Category: Dharam

  • सावन शिवरात्रि की रात सोते क्यों नहीं हैं? 4 प्रहर की पूजा से जुड़ी है सदियों पुरानी परंपरा.?

    सावन शिवरात्रि की रात सोते क्यों नहीं हैं? 4 प्रहर की पूजा से जुड़ी है सदियों पुरानी परंपरा.?

    सावन शिवरात्रि की रात सोते क्यों नहीं हैं? 4 प्रहर की पूजा से जुड़ी है सदियों पुरानी परंपरा.?

    साल की सभी मासिक शिवरात्रि में सावन शिवरात्रि सबसे खास है. इस दिन शिवलिंग पर कांवड़ में लाया गया गंगाजल अर्पित करने, विशेष पूजा-अर्चना करने की परंपरा है. साथ ही पूरी रात जागकर 4 प्रहर की पूजा भी की जाती है. क्‍या आप जानते हैं कि सावन शिवरात्रि की रात जागरण करने और 4 प्रहर की पूजा करने के पीछे क्‍या वजह है? साथ ही आज 11 अगस्‍त 2026 को सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय क्‍या है?

    4 प्रहर क्‍या हैं?

    हिन्दू काल गणना के अनुसार, एक दिन और रात में कुल आठ प्रहर होते हैं, जिसमें दिन के 4 प्रहर और रात के 4 प्रहर होते हैं. इस तरह हर प्रहर में करीब 3 घंटे होते हैं, जिन्‍हें मिलाकर 24 घंटे बनते हैं. रात के 4 प्रहर का समय और उनके नाम.

    पहला प्रहर (प्रदोष काल): शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
    दूसरा प्रहर (निशिथ काल का पूर्व भाग): रात 9:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक
    तीसरा प्रहर (त्रियामा): रात्रि 12:00 बजे से तड़के 3:00 बजे तक
    चौथा प्रहर (उषा काल): तड़के 3:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक

    सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर की पूजा क्‍यों?

    मान्‍यता है कि सावन शिवरात्रि पर रातभर जागकर 4 प्रहर की पूजा करने से शरीर, मन और आत्‍मा की शुद्धि होती है. दरअसल, रात में शांति होती है, साथ ही व्‍यक्ति अपने अंदर के कोलाहल को भी शांत करके अपना ध्‍यान और आंतरिक ऊर्जा भगवान पर केंद्रित कर पाता है. साथ ही वह भगवान की भक्ति के लिए नींद का त्‍याग करता है. जो उसके संयम और धैर्य की परीक्षा है.

    धार्मिक मान्‍यता है कि सावन शिवरात्रि की रात में जागकर की गई पूजा का कई गुना ज्‍यादा फल मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

    सावन शिवरात्रि 2026 के 4 प्रहर पूजा मुहूर्त

    द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त को सुबह 04:53 बजे आरंभ होगी और 12 अगस्त को देर रात 01:52 बजे खत्म होगी. चूंकि सावन शिवरात्रि के दिन महाशिवरात्रि की तरह रात्रि के चारों प्रहर में पूजा की जाती है, जो कि 11 अगस्‍त की रात को ही मिल रहे हैं. इसलिए 11 अगस्‍त को सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है. इसके 4 प्रहर पूजा मुहूर्त –

    प्रथम प्रहर की पूजा- शाम 07:04 बजे से रात 09:45 बजे तक

    द्वितीय प्रहर की पूजा- रात 09:45 बजे से रात 12:26 बजे तक

    तृतीय प्रहर की पूजा- रात 12:26 बजे से सुबह 03:07 बजे तक

    चतुर्थ प्रहर की पूजा- सुबह 03:07 बजे से सुबह 05:49 बजे तक

    किस प्रहर में कैसी पूजा?

    प्रथम प्रहर (प्रदोष काल) : रात के पहले प्रहर में सावन शिवरात्रि की रात शिवलिंग पर कच्‍चा दूध अर्पित करें. मान्‍यता है कि ऐसा करने से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है.

    दूसरा प्रहर (निशिथ काल का पूर्व भाग): दूसरे प्रहर में शिवलिंग पर दही अर्पित करें. ऐसा करने से धन-ऐश्‍वर्य मिलता है. साथ ही संतान सुख प्राप्‍त होता है.

    तीसरा प्रहर (त्रियामा): तीसरे प्रहर में शिवलिंग पर गाय का घी अर्पित करें. ऐसा करने से बीमारियां दूर होती हैं, आरोग्‍य का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही पाप नष्‍ट करने और आध्‍यात्मिक ऊर्जा पाने के लिए भी यह कारगर है.

    चौथा प्रहर (उषा काल): सुबह के इस प्रहर में शिवलिंग पर शहद या शक्‍कर अर्पित करें. इससे वाणी का प्रभाव और कोमलता बढ़ती है. जीवन में मिठास बढ़ती है. जो लोग कर्ज से परेशान हैं, उन्‍हें इस प्रहर की पूजा में कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें.

    सावन शिवरात्रि जल टाइम

    सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय बहुत ज्‍यादा सर्च किया जाता है. कई किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद पवित्र तीर्थों से लाए गए गंगाजल को शुभ मुहूर्त में शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है. इस साल सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक की कुल अवधि सुबह 04:54 बजे से देर रात 01:52 बजे तक है. इसमें 3 शुभ मुहूर्त प्रमुख हैं.

    सर्वोत्तम ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:23 से 06:00 बजे तक
    अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:58 बजे तक
    निशिता काल (रात्रि पूजा): रात 11:59 से 12:43 बजे तक

    Disclaimer-यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं व पौराणिक परंपराओं पर आधारित है.

  • रात भर करवटें बदलते हैं आप? विदुर जी ने बताईं वो 5 गलतियां, जो रातों-रात उड़ा देती हैं नींद

    रात भर करवटें बदलते हैं आप? विदुर जी ने बताईं वो 5 गलतियां, जो रातों-रात उड़ा देती हैं नींद

    रात भर करवटें बदलते हैं आप? विदुर जी ने बताईं वो 5 गलतियां, जो रातों-रात उड़ा देती हैं नींद

    महाभारत के समय महात्मा विदुर को अपनी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के लिए जाना जाता था. उनकी कही बातें आज के दौर में भी बिल्कुल सटीक बैठती हैं. महाभारत काल में जब राजा धृतराष्ट्र अपने मन की अशांति के कारण परेशान थे, तब उन्होंने विदुर जी से पूछा था कि इंसान की नींद किन वजहों से उड़ जाती है.

    तब महात्मा विदुर ने नीति शास्त्र में ऐसी 5 परिस्थितियों का जिक्र किया था, जो इंसान का दिमागी सुकून छीन लेती हैं. अगर कोई व्यक्ति इन बातों को समझ ले, तो वह अपने जीवन में तनाव और चिंता से काफी हद तक बच सकता है.

    कामुकता और अनियंत्रित वासना

    महात्मा विदुर के अनुसार जब किसी इंसान के दिमाग पर कामुकता या वासना हावी हो जाती है, तो उसकी रातों की नींद गायब हो जाती है. ऐसा व्यक्ति हर वक्त उसी सोच में डूबा रहता है. वासना के हावी होने से इंसान का मन कभी शांत नहीं रह पाता है.

    उसके सोचने समझने की क्षमता कम होने लगती है. मन की यह चंचलता और बेचैनी उसे पूरी रात सोने नहीं देती. इंसान अपनी इन इच्छाओं के चक्कर में दिन रात खुद को थकाता रहता है.

    ताकतवर इंसान से दुश्मनी का डर

    विदुर जी ने बताया कि अगर किसी कमजोर व्यक्ति की दुश्मनी अपने से बहुत ज्यादा शक्तिशाली इंसान से हो जाए, तो उसकी नींद उड़ जाती है. उसे हर पल यही डर सताता रहता है कि सामने वाला उस पर कब हमला कर दे.

    अनहोनी का यह खौफ उसके दिमाग में हर समय चलता रहता है. इस डर और असुरक्षा के कारण वह रात भर करवटें बदलता रहता है. भय से भरा मन इंसान को कभी चैन की नींद सोने नहीं देता है.

    सब कुछ खो देने का डर और चोरी का भय

    जब कोई इंसान बहुत सारी धन दौलत जमा कर लेता है या उसकी तरक्की हो जाती है, तो उसे उसे खोने का डर सताने लगता है. जिस व्यक्ति के पास चोरों का डर होता है, वह रात भर जागकर अपने धन की चिंता करता रहता है.

    उसे हर आहट पर लगता है कि कोई उसकी संपत्ति चुराने आ रहा है. महात्मा विदुर कहते हैं कि ज्यादा धन का मोह और उसे खोने का डर इंसान की सुख शांति को पूरी तरह से निगल जाता है.

    चोरी की भावना या गलत नीयत

    महात्मा विदुर के अनुसार जो व्यक्ति किसी दूसरे की चीज या धन हड़पने की नीयत रखता है, वह कभी शांति से नहीं सो सकता. किसी दूसरे का हक मारने या चोरी करने की योजना बनाने वाला इंसान हमेशा मानसिक तनाव में रहता है.

    उसका दिमाग लगातार यही साजिश रचने में लगा रहता है कि काम को कैसे अंजाम दिया जाए. इस तरह का आपराधिक और गलत विचार इंसान के मन को अंदर ही अंदर बेचैन रखता है और उसकी नींद छीन लेता है.

    बीमारी और शारीरिक पीड़ा

    नींद न आने का पांचवां और सबसे बड़ा कारण इंसान का बीमार होना या किसी शारीरिक कष्ट से गुजरना है. जब शरीर किसी रोग की चपेट में आता है या इंसान अंदर से कमजोर हो जाता है, तो उसे रात में आराम नहीं मिलता.

    बीमारी का दर्द और उससे जुड़ी चिंता इंसान को रात भर जगाए रखती है. विदुर जी के अनुसार एक स्वस्थ शरीर ही चैन की नींद का आधार होता है. बीमार व्यक्ति का मन और शरीर दोनों ही अशांत रहते हैं.

    डिस्क्लेमर: यह लेख महाभारत के विदुर नीति और धार्मिक पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है. इसे केवल पाठकों तक जीवन प्रबंधन और जीवन शैली से जुड़ी पौराणिक जानकारियों को पहुंचाने के उद्देश्य से लिखा गया है.

  • सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ सभी ग्रह दोष करेंगे दूर, चुपके से कर लें 5 अचूक शक्तिशाली उपाय!..

    सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ सभी ग्रह दोष करेंगे दूर, चुपके से कर लें 5 अचूक शक्तिशाली उपाय!..

    सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ सभी ग्रह दोष करेंगे दूर, चुपके से कर लें 5 अचूक शक्तिशाली उपाय!..

    Sawan Shivratri 2026: इस साल 11 अगस्त 2026 को मंगलवार के दिन सावन शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा. सावन शिवरात्रि का व्रत रखने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और जीवन के बड़े से बड़े कष्टों को दूर करते हैं. इस लेख में आइए उन 5 शक्तिशाली उपायों के बारे में जानें जिनको करने से सभी ग्रह के दोषों से मुक्ति मिलती है और कालसर्प दोष से लेकर मानसिक-आर्थिक दिक्कतें कोसों दूर हो जाती हैं.

    शमी पत्र और अक्षत का उपाय

    सावन शिवरात्रि पर शिव जी को जल अर्पित करें. इसके अलावा 5 या 11 शमी के पत्ते और अक्षत शिवलिंग पर चढ़ाएं. इस एक उपाय को करने से एक साथ शिव जी और शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त होगी. इस उपाय को करने से ग्रह दोष दूर होगा और धन प्राप्ति हो सकती है.

    महामृत्युंजय मंत्र का जाप

    सावन शिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग के सामने बैठ जाएं. इसके बाद ध्यान करते हुए 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी कर सकते हैं. इस उपाय को शाम के समय करने से कालसर्प दोष, पितृ दोष के साथ ही अकाल मृत्यु का भय दूर होता है. लंबी बीमारी भी ठीक हो जाती है.

    धतूरा और भांग शिव जी को चढ़ाएं

    सावन शिवरात्रि की पूजा करें और शिव जी को धतूरा, भांग और मदार के फूल चढ़ाएं. इस एक उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जा, भय और गुप्त शत्रुओं का नाश होता है. इस उपाय से जीवन में स्थिरता आती है.

    नंदी जी के कान में करें प्रार्थना

    सावन शिवरात्रि पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर अपना मुख करके शिव जी की पूजा करें और वहीं विराजमान नंदी महाराज को प्रणाम करें. इसके बाद नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना को कहें. इसके बाद जरूरतमंदों के बीच गरीबों को अन्न, वस्त्र और काले तिल का दान करें. इस उपाय को करने से शिव जी अति प्रसन्न होंगे और मनोकामना को पूर्ण करेंगे. इस उपाय से पाप और दरिद्रता का नाश होने लगता है.

    पंचामृत और बेलपत्र का उपाय

    सावन शिवरात्रि पर तांबे के लोटे से गंगाजल लें और उसमें मिश्रित शुद्ध जल, दूध, दही, घी, शहद व शक्कर मिलाकर पंचामृत बना लें. इसके बाद इसे शिवलिंग पर अर्पित करें. अब  11 या 21 साफ और साबूत बेलपत्र भी चढ़ा दें और मन ही मन अपनी मनोकामना को दोहराएं. मनोकामना पूरी होगी, मानसिक तनाव दूर होगा और मन शांत होगा. कुंडली में चंद्रमा और सभी नवग्रह शुभ प्रभाव देंगे.

    (डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है.

  • हरियाली अमावस्या कब है? इस बार सूर्य ग्रहण का साया, जानें तारीख, सूतक काल और पूजा के नियम…

    हरियाली अमावस्या कब है? इस बार सूर्य ग्रहण का साया, जानें तारीख, सूतक काल और पूजा के नियम…

    हरियाली अमावस्या कब है? इस बार सूर्य ग्रहण का साया, जानें तारीख, सूतक काल और पूजा के नियम…

    हरियाली अमावस्‍या बेहद खास है. प्रकृति की रक्षा के इस पर्व के दिन भगवान शिव की पूजा करने और पितरों का तर्पण करने का विधान है. लेकिन इस साल इसी अमावस्‍या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है. हिंदू धर्म में ग्रहण काल और उसके सूतक में पूजा-पाठ, शुभ कार्य वर्जित होते हैं. लिहाजा लोग उलझन में हैं कि ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल कब से कब तक होगा और पूजा-पाठ, स्‍नान-दान कब कैसे किया जाए? आइए जानते हैं 12 अगस्‍त 2026 को पड़ रही अमावस्‍या और सूर्य ग्रहण से जुड़े सारे सवालों के जवाब.

    हरियाली अमावस्या कब है?

    साल 2026 में श्रावण मास की अमावस्‍या तिथि द्रिक पंचांग के अनुसार 11 व 12 अगस्‍त की देर रात 01:52 बजे से प्रारंभ होगी और 12 अगस्‍त की रात 11:06 बजे तक रहेगी. लिहाजा 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है.

    …इसलिए भी खास है ये दिन

    हरियाली अमावस्‍या इस साल इसलिए भी विशेष है क्‍योंकि इसी दिन 12 अगस्त 2026  को पूर्ण सूर्य ग्रहण भी लग रहा है.

    सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

    भारतीय समय के अनुसार, 12 अगस्‍त 2026 का सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर समाप्‍त होगा. करीब 7 घंटे के इस ग्रहण का पीक रात 11 बजकर 17 मिनट पर होगा.

    भारत में ग्रहण दिखेगा?

    भारत में साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा. लिहाजा इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. वरना हिंदू धर्म-शास्‍त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले लग जाता है और ग्रहण खत्‍म होने के साथ ही समाप्‍त होता है.

    हरियाली अमावस्या के अनुष्‍ठानों पर क्‍या असर?

    चूंकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और सूतक काल भी नहीं माना जाएगा, लिहाजा हरियाली अमावस्‍या के दिन स्‍नान-दान, पितृ तर्पण, पौधारोपण और शिव पूजा जैसे तमाम अनुष्‍ठानों पर कोई असर नहीं होगा. बिना रुकावट के ये सारे कार्य किए जा सकेंगे.

    सूर्य ग्रहण और अमावस्या साथ होने पर क्या करें?

    सूर्य ग्रहण और अमावस्‍या दोनों एक साथ पड़ें तो इस दिन का महत्‍व बढ़ जाता है. लिहाजा अपनी सामर्थ्‍य अनुसार जरूरतमंदों को दान करें. जितना ज्‍यादा संभव हो सके मंत्र जाप करें, भगवान का ध्‍यान करें.

    वहीं गलती से भी तामसिक चीजों का सेवन न करें, किसी का अपमान न करें, मन में नकारात्‍मक विचार न लाएं. कोई भी अनैतिक कार्य न करें. हरियाली अमावस्‍या के दिन किसी भी पौधे को नुकसान पहुंचाने की भारी भूल न करें.

    (Disclaimer-यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग परंपराओं पर आधारित है. अलग-अलग स्थानों और पंचांगों के अनुसार नियम व मुहूर्त में अंतर हो सकता है.)

  • रामदरबार की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए? जानिए सही दिशा, पूजा के नियम और वास्तु मान्यताएं..

    रामदरबार की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए? जानिए सही दिशा, पूजा के नियम और वास्तु मान्यताएं..

    रामदरबार की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए? जानिए सही दिशा, पूजा के नियम और वास्तु मान्यताएं..

    Ram Darbar Vastu Tips: सनातन परंपरा में रामदरबार की तस्वीर को आदर्श परिवार, मर्यादा, प्रेम और धर्म का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यदि रामदरबार की तस्वीर उचित स्थान और सही दिशा में स्थापित की जाए तो घर में सकारात्मक वातावरण, पारिवारिक सौहार्द और सुख-शांति बनी रहने की मान्यता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े प्रमुख वास्तु नियम।

    रामदरबार की तस्वीर का धार्मिक महत्व

    रामदरबार की तस्वीर में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान एक साथ विराजमान होते हैं। यह चित्र परिवार में प्रेम, सम्मान, कर्तव्य और एकता का संदेश देता है। ऐसी मान्यता है कि नियमित श्रद्धा और भक्ति के साथ रामदरबार की पूजा करने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

    किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है?

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार रामदरबार की तस्वीर पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाना शुभ माना जाता है। कई परंपराओं में सलाह दी जाती है कि तस्वीर इस प्रकार स्थापित हो कि पूजा करते समय श्रद्धालु का मुख पूर्व दिशा की ओर रहे।

    कैसी होनी चाहिए रामदरबार की तस्वीर?

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसी तस्वीर शुभ मानी जाती है जिसमें:

    • भगवान श्रीराम मध्य में विराजमान हों।
    • माता सीता उनके बाईं ओर हों।
    • लक्ष्मण दाईं ओर खड़े दिखाई दें।
    • हनुमान जी भगवान श्रीराम के चरणों में सेवा भाव से उपस्थित हों।

    ऐसी तस्वीर को परिवार में प्रेम, अनुशासन और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है।

    पूजा करते समय रखें इन बातों का ध्यान

    • प्रतिदिन श्रद्धा के साथ दीपक या दीप प्रज्वलित करें।
    • इच्छा और परंपरा के अनुसार राम नाम का स्मरण या हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
    • पूजा स्थल की साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।

    पुरानी या क्षतिग्रस्त तस्वीर का क्या करें?

    यदि रामदरबार की तस्वीर फट जाए, रंग फीका पड़ जाए या वह उपयोग योग्य न रहे, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उसका सम्मानपूर्वक विसर्जन या उचित विधि से विस्थापन करना चाहिए। क्षतिग्रस्त धार्मिक चित्रों को अनादर की स्थिति में नहीं रखना चाहिए।

    इन स्थानों पर लगाने से बचने की सलाह

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार रामदरबार की तस्वीर को दक्षिण दिशा, शयनकक्ष, रसोई, सीढ़ियों के नीचे या बाथरूम के समीप लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। पूजा कक्ष या बैठक (लिविंग रूम) को इसके लिए अधिक उपयुक्त स्थान माना जाता है।

    ध्यान रखें

    वास्तु और धार्मिक मान्यताएं विभिन्न परंपराओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात श्रद्धा, स्वच्छता और सकारात्मक भाव के साथ पूजा करना है। यदि आपके परिवार की कोई विशेष परंपरा है, तो उसी के अनुसार पूजा करना उचित माना जाता है।

  • शिवलिंग पर कौन-से फल अर्पित करें और किनसे बचें? जानिए धार्मिक मान्यताएं और पूजा के जरूरी नियम..

    शिवलिंग पर कौन-से फल अर्पित करें और किनसे बचें? जानिए धार्मिक मान्यताएं और पूजा के जरूरी नियम..

    शिवलिंग पर कौन-से फल अर्पित करें और किनसे बचें? जानिए धार्मिक मान्यताएं और पूजा के जरूरी नियम..

    Sawan Shiv Puja: सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु जलाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। हालांकि धार्मिक परंपराओं में कुछ ऐसे फल भी बताए गए हैं, जिन्हें शिवलिंग पर अर्पित करने से बचने की सलाह दी जाती है। अलग-अलग क्षेत्रों और संप्रदायों में इन मान्यताओं में अंतर हो सकता है।

    इन फलों को अर्पित करने से बचने की मान्यता

    नारियल

    कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर नारियल या नारियल का पानी अर्पित नहीं किया जाता। कई परंपराओं में इसे वर्जित माना गया है, हालांकि इस विषय में स्थानीय परंपराएं अलग हो सकती हैं।

    जामुन

    कुछ मान्यताओं में जामुन को शिवलिंग पर अर्पित करने की सलाह नहीं दी जाती। इसलिए पूजा के समय श्रद्धालु अन्य फलों का चयन करना उचित मानते हैं।

    अनार

    कुछ धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनार का फल शिवलिंग पर अर्पित नहीं किया जाता। हालांकि कुछ मान्यताओं में अनार के रस से अभिषेक का उल्लेख मिलता है।

    केला

    कुछ क्षेत्रों में ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर केला अर्पित नहीं करना चाहिए। हालांकि यह मान्यता सभी परंपराओं में समान रूप से स्वीकार नहीं की जाती।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    • शिवलिंग पर हमेशा ताजे, साफ और साबुत फल ही अर्पित करें।
    • कटे, खराब या सड़े हुए फल पूजा में उपयोग करने से बचें।
    • पूजा सामग्री श्रद्धा, स्वच्छता और विधि-विधान के साथ अर्पित करें।

    कौन-से फल शुभ माने जाते हैं?

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर सेब, बेर और धतूरा अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कई श्रद्धालु भगवान शिव को रुद्राक्ष का फल भी समर्पित करते हैं।

    ध्यान रखें

    भगवान शिव की पूजा में सबसे महत्वपूर्ण श्रद्धा, भक्ति और सात्विक भाव को माना गया है। पूजा की विधि और अर्पित की जाने वाली सामग्री को लेकर विभिन्न धार्मिक परंपराओं और स्थानीय मान्यताओं में भिन्नता हो सकती है। इसलिए अपने परिवार की परंपरा या योग्य आचार्य के मार्गदर्शन का पालन करना उचित माना जाता है।

  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय कौन-सा मंत्र बोलें? जानिए सही विधि, जरूरी नियम और पूजा का महत्व..

    शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय कौन-सा मंत्र बोलें? जानिए सही विधि, जरूरी नियम और पूजा का महत्व..

    शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय कौन-सा मंत्र बोलें? जानिए सही विधि, जरूरी नियम और पूजा का महत्व..

    Sawan Shiv Puja: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि जल अर्पित करते समय उचित मंत्रों का जाप और सही विधि का पालन किया जाए तो पूजा का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

    जल चढ़ाते समय करें इस मंत्र का जाप

    1. ॐ नमः शिवाय

    ॥ ॐ नमः शिवाय ॥

    यह भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र माना जाता है। जलाभिषेक के दौरान इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से मन को शांति मिलती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।

    2. महामृत्युंजय मंत्र

    ॥ ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

    धार्मिक मान्यता है कि यह मंत्र स्वास्थ्य, दीर्घायु और मानसिक शक्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। विशेष रूप से बीमारी, भय या संकट के समय श्रद्धा के साथ इसका जाप किया जाता है।

    शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही विधि

    • जलाभिषेक करते समय शांत मन और श्रद्धा का भाव रखें।
    • जल को हमेशा धीमी और पतली धारा में अर्पित करें।
    • जल चढ़ाने के लिए तांबे, पीतल या चांदी के पात्र का उपयोग करना शुभ माना जाता है।
    • परंपरागत मान्यताओं के अनुसार तांबे के पात्र में दूध भरकर शिवलिंग पर अर्पित करने से बचने की सलाह दी जाती है।
    • सावन के सोमवार पर जल के साथ बेलपत्र भी अर्पित करें, क्योंकि इसे भगवान शिव का प्रिय पत्र माना गया है।

    जलाभिषेक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

    • पारंपरिक मान्यता के अनुसार शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करना शुभ माना जाता है।
    • जलाभिषेक करते समय संभव हो तो बैठकर या थोड़ा झुककर जल चढ़ाएं।
    • पूजा के दौरान स्वच्छता, श्रद्धा और संयम का विशेष ध्यान रखें।

    धार्मिक मान्यता

    मान्यता है कि सावन में विधि-विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक करने और मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। हालांकि विभिन्न परंपराओं और संप्रदायों में पूजा की विधि में कुछ अंतर हो सकता है।

  • तुलसी पौधे के पास इन चीजों की मौजूदगी घर में बढ़ा सकती है नेगेटिविटी, वास्तु में बताई गई है मनाही

    तुलसी पौधे के पास इन चीजों की मौजूदगी घर में बढ़ा सकती है नेगेटिविटी, वास्तु में बताई गई है मनाही

    तुलसी पौधे के पास इन चीजों की मौजूदगी घर में बढ़ा सकती है नेगेटिविटी, वास्तु में बताई गई है मनाही

    सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष स्थान है। भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण इसे हरिप्रिया भी कहा जाता है। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में इसका पौधा रखना शुभता का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। तुलसी के पास कुछ चीजें रखना धार्मिक और वास्तु दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    कूड़ेदान से दूरी

    तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। इसके अलावा आसपास किसी तरह की गंदगी भी नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है और घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

    जूते चप्पल न रखें

    तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है, इसलिए इसके पास जूते चप्पल रखने से बचना चाहिए। अगर तुलसी का पौधा मुख्य द्वार के पास रखा है, तो उसके आसपास भी फुटवियर रखने को उचित नहीं माना जाता। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार ऐसा करने से पूजा स्थल की पवित्रता प्रभावित हो सकती है।

    कांटेदार पौधे

    तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है। वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसे पौधे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा कर सकते हैं। इसलिए तुलसी के साथ दूसरे पौधे रखते समय भी उनकी प्रकृति का ध्यान रखना चाहिए।

    कबाड़ न जमा करें

    तुलसी के आसपास पुराने और बेकार सामान का ढेर लगाने से भी बचना चाहिए। घर में किसी कोने में रखा कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे वाली जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना बेहतर माना जाता है।

    सफाई का सामान न रखें

    तुलसी के पास झाड़ू, पोछा, डस्टबिन या सफाई में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखना भी वर्जित बताया है। मान्यता है कि इससे तुलसी की पवित्रता प्रभावित होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति में बाधा आती है। तुलसी की नियमित पूजा करने के साथ उसके आसपास की जगह की सफाई का भी ध्यान रखें। स्वच्छ और व्यवस्थित स्थान पर तुलसी का पौधा रखना घर में शुभता बनाए रखने में सहायक होता है।

  • बारिश के पानी से जुड़े ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं हालात, धन-सेहत से जुड़ी परेशानियों के लिए करें ये काम

    बारिश के पानी से जुड़े ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं हालात, धन-सेहत से जुड़ी परेशानियों के लिए करें ये काम

    बारिश के पानी से जुड़े ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं हालात, धन-सेहत से जुड़ी परेशानियों के लिए करें ये काम

    सावन के महीने में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश मौसम को खुशनुमा बनाती है और सूखे धरती को राहत देकर उसे हरा-भरा करती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बारिश के पानी को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि बरसात के साफ पानी को जमा करके किए गए कुछ उपायों से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। तो चलिए जानते हैं बारिश के पानी से जुड़े कुछ आसान उपाय।

    आर्थिक स्थिति से राहत का उपाय

    अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो बारिश के पानी से जुड़ा यह उपाय कर सकते हैं। इसके लिए बारिश का पानी मिट्टी के घड़े या तांबे के बर्तन में इकट्ठा करें। बर्तन में रखें इस पानी में एक चुटकी हल्दी मिला दें। अब इसे घर की उत्तर दिशा में रख दें। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 11 दिनों तक सुबह और शाम इसके पास दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं।

    अच्छी सेहत के लिए उपाय

    हालांकि, बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह और सही इलाज लेना जरूरी है। लेकिन अगर परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा है तो बारिश पानी का यह उपाय राहत दे सकता है। इसे स्टील या तांबे के बर्तन में रखकर भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद शिवलिंग पर यह जल अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिलने की मान्यता है।

    इस उपाय से चंद्रमा को करें मजबूत

    ज्योतिष में कमजोर चंद्रमा को मानसिक अशांति, अनिद्रा और आत्मविश्वास में कमी से जोड़ा जाता है। इसके लिए बारिश का पानी हरे रंग की कांच की बोतल में भरकर घर के किसी शांत स्थान पर रख सकते हैं। इसे पूरे साल स्टोर करके रखने की मान्यता है। इसके बाद आने वाले साल में पुराने पानी की जगह फिर से बारिश का नया पानी भरने की मान्यता है।

    साफ पानी का करें इस्तेमाल

    बारिश के पानी से जुड़े ये आसान उपाय ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इन उपायों के लिए हमेशा साफ और स्वच्छ बारिश के पानी का ही इस्तेमाल करें।

  • 11 या 12 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल समय..

    11 या 12 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल समय..

    11 या 12 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल समय..

    साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सावन शिवरात्रि के अगले दिन यानी श्रावण अमावस्या पर लगने जा रहा है। इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को इस तरह से ढकता है जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहता है और अंदर का हिस्सा पूरी तरह से ढक जाता है। जिससे सूर्य के चारों ओर एक चमकती हुई अंगूठी या छल्ले जैसी आकृति बन जाती है। चलिए जानते हैं ये सूर्य ग्रहण कब और कहां-कहां लगने जा रहा है।

    सूर्य ग्रहण 2026 तारीख और समय (Surya Grahan 2026 Date And Timing)

    साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 12 अगस्त 2026 की रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी और समापन सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। ये ग्रहण लगभग साढ़े 7 घंटे लगा रहेगा। पंचांग अनुसार यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगने जा रहा है।

    12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

    12 अगस्त का सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में अधिकांश यूरोपीय देशों कनाडा, रूस का उत्तर पूर्वी क्षेत्र और में दिखाई देगा। तो वहीं खग्रास रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक उत्तरी स्पेन, पुर्तगाल के सुधार उत्तर पूर्वी क्षेत्र में दिखेगा। जबकि खंड ग्रास के रूप में फ्रांस, ब्रिटेन और यूरोप के अधिकतर देशों में दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा।

    सूर्य ग्रहण का सूतक काल समय

    सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। लेकिन 12 अगस्त के सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये ग्रहण भारत से दिखाई नहीं दे रहा है। यह केवल वहां मान्य होता है जहां ग्रहण प्रत्यक्ष दिखाई देता है।

    सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

    सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। सिलाई-कढ़ाई, चाकू-कैंची यानी काटने-छीलने वाले काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। ग्रहण के दौरान भोजन भी नहीं करना चाहिए। भारी काम करने से बचना चाहिए।