Author: contact.satyareport@gmail.com

  • पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, अमृतसर से 12 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क रडार पर

    पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, अमृतसर से 12 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क रडार पर

    पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, अमृतसर से 12 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क रडार पर

    पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा क्षेत्र से करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पाकिस्तान की ओर से सीमा पार भेजी गई थी।

    अमृतसर देहात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवल प्रीत सिंह चाहल ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान हेरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई।

    पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद हेरोइन किसके लिए भेजी गई थी, इसे कौन रिसीव करने वाला था और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

    अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

  • गूंथे आटे पर क्यों बनाए जाते हैं उंगलियों के निशान? जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र..

    गूंथे आटे पर क्यों बनाए जाते हैं उंगलियों के निशान? जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र..

    गूंथे आटे पर क्यों बनाए जाते हैं उंगलियों के निशान? जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र..

    शास्त्रों के मुताबिक, अगर आटा गूंथकर उसे बिल्कुल गोल और प्लेन छोड़ दिया जाए, तो यह घर में नकारात्मकता ला सकता है. आइए जानते हैं कि आटे पर उंगलियों की छाप छोड़ने के पीछे का धार्मिक और वास्तु कारण क्या है.

    रसोई में काम करते हुए आपने अक्सर अपनी दादी-नानी या घर की महिलाओं को देखा होगा कि वे आटा गूंथने के बाद उस पर अपनी उंगलियों से निशान बना देती हैं. कुछ लोग इसे सिर्फ एक आदत या परंपरा मान लेते हैं. लेकिन, सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में इसे खाने से जुड़ा खास नियम बताया गया है.

    पितरों और पिंड दोष से जुड़ा है कनेक्शन

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जब आटे को पूरी तरह से गोल, चिकना और प्लेन छोड़ दिया जाता है, तो वह पिंड का रूप ले लेता है. हिंदू धर्म में पिंड का उपयोग मृत पूर्वजों (पितरों) को श्राद्ध या तर्पण के दौरान अर्पित करने के लिए किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि जब रसोई में पिंड के आकार का गोल आटा रखा होता है, तो पितर या अन्य अदृश्य नकारात्मक शक्तियां उसकी ओर आकर्षित होने लगती हैं. गूंथे हुए आटे पर उंगलियों के निशान बनाकर उसकी उस विशेष गोलाई (पिंड के आकार) को तोड़ा जाता है. ऐसा करने से वह अन्न जीवित मनुष्यों के खाने योग्य और शुद्ध बना रहता है.

    नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को पूरे घर का ऊर्जा केंद्र माना जाता है. प्लेन और गोल रखा हुआ आटा रसोई में नकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर सकता है. इससे घर के सदस्यों के बीच बिना बात के कलह, मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ने की संभावना रहती है. उंगलियों के निशान बनाने से आटे की ऊर्जा बदल जाती है और वह केवल परिवार के पोषण के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनता है.

    मां अन्नपूर्णा का सम्मान और बरकत

    हिंदू संस्कृति में अन्न को ब्रह्म माना गया है और रसोई को मां अन्नपूर्णा का निवास स्थान. आटे की गोलाई को तोड़कर उसे रोटियां बनाने के लिए तैयार करना, मां अन्नपूर्णा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक तरीका है. माना जाता है कि नियम और परंपरा के अनुसार बनाया गया भोजन परिवार में सुख, समृद्धि और बरकत लाता है.

    वैज्ञानिक नजरिया

    धार्मिक कारणों के अलावा इसका एक व्यवहारिक पहलू भी है. पुराने समय में जब संयुक्त परिवार होते थे और रसोई में एक साथ कई काम चलते थे, तब आटे पर उंगलियों के निशान इस बात का संकेत होते थे कि यह आटा पूरी तरह से गूंथा जा चुका है और अब यह रोटी बनाने के लिए तैयार है. इससे रसोई में काम करने वाले दूसरे सदस्यों को भ्रम नहीं होता था

  • पति-पत्नी के रिश्ते में कब चुप रहना है बेहतर? जानिए किन बातों पर सोच-समझकर करें चर्चा..

    पति-पत्नी के रिश्ते में कब चुप रहना है बेहतर? जानिए किन बातों पर सोच-समझकर करें चर्चा..

    पति-पत्नी के रिश्ते में कब चुप रहना है बेहतर? जानिए किन बातों पर सोच-समझकर करें चर्चा..

    समय के साथ वैवाहिक रिश्तों की प्रकृति काफी बदल चुकी है। आज एक सफल शादी सिर्फ प्रेम पर नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, समझ, सम्मान और संवाद की गुणवत्ता पर भी निर्भर करती है। अक्सर यह माना जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का रहस्य नहीं होना चाहिए, लेकिन संबंध विशेषज्ञों का कहना है कि हर बात बिना सोचे-समझे साझा करना हमेशा रिश्ते के हित में नहीं होता।

    भावनाओं को व्यक्त करने में रखें संतुलन

    हर व्यक्ति के मन में समय-समय पर कई तरह की भावनाएं आती हैं। गुस्सा, तनाव, निराशा या असुरक्षा जैसे भाव अगर बिना सोच-विचार के व्यक्त किए जाएं, तो उनका असर लंबे समय तक रिश्ते पर पड़ सकता है। लगातार नकारात्मक बातें करने से पार्टनर भी मानसिक दबाव महसूस कर सकता है और रिश्ते में असहजता बढ़ सकती है।

    आर्थिक और करियर संबंधी चिंताओं को समझदारी से रखें

    वैवाहिक जीवन में वित्तीय स्थिरता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में नौकरी छोड़ने, करियर बदलने या भविष्य की आर्थिक चुनौतियों को लेकर बार-बार चिंता व्यक्त करने से साथी के मन में भी असुरक्षा पैदा हो सकती है। विशेषज्ञों की राय है कि ऐसी बातों पर चर्चा जरूर करें, लेकिन समाधान-आधारित दृष्टिकोण के साथ।

    कमियों की ओर इशारा करते समय अपनाएं सही तरीका

    कई लोग स्पष्टवादिता के नाम पर अपने जीवनसाथी की कमजोरियों को सीधे तौर पर सामने रख देते हैं। चाहे बात गुस्से की आदत की हो, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की हो या भावनात्मक दूरी की, यदि उसे गलत लहजे में कहा जाए तो सामने वाला आलोचना या आरोप महसूस कर सकता है। इसलिए संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत करते समय शब्दों का चयन बेहद महत्वपूर्ण होता है।

    दूसरे लोगों के प्रति आकर्षण की चर्चा सोच-समझकर करें

    रिश्तों के जानकार मानते हैं कि किसी अन्य व्यक्ति के प्रति आकर्षण जैसी बातों को साझा करना कई बार अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है। भले ही इसका उद्देश्य ईमानदारी हो, लेकिन इससे जीवनसाथी के मन में असुरक्षा और संदेह की भावना जन्म ले सकती है। वैवाहिक संबंधों की मजबूती काफी हद तक भरोसे पर टिकी होती है।

    अकेलेपन की भावना को सही ढंग से व्यक्त करें

    ऐसा संभव है कि शादीशुदा होने के बावजूद कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करे। हालांकि इस विषय पर बातचीत करते समय भाषा और परिस्थिति दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। यदि बात गलत तरीके से कही जाए, तो साथी स्वयं को जिम्मेदार मान सकता है, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ने की आशंका रहती है।

    हर सच तुरंत कहना जरूरी नहीं

    विशेषज्ञों का मानना है कि रिश्तों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है, लेकिन हर विचार या भावना को उसी क्षण व्यक्त कर देना हमेशा सही रणनीति नहीं होती। कई बार उचित समय, सही शब्द और संतुलित संवाद किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

  • दो-दो पत्नियों का खेल! महिला सिपाही को पत्नी बताकर रह रहा था जवान, असली पत्नी ने किया जोरदार हंगामा..

    दो-दो पत्नियों का खेल! महिला सिपाही को पत्नी बताकर रह रहा था जवान, असली पत्नी ने किया जोरदार हंगामा..

    दो-दो पत्नियों का खेल! महिला सिपाही को पत्नी बताकर रह रहा था जवान, असली पत्नी ने किया जोरदार हंगामा..

    प्रतापगढ़ में शुरू हुई एक प्रेम कहानी हमीरपुर तक पहुंच गई. देर रात पत्नी के साथ-साथ पुलिस तक को मौके पर पहुंचना पड़ा. एक महिला पुलिसकर्मी अपने साथ रह रहे सिपाही को मकान मालिक और आसपास के लोगों के सामने अपना पति बताती थी. दोनों किराए के मकान में साथ रह रहे थे लेकिन एक रात अचानक वहां सिपाही की असली पत्नी पहुंच गई और फिर जमकर हंगामा हो गया.

    बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान हुई थी. वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हो गया. सिपाही पहले से शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की एक बेटी भी है. दूसरी ओर, महिला पुलिसकर्मी की भी दो शादियां हो चुकी हैं. उसके एक पति की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे पति से तलाक का मामला चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी पर एक युवक द्वारा दर्ज कराया गया शारीरिक शोषण का मामला भी अदालत में विचाराधीन है.

    परिजनों ने लगाए आरोप

    परिजनों का आरोप है कि जब प्रतापगढ़ में दोनों के रिश्ते की जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई थी, तब सिपाही को निलंबित कर दिया गया था और महिला पुलिसकर्मी को चेतावनी दी गई थी. बाद में महिला पुलिसकर्मी का तबादला हमीरपुर कर दिया गया. हमीरपुर पहुंचने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने शहर के एक मोहल्ले में किराए का मकान लिया. आरोप है कि उसने वहां सिपाही को अपना पति बताकर साथ रखना शुरू कर दिया. सिपाही की पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने अपने परिजनों के साथ दोनों का पता लगाया.

    सिपाही पति का पत्नी घर पर इंतज़ार करती थी लेकिन वह तो महिला कांस्टेबल के साथ उसके कमरे पर मच्छरदानी लगा कर ड्यूटी करता था.

    महिला अपने सगे संबंधी और पुलिस लेकर महिला कांस्टेबल के कमरे पर पहुंच गयी, सिपाही पति को महिला कांस्टेबल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.

    गर्लफ्रेंड संग बंद कमरे में मिला सिपाही

    3 जुलाई की देर रात, पत्नी अपने परिवार और पुलिस के साथ किराए के मकान पर पहुंची, तो वहां सिपाही और महिला पुलिसकर्मी आपत्तिजनक हालत में मिले. यह देखते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही अपने पति की पिटाई शुरू कर दी. घर के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया. इसके बाद काफी देर तक बातचीत चलती रही.

    पत्नी ने नहीं दर्ज कराई लिखित शिकायत

    हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है लेकिन अभी तक सिपाही की पत्नी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. इसके कारण इस मामले में फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं सिपाही की पत्नी ने महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

  • प्रेमिका के लिए बना हैवान! नई नवेली पत्नी की हत्या के बाद शव छिपाकर रची सनसनीखेज साजिश, खुलासे ने चौंकाया..

    प्रेमिका के लिए बना हैवान! नई नवेली पत्नी की हत्या के बाद शव छिपाकर रची सनसनीखेज साजिश, खुलासे ने चौंकाया..

    प्रेमिका के लिए बना हैवान! नई नवेली पत्नी की हत्या के बाद शव छिपाकर रची सनसनीखेज साजिश, खुलासे ने चौंकाया..

    Image ai

    शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका के बीच दूरियां आ गईं थी जिसके लिए प्रेमिका ने पत्नी को जिम्मेदार ठहराया और प्रेमी को उसकी पत्नी के खिलाफ भड़काते हुए उसकी हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस ने केस में कई बड़े खुलासे किए हैं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के प्यार में अंधा हुआ पति! नई नवेली पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर लाश छिपाकर रच डाली बेहद घिनौनी साजिश!

    हरियाणा के गुरुग्राम में सालों से चल रहे अवैध संबंध, शादी और खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है जहां आरोपी युवक ने शादी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने के लिए अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मंसूबे छिपाने के लिए मृतक पत्नी पर चोरी के आरोप मढ़े और फरार हो गए. मानेसर के इस चर्चित हत्याकांड ने पुलिस ने बड़े खुलासे किए हैं. दोनों को पति और प्रेमिका को गिरफ्त में ले लिया. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

    शादी के पहले से चल रहा था लिव-इन

    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय अंकित मानेसर में तंबाकू की दुकान चलाता था. इसी दौरान 3 साल पहले वो ब्यूटीपार्लर चलाने वाली रजनी से मिला था जो उससे 13 साल बड़ी थी. रजनी अक्सर अंकित की दुकान के आगे से गुजरती थी. दोनों की मुलाकात हुआ, नजदीकियां बढ़ीं, बातचीत होने लगी और मामला लिव-इन तक जा पहुंचा. दोनों परिवार के नजरों के दूर एक साथ मानेसर में जिंदगी बिता रहे थे. दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन पहले ही अंकित के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी.

    शादी बाद बढ़ने लगीं थी दूरियां

    13 फरवरी 2026 को अंकित की शादी मधु के साथ करा दी गई थी जिसके बाद अंकित पत्नी मधु के साथ समय बिताने लगा, जिसके चलते अंकित और रजनी के बीच दूरियां बढ़ने लगी. पति-पत्नी एक साथ समय बिता रहे थे जो रजनी को पसंद नहीं आया और वो अंकित तो मधु के खिलाफ भड़काने लगी. पुलिस की जांच-पड़ताल से सामने आया कि रजनी ने प्रेमी अंकित को कई बार मधु को तलाक देने के लिए खुले तौर पर दबाव दिया था लेकिन अंकित बिना किसी ठोस कारण के शादी नहीं तोड़ना चाहता था जिसके बाद अंकित और प्रेमिका रजनी ने मिलकर पत्नी मधु की हत्या की साजिश रच डाली.

    गोली मारकर हत्या, घरवालों को गुमराह किया

    आरोपी अंकित से पूछताछ के दौरान सामने आया कि अपने खौफनाक इरादों को अंजान देने के लिए पत्नी मधु को प्रेमिका रजनी को किराए के कमरे पर लेकर गया था जहां पहले से ही रजनी मौजूद थी. अंकित ने मधु को गोली मारी और शव को बाथरूम में बंद कर दिया. दोनों घटनास्थल से फरार हो गए जबकि अंकित ने अपने परिजनों को गुमराह करने के लिए बताया कि मधु सारे गहने-जेवर लेकर भाग गई है, जिसके बाद 21 मई को मानेसर थाने में मधु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

    पड़ोसियों की पैनी नजर से खुले राज़

    परिजनों से प्राप्त शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ की तो पता चला कि अंकित पत्नी मधु को स्कूटी पर बिठाकर कहीं ले जा रहा था. जांच में पता चला कि मधु के साथ किराए के मकान में रहने के अलावा अंकित ने रजनी के साथ भी मानेसर बस स्टैंड पर एक कमरा लिया था. 22 मई को पुलिस ने छापेमारी की. कमरे का ताला तोड़ा जहां से तेज गंध आ रही थी. पुलिस ने आगे की जांच-पड़ताल की मधु का शव सड़ी-गली हालत में बाथरूम में पड़ा मिला. इसी मामले में 5 जुलाई को मानसेर पुलिस ने अंकित और रजनी को गिरफ्तार कर लिया है.

  • 40 की उम्र के बाद हड्डियां पड़ सकती हैं कमजोर, कैल्शियम रिच ये देसी ड्रिंक करेगा मदद, डॉक्टर से जानिए बनाने का सही तरीका..

    40 की उम्र के बाद हड्डियां पड़ सकती हैं कमजोर, कैल्शियम रिच ये देसी ड्रिंक करेगा मदद, डॉक्टर से जानिए बनाने का सही तरीका..

    40 की उम्र के बाद हड्डियां पड़ सकती हैं कमजोर, कैल्शियम रिच ये देसी ड्रिंक करेगा मदद, डॉक्टर से जानिए बनाने का सही तरीका..

    उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, जिनमें से एक है हड्डियों का कमजोर होना। खासकर 40 की उम्र पार करने के बाद शरीर में कैल्शियम का अवशोषण (Absorption) कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द, कट-कट की आवाज आना और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर लोग इसके लिए कैल्शियम की गोलियां खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन हमारी रसोई में ही कुछ ऐसी देसी चीजें मौजूद हैं जो नेचुरल तरीके से कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकती हैं। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल छाजेड़ ने उम्र बढ़ने पर बॉडी में कैल्शियम की भरपाई करने के लिए एक खास देसी ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी है। ये ड्रिंक हड्डियों को पोषण देने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।

    रागी को क्यों माना जाता है कैल्शियम का अच्छा स्रोत?

    कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बिमल छाजेड़ का कहना है कि कैल्शियम से भरपूर पारंपरिक अनाज रागी (Finger Millet) को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। रागी प्राकृतिक रूप से कैल्शियम से भरपूर अनाज है। उनका कहना है कि 100 ग्राम रागी में लगभग 340–350 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जबकि 100 ग्राम दूध में करीब 120 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा रागी में फाइबर, आयरन, कई आवश्यक खनिज और जटिल कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होता हैं, जो इसे एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ बनाता हैं। जिन लोगों को दूध पचता नहीं या दूध से एलर्जी है वो लोग इस खास कैल्शियम रिच ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि दूध भी प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। संतुलित आहार में रागी और दूध दोनों का अपना-अपना महत्व है।

    अंकुरित रागी कैसे सेहत के लिए उपयोगी है?

    विशेषज्ञ के मुताबिक, रागी को अंकुरित (Sprouted) करके खाने से उसमें मौजूद कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो सकते हैं, जिससे शरीर कुछ पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है। अंकुरण के दौरान सक्रिय होने वाले एंजाइम इसकी पाचन क्षमता को भी बेहतर बना सकते हैं।

    रागी ड्रिंक बनाने का आसान तरीका

    रागी ड्रिंक तैयार करने के लिए सबसे पहले रागी को रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन पानी निकालकर साफ कपड़े में बांध दें और 24–36 घंटे तक अंकुरित होने दें। इसके बाद अंकुरित रागी को थोड़ा पानी डालकर पीस लें। चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल पानी भी मिला सकते हैं। तैयार मिश्रण को छानकर धीमी आंच पर पकाएं। स्वाद के लिए इसमें इलायची, अदरक पाउडर और थोड़ी मात्रा में गुड़ मिलाया जा सकता है।

    रागी ड्रिंक पीने का सही समय क्या है?

    डॉ. ने बताया अगर आप कैल्शियम रिच रागी ड्रिंक का सेवन करना चाहते हैं तो आप सुबह खाली पेट लें या फिर दो भोजन के बीच लें। शुरुआत कम मात्रा से करें और अगर शरीर इसे अच्छी तरह स्वीकार करे तो धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

    क्या सिर्फ रागी खाने से कैल्शियम की कमी दूर हो जाएगी?

    एक्सपर्ट के मुताबिक मजबूत हड्डियों के लिए केवल कैल्शियम लेना ही पर्याप्त नहीं है। शरीर में कैल्शियम के बेहतर अवशोषण के लिए विटामिन D भी जरूरी है। इसके लिए नियमित धूप, वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज, योग और संतुलित आहार भी जरूरी हैं। रागी में जटिल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है, जो सामान्य अनाज की तुलना में धीरे-धीरे पचता है।

    डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी एक विशेषज्ञ के सार्वजनिक वीडियो और उपलब्ध वैज्ञानिक जानकारी पर आधारित है। रागी या किसी भी खाद्य पदार्थ को उपचार का विकल्प न मानें। यदि आपको कैल्शियम की कमी, ऑस्टियोपोरोसिस, किडनी की बीमारी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो आहार में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या पंजीकृत डाइटिशियन से सलाह अवश्य लें।

  • UP में नाबालिग के कथित धर्मांतरण मामले का खुलासा, मोबाइल चैट और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच..

    UP में नाबालिग के कथित धर्मांतरण मामले का खुलासा, मोबाइल चैट और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच..

    UP में नाबालिग के कथित धर्मांतरण मामले का खुलासा, मोबाइल चैट और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच..

    उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के कोतवाली इलाके में 13 साल की हिंदू किशोरी को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता पुत्री समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इटावा के सीओ सिटी अविनाश कुमार सिंह…

    Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के कोतवाली इलाके में 13 साल की हिंदू किशोरी को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता पुत्री समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इटावा के सीओ सिटी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर किशोरी की मां की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जांच के बाद पिता पुत्री समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । अन्य आरोपों को लेकर साइबर सेल अलग से जांच कर रही है। इटावा में 13 साल की हिंदू किशोरी को डांस क्लास के बहाने कथित रूप से धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने, ब्लैकमेल करने और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पुलिस ने 3 दिन की जांच के बाद 7 लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कुल 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    ये भी पढ़ें:- अवैध संबंध का शक और सगाई में सरेआम मर्डर… शादी के जश्न के बीच चली गोलियां, एक क्लिक में जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

    मामला 3 जुलाई को उस समय सामने आया, जब किशोरी की मां हिंदू संगठनों के साथ कोतवाली पहुंचीं और शिकायत दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि डांस क्लास के दौरान किशोरी की पहचान एक मुस्लिम किशोरी से हुई। इसके बाद कथित रूप से बेटी से मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया, कुछ युवकों से बातचीत के लिए मजबूर किया गया और मोबाइल चैट और रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल कर धमकियां दी गईं। परिवार का यह भी आरोप है कि किशोरी को प्रदेश से बाहर ले जाने और धर्म परिवर्तन से संबंधित संदेश भेजे गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच के आधार पर मुस्लिम किशोरी उसके पिता, रिश्ते के भतीजे रिहान, जीशान और अयान के साथ मकान मालिक अंशु यादव और एक किरायेदार युवती दीपा समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    ये भी पढ़ें:- राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामला: जेल में 5 घंटे की पूछताछ में अनुकल्प, लवकुश और करुणेश ने उगले राज, अब इस बड़े नाम पर शिकंजा?

    प्रकरण में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच भी करा रही है। इस बीच हिन्दू सेवा समिति ने दावा किया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर संगठन ने शुरुआत से उनका साथ दिया। समिति के संस्थापक भगवा सेवक प्रदीप शर्मा पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने भी मामले को विभिन्न सामाजिक संगठनों के समक्ष उठाकर न्याय की मांग की। समिति के अनुसार मानसिक तनाव के कारण किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सीओ सिटी अवनीश कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Shani-Guru Gochar 2026: सावन में दुर्लभ ग्रह संयोग, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े उतार-चढ़ाव..

    Shani-Guru Gochar 2026: सावन में दुर्लभ ग्रह संयोग, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े उतार-चढ़ाव..

    Shani-Guru Gochar 2026: सावन में दुर्लभ ग्रह संयोग, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े उतार-चढ़ाव..

    जुलाई 2026 में शनि की वक्री चाल और गुरु का अस्त होना कई राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. जिससे जातकों को धन और करियर के मामले में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

    Shani-Guru Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 30 जुलाई 2026, गुरुवार से सावन की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस वर्ष सावन बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, सावन में गुरु अस्त और शनि वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे. जो कई राशियों के लिए अद्भुत और कुछ के लिए खतरनाक मानी जा रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 26 जुलाई से वक्री हो जाएंगे. शनि की उल्टी चाल का असर कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है. इस समय लोगों को अपने कामों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

    वहीं, गुरु 15 जुलाई को अस्त हो जाएंगे. गुरु को ज्ञान, धन और संतान का कारक माना जाता है. इनके अस्त होने से शुभ कार्यों, खासकर विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. इस दौरान शादी-विवाह जैसे आयोजन नहीं किए जाते हैं. राहु और केतु की स्थिति इस महीने स्थिर रहेगी, इनमें कोई बदलाव नहीं होगा. तो आइए पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी से जानते हैं कि सावन में शनि और गुरु की बदली चाल कौन सी राशियों पर बुरा प्रभाव डालेगी. 

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए यह समय खर्चों से भरा रह सकता है. अचानक आने वाले खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. हालांकि, कुछ सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे, जिससे धीरे-धीरे स्थिति संभलने लगेगी और आप राहत महसूस करेंगे.

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को नौकरी और करियर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. संभव है कि आप नौकरी बदलने का विचार करें. इस समय अपने काम में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी होगा. खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें.

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपकी योजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी. ऐसे में धैर्य रखना बेहद जरूरी है. जल्दबाजी करने से बचें और अपने काम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. पैसों के मामले में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें.

  • जाना शॉर्ट वीडियो देखने वाले बच्चों पर मंडरा रहा खतरा, रिसर्च में सामने आए अहम संकेत..

    जाना शॉर्ट वीडियो देखने वाले बच्चों पर मंडरा रहा खतरा, रिसर्च में सामने आए अहम संकेत..

    Featured Image

    इंस्टाग्राम आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है, जहां लोग घंटों तक रील्स देखने, स्टोरी लगाने और चैटिंग में व्यस्त रहते हैं। खासकर रील्स का क्रेज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोगों में देखा जा रहा है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिसर्च में यह चिंता जताई गई है कि लगातार शॉर्ट वीडियो देखने की यह आदत मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

    लगातार रील्स देखने से बढ़ सकता है तनाव

    जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ बायरॉथ के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, लंबे समय तक शॉर्ट वीडियो देखने से बच्चों और युवाओं में तनाव बढ़ने की संभावना रहती है। इसके साथ ही उनका ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी कमजोर हो सकती है। यह अध्ययन जून में European Child & Adolescent Psychiatry जर्नल में प्रकाशित हुआ था। शोधकर्ताओं का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी काफी समय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर बिता रही है, जिसका असर उनके व्यवहार और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।

    रील्स की आदत बढ़ाने वाले मुख्य कारण

    स्टडी में तीन प्रमुख वजहें सामने आईं, जो लोगों को लगातार रील्स देखने के लिए मजबूर करती हैं। पहला, हर समय नया कंटेंट मिलते रहना, जिससे उपयोगकर्ता ऐप छोड़ नहीं पाते। दूसरा, अनलिमिटेड स्क्रॉलिंग फीचर, जो कभी खत्म नहीं होता और लोगों को लंबे समय तक व्यस्त रखता है। तीसरा, पर्सनलाइज्ड एल्गोरिदम, जो यूज़र की पसंद के अनुसार ही वीडियो दिखाता है, जिससे उनका जुड़ाव और बढ़ जाता है।

    बड़े स्तर पर किया गया विश्लेषण

    इस शोध में लगभग 42 अलग-अलग रिसर्च ग्रुप्स के डेटा का विश्लेषण किया गया और करीब 47,000 लोगों को शामिल किया गया, जिनकी औसत उम्र लगभग 16 वर्ष थी। अध्ययन में यह पाया गया कि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोग उनसे जल्दी अलग नहीं हो पाते। लगातार नए वीडियो आने से उपयोगकर्ता लंबे समय तक स्क्रॉल करते रहते हैं।

    बच्चों को कैसे बचाया जा सकता है

    विशेषज्ञों का सुझाव है कि माता-पिता अगर बच्चों के लिए एक संतुलित डिजिटल रूटीन बनाएं और मोबाइल इस्तेमाल का समय सीमित करें, तो इसका असर कम किया जा सकता है। बच्चों को बाहर खेलने, खेलकूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना भी जरूरी है। साथ ही परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने से बच्चों की सोशल मीडिया पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो सकती है।

  • बॉयफ्रेंड के प्यार में पत्नी ने पति के सामने किया ऐसा काम,  वायरल होने के बाद मचा बवाल..

    बॉयफ्रेंड के प्यार में पत्नी ने पति के सामने किया ऐसा काम, वायरल होने के बाद मचा बवाल..

    बॉयफ्रेंड के प्यार में पत्नी ने पति के सामने किया ऐसा काम,  वायरल होने के बाद मचा बवाल..

    Wife Caught With Boyfriend: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे का बताया जा रहा है. v में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लेता है, जिसके बाद हंगामा देखने को मिलता है. वो पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ता है लेकिन दोनों रुकने की बजाय एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और वहां से चले जाते हैं. जाते-जाते लड़की कहती है कि उनका तलाक होने वाला है और कोर्ट में केस चल रहा है. 

    शादी के बाद भी रहा बॉयफ्रेंड से रहा संबंध

    इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये वायरल वीडियो 2 जुलाई की रात 9 बजे का है. इस मामले में सुमेरपुर कस्बे के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया था, जिसमें उसने बताया था कि उसकी शादी 2021 में मौदहा की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद भी उसका संबंध उसके बॉयफ्रेंड से रहा. विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. 

    थाने के बाहर जमकर हुआ हंगामा

    एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के विवाद के कारण हो रहे झगड़े को महिला ने दहेज उत्पीड़न, गुजारा भत्ता और तलाक का रूप दिया. इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है. इसके बावजूद पत्नी खुलेआम अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी. शिकायत में बताया गया कि महिला के पति को 2 जुलाई को सूचना मिली कि उसकी पत्नी सुमेरपुर की सब्जी मंडी क्षेत्र में अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही है. वो मौके पर पहुंचा और दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गया. इस दौरान थाने के बाहर काफी देर तक हंगामा हुआ. किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो जमकर वायरल हो रहा है.