Category: Crime

  • तरुण हत्याकांड मुख्य’ गवाह टेकचंद पर घर के बाहर हमला, केस से दूर रहने की दी धमकी.

    तरुण हत्याकांड मुख्य’ गवाह टेकचंद पर घर के बाहर हमला, केस से दूर रहने की दी धमकी.

    तरुण हत्याकांड मुख्य’ गवाह टेकचंद पर घर के बाहर हमला, केस से दूर रहने की दी धमकी.

    उत्तम नगर के हस्तसाल में होली की रात पानी के छींटा पड़ने के विवाद में लोगों के झुंड द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिए गए तरूण के चाचा और मुख्य गवाह टेक चंद पर सोमवार देर रात दो युवको ने हमला कर दिया।

    टेकचंद का आरोप है कि हमलावरों ने उन लोगों ने उन्हें तरुण हत्याकांड के मामले से दूर रहने की धमकी दी। हमलावर इस मामले में अदालत से रिहा किए जा चुके एक व्यक्ति का भाई है। हमले में टेकचंद के चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर गई।

    सुनवाई का हवाला देकर दी धमकी

    टेकचंद के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर के बाहर थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने आगामी जेजे बोर्ड की सुनवाई का हवाला देते हुए केस से दूर रहने की धमकी दी।

    इस सुनवाई में तरुण की हत्या में शामिल मुख्य आरोपित की उम्र को लेकर फैसला होना है। गौरतलब है कि एसडीएम ने मुख्य आरोपित के वर्ष 2011 के उस जन्म प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया है, जिसके आधार पर उसे नाबालिग बताया जा रहा था। इसी उम्र विवाद को लेकर जेजे बोर्ड में सुनवाई चल रही है।

    पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने से घटना होने का आरोप

    मामले में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता सुमित चौहान ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तरुण के स्वजन के घर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण यह घटना हुई है।

    उन्होंने स्वजन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और मांग की है कि न्यायालय के निर्देशानुसार सुरक्षा मुहैया कराई जाय। ताकि आगे एसी घटना न हो।

  • गोरखपुर में कोचिंग गए’ छात्र की चिलुआताल में मिली लाश, परिवार वालों ने किया हंगामा.

    गोरखपुर में कोचिंग गए’ छात्र की चिलुआताल में मिली लाश, परिवार वालों ने किया हंगामा.

    गोरखपुर में कोचिंग गए’ छात्र की चिलुआताल में मिली लाश, परिवार वालों ने किया हंगामा.

    पांच दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव सोमवार शाम शेषपुरवा गांव के पास चिलुआताल नदी में उतराता मिला। शव पुराना होने के कारण सड़-गल गया था। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मोहरीपुर निवासी प्रिंस निषाद के रूप में हुई। स्वजन ने किशोर की हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची चिलुआताल थाना पुलिस ने स्वजन को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। मूल रूप से मोहम्मदपुर टोला परसौना निवासी नंदकिशोर मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास किराये के मकान में सपरिवार रहते है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका बेटा प्रिंस 23 सितंबर की सुबह आठ बजे कैंट थाना के बेतियाहाता स्थित मोमेंटम इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

    कोचिंग संस्थान से संपर्क किया तो बताया गया कि उस दिन प्रिंस की परीक्षा थी। वह न तो संस्थान पहुंचा और न ही परीक्षा में शामिल हुआ। चिलुआताल पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल फोन की काल डिटेल और लोकेशन खंगाली। जांच में मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन पीपीगंज क्षेत्र में मिली। इसके बाद फोन बंद हो गया। जिससे पुलिस को आगे की जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस टीम आशंका में आसपास के मार्गों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज से किशोर की तलाश कर रही थी। इसी बीच सोमवार शाम नदी में शव मिलने की सूचना पर पीआरवी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, कपड़ों के आधार पर स्वजन ने शव की पहचान प्रिंस के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पीछे-पीछे स्वजन और ग्रामीण भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर मोजूद थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने स्वजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीसी कैमरे की फुटेज, मोबाइल फोन की गतिविधियों और अन्य बिंदुओं की जांच चल रही है।इंजीनियर बनना चाहता था प्रिंसपिता नंदकिशोर मेडिकल स्टोर चलाते है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रिंस हाईस्कूल टापर था, उसका सपना था कि वह एक आइआइटी इंजीनियर बने। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह मोमेंटम में तैयारी करता था। पढ़ने में भी होनहार था। उन्हें भरोसा है कि उनका बेटा कोचिंग नहीं छोड़ सकता है। निश्चित रूप से उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपनंदकिशोर ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का शव महेसरा पुल के नीचे अपराह्न तीन बजे ही मिल गया था। लेकिन, सूचना मिलने के बाद पुलिस तीन घण्टे बाद शाम छह बजे मौके पर पहुंची और शिनाख्त शुरू की और उन्हें सूचना दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, अगर समय रहते पुलिस गंभीरता से उनके बेटे की तलाश की होती तो उसके बरामद होने की संभावना थी। लेकिन, पुलिस ने हिलाहवाली की।

  • द्वारका में काली माता’ मंदिर के पास महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

    द्वारका में काली माता’ मंदिर के पास महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

    द्वारका में काली माता’ मंदिर के पास महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

    दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 स्थित जेजे कॉलोनी के काली माता मंदिर के पास रविवार शाम एक महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। 27 सितंबर को शाम करीब 4:49 बजे पालम गांव पुलिस स्टेशन पर पीसीआर कॉल आई, जिसमें महिला पर चाकू से हमले की सूचना दी गई थी।

    घायल महिला को तुरंत आईजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पालम विलेज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी

    पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का पति प्रदीप है। दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है।

  • उत्तम नगर में कर्ज’ से तंग आकर पत्नी ने पति को मार डाला, पहले हथौड़े से मारा फिर तकिये से दबाया मुंह.

    उत्तम नगर में कर्ज’ से तंग आकर पत्नी ने पति को मार डाला, पहले हथौड़े से मारा फिर तकिये से दबाया मुंह.

    उत्तम नगर में कर्ज’ से तंग आकर पत्नी ने पति को मार डाला, पहले हथौड़े से मारा फिर तकिये से दबाया मुंह.

    उत्तम नगर इलाके में कम आय और बढ़ते कर्ज को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी जीनत ने पहले सो रहे पति अकबर अली के सिर पर हथौड़े से वार किया। वार के बाद अकबर के चिल्लाने की आवाज को रोकने के लिए जीनत ने उसका मुंह तकिये से दबा दिया, जिससे उसकी सिर में लगे गंभीर चोट और दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 23 सितंबर की देर रात खेड़ा वाली मस्जिद के पास की है। पुलिस के अनुसार, अकबर पेशे से दर्जी था। अकबर और जीनत की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं।उसकी आय काफी कम थी, जिसके कारण दंपती पर धीरे-धीरे कर्ज बढ़ गया था। करीब 20 दिन पहले अकबर की नौकरी भी छूट गई थी। इसके बाद परिवार की आर्थिक समस्या और बढ़ गई।

    कर्ज चुकाने को लेकर दोनों के बीच था तनाव

    घर का खर्च चलाने और कर्ज चुकाने को लेकर दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। घटना की रात भी पैसों और कर्ज को लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद अकबर सो गया। आरोप है कि इसके बाद जीनत ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। घायल होने के बाद अकबर चिल्लाने लगा तो जीनत ने उसके मुंह पर तकिया रखकर उसे दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

    वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद किया गया

    हत्या के बाद जीनत ने रात करीब 12:37 बजे अपने भाई को फोन कर घर बुलाया। मौके पर पहुंचे जीनत के भाई ने अपने बहनोई की खून से लथपथ लाश देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अकबर का शव खून से लथपथ मिला। शव के पास से वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद किया गया।

    पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जीनत को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही दोनों के स्वजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है।

  • प्रेम संबंध का विरोध’ करने पर पत्नी की हत्या, सीने में चाकू घोंपा, फरार पति का सुराग लगाने के लिए खंगाल रहे

    प्रेम संबंध का विरोध’ करने पर पत्नी की हत्या, सीने में चाकू घोंपा, फरार पति का सुराग लगाने के लिए खंगाल रहे

    प्रेम संबंध का विरोध’ करने पर पत्नी की हत्या, सीने में चाकू घोंपा, फरार पति का सुराग लगाने के लिए खंगाल रहे

    पालम इलाके में पति के कथित प्रेम संबंध का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने पत्नी के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है। वारदात रविवार शाम पालम द्वारका सेक्टर-7 स्थित जेजे कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार, सोनिया और प्रदीप की करीब आठ वर्ष पहले शादी हुई थी और उनके दो बेटे हैं। प्रदीप ढोल के साथ वेज बिरयानी की दुकान भी चलाता है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदीप का किसी अन्य युवती से कथित प्रेम संबंध था। इसका सोनिया विरोध करती थी और इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। रविवार को विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से सोनिया के सीने पर वार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है।

  • यादाद्रि भोंगिर समाचार: यादाद्रि भोंगिर जिले में भयानक त्रासदी.

    यादाद्रि भोंगिर समाचार: यादाद्रि भोंगिर जिले में भयानक त्रासदी.

    यादाद्रि भोंगिर समाचार: यादाद्रि भोंगिर जिले में भयानक त्रासदी.

    यादद्री भोंगिर समाचार: यादद्री भोंगिर जिले के बिबिनगर मंडल के कोंडामदुगु के पास तड़के सुबह एक भीषण दुर्घटना घटी। काजीपेट से नामपल्ली जा रही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर चल रहे जानवरों से टकरा गई। इस दुर्घटना में लगभग तीन सौ भेड़ें मौके पर ही मर गईं। एक साथ इतने सारे जानवरों की मौत से इलाके में गहरा शोक छा गया।

    कुत्ते के हमले के कारण पटरियों पर भागना

    आधी रात को अचानक रेल पटरी के किनारे चर रही भेड़ों के झुंड पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जान के डर से भाग रही भेड़ें अचानक रेल पटरी पर आ गईं। उसी समय, पास आ रही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन अंधेरे में उन्हें देख नहीं पाई और तेज रफ्तार से उनसे टकरा गई। इससे चरवाहे बेहद चिंतित हो गए और अविश्वास से रोने लगे।

    यादद्री भोंगिर समाचार: सरकार ने पीड़ितों की मदद की अपील की

    दुर्घटना में जान गंवाने वाले चरवाहों की पहचान पोचमपल्ली मंडल के जुलुरु के अलीनगर क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें लगभग पचास लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय सरकारी अधिकारी बिरला इलय्या ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से मुलाकात की। भेड़ पालक सरकार से पर्याप्त सहायता और समर्थन प्रदान करने की गुहार लगा रहे हैं।

  • धनबाद में पकड़ाया झारखंड’ का “नटवरलाल”, एक बड़े अधिकारी और पूर्व मंत्री का नाम “बेच” कैसे करता था ठगी? पढिए

    धनबाद में पकड़ाया झारखंड’ का “नटवरलाल”, एक बड़े अधिकारी और पूर्व मंत्री का नाम “बेच” कैसे करता था ठगी? पढिए

    धनबाद में पकड़ाया झारखंड’ का “नटवरलाल”, एक बड़े अधिकारी और पूर्व मंत्री का नाम “बेच” कैसे करता था ठगी? पढिए

    धनबाद के “नटवरलाल” पंकज कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद वैसे तो उसे जेल भेज दिया गया है, लेकिन पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पंकज अपने भाई और मां के साथ मिलकर ठगी का गिरोह चलाता था. वह झारखंड की एक बड़े अधिकारी और एक पूर्व मंत्री का भी बेधड़क नाम लेता था. 22 सितंबर को झरिया भूतगढ़िया की रहने वाली कुमारी रेणु की शिकायत पर धनबाद थाना में पंकज के अलावा उसके भाई यश कुमार गुप्ता और मां पूनम गुप्ता के खिलाफ ठगी मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उसके बाद सोमवार को उसकी गिरफ्तारी हुई है.

    पिता ने भी ठगी का आरोप लगाने वालो का किया है समर्थन

    पता चला है कि ठगी करने के लिए वह झारखंड की एक बड़े अधिकारी और मंत्री रहे नेता को अपना संबंधी बताता था. लोग बहुत आसानी से उसके झांसे में आ जाते थे और वह ठगी के शिकार हो जाते थे. पंकज के पिता का कहना है कि दोनों बेटे और उसकी पत्नी ठगी गिरोह चलाते है. विरोध करने पर मारपीट कर पंकज ने उसकी हड्डी तोड़ दी थी. पंकज घर का सामान निकाल कर बेच रहा है. छिनतई की घटना के दौरान पंकज का अंगूठा कट गया था. बाद में उसका इलाज कराया गया. एक दो नहीं बल्कि कई लोगों ने पंकज, उसके भाई पर ठगी के आरोप लगाए है.

    पलामू से बगोदर तक के लोग लगा चुके है ठगी के आरोप जानकारी के अनुसार झरिया रजवाड़ी रोड निवासी पूजा सिंघल को सहायक प्रोटोकॉल पदाधिकारी बनाने का झांसा देकर रुपए लिए गए. डाल्टनगंज निवासी इंदेश कुमार तिवारी से नौकरी के नाम पर ठगी की गई. पलामू के शिवाकांत तिवारी से नौकरी के नाम पर पैसे वसूले गए. भोजपुर जिले के उदय शंकर राय से बीसीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लिए गए. झरिया स्टेशन रोड के रहने वाले राजकिशोर चौरसिया से जमीन बिक्री करने के लिए पैसे ठगे गए. झरिया कतरास रोड चौथाई कुल्ही निवासी मोदक से जमीन का फर्जी इकरारनामा करके पंकज ने उन्हें चूना लगाया. बगोदर गोपाल डीह निवासी प्रमोद कुमार ठाकुर से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए गए. झरिया के किशन कुमार पांडे से आईएसएम में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए गए. सरायढेला के देव दत्ता से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लिए गए थे.

  • दिल्ली के पहाड़गंज में पुलिस’ और बदमाशों के बीच मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

    दिल्ली के पहाड़गंज में पुलिस’ और बदमाशों के बीच मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

    दिल्ली के पहाड़गंज में पुलिस’ और बदमाशों के बीच मुठभेड़, विकास कालिया गैंग के 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

    दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. सेंट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास कालिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के साथ पुलिस की फायरिंग के दौरान मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों की पहचान मुकेश और आकाश के तौर पर हुई है. दोनों को विकास कालिया गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. विकास कालिया थाना सदर बाजार, नॉर्थ जिले का BC यानी Bad Character बताया गया है. सेंट्रल जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद अपने कब्जे में लिया.

    पुलिस के अनुसार, मुकेश और आकाश की तलाश सितंबर के मध्य में हुई फायरिंग की एक घटना के सिलसिले में थी. यह फायरिंग सदर बाजार-नबी करीम इलाके में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान हुई थी. इस मामले में दोनों आरोपी पुलिस की वांटेड लिस्ट में थे और उनकी तलाश की जा रही थी. इसी कार्रवाई के तहत स्पेशल स्टाफ की टीम ने दोनों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था.

    बताया गया है कि पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है. घायल होने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी.

    फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ और गिरफ्तारी से जुड़े अन्य विवरण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आएंगे. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शोभा यात्रा के दौरान हुई फायरिंग में दोनों आरोपियों की क्या भूमिका थी. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • संगरूर के बडरुखां गुरुद्वारे’ में आधी रात को हमला, 4 नकाबपोशों ने सेवादार को मारी गोली, वारदात CCTV में कैद

    संगरूर के बडरुखां गुरुद्वारे’ में आधी रात को हमला, 4 नकाबपोशों ने सेवादार को मारी गोली, वारदात CCTV में कैद

    संगरूर के बडरुखां गुरुद्वारे’ में आधी रात को हमला, 4 नकाबपोशों ने सेवादार को मारी गोली, वारदात CCTV में कैद

    पंजाब के संगरूर जिले के बडरुखां गांव में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में आधी रात चार नकाबपोश हमलावरों के घुसने का मामला सामने आया है. आरोप है कि हमलावरों ने पहले लंगर के कमरे में सो रहे सेवादार अजीब सिंह को दबोच लिया और उसका गला दबाने की कोशिश की. अजीब सिंह के शोर मचाने पर दूसरे कमरे से लंगर सेवादार जसवंत सिंह बाहर आए. इसी दौरान हमलावरों ने जसवंत सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

    संगरूर के नजदीक बडरुखां गांव में महाराजा रणजीत सिंह की याद में बनाए गए गुरुद्वारे में यह घटना देर रात करीब एक बजे हुई. बडरुखां को इतिहास में महाराजा रणजीत सिंह के जन्मस्थान के तौर पर भी बताया जाता है और उनकी याद में यहां गुरुद्वारा बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक, करीब चार अज्ञात नकाबपोश गुरुद्वारे की हद में दाखिल हुए थे. बताया जा रहा है कि हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे थे.

    गुरुद्वारे में दाखिल होने के बाद हमलावर लंगर के कमरे में पहुंचे, जहां लंगरी अजीब सिंह सो रहे थे. आरोप है कि नकाबपोशों ने अजीब सिंह को चारपाई पर ही दबोच लिया और उसका गला दबाने की कोशिश की. अजीब सिंह ने खुद को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की और शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर गुरुद्वारे के दूसरे कमरे में मौजूद लंगर सेवादार जसवंत सिंह बाहर आ गए.

    अजीब सिंह के शोर के बाद जसवंत सिंह बाहर आए तो आरोप है कि हमलावरों ने उन पर गोली चला दी. गोली लगने से जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घायल जसवंत सिंह को गांव के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सहम का माहौल है.

    इस घटना से जुड़ी CCTV तस्वीरें और फुटेज भी सामने आई हैं. एक फुटेज में एक व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लिए गुरुद्वारे की हद में दाखिल होता दिखाई दे रहा है. दूसरी फुटेज में कुछ नकाबपोश लोग चारपाई पर लेटे अजीब सिंह को दबोचते नजर आते हैं. फुटेज में अजीब सिंह के चीखने की आवाजें भी सुनाई देती हैं. इसके बाद दूसरे कमरे से जसवंत सिंह बाहर आते हैं और इसी दौरान हमलावर उन पर गोली चलाकर फरार हो जाते हैं.

    पीड़ित अजीब सिंह के मुताबिक, करीब रात एक बजे कुछ अज्ञात लोग उसके पास आए और उसका गला दबाने लगे. उसने हमलावरों से खुद को छुड़ाने की कोशिश की और शोर मचाया. इसी दौरान अंदर मौजूद जसवंत सिंह बाहर आए. अजीब सिंह के मुताबिक, इसके बाद हमलावरों ने जसवंत सिंह पर गोली चला दी. घटना के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई.

    गांव निवासी मेजर सिंह ने बताया कि अजीब सिंह हमलावरों के चंगुल से निकलकर उनके पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को मौके पर बुलाया और घायल जसवंत सिंह को अस्पताल पहुंचाया. मेजर सिंह ने आशंका जताई कि हमलावर चोरी या गुरुद्वारे में बेअदबी की नीयत से दाखिल हुए हो सकते हैं. हालांकि हमलावरों के गुरुद्वारे में घुसने का वास्तविक मकसद अभी स्पष्ट नहीं है.

    गांव के सरपंच रणदीप सिंह मिंटू ने बताया कि उन्हें रात करीब एक बजे के बाद घटना की जानकारी मिली. इसके बाद गुरुद्वारे में अनाउंसमेंट करवाई गई, जिसके बाद धीरे-धीरे संगत मौके पर पहुंची. गांव के पास ही पुलिस चौकी मौजूद है और सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा है.

    सरपंच रणदीप सिंह मिंटू के मुताबिक, गुरुद्वारे के ग्रंथी सिंह या वहां रहने वाले किसी व्यक्ति की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है. उन्होंने बताया कि हमलावर करीब चार की संख्या में थे और एक गाड़ी में सवार होकर आए थे. ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर हमलावर आधी रात गुरुद्वारे में किस मकसद से दाखिल हुए थे. फिलहाल इस बारे में कोई निश्चित जानकारी सामने नहीं आई है.

    सरपंच ने संगरूर जिले में पिछले करीब दो महीनों के दौरान लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि करीब हर 15 दिन में कोई न कोई बड़ी घटना सामने आ रही है. उन्होंने घटना के पीछे किसी साजिश या मकसद की आशंका जताते हुए चुनाव के दौरान ऐसी घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद माहौल शांत होने की उम्मीद है.

    साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में आज से पहरा शुरू किया जाएगा और ग्रामीण अपने लाइसेंसी हथियारों के साथ निगरानी करेंगे, ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति को गांव में दाखिल होने से रोका जा सके.

  • गोरखपुर चौरी चौरा मर्डर’सुसाइड मिस्ट्री: 15 साल के शिवा की हत्या और श्याम की खुदकुशी! आखिर खंडहर में ऐसा क्या हुआ था?

    गोरखपुर चौरी चौरा मर्डर’सुसाइड मिस्ट्री: 15 साल के शिवा की हत्या और श्याम की खुदकुशी! आखिर खंडहर में ऐसा क्या हुआ था?

    गोरखपुर चौरी चौरा मर्डर’सुसाइड मिस्ट्री: 15 साल के शिवा की हत्या और श्याम की खुदकुशी! आखिर खंडहर में ऐसा क्या हुआ था?

    गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र में दोस्त की हत्या और फिर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है. पुलिस को शक है कि चौरी टोला भरटोलिया के रहने वाले 16 वर्षीय सातवीं के छात्र श्याम राजभर ने पहले गला घोंटकर अपने 15 वर्ष के दोस्त शिवा की हत्या कर दी. उसके बाद खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. दोनों एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे. पुलिस हत्या और आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी है.

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि 23 सितंबर को दोनों एक साथ घर से निकले थे. 24 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर श्याम राजभर (17) का शव मिला. अगले दिन 25 सितंबर को जलकल परिसर के एक खंडहरनुमा कमरे से दूसरे दोस्त शिवा (14) का सड़ा हुआ शव मिला था. सीसीटीवी मैं दोनों दोस्त साथ जलकल विभाग के कमरे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि शिवा कमरे से बाहर नहीं आता है और श्याम राजभर कमरे से अकेले बाहर आते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस का दावा है कि श्याम राजभर ने पहले अपने दोस्त शिवा की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली.

    गोरखपुर जिले के चौरीचौरा में शिवा और श्याम 7वीं क्लास में साथ में पढ़ते थे. 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे शिवा और श्याम चकदेड्या गांव स्थित जलकल परिसर में पहुंचे थे. दोनों के परिसर में प्रवेश करने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. करीब सवा घंटे बाद श्याम अकेले बाहर निकलता दिखाई दिया. वह कपड़े साफ करते हुए परिसर से निकला और घर चला गया. अगले दिन 24 सितंबर को उसका शव सतहवा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस के मुताबिक उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई.

    जानिए पूरी कहानी

    25 सितंबर को जलकल परिसर के कमरे से शिवा का शव मिला था. शव से दुर्गंध उठने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ीं तो घटना में श्याम की भूमिका सामने आई. अब जांच का केंद्र हत्या की वजह है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किशोरों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोस्ती का रिश्ता अचानक हत्या तक पहुंच गया. घटना से पहले दोनों की गतिविधियों और आपसी संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

    शिवा के परिजनों का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त थे. उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर श्याम राजभर ने शिव की हत्या क्यों की. हत्या की कोई वजह तो होनी चाहिए. पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करे. पुलिस भी परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर हत्या और सुसाइड की वजह पता कर रही है.

    शिव की मां मीना ने बताया कि मेरे बेटे को साजिश करके मारा गया है. मेरे लड़के के साथ क्या हुआ, किसने मारा है, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए. शिवा के पिता कमलेश राजभर पेंट पालिश का काम करते हैं. उन्होंने किसी से दुश्मनी की बात से भी इन्कार किया है.

    श्याम के पिता रविंद्र राजभर ने बताया कि एक आदमी अकेले किसी को नहीं मार सकता है. मेरे बेटे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. बताया जा रहा है कि उसने शिवा का गला घोटकर हत्या किया है. लेकिन यकीन नहीं हो रहा है. दोनों हमेशा साथ ही घूमते थे, फिर ऐसा कैसे हो सकता है.

    इस संबंध में एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से श्याम द्वारा शिवा की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है. अगले दिन श्याम की इंटरसिटी ट्रेन से कटकर मौत हुई. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.