Author: contact.satyareport@gmail.com

  • सिपाही की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई..

    सिपाही की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई..

    सिपाही की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई..

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित हॉस्टल के एक कमरे में सिपाही का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    मृतक की पहचान मेरठ के रोहटा निवासी 34 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई है। वह वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे और उनकी पहली नियुक्ति बाराबंकी में हुई थी। वर्ष 2022 में उनका विवाह हुआ था और उनके परिवार में पत्नी तथा दो वर्षीय बेटी हैं।

    परिजनों के अनुसार, दीपक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनका कहना है कि उन्हें मोबाइल गेम खेलने की लत लग गई थी, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। इसी वजह से पारिवारिक तनाव भी बढ़ गया था। बताया गया कि करीब छह महीने पहले उनकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी।

    मृतक के बड़े भाई अजय सिंह, जो नोएडा में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि दीपक को मोबाइल गेम की लत के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि उन पर काफी कर्ज भी हो गया था, जिसे लेकर वह परेशान रहते थे।

    मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जाएगा।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन बाराबंकी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • पिता ने 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार..

    पिता ने 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार..

    पिता ने 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार..

    ढकौली इलाके में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की 11 साल की बच्ची के साथ एक पिता द्वारा रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

     ढकौली इलाके में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की 11 साल की बच्ची के साथ एक पिता द्वारा रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद ढकौली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कानूनी कारणों से पीड़ित बच्ची की पहचान गुप्त रखी गई है। मामले की जानकारी देते हुए ढकौली थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि ढकौली इलाके में रहने वाले एक प्रवासी परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने उनकी ही 11 साल की बेटी के साथ रेप किया है।

    शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ ढकौली इलाके में रह रहा था। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है और मामले से जुड़े दूसरे सबूत भी इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के हितों को ध्यान में रखते हुए, इस समय कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। फिलहाल, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

  • जीवित पत्नी का कराया पिंडदान, फिर थाने पहुंची महिला; पति की हरकत ने सबको चौंकाया..

    जीवित पत्नी का कराया पिंडदान, फिर थाने पहुंची महिला; पति की हरकत ने सबको चौंकाया..

    जीवित पत्नी का कराया पिंडदान, फिर थाने पहुंची महिला; पति की हरकत ने सबको चौंकाया..

    उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे जीते-जी मृत मानते हुए उसका पिंडदान कर दिया और उसका वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर दिया। घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

    पीड़िता दीपा स्वर्णकार, जो थाना लाइनपार क्षेत्र की रहने वाली हैं, का कहना है कि उनकी शादी 26 अगस्त 2014 को जितेंद्र प्रकाश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं।

    महिला के अनुसार, 30 जुलाई को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। किसी तरह उसने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद 2 अगस्त को पति ने कथित तौर पर उसका पिंडदान करने का वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया।

    दीपा का आरोप है कि जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया तो पति ने कहा कि वह उसके लिए “मर चुकी है” और अब वह उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। महिला का दावा है कि उसके पास धमकी से जुड़े कुछ ऑडियो रिकॉर्ड भी मौजूद हैं, जिन्हें उसने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

    पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और इस पूरे घटनाक्रम के बाद वह तथा उसके बच्चे मानसिक तनाव में हैं। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • कमरे में साथ मिले प्रेमी-प्रेमिका, महिला प्रधान ने बुला ली पुलिस; फिर थाने की मौजूदगी में हुई शादी..

    कमरे में साथ मिले प्रेमी-प्रेमिका, महिला प्रधान ने बुला ली पुलिस; फिर थाने की मौजूदगी में हुई शादी..

    कमरे में साथ मिले प्रेमी-प्रेमिका, महिला प्रधान ने बुला ली पुलिस; फिर थाने की मौजूदगी में हुई शादी..

    जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शुरू तो चोर-चोर के शोर से हुआ, लेकिन इसका अंत शहनाइयों की रजामंदी के साथ हुआ। पूरी कहानी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं….

     जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शुरू तो चोर-चोर के शोर से हुआ, लेकिन इसका अंत शहनाइयों की रजामंदी के साथ हुआ। पूरी कहानी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार रात करीब 11 बजे गांव की महिला प्रधान को अपने घर के एक कमरे से कुछ हलचल सुनाई दी। उन्हें लगा कि घर में चोर घुस आया है। प्रधान ने बिना कोई जोखिम उठाए चुपके से कमरे की कुंडी बाहर से चढ़ा दी और चोर-चोर चिल्लाने लगीं। शोर सुनते ही ग्रामीण जुट गए और पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर एक घबराया हुआ युवक मिला। शुरुआती पूछताछ में जब सच सामने आया, तो हर कोई दंग रह गया। मामला चोरी का नहीं, बल्कि प्यार का निकला।

    बताया जा रहा है कि युवक कुशीनगर का रहने वाला है। उसकी बहन की शादी इसी गांव में हुई है, जिस वजह से उसका यहां आना-जाना था। इसी बीच उसका दिल ग्राम प्रधान की भतीजी पर आ गया। रात में जब उसे पता चला कि प्रेमिका को तेज बुखार है, तो वह चुपके से उसे दवा देने पहुंच गया। लेकिन आहट होते ही परिजनों ने उसे चोर समझकर बंद कर दिया।

    सोमवार को थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में जब बातचीत हुई तो पता चला कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। परिवारों ने भी समझदारी दिखाते हुए इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है और कोई कानूनी शिकायत नहीं दी है। रात में जिसे पूरा गांव चोर समझ रहा था, सुबह होते-होते उसकी शादी तय होने की खबर चर्चा का विषय बन गई।

  • 29 लाख रुपये बने मौत की वजह! पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी केस में आरोपी गिरफ्तार..

    29 लाख रुपये बने मौत की वजह! पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी केस में आरोपी गिरफ्तार..

    29 लाख रुपये बने मौत की वजह! पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी केस में आरोपी गिरफ्तार..

    Balrampur : कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गोसाईपुरवा गांव में पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद गोली मारकर आत्महत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन दिन के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए नामजद आरोपी चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक बजरंगी गिरी ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने 29 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र करते हुए आरोपी को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को झौहना गोसाईपुरवा गांव में बजरंगी गिरी ने पहले अपनी पत्नी कोमल (25), तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और एक वर्षीय बेटे जयदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे।

    मृतक के भाई राजेश गिरी ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बजरंगी गिरी लोगों को रुपये उधार देने का काम करता था। उसने करीब 29 लाख रुपये चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी निवासी लालपुर, थाना ललिया को दिए थे। कई बार मांगने के बावजूद आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा था। इसी मानसिक तनाव में आकर बजरंगी ने यह खौफनाक कदम उठाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक 12 बोर का अवैध तमंचा, दो 315 बोर के अवैध तमंचे, जिंदा और फायर किए गए कारतूस, एक कैंची तथा मृतक का मोबाइल फोन मिला। मोबाइल में मौजूद वीडियो को जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया। वीडियो में बजरंगी ने अपने परिवार की हत्या और आत्महत्या करने की बात स्वीकार करते हुए रुपये न लौटाने के लिए चन्द्रभान गिरी को जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया।

    पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोडरी घाट के पास से चन्द्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

    एसपी विकास कुमार ने कहा कि मामले की विवेचना अभी जारी है। पुलिस आर्थिक लेनदेन, वीडियो में किए गए दावों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस बहुचर्चित मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

  • ‘रात 2 बजे काजल-लिपस्टिक लगाती है’, कहकर पति ने मांगा तलाक; हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज..

    ‘रात 2 बजे काजल-लिपस्टिक लगाती है’, कहकर पति ने मांगा तलाक; हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज..

    ‘रात 2 बजे काजल-लिपस्टिक लगाती है’, कहकर पति ने मांगा तलाक; हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज..

    रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि देर रात मेकअप करना या सजना-संवरना किसी महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ साबित नहीं करता। अदालत ने पति की तलाक याचिका खारिज करते हुए कहा कि केवल ऐसे आरोपों के आधार पर विवाह समाप्त नहीं किया जा सकता।

    क्या था मामला?

    मामला वर्ष 2015 में हुए विवाह से जुड़ा है। पति ने अदालत में दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद एक रात करीब 2 बजे उसकी नींद खुली तो उसने पत्नी को अलमारी के सामने खड़े होकर काजल और लिपस्टिक लगाते देखा। उसका आरोप था कि इस व्यवहार से उसे पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने का संदेह हुआ और यह बात शादी से पहले उससे छिपाई गई थी।

    हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    हाईकोर्ट ने पति के तर्कों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को मानसिक रोगी मानने के लिए सक्षम मनोचिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट और ठोस चिकित्सीय साक्ष्य आवश्यक हैं।

    कोर्ट ने यह भी कहा कि नई-नवेली दुल्हन का किसी भी समय सजना-संवरना असामान्य व्यवहार नहीं माना जा सकता। केवल इस आधार पर मानसिक बीमारी का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

    मेडिकल सबूत पेश नहीं कर सका पति

    सुनवाई के दौरान पति ने दावा किया कि उसने पत्नी का कई अस्पतालों में इलाज कराया था, लेकिन वह अदालत में कोई मेडिकल रिकॉर्ड, डॉक्टर की रिपोर्ट या अन्य साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इसी आधार पर अदालत ने उसके दावे को पर्याप्त नहीं माना।

    पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

    सुनवाई के दौरान पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से बीमार बताकर प्रताड़ित किया गया।

    महिला का कहना था कि उसके पिता ने पति के खाते में एक लाख रुपये भी भेजे थे, लेकिन बाद में अतिरिक्त रकम की मांग की गई। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति उसे मायके छोड़ आया और इसके बाद तलाक की याचिका दायर कर दी।

    कोर्ट की अहम टिप्पणी

    अदालत ने कहा कि मध्यस्थता के दौरान पत्नी ने वैवाहिक संबंध बनाए रखने की इच्छा जताई थी, जबकि पति साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुआ। कोर्ट ने माना कि उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर विवाह टूटने के लिए पति स्वयं जिम्मेदार प्रतीत होता है और वह अपनी ही परिस्थितियों का लाभ उठाकर तलाक का दावा नहीं कर सकता।

  • युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; आरोपियों की तलाश में 6 टीमें गठित..

    युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; आरोपियों की तलाश में 6 टीमें गठित..

    युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; आरोपियों की तलाश में 6 टीमें गठित..

    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) समेत छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

    हनुमान टेकरी से लौटते समय हुई कथित वारदात

    पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवती मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है और अपने परिचित से मिलने गुना आई थी। शुक्रवार शाम वह अपने मित्र के साथ हनुमान टेकरी से बाइक पर लौट रही थी। आरोप है कि रात करीब 8 बजे नेशनल हाईवे-46 पर हिलगना के पास तीन युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली।

    पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने बाइक का पहिया पंचर होने का बहाना बनाकर चाबी निकाल ली और दोनों को जबरन पास के जंगल की ओर ले गए।

    युवक को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

    शिकायत के अनुसार, जंगल में आरोपितों ने युवक को अलग ले जाकर बंधक बना लिया तथा उसके साथ मारपीट और लूटपाट की। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

    डायल-100 की टीम पहुंची, आरोपी फरार

    पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान पास से गुजर रही डायल-100 टीम को शोर सुनाई दिया। पुलिस के पहुंचने की आहट मिलते ही आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गए। इसके बाद दोनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

    जांच जारी, कई टीमें आरोपियों की तलाश में

    गुना पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी सहित छह टीमें बनाई गई हैं। पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

    नोट: इस मामले में दुष्कर्म के आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

  • 20 साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, बेटे की शिकायत पर गिरफ्तार..

    20 साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, बेटे की शिकायत पर गिरफ्तार..

    20 साल पुराने प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, बेटे की शिकायत पर गिरफ्तार..

    पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लगभग 20 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति के रिश्ते का अंत हिंसक घटना में हुआ। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा मृतक के बेटे की शिकायत के बाद हुआ।

    बेटे की शिकायत में लगाए गंभीर आरोप

    पुलिस के अनुसार, घटना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी फुलहर गांव की है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय उमाशंकर के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी ममता, एक बेटा और एक बेटी हैं।

    एफआईआर के अनुसार, घटना वाली रात उमाशंकर घर की छत पर सो रहे थे, जबकि दोनों बच्चे नीचे थे। बेटे का आरोप है कि उसकी मां ने पहले पिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेसुध हो गए। इसके बाद कथित तौर पर साड़ी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

    बेटी के जागने पर सामने आया मामला

    परिजनों के मुताबिक, देर रात बेटी की नींद खुली तो उसने अपनी मां को कमरे में नहीं देखा। उसने अपने भाई को जगाया। शिकायत के अनुसार, जब बेटा छत पर पहुंचा तो उसने अपनी मां को पिता के पास देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    नोट: इस मामले में हत्या के आरोप पुलिस में दर्ज शिकायत पर आधारित हैं। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

  • किस उम्र के लोग छोड़ते हैं सबसे ज्यादा गैस? वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आए दिलचस्प तथ्य..

    किस उम्र के लोग छोड़ते हैं सबसे ज्यादा गैस? वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आए दिलचस्प तथ्य..

    किस उम्र के लोग छोड़ते हैं सबसे ज्यादा गैस? वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आए दिलचस्प तथ्य..

    क्या आपने कभी सोचा है कि एक स्वस्थ व्यक्ति दिनभर में कितनी बार गैस छोड़ता है? ऑस्ट्रेलिया में किए गए एक अध्ययन में इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की गई। शोध में यह भी पता लगाया गया कि किस उम्र के लोगों में गैस पास करने की औसत संख्या सबसे अधिक होती है।

    6,400 लोगों के डेटा पर आधारित अध्ययन

    आंतों के स्वास्थ्य (Gut Health) को बेहतर ढंग से समझने के लिए ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने “Chart Your Fart” नाम का एक ऐप तैयार किया। इसके जरिए लगभग 6,400 प्रतिभागियों का डेटा एकत्र किया गया, जिसमें करीब 3.6 लाख बार गैस पास करने के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया।

    औसतन दिन में कितनी बार गैस छोड़ते हैं लोग?

    अध्ययन के अनुसार, एक व्यक्ति औसतन दिन में लगभग 5 बार गैस छोड़ता है।

    • पुरुष: औसतन 5.2 बार प्रतिदिन
    • महिलाएं: औसतन 4.8 बार प्रतिदिन

    शोध में शामिल लगभग 79% प्रतिभागियों ने बताया कि वे दिनभर में 2 से 7 बार गैस पास करते हैं, जिसे सामान्य माना जाता है।

    किस उम्र में सबसे ज्यादा गैस बनती है?

    उम्र के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाया गया कि—

    • 14 से 25 वर्ष के युवा औसतन 4.4 बार गैस छोड़ते हैं।
    • 26 से 45 वर्ष के लोग सबसे अधिक, यानी 5 से ज्यादा बार गैस पास करते हैं।
    • 46 से 65 वर्ष के लोगों में यह औसत करीब 5 बार प्रतिदिन रहा।

    दिन के किस समय ज्यादा होती है गैस?

    शोध के अनुसार, गैस बनने और निकलने का संबंध भोजन और पाचन प्रक्रिया से जुड़ा है।

    • सुबह और दोपहर में गैस अपेक्षाकृत कम होती है।
    • रात 8 से 10 बजे के बीच गैस पास करने की संभावना सबसे अधिक देखी गई, क्योंकि इस समय तक रात का भोजन पचने की प्रक्रिया सक्रिय रहती है।

    कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

    विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में कुछ बार गैस निकलना सामान्य पाचन प्रक्रिया का हिस्सा है। लेकिन यदि गैस के साथ बार-बार पेट फूलना, तेज दर्द, लगातार असहजता, वजन घटना या मल त्याग की आदतों में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दें, तो चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

    इसके अलावा, लैक्टोज असहिष्णुता, गेहूं से एलर्जी, IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम), थायरॉयड, डायबिटीज, कार्बोनेटेड पेय, धूम्रपान और कुछ उच्च-फाइबर खाद्य पदार्थ भी अधिक गैस बनने का कारण बन सकते हैं।

  • जीजा को झूठे केस में फंसाने के लिए साले ने रची खौफनाक साजिश, किराये के घर में छिपाए देसी कट्टे; जांच में खुला राज

    जीजा को झूठे केस में फंसाने के लिए साले ने रची खौफनाक साजिश, किराये के घर में छिपाए देसी कट्टे; जांच में खुला राज

    जीजा को झूठे केस में फंसाने के लिए साले ने रची खौफनाक साजिश, किराये के घर में छिपाए देसी कट्टे; जांच में खुला राज

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित पारिवारिक रंजिश के चलते अपने जीजा को अवैध हथियार रखने के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने जीजा के किराये के मकान में देसी कट्टे छिपा दिए और फिर फर्जी नाम से पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करवा दी। हालांकि, पुलिस की गहन जांच में पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

    फर्जी सूचना देकर बुला ली पुलिस

    पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान गाजियाबाद की राजीव कॉलोनी से 28 वर्षीय मोहम्मद वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया।

    पारिवारिक रंजिश बनी साजिश की वजह

    जांच में सामने आया कि वसीम अपने जीजा मोहम्मद अशरफ से नाराज था। पुलिस के मुताबिक, अशरफ ने परिवार की इच्छा के खिलाफ वसीम की साली से शादी कर ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अलग-अलग समय पर अशरफ के किराये के मकान में चोरी-छिपे तीन देसी कट्टे रख दिए।

    इसके बाद उसने ‘अर्जुन’ नाम से पुलिस को फोन कर घर में अवैध हथियार होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर 16 जुलाई को पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। उस समय अशरफ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    पूछताछ में खुली पूरी कहानी

    बाद में जांच के दौरान वसीम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस दोबारा उसी मकान पर पहुंची। मकान मालिक और अशरफ की मौजूदगी में आरोपी ने उन स्थानों की निशानदेही की, जहां उसने हथियार छिपाए थे। तलाशी के दौरान वहां से दो और देसी कट्टे बरामद हुए।

    इस बरामदगी के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि हथियार अशरफ के नहीं थे, बल्कि उसे झूठे मामले में फंसाने के उद्देश्य से वसीम ने ही वहां छिपाए थे।

    आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

    नई बरामदगी के आधार पर पुलिस ने वसीम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस कथित साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं और आरोपी का इस तरह की घटनाओं में पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या नहीं।

    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।