Category: Crime

  • भिवानी में दिल दहला देने वाला मामला, पेड़ पर बंधी पॉलीथिन से आई बच्चे के रोने की आवाज…आवाज सुन सहमे लोग.

    भिवानी में दिल दहला देने वाला मामला, पेड़ पर बंधी पॉलीथिन से आई बच्चे के रोने की आवाज…आवाज सुन सहमे लोग.

    भिवानी में दिल दहला देने वाला मामला, पेड़ पर बंधी पॉलीथिन से आई बच्चे के रोने की आवाज…आवाज सुन सहमे लोग.

    हरियाणा के भिवानी जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सुबह-सवेरे एक पेड़ पर लटकी काली थैली से एक नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।   

     प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह जब कुछ लोग टहलने के लिए निकल रहे थे, तब उन्होंने एक पेड़ पर बंधी काली पॉलीथिन को हिलते और उससे बच्चे के रोने की आवाज आते देखा। पास जाकर देखा गया तो अंदर एक एक दिन का नवजात शिशु (लड़का) मौजूद था, जिसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। कड़ाके की ठंड और खुले में लटके रहने के कारण बच्चे का शरीर काफी ठंडा पड़ चुका था।   

    घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल भिवानी पहुँचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल संरक्षण आयोग की टीम भी अस्पताल पहुँची और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली।   

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, नवजात का वजन लगभग 1200 ग्राम है और उसे सांस लेने में परेशानी (रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सकीय देखरेख के लिए रोहतक PGI रेफर कर दिया।   फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले कलयुगी लोग कौन हैं।

  • मंदिर के पुजारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

    मंदिर के पुजारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

    मंदिर के पुजारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

    फरीदाबाद:  फरीदाबाद के सेक्टर-30 बाइपास रोड पर नहर किनारे स्थित मंदिर के पास हुए पुजारी हत्याकांड का अपराध शाखा डीएलएफ ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मंदिर के पास नशा करने से मना करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पुजारी की जान ले ली।

    हत्या की पूरी वारदात
     पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मंदिर के पास नशा कर रहे थे। 65 वर्षीय पुजारी ओमप्रकाश ने जब उन्हें वहां नशा करने से रोका, तो बात बढ़ गई और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।हाथापाई के दौरान दरिदों ने सिलबट्टे से पुजारी के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिफ उर्फ टीटी (20), निवासी गांव हुसैनी, मथुरा, हाल किसान मजदूर कॉलोनी और आशिफ उर्फ कालिया (34), निवासी गांव बामनी, जुरहेड़ा, भरतपुर, हाल किसान मजदूर कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार टीटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी समेत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

  • ‘मैं यमराज हूं, 5 लाख’ दो नहीं तो मौत का काउंटडाउन’,…रेवाड़ी की ESIC डिस्पेंसरी स्टाफ को मिला धमकी भरा पत्र;

    ‘मैं यमराज हूं, 5 लाख’ दो नहीं तो मौत का काउंटडाउन’,…रेवाड़ी की ESIC डिस्पेंसरी स्टाफ को मिला धमकी भरा पत्र;

    ‘मैं यमराज हूं, 5 लाख’ दो नहीं तो मौत का काउंटडाउन’,…रेवाड़ी की ESIC डिस्पेंसरी स्टाफ को मिला धमकी भरा पत्र;

    धारूहेड़ा स्थित ई. एस. आई.सी. डिस्पेंसरी नंबर 2 के स्टाफ को धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में 5 लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर स्टाफ के सदस्यों को मारने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा के सैक्टर-6 थाना पुलिस ने पत्र को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।

     उक्त धमकी भरा पत्र डिस्पेंसरी के लैब टैक्नीशियन गुरमीत सिंह को सोमवार को डिस्पेंसरी के बाहर मिला। उन्होंने जब इस पत्र को पढ़ा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस व अधिकारियों को दी। पत्र में आरोपी ने लिखा है कि 5 लाख रुपए नहीं देने पर उनकी मौत का काऊंट डाऊन शुरू हो जाएगा और मांग पूरी नहीं करने पर यह रकम दोगुनी कर दी जाएगी। डाक्टर, कर्मचारी से चपरासी तक सभी को जान से मार दिया जाएगा। उसे लोग यमराज कहते हैं। जिसको पत्र लिख दिया, उसका मरना तय है। सभी कर्मचारी मिलकर 5 लाख रुपए एकत्रित करो। यदि रकम देने पर सहमति बन जाए तो डिस्पेंसरी के गेट पर प्लस का निशान बना देना।

    यदि नहीं दोगे तो एक-एक कर सभी को मार दिया जाएगा। अब तुम स्वयं फैसला कर लो, मरना है या पैसे देने हैं। अंत में लिखा है वेट फॉर माई नैक्स्ट लैटर। गुरमीत सिंह की शिकायत पर सैक्टर-6 थाना पुलिस ने पत्र कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस डिस्पेंसरी के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

  • रोहतक में रिश्तों का कत्ल! नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाला चाचा दोषी करार

    रोहतक में रिश्तों का कत्ल! नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाला चाचा दोषी करार

    रोहतक में रिश्तों का कत्ल! नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाला चाचा दोषी करार

    हरियाणा के रोहतक जिले से एक अत्यंत शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) शैलेंद्र सिंह की अदालत ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने वाले कलयुगी चाचा को दोषी करार दिया है। इस मामले में अदालत द्वारा सजा का ऐलान किया जाएगा।

    क्या है पूरा मामला?
    वारदात का समय: यह गंभीर घटना वर्ष 2024 की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी चाचा पिछले दो-तीन साल से उसे परेशान कर रहा था। वह पानी लाने के बहाने अक्सर उसे अपने साथ ले जाता था।  अप्रैल 2024 में आरोपी घर आया और पुराने घर में पंखा लगवाने के बहाने पीड़िता को अपने साथ ले गया। वहां उसने सुनसान जगह पर पीड़िता के पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

    अदालत का फैसला
    अदालत में पेश किए गए ठोस सबूतों, गवाहों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर जज शैलेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी चाचा को गुनाहगार माना है। कोर्ट के इस फैसले को पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

  • भाभी ने घर तबाह कर दिया…’ नोट लिख युवती ने उठाया खौफनाक कदम.

    भाभी ने घर तबाह कर दिया…’ नोट लिख युवती ने उठाया खौफनाक कदम.

    भाभी ने घर तबाह कर दिया…’ नोट लिख युवती ने उठाया खौफनाक कदम.

    गत सांय लाईन पार क्षेत्र नई आबादी गली नं.14 निवासी एक युवती ने अपने ही घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। घटनास्थल से मिले एक सुसाईड नोट में मृतका ने अपनी भाभी पर उसका घर तबाह करने के कथित आरोप लगाए हैं। नगर थाना नंबर 2 की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आज पुलिस द्वारा मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गली नं. 14 बड़ी पौड़ी निवासी डा. मदन लाल चौधरी बीमार होने के कारण अपने बेटे सनप्रीत उर्फ सोनू व पत्नी रानी चौधरी के साथ दवाई लेने के लिए श्रीगंगानगर गए हुए थे। जबकि उनकी करीब 23 वर्षीय गोद ली हुई पुत्री आरती घर पर अकेली थी। देर सांय करीब 6 बजे जब डा. चौधरी अपने बेटे और पत्नी के साथ घर वापिस आए तो मेन गेट अंदर से बंद था और बार-बार आवाज लगाने पर भी गेट नहीं खुला। इसके बाद सोनू ने पड़ौसी के घर से छत के रास्ते अपने घर में प्रवेश किया और मेन गेट खोलने के बाद अंदर कमरे में देखा तो आरती फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखते ही घर में कोहराम मच गया।

    जांच पड़ताल में मृतका के पास से अंग्रेजी भाषा में लिखा हुआ एक सुसाईड नोट मिला है। जिसमें युवती ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने उसका घर तबाह कर दिया। वह मेरे भाई की सरकारी नौकरी छुड़वाने की धमकियां देती थी । इसी टेंशन में उसके पिता डा. चौधरी भी बीमार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना नं. 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

    सूत्रों से पता चला है कि डा. मदन लाल चौधरी का बेटा सनप्रीत उर्फ सोनू पंजाब ग्रामीण बैंक में नौकरी करता है और उसकी शादी करीब 10 माह पूर्व ही सुजावलपुर से हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही इनके घर में कलेश रहने लगा और वर्तमान में सोनू की गर्भवती पत्नी तीन महीने से अपने मायके में रह रही है। सूत्र बताते हैं कि सोनू की पत्नी अपनी कोख में पल रहा पहला बच्चा कथित तौर पर गांव बनवाला निवासी अपनी बड़ी बहन को देना चाहती थी। क्योंकि उसके कोई बच्चा नहीं है। जबकि सोनू सहित डा. चौधरी का पूरा परिवार इस बात से सहमत नहीं था।

  • मिल गया वो मैसेज, जिससे LPU में मचा था बवाल! अब IP Address खंगाल रही पुलिस.

    मिल गया वो मैसेज, जिससे LPU में मचा था बवाल! अब IP Address खंगाल रही पुलिस.

    मिल गया वो मैसेज, जिससे LPU में मचा था बवाल! अब IP Address खंगाल रही पुलिस.

    पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर की देर रात शुरू हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब पुलिस और साइबर सेल की जांच के घेरे में है। प्रदर्शन के दौरान बिगड़े हालात, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक Reddit मैसेज को भी अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

    हॉस्टल में पहले पहुंचा था मैसेज

    शुरुआती जांच के मुताबिक, कथित तौर पर एक Reddit पोस्ट हंगामे से करीब पांच दिन पहले यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शेयर की गई थी। इस पोस्ट में हॉस्टल की एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ा गंभीर दावा किया गया था। पोस्ट में छात्रा की स्थिति को लेकर भी कई बातें कही गई थीं।

    हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा के साथ ऐसी किसी घटना की बात को अफवाह बताते हुए खारिज किया है। पुलिस भी सोशल मीडिया पर किए गए दावों और वास्तविक घटनाक्रम की अलग-अलग जांच कर रही है।

    अब Reddit पोस्ट के पीछे कौन, इसकी तलाश

    पुलिस की जांच का मुख्य बिंदु यह पता लगाना है कि यह मैसेज सबसे पहले किसने तैयार किया था और इसे यूनिवर्सिटी के छात्रों तक किस माध्यम से पहुंचाया गया। साइबर सेल पोस्ट से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और IP Address समेत अन्य तकनीकी सुरागों की जांच कर रही है।

    जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पोस्ट सबसे पहले किस अकाउंट से शेयर हुई, इसके बाद इसे किन लोगों ने आगे प्रसारित किया और इसका छात्रों के बीच कितना प्रसार हुआ।

    पांच दिन बाद अचानक क्यों बढ़ा विरोध?

    पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर मैसेज कथित तौर पर प्रदर्शन से करीब पांच दिन पहले सामने आया था, तो उस समय बड़े स्तर पर विरोध क्यों नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार देर रात अचानक बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए।

    प्रदर्शन के कारण जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। हालात बिगड़ने के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस की कुछ गाड़ियों और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी भी सामने आई।

    अब जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सोशल मीडिया पर सामने आए मैसेज और पांच दिन बाद हुए बड़े प्रदर्शन के बीच क्या कड़ी थी।

    डिजिटल रिकॉर्ड से खुल सकता है पूरा घटनाक्रम

    पुलिस और साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाल रही है। जांच में पोस्ट के स्रोत, उसे शेयर करने वाले अकाउंट और उसके प्रसार से जुड़े डिजिटल सुरागों पर ध्यान दिया जा रहा है।

    साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर किए गए दावों का प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसक घटनाओं पर क्या असर पड़ा।

    फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। Reddit पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है और यूनिवर्सिटी प्रशासन इन आरोपों को अफवाह बता चुका है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल मैसेज की वास्तविकता क्या थी और LPU में हुए विरोध प्रदर्शन से उसका कितना संबंध था।

  • कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा’ में लूट और हत्या का मास्टमाइंड निकला मृतक का चचेरा भाई, 500 CCTV ने दिया सुराग

    कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा’ में लूट और हत्या का मास्टमाइंड निकला मृतक का चचेरा भाई, 500 CCTV ने दिया सुराग

    कश्मीरी गेट में ई-रिक्शा’ में लूट और हत्या का मास्टमाइंड निकला मृतक का चचेरा भाई, 500 CCTV ने दिया सुराग

    कश्मीरी गेट थाना अंतर्गत नीली छतरी मंदिर के पास बीते 24 सितंबर की शाम एक ई-रिक्शा को घेरकर सवारियों से लूटपाट के दौरान एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर देने के मामले में जांच में हैरान करने वाली जानकारी मिली है। हत्यारा कोई अंजान नहीं बल्कि मृतक का चचेरा भाई ही था। वारदात में दो बदमाश कानपुर के जबकि अन्य दो झांसी के रहने वाले हैं।

    आरोपितों में एक नाबालिग भी शामिल

    पुलिस के अनुसार, आरोपित चचेरे भाई ने ही साथियों के साथ मिलकर भाई से रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसे मृतक भाई के नकदी लाने ले जाने के बारे में जानकारी थी। इस मामले में कश्मीरी गेट थाना और उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ की टीम ने जांच के बाद आरोपित भाई समेत तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी धर दबोचा है।

    500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले

    पुलिस का दावा है कि 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच और टेक्निकल सर्विलांस से एक कार का पता चला जिसमें नकली नंबर प्लेट लगी थी। उसी से पुलिस को सुराग मिला। इसके बाद यूपी के तीन शहरों में छापेमारी कर आरोपितों को दबोच कर उनके कब्जे से 2:30 लाख नकद बरामद किए गए। वारदात में शामिल तीन अन्य की तलाश जारी है।

    बीच रास्ते में ई-रिक्शा रोक किया हमला

    संयुक्त आयुक्त मधुर कुमार वर्मा का कहना है कि बीते 24 सितंबर की शाम करीब 7:20 बजे, मुरैना के रहने वाले सचिन अपने चाचा प्रभात के साथ गांधी नगर मार्केट की दुकानों से पेमेंट इकट्ठा कर ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। सलीमगढ़ किला के पीछे नीली छतरी मंदिर अंडरपास के पास पहुंचने पर चार हमलावरों ने उनकी ई रिक्शा को रोक लिया।

    हमलावरों ने प्रभात से नकदी से भरा पाॅलिथीन बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर हमलावरों ने प्रभात, सचिन और एक अन्य यात्री पर चाकू से हमला कर बैग लूट लिया और सभी मौके से भाग गए। प्रभात को चाकू लगने से गंभीर चोटें आईं, उन्हें सुश्रुत ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    फुटेज के साथ-साथ एएनपीआर कैमरे भी खंगाले

    पुलिस ने गुत्थी सुलझाने के लिए अंडरपास तक जाने वाले सभी संभावित एंट्री और एग्जिट रास्ते पर लगे कैमरे के फुटेज की जांच की, जिससे अहम सुराग मिलने पर जांच आगे बढ़ी।

    एक मारुति स्विफ्ट कार अंडरपास के पास तेज रफ्तार में यू-टर्न लेते हुए सलीमगढ़ किले की ओर जाते हुए देखी गई। कार काफी दूर से रिकाॅर्ड हुई थी, जिससे अंधेरे के कारण साफ दिखाई नहीं दे रही थी, इसलिए शुरू में पहचान करना मुश्किल था।

    हालांकि, फुटेज के साथ-साथ एएनपीआर कैमरों और टेक्निकल सर्विलांस की भी जांच की गई, जिससे कार पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान हो गई।

    आरोपितों के प्रोफाइल

    ओम सिंह, रतनपुर, कानपुर

    दीपू राठौर, झांसी। वह पहले यूपी में दुष्कर्म, पाक्सो, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, दंगा और गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के मामलों में शामिल रहा है।

    अभिषेक, रसूलबाद, कानपुर

    नाबालिग की उम्र 16 साल। वह पहले झांसी में दुष्कर्म, पाक्सो और एससी/एसटी एक्ट के मामलों में शामिल रहा है।

  • भाई के हाथ बंधे थे’ तो फंदा लगाकर कैसे जान दे दी? पुलिस के आत्महत्या बताने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार.

    भाई के हाथ बंधे थे’ तो फंदा लगाकर कैसे जान दे दी? पुलिस के आत्महत्या बताने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार.

    भाई के हाथ बंधे थे’ तो फंदा लगाकर कैसे जान दे दी? पुलिस के आत्महत्या बताने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार.

    देवरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मृतक के भाई सत्यम विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को गांव के महुआ के पेड़ पर लटका दिया गया। वहीं, पीड़ित का कहना है कि पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर कार्रवाई से बच रही है। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    पीड़ित के अनुसार घटना 7 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:15 बजे की है। सत्यम ने बताया कि गांव के ही चंदन पटेल ने घर पहुंचकर सूचना दी कि उसके भाई को किसी ने मारकर महुआ के पेड़ पर टांग दिया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सदमें में चले गए।

    सत्यम का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले 6 सितंबर को एक लड़की ने फोन कर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी। पीड़ित के मुताबिक फोन पर धमकी दी गई कि तुम लोगों को तड़पाऊंगा, बर्बाद करके छोड़ूंगा। इस धमकी के बाद परिवार को अनहोनी की आशंका थी। पीड़ित ने घटना में पांच लोगों पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है।

    पीड़ित का कहना है कि उसने देवरिया थाने के साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर आगे बढ़ रही है, जबकि परिवार हत्या की आशंका जता रहा है।

    पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो और यदि हत्या के साक्ष्य मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। अब परिवार की निगाह पुलिस की जांच पर टिकी है कि पेड़ पर लटकी मिली मौत का सच आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

  • उधमसिंह नगर में बेटी से छेड़छाड़’ का विरोध करने पर पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    उधमसिंह नगर में बेटी से छेड़छाड़’ का विरोध करने पर पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    उधमसिंह नगर में बेटी से छेड़छाड़’ का विरोध करने पर पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    खेतलसंडा खाम गांव में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को जान देकर चुकाना पड़ा। आरोप है कि छेड़छाड़ कर रहे दो भाइयों को पिता ने डांटा तो उन्होंने चारपाई की पाटी से उसके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    उपचार के लिए गोरखपुर एम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका परिवार काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव आया हुआ था।

    27 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह गांव के सरकारी नल से पानी भरकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के संजय और सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

    बेटी के साथ छेड़छाड़ होते देख पिता ने दोनों भाइयों को डांटते हुए इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे आक्रोशित दोनों भाइयों ने उसके के साथ मारपीट शुरू कर दी।

    इसी बीच चारपाई की पाटी से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर फटने से पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपित मौके से भाग निकले।

  • हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का मास्टरमाइंड इस्तेखार सहारनपुर से गिरफ्तार, एक तमंचा बरामद.

    हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का मास्टरमाइंड इस्तेखार सहारनपुर से गिरफ्तार, एक तमंचा बरामद.

    हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का मास्टरमाइंड इस्तेखार सहारनपुर से गिरफ्तार, एक तमंचा बरामद.

    बहादराबाद के शान्तरशाह में पिछले दिनों बाइक मैकेनिक हैप्पी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चार दिन पहले मुठभेड़ में सहारनपुर के शूटर मुदस्सिर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया था।

    सामने आया था कि मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर गांव में पूर्व में सैलून चलाने वाले इस्तेखार ने हैप्पी की हत्या कराई थी। दरअसल, इस्तेखार स्मैक का धंधा करता है और हैप्पी काफी समय से इस्तेखार को ब्लैकमेल करते हुए पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहा था। जिससे तंग आकर इस्तेखार ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

    मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी बहादराबाद थाने की पुलिस ने आखिरकार सहारनपुर के छुटमलपुर से इस्तेखार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

    इंस्पेक्टर बहादराबाद अमरजीत सिंह ने बताया कि अब इस मामले में दूसरे शूटर शादाब, हत्या के लिए तमंचा उपलब्ध कराने वाले साबिर और बाइक उपलब्ध कराने वाले समीर की तलाश की जा रही है। सभी आरोपित सहारनपुर के निवासी हैं।