Blog

  • क्या आप जानते हैं हनुमान जी के अलावा कौन हैं 7 चिरंजीवी? जानिए सनातन धर्म का रहस्य..

    क्या आप जानते हैं हनुमान जी के अलावा कौन हैं 7 चिरंजीवी? जानिए सनातन धर्म का रहस्य..

    क्या आप जानते हैं हनुमान जी के अलावा कौन हैं 7 चिरंजीवी? जानिए सनातन धर्म का रहस्य..

    सनातन धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कुछ महान व्यक्तित्वों को चिरंजीवी अर्थात लंबे समय तक जीवित रहने का वरदान या विशेष स्थिति प्राप्त है। यह धार्मिक आस्था का विषय है और विभिन्न ग्रंथों में इनके बारे में अलग अलग विवरण मिलते हैं।

    आइए जानते हैं उन आठ चिरंजीवियों के बारे में जिनका उल्लेख प्राचीन परंपराओं में मिलता है।

    हनुमान जी

    हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्रावतार और श्रीराम का परम भक्त माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि श्रीराम ने उन्हें कलियुग तक धर्म की रक्षा और भक्तों की सहायता के लिए पृथ्वी पर रहने का आशीर्वाद दिया।

    परशुराम

    भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले परशुराम को भी चिरंजीवी माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार वे भविष्य में भगवान कल्कि के गुरु बनेंगे।

    महर्षि वेद व्यास

    महर्षि वेद व्यास को वेदों के संकलन और महाभारत की रचना का श्रेय दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि वे कलियुग के अंत तक विद्यमान रहेंगे।

    अश्वत्थामा

    गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को महाभारत के बाद भगवान श्रीकृष्ण द्वारा श्राप मिलने की कथा प्रसिद्ध है। मान्यता है कि वे आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं। यह एक धार्मिक विश्वास है।

    कृपाचार्य

    कौरवों और पांडवों के गुरु कृपाचार्य को भी चिरंजीवी माना जाता है। वे अपने ज्ञान और तप के लिए प्रसिद्ध हैं।

    विभीषण

    रावण के छोटे भाई विभीषण ने धर्म का साथ देकर भगवान श्रीराम की सहायता की थी। रामायण की मान्यता के अनुसार उन्हें लंका का राजा बनाया गया और दीर्घायु रहने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

    राजा बलि

    राजा महाबलि दानवीर और पराक्रमी राजा माने जाते हैं। वामन अवतार की कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने उन्हें सुतल लोक का अधिपति बनाया और विशेष कृपा प्रदान की। केरल का प्रसिद्ध ओणम पर्व भी राजा बलि से जुड़ा हुआ है।

    ऋषि मार्कण्डेय

    ऋषि मार्कण्डेय भगवान शिव के महान भक्त माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महामृत्युंजय मंत्र की साधना और शिव कृपा से उन्हें दीर्घायु और चिरंजीवत्व का वरदान प्राप्त हुआ।

    चिरंजीवी कौन हैं

    सनातन परंपरा में प्रचलित प्रसिद्ध श्लोक इस प्रकार है

    अश्वत्थामा बलिर्व्यासो हनूमांश्च विभीषणः

    कृपः परशुरामश्च सप्तैते चिरंजीविनः

    सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्

    जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जितः

    इस श्लोक के अनुसार अश्वत्थामा राजा बलि वेद व्यास हनुमान विभीषण कृपाचार्य और परशुराम सात चिरंजीवी हैं तथा ऋषि मार्कण्डेय को आठवें चिरंजीवी के रूप में स्मरण किया जाता है।

    महत्वपूर्ण सूचना

    यह लेख सनातन धर्म की धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न ग्रंथों और परंपराओं में इनके विवरण में कुछ अंतर मिल सकते हैं। इन्हें आस्था और धार्मिक विश्वास के रूप में देखा जाना चाहिए।

  • रोज खाएं ये 10 प्रोटीन फूड्स, 30 के बाद भी शरीर रहेगा दमदार और मसल्स मजबूत..

    रोज खाएं ये 10 प्रोटीन फूड्स, 30 के बाद भी शरीर रहेगा दमदार और मसल्स मजबूत..

    रोज खाएं ये 10 प्रोटीन फूड्स, 30 के बाद भी शरीर रहेगा दमदार और मसल्स मजबूत..

    आप चाहे 32 साल के हों या 52 साल के एक बात हमेशा याद रखिए

    इस समय जब आप यह पढ़ रहे हैं आपकी बॉडी के अंदर एक साइलेंट प्रक्रिया चल रही है

    30 साल की उम्र के बाद हर 10 साल में मसल्स का लगभग 3 से 5 प्रतिशत हिस्सा धीरे धीरे कम होने लगता है

    शुरुआत में इसका एहसास नहीं होता लेकिन समय के साथ सीढ़ियां चढ़ना कठिन लग सकता है हाथों की पकड़ कमजोर होने लगती है और छोटे छोटे काम भी थकाने लगते हैं

    मेडिकल भाषा में इसे सार्कोपीनिया कहा जाता है

    अच्छी बात यह है कि नियमित व्यायाम विशेष रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पर्याप्त प्रोटीन के साथ संतुलित आहार अपनाकर इस प्रक्रिया की गति को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है

    बहुत से लोग सोचते हैं कि प्रोटीन का मतलब केवल अंडा है जबकि कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं

    आइए जानते हैं ऐसे 10 प्रोटीन फूड्स के बारे में

    काला चना

    100 ग्राम सूखे काले चने में लगभग 20 से 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है

    इसमें आयरन फाइबर और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में होते हैं

    रातभर भिगोकर सुबह सेवन किया जा सकता है

    मूंग दाल

    100 ग्राम सूखी मूंग दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन होता है

    यह आसानी से पच जाती है इसलिए कई लोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है

    पनीर

    100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन और अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है

    यह मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है

    सोयाबीन

    100 ग्राम सूखी सोयाबीन में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है

    इसे पूर्ण प्रोटीन माना जाता है क्योंकि इसमें सभी आवश्यक अमीनो अम्ल मौजूद होते हैं

    दही

    दही प्रोटीन के साथ साथ प्रोबायोटिक्स का भी अच्छा स्रोत है

    स्वस्थ आंतें भोजन से पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती हैं

    बादाम

    बादाम में प्रोटीन विटामिन ई और मैग्नीशियम पाया जाता है जो शरीर के सामान्य कार्यों में सहायक होते हैं

    कद्दू के बीज

    कद्दू के बीज प्रोटीन मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं

    इन्हें सलाद या अन्य भोजन के साथ शामिल किया जा सकता है

    राजमा

    राजमा प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है जो लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकता है

    किनोवा

    किनोवा भी पूर्ण प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है और इसे चावल की तरह पकाकर खाया जा सकता है

    सबसे जरूरी बात

    बहुत से लोग एक साथ कई बदलाव करने की कोशिश करते हैं और कुछ दिनों बाद उन्हें छोड़ देते हैं

    बेहतर होगा कि आप एक या दो अच्छी आदतों से शुरुआत करें और धीरे धीरे अपनी डाइट तथा जीवनशैली में सुधार करें

    नियमित प्रोटीन का सेवन पर्याप्त नींद और सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन स्ट्रेंथ एक्सरसाइज मांसपेशियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं

    स्वास्थ्य संबंधी सूचना

    यह जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से साझा की गई है प्रोटीन की आवश्यकता हर व्यक्ति की उम्र वजन स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधि के अनुसार अलग हो सकती है यदि आपको किडनी की बीमारी या कोई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो आहार में बड़ा बदलाव करने से पहले योग्य चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें

  • पत्नी सिर्फ बच्चों पर ध्यान देती थी…’ इस छोटी सी जलन में पति ने 20 साल तक घर में नहीं बोला एक भी शब्द

    पत्नी सिर्फ बच्चों पर ध्यान देती थी…’ इस छोटी सी जलन में पति ने 20 साल तक घर में नहीं बोला एक भी शब्द

    जापान के नारा में रहने वाले ओटो कातायामा ने पत्नी से जलन के कारण 1 छत के नीचे रहते हुए 20 साल तक बातचीत बंद रखी. जानें 18 साल के बेटे ने उनका किस तरह से पैचअप करवाया.

    पत्नी सिर्फ बच्चों पर ध्यान देती थी…’ इस छोटी सी जलन में पति ने 20 साल तक घर में नहीं बोला एक भी शब्द

    ‘पत्नी सिर्फ बच्चों पर ध्यान देती थी…’ इस छोटी सी जलन में पति ने 20 साल तक घर में नहीं बोला एक भी शब्द

    Zara Hatke News: जापान के नारा शहर में रहने वाले ओटो कातायामा ने अपनी पत्नी युमी से पूरे 20 साल तक सिर्फ इसलिए बातचीत नहीं की क्योंकि उन्हें अपने ही नवजात बच्चों से जलन (Jealousy) होने लगी थी. साल 1997 से शुरू हुआ यह अजीबोगरीब सिलसिला तब खुला जब उनके 18 वर्षीय सबसे छोटे बेटे योशिकी ने 2017 में एक टेलीविजन रियलिटी शो ‘टीवी होक्काइडो’ को पत्र लिखकर मदद मांगी. बेटे को डर था कि उसके पिता ओटो अब नौकरी से रिटायर होने वाले हैं और अगर यह चुप्पी नहीं टूटी, तो चौबीसों घंटे घर में रहने से पूरा परिवार मानसिक रूप से तबाह हो जाएगा.

     

     

    ‘खामोशी के बीच हुआ तीसरे बच्चे का जन्म’

    इस दो दशक लंबे गतिरोध के दौरान दोनों एक ही छत के नीचे रहे, तीन बच्चों की परवरिश की और रोज साथ खाना भी खाया. यहां तक कि इस खामोशी के बीच ही उनके तीसरे बच्चे का जन्म भी हुआ था. लेकिन बातचीत के नाम पर ओटो अपनी पत्नी के सवालों का जवाब कभी वाक्यों में नहीं देते थे. वे केवल अपना सिर हिलाते या सिर्फ ‘कूं-कूं’ (Grunts) जैसी अधूरी आवाजें निकालकर रह जाते थे. इसके विपरीत, वे अपने बच्चों से बिल्कुल सामान्य और हंसकर बात करते थे, जिससे घर का माहौल और भी अजीब हो जाता था.

    पहली रोमांटिक डेट वाली बेंच पर बैठकर मांगी माफी

    स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार, रिश्ते की यह बर्फ साल 2017 में तब पिघला जब टीवी शो के मेकर्स दोनों को नारा पार्क (Nara Park) की उसी पुरानी बेंच पर ले गए जहां दशकों पहले वे अपनी पहली रोमांटिक डेट पर मिले थे. छिपे हुए कैमरों और रोते हुए बच्चों के सामने ओटो ने 20 साल बाद अपना पहला वाक्य बोला- ‘कुछ ऐसा समय हो गया है जब हमने आपस में बात की थी.’ उन्होंने स्वीकार किया कि पत्नी का पूरा ध्यान बच्चों पर चले जाने से वे खुद को उपेक्षित (Neglected) महसूस कर रहे थे और इसी बचकाने अहंकार में उन्होंने बोलना बंद कर दिया था.

    आपके लिए और..

     साइलेंट ट्रीटमेंट पार्टनर को सजा देने जैसा…

    जापान में इस वायरल मामले ने रिटायर्ड हस्बैंड सिंड्रोम (Retired Husband Syndrome) और रिश्तों में दिए जाने वाले साइलेंट ट्रीटमेंट (Silent Treatment) के मेंटल साइड इफेक्ट्स पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पार्टनर को सजा देने के लिए इस तरह सालों तक खामोश रहना एक प्रकार का गंभीर भावनात्मक शोषण (Emotional Abuse) है, जो किसी भी हंसते-खेलते परिवार को भीतर से खोखला कर सकता है.

    दोस्तों से शादी करना पसंद कर रहे जापानी

    इस कहानी ने जापान में रिश्तों के बदलते ट्रेंड्स की ओर भी ध्यान खींचा. उसी दौरान, ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ लोग पारंपरिक रोमांटिक रिश्तों के बजाय करीबी दोस्तों से शादी करना पसंद कर रहे थे. 2017 में जारी एक सरकारी सर्वे में यह भी पाया गया कि 69 प्रतिशत जापानी पुरुषों और 59 प्रतिशत जापानी महिलाओं का कोई पार्टनर नहीं था.

  • बेटी को मारकर पंखे से लटकाया, फिर दूसरे पर मढ़ दिया जुर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज..

    बेटी को मारकर पंखे से लटकाया, फिर दूसरे पर मढ़ दिया जुर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज..

    बेटी को मारकर पंखे से लटकाया, फिर दूसरे पर मढ़ दिया जुर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज..

    शामली जिले में झूठी शान की खातिर 18 वर्षीय युवती की कथित हत्या के एक संदिग्ध मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि कांधला कस्बे के निवासी अहसान और उसकी….

    Muzaffarnagar News: शामली जिले में झूठी शान की खातिर 18 वर्षीय युवती की कथित हत्या के एक संदिग्ध मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि कांधला कस्बे के निवासी अहसान और उसकी पत्नी गुफराना को उनकी बेटी हिना की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हिना का शव एक जुलाई को कांधला स्थित उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू में एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

    पुलिस ने बताया कि हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को माता-पिता की भूमिका संदिग्ध लगी तथा पूछताछ के दौरान अहसान और गुफराना ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने एक युवक के साथ हिना के संबंधों के कारण उसका गला घोंट दिया था। पुलिस के अनुसार, दंपति ने बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए हिना के शव को फांसी से लटका दिया था। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या से मौत की पुष्टि नहीं हुई, जिससे हत्या का संदेह और गहरा गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

  • 100 लड़कियां, 3 राज्य और कैफे का सीक्रेट केबिन… पुलिस ने खोला चौंकाने वाला राज..

    100 लड़कियां, 3 राज्य और कैफे का सीक्रेट केबिन… पुलिस ने खोला चौंकाने वाला राज..

    100 लड़कियां, 3 राज्य और कैफे का सीक्रेट केबिन… पुलिस ने खोला चौंकाने वाला राज..

    शहर की एक साधारण-सी सड़क पर बने कुछ कैफे बाहर से बिल्कुल आम नजर आते थे। लोग वहां चाय-कॉफी पीते, दोस्त मिलते और कपल्स आते-जाते दिखाई देते। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इन बंद दरवाजों और पर्दों के पीछे एक ऐसा खेल चल रहा है, जिसकी परतें खुलते ही पुलिस भी हैरान रह गई।

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस की नजर कुछ संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। शुरुआत में मामला मामूली लगा, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी कहीं ज्यादा खौफनाक निकलती गई।

    पुलिस ने जब एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाला, तो स्क्रीन पर एक-एक करके सैकड़ों तस्वीरें, चैट और संपर्क सामने आने लगे। जांचकर्ताओं के मुताबिक, रिकॉर्ड में 100 से ज्यादा युवतियों के संपर्क मिले, जबकि नेटवर्क की कड़ियां तीन अलग-अलग राज्यों तक फैली हुई थीं।

    पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। अलग-अलग शहरों से युवतियों को बुलाया जाता और फिर उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती। पूरा संचालन मोबाइल चैट, कॉल और डिजिटल माध्यमों से किया जाता था।

    लेकिन सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने शहर के कुछ कैफे की जांच की। बाहर से सामान्य दिखने वाले इन कैफे के अंदर सीक्रेट केबिन बनाए गए थे। इन कमरों को पर्दों से पूरी तरह ढका गया था और कथित तौर पर घंटों के हिसाब से किराए पर दिया जाता था। खाने-पीने की व्यवस्था नाम मात्र की थी, जबकि असली गतिविधियां पर्दों के पीछे चल रही थीं।

    जांच के दौरान कई कैफे संचालकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई। प्रशासन ने नगर निगम की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कई संदिग्ध कैफे को सील कर दिया और अन्य स्थानों की जांच शुरू कर दी।

    इस बीच जांच में कुछ ऐसे तथ्य भी सामने आए, जिनसे विभाग के भीतर भी हलचल मच गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर एक पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई, जबकि संबंधित अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया।

    फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की आर्थिक लेन-देन, डिजिटल रिकॉर्ड और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • नाबालिग प्रेमी के लिए पति बना रुकावट! पत्नी ने रची ऐसी साजिश, नशीला जूस पिलाकर कर दी हत्या..

    नाबालिग प्रेमी के लिए पति बना रुकावट! पत्नी ने रची ऐसी साजिश, नशीला जूस पिलाकर कर दी हत्या..

    नाबालिग प्रेमी के लिए पति बना रुकावट! पत्नी ने रची ऐसी साजिश, नशीला जूस पिलाकर कर दी हत्या..

    राजस्थान के बीकानेर जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला ब्लाइंड मर्डर प्रतीत हो रहा था, लेकिन मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ।

    सुनसान इलाके में मिला था युवक का शव

    पुलिस के मुताबिक, 19 अप्रैल 2026 को नोखा क्षेत्र के बछड़ा ताल इलाके में एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान मनीष जांगू के रूप में हुई। घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी या स्पष्ट सुराग नहीं मिलने से जांच चुनौतीपूर्ण थी।

    मोबाइल डेटा से मिला अहम सुराग

    जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल की लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड की पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान जांच की दिशा मृतक की पत्नी निकिता की ओर मुड़ी।

    हत्या की साजिश का आरोप

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ और एकत्र किए गए साक्ष्यों से पता चला कि निकिता के एक नाबालिग लड़के से कथित प्रेम संबंध थे। आरोप है कि पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई।

    नशीला पदार्थ देने और गला घोंटने का आरोप

    पुलिस का आरोप है कि घटना वाले दिन मनीष को कथित तौर पर नशीला पेय पिलाया गया। बेहोश होने के बाद उसका गला तार से घोंट दिया गया। इसके बाद शव को घर से दूर सुनसान इलाके में ले जाकर फेंक दिया गया। जांच को भटकाने के लिए मृतक का मोबाइल भी अलग स्थान पर फेंकने का आरोप है।

    पुलिस जांच जारी

    पुलिस ने मामले में निकिता और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • क्या छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ या अशुभ माना जाता है जानिए धार्मिक मान्यताएं..

    क्या छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ या अशुभ माना जाता है जानिए धार्मिक मान्यताएं..

    क्या छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ या अशुभ माना जाता है जानिए धार्मिक मान्यताएं..

    भारतीय लोक मान्यताओं और कुछ ज्योतिषीय परंपराओं में छिपकली का शरीर पर गिरना या सपने में दिखाई देना अलग अलग संकेतों से जोड़ा जाता है। हालांकि इन मान्यताओं के समर्थन में वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं और इन्हें केवल पारंपरिक विश्वास के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

    आइए जानते हैं कि विभिन्न मान्यताओं के अनुसार छिपकली के शरीर के अलग अलग अंगों पर गिरने का क्या अर्थ बताया जाता है।

    बाएं गाल पर गिरना

    लोक मान्यता के अनुसार बाएं गाल पर छिपकली गिरना किसी पुराने मित्र से मुलाकात का संकेत माना जाता है।

    दाएं गाल पर गिरना

    कुछ मान्यताओं में इसे दीर्घायु और शुभ संकेत माना गया है।

    दाएं कान पर गिरना

    ऐसा माना जाता है कि यह धन या आभूषण प्राप्ति का संकेत हो सकता है।

    बाएं कान पर गिरना

    कुछ परंपराओं के अनुसार इसे आयु वृद्धि से जोड़ा जाता है।

    गर्दन पर गिरना

    लोक मान्यताओं में गर्दन पर छिपकली गिरना सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने का संकेत माना जाता है।

    मूंछ पर गिरना

    कुछ मान्यताओं में इसे सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने का प्रतीक माना गया है।

    पीठ के दाईं ओर गिरना

    इसे सुख और अनुकूल परिस्थितियों का संकेत माना जाता है।

    पीठ के बाईं ओर गिरना

    कुछ लोक मान्यताओं में इसे स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने का संकेत माना गया है।

    सपने में छिपकली दिखाई देने का अर्थ

    एक जगह शांत बैठी छिपकली दिखाई देना कुछ परंपराओं में सावधानी बरतने का संकेत माना जाता है।

    छिपकली को किसी कीड़े का शिकार करते देखना कुछ लोक मान्यताओं में घर की सुरक्षा पर ध्यान देने का संकेत माना जाता है।

    रेंगती हुई छिपकली देखने को कुछ लोग सतर्क रहने का प्रतीक मानते हैं।

    सपने में छिपकली को पकड़ना कुछ मान्यताओं के अनुसार अपने डर पर विजय पाने का संकेत माना जाता है।

    जरूरी स्वास्थ्य संबंधी बात

    यदि वास्तविक जीवन में छिपकली शरीर पर गिर जाए तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रभावित स्थान को साबुन और साफ पानी से धो लें। यदि किसी प्रकार की एलर्जी, जलन या असामान्य लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क करें।

    महत्वपूर्ण सूचना

    यह जानकारी धार्मिक और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इन मान्यताओं के समर्थन में वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इन्हें भविष्य की निश्चित भविष्यवाणी या तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

  • खाना खाते ही पेट बन जाता है गुब्बारा? जानिए गैस और भारीपन दूर करने के 6 आसान नुस्खे..

    खाना खाते ही पेट बन जाता है गुब्बारा? जानिए गैस और भारीपन दूर करने के 6 आसान नुस्खे..

    खाना खाते ही पेट बन जाता है गुब्बारा? जानिए गैस और भारीपन दूर करने के 6 आसान नुस्खे..

    क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि थोड़ा सा खाना खाने के बाद ही पेट फूल जाता है

    ऐसा लगता है जैसे पेट में गैस भर गई हो भारीपन महसूस होता है डकारें आती हैं और पूरा दिन असहजता बनी रहती है

    अक्सर लोग पेट फूलने को सिर्फ गैस समझ लेते हैं लेकिन वास्तव में ब्लोटिंग कई कारणों से हो सकती है जैसे धीमा पाचन पेट में फंसी हुई गैस एसिडिटी आंतों में सूजन या पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं

    अच्छी बात यह है कि कुछ सरल घरेलू उपाय और अच्छी आदतें इस समस्या में मदद कर सकती हैं

    अजवाइन और सौंफ का पानी

    अजवाइन पाचन में सहायता कर सकती है और सौंफ पारंपरिक रूप से पेट को आराम देने के लिए उपयोग की जाती है

    आधा चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में पांच मिनट उबालें फिर छानकर हल्का गर्म होने पर पिएं

    इसे दिन में एक से दो बार भोजन के बाद लिया जा सकता है

    हींग का पानी

    यदि पेट में गैस फंस गई हो या मरोड़ जैसा महसूस हो तो कुछ लोगों को हींग का पानी राहत दे सकता है

    एक कप गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं

    यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं है तो थोड़ा काला नमक भी मिलाया जा सकता है

    भोजन के बाद इसका सेवन किया जा सकता है

    जीरा पानी

    यदि पेट भारी रहता है और खाना ठीक से पचता नहीं लगता तो जीरा उपयोगी माना जाता है

    एक चम्मच जीरा दो कप पानी में पांच से सात मिनट उबालें फिर छानकर पिएं

    इसे सुबह या भोजन के बाद लिया जा सकता है

    अदरक का पानी

    यदि ब्लोटिंग के साथ मतली या भारीपन महसूस होता है तो अदरक कुछ लोगों के लिए मददगार हो सकती है

    एक इंच ताजा अदरक को एक कप पानी में पांच मिनट उबालें और भोजन के बाद पिएं

    स्वाद के लिए छोटी इलायची मिलाई जा सकती है

    यदि आप खून पतला करने वाली दवा लेते हैं या आपको पित्ताशय की बीमारी है तो अदरक का नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें

    खाने के बाद हल्की वॉक

    खाना खाने के तुरंत बाद लेटना गैस और एसिडिटी बढ़ा सकता है

    इसकी बजाय आठ से दस मिनट हल्की वॉक करें और कुछ मिनट गहरी सांस लेने का अभ्यास करें

    इससे पाचन तंत्र को बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिल सकती है

    पेट की गर्म सिकाई

    यदि पेट बहुत ज्यादा टाइट भरा हुआ या असहज महसूस हो रहा हो तो हल्की गर्म सिकाई आराम पहुंचा सकती है

    हॉट वॉटर बैग को दस से बारह मिनट तक पेट पर रखें लेकिन ध्यान रखें कि वह बहुत ज्यादा गर्म न हो

    इससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिल सकता है और गैस की असहजता कम महसूस हो सकती है

    कुछ जरूरी बातें

    यदि आपको बार बार ब्लोटिंग लगातार गैस वजन कम होना मल में खून तेज पेट दर्द लगातार उल्टी बुखार या लंबे समय से पाचन संबंधी समस्या है तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें

    ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है क्योंकि इसके पीछे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम स्मॉल इंटेस्टाइनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ फूड इंटॉलरेंस सीलिएक रोग या अन्य चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं

    स्वास्थ्य संबंधी सूचना

    यह जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से साझा की गई है किसी भी घरेलू उपाय को उपचार का विकल्प न समझें यदि आपके लक्षण लगातार बने रहें या गंभीर हों तो योग्य चिकित्सक से सलाह अवश्य लें

  • मैं 2045 से लौटकर आया हूं’… शख्स ने बताए भविष्य के ऐसे राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान..

    मैं 2045 से लौटकर आया हूं’… शख्स ने बताए भविष्य के ऐसे राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान..

    मैं 2045 से लौटकर आया हूं’… शख्स ने बताए भविष्य के ऐसे राज, सुनकर रह जाएंगे हैरान..

    सोशल मीडिया पर खुद को टाइम ट्रैवलर बताने वाले एक शख्स ने हैरतअंगेज दावे किए हैं. शख्स का कहना है कि वो 2045 से लौटा है यानी 19 साल पहले की दुनिया से. शख्स ने दावा किया है कि आने वाले उन्नीस सालों में धरती के लोगों का एलियन से कॉन्टेक्ट हो जाएगा. साथ ही ऐसी-ऐसी चीजें होगी, जो आज के समय में काल्पनिक लगती हैं.

    भविष्य देखकर लौटे टाइम ट्रैवलर ने किया अजीबोगरीब दावा (इमेज- फाइल फोटो)

    दुनिया भर के सोशल मीडिया यूजर्स इस समय एक हैरतअंगेज वीडियो देखकर हैरान हैं. एक शख्स खुद को 2045 का टाइम ट्रैवलर बता रहा है जो 19 साल पहले की दुनिया से वर्तमान समय में आया है. उसने 2045 की दुनिया के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिनमें एलियन से संपर्क, माइक्रोचिप, इंसान-रोबोट मर्ज जैसे दावे शामिल हैं.

    एडम आर्चन नाम के इस शख्स ने एपेक्स टीवी के लिए दिए इंटरव्यू में दावा किया कि वह 2045 से आया है. उसने पूरे इंटरव्यू के दौरान पॉलीग्राफ मशीन (झूठ डिटेक्टर) से जुड़े रहकर बात की और हर सवाल पर सच्चा रिजल्ट आया. उसका कहना है कि 2028 तक एलियंस के साथ पहला आधिकारिक कॉन्टैक्ट हो जाएगा. उसने बताया, “2045 तक हर इंसान के शरीर में चिप लगा दी जाएगी. मेरे हाथ में भी ‘द वन’ नाम की चिप लगी हुई है. शुरू में शरीर ने इसे रिजेक्ट किया था, हाथ सूज गया था लेकिन अब सब नॉर्मल है.”

    2045 की दुनिया कैसी होगी?
    एडम के अनुसार भविष्य में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो जाएगी कि इंसान रोबोट के साथ मर्ज हो जाएंगे. ह्यूमन और मशीन के बीच की लाइन खत्म हो जाएगी. लोग मॉडर्न यूएफओ जैसी मशीनों से समय यात्रा करेंगे. न्यूरालिंक जैसे ब्रेन चिप आम हो जाएंगे जो मोटापा, ऑटिज्म, डिप्रेशन और स्किजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों का इलाज करेंगे. उसने कहा कि चिप्स के जरिए इंसान सीधे इंटरनेट से जुड़ सकेंगे, विचारों से कम्युनिकेट कर सकेंगे और उन्नत AI का इस्तेमाल करेंगे. एलियंस के साथ कॉन्टैक्ट के बाद दुनिया की टेक्नोलॉजी में तेजी से बदलाव आएगा.

    लाई डिटेक्टर पर पास
    सबसे दिलचस्प बात यह है कि पूरे इंटरव्यू के दौरान एडम पॉलीग्राफ मशीन से जुड़ा रहा. हार्टबीट मॉनिटरिंग पर कोई झूठ नहीं पकड़ा गया. इस वजह से लाखों लोग इस क्लेम को गंभीरता से ले रहे हैं. यूट्यूब पर वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स में बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे सच्चा मान रहे हैं तो कुछ इसे स्मार्ट मार्केटिंग ट्रिक बता रहे हैं.

    एलन मस्क और न्यूरालिंक का कनेक्शन
    एडम के चिप वाले दावे एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी से काफी मिलते-जुलते हैं. मस्क पहले ही ब्रेन चिप इंप्लांट की टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं. कई एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 2045 तक चिप इंप्लांट आम बात हो सकती है. हालांकि एलियन कॉन्टैक्ट वाला दावा अभी तक वैज्ञानिक प्रमाणों से परे है. टाइम ट्रैवलर के अनुसार 2045 में प्राइवेसी का कॉन्सेप्ट बदल जाएगा क्योंकि हर कोई चिप्ड होगा. सरकारें और कंपनियां सीधे लोगों की लोकेशन, स्वास्थ्य और विचारों तक पहुंच बना सकेंगी.

  • ‘ऐसी सजा दूंगा कि मौत भी डर जाएगी’… चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या..

    ‘ऐसी सजा दूंगा कि मौत भी डर जाएगी’… चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या..

    ‘ऐसी सजा दूंगा कि मौत भी डर जाएगी’… चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या..

    राजस्थान के धौलपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सैपऊ थाना क्षेत्र के भूरापुरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    15 साल पहले हुई थी शादी

    मृतका की पहचान 35 वर्षीय मथुरा के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2011 में दिनेश कुशवाहा से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से दिनेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी।

    कई बार हुआ समझौते का प्रयास

    परिवार के लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने कई बार आपसी समझौते की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि दिनेश का व्यवहार लगातार हिंसक होता गया।

    नशे में घर पहुंचा, फिर हुआ खूनी हमला

    पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात दिनेश कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने पत्नी को जगाकर विवाद शुरू किया और गुस्से में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद लोहे के सरिए से भी कई वार किए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    अस्पताल में हुई मौत

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आरोपी की तलाश में पुलिस

    वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    तीन मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

    इस घटना के बाद दंपति के तीनों बच्चे गंभीर संकट में आ गए हैं। मृतका की बहन का आरोप है कि आरोपी पहले भी पत्नी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।