Author: contact.satyareport@gmail.com

  • शादी की खुशियों में ‘खंजर’ से घोल दिया जहर, मायके आई पत्नी की हत्याकर खुद का भी गला रेता –

    शादी की खुशियों में ‘खंजर’ से घोल दिया जहर, मायके आई पत्नी की हत्याकर खुद का भी गला रेता –

    शादी की खुशियों में ‘खंजर’ से घोल दिया जहर, मायके आई पत्नी की हत्याकर खुद का भी गला रेता –

    छोटी बहन के निकाह में शामिल होने मायके आई महिला की पति ने गले पर उस्तरे से वार कर हत्या कर दी। आरोपित ने अपने गले पर भी उस्तरे से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी के 14 वर्ष बाद भी बच्चा न होने पर दंपती में अक्सर विवाद होता था। साथ ही साली को दहेज का ज्यादा सामान मिलने पर भी नाराज बताया जा रहा है।

    मुहल्ला चाह मंजिली निवासी इस्लाम की छोटी बेटी नीलोफर की 21 सितंबर को शादी थी। उनकी बड़ी बेटी 35 वर्षीय गजाला भी अपनी ससुराल शामली के गांव महमूदपुर से शादी समारोह में आई हुई थी। गजाला की शादी 14 वर्ष पहले इरफान से हुई थी।

    इरफान पानीपत में एक कंपनी में नौकरी करता है। शादी के इतने वर्ष बीतने के बाद भी बच्चा न होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था। गुरुवार शाम चार बजे गजाला का छोटा भाई शोएब पंजाब जाने के लिए तैयारी कर रहा था। शोएब ने गजाला से कमरे के अंदर रखा कपड़ों का बैग लाने को कहा। जिस पर गजाला कमरे में गई। कुछ ही देर में वह खून से लथपथ बाहर आई।

    उसके गले में धारदार हथियार के वार के निशान थे। घरवालों ने कमरे में देखा तो इरफान भी खून से लथपथ पड़ा था। स्वजन गजाला व इरफान को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने गजाला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में इरफान को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

    मुहल्लेवासियों में चर्चा रही कि साली को दहेज में ज्यादा सामान दिए जाने से भी इरफान नाखुश था। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम मौके पर पहुंचे और मृतका के स्वजन से जानकारी ली। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मृतका के स्वजन की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस अपने स्तर से कारणों की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    नानौता कस्बे के मुहल्ला चाह मंजिली में इस्लाम की बेटी गजाला की हत्या के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हर ओर चीख-पुकार मच गई। मायके वाले आरोपित पति इरफान को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। गजाला की शादी 14 वर्ष पूर्व शामली के गांव मोहम्मदपुर में इरफान से हुई थी।

    उनके कोई संतान नहीं थी और अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहते थे। लगभग दो महीने से गजाला अपने मायके नानौता में रह रही थी और बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। गुरुवार को गजाला का छोटा भाई शोएब, जो पंजाब में काम करता है, अपनी बहन से कपड़े का बैग लाने के लिए कहता है।

    बताया बया कि जैसे ही गजाला कमरे में गई, इरफान ने उस पर हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था कि गजाला तुरंत खून से लथपथ होकर गिर गई। गजाला की माता जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर बेहोश हो गई। स्वजन ने गंभीर रूप से घायल गजाला और इरफान को सीएचसी ले जाया, जहां गजाला को मृत घोषित कर दिया गया। इरफान को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

  • माओवादी संगठन से जुड़ा था हत्यारोपित राजकुमार वर्मा, वर्ष 2012 से ही था बल‍िया से फरार

    माओवादी संगठन से जुड़ा था हत्यारोपित राजकुमार वर्मा, वर्ष 2012 से ही था बल‍िया से फरार

    माओवादी संगठन से जुड़ा था हत्यारोपित राजकुमार वर्मा, वर्ष 2012 से ही था बल‍िया से फरार

    50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपित राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा को एसटीएफ ने असम के गुवाहाटी से गत गुरुवार को गिरफ्तार किया। सहरसपाली गांव निवासी राजकुमार वर्ष 2012 से ही फरार था और उसके खिलाफ सहतवार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज था।

    एसटीएफ निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने उसे वशिष्ठ थाना क्षेत्र के बकरापाड़ा रोड से उसे पकड़ा था। एसटीएफ के अनुसार, सोहन सिंह की हत्या के बाद राजकुमार का संपर्क प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े सीताराम उर्फ धनु से हुआ। इसके बाद वह माओवदी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान मुसाफिर चौहान के पुलिस को सूचना देने की आशंका में वर्ष 2012 में राजकुमार अपने साथियों के साथ पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर पहुंचा।

    प्रधान के नहीं मिलने पर उनकी पत्नी फूलमती को बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कई आरोपित गिरफ्तार हुए थे, जबकि राजकुमार फरार हो गया था। एसटीएफ के मुताबिक, वर्ष 2007 में दुकानदारी विवाद में माधव ठाकुर के परिवार से मारपीट और 2008 में जयंत ठाकुर को गोली मारने का भी राजकुमार पर आरोप था।

    इसी वर्ष अपने भाई की हत्या में सोहन सिंह गुट का हाथ होने की आशंका में उसने सोहन सिंह की हत्या कर दी थी। राजकुमार के सहयोगी सीताराम उर्फ धनु पर भी 50 हजार रुपये का इनाम था, जिसे 15 दिसंबर 2025 को एटीएस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया था।यह भी 13 वर्ष बाद एटीएस के हाथ लगा था। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता ने वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन से पकड़ा था।

    नाम और वेष बदलकर रह रहा था राजकुमार, एनआइए भी कर रही जांच जिस तरह सीताराम नाम और वेश बदलकर इधर-उधर रह रहा था, ठीक उसी तरह राजकुमार भी अपना नाम और वेश परिवर्तित कर इतने दिनों तक असम के गुवाहाटी में छिपा रहा। सीताराम ने वर्ष 1986 में ही घर छोड़ दिया था और माओवादी संगठनों से जुड़ गया था।

    साल 1990 में वह सेकेंड सेंट्रल कमेटी का जोनल सेक्रेटरी बना था। 15 अगस्त 2023 को राजकुमार व सीताराम अपने साथियों के साथ एक बैठक कर रहे थे। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो ज्यादातर फरार हो गए लेकिन मौके से माओवादी साहित्य और हथियार बरामद किए गए थे। इस संबंध में एटीएस लखनऊ में दर्ज मुकदमे की विवेचना वर्तमान में एनआइए कर रही है।

    यूपी के अलावा बिहार में छिपाते थे हथियार सीताराम से संपर्क में आने के बाद राजकुमार पूरी तरह माओवादी विचारधारा को अपना लिया था। दोनों ने मिलकर यूपी के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, बांका और सीतामढ़ी में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। सीताराम के खिलाफ बैंक डकैती, हत्या, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा राजकुमार पर भी दंगा भड़काने, घातक हथियार से हमला करने, गैरकानूनी जमावड़ा, हत्या व हत्या के प्रयास समेत अवैध रूप से हथियार या गोला-बारूद रखने, बनाने व बेचने तक का मुकदमा दर्ज है।

  • धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या .

    धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या .

    धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या .

    झारखंड के धनबाद जिले में बालू तस्करी जोरों पर है। पुलिस संरक्षण के कारण तस्करों का मन-मिजाज बढ़ा हुआ है। वे किसी की जान लेने से भी नहीं डरते हैं। बालू तस्करों ने निरसा थाना क्षेत्र के पोलकेरा घाट पर पश्चिम बंगाल के एक ट्रक चालक को मार डाला है।

    बालू तस्करों के हाथों मारा गया 48 वर्षीय ट्रक चालक हसन मंडल बंगाल के नदिया जिला के बागडांगा का रहने वाला था। वह ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 15 ई 0212) लेकर बालू के लिए निरसा थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पोलकेरा घाट पर आया था।

    घाट पर चालान और पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद तस्करों ने लाठी-डंडे और फावड़ा से उसपर हमला कर दिया। इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।

    शुक्रवार को मृतक के भाई, ट्रक के खलासी एवं ट्रक मालिक निरसा थाना पहुंचे। टुंडी एसडीपीओ एवं निरसा एसडीपीओ के नेतृत्व में मृतक चालक के स्वजनों को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

    पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली तथा आसपास के इलाकों की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के घर पर छापामारी भी की, लेकिन सभी घर से फरार हैं।

    खलासी ने दी घटना की जानकारी

    ट्रक के खलासी विश्वनाथ दास ने बताया कि बुधवार की रात हम लोग बालू लेने के लिए पोलकेरा गांव आए थे। रात लगभग 10:30 बजे चार-पांच की संख्या में लोग आए तथा बगैर कुछ बोले ट्रक चालक हसन मंडल के ऊपर हमला कर दिया।

    मारपीट में हसन मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल हसन मंडल ट्रक को लगभग आधा किलोमीटर दूर तक लेकर आए। इसके बाद वह बेहोश हो गए। मैंने मामले की जानकारी बालू स्टॉकिस्ट सिकंदर अंसारी को दी।

    सिकंदर अंसारी कुछ लोगों के साथ आए तथा घायल चालक को लेकर धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को हम लोग उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। रास्ते में मृत्यु हो गई।

  • जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 आरोपी कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार से उठा सवाल.

    जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 आरोपी कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार से उठा सवाल.

    जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 आरोपी कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार से उठा सवाल.

    : मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपित नंदन यादव के पिता गनौरी यादव के 23 साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचने से भले ही खाकी ने राहत की सांस ली हो, लेकिन इस कार्रवाई ने जमुई पुलिस के सामने एक बड़ा और गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया है।

    सवाल यह कि प्रतापपुर गांव में दो सगे भाइयों (पूना यादव और डीपी) को गोलियों से भूनने वाले अन्य तीन नामजद आरोपित—मकेश्वर यादव उर्फ माको, महेश यादव और बंदा यादव पिछले 23 सालों से कहां छिपे हैं और पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर क्यों हैं?

    जंगलों और दूसरे राज्यों में तलाश

    करीब सवा दो दशक पूर्व हुए इस जघन्य दोहरे हत्याकांड में कुल छह लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से एक आरोपित दशरथ यादव अदालत से सजा पाकर अपनी मियाद पूरी कर चुका है, जबकि दूसरे आरोपित गुलेश्वर यादव की मौत हो चुकी है। अब गनौरी यादव की गिरफ्तारी के बाद केस के बाकी बचे तीन जीवित आरोपितों की फाइलें पुलिस ने नए सिरे से खोल दी हैं।

    23 साल से भूमिगत हैं माको, महेश और बंदा

    स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वारदात के बाद से ही मकेश्वर यादव उर्फ माको, महेश यादव और बंदा यादव लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये आरोपित या तो झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में पहचान छिपाकर मजदूरी व अन्य धंधों में लगे हैं, या फिर स्थानीय स्तर पर दबंगों के संरक्षण में भूमिगत जीवन बिता रहे हैं।

    गनौरी यादव से पुलिस रिमांड या पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर अब पुलिस की विशेष टीम (SIT) इन तीनों फरार आरोपितों के वर्तमान ठिकानों, मोबाइल लोकेशन (यदि सक्रिय हो) और परिजनों के संपर्कों को खंगालने में जुट गई है।

    ‘जब तक तीनों नहीं पकड़े जाते, पूरा नहीं होगा इंसाफ’

    इधर, 23 साल बाद एक हत्यारे के पकड़े जाने पर मृतक भाइयों की वृद्ध मां संसार देवी के दिल को तसल्ली तो मिली है, लेकिन उनकी आंखों का दर्द अब भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। संसार देवी का कहना है कि उनके घर के दरवाजे पर दोनों बेटों को घेरकर छह लोगों ने गोलियों से छलनी किया था।

    रोते हुए बोलीं मां

    उन्होंने हाथ जोड़कर जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से गुहार लगाई है कि जिस तरह 23 साल बाद गनौरी यादव को खोज निकाला गया, उसी तरह माको, महेश और बंदा यादव को भी जल्द से जल्द पकड़कर जेल भेजा जाए। जब तक ये तीनों सलाखों के पीछे नहीं पहुंचेंगे, तब तक उनके बेकसूर बेटों की आत्मा को पूर्ण शांति और परिवार को मुकम्मल इंसाफ नहीं मिल सकेगा।

  • कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में बहू को क्लीन चिट, तो क्या पहले पुलिस ने साक्ष्य झूठे दिखाए? जानें क्यों उठ रहे सवाल,

    कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में बहू को क्लीन चिट, तो क्या पहले पुलिस ने साक्ष्य झूठे दिखाए? जानें क्यों उठ रहे सवाल,

    कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में बहू को क्लीन चिट, तो क्या पहले पुलिस ने साक्ष्य झूठे दिखाए? जानें क्यों उठ रहे सवाल,

    कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नौकर के बयान के बाद बेटे सुब्रत को साजिशकर्ता मानते हुए गिरफ्तार किया गया। लेकिन पूरी जांच के बाद अब सवाल पुलिस पर ही उठने लगे हैं। आखिर उसी नौकर के किस बयान और कौन से साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बहू शालू को गुनाहगार मान लिया था।

    दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की मास्टरमाइंड बहू शालू नहीं, बेटा सुब्रत था। जिस पुराने नौकर पर हत्या का आरोप है, वह बुधवार को अपने पुराने बयान से पलट गया और शालू की जगह सुब्रत का नाम लिया। बाद में आरोपितों से आमना-सामना कराए जाने के बाद सुब्रत ने भी यह बात कबूल कर ली।

    उसने बताया कि पिता का चरित्र ठीक नहीं था। कई महिलाओं से उनके अवैध संबंध थे और उसे डर था कि कहीं संपत्ति का बंटवारा न हो जाए। इसी वजह से उसने हत्या कराई थी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि सुब्रत को जेल भेज दिया गया है। शालू निर्दोष है। पुलिस बीएनएस की धारा 190 के तहत अदालत से उसकी रिहाई का अनुरोध करेगी।

    पूछताछ में सुब्रत ने पुलिस को बताया कि उस पर करीब 40 लाख रुपये कर्ज था। किस्त भरने को उसे हर माह 55 हजार रुपये की जरूरत होती थी, पर पिता केवल 40 हजार रुपये देते थे। उसे डर था कि पिता कहीं किसी महिला से शादी न कर लें या कोई ऐसी महिला सामने न आ जाए जो दावा कर दे कि वह उनके बच्चे की मां बनने वाली है। ऐसे में संपत्ति का बंटवारा हो जाएगा और वह कर्ज नहीं उतार पाएगा।

    इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पांच सितंबर की रात उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कैमरों की मदद से उनके पुराने नौकर विशाल गौतम व साथी राजकिशोर को पकड़ा।

    पूछताछ में तब विशाल ने बताया था कि बहू शालू ने छह लाख रुपये सुपारी देकर विनीत मिनोचा की हत्या कराई थी। पुलिस ने शालू को भी गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया था। तीनों आरोपितों को बुधवार दोपहर रिमांड पर पुलिस जेल से लाई।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि चार दौर में आरोपितों और सुब्रत से पूछताछ की गई। सुब्रत अपनी पत्नी पर दोष मढ़ता रहा, लेकिन देर रात कबूल किया कि उसीने साजिश रची थी। विशाल को समझाया था कि पकड़ा जाए तो शालू का नाम ले। सुब्रत ने ही विशाल से फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी, जिससे वह पहले से अंदर जा सके। सुब्रत ने ही घर के कैमरों की रिकार्डिंग बंद कर दी थी।

    कुछ सवाल अभी बाकी

    पहले पुलिस ने जो राजफाश किया उसमें शालू को आरोपित बनाने के लिए तमाम साक्ष्य दिए, लेकिन अब सवाल है कि क्या वे गलत थे।

    पहले नौकर की बात मानकर पुलिस ने शालू को जेल भेज दिया, अब फिर उसी की बात मानकर उसके पति सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया।

    सुब्रत ने हत्या कराई तो पत्नी को फंसाना क्यों चाहता था और शालू ने इसका विरोध क्यों नहीं किया। कहीं आपसी संबंधों में कुछ खटास तो नहीं थी।

    घटना वाली रात पति-पत्नी जहां थे, वहां के कैमरों में दिखा है कि शालू के पास काल आती है, फिर वह सुब्रत से जाकर बात करती है, वह काल किसकी थी।

  • बर्थडे पार्टी में गया रोहन अब कभी लौटकर घर नहीं आएगा… मुजफ्फरनगर में भाकियू जिला सचिव के इकलौते बेटे की हत्या –

    बर्थडे पार्टी में गया रोहन अब कभी लौटकर घर नहीं आएगा… मुजफ्फरनगर में भाकियू जिला सचिव के इकलौते बेटे की हत्या –

    बर्थडे पार्टी में गया रोहन अब कभी लौटकर घर नहीं आएगा… मुजफ्फरनगर में भाकियू जिला सचिव के इकलौते बेटे की हत्या –

    दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव एवं ग्राम प्रशासक के बेटे की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के निकट खेत की नाली में मिला।

    कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को घर के बाहर रखकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।

    उन्होंने हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की। एसपी सिटी के आश्वासन पर दो घंटे बाद लोग माने और अंतिम संस्कार किया। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मामले में टीम बनाकर जांच करने का दिखावा न किया जाए। हत्यारों का पर्दाफाश हो।

    गांव हरैटी के प्रशासक एवं भाकियू जिला सचिव विवेक राठी का 18 वर्षीय बेटा रोहन एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। रोहन बुधवार को अपने दोस्त गांव नन्हेड़ा निवासी किट्टू की जन्मदिन पार्टी में गया था। रात साढ़े नौ बजे जब विवेक ने बेटे को फोन किया तो उसने रात में घर आने से मना कर दिया। गुरुवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने गांव से 300 मीटर दूर एक खेत के पास नाली में रोहन का शव देखा।

    एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर सुनील कुमार, थाना पुरकाजी व छपार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दोपहर बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर स्वजन से वार्ता की।

    एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होना आया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों ने दम घोंटकर (मुंह और नाक भींचकर) हत्या की है।

    मामले में मृतक के चाचा विनय राठी ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। विवेक ने बताया कि रोहन ने इस वर्ष मुजफ्फरनगर के श्री राम कालेज में एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। रोहन अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।

    इन्होंने कहा…

    मृतक युवक की बाइक, आइ फोन और घड़ी नहीं मिली है। मोबाइल काल डिटेल खंगाली जा रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का राजफाश किया जाएगा। -अमृत जैन, एसपी सिटी

  • अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

    अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

    अमरोहा: ‘चाबी लेनी है…’ बोलकर स्कूल से ले गया जीजा, फिर 15 साल के साले को चाकुओं से गोदा..

    कोतवाली क्षेत्र के गंगाचोली गांव में जीजा ने कक्षा आठ के छात्र 15 वर्षीय साले जितेंद्र को स्कूल से बाहर बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी कैलाश सिंह पैरालिसिस होने से बीमार चल रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी नीरज देवी, तीन बेटी और एक 15 वर्षीय बेटा जितेंद्र है। बड़ी दो बेटियों की वह शादी कर चुके हैं।

    मंगलवार को कैलाश के भतीजे दिनेश के बेटे का नामकरण था। जिसमें सभी रिश्तेदार आए थे। जितेंद्र गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था।

    सुबह करीब 11 बजे उनका दामाद नरेश कुमार निवासी सुतारी थाना सैदनगली स्कूल पहुंचा और शिक्षक से कहा कि जितेंद्र मेरा साला है मुझे चाबी लेने के लिए उसे घर तक ले जाना है।

    शिक्षक ने छात्र को उनके साथ भेज दिया। विद्यालय से करीब 30 मीटर दूर पहुंचकर जीजा ने साल पर चाकू से कई वार कर दिए। पेट समेत उसके शरीर पर कई जगह घाव हो गए। आनन-फानन में स्वजन घायल को कोतवाली ले गए।

    पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि छात्र के चाकू मारने के मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • गुमला में तालाब से युवक: का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    गुमला में तालाब से युवक: का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    गुमला में तालाब से युवक: का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    पालकोट थाना क्षेत्र के केम्बा डुमर टोली गांव स्थित एक तालाब से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

    पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

    बरामद शव की पहचान नाथपुर गांव निवासी सचिन कांत राम (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि सचिन कांत राम नाथपुर पंचायत की वार्ड सदस्य सरिता देवी का पुत्र था। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

    मृतक की मां सरिता देवी ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनके पुत्र की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया होगा। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    पुलिस घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटा रही है और मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

    पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

    खबरें और भी

    चीन में भारत को जिताया ‘गोल्ड’, पर घर में न नल, न शौचालय! गुमला की बेटी पार्वती तोपनो की आंखों में छलके आंसू

    चीन में भारत को जिताया ‘गोल्ड’, पर घर में न नल, न शौचालय! गुमला की बेटी पार्वती तोपनो की आंखों में छलके आंसू

    गुमला में फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहा था 13 साल का अलेक्स, दो बाइक की टक्कर में गई जान

    गुमला में फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहा था 13 साल का अलेक्स, दो बाइक की टक्कर में गई जान

    गुमला में कार और स्कूटी की टक्कर में BSF जवान की मौत, 15 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर: पत्नी समेत 4 घायल

    गुमला में कार और स्कूटी की टक्कर में BSF जवान की मौत, 15 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर: पत्नी समेत 4 घायल

    बांस की खेती से गुमला के किसान होंगे मालामाल, कार्बन क्रेडिट और उत्पादों से बढ़ेगी आय

    बांस की खेती से गुमला के किसान होंगे मालामाल, कार्बन क्रेडिट और उत्पादों से बढ़ेगी आय

    मेहनत के आगे झुका मुश्किलों का पहाड़, गुमला की प्रगति ने UGC NET इंग्लिश परीक्षा पास कर पाया नया मुकाम

    मेहनत के आगे झुका मुश्किलों का पहाड़, गुमला की प्रगति ने UGC NET इंग्लिश परीक्षा पास कर पाया नया मुकाम

    गुमला में चार दिन से जंगली हाथियों का डेरा, रात होते ही गांव-खेतों में पहुंच रहा झुंड; वन विभाग अलर्ट

    गुमला में चार दिन से जंगली हाथियों का डेरा, रात होते ही गांव-खेतों में पहुंच रहा झुंड; वन विभाग अलर्ट

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 70 छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में, डुमरी CHC में चल रहा इलाज

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 70 छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में, डुमरी CHC में चल रहा इलाज

    गुमला में सीलबंद एलपीजी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, मिट्टी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

    गुमला में सीलबंद एलपीजी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, मिट्टी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

    गुमला में आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत! 1 एकड़ जमीन पर बनेगा डॉग शेल्टर और बर्थ कंट्रोल सेंटर

    गुमला में आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत! 1 एकड़ जमीन पर बनेगा डॉग शेल्टर और बर्थ कंट्रोल सेंटर

  • लखनऊ में बुजुर्ग महिला: की गैंगरेप के बाद हत्या, खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला शव

    लखनऊ में बुजुर्ग महिला: की गैंगरेप के बाद हत्या, खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला शव

    लखनऊ में बुजुर्ग महिला: की गैंगरेप के बाद हत्या, खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला शव

    मोहनलालगंज में सामूहिक दुष्कर्म कर वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को घर से कुछ दूर प्लॉट में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बुधवार देर रात शव को अर्धनग्न हालात में देखा। मौके पर टूटी चूड़ियां और खून के छींटे मिले।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    मोहनलालगंज के एक गांव में वृद्धा प्लॉट में बनी दुकान में रहकर पशुओं की देखभाल करती थीं। बुधवार को वह बेटे के घर खाना खाने के बाद वापस प्लॉट पर चली गई थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, इसके बाद परिवार का भतीजा राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम वहां पहुंचे।

    आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ शराब पी और बाद में मारपीट करते हुए उन्हें दुकान के पीछे प्लॉट में खींच ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ देर बाद महिला के शोर की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर पहुंचे। तब तक आरोपित वहां से भाग चुके थे। प्लॉट के बाहर टूटी चूड़ियां और अंदर खून के निशान मिले।

    खबरें और भी

    देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या कर कमरे में ताला लगा गए हत्यारे, जांच कर रही पुलिस

    देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या कर कमरे में ताला लगा गए हत्यारे, जांच कर रही पुलिस

    तुलसी हत्याकांड: स्याल्दे के बसई गांव से आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, सलाखों में कटेगा बुढ़ापा

    तुलसी हत्याकांड: स्याल्दे के बसई गांव से आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, सलाखों में कटेगा बुढ़ापा

    रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या, आपसी विवाद में दाव से वार कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

    रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या, आपसी विवाद में दाव से वार कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

    मेरठ में मॉर्निंग वॉक को गई बुजुर्ग महिला की लूट के बाद ईंट से कूचकर हत्या

    मेरठ में मॉर्निंग वॉक को गई बुजुर्ग महिला की लूट के बाद ईंट से कूचकर हत्या

    झारखंड में डायन के शक में आधा दर्जन महिलाओं ने 85 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या की, सभी आरोपित जेल भेजे गए

    झारखंड में डायन के शक में आधा दर्जन महिलाओं ने 85 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या की, सभी आरोपित जेल भेजे गए

    धीरेंद्र हत्याकांड: सियासी रंजिश में हत्या की साजिश में चार चिन्हित, ड्राइवर के भाई पर 25 हजार का इनाम

    धीरेंद्र हत्याकांड: सियासी रंजिश में हत्या की साजिश में चार चिन्हित, ड्राइवर के भाई पर 25 हजार का इनाम

    देहरादून में व्यापारी की पत्नी की हत्या, हाथ से सोने का कड़ा ले उड़ा कातिल; 3:30 घंटे की CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    देहरादून में व्यापारी की पत्नी की हत्या, हाथ से सोने का कड़ा ले उड़ा कातिल; 3:30 घंटे की CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    महिला के प्रेमी से अवैध संबंध, पति को खीर में नशे की छह गोलियां दीं और ईंट के प्रहार से हत्या

    महिला के प्रेमी से अवैध संबंध, पति को खीर में नशे की छह गोलियां दीं और ईंट के प्रहार से हत्या

    गले पर खरोंच के निशान मिले

    मृतका की बेटी ने बताया कि उनकी मां के गले पर खरोंच के निशान थे और सिर के पीछे चोट लगी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद राजेश उर्फ गुड्डू को नग्न हालत में भागते देखा गया। पास के मकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में भी उसके भागने की बात सामने आई है।

    इसके आधार पर पुलिस ने राजेश और हरिराम को हिरासत में लिया। एक अन्य संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

    पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मौके पर नशे की हालत में मिले एक अधेड़ से भी पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार वह घटना से पहले और बाद तक वहीं नशे की हालत में पड़ा था।

  • बेतिया में छठ व्रती पर गोली चलाने वाला आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, पिता की हत्या का भी है आरोप –

    बेतिया में छठ व्रती पर गोली चलाने वाला आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, पिता की हत्या का भी है आरोप –

    बेतिया में छठ व्रती पर गोली चलाने वाला आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, पिता की हत्या का भी है आरोप –

    छठ व्रती महिला पर घर के आंगन में बर्तन धोते समय गोली चलाने का आरोपित करीब दो वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

    मझौलिया पुलिस ने आरोपित राजन पडित को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। वह वहां मजदूरी कर रहा था। पुलिस उसे उत्तराखंड से मझौलिया लेकर आई है और पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    बर्तन धोते समय मारी थी गोली

    मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहछी बनकटवा गांव का है। सात नवंबर 2024 की रात करीब सवा नौ बजे राम बहादुर सिंह की पत्नी इंदु देवी अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। घटना के बाद इंदु देवी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

    पांच दिन बाद खुद किया था फोन

    पुलिस के अनुसार घटना के करीब पांच दिन बाद राजन ने इंदु देवी के पति राम बहादुर सिंह को फोन किया था। उसने कथित रूप से फायरिंग की घटना को अंजाम देने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लंबे समय तक ठिकाने का पता नहीं चलने के कारण वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

    उत्तराखंड में मजदूरी करते मिला

    मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि इंदु देवी पर फायरिंग के मामले में राजन पडित को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। कांड के अनुसंधानक लवकांत शर्मा ने बताया कि राजन को 30 सितंबर की देर रात उत्तराखंड के पुरैला थाना क्षेत्र के छानकी गुदियार से गिरफ्तार किया गया। वह वहां रहकर मजदूरी कर रहा था।

    पिता की हत्या का भी आरोपित

    पुलिस के अनुसार राजन पर अपने पिता की हत्या का भी आरोप है। 20 मई 2023 की रात सोते समय उसके पिता रामा पडित की हत्या कर दी गई थी। मामले में उसकी मां कलावती देवी ने गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में राजन जेल भी जा चुका है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।