Author: contact.satyareport@gmail.com

  • नजर उतारने में न करें ये गलती! जानें कितनी बार हाथ घुमाने से माना जाता है असरदार..

    नजर उतारने में न करें ये गलती! जानें कितनी बार हाथ घुमाने से माना जाता है असरदार..

    नजर उतारने में न करें ये गलती! जानें कितनी बार हाथ घुमाने से माना जाता है असरदार..

    बुरी नजर कैसे करें दूर

    नजर उतारने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। लोग बच्चों से लेकर बड़ों की नजर उतारी जाती है। हालांकि आज भी नजर उतारने की विधि को लेकर तमाम लोग कन्फ्यूज रहते हैं। तमाम लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर नजर उतारते हुए हाथ कितनी बार घुमाना चाहिए या सही माना जाता है? तो चलिए जानते हैं कि आखिर धार्मिक मान्यता के अनुसार नजर उतारने का सही तरीका क्या है? साथ में जानें इससे जुड़ी और भी जरूरी नियमों को।

    इतनी बार घुमाएं हाथ

    धार्मिक मान्यता के आधार पर नजर उतारते समय 7 बार हाथ घुमाया जाए तो ये सबसे अच्छा होता है। दरअसल 7 नंबर को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। जैसे 7 फेरे हो गए ये फिर 7 ऋषि हो गए और हमारे शरीर में भी 7 चक्र होते हैं। इन्हीं मान्याताओं के चलते ही नजर उतारते वक्त भी 7 बार हाथ घुमाया जाना सही माने लगा। सदियों से चली आ रही इस नियम को कई लोग आज भी फॉलो करते हैं और यही सही तरीका भी है।

    नजर उतारने का सही तरीका

    आपको जिस भी व्यक्ति की नजर उतारनी है सबसे पहले उसे अपने सामने आराम से बैठा दें। कोशिश करें कि नजर उतरवाने वाले का चेहरा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर हो। अब आप मुट्ठी में सूखी लाल मिर्च, पीली सरसों, सेंधा नमक लें। ध्यान रखें कि इसे दाहिने हाथ में ही लेना है। अब सामने वाले व्यक्ति के सिर से पैर तक 7 बार हाथ घुमाएं। हाथ आप नियम के हिसाब से एंटी क्लॉकवाइज दिशा में घुमाने की कोशिश करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी नजर सही तरीके से दूर होती है और घर से भी नेगेटिविटी हटती है।

    नजर उतारने के बाद करें ये काम

    अब जिन चीजों को आपने हाथ में लिया था उसे आग में डाल दें। बाद में राख को आप किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद आप अपने हाथ को अच्छे से साफ कर लें। बस इस बात का ध्यान रखें कि नजर उतारते वक्त आपको बात नहीं करनी है और ना ही मन में उलटे-सीधे ख्याल लाने हैं। मन ही मन अपने ईष्ट देवता को याद करने की कोशिश करें और सही मंत्र का उच्चारण करें। इस दौरान नजर उतरवाने वाले व्यक्ति को भी शांत रहना चाहिए। बात की जाए टाइमिंग की तो सूर्यास्त के बाद ही इस काम को करना सही माना जाता है।

  • वारंगल में पुलिस की बाइक से Rapido राइड का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू..

    वारंगल में पुलिस की बाइक से Rapido राइड का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू..

    वारंगल में पुलिस की बाइक से Rapido राइड का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू..

    Warangal News: तेलंगाना के वारंगल में पुलिस की सरकारी ‘ब्लू कोल्ट’ मोटरसाइकिल का कथित तौर पर Rapido बाइक-टैक्सी सेवा में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ₹26 की राइड में पहुंची पुलिस की बाइक

    रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री ने अंबेडकर जंक्शन से सूबेदारी तक जाने के लिए Rapido पर 26 रुपये की बाइक राइड बुक की थी। यात्री उस समय हैरान रह गया जब उसे लेने के लिए पुलिस की ब्लू कोल्ट मोटरसाइकिल पहुंची, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर TS 09 PC 2795 बताया गया।

    सवाल पूछने पर क्या बोला राइडर?

    यात्री द्वारा सरकारी बाइक के इस्तेमाल पर सवाल उठाने पर राइडर ने कथित तौर पर कहा कि यह बाइक उसे उसके एक दोस्त ने दी है, जो पुलिस कॉन्स्टेबल है। यात्री ने पूरी बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    पुलिस ने क्या कहा?

    मामले में एनुमामूला सर्कल इंस्पेक्टर ने पुष्टि की कि संबंधित मोटरसाइकिल पुलिस स्टेशन की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बाइक एक सब-इंस्पेक्टर के उपयोग में थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति द्वारा कथित रूप से Rapido सेवा के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।

    विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सब-इंस्पेक्टर को चेतावनी दी गई है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को भेजी गई है। अब वायरल वीडियो, वाहन के रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    नोट: फिलहाल मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सरकारी वाहन का दुरुपयोग किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में हुआ।

  • सिर्फ करेला ही नहीं, ये 4 चीजें भी ब्लड शुगर मैनेज करने में हो सकती हैं मददगार, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ..

    सिर्फ करेला ही नहीं, ये 4 चीजें भी ब्लड शुगर मैनेज करने में हो सकती हैं मददगार, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ..

    सिर्फ करेला ही नहीं, ये 4 चीजें भी ब्लड शुगर मैनेज करने में हो सकती हैं मददगार, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ..

    डायबिटीज के मरीज अक्सर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। करेला लंबे समय से इस सूची में शामिल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ अन्य प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी संतुलित आहार और डॉक्टर की सलाह के साथ ब्लड शुगर मैनेजमेंट में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, इन्हें दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

    1. मेथी के दाने

    मेथी के दानों में घुलनशील फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह भोजन के पाचन और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद कर सकता है, जिससे भोजन के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।

    कुछ अध्ययनों में मेथी में पाए जाने वाले यौगिकों को इंसुलिन की कार्यक्षमता में सहायक बताया गया है, लेकिन इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

    2. दालचीनी

    दालचीनी में ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं जिन पर कई वैज्ञानिक अध्ययन किए गए हैं। कुछ शोध बताते हैं कि यह शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। हालांकि, इसके प्रभाव सभी लोगों में समान नहीं होते और इसे उपचार का विकल्प नहीं माना जा सकता।

    3. जामुन के बीज

    आयुर्वेद में जामुन के बीजों का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। इनमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, इनके लाभों को लेकर और अधिक उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक प्रमाणों की आवश्यकता है।

    4. भोजन के बाद टहलना

    विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए भोजन के बाद 15–20 मिनट की हल्की वॉक काफी फायदेमंद हो सकती है। टहलने से मांसपेशियां रक्त में मौजूद ग्लूकोज का उपयोग ऊर्जा के रूप में करने लगती हैं, जिससे भोजन के बाद बढ़ने वाली ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

    क्या करेला जरूरी है?

    करेला पौष्टिक सब्जी है और इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है, लेकिन केवल करेला खाने या उसका जूस पीने से डायबिटीज नियंत्रित होने का दावा वैज्ञानिक रूप से पर्याप्त रूप से सिद्ध नहीं है। ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का नियमित सेवन सबसे महत्वपूर्ण है।

    डायबिटीज के मरीज रखें ये सावधानियां

    • डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं बंद न करें।
    • नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं।
    • मीठे पेय और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित करें।
    • रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करें।
    • किसी भी हर्बल उपाय या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे चिकित्सीय सलाह का विकल्प न मानें। डायबिटीज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के उपचार के लिए हमेशा योग्य डॉक्टर या एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से परामर्श लें।

  • दोस्तों संग चाय की दुकान पर बैठी थी छात्रा, युवक ने जबरन किया ‘किस’ करने का प्रयास; विरोध पर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात..

    दोस्तों संग चाय की दुकान पर बैठी थी छात्रा, युवक ने जबरन किया ‘किस’ करने का प्रयास; विरोध पर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात..

    दोस्तों संग चाय की दुकान पर बैठी थी छात्रा, युवक ने जबरन किया ‘किस’ करने का प्रयास; विरोध पर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात..

    भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठी एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की गई। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा को जबरन चूमने (किस) की कोशिश की और विरोध करने पर उसके दोस्त के साथ मारपीट भी की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

    पुलिस के अनुसार, पीड़िता बालोद जिले की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए भिलाई के स्मृति नगर इलाके में रहती है। 31 जुलाई को वह मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ बैठी थी। इसी दौरान हेमंत क्षत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करते हुए जबरन ‘किस’ करने का प्रयास किया।

    जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके एक दोस्त के साथ भी मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पीड़िता ने स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    गौरतलब है कि भिलाई में महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती कथित तौर पर उसका पीछा करने वाले युवक का सामना करती और उसे फटकार लगाती नजर आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

  • गैंगरेप केस में होटल मालिक की मुश्किलें बढ़ीं, बिना ID नाबालिग को कमरा देना पड़ा भारी..

    गैंगरेप केस में होटल मालिक की मुश्किलें बढ़ीं, बिना ID नाबालिग को कमरा देना पड़ा भारी..

    गैंगरेप केस में होटल मालिक की मुश्किलें बढ़ीं, बिना ID नाबालिग को कमरा देना पड़ा भारी..

    लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान एक और गिरफ्तारी की है। इस बार पुलिस ने उस होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है, जिस पर बिना वैध पहचान पत्र के आरोपियों को कमरा उपलब्ध कराने का आरोप है।

    पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत 24 जुलाई को हुई, जब एक शिकायतकर्ता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग ननद के लापता होने की सूचना दी थी। जांच में आरोप सामने आया कि कुछ लोगों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा और बाद में उसे पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाया गया। शिकायत के आधार पर मोहनलालगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में नामजद पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसके बाद विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई।

    जांच में पुलिस के सामने यह बात आई कि होटल संचालक दीपक गुप्ता ने कथित तौर पर बिना वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध कराया था। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि संबंधित लोग उसके होटल में ठहरे थे। हालांकि, मामले में उसकी भूमिका की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

    एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि बिना वैध पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • लव मैरिज से नाराज पिता बना बेटी का कातिल! घर से आई चीखें, पुलिस पहुंची तो हो चुकी थी हत्या..

    लव मैरिज से नाराज पिता बना बेटी का कातिल! घर से आई चीखें, पुलिस पहुंची तो हो चुकी थी हत्या..

    लव मैरिज से नाराज पिता बना बेटी का कातिल! घर से आई चीखें, पुलिस पहुंची तो हो चुकी थी हत्या..

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कथित ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय युवती की उसके ही पिता द्वारा हत्या किए जाने का आरोप है। पड़ोसियों ने घर के अंदर से चीखें सुनकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती की मौत हो चुकी थी।

    यह घटना आगरा के जैतपुर कस्बे की है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता विमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में नामजद मां और भाई फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    पुलिस जांच के अनुसार, मृतका अंकिता ने 23 फरवरी 2026 को परिवार की इच्छा के विरुद्ध भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। आरोप है कि पिता बेटी पर पति को छोड़कर घर लौटने का दबाव बना रहे थे और दोबारा उसकी शादी कराना चाहते थे, लेकिन अंकिता ने इससे साफ इनकार कर दिया था।

    बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन घर के अंदर से युवती की चीखें सुनकर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, युवती की जान जा चुकी थी।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

  • इश्क में बना कातिल! पत्नी की हत्या के बाद शव गोमती नदी में फेंका, पति और प्रेमिका गिरफ्तार..

    इश्क में बना कातिल! पत्नी की हत्या के बाद शव गोमती नदी में फेंका, पति और प्रेमिका गिरफ्तार..

    इश्क में बना कातिल! पत्नी की हत्या के बाद शव गोमती नदी में फेंका, पति और प्रेमिका गिरफ्तार..

    लखनऊ में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति ने कथित प्रेम संबंध के चलते पत्नी की हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल की गई कार, मोबाइल फोन और आभूषण भी बरामद किए हैं।

    पुलिस के अनुसार, उन्नाव जिले के सोनिक गांव निवासी 30 वर्षीय अंजलि सिंह 30 और 31 जुलाई की रात घर से लापता हो गई थीं। अगले दिन उनके पति उमेंद्र प्रताप ने रहीमाबाद थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

    इसी दौरान इटौंजा थाना क्षेत्र में गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शिनाख्त के लिए बुलाए जाने पर उमेंद्र प्रताप ने शव की पहचान अपनी पत्नी अंजलि के रूप में की। पुलिस का कहना है कि पहचान के बाद वह वहां से चला गया, जिससे उस पर संदेह और गहरा गया।

    मृतका के भाई ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उमेंद्र प्रताप का एक अन्य महिला से संबंध था। उनका कहना था कि अंजलि इन संबंधों का विरोध करती थीं, जिसके चलते उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में पति और अन्य लोगों पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया गया।

    पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। इसके बाद उमेंद्र प्रताप और आरती वर्मा नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोबाइल फोन और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

  • किराएदार बनकर आया, फिर बुजुर्ग की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर; 13.75 लाख लेकर फरार..

    किराएदार बनकर आया, फिर बुजुर्ग की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर; 13.75 लाख लेकर फरार..

    किराएदार बनकर आया, फिर बुजुर्ग की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर; 13.75 लाख लेकर फरार..

     केरल के अलाप्पुझा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर बदमाश ने घर किराए पर लेने के बहाने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने मकान मालिक के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका, गला दबाया और फिर करीब 13.75 लाख रुपये के सोने के जेवर व नकदी लेकर चंपत हो गया। हालांकि, अलाप्पुझा साउथ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक फोन नंबर के जरिए आरोपी को कुछ ही घंटों में ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक संदिग्ध की पहचान राजमोहन के तौर पर हुई है। यह मामला पीड़ित सुदर्शनन के.आर. की शिकायत पर दर्ज किया गया। चोरी हुए सामान में 12 सॉवरेन सोने के गहने और 5,000 रुपये नकद शामिल थे जिनकी कुल कीमत लगभग 13.75 लाख रुपये आंकी गई है। FIR के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 1 बजे अलाप्पुझा साउथ पुलिस स्टेशन के इलाके में सनातनपुरम के पास हाउसिंग कॉलोनी वार्ड में सुदर्शनन के घर पर हुई।

    पुलिस ने बताया कि राजमोहन बुजुर्ग व्यक्ति के पास यह कहकर पहुंचा कि वह घर की ऊपरी मंजिल किराए पर लेना चाहता है। उसने सुदर्शनन को किराए का एग्रीमेंट भी दिखाया। जब सुदर्शनन एग्रीमेंट पढ़ रहे थे तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया।

  • शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला को धमकाया भी; आरोपी दरोगा पर FIR, हुआ सस्पेंड..

    शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला को धमकाया भी; आरोपी दरोगा पर FIR, हुआ सस्पेंड..

    शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, महिला को धमकाया भी; आरोपी दरोगा पर FIR, हुआ सस्पेंड..

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। एक युवती की शिकायत पर आरोपी सब-इंस्पेक्टर (एसएसआई) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एसीपी कैंट को सौंपी गई है।

    डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    शिकायत के अनुसार, पीड़िता की करीब एक वर्ष पहले बस्ती निवासी एक युवक से जान-पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह से इनकार कर दिया। इस संबंध में फरवरी 2026 में बस्ती जिले के छावनी थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसकी विवेचना बाद में लखनऊ के आशियाना थाने स्थानांतरित कर दी गई।

    युवती ने आरोप लगाया कि मामले की जांच के दौरान आशियाना थाने में तैनात दरोगा धर्मवीर शाही ने बयान दर्ज कराने के बहाने उसे बुलाया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने मदद का भरोसा दिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

    इसके अलावा, युवती ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई की रात जब वह अपनी मां के लिए दवा लेने निकली थी, तब आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

    पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य, दस्तावेज और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी दरोगा निलंबित है और मामले की जांच जारी है।

  • नशे की हालत में पिता ने 15 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा..

    नशे की हालत में पिता ने 15 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा..

    नशे की हालत में पिता ने 15 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा..

     बलिया की एक अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के तकरीबन साढ़े तीन माह पुराने मामले में आरोपी 60 वर्षीय पिता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

    अभियोजन पक्ष के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की गत 11 अप्रैल की रात को घर पर सो रही थी, तभी उसके पिता विजय राम ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने जांच के बाद विजय राम के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। 

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को आरोपी विजय राम को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।