Author: contact.satyareport@gmail.com

  • क्या प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज? जानिए शास्त्रों में दर्ज ‘गंधर्व विवाह’ के दिलचस्प नियम और सच

    क्या प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज? जानिए शास्त्रों में दर्ज ‘गंधर्व विवाह’ के दिलचस्प नियम और सच

    आज के दौर की लव मैरिज प्राचीन काल का गंधर्व विवाह ही है, जिसका वर्णन ऋग्वेद और मनुस्मृति जैसे ग्रंथों में आपसी प्रेम और बिना किसी सामाजिक आडंबर के विवाह के रूप में मिलता है.

    क्या प्राचीन भारत में भी होती थी लव मैरिज? जानिए शास्त्रों में दर्ज ‘गंधर्व विवाह’ के दिलचस्प नियम और सच

    आज के समय में हम जिसे लव मैरिज कहते हैं, वह कोई नई बात नहीं है. हमारे प्राचीन हिंदू शास्त्रों में इसे गंधर्व विवाह का नाम दिया गया है. बहुत से लोगों को लगता है कि अपनी मर्जी से शादी करने का चलन पश्चिमी देशों से आया है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. 

    हमारे पौराणिक ग्रंथों में इसका जिक्र बहुत पुराने समय से मिलता है. उस जमाने में भी जब कोई लड़का और लड़की एक दूसरे को दिल दे बैठते थे, तो वे बिना किसी आडंबर के शादी कर लेते थे. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि गंधर्व विवाह आखिर क्या है और शास्त्रों में इसे लेकर क्या लिखा गया है.

    गंधर्व विवाह की शुरुआत कहां से हुई

    इस अनोखी शादी की शुरुआत का पहला जिक्र ऋग्वेद में देखने को मिलता है. ऋग्वेद के दसवें मंडल में गंधर्वों का उल्लेख किया गया है. प्राचीन कथाओं के अनुसार, एक गंधर्व ने अप्सरा से उसकी मर्जी से शादी की थी. इस शादी में कोई बड़े कर्मकांड या पंडित की जरूरत नहीं पड़ी थी. 

    ये पूरी तरह से दोनों के बीच के सच्चे प्रेम और आकर्षण पर टिका था. नारद स्मृति में भी स्पष्ट लिखा है कि जब एक युवक और युवती अपनी पूरी इच्छा से एक दूसरे को जीवनसाथी मान लेते हैं, तो उसे ही गंधर्व विवाह कहा जाता है.

    मनुस्मृति में आठ तरह की शादियों का जिक्र

    हिंदू धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ मनुस्मृति में इंसानों के लिए आठ तरह के विवाहों के बारे में बताया गया है. इनमें ब्रह्म, देव, आर्ष, प्राजापत्य, आसुर, गंधर्व, राक्षस और पैशाच विवाह शामिल हैं. 

    मनुस्मृति के तीसरे अध्याय के अनुसार, जब कोई लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद करके बिना माता पिता की अनुमति के शादी का फैसला लेते हैं, तो वह गंधर्व विवाह की श्रेणी में आता है. इस तरह के विवाह में दोनों का मानसिक और भावनात्मक रूप से एक होना सबसे जरूरी माना गया है.

    बिना समाज और परिवार के होता था ये बंधन

    गंधर्व विवाह की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें परिवार या समाज की दखलअंदाजी नहीं होती थी. इसमें न तो कोई लंबी चौड़ी रस्में होती थीं और न ही रिश्तेदारों का जमावड़ा लगता था. 

    दो प्रेमी बस एक दूसरे को वरमाला पहनाकर या मन ही मन पति पत्नी स्वीकार कर लेते थे. कई मामलों में इस तरह के रिश्तों में शारीरिक जुड़ाव भी शादी का मुख्य आधार बनता था. राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रसिद्ध कहानी गंधर्व विवाह का ही सबसे बड़ा और ऐतिहासिक उदाहरण मानी जाती है.

    आज के दौर में गंधर्व विवाह का बदला रूप

    पुराने जमाने में आठ तरह की शादियां होती थीं, लेकिन आज के दौर में मुख्य रूप से दो ही रूप बचे हैं. पहला है ब्रह्म विवाह, जिसे हम सब अरेंज मैरिज कहते हैं. इसमें परिवार के बड़े बुजुर्ग सब मिलकर शादी तय करते हैं. 

    दूसरा है गंधर्व विवाह, जिसे आज लव मैरिज कहा जाता है. आज के समय में युवा अपने पार्टनर का चुनाव खुद करते हैं. जब दो लोग अपनी पसंद से शादी का फैसला लेते हैं, तो वह सीधे तौर पर प्राचीन गंधर्व विवाह का ही आधुनिक रूप होता है.

    गंधर्व विवाह के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियां

    शास्त्रों में गंधर्व विवाह को मान्यता तो दी गई, लेकिन इसे सबसे उत्तम नहीं माना गया. इसके पीछे कुछ व्यावहारिक कारण भी हैं. इस विवाह में अक्सर परिवार का सहयोग नहीं मिलता है. जब शादी के बाद जिंदगी में असली परेशानियां आती हैं, तो मार्गदर्शन देने वाला कोई बड़ा साथ नहीं होता.

     ऐसे में जब छोटी छोटी बातों पर तनाव बढ़ता है, तो बात जल्दी बिगड़ने लगती है. यही वजह है कि बिना पारिवारिक समर्थन के कई बार ऐसे रिश्तों में दरार आने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

    डिस्क्लेमर: यह लेख पौराणिक ग्रंथों, प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और शास्त्र सम्मत जानकारियों पर आधारित है. इसे केवल एक ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक जानकारी के रूप में पढ़ें.

  • बिन मारे घर से रफूचक्कर हो जाएंगे छछूंदर! बस कोने में रख दें रसोई की यह 1 चीज..?

    बिन मारे घर से रफूचक्कर हो जाएंगे छछूंदर! बस कोने में रख दें रसोई की यह 1 चीज..?

    बिन मारे घर से रफूचक्कर हो जाएंगे छछूंदर! बस कोने में रख दें रसोई की यह 1 चीज..?

    बरसात के दिनों में बिलों में पानी भर जाने पर अक्सर कई जीव-जंतु बाहर निकलकर लोगों के घरों में घुसने लगते हैं. ऐसा ही एक जीव छछूंदर है, जो बरसात के सीजन में बहुत परेशान करता है. उसकी गंदी स्मेल और अजीब लोग हर किसी को परेशान करता है. जब वह अजीब आवाज निकालता हुआ घरों में घुसता है तो बच्चे उससे डर जाते हैं. वह ऐसा जीव है, जो आसानी से पिंजरे में भी नहीं घुसता. ऐसे में लोग इस बात से परेशान हो जाते हैं कि उसे बिना मारे घर से कैसे दूर भगाया जाए. आइए, आज हम आपको ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं. जिसे आजमाकर आप छछूंदर की समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं.

    घर से छछूंदरों को भगाने का उपाय

    छछूंदर भगाने के लिए आप घर में ही देसी उपाय (Chuchundar Bhagane Ke Upay) कर सकते हैं. इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों या उसकी डंडियों का इस्तेमाल करें. असल में पुदीने की खास गंध छछूंदरों को बिल्कुल रास नहीं आती है. वे इसकी गंध महसूस करते ही दूर भाग खड़े होते हैं. ऐसे में आप अपने घर के अंदर, बाहर, खिड़की, रसोई और प्रमुख जगहों पर पुदीने को रख दें. ऐसा करने से छछूंदर आपके घर में घुसने की कभी सोचेंगे भी नहीं.

    पुदीने की पत्तियों का करें इस्तेमाल

    इस ट्रिक को इस्तेमाल करने के लिए आप पुदीने की ताजा पत्तियां लें. इसके बाद उन्हें घर के हर कोने पर एक-एक पत्ता रख दें. आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर भी घर की प्रमुख जगहों पर रख सकते हैं. इन दो तरीकों के अलावा तीसरा तरीका स्प्रे बनाने का है. आप पुदीने की पत्तियों और डंडियों को उबालकर उसके गर्म पानी को स्प्रे बोतल में भर लें.

    स्प्रे से दूर भागते हैं छछूंदर

    इसके बाद आप घर के तमाम एंट्री पॉइंट्स पर समय-समय पर इस स्प्रे को छिड़कते रहें. खासकर उन जगहों पर जरूर छिड़कें, जहां से चूहों और छछूंदरों के आने का अंदेशा हो. इस ट्रिक की वजह से उनके आवागमन के सारे रास्ते ब्लॉक हो जाएंगे और वे आपके घर की ओर झांकेंगे भी नहीं. इस उपाय से आपको छछूंदरों के साथ ही चूहों से भी निजात मिल जाएगी.

    घर में पनपने न दें गंदगी

    इसके साथ ही आप छछूंदरों से निजात पाने के लिए कुछ ओर भी उपाय कर सकते हैं. सबसे पहले तो आप दरवाजों और खिड़कियों के आसपास जाली लगवा लें. दरवाजे के नीचे इतनी जगह न छोड़ें कि वहां से चूहे या छछूंदर अंदर घुस सकें. घर में कूड़ा इकट्ठा न होने दें. कूड़े की गंध चूहों और छछूंदरों को बहुत आकर्षित करती है. अगर गंदगी नहीं होगी तो उनका आना भी काफी हद तक रुक जाएगा.

  • राजा नल और पांडवों से जुड़ा है शिवपुरी का सिद्धेश्वर मंदिर..?

    राजा नल और पांडवों से जुड़ा है शिवपुरी का सिद्धेश्वर मंदिर..?

    राजा नल और पांडवों से जुड़ा है शिवपुरी का सिद्धेश्वर मंदिर..?

    मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में छत्री रोड पर जाधव सागर झील के पास बना श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बेहद खास है. यह शहर के सबसे पुराने और बड़े धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. लोग यहां दूर दूर से दर्शन करने आते हैं.

    अपनी पुरानी वास्तुकला और गहरी आस्था के कारण यह मंदिर हर किसी का मन मोह लेता है. इस मंदिर से कई पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां जुड़ी हुई हैं. आइए जानते हैं 1000 साल पुराने इस पावन शिवधाम का पूरा इतिहास.

    ओंकारेश्वर से लाया गया था मुख्य शिवलिंग

    मंदिर के महंत सूरज भट्ट बताते हैं कि यहां स्थापित मुख्य शिवलिंग बेहद पवित्र है. इसे और इसके आसपास मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों को ओंकारेश्वर से लाकर यहां स्थापित किया गया था. मंदिर परिसर सिर्फ शिव जी तक सीमित नहीं है.

    यहां भगवान गणेश, कार्तिकेय, राम जानकी और राधा कृष्ण की बहुत सुंदर प्रतिमाएं मौजूद हैं. इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्राचीन मूर्तियां भी दर्शन के लिए रखी गई हैं.

    राजा नल से लेकर सिंधिया परिवार तक का नाता

    स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का नाता राजा नल के दौर से है. यही वजह है कि मंदिर परिसर में आज भी राजा नल की छत्रियां देखी जा सकती हैं. बाद में 19वीं सदी में ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया की पत्नी महारानी बैजाबाई सिंधिया ने इसका जीर्णोद्धार कराया.

    उन्होंने शिवपुरी के कई मंदिरों को संवारने का काम किया था. कुछ साल पहले पूर्व कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव और एसडीएम रूपेश उपाध्याय की मदद से इसे फिर से नया रूप दिया गया.

    गुरु गोरखनाथ की पवित्र तपोभूमि

    सिद्धेश्वर मंदिर के ठीक पीछे गुरु गोरखनाथ का एक प्राचीन मंदिर भी बना हुआ है. ऐसा माना जाता है कि नाथ संप्रदाय की शुरुआत करने वाले गुरु गोरखनाथ ने यहां बैठकर कठिन तपस्या की थी.

    इस मंदिर की सबसे खास बात यहां मौजूद गुरु गोरखनाथ की दुर्लभ मूर्ति है. पत्थर की यह अनोखी मूर्ति 12वीं सदी की बताई जाती है. श्रद्धालुओं के लिए यह जगह बहुत ही शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई लगती है.

    अर्जुन के बाण से बह निकली थी बाणगंगा

    मंदिर से बिल्कुल सटा हुआ बाणगंगा इलाका अपने 52 कुंडों के लिए पूरे क्षेत्र में जाना जाता है. इसके पीछे महाभारत काल की एक बहुत पुरानी कहानी जुड़ी है. कहा जाता है कि जब पांडव अज्ञातवास काट रहे थे, तब वे शिवपुरी और बैराड़ के जंगलों में ठहरे थे.

    प्यास लगने पर जब कहीं पानी नहीं मिला, तो अर्जुन ने जमीन पर बाण चला दिया. बाण लगते ही वहां से पानी की धारा बह निकली, जिससे इस जगह का नाम बाणगंगा पड़ा.

    आस्था और शांति का बड़ा केंद्र

    आज सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शिवपुरी की पहचान बन चुका है. यहां आने वाले हर भक्त को एक अजीब सी दिमागी शांति महसूस होती है. त्यौहारों के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है और मेले जैसा माहौल रहता है.

    अगर आप इतिहास और अध्यात्म में रुचि रखते हैं, तो यह जगह आपके देखने लायक है. 1000 साल पुरानी यह धरोहर आज भी अपने गौरवशाली अतीत की कहानी खुद बयां करती है.

  • हैकर्स की नई चाल! होटल वाई-फाई से चुरा रहे आपका पर्सनल वीडियो और ऑडियो, जानिए ‘CaptiveCrunch’ का काला सच..

    हैकर्स की नई चाल! होटल वाई-फाई से चुरा रहे आपका पर्सनल वीडियो और ऑडियो, जानिए ‘CaptiveCrunch’ का काला सच..

    हैकर्स की नई चाल! होटल वाई-फाई से चुरा रहे आपका पर्सनल वीडियो और ऑडियो, जानिए ‘CaptiveCrunch’ का काला सच..

    Image Credit: AI Generated Image

    अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं और होटल या एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. माइक्रोसॉफ्ट की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने एक खतरनाक साइबर अटैक अभियान ‘CaptiveCrunch’ को लेकर दुनिया भर के यात्रियों को अलर्ट जारी किया है. रूसी हैकर्स का एक ग्रुप होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के वाई-फाई नेटवर्क को निशाना बना रहा है. यह हैकिंग हमला इतना खतरनाक है कि हैकर्स आपके लैपटॉप या फोन का पासवर्ड चुराने के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.

    क्या है ‘CaptiveCrunch’ और यह कैसे काम करता है?

    माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, इस हैकिंग अभियान को Storm-2945 नाम का ग्रुप चला रहा है, जो रूस के कुख्यात हैकर ग्रुप ‘माइडनाइट ब्लिजार्ड’ (APT29 या Cozy Bear) से जुड़ा हुआ है. यह हमला मुख्य रूप से कॉर्पोरेट ट्रैवलर्स को निशाना बनाकर किया जा रहा है.

    • नेटवर्क हैक करना:
      हैकर्स सबसे पहले होटल के राउटर या उस सिस्टम को हैक करते हैं जिससे वाई-फाई का लॉगिन पेज (Captive Portal) खुलता है.
    • नकली लॉगिन पेज:
      जब कोई यूजर वाई-फाई से कनेक्ट करता है, तो उसके सामने गूगल या माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसा दिखने वाला फर्जी लॉगिन पेज आ जाता है.
    • पासवर्ड चोरी:
      यूजर जैसे ही अपना पासवर्ड डालता है, उसकी ईमेल, वनड्राइव फाइल्स और कंपनी के डेटा का एक्सेस सीधे हैकर्स के पास चला जाता है.

    फर्जी अपडेट के नाम पर मालवेयर का जाल

    • इस हमले की सबसे खतरनाक बात यह है कि हैकर्स यूजर्स को धोखा देने के लिए कई तरह के फर्जी पॉप-अप और यूटिलिटीज का सहारा लेते हैं.
    • यूजर के स्क्रीन पर ‘ब्राउजर अपडेट’, ‘विंडोज सिक्योरिटी चेक’ या ‘डायरेक्टएक्स/विजुअल सी++ इंस्टॉल’ करने के मैसेज आते हैं.
    • ये मैसेज बिल्कुल असली विंडोज या गूगल सर्विस की तरह दिखाई देते हैं.
    • जैसे ही यूजर इन फर्जी अपडेट्स पर क्लिक करता है, उसके डिवाइस में खतरनाक मालवेयर (Malware) डाउनलोड हो जाता है.

    हैकर्स आपके डिवाइस में क्या-क्या कर सकते हैं?

    माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि इस मालवेयर के जरिए हैकर्स आपके कंप्यूटर पर लगभग पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं.

    • ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग:
      हैकर्स आपके वेबकैम और माइक को चालू करके आपकी बातें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
    • पासवर्ड और कुकीज चोरी:
      ब्राउजर में सेव किए गए सभी पासवर्ड और बैंकिंग कुकीज चुरा सकते हैं.
    • स्क्रीनशॉट और की-स्ट्रोक्स:
      आप कीबोर्ड पर क्या टाइप कर रहे हैं (Keylogging), हैकर्स उसे ट्रैक कर सकते हैं और आपकी स्क्रीन के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं.

    होटल वाई-फाई अटैक से कैसे बचें?

    माइक्रोसॉफ्ट ने यात्रियों और कंपनियों के लिए कुछ बेहद जरूरी सुरक्षा उपाय बताए हैं:

    • पब्लिक वाई-फाई से बचें:
      जब भी संभव हो, होटल या एयरपोर्ट के वाई-फाई के बजाय अपने फोन का पर्सनल मोबाइल हॉटस्पॉट इस्तेमाल करें.
    • कोई अपडेट न डाउनलोड करें:
      वाई-फाई कनेक्ट करते ही अगर कोई ब्राउजर या सॉफ्टवेयर अपडेट करने का मैसेज आए, तो उस पर भूलकर भी क्लिक न करें.
    • ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करें:
      किसी भी अपडेट के लिए हमेशा सॉफ्टवेयर की आधिकारिक वेबसाइट या सिस्टम सेटिंग्स का ही उपयोग करें.
    • एन्क्रिप्टेड प्राइवेट कनेक्शन (VPN):
      अगर पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो, तो हमेशा एक सुरक्षित और भरोसेमंद VPN का उपयोग करें.

  • घर में बहता पानी लाएगा अपार धन! जानिए एक्वेरियम और वॉटर फॉल रखने की सही दिशा और वास्तु नियम..

    घर में बहता पानी लाएगा अपार धन! जानिए एक्वेरियम और वॉटर फॉल रखने की सही दिशा और वास्तु नियम..

    घर में बहता पानी लाएगा अपार धन! जानिए एक्वेरियम और वॉटर फॉल रखने की सही दिशा और वास्तु नियम..

    हर कोई चाहता है कि उसके घर में पैसों की तंगी कभी न रहे. दिन रात की मेहनत के बाद भी कई बार घर में पैसा नहीं टिकता. वास्तु शास्त्र में पानी को सीधे तौर पर धन की आवक यानी कैश फ्लो से जोड़कर देखा जाता है.

    जिस तरह पानी लगातार बहता रहता है, उसी तरह घर में सही जगह रखा पानी पैसों की आवाजाही को बनाए रखता है. आजकल लोग घर को सुंदर बनाने के लिए इनडोर वॉटर फॉल या फिश एक्वेरियम जरूर लगाते हैं.

    लेकिन अगर इन्हें गलत दिशा में रख दिया जाए तो यही पानी धन लाभ की जगह भारी नुकसान भी करा सकता है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में पानी की सही सजावट कैसे करें ताकि घर में सुख और समृद्धि आए.

    पानी की सही दिशा चुनना

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी से जुड़ी किसी भी चीज को रखने के लिए उत्तर और उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण को सबसे शुभ माना जाता है. यह दिशा जल तत्व की मानी जाती है और धन के देवता कुबेर का निवास भी यहीं होता है.

    अगर आप अपने घर में छोटा सा वॉटर फॉल या झरना लगा रहे हैं तो उसे उत्तर दिशा में ही लगाएं. ऐसा करने से घर में नए कमाई के मौके बनते हैं. व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आने लगता है. ध्यान रखें कि पानी का बहाव हमेशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, बाहर की तरफ नहीं.

    फिश एक्वेरियम का कमाल

    घर में मछली का एक्वेरियम रखना केवल सजावट का सामान नहीं है, बल्कि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को तेजी से खत्म करता है. एक्वेरियम को घर के ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया में पूर्व या उत्तर दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है.

    एक्वेरियम में तैरती हुई मछलियां घर के सदस्यों के जीवन में सकारात्मकता और उमंग लाती हैं. जब मछलियां पानी में घूमती हैं तो उससे एक खास तरह की ऊर्जा पैदा होती है. यह ऊर्जा घर के वास्तु दोषों को मिटाती है और पैसों की तंगी को दूर करने में मदद करती है.

    इन जगहों पर भूलकर न रखें

    घर में पानी की चीजें रखते समय कुछ बेहद जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. वॉटर फॉल या एक्वेरियम को कभी भी घर के बेडरूम में नहीं रखना चाहिए. बेडरूम में पानी की मौजूदगी से पति पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है और दिमागी परेशानी बढ़ती है.

    इसके अलावा किचन या रसोईघर में भी एक्वेरियम या झरना न लगाएं. किचन में अग्नि यानी आग का वास होता है और पानी व आग का मेल वास्तु में बहुत बड़ा दोष माना जाता है. इससे घर के सदस्यों की सेहत बिगड़ सकती है और बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं.

    पानी की सफाई का ध्यान

    वास्तु शास्त्र में गंदा या ठहरा हुआ पानी बेहद अशुभ माना जाता है. अगर आपने घर में एक्वेरियम रखा है तो उसका पानी समय समय पर बदलते रहें. गंदे पानी से घर में बीमारियां फैलती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

    इसी तरह अगर आपने कोई कृत्रिम झरना या फाउंटेन लगाया है तो उसका पानी भी हमेशा साफ और बहता हुआ होना चाहिए. रुका हुआ पानी तरक्की को रोक देता है. फाउंटेन में से पानी गिरने की धीमी और मधुर आवाज आनी चाहिए. यह आवाज घर के माहौल को शांत और खुशनुमा बनाए रखती है.

    मछलियों की संख्या का नियम

    अगर आप घर में एक्वेरियम रख रहे हैं तो मछलियों की संख्या का भी खास ध्यान रखें. वास्तु के अनुसार एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां होना बहुत शुभ माना जाता है. इनमें से 8 मछलियां लाल या नारंगी रंग की होनी चाहिए और 1 मछली काले रंग की होनी चाहिए.

    काले रंग की मछली घर को दूसरों की बुरी नजर से बचाती है. अगर एक्वेरियम में कोई मछली अपने आप मर जाए तो घबराएं नहीं. इसका मतलब होता है कि उस मछली ने आपके घर पर आने वाली किसी बड़ी विपत्ति को अपने ऊपर ले लिया है. उस मछली को निकालकर नई मछली रख दें.

    डिस्क्लेमर: यह लेख पारंपरिक वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों और सामान्य लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसे केवल पाठकों की जानकारी और रुचि के लिए तैयार किया गया है. घर में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले किसी योग्य वास्तु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

  • रावण के अहंकार से जुड़ा है मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास,

    रावण के अहंकार से जुड़ा है मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास,

    रावण के अहंकार से जुड़ा है मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास,

    भारत में भगवान शिव के कई अद्भुत और रहस्यमयी मंदिर मौजूद हैं. इन्हीं में से एक बेहद खास मंदिर कर्नाटक में स्थित है. इसका नाम मुरुदेश्वर महादेव मंदिर है. ये भव्य मंदिर कंदुका पहाड़ी पर बना हुआ है.

    यहां का प्राकृतिक नजारा हर शिव भक्त का मन मोह लेता है. इस पावन धाम से जुड़ी कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं हैं. आइए आज हम मुरुदेश्वर मंदिर के इतिहास और इसकी खास खासियतों के के बारे में जानेंगे.

    कंदुका पहाड़ी पर स्थित अद्भुत शिवधाम

    मुरुदेश्वर मंदिर कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुका में स्थित है. ये मंदिर कंदुका पहाड़ी पर अरब सागर के तट पर बना हुआ है.

    मंदिर के तीन तरफ फैला विशाल समुद्र इसके सौंदर्य में चार चांद लगाता है. यहां पहुंचते ही भक्तों को एक अलग ही शांति महसूस होती है. दूर दूर से श्रद्धालु यहां भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं.

    123 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा

    इस मंदिर की सबसे बड़ी पहचान यहां स्थित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा है. खुले आसमान के नीचे बैठी मुद्रा में बनी यह मूर्ति 123 फीट ऊंची है.

    यह दुनिया में महादेव की सबसे ऊंची मूर्तियों में गिनी जाती है. जब सुबह सूरज की पहली किरण इस प्रतिमा पर पड़ती है, तब इसका रूप अद्भुत तरीके से चमक उठता है. यह नजारा देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है.

    रामायण काल से जुड़ा है प्राचीन इतिहास

    मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इसका संबंध लंकापति रावण और आत्मलिंग की कथा से है.

    रावण ने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके आत्मलिंग प्राप्त किया था. लेकिन देवताओं की चाल के कारण वह इसे लंका नहीं ले जा सका. जिस स्थान पर आत्मलिंग के अंश गिरे, उनमें से एक स्थान मुरुदेश्वर ही है.

    विशाल गोपुरम और मंदिर की वास्तुकला

    मंदिर परिसर में एक बहुत बड़ा और ऊंचा गोपुरम बना हुआ है. इस बीस मंजिला गोपुरम को ‘राजा गोपुरा’ कहा जाता है. श्रद्धालु लिफ्ट के जरिए गोपुरम की ऊपरी मंजिल तक जा सकते हैं.

    वहां से 123 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और अरब सागर का भव्य नजारा साफ दिखाई देता है. मंदिर की नक्काशी और वास्तुकला दक्षिण भारतीय कला का बेहतरीन नमूना है.

    भक्ति और पर्यटन का सुंदर संगम

    मुरुदेश्वर मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं है. ये एक बहुत ही सुंदर पर्यटन केंद्र भी बन चुका है. यहां आकर श्रद्धालु भक्ति के साथ साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद भी लेते हैं.

    शिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है. अगर आप अध्यात्म और प्राकृतिक सुंदरता को एक साथ देखना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है.

  • बारिश शुरू होते ही क्यों स्लो हो जाता है आपका Internet? Wi-Fi से 5G तक पर पड़ता है असर, जानें बचने का तरीका..

    बारिश शुरू होते ही क्यों स्लो हो जाता है आपका Internet? Wi-Fi से 5G तक पर पड़ता है असर, जानें बचने का तरीका..

    बारिश शुरू होते ही क्यों स्लो हो जाता है आपका Internet? Wi-Fi से 5G तक पर पड़ता है असर, जानें बचने का तरीका..

    मानसून का मौसम जहां एक ओर चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई बार यह आपके इंटरनेट और WiFi नेटवर्क की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा देता है. बारिश के मौसम में कई बार जब तेज बरसात होती है, तो स्मार्टफोन से लेकर ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड अचानक कम हो जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बादलों के बरसते ही आपका इंटरनेट अचानक सुस्त क्यों हो जाता है?

    टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस समस्या को रेन फेड कहते हैं. आइए जानते हैं इस समस्या के पीछे क्या कारण होता है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए.

    बारिश में इंटरनेट स्लो होने के कारण

    रेन फेड
    वाई-फाई, सैटेलाइट और मोबाइल नेटवर्क रेडियो तरंगों के जरिए काम करते हैं. जब हवा में बारिश की बूंदें होती हैं, तो वे इन तरंगों के रास्ते में बाधा बनती हैं. पानी की बूंदें सिग्नल को सोख लेती हैं और उन्हें फैला देती हैं, जिससे सिग्नल कमजोर होने लगता है.

    वहीं 5G और वाई-फाई सिग्नल काफी हाई फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं. ये सिग्नल बहुत तेज स्पीड तो देते हैं, लेकिन बारिश और नमी के संपर्क में आते ही सबसे जल्दी प्रभावित होते हैं.

    भारी बारिश के कारण अंडरग्राउंड या बाहरी केबलों में पानी घुसने का भी खतरा बना रहता है. तारों में नमी आने से न सिर्फ स्पीड स्लो होती है, बल्कि नेटवर्क में बार-बार रुकावट भी आने लगती है.

    तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बाहरी डिवाइसों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे पूरे इलाके का नेटवर्क प्रभावित हो जाता है.

    कौन-सा कनेक्शन है बारिश में बेस्ट?

    फाइबर ऑप्टिक
    बारिश के मौसम में फाइबर इंटरनेट सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है. इसमें डेटा रेडियो वेव की जगह लाइट सिग्नल के जरिए केबल से यात्रा करता है, जिस पर बारिश या हवा का कोई असर नहीं पड़ता.

    5G और 4G मोबाइल डेटा
    बारिश के दिनों में मोबाइल डेटा की स्पीड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 5G की फ्रीक्वेंसी ज्यादा होने के कारण यह बारिश से जल्दी प्रभावित होता है.

    सैटेलाइट इंटरनेट
    खराब मौसम में सैटेलाइट कनेक्शन सबसे ज्यादा कमजोर साबित होते हैं, क्योंकि बादलों और बारिश के बीच से सिग्नल आने-जाने में भारी रुकावट होती है.

    बारिश के मौसम में स्लो इंटरनेट की समस्या को कैसे ठीक करें?

    अगर बारिश के दौरान आपका वाई-फाई ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आप कुछ आसान टिप्स की मदद से इंटरनेट स्पीड को तेज कर सकते हैं-

    5GHz बैंड पर स्विच करें
    अगर आपका राउटर डुअल-बैंड है, तो अपने डिवाइस को 2.4GHz की जगह 5GHz बैंड से कनेक्ट करें. यह कम भीड़भाड़ वाला बैंड है और बेहतर स्पीड देता है.

    राउटर को रीस्टार्ट करें
    किसी भी तकनीकी गिल्च या अस्थाई सिग्नल समस्या को दूर करने के लिए अपने मोडेम और राउटर को कुछ सेकेंड के लिए बंद करके फिर से ऑन करें.

    राउटर की जगह बदलें
    राउटर को किसी ऊंची जगह पर रखें. इसे मोटी दीवारों, धातु की चीजों और बंद कोनों से दूर रखें जिससे सिग्नल घर में सही तरीके से फैल सके.

    गैर-जरूरी डिवाइसेज को हटाएं
    नेटवर्क पर लोड कम करने के लिए उन फोन, टीवी या गैजेट्स का वाई-फाई बंद कर दें जिनका आप उस समय इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.

    वाई-फाई एक्सटेंडर
    अगर घर के किसी हिस्से में सिग्नल कमजोर आ रहा है, तो सिग्नल रेंज बढ़ाने के लिए एक्सटेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • बरसात में ही क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का रिस्क? शुरुआती लक्षण को ना करें नजरअंदाज..?

    बरसात में ही क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का रिस्क? शुरुआती लक्षण को ना करें नजरअंदाज..?

    बरसात में ही क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का रिस्क? शुरुआती लक्षण को ना करें नजरअंदाज..?

    बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और फेफड़ों से जुड़ी समस्या का रिस्क काफी बढ़ जाता है. इस मौसम में सबसे ज्यादा असर बच्चे, कमजोर इम्यूनिटी और बुजुर्गों पर पड़ता है. दरअसल बरसात के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव, नमी और घरों में सीलन की वजह से इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है.

    SWORD स्टडी के अनुसार मानसून के दौरान रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के मामले लगभग 13 प्रतिशत तक बढ़ जाती है. इंडियन जर्नल ऑफ चेस्ट डिजीज एंड अलाइड साइंस 2014 में पब्लिश स्टडी के अनुसार बरसात के दिनों में गीले रहने की वजह से निमोनिया का रिस्क बढ़ सकता है.

    क्या है निमोनिया?

    निमोनिया फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी है. निमोनिया होने पर फेफड़ों में सूजन और पानी भरने की समस्या हो सकती है. निमोनिया होने पर सांस लेने में दिक्कत आती है. क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन सही पहुंच नहीं पाता है. लंबे समय तक सर्दी, खांसी, फ्लू की समस्या निमोनिया में बदल सकता है.

    बरसात के मौसम में क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का रिस्क

    बारिश के दिनों में नमी की वजह से वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं. बरसात के मौसम में घर में सीलन और गंदगी भी बढ़ जाती है. बारिश में बार-बार गीले होने की वजह से भी निमोनिया का रिस्क बढ़ जाता है.

    इन लोगों में निमोनिया होने का रिस्क अधिक

    कुछ लोगों में निमोनिया का रिस्क अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है. 
    अस्थमा मरीज में निमोनिया का रिस्क सबसे अधिक है
    डायबिटीज मरीज में भी निमोनिया का जोखिम अन्य लोगों से अधिक है. 
    हार्ट पेशेंट में भी निमोनिया होने का रिस्क होता है 
    5 साल के छोटे बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में भी निमोनिया का रिस्क अधिक होता है.

    निमोनिया के शुरुआती लक्षण

    निमोनिया होने पर सर्दी-खांसी जैसे नॉर्मल लक्षण नजर आते हैं.
    निमोनिया होने पर तेज बुखार आता है. 
    लगातारी खांसी आना भी निमोनिया का लक्षण हो सकता है. 
    बलगम आना भी निमोनिया का संकेत हो सकता है. 
    सांस फूलने की समस्या भी निमोनिया का लक्षण हो सकता है. 
    सीने में दर्द होना निमोनिया का संकेत हो सकता है. 
    थकान, कमजोरी और ठंड लगने की समस्या भी निमोनिया का लक्षण हो सकता है.

    सर्दी खांसी और निमोनिया में फर्क

    सर्दी-खांसी में हल्का बुखार होता है वहीं निमोनिया में तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और कमजोरी होती है. कई दिनों तक सांस फूलने की समस्या निमोनिया का लक्षण हो सकता है.

    बच्चों में निमोनिया के लक्षण

    बच्चों में निमोनिया के लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बच्चें अक्सर अपनी समस्या को सही से बता नहीं पाते हैं ऐसे में आप उनके इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें. 
    बहुत तेज सांस चलना 
    बच्चे का सुस्त पड़ जाना 
    पसलियों का अंदर धंसना 
    होंठ का नीला पड़ना 
    खाना ना खाना 
    लगातार तेज बुखार 
    बार-बार उल्टी होना 
    हिहाइड्रेशन होना

  • गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए होगा शानदार,

    गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए होगा शानदार,

    गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग इन 4 राशि वालों के लिए होगा शानदार,

    Guru Chandra Gajkesari Rajyog August 2026: गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग 11 अगस्त को बनने वाला है जिससे 4 राशि के लोगों को बड़ा लाभ होने वाला है. आइए इस बारे में जानें कि ये 4 राशियां कौन सी है.

    गजकेसरी राजयोग

    Guru Chandra Gajkesari Rajyog 2026: गुरु बृहस्पति ग्रह ज्ञान और भाग्य का कारक ग्रह है. वहीं, चंद्रमा मन और माता के कारक है. इस साल 11 अगस्त 2026 को कर्क राशि में चंद्रमा और गुरु युति कर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करने वाले हैं. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. यह योग 13 अगस्त तक बना रहेगा. जिसका शुभ प्रभाव 4 राशियों पर पड़ने वाला है. आइए यहां जानें किन जातकों को सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

    कर्क राशि

    गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला सिद्ध होगा. नौकरीपेशा करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है. आय के रास्ते खुलेंगे. बिजनेस में तरक्की की संभावना है. शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार का साथ प्राप्त होगा.

    कन्या राशि

    गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. जातकों के जीवन में सुख, संपत्ति बढ़ेगी. नौकरी पाने के नए मौके प्राप्त होंगे. लंबे समय से रुका काम पूरा होगा. पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. जातकों को समाज में सम्मान प्राप्त होगा.

    धनु राशि

    गजकेसरी राजयोग धनु राशि के लोगों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. पदोन्नति, इंक्रीमेंट और बोनस पाने का मौका मिल सकता है. नई रणनीति से काम शुरू करने का यह समय बहुत अच्छा है. माता की सेहत में सुधार की संभावना है. जातकों का मन शांत होगा.

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों को गजकेसरी राजयोग से विशेष लाभ प्राप्त होगा. नई नौकरी के लिए यह शुभ योग है. परिवार में जातकों का सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक मामलों को सुलझाने का मौका मिलेगा. मानसिक शांति प्राप्त होगी. उच्च शिक्षा पाने के लिए की गई कोशिश पूरी होगी.

  • रोबोटिक्स की जंग में अमेरिका को पछाड़ेगा चीन? क्या ड्रैगन बनेगा सिकंदर, जानिए भारत की स्थिति..

    रोबोटिक्स की जंग में अमेरिका को पछाड़ेगा चीन? क्या ड्रैगन बनेगा सिकंदर, जानिए भारत की स्थिति..

    रोबोटिक्स की जंग में अमेरिका को पछाड़ेगा चीन? क्या ड्रैगन बनेगा सिकंदर, जानिए भारत की स्थिति..

    चीन अपनी टेक ताकत और सस्ती मैन्युफैक्चरिंग के दम पर ह्यूमनॉइड रोबोट्स यानी इंसानों जैसे दिखने और काम करने वाले रोबोट्स के ग्लोबल हब बनने की अंधी दौड़ में शामिल हो चुका है. फैक्ट्रियों की असेंबली लाइन से लेकर बड़े-बड़े वेयरहाउस तक चीन इन मशीनी इंसानों को असल दुनिया के कामों में उतार रहा है. इसी बूम के बीच चीन की दिग्गज रोबोटिक्स कंपनी Unitree अब IPO की रेस में है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर चीन रोबोट्स पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा है? क्या वो अमेरिका की टेस्ला जैसी कंपनियों को पछाड़कर रोबोटिक्स का दुनिया में किंग बनने की कोशिश कर रहा है? और क्या ये रोबोट्स सच में हमारी फैक्ट्रियों और आम जिंदगी में एंट्री करने के बहुत ही करीब आ चुके हैं?

    चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स ह्यूमनॉइड रोबोट की रेस में एक बड़ा नाम बनकर उभर रही है. भले ही चीन से बाहर लोग इस कंपनी का नाम ज्यादा न जानते हों, लेकिन इसके रोबोट्स के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. सुपरह्यूमन जैसे स्टंट और बैकफ्लिप करते यूनिट्री के रोबोट्स को करोड़ों लोग देख चुके हैं. अब यूनिट्री रोबोटिक्स एक बड़ा फाइनेंसियल कदम उठाने जा रही है. अब ये कंपनी शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में अपना IPO लाने की तैयारी में है. द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, गुरुवार को यूनिट्री ने अपने शेयरों की कीमत लगभग 22 डॉलर प्रति शेयर तय की है, जिससे वह करीब 900 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है.

    9 अरब डॉलर की वैल्यूएशन

    इस डील के साथ ही यूनिट्री रोबोटिक्स की वैल्यूएशन करीब 9 अरब डॉलर पहुंच जाएगी. हालांकि, टेक जगत के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह टेक्नोलॉजी सच में एक बड़े बिजनेस में बदल सकती है? भले ही यूनिट्री के रोबोट तेजी से बेहतर हो रहे हैं, लेकिन क्या आने वाले समय में आम लोग और कंपनियां लाखों की संख्या में ये रोबोट खरीदेंगी, यह अभी साफ नहीं है.

    रिसर्च फर्म Omdia के एक्सपर्ट्स लियान जी सू के मुताबिक, यूनिट्री का यह स्टॉक सेल पूरे रोबोटिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ा टेस्ट साबित होगा. इससे यह समझ आएगा कि शेयर मार्केट ह्यूमनॉइड रोबोट्स जैसे उभरते और शुरुआती टेक सेक्टर को किस नजरिए से देखता है.

    फिजिकल AI का बढ़ता मार्केट

    रोबोट्स को इंसानों, सामानों, कमरों और डेली के कामों को समझने के लिए असल दुनिया में सीखना पड़ता है. इस टेक्नोलॉजी को एम्बॉडीड एआई या फिजिकल एआई कहा जाता है.

    इन्वेस्टमेंट रिसर्च फर्म CLSA की हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट साल 2030 तक 69 अरब डॉलर का हो सकता है, जो इस साल मात्र 2 अरब डॉलर के करीब है.

    बढ़ती टक्कर और घटता मुनाफा

    2026 के पहले क्वाटर में कड़ी टक्कर और कम मांग के कारण यूनिट्री की ग्रोथ थोड़ी धीमी रही. बढ़ती टक्कर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ज्यादा खर्च करने की वजह से पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 55% तक कम हो गया.

    चीन बनाम अमेरिका: रोबोटिक्स की जंग

    यूनिट्री की यह लिस्टिंग इसलिए खास है क्योंकि यह चीन के मेनलैंड स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली पहली ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स कंपनी है.

    चीन रोबोट्स के मास प्रोडक्शन में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है:

    Omdia के अनुमान के अनुसार, चीनी निर्माताओं ने इस साल की पहली छमाही में करीब 18,500 ह्यूमनॉइड रोबोट बेचे.

    वहीं इस पीरियड में अमेरिकी कंपनियों ने सिर्फ 4,000 रोबोट शिप किए.

    अगर चीन इसी रफ्तार से कम लागत में रोबोट बनाता रहा, तो वह अमेरिकी कंपनियों के मास प्रोडक्शन में पहुंचने से पहले ही एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग बेस तैयार कर लेगा. लेकिन, अमेरिका की टेस्ला, Figure AI, एजिलिटी रोबोटिक्स जैसी कंपनियां बड़ा निवेश कर रही हैं. वहीं Nvidia फिजिकल एआई के लिए जरूरी चिप्स और एआई सिस्टम का नेतृत्व कर रही है.

    चीन ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स में इतना भारी निवेश क्यों कर रहा है?

    चीन रोबोटिक्स सेक्टर में दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनना चाहता है. ग्लोबल ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट 2026 में करीब 2 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक 69 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जैसा पहले बताया गया है. चीन चाहता है कि अमेरिका के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करने से पहले पहले वह कम लागत और तेज स्पीड में रोबोट बनाकर दुनिया के बाजार पर बढ़त बना ले.

    यूनिट्री दूसरे चीनी रोबोटिक्स कंपनियों से अलग क्यों है?

    यूनिट्री चीन के शेयर मार्केट में लिस्ट होने वाली पहली ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स कंपनी रेस में है. इसके रोबोट्स के वायरल स्टंट्स इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बने हैं. इसके साथ ही बीते साल 2025 में यूनिट्री ने दुनिया में सबसे ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट्स बेचे, इसका रेवेन्यू 4 गुना बढ़कर 250 मिलियन डॉलर पहुंचा और यह एक प्रॉफिटेबल यानी लाभ कमाने वाली कंपनी बन गई है.

    2

    फैक्ट्रियों और दूसरे बिजनेस में ह्यूमनॉइड रोबोट्स बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने के कितने करीब हैं?

    रोबोट्स का हुनर और AI तेजी से सुधर रहा है, लेकिन बड़े पैमाने पर इनका इस्तेमाल होने में अभी समय लग सकता है. हालांकि चीन ने 2026 की पहली छमाही में 18,500 रोबोट्स की डिलीवरी की है, लेकिन कंपनियां और दूसरे कस्टमर्स इन्हें महंगे दामों में खरीदने और रोजाना के काम में इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं या नहीं, यह टेस्ट होना बाकी है.

    क्या चीनी कंपनियां अमेरिकी फर्मों को पीछे कर सकती हैं?

    चीन के पास प्रोडक्शन की तेजी और सस्ती मैन्युफैक्चरिंग जैसी शक्ति है. इसका उदाहरण है कि साल 2026 के पहले 6 महीनों में चीन ने 18,500 रोबोट बनाए, वहीं अमेरिका ने सिर्फ 4,000. लेकिन अमेरिका के पास बेहतर AI और एडवांस्ड चिप्स की ताकत है. अगर चीन इसी रफ्तार से प्रोडक्शन बढ़ाता रहा, तो वह मैन्युफैक्चरिंग में अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है, लेकिन एआई और सॉफ्टवेयर में अमेरिका अभी भी कड़ी टक्कर दे रहा है.

    ग्लोबल ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स की दौड़ में भारत कहां खड़ा है?

    ग्लोबल ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स की रेस में भारत फिलहाल उभरते हुए फेस में है. अमेरिका और चीन जैसे देश एडवांस फिजिकल AI, हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग और बड़े पैमाने पर फंडिंग के कारण इस सेक्टर में आगे हैं.  हालांकि, भारत सॉफ्टवेयर टैलेंट, स्पेस टेक्नोलॉजी और सर्विस रोबोटिक्स में तेजी से कदम बढ़ा रहा है.  
    इस सेक्टर में भारत ने ISRO के गगनयान मिशन के लिए AI-संचालित हाफ-ह्यूमनॉइड रोबोट व्योममित्र तैयार किया है, जो गगनयान के अनक्रू टेस्ट मिशनों में हिस्सा लेगा. भारत के पास विश्वस्तरीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और AI रिसर्चर्स का नेटवर्क है, जो Embodied AI तैयार करने में मदद करेगा.

    भारत का लक्ष्य तुरंत पश्चिमी या चीनी कंपनियों से सीधे एडवांस दो पैरों वाले इंडस्ट्रियल ह्यूमनॉइड्स में टक्कर लेने के जगत पर अपने स्पेशल तकनीक वाले रोबोट तैयार करना है. IndiaAI मिशन, PLI योजनाओं और IITs में R&D हब्स के विस्तार के साथ भारत इस अंतर को तेजी से छोटा कर रहा है.