Category: Crime

  • एक ही नाम और पहचान से 6 जिलों में नौकरी का दावा, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड ने खोला चौंकाने वाला राज..

    एक ही नाम और पहचान से 6 जिलों में नौकरी का दावा, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड ने खोला चौंकाने वाला राज..

    उत्तर प्रदेश के कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। विभागीय रिकॉर्ड की जांच के दौरान एक ही नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि वाले छह कर्मचारियों का अलग-अलग जिलों में तैनात होने का मामला सामने आया। इसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।

    बताया गया था कि मामला एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा था। वर्ष 2016 में स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्तियां की गई थीं। इसी सूची में एक व्यक्ति का नाम भी शामिल था, जिसे एक जिले में तैनाती मिली थी।

    बाद में जब कर्मचारियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज किया गया तो रिकॉर्ड में एक जैसी जानकारियां देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। अलग-अलग जिलों में तैनात छह कर्मचारियों के नाम एक जैसे बताए गए थे। उनके पिता के नाम और जन्मतिथि भी समान थी। इनमें से कुछ कर्मचारियों का स्थायी पता भी एक जैसा दर्ज होने की बात सामने आई थी।

    रिकॉर्ड में इन कर्मचारियों की तैनाती फर्रुखाबाद, बांदा, बलरामपुर, बदायूं, रामपुर और शामली समेत अलग-अलग जिलों में बताई गई थी। ऐसे में सवाल उठने लगा कि क्या ये वास्तव में अलग-अलग व्यक्ति हैं या एक ही पहचान का इस्तेमाल करके कई जगह नौकरी हासिल की गई।

    मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब वेतन से जुड़े आंकड़ों की पड़ताल की गई। रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित पद पर तैनात कर्मचारी को हर महीने करीब 69 हजार रुपये वेतन मिलता था। इसी आधार पर अलग-अलग जिलों में सरकारी खजाने से बड़ी रकम के भुगतान का अनुमान सामने आया।

    हालांकि, यह रकम वास्तव में फर्जीवाड़े के जरिए निकाली गई या रिकॉर्ड में किसी तकनीकी अथवा दस्तावेजी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होना था। केवल एक जैसे नाम और विवरण सामने आने से किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना भी उचित नहीं था।

    मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित की थी। अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पता लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही थी।

    अब जांच में यह स्पष्ट होना था कि छह जिलों में एक जैसी पहचान वाले कर्मचारियों का रिकॉर्ड कैसे तैयार हुआ और वर्षों तक विभागीय स्तर पर इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी। मामला सामने आने के बाद सरकारी नियुक्तियों और रिकॉर्ड सत्यापन की व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

  • ‘हम आपको मार देंगे, हम ग्रेनेड फेंकेंगे’, फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माता का दावा, मिल रही जान से मारने की धमकी..

    ‘हम आपको मार देंगे, हम ग्रेनेड फेंकेंगे’, फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माता का दावा, मिल रही जान से मारने की धमकी..

    सलमान खान और फिल्ममेकर अमित जानी के बीच ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सलमान खान ने पर्सनैलिटी राइट्स के कथित उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 27 जुलाई को ‘काला हिरण’ का टीजर और उससे जुड़ी प्रचार सामग्री हटाने का निर्देश दिया।

    इस फैसले से असंतुष्ट अमित जानी ने अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसी बीच फिल्ममेकर ने एक और गंभीर दावा किया है। उनका कहना है कि इस विवाद के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

    अमित जानी के इस दावे के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर है कि अदालत इस पूरे विवाद पर क्या फैसला सुनाती है।

    जानी ने कहा है, “हमें धमकियां मिल रही हैं, इसलिए अगर हम यह भी नहीं कह सकते कि हमें धमकियां मिल रही हैं, तो यह लोकतंत्र की पूरी तरह से हत्या होगी। हमने सुप्रीम कोर्ट से यही बात कही है।”

    इसके आगे अमित जानी ने कहा, “हम यह नहीं कह रहे हैं कि सलमान खान उनके दोस्त हैं। वे खुद फोन करके कहते हैं कि सलमान खान हमारे दोस्त हैं। वे हमें धमकी दे रहे हैं कि अगर आपने सलमान खान पर फिल्म बनाई, तो हम आपको मार देंगे। हम ग्रेनेड फेंकेंगे।”

    जानी ने इस बात पर नाराजगी जताई कि हाई कोर्ट का आदेश सिर्फ टीजर और इंटरव्यू तक सीमित था, लेकिन उनकी पूरी फिल्म रोक दी गई है। एएनआई के साथ बात करते हुए जानी ने कहा, “27 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर टीजर हटाने का आदेश दिया। म इस फैसले से सहमत नहीं हैं। हम इस टीजर और सभी इंटरव्यू को बहाल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हैं। हमने किसी भी इंटरव्यू में यह नहीं कहा है कि सलमान खान का अंडरवर्ल्ड से कोई संबंध है।” इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

  • खुद के लिए आईफोन और बॉयफ्रेंड के लिए बाइक की थी चाहत, पोती ने कराई दादा की हत्या; पुलिस का सनसनीखेज खुलासा..

    खुद के लिए आईफोन और बॉयफ्रेंड के लिए बाइक की थी चाहत, पोती ने कराई दादा की हत्या; पुलिस का सनसनीखेज खुलासा..

    Featured Image

    केरल के अलाप्पुझा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने दावा किया है कि उसकी हत्या उसी की नाबालिग पोती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पोती समेत चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस केस को जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत देखा जाएगा।

    पुलिस ने बताया है कि बुजुर्ग व्यक्ति की पोती ने अपने दादा की हत्या के लिए ही अपने दोस्तों को हायर किया था और इस हत्या को अंजाम इसलिए दिया गया क्योंकि उस लड़की को अपने लिए आईफोन और अपने बॉयफ्रेंड के लिए बाइक चाहिए थी। लड़की ने अपने दादा की हत्या कराने के बाद घर में से सोने के सिक्के भी चुरा लिए।

    वादरात के वक्त घर में अकेला था बुजुर्ग

    पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम तीन नाबालिगों ने दिया था। तीनों आरोपियों ने हत्या का वीडियो रिकॉर्ड करके उस लड़की को भी भेजा था। पुलिस ने बताया कि वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बुजुर्ग व्यक्ति घर में अकेला था। ऐसे में पुलिस ने यह कंफर्म किया है कि इस हत्या के लिए अच्छी खासी प्लानिंग की गई थी।

    गला घोंटकर की गई थी हत्या!

    अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो मृत बुजुर्ग व्यक्ति के हाथ और पैर कपड़े के एक टुकड़े से बंधे हुए थे। स्थानीय लोगों ने उसे आखिरी बार शनिवार शाम को देखा था। पोती जो एक रिश्तेदार के घर पर रह रही थी वह सोमवार सुबह किराए के घर आई और पड़ोसियों को बताया कि कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद पड़ोसी जबरदस्ती घर में घुसे और फिर पुलिस को जानकारी दी गई।

    पुलिस को कैसे हुआ लड़की पर शक?

    पुलिस ने जब बुजुर्ग व्यक्ति की बॉडी को बरामद किया तो बॉडी के गले में रस्सी के निशान थे जिससे पुलिस को शक हुआ कि हत्या गला घोंटकर दी गई है। पुलिस ने घर की तलाशी ले तो पता चला कि घर में चोरी भी हुई है। घर में से सोने के 6 सिक्के गायब हैं।

    पुलिस को लड़की पर शक तब हुआ जब उसकी गतिविधियां संदेह में रहीं। पुलिस ने देखा कि लड़की ने स्कूल में चल रहे टर्म एग्जाम में शामिल होने का जोर दिया। साजिश का पता तब चला जब पुलिस ने उससे डिटेल में पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की जांच की, जिससे पता चला कि टीन गैंग ने मर्डर के विज़ुअल शेयर किए थे।

    पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक एमसीडी सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल के सफाई कर्मी अनिल कुमार की हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की वहीं, घटना से आक्रोशित एमसीडी सफाई कर्मचारियों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का घेराव कर लिया और धरने पर बैठ गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

  • सूरत में नकली घी बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, पाम ऑयल और वनस्पति तेल से तैयार कर रहे थे ‘गाय का घी’

    सूरत में नकली घी बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, पाम ऑयल और वनस्पति तेल से तैयार कर रहे थे ‘गाय का घी’

    Featured Image

    सूरत ग्रामीण पुलिस ने नकली घी बनाने और उसे असली गाय का घी बताकर बेचने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. कामरेज तहसील के धोरण पारडी गांव स्थित एक इंडस्ट्रियल यूनिट में पाम ऑयल, वनस्पति तेल और सोयाबीन तेल से घी तैयार किया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर 52.79 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है.

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
    सूरत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच की टीम नकली और मिलावटी उत्पादों के खिलाफ अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धोरण पारडी गांव की सीमा में हिंदवा ड्रीम्स इंडस्ट्रीज के प्लॉट नंबर G-01 में संदिग्ध घी बनाने और पैक करने का काम चल रहा है. सूचना के आधार पर PSI जे.एल. पटेल के नेतृत्व में टीम ने 15 अगस्त को यूनिट पर छापेमारी की.

    लाइसेंस लेकर कर रहा था मिलावट का कारोबार
    छापेमारी के दौरान यूनिट का मालिक अंकितकुमार राजेशकुमार मोदी मौके पर मिला. पूछताछ में उसने बताया कि उसने ‘कैवल फूड प्रोडक्ट’ के नाम से घी बनाने का लाइसेंस लिया था. पुलिस के मुताबिक, इसी लाइसेंस की आड़ में वह डेयरी प्रोडक्ट की जगह पाम ऑयल, वनस्पति घी और सोयाबीन तेल को मिलाकर संदिग्ध घी तैयार करता था. इसके बाद इस उत्पाद को ‘Shri ANMOL RATNA COW’s GHEE’ के नाम से अलग-अलग पैकिंग में गाय का घी बताकर बेचा जाता था.

    5 टन से ज्यादा माल बरामद
    पुलिस ने मौके से पाम ऑयल, वनस्पति तेल और संदिग्ध घी समेत 5 टन से ज्यादा सामग्री बरामद की. जब्त किए गए पूरे मुद्दामाल की कीमत करीब 52,79,761 रुपये बताई गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड एंड ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया. अधिकारियों ने जरूरी सैंपल लेकर उन्हें लैब जांच के लिए भेज दिया है.

    एक साल से चल रहा था कारोबार
    प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी करीब एक साल से यह कारोबार कर रहा था और तैयार माल आसपास के इंडस्ट्रियल इलाकों में सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली घी किन-किन इलाकों और दुकानों तक पहुंचाया गया.

  • पहले असली सोना गिरवी रखकर जीता भरोसा, फिर नकली गहनों के बदले ले गए कैश और ज्वैलरी… ज्वैलर को ऐसे लगाया 8 लाख का चूना..

    पहले असली सोना गिरवी रखकर जीता भरोसा, फिर नकली गहनों के बदले ले गए कैश और ज्वैलरी… ज्वैलर को ऐसे लगाया 8 लाख का चूना..

    उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पुलिस ने नकली सोने के जरिए ज्वैलर्स से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने राजस्थान के अलवर निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लाख रुपए नकद और 4 सोने की चेन बरामद की हैं. मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

    कोटद्वार के जौनपुर निवासी ज्वैलर विभाष अग्रवाल ने को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी रघुवीर पहले कई बार असली सोने की अंगूठी गिरवी रखकर पैसे लेता और समय पर ब्याज सहित लौटाकर अंगूठी छुड़ा लेता था. इसी तरह कई लेन-देन के बाद उसने ज्वैलर का भरोसा जीत लिया.

    बेटी की शादी के लिए मांगे पैसे
    इसके बाद रघुवीर अपने एक साथी के साथ दुकान पहुंचा और बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत बताई. उसने कुछ सोने के पेंडल देकर बदले में करीब 8 लाख रुपए नकद और तैयार सोने के आभूषण ले लिए. बाद में जांच कराने पर पता चला कि गिरवी रखे गए गहने नकली थे. आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

    170 CCTV फुटेज से मिला सुराग
    एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में पता चला कि आरोपी बस से कोटद्वार आए थे और वारदात के बाद नजीबाबाद चले गए. सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन कोटद्वार से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले असली सोने के गहने गिरवी रखकर ज्वैलर्स का भरोसा जीतते थे. 5-6 बार सफल लेन-देन के बाद वे सोने की परत चढ़े नकली गहने गिरवी रखकर उनके बदले असली ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो जाते थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक अन्य ज्वैलर को भी इसी तरह निशाना बनाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

  • परिवार से बगावत कर दो लड़कियों ने रचाई शादी, बिहार में मचा बवाल! कोर्ट ने दिया ये आदेश..

    परिवार से बगावत कर दो लड़कियों ने रचाई शादी, बिहार में मचा बवाल! कोर्ट ने दिया ये आदेश..

    Featured Image

    बिहार की राजधानी पटना से प्यार, बगावत और सामाजिक मान्यताओं को तोड़ने वाली एक अनोखी खबर सामने आई है. यहाँ अदालतगंज इलाके की रहने वाली दो स्कूली छात्राओं ने आपस में शादी कर ली. दोनों के बीच प्यार इस कदर गहरा था कि उन्होंने न सिर्फ सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों को दरकिनार किया, बल्कि धर्म के बंधनों को भी तोड़ दिया.

    अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाली ये दोनों लड़कियां पिछले तीन सालों से एक-दूसरे से प्यार करती थीं और अंततः घर से भागकर एक मंदिर में शादी के बंधन में बंध गईं. पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं और आपस में गहरी सहेलियां थीं. इनमें से एक लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि दूसरी 12वीं की छात्रा है. 10वीं की छात्रा के पिता सीआईडी (CID) में कार्यरत बताए जा रहे हैं.

    छात्राओं ने अपने रिश्ते को हमेशा के लिए शादी का रूप देने का फैसला किया और 7 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गईं. उनके पास उस वक्त सिर्फ 3,500 रुपये थे. पटना से निकलकर दोनों सीधे खगड़िया पहुंचीं, जहाँ उन्होंने एक स्थानीय मंदिर में शादी की और उसके बाद एक होटल में ठहरीं.

    परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस ने खगड़िया से किया बरामद

    दोनों लड़कियों के एक साथ अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया. 7 अगस्त को परिजनों ने पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को खगड़िया स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया और पटना ले आई.

    “साथ रहेंगे, अलग नहीं होंगे…” थाने में अड़ गईं दोनों

    पटना महिला थाने और कोतवाली थाने लाने के बाद भी दोनों लड़कियों का रुख नहीं बदला. दोनों ने पुलिस और परिजनों के सामने साफ कह दिया कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और अब कभी अलग नहीं होंगी. दोनों में से कोई भी अपने-अपने परिजनों के साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई.

    नाबालिग रिमांड होम भेजी गई, बालिग को मिली आजादी

    कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जांच में एक लड़की के बालिग (18 वर्ष या उससे अधिक) और दूसरी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया. अदालत के आदेश पर नाबालिग लड़की को सुरक्षा और देखरेख के लिए रिमांड होम (बाल गृह) भेज दिया गया है. कोर्ट ने बालिग लड़की को अपनी मर्जी से कहीं भी रहने और जाने की पूरी आजादी दी है.

  • प्रेमी के लिए घर से भागी 3 बच्चों की मां, पति ने पकड़ा तो नहीं किया विरोध… करा दी दोनों की शादी..

    प्रेमी के लिए घर से भागी 3 बच्चों की मां, पति ने पकड़ा तो नहीं किया विरोध… करा दी दोनों की शादी..

    Featured Image

    उत्तर प्रदेश के चंदौली में पति-पत्नी और वो का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. पिछले 4 महीने से अपने आधी उम्र के प्रेमी के साथ फरार 3 बच्चों की मां को उसके पति ने पकड़ा और घर वापस चलने की मिन्नतें की. लेकिन बावजूद इसके जब पत्नी पति के साथ घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई. तो पति ने अपनी मौजूदगी में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी. चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

    आधी उम्र के युवक के प्यार में 3 बच्चों की मां-
    दरअसल चंदौली के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के डैना गांव का रहने वाला जीवनाथ राजभर दिल्ली में रहकर वेल्डिंग का काम करता था. उसकी पत्नी सरिता अपने तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी. इसी दौरान तकरीबन 45 साल की सरिता का अफेयर अपनी आधी से भी कम उम्र के अजय नाम के एक युवक से हो गया. अजय गाजीपुर जनपद के गहमर गांव का रहने वाला है और ट्रेन में मूंगफली बेचने का काम करता है.

    प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला-
    बताया जाता है कि सरिता की अजय से मुलाकात ट्रेन में ही हुई थी और दोनों में प्रेम संबंध बन गया था. उधर, जब इस बात की जानकारी सरिता के पति जीवनाथ को हुई तो उसने एतराज जताया. इसके बाद तकरीबन 4 महीना पहले सरिता अपने तीनों बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी अजय के साथ घर से फरार हो गई. उसके पति जीवनाथ ने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं मिली. 2 दिन पहले मंगलवार को अचानक सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर जीवनाथ की मुलाकात अपनी पत्नी सरिता और उसके प्रेमी अजय से हो गई. जीवनाथ ने एक बार फिर अपने बच्चों का वास्ता दिया और कहा कि तुम वापस घर चलो. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सरिता अपने पति जीवनाथ के साथ घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई.

    पति ने प्रेमी के साथ कराई शादी-
    इसके बाद जीवनाथ ने जो किया, वह काफी हैरान कर देने वाला था. जीवनाथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी अजय को लेकर सकलडीहा तहसील पहुंचा और मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी. सरिता का कहना था कि उसका पति खर्च के लिए उसको पैसे नहीं देता है और साथ ही साथ उसके साथ लड़ाई झगड़ा भी करता है. लिहाजा वह उसके साथ नहीं रहेगी और बच्चों को भी अपने साथ नहीं ले जाएगी. वहीं, जीवनाथ ने बताया कि मैं तो चाहता हूं कि यह मेरे साथ रहे, लेकिन जब यह मेरे साथ रहने के लिए तैयार नहीं है तो हम क्या ही कर सकते हैं.

  • पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    पहले ChatGPT से मांगी सलाह, फिर मां और भाई की हत्या का आरोप… सनसनीखेज मामला आया सामने..

    तकनीक अगर हमें कुछ अच्छा सिखाती है, तो इसका गलत इस्तेमाल अपराधी भी बना सकता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक 17 साल के लड़के के साथ, जो अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के एक्टन शहर में रहता था. भारतीय मूल के इस लड़के पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. वो हत्या के बाद घर से फरार हो गया था, पर पुलिस ने रातभर तलाश के बाद बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अर्जुन अरविंद के रूप में हुई है और वो एक्टन-बॉक्सबोरो रीजनल हाई स्कूल का छात्र है.

    अर्जुन पर अपनी 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या के दो मामले दर्ज किए गए हैं. इतना ही नहीं उस पर परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट और हमला करने के दो-दो आरोप भी लगाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक वो अपने घर से बिना बताए कार लेकर भागा था, ऐसे में उस पर बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने और वाहन चोरी से जुड़े आरोप भी उसके खिलाफ हैं. जांच के मुताबिक वो अपराध से पहले इंटरनेट और ChatGPT पर परिवार की हत्या से जुड़े आइडिया की खोज करता रहता था.

    घर में मिला मां-भाई का शव
    घटना के बारे में मंगलवार को पता चला, जब परिवार के घर पर एक ट्यूटर करीब साढ़े 6 बजे तय मुलाकात के लिए पहुंचा, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद ट्यूटर ने अर्जुन के पिता से संपर्क किया. पिता भी पत्नी और बच्चों से बात नहीं कर सके, तब जाकर पुलिस को संपर्क किया गया.पुलिस जब घर पहुंची तो उसे घर के अंदर सुधा और सिद्धार्थ मृत मिले. पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ का शव पहली मंजिल पर था, जबकि उसकी मां का शव बेसमेंट में मिला. दोनों के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे, लेकिन मौत की सही वजह अब तक तलाशी जा रही है. घटना में किसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था या नहीं, इस पर भी जांच जारी है.

    पुलिस के पहुंचने के समय अर्जुन घर पर नहीं था और बाद में पता चला कि वो अपनी मां की होंडा एकॉर्ड कार लेकर वहां से निकल गया था, जो बुधवार सुबह वेयलैंड में पुलिस को एक पार्किंग स्थल पर मिली. कार के अंदर अर्जुन मौजूद था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के दौरान पता चला कि उसने इंटरनेट और ChatGPT पर परिवार की हत्या से जुड़े काल्पनिक विचारों और परिस्थितियों के बारे में खोज की थी. अधिकारियों ने बताया कि अर्जुन Gothic उपन्यास जैसी कहानियां तैयार करने के लिए भी ChatGPT का इस्तेमाल करता था, ऐसे में इससे हत्या का मकसद साबित नहीं होता है.

  • पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    पत्नी से दूरी और कम उम्र की लड़कियों संग रिश्तों के दावों ने मचाई सनसनी, चर्चा में आया..

    फिल्मों और फिल्मी सितारों की दुनिया दूर से जितनी चकाचौंध भरी और परफेक्ट नजर आती है, पास से उतनी ही अंधकार भरी और खोखली है। यहां आपसी रिश्ते ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाए। डिटेक्टिव तान्या पुरी ने हाल ही एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसे ही फिल्म स्टार्स के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए, जो चर्चा में हैं। तान्या इस वक्त करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। लेकिन शो में जाने से पहले उन्होंने कुछ एक्टर्स के निजी जिंदगी का खुलासा किया। तान्या ने बताया कि एक एक्टर, जिसे पूरा ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ माना जाता है, वह कई साल से पत्नी के साथ नहीं सोया और उसके छोटी उम्र की लड़कियों के साथ संबंध हैं।

    तान्या पुरी ने यह बात जाहरा जानी के पॉडकास्ट में बताई। इसी में उन्होंने एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में भी बताया, जिसकी क्यूट और मासूम इमेज है, पर वह पैसे लेकर गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। उसके बॉयफ्रेंड को भी इस बारे में पता है। तान्या से जब पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड का ऐसा कोई हाई-प्रोफाइल केस शेयर कर सकती हैं, जिसके बारे में उन्होंने किसी और पॉडकास्ट में न बताया हो। वह नाम न बताएं सिर्फ कहानी बता दें।

    ‘लोगों की नजरों में आदर्श, पत्नी सच्चाई का पता लगाने आई’
    तो तान्या पुरी ने बताया, ‘एक केस में शेयर करूंगी, वो जिस एक्टर के बारे में है, उसे लोग ग्रीन फॉरेस्ट या ग्रीन फ्लैग कहते हैं। वह लोगों की नजरों में एकदम आइडल है…पिक्चर परफेक्ट आइडेंटिटी, परफेक्ट रिलेशनशिप, बच्चे भी हैं और वह कमाल का पिता भी है। उनकी पत्नी हमारी कंपनी के पास आई थी, उनके बारे में बात करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए क्योंकि वो बहुत समय से सोच रही थीं कुछ एक्शन लेने का। कुछ सुनाई दे रहा था उनको।’

    ‘वो एक्टर छोटी उम्र की लड़कियों के साथ इन्वॉल्व था’
    तान्या पुरी ने आगे बताया, ‘आखिरकार, हमें पता चला कि वह एक ऐसी फ्रैंचाइज फिल्मों में काम करते हैं, जहां उनका कई कम उम्र की लड़कियों से संपर्क होता था। यह एक खास तरह की फिल्मों का जॉनर है, जहां वह फिल्म के सीन में तो किसी के साथ काम करते ही हैं, लेकिन फिर हमें पता चला कि वो असल में अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों के साथ इन्वॉल्व थे।

    ‘पत्नी और पति के बीच शारीरिक संबंध नहीं’
    तान्या ने फिर कहा, ‘क्योंकि असल जिंदगी में पति-पत्नी के बीच कोई तालमेल नहीं है। उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं है। पत्नी ने हमें बताया कि कई सालों से उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ है। वो अब एक ही कमरे में भी नहीं सोते हैं। दोनों एक-एक बच्चे की देखभाल करते हैं।’

    आखिर किस एक्टर की ओर तान्या ने किया इशारा?
    तान्या पुरी ने बताया कि वह एक्टर और उसकी पत्नी आज भी साथ हैं, जबकि पत्नी को पति की सारी करतूतों और हरकतों के बारे में पता है। हालांकि, कहा कि सेलिब्रिटीज के लिए अपनी शादी को तोड़ना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि वो पब्लिक फिगर होते हैं और हमेशा पब्लिक स्क्रूटनी और इमेज इशूज से जूझते हैं। अब भले ही तान्या ने इस एक्टर का नाम नहीं बताया, पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए।

  • लोला’ का बड़ा खेल बेनकाब! सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तारी, खूबसूरती के लिए 7 बार कराया..

    लोला’ का बड़ा खेल बेनकाब! सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तारी, खूबसूरती के लिए 7 बार कराया..

    लोला’ का बड़ा खेल बेनकाब! सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तारी, खूबसूरती के लिए 7 बार कराया..

    लखनऊ। लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा (50) आखिरकार पकड़ी गई। वह एक साल से लखनऊ पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस ने उसे मंगलवार रात (11 अगस्त) ओमेक्स आर-2 बिल्डिंग में छापेमारी कर पकड़ा और खुफिया एजेंसी को सौंप दिया।

    लखनऊ पुलिस ने पिछले साल उसके रैकेट से जुड़ी 2 युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। पूछताछ में लोला का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही वह अंडरग्राउंड हो गई थी।

    जांच में सामने आया था कि लोला ने जवान दिखने के लिए चेहरे, होंठ, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट की 7 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। ये सभी सर्जरी लखनऊ के डॉ. विवेक गुप्ता ने की थीं।

    अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए-

    लखनऊ के ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में 21 जून 2025 को पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। छापेमारी में उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर को गिरफ्तार किया गया। दोनों यहां अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि फ्लैट डॉक्टर विवेक गुप्ता का है।

    लोला इन दोनों युवतियों को भारत लेकर आई थी। होलिडा और नीलोफर ने पूछताछ में बताया था कि लोला कायूमोवा के जरिए उनकी मुलाकात पत्रकारपुरम और अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विवेक गुप्ता से हुई थी। डॉ. विवेक गुप्ता ने दोनों की प्लास्टिक सर्जरी की थी।

    यह उज्बेकिस्तानी लोला का पासपोर्ट है। लखनऊ में कथित पत्रकार त्रिजिन के साथ लिव-इन में रहकर उज्बेकिस्तानी लड़कियों से स्पा चलवाती थी।

    लखनऊ में ठिकाना, दिल्ली तक सर्विस

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोला ने भारत आने के लिए सितंबर 2013 में पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि लोला और डॉ. विवेक की मुलाकात थाईलैंड में हुई थी। इसके बाद विवेक ही लोला को भारत लेकर आया था। शुरुआत में उसने दिल्ली-NCR में ठिकाना बनाया। वहां एजेंटों के जरिए सेक्स रैकेट से जुड़ गई।

    इसके बाद लखनऊ में केरल के वरेनम निवासी कथित पत्रकार त्रिजिन से उसकी जान-पहचान हुई। 2014 में वह लखनऊ आ गई। त्रिजिन की मदद से स्पा सेंटर में काम करना शुरू किया। इसके बाद त्रिजिन के साथ लिव-इन में ओमेक्स आर-1 के फ्लैट नंबर 104 में रहने लगी। धीरे-धीरे उसने खुद का सेक्स रैकेट बना लिया।

    इस दौरान लोला को समझ आया कि भारत में विदेशी युवतियों की मांग है। उसने इसे अपने रैकेट का तरीका बना लिया। वह युवतियों को भारत बुलाकर अपने सेक्स रैकेट में शामिल करने लगी। उसने उज्बेकिस्तान की युवतियों से संपर्क किया और उन्हें भारत में अच्छा पैसा कमाने का लालच दिया।

    उसका रैकेट लखनऊ से दिल्ली तक चलता था। वह लड़कियों को लखनऊ और दिल्ली-NCR के स्पा सेंटर, होटल और फ्लैट में भेजती थी। रैकेट से जुड़ी लड़कियों से लोला कमीशन लेती थी। इससे उसने मोटी कमाई की। इसी पैसे से उसने ओमेक्स आर-1 में फ्लैट नंबर 1103 खरीद लिया था।