बिहार में थाने के सामने: से ‘भाभी’ को उठा ले गया कुख्यात देवर, पिस्टल भिड़ाकर अपहरण:

बिहार में थाने के सामने: से ‘भाभी’ को उठा ले गया कुख्यात देवर, पिस्टल भिड़ाकर अपहरण:
बिहार में थाने के सामने: से ‘भाभी’ को उठा ले गया कुख्यात देवर, पिस्टल भिड़ाकर अपहरण:

बिहार में अब थाने के सामने से भाभी को देवर उठा ले गया। मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात सुमित कुमार ने ब्रह्मपुरा थाने के सामने स्थित दुर्गा मंदिर से अपनी भाभी का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। आरोपी अहियापुर चकगाजी मोहल्ले का निवासी है। वह करीब तीन साल जेल में रहने के बाद डेढ़ माह पहले ही जमानत पर बाहर आया है। उसके भय से उसका सगा बड़ा भाई अशोक साह पत्नी और बच्चों को लेकर सिकंदरपुर में किराए के मकान में रहता है।

पीड़ित अशोक ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराकर भाई के चंगुल से पत्नी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। अशोक ने पुलिस को बताया है कि 27 सितंबर की शाम लगभग 4:30 बजे उसकी पत्नी सुमन अपनी बड़ी बहन गौरी देवी, उसके पति दीपक साह और उसके बड़े भाई अरुण साह के साथ ब्रह्मपुरा दुर्गा मंदिर गई थी। उसी समय उसका छोटा भाई सुमित सफेद रंग की कार से वहां पहुंचा और हथियार का भय दिखाकर सुमन को जबरन खींचकर कार में बैठा लिया। अशोक का आरोप है कि घटना के समय काफी शोर मचाने के बावजूद चंद कदम की दूरी पर मौजूद ब्रह्मपुरा पुलिस सक्रिय नहीं हुई।दिनदहाड़े थाने के सामने हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है।

बच्चों को भी उठाने की धमकी दे रहा बदमाश

अशोक के अनुसार अपहरण करने के बाद आरोपित ने बड़े भाई अशोक को फोन कर धमकी दी। उसने कहा कि पुलिस में शिकायत की तो उसकी दोनों बेटियों और बेटे को स्कूल से उठा लेगा और उनकी हत्या कर देगा। धमकी के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया गया है। अशोक ने आरोप लगाया है कि आरोपितदोनों सुमित लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाने एवं उन्हें ब्लैकमेल करने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *