Blog

  • एक झटके में उजड़ गया परिवार! टेबल फैन गिरने से करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत..

    एक झटके में उजड़ गया परिवार! टेबल फैन गिरने से करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत..

    एक झटके में उजड़ गया परिवार! टेबल फैन गिरने से करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत..

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां बिलसंडा थाना क्षेत्र में देर रात पति हरिशंकर कुशवाहा और पत्नी कमला देवी अपने कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान दोनों की करंट लगने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बता दें कि 52 वर्षीय हरिशंकर और 50 वर्षीय कमला देवी देर रात एक विवाह समारोह से लौटने के बाद घर के सामने बनी अपनी किराना दुकान से सटे कमरे में सोने चले गए थे. भीषण गर्मी के चलते उन्होंने पास में टेबल फैन चलाकर रखा था. देर रात अचानक फैन उनके ऊपर गिर पड़ा. आशंका है कि फैन में करंट उतरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और सोते-सोते ही उनकी मौत हो गई.

    दुकान खोलने पहुंचा बेटो, तो उड़े होश

    मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब उनका बेटा संत कुमार दुकान खोलने पहुंचा तो कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

    मां के चेहरे से चिपका था टेबल फैन

    दंपति के बेटे संत कुमार ने इस बारे में बताया कि जब वे कमरे में पहुंचे, तो उनके माता-पिता जमीन पर मृत पड़े हैं. मृतक के बेटे ने देखा कि टेबल फैन उसकी मां के चेहरे पर चिपका हुआ था. पुलिस को आशंका है कि रात में सोते समय टेबल फैन खराब हो गया होगा, उसमें कुछ इलेक्ट्रिक फॉल्ट आई होगी, जिसके कारण दोनों को करंट लगा होगा. दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

    वहीं दंपति के मरने की खबर सुनकर पूरे इलाके में मातम छा गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस मामले में लेखपाल राज कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की योजना के तहत उचित सरकारी मुआवजा दिया जाएगा. 

  • हथियारों से लैस UP के बदमाश दौसा में गिरफ्तार, कोटा में हत्या की साजिश रचने का आरोप..

    हथियारों से लैस UP के बदमाश दौसा में गिरफ्तार, कोटा में हत्या की साजिश रचने का आरोप..

    हथियारों से लैस UP के बदमाश दौसा में गिरफ्तार, कोटा में हत्या की साजिश रचने का आरोप..

    दौसा. राजस्थान में अपराध से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई मंगलवार सुबह दौसा जिले में देखने को मिली. मानपुर इलाके में पुलिस ने कुछ संदिग्ध बदमाशों को हथियारों के साथ डिटेन किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये सभी बदमाश उत्तर प्रदेश से आए थे और इन पर कोटा में एक हार्डकोर बदमाश की हत्या की साजिश रचने का शक जताया जा रहा है. हालांकि उनका प्लान किसी वजह से सफल नहीं हो सका और इसके बाद ये वापस उत्तर प्रदेश लौट रहे थे. इसी दौरान दौसा पुलिस ने उन्हें मानपुर इलाके में पकड़ लिया.

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पकड़े गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि उनका असली मकसद क्या था, वे किन लोगों के संपर्क में थे और उनके पास मिले हथियारों का इस्तेमाल कहां किया जाना था.

    कोटा में वारदात की थी तैयारी, लेकिन बीच में बदल गया पूरा घटनाक्रम
    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश उत्तर प्रदेश से राजस्थान पहुंचे थे. पुलिस को शक है कि उनका निशाना कोटा का एक हार्डकोर बदमाश था. बताया जा रहा है कि हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी, लेकिन किसी कारण से यह वारदात नहीं हो सकी. इसके बाद आरोपी वापस लौटने लगे. इसी दौरान उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंची. सूचना के आधार पर दौसा जिले के मानपुर इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध लोगों को हथियारों के साथ पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास कौन-कौन से हथियार मिले हैं और वे उन्हें कहां से लेकर आए थे.

    मानपुर डीएसपी की मौजूदगी में कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू
    पूरी कार्रवाई मानपुर डीएसपी धर्मराज सिंह की मौजूदगी में की गई. पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है. इसके साथ ही सभी संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे मामले में किसी स्थानीय व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी और क्या इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल हैं.

    एसपी बोले, जल्द साझा करेंगे पूरी जानकारी
    दौसा पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ा है. फिलहाल जांच जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी कुछ देर बाद साझा की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि पुलिस किसी बड़े अपराध को होने से पहले ही रोकने में सफल रही. हालांकि अभी तक पुलिस ने आरोपियों की पहचान, बरामद हथियारों की संख्या या कथित साजिश से जुड़े अन्य तथ्यों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. ऐसे में अब सभी की नजर पुलिस की विस्तृत प्रेस ब्रीफिंग पर है, जिसमें इस पूरे मामले से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं.

  • शहर में सनसनीखेज वारदात! युवक को घंटों घुमाकर कैश और स्कूटी लूटी, 6 आरोपी गिरफ्तार

    शहर में सनसनीखेज वारदात! युवक को घंटों घुमाकर कैश और स्कूटी लूटी, 6 आरोपी गिरफ्तार

    शहर में सनसनीखेज वारदात! युवक को घंटों घुमाकर कैश और स्कूटी लूटी, 6 आरोपी गिरफ्तार

    दो बालिग और चार नाबालिग आरोपियों ने बालोद के दो युवकों का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक दोनों युवकों को शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया, उनसे नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर और स्कूटी छीन ली और पेटीएम से पैसे भी ट्रांसफर करा लिए। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 नाबालिग हैं।

    जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी एक युवक 2 जुलाई की रात अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। दोनों एक बाइक और स्कूटी से आए थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे गदा चौक के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई। जब कागजात मांगे गए और वे नहीं दिखा सके तो आरोपियों ने स्कूटी को चोरी की बताकर अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया।

    पेटीएम पिन पूछकर दूसरे खाते में ट्रांसफर किए पैसे

    सभी आरोपियों ने दोनों युवकों को जबरन अपने साथ ले जाकर सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास मारपीट की। पीड़ितों से तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो मोबाइल, पांच हजार रुपए नकद और बिना नंबर की एक्टिवा छीन ली गई। आरोपियों ने पेटीएम का पिन पूछकर खाते से 18,180 रुपए दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए।

    चाकू दिखाकर जबरन बनवाया वीडियो

    आरोपियों ने दोनों युवकों को नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के विभिन्न इलाकों में घुमाने के बाद पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर उनसे जबरन वीडियो बनवाया, जिसमें यह कबूल कराया गया कि वे चोरी की स्कूटी बेचने आए थे। बाद में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोहेल खान और अरजद सहित चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • प्रेम प्रसंग के बीच पत्नी के साथ ट्रेन में हुई सनसनीखेज घटना, इलाके में हड़कंप..

    प्रेम प्रसंग के बीच पत्नी के साथ ट्रेन में हुई सनसनीखेज घटना, इलाके में हड़कंप..

    प्रेम प्रसंग के बीच पत्नी के साथ ट्रेन में हुई सनसनीखेज घटना, इलाके में हड़कंप..

    हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी शादीशुदा प्रेमिका से अलग होने का दर्द एक युवक सहन नहीं कर पाया और उसने चलती ट्रेन में अपनी प्रेमिका के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मामले की जांच सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) कर रही है.

    जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के छपरा गांव निवासी सिरिश का गांव की ही शादीशुदा महिला नीलावेनी के साथ प्रेम संबंध था. दोनों कोयंबटूर में साथ रह रहे थे. जब सिरिश की पत्नी सुलोचना को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो वह कोयंबटूर पहुंची और पति को अपने साथ गांव लौटने के लिए राजी कर लिया.

    गांव लौटते समय ट्रेन में उठाया बड़ा कदम

    बताया जा रहा है कि सिरिश, उसकी पत्नी और नीलावेनी तीनों शबरी एक्सप्रेस से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान, जब ट्रेन सिकंदराबाद स्टेशन के पास पहुंच रही थी, तब सिरिश और नीलावेनी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे ट्रेन के डिब्बे में गिर पड़े.दोनों को अचानक गिरता देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. दोनों को तुरंत हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    GRP ने शुरू की जांच

    सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ कहां से लिया और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं. फिलहाल दोनों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

  • जिम पर लगे अनैतिक गतिविधियों के आरोप, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच महिला पकड़ी गई.

    जिम पर लगे अनैतिक गतिविधियों के आरोप, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच महिला पकड़ी गई.

    जिम पर लगे अनैतिक गतिविधियों के आरोप, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच महिला पकड़ी गई.

     स्थानीय गली नंबर 6 में बनी जिम वाली गली में आज मोहल्ले के लोगों ने एक जिम में अनैतिक कार्य के लिये आई एक महिला को धर दबोचा और उसे एक मंदिरनुमा घर में बंद कर दिया जबकि कुछ युवक वहां से भागने में कामयाब हो गए।

    लोगों ने एक जिम संचालक पर जिम की आड़ में अनैतिक कार्य करवाने का कथित आरोप लगाते हुए पुलिस से उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस गली में बनी जिम के दो गेट है  जिसका संचालक पिछले लंबे समय से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाता है और यहां पर नशेड़ी किस्म के लोगो का भी आना जाना लगा रहता है । इस बारे में कई बार पुलिस शिकायतें भी की जा चुकी हैं लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

    आज दोपहर भी कुछ लड़के-लड़किया जिम में आए थे जब लोग एकत्र हुए तो लड़के तो भाग गए लेकिन एक महिला को लोगों ने काबू कर लिया और इसकी सूचना 112 पुलिस हेल्पलाइन को दी। उन्होंनें बताया कि इस जिम संचालक की वजह से उनके बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए इसकी जिम बंद करवाकर इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • 30 लाख की रंगदारी और बिल्डर पर गोलियां… पुलिस एनकाउंटर के बाद गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार

    30 लाख की रंगदारी और बिल्डर पर गोलियां… पुलिस एनकाउंटर के बाद गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार

    30 लाख की रंगदारी और बिल्डर पर गोलियां… पुलिस एनकाउंटर के बाद गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार

    राजधानी दिल्ली में बिल्डरों और कारोबारियों के बीच दहशत फैलाने की साजिश रचने वाले इंटरस्टेट रंगदारी गैंग का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल रंगदारी और फायरिंग कांड के मास्टरमाइंड पवन कुमार उर्फ पवन पहलवान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि पूरे षड्यंत्र में शामिल पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

    30 लाख की रंगदारी, इनकार पर चला दी गोली

    29 जून को पहाड़गंज के आर्य नगर स्थित एक बिल्डर के कार्यालय में हथियारबंद बदमाश पहुंचा और 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने तुरंत 5 लाख रुपये देने की मांग करते हुए धमकी दी कि उसके साथी आसपास मौजूद हैं। जब बिल्डर ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

    होटल में बैठकर रची गई थी पूरी साजिश

    जांच में सामने आया कि यह वारदात अचानक नहीं हुई थी। आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में कई बार गुप्त बैठकें कर पूरी साजिश रच रहे थे। स्थानीय बिल्डर और होटल कारोबारी पवन चेतली तथा उसके सहयोगी राजेश सचदेवा उर्फ सोनू मोटा गैंग को ठिकाना, बैठक की जगह और पीड़ित परिवार की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे थे।

    मकसद सिर्फ रंगदारी नहीं, पूरे इलाके में दहशत फैलाना था

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी पवन पहलवान खुद को बड़ा फाइनेंसर बताता था, जबकि उसका असली मकसद पहाड़गंज के बिल्डरों और कारोबारियों में खौफ पैदा कर अपना रंगदारी नेटवर्क खड़ा करना था। वहीं, स्थानीय बिल्डर पवन चेतली इस वारदात के जरिए अपने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों को डराकर इलाके में अपना दबदबा बढ़ाना चाहता था।

    इंस्टाग्राम पर पुलिस को दे रहा था खुली चुनौती

    वारदात के बाद पवन पहलवान लगातार सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर रहा था। वह फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था और पीड़ित को दोबारा नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दे रहा था। यही नहीं, उसने घटना से जुड़ी खबरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

    आई.पी. एस्टेट में मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

    गुप्त सूचना पर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने आई.पी. एस्टेट स्थित कब्रिस्तान के पास आरोपी को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी। घायल अवस्था में उसे दबोच लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    कोलकाता से दबोचा गया मुख्य साजिशकर्ता

    घटना के बाद फरार हुआ मुख्य साजिशकर्ता शक्ति सिंह को दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे इंटरस्टेट रंगदारी नेटवर्क का खुलासा हुआ।

    पहले हुई थी ‘भांजा’ की गिरफ्तारी

    इस मामले में सबसे पहला बड़ा सुराग विशाल भाटी उर्फ भांजा की गिरफ्तारी से मिला। उसकी निशानदेही पर पुलिस पूरे षड्यंत्र और बाकी आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

    पांच आरोपी गिरफ्तार, कई पुराने मुकदमे भी सामने आए

    अब तक गिरफ्तार आरोपियों में पवन पहलवान, शक्ति सिंह, विशाल भाटी, पवन चेतली और राजेश सचदेवा उर्फ सोनू मोटा शामिल हैं। जांच में सामने आया कि शक्ति सिंह पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पवन चेतली और राजेश सचदेवा पर भी मारपीट और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

    हथियार और चोरी की बाइक बरामद

    पुलिस ने पवन पहलवान के कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन खाली खोखे तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक पहले से दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी मिली है।

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी

    सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), होटल रिकॉर्ड, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दिल्ली पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की आर्थिक जांच, इस्तेमाल किए गए अन्य हथियारों की बरामदगी और बाकी सहयोगियों की तलाश जारी है।

  • एक नंबर, तीन वाहन! हैदराबाद में चौंकाने वाला खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..

    एक नंबर, तीन वाहन! हैदराबाद में चौंकाने वाला खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..

    एक नंबर, तीन वाहन! हैदराबाद में चौंकाने वाला खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..

    हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त की चारमीनार टास्क फोर्स ने एक ही पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर का इस्तेमाल तीन अलग-अलग दोपहिया पर कर पुलिस और फाइनेंस कंपनी को धोखा देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    टास्क फोर्स के अतिरिक्त उपायुक्त आंदे श्रीनिवास ने बताया कि वारसीगुड़ा में रहने वाले नकोटी मल्लिकार्जुन (28), भीम अजय रेड्डी (29) और कोप्पुला धनराज (30) के कब्जे से एक ही नंबर प्लेट टीएस09 एफई 4997 लगी तीन होंडा एक्टिवा दोपहिया जब्त की गई। उन्होंने बताया कि एक स्कूटी फाइनेंस पर खरीदी गई थी, जिस पर 36 हजार रुपये का बकाया होने के कारण बैंक जब्ती की कार्रवाई कर सकता था।

    इससे बचने के लिए मुख्य आरोपी नकोटी मल्लिकार्जुन ने अपनी वैध स्कूटी की नंबर प्लेट की नकल बनवाकर बिना पंजीकरण वाली स्कूटी पर लगा दी। बाद में उसने अपने दो साथियों को भी उसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी, ताकि चालान और पुलिस कार्रवाई से बचा जा सके। इस तरह तीनों आरोपी अलग-अलग स्कूटियों पर एक ही नंबर प्लेट लगाकर प्रशासन और फाइनेंस कंपनी को गुमराह कर रहे थे। विश्वसनीय सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार करते हुए वारसीगुड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • सोशल मीडिया लाइव में व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप, फिर जहरीला पदार्थ पीने की घटना से हड़कंप..

    सोशल मीडिया लाइव में व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप, फिर जहरीला पदार्थ पीने की घटना से हड़कंप..

    सोशल मीडिया लाइव में व्यक्ति ने लगाए गंभीर आरोप, फिर जहरीला पदार्थ पीने की घटना से हड़कंप..

    थाना मेहरबान के अधीन आते गांव हवास के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा 18 लाख रुपए की ठगी होने के चलते फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली दवाई पीने का मामला सामने आया है।

    लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान के अधीन आते गांव हवास के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा 18 लाख रुपए की ठगी होने के चलते फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली दवाई पीने का मामला सामने आया है। गांव हवास के रहने वाले रवि सिंह पुत्र भजन सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त लोगों द्वारा उसे विदेश भेजने के लिए 18 लाख रुपए लिए गए थे परंतु जब वह विदेश गया तो वहां उसे किसी भी व्यक्ति द्वारा संभाला नहीं गया। इसके बाद वह वापस आ गया जब उसने वापस आकर उक्त लोगों से अपने दिए गए पैसे वापस मांगे तो उन लोगों द्वारा उसके पैसे वापस करने से इनकार कर दिया गया और उल्टा उसके खिलाफ ही पुलिस में 10-10 लाख के चेक बाउंस होने की शिकायतें दे दी गई। 

    पीड़ित रवि सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा भी उसकी कोई भी सुनवाई नहीं की गई। इस कारण आज वह तीन लोगों से दुखी होकर अपनी जीवन लीला हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर रहा है। इसके बाद उसने जहरीली दवाई पी ली गई। जब उक्त मामले के बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव हवास के रहने वाले रवि सिंह द्वारा कोई जहरीली दवाई पी गई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी। 

  • एक साथ 13 काले हिरणों की मौत! मध्य प्रदेश में कुएं से मिले शव, वजह तलाशने में जुटा विभाग..

    एक साथ 13 काले हिरणों की मौत! मध्य प्रदेश में कुएं से मिले शव, वजह तलाशने में जुटा विभाग..

    एक साथ 13 काले हिरणों की मौत! मध्य प्रदेश में कुएं से मिले शव, वजह तलाशने में जुटा विभाग..

    मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 काले हिरण मृत मिले। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी…

    शाजापुर : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक कुएं में एक आवारा कुत्ता और 13 काले हिरण मृत मिले। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी। वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) हेमलता शाह ने बताया कि कालापीपल तहसील के खरदौन कलां गांव में किसान राजेश पाटीदार के खेत में कुएं से रविवार को दुर्गंध आने पर परिजनों ने देखा कि उसमें कई जानवरों के सड़े-गले शव पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा कुएं से मरे हुए 13 काले हिरण (चार नर और नौ मादा) तथा एक कुत्ते को बाहर निकाला गया।

    शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सभी मृत जानवरों को दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में काले हिरण कुएं में गिर गए होंगे और कुएं की मुंडेर भी टूटी हुई मिली है।

    अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले की कालापीपल और शुजालपुर तहसीलों में बड़ी संख्या में काले हिरण पाये जाते हैं।

  • 12 वर्ष पुराने एसिड अटैक केस में बड़ा फैसला! दोषी को उम्रकैद और ₹2.17 लाख का जुर्माना..

    12 वर्ष पुराने एसिड अटैक केस में बड़ा फैसला! दोषी को उम्रकैद और ₹2.17 लाख का जुर्माना..

    12 वर्ष पुराने एसिड अटैक केस में बड़ा फैसला! दोषी को उम्रकैद और ₹2.17 लाख का जुर्माना..

    साथ ही पीड़िता को बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 21वीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश रंजन की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए घोड़ासहन थाना क्षेत्र के जगीरहां कोठी निवासी विजय कुमार…

    मोतिहारी: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले की एक अदालत ने चार महिलाओं पर तेजाब फेंककर गंभीर रूप से घायल करने के 12 वर्ष पुराने मामले में दोषी करार दिए गए एक अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा दो लाख 17 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने जुर्माना नहीं देने की स्थिति में एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतने का भी आदेश दिया है। 

    साथ ही पीड़िता को बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 21वीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश रंजन की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए घोड़ासहन थाना क्षेत्र के जगीरहां कोठी निवासी विजय कुमार यादव को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया। अदालत ने अपने आदेश में मुख्य पीड़िता को बिहार पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत पीड़ित घोषित करते हुए मुआवजा प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आदेश की प्रति भेजी है। साथ ही जिला प्रतिकर समिति को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। 

    अभियोजन के अनुसार, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 56/2014 में स्थानीय निवासी रेणु देवी ने अपने भसुर विजय कुमार यादव, उसकी पत्नी रेखा देवी, ससुर रामविश्वास राय तथा साले अजय कुमार यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 9 फरवरी 2014 की दोपहर आरोपित हत्या की नीयत से उसके घर पहुंचे और रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं उसकी गोतनी संगीता देवी, वर्षा कुमारी और रिमझिम कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपितों ने कथित रूप से तेजाब फेंक दिया, जिससे चारों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। 

    घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को घोड़ासहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए सभी को पीएमसीएच, पटना भेजा गया, जहां उनका लंबे समय तक उपचार चला। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसकी कोई संतान नहीं है और आरोपित उसकी हत्या कर संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने जांच पूरी कर चारों आरोपितों के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। हालांकि अन्य तीन आरोपितों के मामलों की सुनवाई अलग-अलग चल रही है।