना रहे. हालांकि कई बार यह समझ में नहीं आता है कि अखिर क्या वजह है कि पति-पत्नी में खटपट बनी रहती है. आपको मालूम हो कि ऐसा बेडरूम में बेड की गलत जगह के कारण हो सकता है. ऐसा पत्नी के पति के गलत साइड में सोने से हो सकता है. आइए जानते हैं पत्नी को पति के किस साइड में सोना चाहिए और बेडरूम में बेड की सही जगह क्या होनी चाहिए?

    पत्‍नी को कहा जाता है वामंगी हिंदू धर्म में विवाह के दौरान पत्‍नी को पति के वाम अंग यानी बायी तरफ आने के लिए कहा जाता है. इतना ही नहीं शादी के बाद जब भी कोई पूजा या धार्मिक अनुष्‍ठान होता है तो पत्‍नी हमेशा पति के वाम अंग में ही बैठती है. पत्‍नी को वामंगी भी कहा जाता है, जि‍सका मतलब होता है बाएं अंग की अधिकारी. ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के मुताबिक सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान में ही नहीं बल्कि सोने के दौरान भी पत्नी को हमेशा पति के बाएं ओर ही सोना चाहिए. आपको मालूम हो कि यह सिर्फ एक वैदिक नियम नहीं है, बल्‍कि इसका संबंध हमारे मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य से भी जुड़ा है. ज्‍योत‍िष शास्‍त्र के मुताबिक पत्‍नी के पति के बाएं तरफ सोने के पीछे हमारे शरीर की सूर्य नाड़ी और चंद्र नाड़ी हैं. सूर्य नाड़ी शरीर के दाहिनी ओर स्थित होती है. यह ऊर्जा, उत्साह और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है. उधर, चंद् रनाड़ी शरीर के बाईं ओर स्थित होती है.

    यह सौम्यता, शांति और भावनात्मक संतुलन को दर्शाती है. चंद्र नाड़ी को ईड़ा नाड़ी भी कहते हैं. इसका संबंध चंद्र यानी चंद्रमा के शीतलता और शांतिप्रद प्रकृति से है. यह नाड़ी जब प्रधान होती है तो व्यक्ति अधिक शांत और प्रशन्न अनुभव करता है. चंद्र नाड़ी की सक्रियता से शरीर और मन को ठंडा और आरामदायक अहसास होता है. वहीं, इसके उलट सूर्य नाड़ी हमारे सूक्ष्म शरीर में एक प्रमुख नाड़ी है, जिसे आमतौर पर पिंगला नाड़ी भी कहा जाता है. सूर्य नाड़ी सूर्य की तरह गर्म, प्रकाशमान और सक्रिय ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है. जब पति-पत्नी साथ होते हैं तो पत्नी का बाएं ओर रहना भावनात्मक सामंजस्य, रिश्तों में मधुरता को प्रबल बनाता है. उधर, पति के दाहिनी ओर होना उसके निर्णय लेने की क्षमता और ऊर्जा और उत्साह को प्रभावित करता है. इस तरह पति और पत्नी के रिश्तों में सौम्यता और सामंजस्य के लिए सही दिशा में सोना जरूरी है.

    क्या है बेडरूम में बेड की सही स्थिति 1. बेड यानी बिस्तर को खिड़की से सटाकर नहीं लगाना चाहिए. इससे पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव उत्पन्न होता है. आपसी असहयोग की प्रवृत्ति बढ़ती है.2. बेडरूम में ऐसी चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो अलगाव दर्शाती हो.3. छत पर बीम का होना और दो अलग मैट्रेस का प्रयोग भी प्रेम संबंधो में दूरी बनाता है. जहां तक संभव हो पति-पत्नी एक ही मैट्रेस पर सोएं.4. बिस्तर पर ऐसी चादर प्रयोग में न लाएं, जिसमें छेद हों. इससे दांपत्य जीवन में खटास बढ़ती है.5. पलंग के नीचे कुछ भी सामान न रखें. पलंग के नीचे जगह को खाली रहने दें, इससे आपके बेड के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा बिना किसी बाधा के प्रवाहित हो सकेगी.6. बेडरूम के प्रवेश द्वार वाली दीवार के साथ बेड लगाने से बचना चाहिए. इससे रिश्तों में कटुता आती है.7. उस दीवार से सटाकर भी बेड न लगाएं, जिसकी दूसरी ओर बाथरूम या टॉयलेट हो.8. बेड के सामने या कहीं भी ऐसी जगह शीशा नहीं लगाना चाहिए, जहां से बेड का प्रतिबिंब दिखता हो. इससे संबंधों में दरार आती है और अनिद्रा और बदन दर्द के भी शिकार हो सकती है.9. पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए घर की दीवारों पर हल्का गुलाबी, नीला, हल्का ग्रे या हल्के येलो रंग का ही प्रयोग करें. ये रंग शांति और प्यार को बढ़ाने वाले माने जाते हैं.

  • सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी..

    सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी..

    सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? जानें कब मिलता है आराम और कब बढ़ सकती है परेशानी

    आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, कम नींद, लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल और शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में ज्यादातर लोग राहत पाने के लिए सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं.

    लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सिरदर्द के दौरान चाय या कॉफी पीना सही है या इससे परेशानी और बढ़ सकती है. तो चलिए आपको बताते हैं इसका सही जवाब…सिरदर्द में चाय या कॉफी पीनी चाहिए? चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन कुछ लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन में राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

    यही वजह है कि कुछ दर्द निवारक दवाओं में भी कैफीन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, जो लोग जरूरत से ज्यादा कैफीन लेते हैं, उनमें यह सिरदर्द की वजह भी बन सकता है. वहीं, रोज चाय या कॉफी पीने वाले लोग अगर अचानक इसे पूरी तरह छोड़ दें, तो कैफीन की कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है. इसलिए अपनी आदत और शरीर की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करना चाहिए.सिरदर्द में राहत पाने के आसान उपाय सिरदर्द होने पर सबसे पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और कुछ देर शांत जगह पर आराम करें. अगर नींद पूरी नहीं हुई है, तो पर्याप्त आराम करें.

    मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से कुछ समय दूरी बनाएं. तेज रोशनी और तेज आवाज से बचें. समय पर भोजन करें और लंबे समय तक खाली पेट न रहें. अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार दर्द की दवा लेने से बचें.इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें अगर अचानक बहुत तेज सिरदर्द शुरू हो जाए, सिरदर्द के साथ तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, बार-बार उल्टी, बेहोशी, बोलने में दिक्कत, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी या देखने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा, यदि सिरदर्द लगातार बढ़ रहा हो या दवा लेने के बाद भी ठीक न हो, तो इसकी जांच कराना जरूरी है. समय पर इलाज गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है.

  • 2 साल बाद पति का ऐसा राज खुला कि पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सवाल किया तो कर दी पिटाई..

    2 साल बाद पति का ऐसा राज खुला कि पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सवाल किया तो कर दी पिटाई..

    शादी के 2 साल बाद पति के लैपटॉप में मिले I Love You के मैसेज, पत्नी ने पूछा तो करने लगा पिटाई...ननद भी लुक का उड़ाती थी मजाक, थक हारकर महिला ने दर्ज कराई शिकायत

    अहमदाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि शादी के दो साल बाद उसे पति के लैपटॉप में दूसरी युवती के साथ हुई चैट मिली, जिसमें I Love You और I Miss You जैसे मैसेज थे. जब उसने इस बारे में सवाल किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की. शिकायत के आधार पर महिला पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    शादी के बाद शुरू हुई पैसों की मांग पुलिस शिकायत के मुताबिक महिला की शादी वर्ष 2023 में मेहसाणा के एक युवक से हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने शेयर बाजार में निवेश करने के लिए पैसों की मांग शुरू कर दी. इस पर उसने अपने पिता से 1.50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने लेकर पति को दिए. महिला का कहना है कि इसके बाद भी पति और ससुराल वाले लगातार दहेज में और पैसे मांगते रहे. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

    तबीयत खराब होने पर भी कराया काम शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया. इसके बजाय उससे जबरन खाना बनवाया जाता था. महिला का यह भी आरोप है कि पति ने कई बार उसके पेट पर बैठकर उसका मुंह और गला दबाया तथा उसके साथ मारपीट की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी ननद उसे नेपाली कहकर अपमानित करती थी और खाना बनाने जैसी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा करती थी.

    लैपटॉप में मिली दूसरी युवती से चैट महिला के अनुसार, एक दिन उसने पति के लैपटॉप में किसी दूसरी युवती के साथ चैट देखी. चैट में I Love You और I Miss You जैसे मैसेज लिखे थे. जब उसने पति से इस बारे में पूछताछ की तो पति ने उसकी पिटाई कर दी. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति ने महिला की बुआ की एक महिला मित्र से अश्लील इशारों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी. इसके बाद उस महिला के बॉयफ्रेंड ने पति को धमकियां भी दी थीं.

    5 लाख रुपये की मांग, घर से निकाला महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने उससे 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया. मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी. बाद में महिला ने पूरे मामले की शिकायत महिला पश्चिम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है.