Blog

  • 11 या 12 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल समय..

    11 या 12 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल समय..

    11 या 12 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल समय..

    साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सावन शिवरात्रि के अगले दिन यानी श्रावण अमावस्या पर लगने जा रहा है। इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को इस तरह से ढकता है जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहता है और अंदर का हिस्सा पूरी तरह से ढक जाता है। जिससे सूर्य के चारों ओर एक चमकती हुई अंगूठी या छल्ले जैसी आकृति बन जाती है। चलिए जानते हैं ये सूर्य ग्रहण कब और कहां-कहां लगने जा रहा है।

    सूर्य ग्रहण 2026 तारीख और समय (Surya Grahan 2026 Date And Timing)

    साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 12 अगस्त 2026 की रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी और समापन सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। ये ग्रहण लगभग साढ़े 7 घंटे लगा रहेगा। पंचांग अनुसार यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगने जा रहा है।

    12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

    12 अगस्त का सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में अधिकांश यूरोपीय देशों कनाडा, रूस का उत्तर पूर्वी क्षेत्र और में दिखाई देगा। तो वहीं खग्रास रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक उत्तरी स्पेन, पुर्तगाल के सुधार उत्तर पूर्वी क्षेत्र में दिखेगा। जबकि खंड ग्रास के रूप में फ्रांस, ब्रिटेन और यूरोप के अधिकतर देशों में दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा।

    सूर्य ग्रहण का सूतक काल समय

    सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। लेकिन 12 अगस्त के सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये ग्रहण भारत से दिखाई नहीं दे रहा है। यह केवल वहां मान्य होता है जहां ग्रहण प्रत्यक्ष दिखाई देता है।

    सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

    सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। सिलाई-कढ़ाई, चाकू-कैंची यानी काटने-छीलने वाले काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। ग्रहण के दौरान भोजन भी नहीं करना चाहिए। भारी काम करने से बचना चाहिए।

  • चाणक्य नीति: इन 6 मुश्किल घड़ियों में जो आपका साथ न छोड़े, वही है सच्चा मित्र; बाकी रिश्तों की हो जाएगी पहचान..

    चाणक्य नीति: इन 6 मुश्किल घड़ियों में जो आपका साथ न छोड़े, वही है सच्चा मित्र; बाकी रिश्तों की हो जाएगी पहचान..

    चाणक्य नीति: इन 6 मुश्किल घड़ियों में जो आपका साथ न छोड़े, वही है सच्चा मित्र; बाकी रिश्तों की हो जाएगी पहचान..

    Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन, रिश्तों और व्यवहार से जुड़ी कई ऐसी शिक्षाएं दी हैं, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक मानी जाती हैं। चाणक्य के अनुसार किसी व्यक्ति की असली पहचान उसके अच्छे समय में नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में होती है। उन्होंने बताया है कि सच्चा मित्र वही है जो हर हाल में आपका साथ निभाए, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों।

    मित्रता पर चाणक्य का प्रसिद्ध श्लोक

    आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रु-संकटे।
    राजद्वारे श्मशाने च यस्तिष्ठति स बान्धवः॥

    श्लोक का भावार्थ

    इस श्लोक में आचार्य चाणक्य बताते हैं कि जो व्यक्ति बीमारी, संकट, आर्थिक तंगी, शत्रु के भय, कानूनी परेशानियों और जीवन के अंतिम दुखद क्षणों में भी आपका साथ नहीं छोड़ता, वही वास्तव में आपका सच्चा मित्र और अपना कहलाने योग्य है।

    इन 6 परिस्थितियों में होती है सच्चे मित्र की पहचान

    1. बीमारी के समय

    जब व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रूप से कमजोर होता है, उस समय जो बिना स्वार्थ के उसकी देखभाल करे और उसका हौसला बढ़ाए, वही सच्चा मित्र होता है।

    2. बड़े संकट के दौरान

    जीवन में अचानक आने वाली मुश्किलें इंसान की असली परीक्षा लेती हैं। ऐसे समय जो व्यक्ति आपका साथ निभाए और समाधान खोजने में मदद करे, वही भरोसेमंद साथी है।

    3. आर्थिक तंगी में

    जब धन की कमी हो और लोग दूरी बनाने लगें, तब जो व्यक्ति आपका हाथ थामे और जरूरत के समय मदद करे, वही सच्ची मित्रता का उदाहरण है।

    4. शत्रु या विरोध की स्थिति में

    यदि कोई आपके खिलाफ खड़ा हो या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, तो जो व्यक्ति बिना डर के आपके साथ खड़ा रहे, वही आपका वास्तविक शुभचिंतक है।

    5. कानूनी या प्रशासनिक परेशानी में

    जब किसी अदालत, सरकारी दफ्तर या कानूनी विवाद का सामना करना पड़े, उस समय जो आपका साथ न छोड़े और हर संभव सहयोग करे, वही सच्चा साथी कहलाता है।

    6. दुख और अंतिम विदाई के समय

    परिवार में किसी की मृत्यु या जीवन के सबसे कठिन दुखद क्षणों में जो व्यक्ति अंत तक साथ निभाए और श्मशान तक पहुंचे, वही रिश्ते की सच्ची गहराई को साबित करता है।

    चाणक्य की सीख

    आचार्य चाणक्य का संदेश स्पष्ट है कि सच्ची मित्रता केवल खुशियों में साथ देने का नाम नहीं है। जो व्यक्ति कठिन समय में बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ खड़ा रहता है, वही वास्तविक मित्र और भरोसेमंद रिश्तेदार होता है। अच्छे समय के साथी बहुत मिल जाते हैं, लेकिन मुश्किल घड़ी में साथ निभाने वाले लोग ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

  • ब्रिज पर नन्हें बच्चे को अकेला छोड़ मां बेशर्मी से बनाती दिखी रील, हरकत देख औरत से उठ जाएगा भरोसा!

    ब्रिज पर नन्हें बच्चे को अकेला छोड़ मां बेशर्मी से बनाती दिखी रील, हरकत देख औरत से उठ जाएगा भरोसा!

    ब्रिज पर नन्हें बच्चे को अकेला छोड़ मां बेशर्मी से बनाती दिखी रील, हरकत देख औरत से उठ जाएगा भरोसा!

    Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपने बच्चे को छोड़कर रील बनाने में लग जाती है। बच्चा सड़क की तरफ बढ़ने लगता है। ले किन तभी वहां पर कर आदमी बच्चे को बचाता है। हैरानी की बात ये है कि, महिला को फिर भी कोई होश नहीं रहता है।

    Viral Video: इंस्टाग्राम रील का भूत लोगों के सिर पर कुछ तरह से सवार हो चुका है कि, वो ना तो अपनी जान की परवाह करते हैं और ना ही किसी और की। सोशल मीडिया एक ऐसी ही लापरवाह मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला बच्चे को ब्रिज के ऊपर छोड़कर रील बनाने में इतनी बिजी हो जाती है कि,  बच्चे को ही भूल जाती है।  मां का अब यही बर्ताव लोगों को परेशान भी कर रहा है और गुस्सा भी दिला रहा है।

    रील के चक्कर में बच्चे को भूली मां

    बच्चे को छोड़कर रील बनाती महिला के वायरल वीडियो को Nitin Prajapati नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इस महिला को REEL की फिक्र है लेकिन बच्चे की नहीं है। बताइए कितनी असंवेदनशीलता आ चुकी है! ‘ वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक ऊंचे पुल पर खड़ी होकर रील बना रही है।

    खुद को कैमरे में कैद करने और अच्छा वीडियो बनाने की धुन में वह इतनी खोई हुई है कि उसे अपने आस-पास की कोई सुध नहीं है।हद तो तब हो गई जब महिला ने अपने नन्हें बच्चे को ब्रिज पर बिल्कुल अकेला छोड़ दिया। पुल जैसी खतरनाक जगह पर, जहां से तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरती हैं और नीचे गिरने का भारी खतरा होता है, वहां एक छोटे बच्चे को इस तरह अकेला छोड़ना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा था। जब महिला बेशर्मी से अपने वीडियो में व्यस्त थी, तभी वहां पर खड़े आदमी ने बच्चे को गोद में उठा लिया और प्यार करने लगा। अब इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।अगर वह शख्स सही समय पर वहां नहीं पहुंचता, तो बच्चे के साथ कोई भी अनहोनी घट सकती थी।

    Viral Video लोगों को दिला रहा गुस्सा

    ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स  पर 7 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 86000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपने सगे बच्चे की जान जोखिम में डालना बेहद शर्मनाक है। कई यूजर्स ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसी लापरवाह मां के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिल सके। मां की इस हरकत ने लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

    डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

  • शर्मनाक! घर की चारदिवारी के भीतर काम करने वाली के साथ बर्बरता, हैवानियत देख पुलिस हुई सख्त..

    शर्मनाक! घर की चारदिवारी के भीतर काम करने वाली के साथ बर्बरता, हैवानियत देख पुलिस हुई सख्त..

    शर्मनाक! घर की चारदिवारी के भीतर काम करने वाली के साथ बर्बरता, हैवानियत देख पुलिस हुई सख्त..

    Gurugram Viral Video: घर में काम कर रही एक महिला के साथ जिस तरह की हैवानियत दिखाई गई उसने हर किसी को फिलहाल स्तब्ध कर दिया है और इस पर फिलहाल बहस जारी है। जानिए पुलिस ने किस तरह से प्रतिक्रिया दी है।

    Gurugram Viral Video: घर की चारदिवारी के पीछे छिपी क्रूरता का एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया। गुरुग्राम में घर में काम करने वाली के साथ हो रहे अत्याचार का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां बेचारी की चींख भी अंदर ही गूंज कर रह रही है। गरीबी की वजह से वह कुछ नहीं कर पा रही है। सोशल मीडिया पर गुरुग्राम वायरल वीडियो को शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी गई है जहां इसके साथ ही न्याय की गुहार लगाई गई है। वहीं इसे देखने के बाद पुलिस भी एक्शन में है।

    Gurugram Viral Video में काम करने वाली के साथ हो रहे अत्याचार को देख हिल जाएंगे आप

    गुरुग्राम वायरल वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया कि “घरेलू कामगार महिला के साथ उस घर में मारपीट और उत्पीड़न किए जाने का आरोप है। जहां वह काम करती है। गुरुग्राम पुलिस से अनुरोध है कि वह इस मामले की जांच करें। महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करें उचित कार्रवाई करें और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट साझा करें।” जहां इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में काम करने वाली महिला के साथ मारपीट की जा रही है। वही वीडियो के साथ बताया गया है कि यह महिला 24 घंटे इस घर में काम करती है।

    गुरुग्राम वायरल वीडियो देख हरकत में आई पुलिस ने किया रिएक्ट

    इस तरह से घर में काम करने वाली के साथ हैवानियत की हदें पार करते देख सोशल मीडिया पर लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन से न्याय मांग रहे हैं। जहां गुरुग्राम पुलिस ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, “कृपया जरूरी कार्रवाई के लिए फिर इसका कांटेक्ट नंबर पता करें और अन्य जानकारी डायरेक्ट मैसेज के जरिए शेयर करें।” वहीं इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा उसे सजा होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा यह वाकई काफी शर्मनाक है तो एक ने लिखा हर जगह यही हो रहा है। एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों को मार पड़नी चाहिए।

    डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

  • इश्क में बनी मासूम बेटी रोड़ा! 6 साल की बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंका, सनसनीखेज खुलासा..

    इश्क में बनी मासूम बेटी रोड़ा! 6 साल की बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंका, सनसनीखेज खुलासा..

    इश्क में बनी मासूम बेटी रोड़ा! 6 साल की बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंका, सनसनीखेज खुलासा..

    भिंड जिले में छह साल की एक मासूम बच्ची की मौत के मामले ने अब बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. करीब 45 दिन पहले कुएं में मिले सृष्टि दौहरे के शव को शुरुआत में हादसा माना जा रहा था, लेकिन भोपाल मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट ने कहानी बदल दी. रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्ची की मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच में सामने आया है कि दोनों शादी करना चाहते थे और बच्ची उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी. इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

    कुएं में मिला था मासूम सृष्टि का शव

    लहार थाना क्षेत्र के मेहरी गांव में 15 जून 2026 को छह वर्षीय सृष्टि दौहरे का शव एक कुएं में मिला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. बच्ची की पहचान उसके पिता धर्म सिंह दौहरे ने की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया और विस्तृत जांच के लिए रिपोर्ट भोपाल मेडिकल बोर्ड को भेज दी.

    मेडिकल रिपोर्ट ने खोली हत्या की परत

    करीब 45 दिन बाद आई मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई. पुलिस के अनुसार रिपोर्ट से संकेत मिला कि बच्ची की पहले हत्या की गई और बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका शव कुएं में फेंका. इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले को हादसे से हत्या के मामले में बदल दिया.

    मां और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप

    जांच के दौरान पुलिस का शक बच्ची की मां ज्योति दौहरे और उसके कथित प्रेमी रमाशंकर शर्मा पर गया. तकनीकी साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर पर मौजूद थी, जिससे जांच की दिशा बदल गई.

    प्रेम संबंधों की जांच में सामने आया नया एंगल

    पुलिस के मुताबिक, ज्योति दौहरे की शादी करीब आठ वर्ष पहले धर्म सिंह दौहरे से हुई. धर्म सिंह अहमदाबाद में पुताई का काम करते हैं. जांच में सामने आया कि इसी दौरान ज्योति की पहचान मेहरा गांव निवासी रमाशंकर शर्मा से हुई और दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए. पुलिस का दावा है कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और इसी वजह से बच्ची उनके रास्ते की बाधा बन रही थी.

    घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार

    मामला दर्ज होने के बाद से ज्योति दौहरे और रमाशंकर शर्मा दोनों फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से उनकी तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

    पूरे जिले में चर्चा का विषय बना मामला

    इस घटना ने भिंड जिले को झकझोर कर रख दिया है. एक मासूम बच्ची की मौत और उसमें उसकी मां पर लगे आरोपों ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई और तथ्य सामने आ सकते हैं.

  • पार्सल डिलीवरी के बहाने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर भागा, साइकिल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे..

    पार्सल डिलीवरी के बहाने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर भागा, साइकिल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे..

    पार्सल डिलीवरी के बहाने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर भागा, साइकिल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे..

    चोर चोरी करने के लिए अलग-लग तरह के हथकंडे अपनाते हैं. ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आी है. यहां पर एक चेन स्नेचर ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक शातिर तरीका अपनाया, ताकि किसी को उस पर शक न हो. मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया. आरोपी पार्सल डिलीवरी के बहाने वहां पहुंचा और बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपट ली.

    पार्सल देने के बहाने झपटी सोने की चेन

    पार्सल डिलीवरी के बहाने चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात हैरान करने वाली है. अजनी थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचे युवक ने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपट ली, लेकिन भागते वक्त एक बड़ी गलती उस पर भारी पड़ गई. मौके पर छूटी साइकिल और CCTV फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच  ने आरोपी को धर दबोचा.

    Latest and Breaking News on NDTV

    18 साल के डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान 18 साल के युवराज गुप्ता के तौर पर हुई है. वह  ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और कुछ दिन पहले भी शिकायतकर्ता के घर पार्सल देने गया था. उसी दौरान उसने बुजुर्ग के गले में सोने की चेन देखकर लूट की साजिश रच डाली.

    साइकिल छोड़कर भागा आरोपी

    घटना नागपुर के भगवान नगर स्थित शीला रेजीडेंसी की है. बुधवार दोपहर आरोपी पार्सल लेकर सदानंद कांबले के घर पहुंचा. हालांकि उन्होंने कोई भी पार्सल नहीं मंगवाया थ.  जब बुजुर्ग पार्सल का पता पढ़ने लगे, तभी आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार होने लगा. लेकिन लोगों के शोर मचाने पर वह अपनी साइकिल वहीं छोड़कर पैदल भाग निकला.

    आर्थिक तंगी के चलते वारदात को दिया अंजाम

    मामले की जांच में पुलिस को घटनास्थल से आरोपी की साइकिल और CCTV फुटेज मिले. इन्हीं सुरागों के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल फोन समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बरामद किया है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 12वीं में फेल होने के बाद आगे पढ़ना चाहता था. पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं और आर्थिक तंगी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल आरोपी को अजनी पुलिस के हवाले कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

  • बार-बार सांस फूलती है? अस्थमा और ब्रोंकाइटिस (COPD) के इन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें

    बार-बार सांस फूलती है? अस्थमा और ब्रोंकाइटिस (COPD) के इन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें

    बार-बार सांस फूलती है? अस्थमा और ब्रोंकाइटिस (COPD) के इन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें

    अस्थमा (Asthma) और ब्रोंकाइटिस (Bronchitis/COPD) श्वसन तंत्र से जुड़ी सामान्य लेकिन गंभीर बीमारियां हैं। इनकी वजह से सांस लेने में कठिनाई, खांसी, सीने में जकड़न और बार-बार संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज और सही जीवनशैली अपनाकर इन बीमारियों को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है।

    अस्थमा और ब्रोंकाइटिस क्या हैं?

    अस्थमा में श्वास नलियां संवेदनशील हो जाती हैं और उनमें सूजन व संकुचन होने से सांस लेने में परेशानी होती है।

    ब्रोंकाइटिस में श्वास नलियों में सूजन आ जाती है, जिससे लगातार खांसी, बलगम और सांस फूलने की समस्या हो सकती है। यदि यह लंबे समय तक बनी रहे, तो यह COPD का रूप ले सकती है।

    इन बीमारियों के प्रमुख कारण

    • धूम्रपान और परोक्ष धूम्रपान
    • धूल, धुआं और वायु प्रदूषण
    • एलर्जी
    • वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण
    • बार-बार सर्दी-जुकाम
    • रासायनिक धुएं या औद्योगिक प्रदूषण के संपर्क में रहना
    • पारिवारिक इतिहास और कुछ मामलों में आनुवंशिक कारण

    सामान्य लक्षण

    • सांस फूलना
    • सीने में जकड़न
    • बार-बार खांसी
    • बलगम आना
    • सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना
    • थोड़ी मेहनत में भी सांस चढ़ना
    • रात या सुबह के समय लक्षण बढ़ जाना

    राहत के लिए क्या करें?

    • डॉक्टर द्वारा दी गई इनहेलर या दवाओं का नियमित उपयोग करें।
    • धूम्रपान पूरी तरह छोड़ दें।
    • धूल, धुएं और प्रदूषण से बचें।
    • घर को साफ और हवादार रखें।
    • नियमित रूप से हल्का व्यायाम और डॉक्टर की सलाह अनुसार श्वास संबंधी एक्सरसाइज करें।
    • पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें।
    • संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की सफाई और आवश्यक टीकाकरण करवाएं।

    क्या घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं?

    गुनगुना पानी पीना, भाप लेना और अदरक, तुलसी या शहद जैसी चीजें कुछ लोगों में गले की जलन या खांसी से अस्थायी राहत दे सकती हैं। लेकिन ये अस्थमा या COPD का इलाज नहीं हैं। यदि सांस लेने में तकलीफ बढ़ रही हो, तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें।

    कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?

    • सांस लेने में बहुत अधिक परेशानी हो।
    • होंठ या उंगलियां नीली पड़ने लगें।
    • इनहेलर लेने के बाद भी आराम न मिले।
    • तेज बुखार के साथ खांसी और सांस फूलने लगे।
    • बार-बार अस्थमा का दौरा पड़ रहा हो।

    निष्कर्ष

    अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां पूरी तरह नजरअंदाज करने की नहीं हैं। सही इलाज, नियमित दवाएं, धूम्रपान से दूरी, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अधिकांश मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। किसी भी घरेलू उपाय को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें और लक्षण बढ़ने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।

  • अरवल में ऑटो से खींचकर वकील के पत्नी को मारी गोली; मौके पर ही तोड़ा दम, कोर्ट से गवाही देकर लौट रही थी..

    अरवल में ऑटो से खींचकर वकील के पत्नी को मारी गोली; मौके पर ही तोड़ा दम, कोर्ट से गवाही देकर लौट रही थी..

    अरवल में ऑटो से खींचकर वकील के पत्नी को मारी गोली; मौके पर ही तोड़ा दम, कोर्ट से गवाही देकर लौट रही थी..

    बिहार के अरवल जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. अरवल न्यायालय में गवाही देकर लौट रही एक महिला की बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो से खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर बाजितपुर मोड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि महिला अपने दूसरे पति के साथ घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने ऑटो को रोक लिया. देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. अरवल से NDTV के लिए विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट.

    गवाही देकर लौट रही थी महिला

    मृतका की पहचान 28 वर्षीय शोभा कुमारी के रूप में हुई है. वह अपने दूसरे पति पप्पू कुमार के साथ अरवल न्यायालय में एक मामले में गवाही देने गई थी. कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद दोनों ऑटो से जहानाबाद की ओर लौट रहे थे. NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही ऑटो करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक लिया.

    ऑटो से खींचकर मारी गोली

    पुलिस के अनुसार अपराधियों ने सीधे शोभा कुमारी को निशाना बनाया. आरोप है कि बदमाशों ने महिला को ऑटो से जबरन नीचे उतारा और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. हमले में शोभा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति पप्पू कुमार बाल-बाल बच गए.

    शरीर पर मिले गोली लगने के कई निशान

    सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के शरीर पर चार गोलियों के निशान पाए गए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला को कितनी गोलियां लगी थीं और मौत का सटीक कारण क्या रहा.

    पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल ने जुटाए सैंपल

    घटना की सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बताया कि घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. वहीं फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं. जांच एजेंसियां घटनास्थल और पूरे घटनाक्रम को जोड़कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं.

    पूर्व पति पर हत्या की साजिश का आरोप

    पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का अपने पूर्व पति रविंद्र राम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. मृतका के दूसरे पति पप्पू कुमार के बयान पर पुलिस ने पूर्व पति रविंद्र राम सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे पुराना पारिवारिक विवाद एक अहम कारण हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

    दो लोग हिरासत में, छापेमारी जारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, दिल रहेगा स्वस्थ..

    कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, दिल रहेगा स्वस्थ..

    कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, दिल रहेगा स्वस्थ..

    बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। अच्छी बात यह है कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई लोग अपने कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मदद पा सकते हैं। हालांकि, यदि डॉक्टर ने दवा लिखी है तो उसे बिना सलाह बंद न करें।

    1. लहसुन को संतुलित मात्रा में आहार में शामिल करें

    कुछ शोध बताते हैं कि लहसुन का नियमित सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। हालांकि, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा का विकल्प नहीं है। यदि आप ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, तो अधिक मात्रा में लहसुन लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

    2. फाइबर से भरपूर भोजन करें

    ओट्स, जौ, साबुत अनाज, दालें, फल और हरी सब्जियां घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) का अच्छा स्रोत हैं। यह LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

    3. आंवला और खट्टे फल शामिल करें

    आंवला, नींबू, संतरा और अन्य विटामिन C से भरपूर फल एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं और संतुलित आहार का हिस्सा बनने पर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं।

    4. स्वस्थ तेल और अंकुरित अनाज अपनाएं

    तले हुए और ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थों की जगह सीमित मात्रा में सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन या जैतून के तेल का उपयोग करें। साथ ही अंकुरित दालें, बीन्स और सोया उत्पाद भी संतुलित आहार का अच्छा हिस्सा हो सकते हैं।

    5. नशे से दूरी और नियमित व्यायाम

    धूम्रपान और अत्यधिक शराब हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तेज चाल से चलना, साइकिल चलाना या अन्य शारीरिक गतिविधियां करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

    क्या धनिया पानी फायदेमंद है?

    कुछ लोग रातभर भिगोए हुए धनिए का पानी पीते हैं। हालांकि, इसे कोलेस्ट्रॉल कम करने का वैज्ञानिक रूप से सिद्ध उपचार नहीं माना जाता। यदि आपको यह पसंद है, तो इसे संतुलित आहार के हिस्से के रूप में लिया जा सकता है, लेकिन केवल इसी पर निर्भर न रहें।

    कब डॉक्टर से मिलें?

    यदि आपका LDL कोलेस्ट्रॉल अधिक है, पहले से हृदय रोग, मधुमेह या उच्च रक्तचाप है, तो नियमित जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा एवं जीवनशैली दोनों का पालन करें।

    निष्कर्ष

    कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने का सबसे प्रभावी तरीका है—संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ वजन बनाए रखना और धूम्रपान-शराब से दूरी। घरेलू उपाय सहायक हो सकते हैं, लेकिन वे चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं हैं।

  • प्रेम प्रसंग पर बवाल! कानपुर में युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, ‘तालिबानी सजा’ जैसी घटना से सनसनी..

    प्रेम प्रसंग पर बवाल! कानपुर में युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, ‘तालिबानी सजा’ जैसी घटना से सनसनी..

    प्रेम प्रसंग पर बवाल! कानपुर में युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, ‘तालिबानी सजा’ जैसी घटना से सनसनी..

    कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में सामने आई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया है. वीडियो के अनुसार खिरवां डेरा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक और युवती को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई. वायरल वीडियो में युवक को रस्सी से बांधकर पीटते और युवती के साथ भी हाथापाई करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

    क्या है मामला?

    डेरापुर के खिरवां डेरा गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था. लेकिन दोनों की यह मुलाकात छुप न सकी. इसकी भनक लगते ही सतर्क हुए गांव वालों ने बिना देर किए घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत खेतों पर काम कर रहे परिजनों को सूचना देकर बुला लिया. परिजनों के पहुंचते ही घर के अंदर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि घर के भीतर दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी एक्शन सीक्वेंस से कम नहीं था. ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर था कि उन्होंने प्रेमी जोड़े की जमकर धुनाई कर दी. घटना के दौरान का मंजर देख वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया.

    वायरल वीडियो में क्या कुछ है?

    वीडियो मे देखा जा सकता है कि युवक को जहां गांव वालों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटा. वहीं युवतियों और महिलाओं ने भी पीछे न हटते हुए लड़की की जमकर खबर ली. पिटाई से भी जब ग्रामीणों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने प्रेमी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे आंगन में ही लिटा दिया. इस पूरी घटना का किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.