Category: Dharam

  • हरियाली तीज पर कर लें ये एक खास उपाय, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार और दूर होंगे मनमुटाव..

    हरियाली तीज पर कर लें ये एक खास उपाय, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार और दूर होंगे मनमुटाव..

    हरियाली तीज पर कर लें ये एक खास उपाय, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार और दूर होंगे मनमुटाव..

    हरियाली तीज का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, सुख और आपसी सामंजस्य की कामना से जुड़ा माना जाता है। अगर पति-पत्नी के बीच किसी वजह से मनमुटाव या तनाव चल रहा है, तो हरियाली तीज पर एक विशेष उपाय करने की मान्यता है। तो चलिए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में, जिससे पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम होने और प्यार व आपसी तालमेल बढ़ने की मान्यता है।

    हरियाली तीज का महत्व

    सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। हरियाली तीज का व्रत रखने और विधि-विधान से आराधना से वैवाहिक जीवन सुखी रहने की मान्यता है। वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने और शादी में आने वाली अड़चनों को दूर करने की कामना से यह व्रत करती हैं। यह पर्व खासतौर पर उत्तर और पश्चिम भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी ।

    दांपत्य जीवन के लिए उपाय

    कई बार बिना वजह ही पति-पत्नी के बीच अचानक मनमुटाव, गलतफहमियां और तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में हरियाली तीज के दिन किए जाने वाले इस उपाय को दांपत्य जीवन में प्यार बनाए रखने में लाभकारी बताया है।

    कपूर और लौंग का उपाय

    हरियाली तीज के दिन सूर्यास्त के समय भीमसेनी कपूर का एक टुकड़ा लें और उसे शिव जी के सामने रख दें। इसके बाद 7 साबुत लौंग लें। ध्यान रखें कि लौंग के फूल खंडित न हों। सातों लौंग को दाहिने हाथ में लेकर महादेव और मां पार्वती से दांपत्य जीवन में प्रेम, आपसी समझ, सुख और शांति की कामना करें।

    मंत्र का करें जाप

    इसके साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का 11 माला जाप करें। मंत्र जाप पूरा होने के बाद सातों लौंग को भीमसेनी कपूर के ऊपर रखकर उसे प्रज्वलित कर दें।

    नकारात्मकता होगी दूर

    कपूर और लौंग के धुआं पूरे घर में दिखाने से वातावरण की नकारात्मकता दूर होती है। कपूर पूरी तरह बुझ जाने के बाद थोड़ा जल हाथ में लेकर उसे दीपक की ओर घुमाएं और फिर जल को जमीन पर अर्पित कर दें। अंत में महादेव से परिवार के सुख शांति और दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना करें। इसके बाद पांच बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

  • बारिश के पानी से जुड़े ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं हालात, धन-सेहत से जुड़ी परेशानियों के लिए करें ये काम..

    बारिश के पानी से जुड़े ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं हालात, धन-सेहत से जुड़ी परेशानियों के लिए करें ये काम..

    बारिश के पानी से जुड़े ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं हालात, धन-सेहत से जुड़ी परेशानियों के लिए करें ये काम..

    सावन के महीने में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश मौसम को खुशनुमा बनाती है और सूखे धरती को राहत देकर उसे हरा-भरा करती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बारिश के पानी को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि बरसात के साफ पानी को जमा करके किए गए कुछ उपायों से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। तो चलिए जानते हैं बारिश के पानी से जुड़े कुछ आसान उपाय।

    आर्थिक स्थिति से राहत का उपाय

    अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो बारिश के पानी से जुड़ा यह उपाय कर सकते हैं। इसके लिए बारिश का पानी मिट्टी के घड़े या तांबे के बर्तन में इकट्ठा करें। बर्तन में रखें इस पानी में एक चुटकी हल्दी मिला दें। अब इसे घर की उत्तर दिशा में रख दें। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, 11 दिनों तक सुबह और शाम इसके पास दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं।

    अच्छी सेहत के लिए उपाय

    हालांकि, बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह और सही इलाज लेना जरूरी है। लेकिन अगर परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा है तो बारिश पानी का यह उपाय राहत दे सकता है। इसे स्टील या तांबे के बर्तन में रखकर भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद शिवलिंग पर यह जल अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिलने की मान्यता है।

    इस उपाय से चंद्रमा को करें मजबूत

    ज्योतिष में कमजोर चंद्रमा को मानसिक अशांति, अनिद्रा और आत्मविश्वास में कमी से जोड़ा जाता है। इसके लिए बारिश का पानी हरे रंग की कांच की बोतल में भरकर घर के किसी शांत स्थान पर रख सकते हैं। इसे पूरे साल स्टोर करके रखने की मान्यता है। इसके बाद आने वाले साल में पुराने पानी की जगह फिर से बारिश का नया पानी भरने की मान्यता है।

    साफ पानी का करें इस्तेमाल

    बारिश के पानी से जुड़े ये आसान उपाय ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इन उपायों के लिए हमेशा साफ और स्वच्छ बारिश के पानी का ही इस्तेमाल करें।

  • नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय ला सकता है घर में बरकत, दूर होगी पैसों की तंगी और बनी रहेगी सकारात्मकता..

    नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय ला सकता है घर में बरकत, दूर होगी पैसों की तंगी और बनी रहेगी सकारात्मकता..

    नमक-लौंग का ये छोटा सा उपाय ला सकता है घर में बरकत, दूर होगी पैसों की तंगी और बनी रहेगी सकारात्मकता..

    आजकल हर कोई अच्छी जिंदगी जानी चाहता है, जिसके लिए अच्छी कमाई की जरूरत होती है। बहुत बार लोग पैसा तो कमा लेते हैं, लेकिन वो कहां जाता पता ही नहीं चलता। अगर अच्छी कमाई के बावजूद घर में पैसा टिक नहीं रहा या बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक नमक और लौंग का उपाय भी है, जिसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है। जानिए इस उपाय के बारे में।

    नमक और लौंग का महत्व

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ऊर्जा का असर परिवार की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मान्यता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद करता है, जबकि लौंग की सुगंध घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का प्रतीक मानी जाती है।

    ऐसे करें यह उपाय

    इस उपाय के लिए एक कांच की कटोरी लें और उसमें थोड़ा-सा मोटा नमक भर दें। अब उसमें चार या पांच लौंग रखकर घर के किसी ऐसे कोने में रखें, जहां वह सुरक्षित रहे। कई लोग इस उपाय को घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए अपनाते हैं।

    क्या है मान्यता?

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से घर में नकारात्मकता कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार, धन की आवक और घर में सुख-शांति बनी रहने में मदद मिल सकती है। साथ ही लौंग की खुशबू से घर का वातावरण भी ताजगी भरा महसूस होता है।

    बाथरूम के लिए भी उपाय

    अगर बाथरूम से जुड़ा कोई वास्तु दोष माना जाता है, तो वहां एक कटोरी में क्रिस्टल नमक भरकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि समय-समय पर उस नमक को बदलते रहें। मान्यता है कि इससे वहां की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और वातावरण अधिक संतुलित बना रहता है।

  • मेन गेट के पास जूते-चप्पल रखने की गलती तो नहीं कर रहे, जानिए शू रैक की क्या है सही दिशा..?

    मेन गेट के पास जूते-चप्पल रखने की गलती तो नहीं कर रहे, जानिए शू रैक की क्या है सही दिशा..?

    घर के मुख्य द्वार पर बिखरे जूते-चप्पल निगेटिव ऊर्जा और कंगाली लाते हैं, इसलिए वास्तु के अनुसार शू रैक को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है.

    मेन गेट के पास जूते-चप्पल रखने की गलती तो नहीं कर रहे, जानिए शू रैक की क्या है सही दिशा..?

    घर का मेन गेट सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता है. वास्तु की मानें तो इसी रास्ते से घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी आती है. पर हममें से ज्यादातर लोग क्या करते हैं, जैसे ही घर लौटे, दरवाजे के पास ही जूते-चप्पल उतार दिए या वहीं शू रैक पर रख दिया. 

    सच कहें तो ये छोटी-सी आदत आपके घर का बजट और शांति दोनों बिगाड़ सकती है. दरवाजे पर बिखरे जूते-चप्पल घर में नेगेटिविटी लाते हैं, जिससे पैसे की तंगी और फालतू का दिमागी तनाव बढ़ने लगता है.

    मेन गेट पर जूते-चप्पल क्यों नहीं फेंकने चाहिए?

    हमारे बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि घर की चौखट को साफ-सुथरा रखना चाहिए. वास्तु में भी मेन गेट को बहुत पवित्र माना गया है, क्योंकि यहीं से खुशियां घर के भीतर आती हैं.

    अब सोचिए, जहां जूते-चप्पल का ढेर लगा होगा, वहां भला अच्छी वाइब्स कैसे आएंगी. दरवाजे पर गंदगी रहेगी तो घर के लोगों में छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन और किचकिच बढ़ेगी. इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि जहां बेतरतीब जूते फैले रहते हैं, वहां बरकत कभी नहीं रुकती.

    शू रैक किस कोने में रखना सही रहेगा?

    अगर घर में शू रैक रखना ही है, तो उसकी जगह सही चुनना बहुत जरूरी है. वास्तु के हिसाब से शू रैक के लिए घर का पश्चिम या उत्तर-पश्चिम वाला कोना सबसे बढ़िया होता है. 

    आप चाहें तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी सेट कर सकते हैं. इन जगहों पर जूते रखने से घर के माहौल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता. बस एक बात का खास ख्याल रखें, उत्तर-पूर्व में भूलकर भी जूते न रखें, ये जगह पूजा-पाठ और भगवान के ध्यान के लिए होती है.

    इन जगहों पर शू रैक रखा तो होगी बड़ी गड़बड़

    घर की कुछ जगहें ऐसी हैं जहां जूते-चप्पल का नामो-निशान भी नहीं होना चाहिए. जैसे पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा खाली और एकदम साफ रखना चाहिए. 

    इसके अलावा अपने सोने वाले कमरे में शू रैक रखने की गलती कभी न करें, इससे पति-पत्नी के बीच बेवजह की अनबन होने लगती है. किचन की दीवार से सटाकर या मंदिर के आसपास भी जूते-चप्पल रखना बहुत बड़ा वास्तु दोष माना जाता है.

    खुला शू रैक या बंद अलमारी, क्या है बेहतर?

    बाजार में आजकल कई तरह के शू रैक आते हैं, लेकिन आपको हमेशा ढक्कन या दरवाजे वाला बंद शू रैक ही खरीदना चाहिए. खुला शू रैक रखने से जूतों की धूल और निगेटिविटी पूरे घर में फैलती है. 

    बंद अलमारी में जूते रखने से गंदगी एक जगह ढकी रहती है. इसके साथ ही हफ्ते-दस दिन में शू रैक की सफाई जरूर करें. जूते-चप्पलों को हमेशा सीधा और सलीके से रखें, उन्हें कभी उल्टा न पड़ा रहने दें.

    अगर जगह कम हो तो क्या करें?

    आजकल फ्लैट्स या छोटे मकानों में जगह की काफी दिक्कत होती है. अगर आपके पास मेन गेट के आसपास शू रैक रखने के अलावा कोई चारा नहीं है, तो उसे दरवाजे के ठीक सामने रखने के बजाय थोड़ा साइड में खिसका दें. 

    दूसरी सबसे जरूरी बात, जो जूते-चप्पल टूट गए हैं या जिन्हें कोई पहनता नहीं है, उन्हें तुरंत घर से बाहर फेंकें. फटे-पुराने जूते जमा रखने से घर में कंगाली आती है. बाहर से आते ही घर में जूते पहनकर घूमना बंद करें और उन्हें सही जगह पर ही उतारें.

    .

  • क्या प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज? जानिए शास्त्रों में दर्ज ‘गंधर्व विवाह’ के दिलचस्प नियम और सच

    क्या प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज? जानिए शास्त्रों में दर्ज ‘गंधर्व विवाह’ के दिलचस्प नियम और सच

    आज के दौर की लव मैरिज प्राचीन काल का गंधर्व विवाह ही है, जिसका वर्णन ऋग्वेद और मनुस्मृति जैसे ग्रंथों में आपसी प्रेम और बिना किसी सामाजिक आडंबर के विवाह के रूप में मिलता है.

    क्या प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज? जानिए शास्त्रों में दर्ज ‘गंधर्व विवाह’ के दिलचस्प नियम और सच

    आज के समय में हम जिसे लव मैरिज कहते हैं, वह कोई नई बात नहीं है. हमारे प्राचीन हिंदू शास्त्रों में इसे गंधर्व विवाह का नाम दिया गया है. बहुत से लोगों को लगता है कि अपनी मर्जी से शादी करने का चलन पश्चिमी देशों से आया है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. 

    हमारे पौराणिक ग्रंथों में इसका जिक्र बहुत पुराने समय से मिलता है. उस जमाने में भी जब कोई लड़का और लड़की एक दूसरे को दिल दे बैठते थे, तो वे बिना किसी आडंबर के शादी कर लेते थे. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि गंधर्व विवाह आखिर क्या है और शास्त्रों में इसे लेकर क्या लिखा गया है.

    गंधर्व विवाह की शुरुआत कहां से हुई

    इस अनोखी शादी की शुरुआत का पहला जिक्र ऋग्वेद में देखने को मिलता है. ऋग्वेद के दसवें मंडल में गंधर्वों का उल्लेख किया गया है. प्राचीन कथाओं के अनुसार, एक गंधर्व ने अप्सरा से उसकी मर्जी से शादी की थी. इस शादी में कोई बड़े कर्मकांड या पंडित की जरूरत नहीं पड़ी थी. 

    ये पूरी तरह से दोनों के बीच के सच्चे प्रेम और आकर्षण पर टिका था. नारद स्मृति में भी स्पष्ट लिखा है कि जब एक युवक और युवती अपनी पूरी इच्छा से एक दूसरे को जीवनसाथी मान लेते हैं, तो उसे ही गंधर्व विवाह कहा जाता है.

    मनुस्मृति में आठ तरह की शादियों का जिक्र

    हिंदू धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ मनुस्मृति में इंसानों के लिए आठ तरह के विवाहों के बारे में बताया गया है. इनमें ब्रह्म, देव, आर्ष, प्राजापत्य, आसुर, गंधर्व, राक्षस और पैशाच विवाह शामिल हैं. 

    मनुस्मृति के तीसरे अध्याय के अनुसार, जब कोई लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद करके बिना माता पिता की अनुमति के शादी का फैसला लेते हैं, तो वह गंधर्व विवाह की श्रेणी में आता है. इस तरह के विवाह में दोनों का मानसिक और भावनात्मक रूप से एक होना सबसे जरूरी माना गया है.

    बिना समाज और परिवार के होता था ये बंधन

    गंधर्व विवाह की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें परिवार या समाज की दखलअंदाजी नहीं होती थी. इसमें न तो कोई लंबी चौड़ी रस्में होती थीं और न ही रिश्तेदारों का जमावड़ा लगता था. 

    दो प्रेमी बस एक दूसरे को वरमाला पहनाकर या मन ही मन पति पत्नी स्वीकार कर लेते थे. कई मामलों में इस तरह के रिश्तों में शारीरिक जुड़ाव भी शादी का मुख्य आधार बनता था. राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रसिद्ध कहानी गंधर्व विवाह का ही सबसे बड़ा और ऐतिहासिक उदाहरण मानी जाती है.

    आज के दौर में गंधर्व विवाह का बदला रूप

    पुराने जमाने में आठ तरह की शादियां होती थीं, लेकिन आज के दौर में मुख्य रूप से दो ही रूप बचे हैं. पहला है ब्रह्म विवाह, जिसे हम सब अरेंज मैरिज कहते हैं. इसमें परिवार के बड़े बुजुर्ग सब मिलकर शादी तय करते हैं. 

    दूसरा है गंधर्व विवाह, जिसे आज लव मैरिज कहा जाता है. आज के समय में युवा अपने पार्टनर का चुनाव खुद करते हैं. जब दो लोग अपनी पसंद से शादी का फैसला लेते हैं, तो वह सीधे तौर पर प्राचीन गंधर्व विवाह का ही आधुनिक रूप होता है.

    गंधर्व विवाह के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियां

    शास्त्रों में गंधर्व विवाह को मान्यता तो दी गई, लेकिन इसे सबसे उत्तम नहीं माना गया. इसके पीछे कुछ व्यावहारिक कारण भी हैं. इस विवाह में अक्सर परिवार का सहयोग नहीं मिलता है. जब शादी के बाद जिंदगी में असली परेशानियां आती हैं, तो मार्गदर्शन देने वाला कोई बड़ा साथ नहीं होता.

     ऐसे में जब छोटी छोटी बातों पर तनाव बढ़ता है, तो बात जल्दी बिगड़ने लगती है. यही वजह है कि बिना पारिवारिक समर्थन के कई बार ऐसे रिश्तों में दरार आने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

    डिस्क्लेमर: यह लेख पौराणिक ग्रंथों, प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और शास्त्र सम्मत जानकारियों पर आधारित है. इसे केवल एक ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक जानकारी के रूप में पढ़ें.

  • राजा नल और पांडवों से जुड़ा है शिवपुरी का सिद्धेश्वर मंदिर..?

    राजा नल और पांडवों से जुड़ा है शिवपुरी का सिद्धेश्वर मंदिर..?

    राजा नल और पांडवों से जुड़ा है शिवपुरी का सिद्धेश्वर मंदिर..?

    मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में छत्री रोड पर जाधव सागर झील के पास बना श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बेहद खास है. यह शहर के सबसे पुराने और बड़े धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. लोग यहां दूर दूर से दर्शन करने आते हैं.

    अपनी पुरानी वास्तुकला और गहरी आस्था के कारण यह मंदिर हर किसी का मन मोह लेता है. इस मंदिर से कई पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां जुड़ी हुई हैं. आइए जानते हैं 1000 साल पुराने इस पावन शिवधाम का पूरा इतिहास.

    ओंकारेश्वर से लाया गया था मुख्य शिवलिंग

    मंदिर के महंत सूरज भट्ट बताते हैं कि यहां स्थापित मुख्य शिवलिंग बेहद पवित्र है. इसे और इसके आसपास मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों को ओंकारेश्वर से लाकर यहां स्थापित किया गया था. मंदिर परिसर सिर्फ शिव जी तक सीमित नहीं है.

    यहां भगवान गणेश, कार्तिकेय, राम जानकी और राधा कृष्ण की बहुत सुंदर प्रतिमाएं मौजूद हैं. इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्राचीन मूर्तियां भी दर्शन के लिए रखी गई हैं.

    राजा नल से लेकर सिंधिया परिवार तक का नाता

    स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का नाता राजा नल के दौर से है. यही वजह है कि मंदिर परिसर में आज भी राजा नल की छत्रियां देखी जा सकती हैं. बाद में 19वीं सदी में ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया की पत्नी महारानी बैजाबाई सिंधिया ने इसका जीर्णोद्धार कराया.

    उन्होंने शिवपुरी के कई मंदिरों को संवारने का काम किया था. कुछ साल पहले पूर्व कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव और एसडीएम रूपेश उपाध्याय की मदद से इसे फिर से नया रूप दिया गया.

    गुरु गोरखनाथ की पवित्र तपोभूमि

    सिद्धेश्वर मंदिर के ठीक पीछे गुरु गोरखनाथ का एक प्राचीन मंदिर भी बना हुआ है. ऐसा माना जाता है कि नाथ संप्रदाय की शुरुआत करने वाले गुरु गोरखनाथ ने यहां बैठकर कठिन तपस्या की थी.

    इस मंदिर की सबसे खास बात यहां मौजूद गुरु गोरखनाथ की दुर्लभ मूर्ति है. पत्थर की यह अनोखी मूर्ति 12वीं सदी की बताई जाती है. श्रद्धालुओं के लिए यह जगह बहुत ही शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई लगती है.

    अर्जुन के बाण से बह निकली थी बाणगंगा

    मंदिर से बिल्कुल सटा हुआ बाणगंगा इलाका अपने 52 कुंडों के लिए पूरे क्षेत्र में जाना जाता है. इसके पीछे महाभारत काल की एक बहुत पुरानी कहानी जुड़ी है. कहा जाता है कि जब पांडव अज्ञातवास काट रहे थे, तब वे शिवपुरी और बैराड़ के जंगलों में ठहरे थे.

    प्यास लगने पर जब कहीं पानी नहीं मिला, तो अर्जुन ने जमीन पर बाण चला दिया. बाण लगते ही वहां से पानी की धारा बह निकली, जिससे इस जगह का नाम बाणगंगा पड़ा.

    आस्था और शांति का बड़ा केंद्र

    आज सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शिवपुरी की पहचान बन चुका है. यहां आने वाले हर भक्त को एक अजीब सी दिमागी शांति महसूस होती है. त्यौहारों के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है और मेले जैसा माहौल रहता है.

    अगर आप इतिहास और अध्यात्म में रुचि रखते हैं, तो यह जगह आपके देखने लायक है. 1000 साल पुरानी यह धरोहर आज भी अपने गौरवशाली अतीत की कहानी खुद बयां करती है.

  • घर में बहता पानी लाएगा अपार धन! जानिए एक्वेरियम और वॉटर फॉल रखने की सही दिशा और वास्तु नियम..

    घर में बहता पानी लाएगा अपार धन! जानिए एक्वेरियम और वॉटर फॉल रखने की सही दिशा और वास्तु नियम..

    घर में बहता पानी लाएगा अपार धन! जानिए एक्वेरियम और वॉटर फॉल रखने की सही दिशा और वास्तु नियम..

    हर कोई चाहता है कि उसके घर में पैसों की तंगी कभी न रहे. दिन रात की मेहनत के बाद भी कई बार घर में पैसा नहीं टिकता. वास्तु शास्त्र में पानी को सीधे तौर पर धन की आवक यानी कैश फ्लो से जोड़कर देखा जाता है.

    जिस तरह पानी लगातार बहता रहता है, उसी तरह घर में सही जगह रखा पानी पैसों की आवाजाही को बनाए रखता है. आजकल लोग घर को सुंदर बनाने के लिए इनडोर वॉटर फॉल या फिश एक्वेरियम जरूर लगाते हैं.

    लेकिन अगर इन्हें गलत दिशा में रख दिया जाए तो यही पानी धन लाभ की जगह भारी नुकसान भी करा सकता है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में पानी की सही सजावट कैसे करें ताकि घर में सुख और समृद्धि आए.

    पानी की सही दिशा चुनना

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी से जुड़ी किसी भी चीज को रखने के लिए उत्तर और उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण को सबसे शुभ माना जाता है. यह दिशा जल तत्व की मानी जाती है और धन के देवता कुबेर का निवास भी यहीं होता है.

    अगर आप अपने घर में छोटा सा वॉटर फॉल या झरना लगा रहे हैं तो उसे उत्तर दिशा में ही लगाएं. ऐसा करने से घर में नए कमाई के मौके बनते हैं. व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आने लगता है. ध्यान रखें कि पानी का बहाव हमेशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, बाहर की तरफ नहीं.

    फिश एक्वेरियम का कमाल

    घर में मछली का एक्वेरियम रखना केवल सजावट का सामान नहीं है, बल्कि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को तेजी से खत्म करता है. एक्वेरियम को घर के ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया में पूर्व या उत्तर दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है.

    एक्वेरियम में तैरती हुई मछलियां घर के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता और उमंग लाती हैं. जब मछलियां पानी में घूमती हैं तो उससे एक खास तरह की ऊर्जा पैदा होती है. यह ऊर्जा घर के वास्तु दोषों को मिटाती है और पैसों की तंगी को दूर करने में मदद करती है.

    इन जगहों पर भूलकर न रखें

    घर में पानी की चीजें रखते समय कुछ बेहद जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. वॉटर फॉल या एक्वेरियम को कभी भी घर के बेडरूम में नहीं रखना चाहिए. बेडरूम में पानी की मौजूदगी से पति पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है और दिमागी परेशानी बढ़ती है.

    इसके अलावा किचन या रसोईघर में भी एक्वेरियम या झरना न लगाएं. किचन में अग्नि यानी आग का वास होता है और पानी व आग का मेल वास्तु में बहुत बड़ा दोष माना जाता है. इससे घर के सदस्यों की सेहत बिगड़ सकती है और बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं.

    पानी की सफाई का ध्यान

    वास्तु शास्त्र में गंदा या ठहरा हुआ पानी बेहद अशुभ माना जाता है. अगर आपने घर में एक्वेरियम रखा है तो उसका पानी समय समय पर बदलते रहें. गंदे पानी से घर में बीमारियां फैलती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

    इसी तरह अगर आपने कोई कृत्रिम झरना या फाउंटेन लगाया है तो उसका पानी भी हमेशा साफ और बहता हुआ होना चाहिए. रुका हुआ पानी तरक्की को रोक देता है. फाउंटेन में से पानी गिरने की धीमी और मधुर आवाज आनी चाहिए. यह आवाज घर के माहौल को शांत और खुशनुमा बनाए रखती है.

    मछलियों की संख्या का नियम

    अगर आप घर में एक्वेरियम रख रहे हैं तो मछलियों की संख्या का भी खास ध्यान रखें. वास्तु के अनुसार एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां होना बहुत शुभ माना जाता है. इनमें से 8 मछलियां लाल या नारंगी रंग की होनी चाहिए और 1 मछली काले रंग की होनी चाहिए.

    काले रंग की मछली घर को दूसरों की बुरी नजर से बचाती है. अगर एक्वेरियम में कोई मछली अपने आप मर जाए तो घबराएं नहीं. इसका मतलब होता है कि उस मछली ने आपके घर पर आने वाली किसी बड़ी विपत्ति को अपने ऊपर ले लिया है. उस मछली को निकालकर नई मछली रख दें.

    डिस्क्लेमर: यह लेख पारंपरिक वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों और सामान्य लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसे केवल पाठकों की जानकारी और रुचि के लिए तैयार किया गया है. घर में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले किसी योग्य वास्तु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

  • रावण के अहंकार से जुड़ा है मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास,

    रावण के अहंकार से जुड़ा है मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास,

    रावण के अहंकार से जुड़ा है मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास,

    भारत में भगवान शिव के कई अद्भुत और रहस्यमयी मंदिर मौजूद हैं. इन्हीं में से एक बेहद खास मंदिर कर्नाटक में स्थित है. इसका नाम मुरुदेश्वर महादेव मंदिर है. ये भव्य मंदिर कंदुका पहाड़ी पर बना हुआ है.

    यहां का प्राकृतिक नजारा हर शिव भक्त का मन मोह लेता है. इस पावन धाम से जुड़ी कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं हैं. आइए आज हम मुरुदेश्वर मंदिर के इतिहास और इसकी खास खासियतों के के बारे में जानेंगे.

    कंदुका पहाड़ी पर स्थित अद्भुत शिवधाम

    मुरुदेश्वर मंदिर कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुका में स्थित है. ये मंदिर कंदुका पहाड़ी पर अरब सागर के तट पर बना हुआ है.

    मंदिर के तीन तरफ फैला विशाल समुद्र इसके सौंदर्य में चार चांद लगाता है. यहां पहुंचते ही भक्तों को एक अलग ही शांति महसूस होती है. दूर दूर से श्रद्धालु यहां भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं.

    123 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा

    इस मंदिर की सबसे बड़ी पहचान यहां स्थित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा है. खुले आसमान के नीचे बैठी मुद्रा में बनी यह मूर्ति 123 फीट ऊंची है.

    यह दुनिया में महादेव की सबसे ऊंची मूर्तियों में गिनी जाती है. जब सुबह सूरज की पहली किरण इस प्रतिमा पर पड़ती है, तब इसका रूप अद्भुत तरीके से चमक उठता है. यह नजारा देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है.

    रामायण काल से जुड़ा है प्राचीन इतिहास

    मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इसका संबंध लंकापति रावण और आत्मलिंग की कथा से है.

    रावण ने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके आत्मलिंग प्राप्त किया था. लेकिन देवताओं की चाल के कारण वह इसे लंका नहीं ले जा सका. जिस स्थान पर आत्मलिंग के अंश गिरे, उनमें से एक स्थान मुरुदेश्वर ही है.

    विशाल गोपुरम और मंदिर की वास्तुकला

    मंदिर परिसर में एक बहुत बड़ा और ऊंचा गोपुरम बना हुआ है. इस बीस मंजिला गोपुरम को ‘राजा गोपुरा’ कहा जाता है. श्रद्धालु लिफ्ट के जरिए गोपुरम की ऊपरी मंजिल तक जा सकते हैं.

    वहां से 123 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और अरब सागर का भव्य नजारा साफ दिखाई देता है. मंदिर की नक्काशी और वास्तुकला दक्षिण भारतीय कला का बेहतरीन नमूना है.

    भक्ति और पर्यटन का सुंदर संगम

    मुरुदेश्वर मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं है. ये एक बहुत ही सुंदर पर्यटन केंद्र भी बन चुका है. यहां आकर श्रद्धालु भक्ति के साथ साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद भी लेते हैं.

    शिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है. अगर आप अध्यात्म और प्राकृतिक सुंदरता को एक साथ देखना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है.

  • गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए होगा शानदार,

    गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए होगा शानदार,

    गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए होगा शानदार,

    Guru Chandra Gajkesari Rajyog August 2026: गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग 11 अगस्त को बनने वाला है जिससे 4 राशि के लोगों को बड़ा लाभ होने वाला है. आइए इस बारे में जानें कि ये 4 राशियां कौन सी है.

    गजकेसरी राजयोग

    Guru Chandra Gajkesari Rajyog 2026: गुरु बृहस्पति ग्रह ज्ञान और भाग्य का कारक ग्रह है. वहीं, चंद्रमा मन और माता के कारक है. इस साल 11 अगस्त 2026 को कर्क राशि में चंद्रमा और गुरु युति कर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करने वाले हैं. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. यह योग 13 अगस्त तक बना रहेगा. जिसका शुभ प्रभाव 4 राशियों पर पड़ने वाला है. आइए यहां जानें किन जातकों को सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

    कर्क राशि

    गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला सिद्ध होगा. नौकरीपेशा करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है. आय के रास्ते खुलेंगे. बिजनेस में तरक्की की संभावना है. शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार का साथ प्राप्त होगा.

    कन्या राशि

    गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. जातकों के जीवन में सुख, संपत्ति बढ़ेगी. नौकरी पाने के नए मौके प्राप्त होंगे. लंबे समय से रुका काम पूरा होगा. पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. जातकों को समाज में सम्मान प्राप्त होगा.

    धनु राशि

    गजकेसरी राजयोग धनु राशि के लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. पदोन्नति, इंक्रीमेंट और बोनस पाने का मौका मिल सकता है. नई रणनीति से काम शुरू करने का यह समय बहुत अच्छा है. माता की सेहत में सुधार की संभावना है. जातकों का मन शांत होगा.

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों को गजकेसरी राजयोग से विशेष लाभ प्राप्त होगा. नई नौकरी के लिए यह शुभ योग है. परिवार में जातकों का सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक मामलों को सुलझाने का मौका मिलेगा. मानसिक शांति प्राप्त होगी. उच्च शिक्षा पाने के लिए की गई कोशिश पूरी होगी.

  • शिवलिंग पर बेलपत्र उल्टा क्यों चढ़ाते हैं? शिव पूजा में शंख क्यों नहीं बजाते, जानें वजह..

    शिवलिंग पर बेलपत्र उल्टा क्यों चढ़ाते हैं? शिव पूजा में शंख क्यों नहीं बजाते, जानें वजह..

    शिवलिंग पर बेलपत्र उल्टा क्यों चढ़ाते हैं? शिव पूजा में शंख क्यों नहीं बजाते, जानें वजह..

    हर देवी-देवता की पूजा के अलग नियम हैं. महादेव की पूजा के भी नियम शिव पुराण समेत कई अन्‍य धर्म-शास्‍त्रों में बताए गए हैं. इन नियमों का पालन लोग भगवान शिव की पूजा करते समय करते हैं. हालांकि इनके पीछे की वजह बहुत कम लोग जानते हैं. जैसे- भगवान शिव को उल्‍टा बेलपत्र (चिकनी सतह शिवलिंग की ओर) क्‍यों चढ़ाते हैं, या फिर शिव पूजा में शंख क्यों नहीं बजाया जाता?

    इन दोनों परंपराओं के पीछे धार्मिक मान्यताएं है और पौराणिक कथाएं भी जुड़ी हुई हैं. आइए आज जानते हैं इनके पीछे की वजह.

    बेलपत्र उल्टा क्यों चढ़ाते हैं?

    बेलपत्र उल्‍टा चढ़ाने से मतलब है कि आमतौर पर बेलपत्र की जो चिकनी सतह होती है उसे बेलपत्र का ऊपरी भाग या सीधा हिस्‍सा माना जाता है. वहीं खुरदुरी/उभरी हुई नसों वाले भाग को पीछे की सतह माना जाता है. जब शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं तो बेलपत्र के चिकने हिस्‍से को नीचे की ओर रखा जाता है ताकि वह सीधे शिवलिंग के संपर्क में आए.

    धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताओं के अनुसार, बेलपत्र की चिकनी सतह ऊर्जा और सकारात्मक स्पंदन को सबसे ज्‍यादा अवशोषित करती है, जिससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है. इसलिए कई पूजा परंपराओं में बेलपत्र उल्‍टा चढ़ाया जाता है.

    बेलपत्र से जुड़े ये नियम भी जरूरी

    भगवान शिव को बेहद प्रिय बेलपत्र के तीन पत्तों को त्रिदेव/त्रिगुण/भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों से जोड़कर देखा जाता है. बेलपत्र चढ़ाते समय उसे उल्‍टा या सीधा रखने के अलावा भी कुछ अन्‍य नियमों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है.

    – शिव जी को केवल अखंड बेलपत्र ही अर्पित करें यानी कि बेलपत्र टूटा या फटा न हो. साथ ही बेलपत्र हमेशा धोकर ही अर्पित करें. ताकि बेलपत्र साफ हो.

    – बेलपत्र की डंडी को अपनी ओर या मध्य भाग से पकड़कर भगवान शिव को समर्पित करना शुभ माना जाता है.

    – कुछ पूजा परंपराओं में भगवान शिव की पूजा में चक्र और वज्र के निशान वाले बेलपत्र का उपयोग भी वर्जित माना गया है. वज्र बेलपत्र के अंत में मोटा सख्‍त हिस्‍सा जो गांठ की तरह होता है, उसे कहा जाता है. हमेशा वज्र को तोड़कर ही बेलपत्र अर्पित करने की मान्‍यता है.

    – बेलपत्र की पत्तियों पर यदि सफेद रंग के टेढ़े-मेढ़े या गोल निशान, धारी हों तो उन्‍हें चक्र कहते हैं. ऐसे बेलपत्र को भी कीड़ों द्वारा दूषित किया गया और अशुद्ध माना जाता है. इसलिए इन्‍हें भी शिवलिंग पर चढ़ाने की मनाही की जाती है.

    शिव पूजा में शंख क्यों नहीं बजाते?

    शिव पूजा में आमतौर पर शंख नहीं बजाया जाता है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसके अनुसार भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था. माना जाता है कि शंखचूड़ की हड्डियों से ही शंख की उत्‍पत्ति हुई है इसलिए शिव पूजा में शंख नहीं बजाया जाता, न ही शंख से जल चढ़ाया जाता है. इसके अलावा यह भी मान्‍यता है कि शिव जी हमेशा ध्‍यान में लीन रहते हैं, लिहाजा शंख की ध्‍वनि ध्‍यान में बाधा न डाले इसलिए शंख नहीं बजाते हैं.

    हालांकि, कुछ अन्‍य पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले रत्‍नों में शंख भी शामिल है. जिसे भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी का बेहद प्रिय माना गया है. इस कारण विष्‍णु जी और लक्ष्‍मी जी की पूजा में शंख का प्रयोग प्रमुखता से किया जाता है.

    Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित पूजा परंपराओं पर आधारित है.