Author: contact.satyareport@gmail.com

  • भारत-इंग्लैंड के बीच आज होगी टी20 की जंग, जानिए किस टीम का रिकॉर्ड है भारी

    भारत-इंग्लैंड के बीच आज होगी टी20 की जंग, जानिए किस टीम का रिकॉर्ड है भारी

    भारत-इंग्लैंड के बीच आज होगी टी20 की जंग, जानिए किस टीम का रिकॉर्ड है भारी

    भारतीय क्रिकेट टीम की अब एक बड़ी परीक्षा होनी है। खास तौर पर नए कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला अब कुछ ही घंटे की दूरी पर है। पहला मैच 1 जुलाई की शाम को खेला जाएगा। जो टीम आयरलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम से लगातार दो मैच हार गई हो, उसके लिए इंग्लैंड को हराना किसी पहाड़ पर चढ़ने जैसा होने वाला है। इस बीच चलिए ये जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कितने टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और इसमें से किस टीम ने कितनी बार बाजी मारी है।

    साल 2007 के आईसीसी टी20 विश्व कप में खेला गया था दोनों टीमों के बीच पहला मैच

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला साल 2007 में खेला गया था। तब टीम इंडिया की कप्तानी एमएस धोनी के पास थी, वहीं इंग्लैंड की कमान पॉल कॉलिंगवुड संभाल रहे थे। ये मैच टी20 विश्व कप के तहत खेला गया था। ये वही मुकाबला था, जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रचा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बना ​दिए थे, इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 200 रन ही बना सकी ​थी और भारत ने 18 रन से इस मैच को अपने नाम किया था।

    भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड में टीम इंडिया को बढ़त

    तब से लेकर अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हो चुके हैं। इसमें से 18 मैच भारत ने जीते हैं और 12 में इंग्लैंड ने बाजी अपने नाम की है। यानी टीम इंडिया को हेड टू हेड में एडवांटे​ज दिखाई दे रहा है। लेकिन पुराने आंकड़े देखने के लिए होते हैं, टीम आज की तारीख में कैसा खेल दिखाएगी, ये अपने आप में अहम होता है।

    श्रेयस अय्यर के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की भी चुनौती

    भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती है, जिसका सामना उन्हें करना होगा। पहले मैच में वे किस टीम कॉबिनेशन के साथ उतरते हैं, इसे भी देखना दिलचस्प होगा। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया, इसको लेकर भी सवालों की झड़ी सी लगी है। क्या अब वैभव का नंबर आएगा या फिर उसी प्लेइंग इलेवन के साथ टीम उतरेगी, ये देखना मजेदार होगा। हालांकि ये सभी को पता है कि भारत की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आयरलैंड सीरीज के दौरान बुरी तरह से फ्लॉप रही। क्या इसे बदला जाएगा।

    हैरी ब्रूक कर रहे हैं इंग्लैंड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन

    इस बीच इंग्लैंड की बात की जाए तो हैरी ब्रूक के पास अब कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव हो चुका है। टीम ने उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। टीम में जॉस बटलर और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी भी हैं, जो भारतीय टीम की परीक्षा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले। कुल मिलाकर अभी तो यही लगता है कि दोनों टीमें जब आमने सामने होंगी, तो मुकाबला काफी रोचक होगा।

  • ‘सबसे करीबी इंसान को खो दिया’, कृषि थापंडा के फ्लैट में शादीशुदा दोस्त ने दी जान…

    ‘सबसे करीबी इंसान को खो दिया’, कृषि थापंडा के फ्लैट में शादीशुदा दोस्त ने दी जान…

    ‘सबसे करीबी इंसान को खो दिया’, कृषि थापंडा के फ्लैट में शादीशुदा दोस्त ने दी जान…

    मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंडा हाल ही में अपने बिजनेसमैन दोस्त वैशाक की मौत के बाद चर्चा में आ गईं। अभिनेत्री के दोस्त ने उनके बेंगलुरु के एआर नगर स्थित उनके अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके चलते तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर शांति नहीं है। वैशाक की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। इन तमाम चर्चाओं के बीच पहली बार कृषि थापंडा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा करते हुए अपने दोस्त वैशाक की मौत और इसे लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

    वैशाक की मौत से सदमे में कृषि

    कृषि थापंडा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त की मौत पर अपना दुख जाहिर किया है। अपने पोस्ट में कृषि ने लिखा- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस तरह ऐसा कुछ लिखना पड़ेगा वो भी ऐसे समय में। जो काम मैं सबसे आखिरी में करना चाहती थी, वह था सार्वजनिक बयान। लेकिन, मुझे ऐसा करना पड़ रहा है क्योंकि मुझ पर मेरे दोस्तों और परिवार का बहुत दबाव है। लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं और सवाल पूछे जा रहे हैं। जब हम एक ऐसे नुकसान से गुजर रहे हैं, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी, हमसे उम्मीद जताई जा रही है कि हम सफाई दें। पिछले कुछ दिनों में मेरी जिंदगी कुछ ऐसे बदल गई, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी।’

    मैंने अपने सबसे करीबी व्यक्ति को खो दिया- कृषि थापंडा

    एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मेरे पास इसे लिखने या इसे दुनिया के सामने लाने की न तो हिम्मत है और न ही मानसिक शक्ति। पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ है, उसमें मैंने एक ऐसे इंसान को भी खो दिया है जो मेरे दिल के बहुत करीब था। एक ऐसा इंसान जिसने हमेशा मेरा साथ दिया, मेरी रक्षा की और मेरी पूरे दिल से परवाह की। उसे खोने से मेरी जिंदगी में जो खालीपन आया है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मुझे नहीं पता कि मैं इस नुकसान को कभी स्वीकार कर भी पाऊंगी या नहीं।’

    लगातार लगाई जा रही हैं अटकलें- कृषि

    कृषि ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मैं लंबे समय से दर्द से गुजर रही हूं और अब मैं एक और ऐसे नुकसान का दुख झेल रहा हूं जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की  थी। जिस चीज ने इसे और भी मुश्किल बना दिया है वो ये है कि मुझे इस पर रोने तक का समय नहीं मिला। जब उनका परिवार, दोस्त और चाहने वाले एक ऐसे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, तब लगातार इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं और किसी की मौत को एक कहानी में बदलने की कोशिश की जा रही है। जो भी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं, मेरा हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं, आप सबकी दयालुता के लिए धन्यवाद। मैं दोस्तों और परिवार से घिरी हूं और जो भी थोड़ी-बहुत ताकत बची है, उसके जरिए जो कुछ हुआ उससे उबरने की कोशिश कर रही हूं।’

    प्राइवेसी की रिक्वेस्ट

    कृषि थापंडा ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया है। दोस्त हैं जिन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसे वे शब्दों से कहीं अधिक प्यार करते थे। ऐसे कई लोग हैं, जो इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए कृपया हमें शांति से शोक मनाने के लिए प्राइवेसी दें। मानसिक स्वास्थ्य नाजुक होता है। दुख भी नाज़ुक होता है। अगर आप किसी को खुशी नहीं दे सकते तो उसके दुख का भी कारण न बनें और कम से कम किसी के उम्मीद खोने की वजह न बनें। कृपया इसे बंद कर दें।’