Category: Health

  • हाई बीपी के मरीजों: के लिए केला या संतरा? जानिए किस फल में है ज्यादा पोटैशियम और कौन सा है BP नॉर्मल रखने के लिए बेस्ट!

    हाई बीपी के मरीजों: के लिए केला या संतरा? जानिए किस फल में है ज्यादा पोटैशियम और कौन सा है BP नॉर्मल रखने के लिए बेस्ट!

    हाई बीपी के मरीजों: के लिए केला या संतरा? जानिए किस फल में है ज्यादा पोटैशियम और कौन सा है BP नॉर्मल रखने के लिए बेस्ट!

    क्या आपको अक्सर सुबह उठते ही सिर के पिछले हिस्से में भारीपन महसूस होता है, चक्कर आते हैं या बिना वजह बहुत ज्यादा थकान और घबराहट महसूस होती है? अगर हां, तो इन शुरुआती संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, यह हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) के लक्षण हो सकते है, जिसे मेडिकल साइंस में ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है! आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अत्यधिक मानसिक तनाव, शारीरिक निष्क्रियता, जंक फूड का सेवन और डाइट में सोडियम की अधिकता हाई बीपी के मुख्य कारण हैं। जब ब्लड वैसल्स (Arteries) पर खून का दबाव लगातार अधिक बना रहता है, तो इससे दिल और किडनी पर गंभीर असर पड़ता है।

    रजिस्टर्ड डायटीशियन ट्रिस्टा चान के मुताबिक (आरडी, एमएचएससी) हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए डाइट में पोटैशियम (Potassium) से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना सबसे असरदार तरीका माना जाता है। पोटैशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालकर धमनियों की दीवारों को आराम पहुंचाता है। जब पोटैशियम से भरपूर फलों की बात आती है, तो केला (Banana) और संतरा (Orange) बेस्ट विकल्प हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से किस फल में ज्यादा पोटैशियम होता है और हाई बीपी के मरीजों के लिए कौन सा फल खाना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद है? आइए जानते हैं केले और संतरे का न्यूट्रिशनल कंपैरिजन और हाई बीपी में इन्हें खाने का सही तरीका।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए केला खाएं या संतरा?

    अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन है, तो हेल्दी डाइट का सेवन कर ब्लड प्रेशर को मैनेज कर सकते हैं। बीपी कंट्रोल करने के लिए डाइट में फलों को शामिल करना अच्छा तरीका है। केला और संतरा दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर फल हैं, लेकिन ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिहाज से दोनों के फायदे अलग-अलग हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने के लिए केला का सेवन असरदार साबित होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। यह रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करता है और शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालता है। शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है। एक केले में लगभग 375 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है, जो वयस्कों के लिए रोजाना की जरूरत का करीब 8 प्रतिशत है। वहीं, एक संतरे में लगभग 232 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। अगर हेल्दी डाइट के साथ केला का सेवन किया जाए तो ये बीपी को नॉर्मल रखने में मदद करता है।

    संतरे में भी हैं दिल के लिए फायदेमंद पोषक तत्व

    डायटीशियन के मुताबिक संतरे में केले की तुलना में कम पोटैशियम होता है, लेकिन इसमें दिल की सेहत के लिए उपयोगी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। संतरा खासतौर पर अपने विटामिन C के लिए जाना जाता है। एक संतरे में करीब 83 मिलीग्राम विटामिन C होता है, जो एक वयस्क की रोजाना की जरूरत का लगभग 91 प्रतिशत पूरा कर सकता है।विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि विटामिन C ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है। संतरे में फ्लेवोनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट प्लांट कंपाउंड भी पाए जाते हैं। ये रक्त वाहिकाओं की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद कर सकते हैं। विटामिन C और फ्लेवोनॉयड्स की मौजूदगी के कारण नियमित रूप से सिट्रस फलों का सेवन दिल के रोग के कम जोखिम से जुड़ा पाया गया है। हालांकि, इस संबंध को बेहतर तरीके से समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।

    क्या बीपी के लिए केला और संतरा में से किसी एक को चुनना चाहिए?

    अगर आपका उद्देश्य पोटैशियम का सेवन बढ़ाना है ताकि बीपी नॉर्मल रहे, तो केले को डाइट में शामिल करें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संतरे को डाइट से बाहर कर देना चाहिए। केला और संतरा दोनों में ही ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो दिल को सेहतमंद रखते हैं। दोनों को DASH डाइट जैसे ऐसे खान-पान के पैटर्न में शामिल किया जा सकता है, जिसका उद्देश्य ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करना है। डायटीशियन ने बताया बीपी नॉर्मल रखने के लिए सिर्फ एक फल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। इससे शरीर को अलग-अलग प्रकार के विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। फलों और सब्जियों से भरपूर डाइट बीपी नॉर्मल रखने में उपयोगी है।

    ब्लड प्रेशर के लिए फल खाना क्यों जरूरी है?

    बीपी को नॉर्मल रखने के लिए फलों का सेवन असरदार साबित होता है। फलों से भरपूर संतुलित डाइट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। बीपी को नॉर्मल रखने के लिए सिर्फ केला और संतरा ही काफी नहीं है बल्कि आप अपनी डाइट में सेब, नाशपाती, ब्लूबेरी, किशमिश, अंगूर और एवोकाडो जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, पोटैशियम का सेवन बढ़ाने के लिए खरबूजा, कीवी, खुबानी और सूखे आलूबुखारे जैसे विकल्प भी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।

    सिर्फ डाइट नहीं, ये आदतें भी जरूरी

    ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए केवल फलों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ नियमित शारीरिक गतिविधि, वजन कंट्रोल करना और सोडियम यानी नमक का सेवन सीमित करना भी जरूरी है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है, तो डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं और हार्ट-हेल्थ से जुड़ी सलाह का पालन करना भी जरूरी है।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और आहार विशेषज्ञों के मत पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह , निदान या इलाज का विकल्प न समझें। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर या क्रॉनिक किडनी डिसीज (CKD) से पीड़ित हैं, तो अपनी डाइट में पोटैशियम युक्त फलों की मात्रा बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर या कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें।

  • कब्ज और गैस से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें करेला, एक्सपर्ट से जानिए कैसे ये सब्जी पाचन के लिए साबित होती है अमृत.

    कब्ज और गैस से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें करेला, एक्सपर्ट से जानिए कैसे ये सब्जी पाचन के लिए साबित होती है अमृत.

    कब्ज और गैस से परेशान हैं? डाइट में शामिल करें करेला, एक्सपर्ट से जानिए कैसे ये सब्जी पाचन के लिए साबित होती है अमृत.

    क्या खराब पाचन, गैस और पेट साफ न होने की समस्या से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है? अगर आप भी हर सुबह कब्ज़ की वजह से परेशान रहते हैं, तो दवाइयों के बजाय आपकी रसोई में मौजूद एक कड़वी सब्जी का सेवन करें। ये कब्ज का नेचुरल समाधान साबित हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करेला की, जिसका स्वाद कड़वा होता है जिसे अक्सर लोग इसके स्वाद की वजह से ही खाने से कतराते हैं। लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों में इसे पेट के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। करेले में भरपूर मात्रा में फाइबर (Dietary Fiber), पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंतों की सफाई करने और पचन क्रिया को सक्रिय करने में मदद करते हैं। लेकिन पाचन स्वास्थ्य के लिए इसका सही तरीके से सेवन करना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञों के अनुसार अगर करेले का सही मात्रा में उपयोग किया जाए, तो यह कब्ज और ब्लोटिंग जैसी क्रोनिक समस्याओं में राहत दिला सकता है।

    द हेल्दी इंडियन प्रोजेक्ट (THIP) की सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा देव वर्मन के अनुसार करेला एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जिसमें बेहद कम कैलोरी और फाइबर ज्यादा होता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी का सेवन करने से न सिर्फ पाचन दुरुस्त रहता है बल्कि ब्लड शुगर भी नॉर्मल रहता है। कम कैलोरी और हाई फाइबर करेला वजन को कंट्रोल रखने में भी असरदार साबित होता है। आइए जानते हैं कि करेला कैसे कब्ज का इलाज कर पाचन को दुरुस्त करता है।

    कब्ज क्यों होती है?

    कब्ज की समस्या कई कारणों से हो सकती है। डाइट में फाइबर की कमी, पर्याप्त पानी न पीना, शारीरिक गतिविधि कम होना और बार-बार शौच की इच्छा को रोकना इस बीमारी के कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं। इन वजहों से मल कठोर हो सकता है और उसे बाहर निकालने में अधिक जोर लगाना पड़ सकता है। लंबे समय तक कब्ज रहने पर बवासीर या गुदा में दरार जैसी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।

    बदलता लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान, कम पानी का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण आज कई लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कब्ज होने के लक्षणों की बात करें तो मल का कठोर होना, शौच करने में अधिक समय लगना, पेट भारी या फूला हुआ महसूस होना और पेट पूरी तरह साफ न होने जैसा लगना इसके सामान्य लक्षण हो सकते हैं। डाइट में पर्याप्त फाइबर और पानी की कमी होने पर कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में रोजाना की डाइट में फाइबर से भरपूर सब्जियों को शामिल करना मददगार हो सकता है।

    फाइबर रिच डाइट पाचन को करती है दुरुस्त

    कब्ज से राहत के लिए पर्याप्त फाइबर, पानी, फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों को डाइट में शामिल करना पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। फाइबर मल को नरम करने और आंतों की सामान्य गतिविधि को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए रोजाना के संतुलित आहार में फाइबर वाली सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। कड़वे स्वाद वाली हरी सब्जी करेला फाइबर और कई पोषक तत्वों का स्रोत है। इसे संतुलित आहार के हिस्से के रूप में खाने से डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त फाइबर और पानी का सेवन मल त्याग को आसान बनाने में मददगार हो सकता है।

    गैस और पेट फूलने में करेला की क्या भूमिका है?

    कब्ज के साथ कई लोगों को पेट फूलना, गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। ऐसे में हल्का और संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ मददगार हो सकते हैं। करेला एक ऐसी सब्जी है जो गैस और अपच का इलाज करने में असरदार साबित हो सकता है।

    कब्ज के लिए करेले की सब्जी खाएं या पिएं जूस

    कब्ज और पाचन को बेहतर रखने के लिए करेले को सब्जी के रूप में खाना ज्यादा बेहतर माना जा सकता है। इसकी वजह यह है कि करेले में मौजूद फाइबर का लाभ सब्जी खाने पर मिलता है, जबकि जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा कम हो सकती है। फाइबर मल को नरम करने और नियमित मल त्याग में मदद करता है। करेले का जूस कब्ज का इलाज या पेट साफ करने वाला डिटॉक्स ड्रिंक नहीं है। इसलिए कब्ज के लिए केवल करेले के जूस पर निर्भर रहने के बजाय पर्याप्त पानी, फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां, साबुत अनाज और नियमित शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए।

    करेला खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

    करेले को अच्छी तरह धोकर साफ तरीके से पका कर खाना बेहतर है। इसे बहुत अधिक तेल में तलने के बजाय कम तेल में पकाना, भाप में तैयार करना या अन्य सब्जियों के साथ बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को करेले से एलर्जी है या उसे खाने से परेशानी होती है तो वो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह ले। अगर कब्ज लंबे समय तक बना रहता है या बार-बार होता है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

    डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। करेला या उसका जूस कब्ज, गैस या पाचन संबंधी किसी समस्या का इलाज नहीं है। कब्ज बार-बार होने, लंबे समय तक बने रहने, मल में खून आने, तेज पेट दर्द या अन्य गंभीर लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति और चल रही दवाओं को ध्यान में रखना जरूरी है।

  • रात में हल्दी का ‘दूध’ पीने से सेहत को कौन-कौन से होते हैं फायदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और डॉक्टर से जानिए..

    रात में हल्दी का ‘दूध’ पीने से सेहत को कौन-कौन से होते हैं फायदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और डॉक्टर से जानिए..

    रात में हल्दी का ‘दूध’ पीने से सेहत को कौन-कौन से होते हैं फायदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और डॉक्टर से जानिए..

    क्या आप भी रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीते हैं? दादी-नानी के ज़माने से चला आ रहा यह नुस्खा केवल थकान दूर करने का तरीका नहीं है, बल्कि आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में इसे सेहत का ‘गोल्डन ड्रिंक’ माना गया है! हल्दी में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और करक्यूमिन (Curcumin) शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, पुरानी सूजन को कम करने और रात में अच्छी नींद लाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्या हर व्यक्ति के लिए रात में हल्दी का दूध पीना फायदेमंद है? आयुर्वेदिक विशेषज्ञों और एलोपैथिक डॉक्टरों के अनुसार, हल्दी के पूरे औषधीय गुण तब मिलते हैं जब इसे सही समय, सही मात्रा और सही तासीर के हिसाब से इसका सेवन किया जाए।

    एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक हल्दी वाला दूध भारतीय घरों में लंबे समय से घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पका लें और उसे सोने से पहले पिएं तो रात में सुकून की नींद आती है।

    हल्दी में मौजूद कुरकुमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाला और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। हल्दी फ्री रेडिकल्स से होने वाले सेल डैमेज को कम करने में मदद कर सकती हैं। आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और डॉक्टर दोनों से समझते हैं कि रात में हल्दी का दूध पीने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं।

    रात में हल्दी का दूध पीने से सेहत पर कैसा होता है असर? एलोपैथिक डॉक्टर से जानिए

    हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नामक प्रमुख यौगिक पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले और एंटीऑक्सीडेंट गुणों पर रिसर्च हुई है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली कोशिकीय क्षति को कम करने में भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, हल्दी या करक्यूमिन को किसी बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता इसका सेवन आप सप्लीमेंट के तौर पर कर सकते हैं।

    हल्दी का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में अपच समेत पाचन से जुड़ी कुछ समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। रात में रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

    करक्यूमिन पर हुए कुछ अध्ययनों और मेटा-एनालिसिस में ऑस्टियोआर्थराइटिस के मरीजों में दर्द और जकड़न जैसे लक्षणों में कुछ सुधार देखा गया है। रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी के दूध का सेवन करने से जोड़ों के दर्द और जकड़न से राहत मिलती है।

    हल्दी में मौजूद करक्यूमिन के एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे जैविक गुणों पर रिसर्च हुआ है। रिसर्च के मुताबिक हल्दी के दूध का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

    हल्दी का दूध स्किन की रंगत में भी ला सकता है निखार। करक्यूमिन के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में असरदार साबित होते हैं।

    आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक रात में हल्दी का दूध पीने के फायदे

    आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राजीव दीक्षित के एक वीडियो में बताया गया है कि हल्दी का दूध सभी के लिए नहीं बना, इसलिए लोग इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन अपने शरीर और उसकी प्रकृति को समझकर करें। रात में हल्दी के दूध का सेवन करने से पहले बॉडी का नेचर जरूर समझे, यानी ये जानें कि आपकी बॉडी वात,कफ और पित्त किस नेचर की है।

    अगर मौसम बदलने पर तुरंत सर्दी जुकाम होता है तो आपकी कफ प्रकृति बिगड़ी हुई है ऐसे लोगों को रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। गाय के दूध में ही हल्दी मिलाकर उसका सेवन करें। आधी चुटकी हल्दी का सेवन एक गिलास दूध में पर्याप्त है।

    रात के सोने से पहले एक गिलास गाय का दूध लें और उसमें एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाएं और उसमें आधी चुटकी पिसी हुई हल्दी मिलाएं। अगर आप दो हफ्ते तक रोज इस नुस्खे को अपनाते हैं तो आपको कब्ज से राहत मिलेगी।

    अगर वजन नहीं बढ़ता तो रोज हल्दी के दूध का सेवन करें। रोजाना रात में एक गिलास गाय के दूध के साथ आधा चम्मच हल्दी का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करेगा और आपका नेचुरल तरीके से वेट गेन करेगा। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह उठकर वॉक,एक्सरसाइज,योग प्राणायाम करके आप इस दूध से पूरा फायदा ले सकते हैं।

    अगर आपको गठिया की समस्या है, घुटनों में दर्द और जकड़न है, हड्डियों में कमजोरी,पीठ या कमर में लगातार दर्द रहता है या फिर पूरा शरीर जकड़ा रहता है तो आप हल्दी के दूध का सेवन करें। रात को सोने से पहले एक गिलास गाय के दूध में एक ग्राम अर्जुन की छाल दालें और उसे हल्की आंच पर आधा रहने तक पकाएं। इसमें आधी चुटकी हल्दी और शिलाजीत का रस मिलाकर पिएं आपको जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी।

    रात में सुकून की नींद नहीं आती और हर वक्त तनाव रहता है तो आप हल्दी के दूध का सेवन करें। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या रहती है वो हल्दी के दूध का सेवन नहीं करें।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और विशेषज्ञों के सुझावों पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह , निदान या इलाज का विकल्प न समझें। यदि आपको पित्त दोष, पथरी , डायबिटीज या हल्दी/दूध से एलर्जी की समस्या है, तो अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

  • ज्यादा नमक बना रहा है: आपके शरीर को गुब्बारा? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेंधा नमक खाने की दी सलाह, ऐसे रोज़ खाएं मिलेंगे फायदे!

    ज्यादा नमक बना रहा है: आपके शरीर को गुब्बारा? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेंधा नमक खाने की दी सलाह, ऐसे रोज़ खाएं मिलेंगे फायदे!

    ज्यादा नमक बना रहा है: आपके शरीर को गुब्बारा? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेंधा नमक खाने की दी सलाह, ऐसे रोज़ खाएं मिलेंगे फायदे!

    Health Benefits & How to Use It Daily: क्या शाम होते-होते आपकी उंगलियों में अंगूठी टाइट होने लगती है, या सुबह उठते ही चेहरा और पेट फूला हुआ महसूस होता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपकी डाइट में मौजूद ‘सफेद नमक’ आपके शरीर को अंदर से गुब्बारे की तरह फुला रहा हो! दरअसल, ज्यादा सोडियम युक्त सामान्य नमक शरीर में पानी को रोककर रखता है, जिसे मेडिकल भाषा में वॉटर रिटेंशन (Water Retention) या ओडिमा कहा जाता है। लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि आप नमक खाना पूरी तरह छोड़ दें? बिल्कुल नहीं!

    आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आप साधारण रिफाइंड नमक की जगह सेंधा नमक (Rock Salt) को सही तरीके और संतुलित मात्रा में अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं, तो न केवल ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल सकती है, बल्कि पाचन और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने कहा अगर आप रोजाना सेंधा नमक का सेवन करेंगे तो आपकी बॉडी में वाटर रिटेंशन की समस्या कंट्रोल रहेगी और आपकी बॉडी फूली हुई नहीं लगेगी और आप हल्का महसूस करेंगे। आइए जानते हैं सेंधा नमक इस्तेमाल करने की सही विधि और इससे मिलने वाले अद्भुत फायदे।

    सेंधा नमक और आयोडीन युक्त सफेद नमक में अंतर

    सेंधा नमक नेचुरल तरीके से पाए जाने वाले नमक का एक प्रकार है जिसे रॉक साल्ट कहा जाता है। जबकि सामान्य टेबल साल्ट को आमतौर पर प्रोसेस किया जाता है। सफेद नमक मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड होता है, जिसे प्रोसेस और शुद्ध करने के बाद उसमें आयोडीन मिलाया जाता है। दोनों का मुख्य घटक सोडियम क्लोराइड ही है, इसलिए दोनों का अधिक सेवन शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा सकता है। सेंधा नमक का रंग हल्का गुलाबी, सफेद या पारदर्शी हो सकता है और इसमें कुछ खनिज तत्व बहुत कम मात्रा में मौजूद रहते हैं। आयोडीन युक्त नमक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को आयोडीन उपलब्ध कराने में मदद करता है। आयोडीन थायरॉयड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व है और इसकी कमी से घेंघा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और आयोडीन की कमी के जोखिम वाले लोगों के लिए पर्याप्त आयोडीन का सेवन जरूरी है।

    सेंधा नमक कैसे वजन करता है कंट्रोल

    आयुर्वेद के अनुसार, नमक का अधिक सेवन शरीर में जल के असंतुलन को बढ़ा सकता है, जिससे शरीर में पानी रुकने यानी वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में सूजन और वजन अस्थायी रूप से बढ़ा हुआ दिखाई दे सकता है। इसलिए वजन को कंट्रोल रखने के लिए सेंधा नमक हो या सफेद नमक, दोनों का सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है। अक्सर हम लोग दिन में चिप्स,कुरकुरे और दूसरे नमकीन हेल्दी मानकर खाते रहते हैं जिनमें भरपूर नमक होता है जो हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप बॉडी को एक्टिव रखें, संतुलित डाइट का सेवन करें और पानी का पर्याप्त सेवन करें और साथ ही नमक का सेवन भी कंट्रोल करें तो आसानी से वजन को कम कर सकते हैं।

    सेंधा नमक का सेवन कैसे पाचन को पहुंचाता है फायदा?

    आयुर्वेद में सेंधा नमक को पाचन और अग्नि को प्रभावित करने वाला माना गया है। जब पाचन ठीक रहता है और भोजन का उचित पाचन होता है, तो शरीर में आम यानी अपचित पदार्थ के जमा होने की संभावना कम मानी जाती है। सेंधा नमक को दीपन-पाचन गुणों वाला बताया गया है, इसलिए उचित मात्रा में इसका इस्तेमाल पाचन और भोजन में रुचि को बेहतर करने में मदद करता है। सेंधा नमक का सेवन पाचन अग्नि को बढ़ाने वाला और भोजन में रुचि बढ़ाने वाला माना गया है। इसका इस्तेमाल भूख और पाचन से जुड़ी समस्याओं में असरदार साबित होता है।

    आंखों और दिल के लिए भी है असरदार

    आयुर्वेद के मुताबिक सेंधा नमक का सेवन आंखों से लेकर दिल तक की सेहत में सुधार करता है। आयुर्वेद में इसे जलन कम करने, वात, पित्त तथा कफ यानी तीनों दोषों को संतुलित करने वाला बताया गया है।

    क्या रोजाना सेंधा नमक इस्तेमाल कर सकते हैं?

    सेंधा नमक भी मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड ही है। इसलिए इसे सामान्य नमक की तरह ही सीमित मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। WHO के मुताबिक केवल नमक का प्रकार बदलने से ज्यादा सोडियम खाने से होने वाले जोखिम खत्म नहीं हो जाते। WHO वयस्कों के लिए कुल नमक का सेवन प्रतिदिन 5 ग्राम से कम रखने की सलाह देता है।

    क्या हाई बीपी में सेंधा नमक बेहतर है?

    सेंधा नमक भी सोडियम वाला नमक है, इसलिए हाई बीपी वाले लोग भी इस नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें। ऐसे लोगों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार कुल नमक और सोडियम का सेवन कंट्रोल करना जरूरी है।

    किन लोगों को नमक की मात्रा पर खास खास ध्यान देना चाहिए?

    कुछ हेल्थ कंडीशन में नमक का सेवन डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी, हृदय रोग या शरीर में बार-बार सूजन जैसी समस्या वाले लोगों को नमक की मात्रा को लेकर खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे मामलों में सेंधा नमक को सामान्य नमक से बेहतर समझकर ज्यादा मात्रा में लेना उचित नहीं है। व्यक्ति की बीमारी और दवाओं के अनुसार डॉक्टर अलग-अलग मात्रा की सलाह दे सकते हैं। सेंधा नमक को भोजन में स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे ‘हेल्दी नमक’ समझकर ज्यादा मात्रा में खाना सही नहीं है।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह, निदान या इलाज का विकल्प न समझें। सेंधा नमक में भी मुख्य घटक सोडियम ही होता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension), किडनी रोग या हृदय रोग से पीड़ित मरीज डॉक्टर या प्रमाणित डाइटिशियन की सलाह के बिना अपनी डाइट या नमक के सेवन में बदलाव न करें।

  • किडनी पर दबाव: बढ़ा सकते हैं ये 4 फूड्स, साइलेंट किलर इन फूड्स को कैसे करें कंट्रोल, डॉक्टर से जानिए..

    किडनी पर दबाव: बढ़ा सकते हैं ये 4 फूड्स, साइलेंट किलर इन फूड्स को कैसे करें कंट्रोल, डॉक्टर से जानिए..

    किडनी पर दबाव: बढ़ा सकते हैं ये 4 फूड्स, साइलेंट किलर इन फूड्स को कैसे करें कंट्रोल, डॉक्टर से जानिए..

    गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारी किडनी की सेहत पर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो धीमी गति से किडनी पर दबाव बढ़ाते हैं और ‘साइलेंट किलर’ की तरह काम करते हैं। समय रहते इनकी सही मात्रा और परहेज की जानकारी होना बेहद जरूरी है। किडनी शरीर के उन खास अंगों में शामिल है, जिनके बिना शरीर के सामान्य कामकाज की कल्पना करना मुश्किल है। शरीर में मौजूद दो किडनी लगातार खून को फिल्टर करने का काम करती हैं। इनके जरिए यूरिया और दूसरे अपशिष्ट पदार्थ पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलते हैं। इसके अलावा किडनी शरीर में पानी, सोडियम और दूसरे इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण से जुड़े कुछ हार्मोनल कामों में भी किडनी की भूमिका अहम है।

    किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रगति गुप्ता के मुताबिक किडनी को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ पर्याप्त पानी पीना ही जरूरी नहीं, बल्कि खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी है। लंबे समय तक ज्यादा नमक, चीनी और अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी स्थितियों का जोखिम बढ़ा सकता है, जो आगे चलकर किडनी की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा सफेद दिखने वाले कुछ फूड्स का सेवन किडनी की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए डाइट में सीमित रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि ये सफेद फूड्स कैसे किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं और इन्हें कैसे करें कंट्रोल।

    सफेद नमक का ज्यादा सेवन साइलेंट किलर

    नमक में मौजूद सोडियम शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा सोडियम लेने से शरीर में पानी रुक सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने पर किडनी की रक्त वाहिकाओं और फिल्ट्रेशन सिस्टम पर असर पड़ सकता है। जिन लोगों को पहले से किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या शरीर में सूजन की समस्या है, उन्हें खास तौर पर नमक की मात्रा को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। खाने में अतिरिक्त नमक डालने की आदत कम करने के साथ पैकेज्ड और अत्यधिक नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन भी सीमित करना बेहतर है।

    सफेद चीनी भी करती है किडनी पर असर

    चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने और ब्लड शुगर हाई होने का खतरा रहता है। लंबे समय तक अनियंत्रित डायबिटीज किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल है। चाय, कॉफी और दूसरी चीजों में अतिरिक्त चीनी की मात्रा कम करना बेहद जरूरी है। अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो फलों का सेवन करें। शहद और खजूर भी शुगर के स्रोत हैं, लेकिन डायबिटीज या किडनी की बीमारी वाले लोगों को इन्हें भी सीमित मात्रा में लेना चाहिए।

    मैदा बढ़ा सकता है मेटाबॉलिक जोखिम

    मैदा रिफाइंड अनाज से तैयार होता है और इसमें साबुत अनाज की तुलना में फाइबर काफी कम होता है। मैदे से बनी चीजें जैसे बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, पिज्जा बेस और कई तरह के बेकरी प्रोडक्ट्स अक्सर कैलोरी, नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती हैं। इन चीजों का नियमित और ज्यादा सेवन वजन बढ़ने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकता है। ये सभी कारक लंबे समय में किडनी की सेहत पर असर डाल सकते हैं। इसलिए डाइट में साबुत अनाज, दालें और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देना बेहतर है। किडनी के मरीज दूध, पनीर और चीज का सेवन भी सीमित करें।

    किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    किडनी की सेहत में सुधार करना चाहते हैं तो किसी एक खाद्य पदार्थ को पूरी तरह ‘जहर’ मानने के बजाय पूरी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। नमक और अतिरिक्त चीनी का सेवन सीमित करें, अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड से बचें, वजन को कंट्रोल करें, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखें।

    डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से है। किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों की डाइट उनकी बीमारी की स्थिति और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अलग हो सकती है। किसी भी खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट से पूरी तरह हटाने या शामिल करने से पहले डॉक्टर या योग्य डाइटिशियन की सलाह लें। यह जानकारी किसी चिकित्सकीय जांच, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है।

  • 50 की उम्र में स्किन को ‘जवान’ और चमकदार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके, डॉक्टर ने बताया बुढ़ापा में भी रहेंगे जवान.

    50 की उम्र में स्किन को ‘जवान’ और चमकदार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके, डॉक्टर ने बताया बुढ़ापा में भी रहेंगे जवान.

    50 की उम्र में स्किन को ‘जवान’ और चमकदार बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके, डॉक्टर ने बताया बुढ़ापा में भी रहेंगे जवान.

    Secret For Age Reversal: बढ़ती उम्र को पूरी तरह रोकना या सचमुच “रिवर्स” करना संभव नहीं है, लेकिन सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से उम्र बढ़ने के असर को धीमा जरूर किया जा सकता है। लगातार तनाव, प्रदूषण, खराब डाइट, नींद की कमी, स्मोकिंग, तंबाकू का सेवन और शारीरिक निष्क्रियता का असर शरीर के साथ-साथ स्किन पर भी दिखाई देने लगता है, जिससे व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से अधिक उम्रदराज नजर आ सकता है।

    हार्वर्ड के प्रोफेसर डॉ. डेविड सिंक्लेयर, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के आनुवंशिकी विभाग के प्रोफेसर और पॉल एफ. ग्लेन सेंटर फॉर बायोलॉजी ऑफ एजिंग रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिक हैं। वे पिछले कई दशकों से उम्र बढ़ने, लंबी उम्र और उम्र से जुड़ी बीमारियों के जैविक कारणों पर शोध कर रहे हैं। डॉ. डेविड ने बताया कि 80 की उम्र में मरना जरूरी नहीं है आप अपने हालात को खुद बदल सकते हैं।

    बुढ़ापा तेज आने का कारण

    डॉक्टर ने बताया कि उन्हें लैब में रिसर्च में ऐसे कई प्रमाण मिले हैं जो बताते हैं कि बुढ़ापा को रिवर्स किया जा सकता है। डॉक्टर डेविड ने बताया धूम्रपान, अल्ट्रा प्रोसेस खाना,अत्याधिक शराब और बहुत ज्यादा हवाई यात्रा बुढ़ापा को तेज करती है। एक्सपर्ट ने बताया बुढ़ापा को रिवर्स करके अल्जाइमर, कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियां खत्म हो सकती है क्योंकि इनमें से कई बीमारियों के पीछे मुख्य कारण बुढ़ापा है। डॉक्टर डेविड ने बुढ़ापा को रिवर्स करने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स बताएं हैं। आप भी इन्हें अपनी डेली लाइफ में अपनाकर बॉडी को हेल्दी और जवान रख सकते हैं।

    नियमित एक्सरसाइज करें

    डॉ. डेविड सिंक्लेयर के अनुसार, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा रखने के लिए शरीर को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम मांसपेशियों की ताकत, हृदय की सेहत और शरीर की कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करता है। रेगुलर एक्सरसाइज में आप तेज वॉक, कार्डियो और शक्ति बढ़ाने वाली कसरत को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं। लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय दिनभर सक्रिय रहना लॉग लाइफ और जवान रहने के लिए जरूरी है।

    भोजन के बीच अंतर रखें

    सिंक्लेयर भोजन के बीच पर्याप्त अंतर रखने और कुछ समय तक खाना न खाने की सलाद देते हैं। डॉक्टर उपवास को शरीर के लिए एक तरह का नियंत्रित तनाव मानते हैं। उनके अनुसार, भोजन से मिलने वाली लगातार ऊर्जा के बजाय कुछ समय का अंतर शरीर में ऐसे जैविक तंत्रों को सक्रिय कर सकता है जो कोशिकाओं की मरम्मत और रखरखाव से जुड़े होते हैं। हालांकि, उपवास हर व्यक्ति के लिए जरूरी या सुरक्षित नहीं है।

    कभी-कभी भोजन छोड़ने की आदत डालें

    डॉ. सिंक्लेयर ने अपने व्यक्तिगत जीवन में कभी-कभी एक समय का भोजन छोड़ने की बात भी साझा की है। उनका मानना है कि हर समय खाते रहने के बजाय शरीर को भोजन के बीच कुछ समय का अंतर देना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब लंबे समय तक भूखे रहना नहीं है। डायबिटीज, गर्भावस्था, खान-पान संबंधी विकार या किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपवास से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    हेल्दी वेट रखना भी है जरूरी

    स्वस्थ वजन बनाए रखना लंबे समय तक अच्छी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर में अत्यधिक वसा, खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी, कई मेटाबॉलिक समस्याओं और उम्र से जुड़ी बीमारियों के जोखिम से जुड़ी हो सकती है। इसलिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद के जरिए बॉडी को हेल्दी और जवान रखने में मदद मिलती है। केवल वजन कम करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि शरीर की ताकत और ओवर ऑल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है।

    पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा खाएं

    डॉ. सिंक्लेयर अपने खान-पान में मुख्य रूप से पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने की बात करते हैं। फल, सब्जियां, दालें, बीन्स, साबुत अनाज, नट्स और बीज शरीर को फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और कई फायदेमंद प्लांट बेस्ड यौगिक देते हैं। अलग-अलग तरह के पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना शरीर को जरूरी पोषण देने और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने में मदद कर सकता है।

    धूम्रपान और शराब से बचें

    हेल्दी तरीके से उम्र को बढ़ाना चाहते हैं तो धूम्रपान से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। धूम्रपान शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचा सकता है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। शराब का सेवन भी सीमित रखना बेहतर है। डॉ. सिंक्लेयर ने अपनी जीवनशैली में शराब और धूम्रपान से दूरी रखने की बात कही है।

    रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं

    सिर्फ जिम में कसरत करना ही पर्याप्त नहीं है। दिनभर शरीर को सक्रिय रखना भी हेल्दी तरीके से उम्र बढ़ने के लिए जरूरी है। पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना, घर के काम करना और लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचना शारीरिक गतिविधि बढ़ाने के आसान तरीके हैं। नियमित गतिविधि मांसपेशियों, हड्डियों, हृदय और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ सक्रिय रहना शरीर की कार्यक्षमता बनाए रखने में खास भूमिका निभाता है।

    तनाव कम करें और आराम करें

    लगातार तनाव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकता है। इसलिए स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए तनाव को नियंत्रित करना भी जरूरी है। पर्याप्त नींद, आराम, ध्यान, गहरी सांस लेने की तकनीक और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालना मददगार हो सकता है। डॉ. सिंक्लेयर ने भी अपनी जीवनशैली में तनाव कम करने और आराम को महत्व देने की बात की है।

    डिस्क्लेमर: यह जानकारी डॉ. डेविड सिंक्लेयर द्वारा साझा किए गए विचारों और उपलब्ध वैज्ञानिक शोध पर आधारित है। उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह रिवर्स करने का कोई प्रमाणित इलाज अभी उपलब्ध नहीं है। उपवास, डाइट में बदलाव या किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  • मनोविज्ञान के 10 हैरान करने वाले रोचक तथ्य, जो आपके सोचने का तरीका बदल सकते हैं…

    मनोविज्ञान के 10 हैरान करने वाले रोचक तथ्य, जो आपके सोचने का तरीका बदल सकते हैं…

    मनोविज्ञान के 10 हैरान करने वाले रोचक तथ्य, जो आपके सोचने का तरीका बदल सकते हैं…

    क्या आपने कभी महसूस किया है कि बिना किसी खास वजह के आपका मूड अचानक बदल जाता है? या फिर किसी अनजान व्यक्ति पर पहली मुलाकात में ही भरोसा हो जाता है? कई बार ऐसा लगता है कि हमारा दिमाग हमारी जानकारी के बिना ही फैसले ले रहा है।

    असल में, मानव मस्तिष्क बेहद जटिल और शक्तिशाली है। यह हर पल हमारे विचारों, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करता रहता है। मनोविज्ञान इन्हीं मानसिक प्रक्रियाओं को समझने का विज्ञान है।

    आइए जानते हैं मनोविज्ञान के 10 ऐसे रोचक तथ्य, जो आपको खुद को और दूसरों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेंगे।

    1. खामोशी भी बहुत कुछ कहलवा सकती है

    यदि कोई व्यक्ति आपके सवाल का अधूरा जवाब देकर चुप हो जाए, तो तुरंत दूसरा सवाल पूछने की बजाय कुछ पल शांत रहें। मनोवैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, लंबे समय तक बनी खामोशी कई लोगों को असहज कर देती है। ऐसे में सामने वाला अक्सर खुद ही बातचीत जारी रख देता है और अतिरिक्त जानकारी साझा कर देता है।


    2. भीड़ में मदद मिलने की संभावना कम हो सकती है

    किसी सार्वजनिक स्थान पर परेशानी आने पर केवल “मदद कीजिए” चिल्लाने की बजाय किसी एक व्यक्ति को सीधे संबोधित करना अधिक प्रभावी माना जाता है।

    इसे बाईस्टैंडर इफेक्ट (Bystander Effect) कहा जाता है, जिसमें भीड़ में मौजूद लोग यह मान लेते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति मदद कर देगा। इसलिए किसी एक व्यक्ति को पहचानकर सहायता मांगने से प्रतिक्रिया मिलने की संभावना बढ़ जाती है।


    3. नींद के दौरान भी दिमाग काम करता रहता है

    कई बार किसी कठिन समस्या का समाधान रातभर सोचने के बाद नहीं, बल्कि अच्छी नींद लेने के बाद सुबह मिल जाता है।

    ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोते समय भी हमारा मस्तिष्क जानकारी को व्यवस्थित करता रहता है और अलग-अलग विचारों के बीच नए संबंध बनाने की कोशिश करता है।


    4. किसी की नकल करना पसंद का संकेत हो सकता है

    यदि बातचीत के दौरान कोई व्यक्ति अनजाने में आपके बैठने, हाथ हिलाने या बोलने के अंदाज की नकल करने लगे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह आपके साथ सहज महसूस कर रहा है।

    मनोविज्ञान में इसे मिररिंग (Mirroring) कहा जाता है। हालांकि यह हर स्थिति में आकर्षण का प्रमाण नहीं होता, बल्कि कई बार अच्छे तालमेल का संकेत भी होता है।


    5. अधूरे काम आसानी से दिमाग से नहीं निकलते

    क्या कोई अधूरा काम या पुरानी घटना बार-बार याद आती रहती है?

    इसे ज़ाइगार्निक प्रभाव (Zeigarnik Effect) कहा जाता है। हमारा मस्तिष्क अधूरे कार्यों को पूरा होने तक सक्रिय रूप से याद रखता है। यही कारण है कि अधूरी कहानियां या अधूरे लक्ष्य लंबे समय तक याद रहते हैं।


    6. केवल बॉडी लैंग्वेज देखकर झूठ पकड़ना आसान नहीं होता

    अक्सर कहा जाता है कि झूठ बोलने वाला कम हाथ हिलाता है या आंखों में नहीं देखता, लेकिन वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि ऐसा कोई एक संकेत नहीं है जिससे निश्चित रूप से झूठ पहचाना जा सके।

    झूठ की पहचान केवल बॉडी लैंग्वेज से नहीं, बल्कि व्यक्ति के व्यवहार, परिस्थितियों और बातचीत के पूरे संदर्भ को देखकर ही की जा सकती है।


    7. संगीत आपके मूड को प्रभावित कर सकता है

    आप जिस तरह का संगीत सुनते हैं, उसका असर आपकी भावनाओं पर पड़ सकता है।

    ऊर्जावान संगीत कई लोगों में उत्साह और प्रेरणा बढ़ा सकता है, जबकि धीमा या उदास संगीत कुछ लोगों में भावनात्मक प्रभाव छोड़ सकता है। हालांकि यह असर हर व्यक्ति में समान नहीं होता।


    8. केवल प्लान-बी होने से सफलता तय नहीं होती

    यह धारणा लोकप्रिय है कि प्लान-बी होने से प्लान-ए कमजोर पड़ जाता है, लेकिन शोध बताते हैं कि इसका प्रभाव परिस्थिति पर निर्भर करता है।

    कुछ लोगों के लिए वैकल्पिक योजना आत्मविश्वास बढ़ाती है, जबकि कुछ मामलों में यह मुख्य लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता कम कर सकती है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।


    9. जितना अधिक ज्ञान, उतनी अधिक सीखने की इच्छा

    डनिंग-क्रूगर प्रभाव (Dunning-Kruger Effect) के अनुसार कम अनुभव वाले लोग कई बार अपनी क्षमता का अधिक अनुमान लगा लेते हैं, जबकि अधिक जानकार लोग अपनी सीमाओं को बेहतर समझते हैं और लगातार सीखने की कोशिश करते रहते हैं।

    इसलिए खुद को सीखने वाला मानना अक्सर अच्छी समझ का संकेत हो सकता है।


    10. अनुभवों पर खर्च किया गया पैसा लंबे समय तक खुशी दे सकता है

    मनोवैज्ञानिक शोधों में पाया गया है कि कई लोगों को वस्तुएं खरीदने की तुलना में यात्रा, परिवार के साथ समय बिताने या नए अनुभव प्राप्त करने से अधिक और लंबे समय तक खुशी मिलती है।

    ऐसी यादें समय के साथ भी सकारात्मक भावनाएं बनाए रख सकती हैं।


    निष्कर्ष

    मानव मस्तिष्क बेहद अद्भुत और जटिल है। हमारी रोजमर्रा की कई आदतें, निर्णय और भावनाएं मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं से प्रभावित होती हैं। इन तथ्यों को समझकर न केवल आप खुद को बेहतर जान सकते हैं, बल्कि दूसरों के व्यवहार को भी अधिक संवेदनशीलता और समझदारी के साथ देख सकते हैं।

    ध्यान रखें कि मनोविज्ञान के कई लोकप्रिय तथ्य हर व्यक्ति और हर परिस्थिति पर समान रूप से लागू नहीं होते। इसलिए इन्हें सामान्य जानकारी के रूप में समझना चाहिए, न कि हर स्थिति में अंतिम सत्य के रूप में।

  • स्वाइन फ्लू को लेकर ‘जालंधर’ में बढ़ी चिंता, एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

    स्वाइन फ्लू को लेकर ‘जालंधर’ में बढ़ी चिंता, एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

    स्वाइन फ्लू को लेकर ‘जालंधर’ में बढ़ी चिंता, एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

    शहर में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है।  बुधवार को 55 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में कुल रोगियों की संख्या 30 पर पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग को बुधवार जिस महिला की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वह तेज मोहन नगर की रहने वाली है और सिविल अस्पताल जालंधर में उपचाराधीन है। सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग ने अब तक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 134 रोगियों के सैंपल लिए हैं और उनमें से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।


    इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    • तेज बुखार और शरीर में कंपकंपी
    • लगातार खांसी
    • गले में खराश या दर्द
    • बदन और जोड़ों में दर्द
    • बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान
    • सांस लेने में दिक्कत

    अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं या हालत बिगड़ती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  • मोरिंगा से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी, जो बच्चे नहीं खाते वह भी उंगलियों को चाट कर खाएंगे ये डिश..

    मोरिंगा से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी, जो बच्चे नहीं खाते वह भी उंगलियों को चाट कर खाएंगे ये डिश..

    मोरिंगा से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी, जो बच्चे नहीं खाते वह भी उंगलियों को चाट कर खाएंगे ये डिश..

    सहजन देखकर नखरे करने वाले बच्चों के लिए रोज की सब्जी से अलग बनाएं यह चटपटी मोरिंगा डिश. यह रेसिपी बच्चे उंगलियां चाटकर खाएंगे ही साथ ही जिन्हें मोरिंगा पसंद नहीं वह भी नखरे नहीं दिखाएंगे.

    मोरिंगा यानी सहजन की सब्जी बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. प्लेट में देखते ही बच्चे इसे खाने से मना करने लगते हैं. इसकी वजह से घर में मोरिंगा बनाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर इसे रोज की सब्जी की तरह बनाने के बजाय थोड़ा चटपटा ट्विस्ट दिया जाए, तो इसका स्वाद काफी अलग लग सकता है. अगर आपके घर में भी बच्चे मोरिंगा खाने में नखरे करते हैं, तो इस आसान तरीके से इसे बनाकर देख सकते हैं. इसमें किसी खास चीज की जरूरत नहीं है. घर में आसानी से मिलने वाले कुछ मसालों से ही मोरिंगा को चटपटा बनाया जा सकता है. इसे बच्चे तो पसंद करते ही हैं, बड़े भी स्वाद लेकर खाते हैं.

    सबसे पहले मोरिंगा को करें तैयार रेसिपी शुरू करने के लिए सबसे पहले मोरिंगा लें और उसे अच्छे से धो लें. इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. टुकड़े बहुत बड़े न रखें, ताकि आगे इसे तैयार करना आसान रहे. अब एक बर्तन में पानी लें और उसमें अच्छे से नमक डालें. कटे हुए मोरिंगा के टुकड़ों को इसी नमक वाले पानी में डालकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें. इससे मोरिंगा आगे पकाने के लिए तैयार हो जाएगा.

    नमक वाले पानी में ही करें बॉयल आधे घंटे बाद मोरिंगा को उसी नमक वाले पानी में करीब 25 मिनट तक बॉयल कर लें. इसे अच्छी तरह उबालना जरूरी है, ताकि मोरिंगा नरम हो जाए और इसमें मसाले आसानी से मिल सकें.

    जब मोरिंगा बॉयल हो जाए, तो इसे पानी से छानकर निकाल लें. अब इसमें चटपटे मसाले डालने की बारी है.

    इन मसालों से आएगा चटपटा स्वाद बॉयल किए हुए मोरिंगा में सबसे पहले काला नमक डालें. इसके बाद चाट मसाला, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च डालें. इसमें थोड़ा सा गरम मसाला भी मिला दें. आखिर में स्वाद के हिसाब से सादा नमक डालें. अगर आपको नींबू का खट्टा-चटपटा स्वाद पसंद है, तो इसमें थोड़ा नींबू भी निचोड़ सकते हैं. अब सभी मसालों को मोरिंगा के साथ अच्छे से मिला लें, ताकि मसालों का स्वाद हर टुकड़े में आ जाए. फिर ऊपर थोड़ा धनिया की पत्तियों को बारीक काटकर डालें.

    बस, इतने आसान तरीके से मोरिंगा की यह चटपटी डिश तैयार हो जाएगी. रोज की सब्जी से अलग इसका स्वाद बच्चों को भी पसंद आ सकता है. ऐसे में जो बच्चे मोरिंगा खाने से दूर भागते हैं, वे भी इसे चटपटे अंदाज में उंगली चाटकर खा सकते हैं. बड़े भी इसे मजे से खाएंगे.

  • Circulatory System क्या है.? शरीर में कैसे पहुंचता है ऑक्सीजन, जानिए दिल और रक्त वाहिकाओं का पूरा काम.

    Circulatory System क्या है.? शरीर में कैसे पहुंचता है ऑक्सीजन, जानिए दिल और रक्त वाहिकाओं का पूरा काम.

    हमारा शरीर लगातार काम करता रहता है और इस पूरी प्रक्रिया में सर्कुलेटरी सिस्टम यानी रक्त संचार तंत्र की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही सिस्टम शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है और कार्बन डाइऑक्साइड समेत कई अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

    सर्कुलेटरी सिस्टम को कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम भी कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से हृदय और रक्त वाहिकाएं शामिल होती हैं। अगर इस सिस्टम में किसी तरह की समस्या हो जाए तो उसका असर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ सकता है।

    सर्कुलेटरी सिस्टम किन अंगों से मिलकर बना है?

    रक्त संचार तंत्र में मुख्य रूप से ये हिस्से शामिल होते हैं:

    1. हृदय

    हृदय एक मांसपेशीय अंग है, जो लगातार रक्त को पंप करके पूरे शरीर में पहुंचाता है। यह रक्त वाहिकाओं के जटिल नेटवर्क के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक रक्त पहुंचाता है।

    2. धमनियां

    धमनियां यानी Arteries ऐसी रक्त वाहिकाएं हैं जो हृदय से रक्त को शरीर के दूसरे हिस्सों तक ले जाती हैं। आमतौर पर इनमें ऑक्सीजन से भरपूर रक्त होता है।

    3. नसें

    नसों यानी Veins के जरिए शरीर से ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर चुका रक्त वापस हृदय की ओर पहुंचता है।

    4. केशिकाएं

    केशिकाएं यानी Capillaries बहुत छोटी रक्त वाहिकाएं होती हैं। इनके माध्यम से रक्त और शरीर की कोशिकाओं के बीच ऑक्सीजन, पोषक तत्व और अपशिष्ट पदार्थों का आदान-प्रदान होता है।

    सर्कुलेटरी सिस्टम कैसे काम करता है?

    रक्त संचार तंत्र का मुख्य काम शरीर के हर हिस्से तक रक्त, ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाना है।

    इसे आसान तरीके से समझें:

    सबसे पहले शरीर से ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर चुका रक्त नसों के जरिए हृदय के दाहिने हिस्से में वापस आता है।

    इसके बाद हृदय इस रक्त को फेफड़ों तक भेजता है। फेफड़ों में रक्त कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है और ताजा ऑक्सीजन ग्रहण करता है।

    ऑक्सीजन से भरपूर रक्त फिर हृदय के बाएं हिस्से में वापस आता है। यहां से हृदय इसे धमनियों के जरिए पूरे शरीर में पंप करता है।

    जब रक्त छोटी केशिकाओं तक पहुंचता है तो वहां शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। इसके बदले रक्त कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को अपने साथ ले जाता है।

    इसके बाद ऑक्सीजन कम हुआ रक्त नसों के जरिए दोबारा हृदय तक पहुंचता है और यह चक्र लगातार चलता रहता है।

    शरीर की जरूरत के अनुसार रक्त संचार में बदलाव भी हो सकता है। इसमें रक्त की मात्रा, हार्मोन और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे कई कारक भूमिका निभाते हैं।

    सर्कुलेटरी सिस्टम से जुड़ी कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

    रक्त संचार तंत्र से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इनमें कुछ आम स्थितियां इस प्रकार हैं।

    1. एथेरोस्क्लेरोसिस

    Atherosclerosis में धमनियों की अंदरूनी दीवारों पर प्लाक यानी वसायुक्त पदार्थ जमा होने लगता है। इससे धमनियां धीरे-धीरे संकरी हो सकती हैं और रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

    इसके जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हो सकते हैं:

    • हाई ब्लड प्रेशर
    • हाई कोलेस्ट्रॉल
    • धूम्रपान या तंबाकू का सेवन
    • डायबिटीज
    • अस्वस्थ खान-पान
    • शारीरिक गतिविधि की कमी
    • अधिक वजन या मोटापा

    जब रक्त का प्रवाह कम होता है तो शरीर के अंगों और ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।

    अगर यह समस्या हृदय की धमनियों को प्रभावित करती है तो इसे कोरोनरी आर्टरी डिजीज कहा जाता है। वहीं पैरों, हाथों और दूसरी जगहों की धमनियां प्रभावित होने पर पेरिफेरल आर्टरी डिजीज हो सकती है।

    कभी-कभी प्लाक या खून के थक्के के कारण धमनी पूरी तरह बंद हो सकती है। ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

    2. हाई ब्लड प्रेशर

    जब रक्त धमनियों की दीवारों पर सामान्य से ज्यादा दबाव डालता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है।

    लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने पर हृदय और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इसका असर मस्तिष्क, किडनी और आंखों जैसे अंगों पर भी पड़ सकता है।

    3. एंजाइना

    एंजाइना में सीने में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है, जो आमतौर पर हृदय की मांसपेशियों तक पर्याप्त ऑक्सीजन वाला रक्त न पहुंचने से जुड़ा होता है।

    यह अक्सर कोरोनरी आर्टरी डिजीज से संबंधित होता है।

    4. अरिथमिया

    Arrhythmia का मतलब हृदय की धड़कन की सामान्य लय में गड़बड़ी होना है।

    इसमें दिल बहुत तेज, बहुत धीमा या अनियमित तरीके से धड़क सकता है। यह समस्या हृदय की संरचना या उसके इलेक्ट्रिकल सिग्नल में बदलाव से जुड़ी हो सकती है।

    5. वैरिकोज वेन्स

    हमारी नसों में मौजूद वाल्व रक्त को हृदय की ओर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। अगर ये वाल्व ठीक से काम न करें तो नसों में रक्त जमा हो सकता है।

    इससे नसें उभरी हुई, सूजी हुई या दर्दनाक दिखाई दे सकती हैं। यह समस्या अक्सर पैरों में दिखाई देती है।

    6. खून के थक्के

    जब रक्त जमकर जेल जैसी गांठ बना लेता है तो उसे ब्लड क्लॉट कहा जाता है।

    अगर यह थक्का किसी रक्त वाहिका में फंसकर रक्त के प्रवाह को रोक दे तो गंभीर समस्या हो सकती है। ब्लड क्लॉट का संबंध हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) और पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी स्थितियों से हो सकता है।

    7. हार्ट अटैक

    जब हृदय के किसी हिस्से तक रक्त का प्रवाह अचानक बाधित हो जाता है या हृदय की ऑक्सीजन की जरूरत उसकी आपूर्ति से ज्यादा हो जाती है, तो हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।

    लंबे समय तक ऐसा रहने पर हृदय की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है।

    8. स्ट्रोक

    जब मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने वाली रक्त वाहिका में रुकावट आती है, तो मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

    स्ट्रोक में जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि लंबे समय तक रक्त प्रवाह बाधित रहने से स्थायी नुकसान हो सकता है।

    सर्कुलेटरी सिस्टम से जुड़ी अन्य समस्याएं

    इसके अलावा कई अन्य स्थितियां भी रक्त संचार तंत्र को प्रभावित कर सकती हैं।

    हार्ट फेलियर

    इस स्थिति में हृदय शरीर की जरूरत के अनुसार प्रभावी ढंग से रक्त पंप नहीं कर पाता। इसके कारण शरीर के अंगों और ऊतकों तक पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन पहुंचने में समस्या हो सकती है।

    हार्ट वाल्व की समस्या

    हृदय के वाल्व रक्त को सही दिशा में बहने में मदद करते हैं। अगर वाल्व लीक हो जाएं या बहुत संकरे हो जाएं तो हृदय को रक्त पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

    हृदय में सूजन

    हृदय की अलग-अलग परतों या हृदय की मांसपेशियों में सूजन हो सकती है। इसे एंडोकार्डाइटिस, पेरिकार्डाइटिस या मायोकार्डाइटिस जैसी स्थितियों के रूप में जाना जाता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि सूजन हृदय के किस हिस्से में है।

    एन्यूरिज्म

    जब किसी धमनी की दीवार कमजोर होकर बाहर की तरफ फूलने लगती है तो उसे एन्यूरिज्म कहा जाता है।

    यह बड़ी धमनियों जैसे महाधमनी में भी हो सकता है। अगर किसी बड़े एन्यूरिज्म में टूटने की स्थिति पैदा हो जाए तो यह जानलेवा आपात स्थिति बन सकती है।

    जन्मजात हृदय रोग

    कुछ लोग हृदय या रक्त वाहिकाओं की संरचना में बदलाव के साथ पैदा होते हैं। इन्हें जन्मजात हृदय रोग कहा जाता है।

    वास्कुलाइटिस

    वास्कुलाइटिस में रक्त वाहिकाओं की दीवारों में सूजन हो सकती है। कुछ मामलों में इससे रक्त वाहिकाओं को नुकसान और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।

    कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

    हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी समस्याओं की पहचान जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर हो सकता है। कई बार शुरुआती चरण में किसी व्यक्ति को स्पष्ट लक्षण भी महसूस नहीं होते।

    इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना महत्वपूर्ण है। डॉक्टर जरूरत के अनुसार ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और अन्य स्वास्थ्य संकेतकों की निगरानी कर सकते हैं।

    अगर आपको कोई नया, लगातार बना रहने वाला या बिना किसी स्पष्ट कारण के लक्षण दिखाई दे रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    हार्ट अटैक के संकेतों को न करें नजरअंदाज

    अगर अचानक सीने में तेज दर्द या दबाव महसूस हो, खासकर जब दर्द कंधे, हाथ, गर्दन या शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल रहा हो, तो इसे गंभीरता से लें।

    हार्ट अटैक के संभावित लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:

    • सीने में दर्द, दबाव या भारीपन
    • अत्यधिक पसीना
    • तेज या अनियमित धड़कन
    • सांस लेने में परेशानी
    • मितली या उल्टी
    • चक्कर या कमजोरी
    • अचानक बहुत ज्यादा थकान
    • बेहोशी

    ऐसे लक्षण होने पर तुरंत स्थानीय आपातकालीन चिकित्सा सेवा से संपर्क करें।

    स्ट्रोक के संकेत पहचानना भी जरूरी

    स्ट्रोक के संभावित संकेतों में शामिल हो सकते हैं:

    • चेहरे या शरीर के एक हिस्से में अचानक कमजोरी या सुन्नपन
    • अचानक तेज सिरदर्द
    • भ्रम या बात समझने में परेशानी
    • देखने में समस्या
    • बोलने में लड़खड़ाहट या बोलने में परेशानी
    • संतुलन बिगड़ना
    • अचानक चक्कर आना या चलने में परेशानी
    • दौरा पड़ना

    इनमें से अचानक कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है।

    सर्कुलेटरी सिस्टम को स्वस्थ कैसे रखें?

    रक्त संचार तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए रोजमर्रा की कुछ आदतों पर ध्यान दिया जा सकता है:

    • नियमित शारीरिक गतिविधि करें।
    • संतुलित और हृदय के लिए बेहतर आहार लें।
    • धूम्रपान और तंबाकू से बचें।
    • अपने वजन को स्वस्थ सीमा में रखने की कोशिश करें।
    • ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं।
    • डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियंत्रित रखें।
    • लंबे समय तक बैठे रहने से बचें।
    • डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को अपनी मर्जी से बंद या बदलें नहीं।
    • नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं।

    निष्कर्ष

    सर्कुलेटरी सिस्टम यानी रक्त संचार तंत्र शरीर के लगभग हर हिस्से तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हृदय और रक्त वाहिकाओं से मिलकर बना यह सिस्टम कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में भी मदद करता है।

    हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और अस्वस्थ खान-पान जैसे कई कारक हृदय और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

    इसलिए नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, तंबाकू से दूरी और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना महत्वपूर्ण है।

    जरूरी बात: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। अगर आपको सीने में दर्द, सांस लेने में अचानक परेशानी, शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या स्ट्रोक/हार्ट अटैक के अन्य संकेत दिखाई दें, तो घरेलू उपायों का इंतजार न करें और तुरंत चिकित्सा सहायता लें।