Blog

  • खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! पत्नी की हत्या के बाद सांप के काटने की कहानी गढ़ी, पति को उम्रकैद

    खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! पत्नी की हत्या के बाद सांप के काटने की कहानी गढ़ी, पति को उम्रकैद

    खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! पत्नी की हत्या के बाद सांप के काटने की कहानी गढ़ी, पति को उम्रकैद

    इंदौर के बहुचर्चित शिवानी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया को पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने हत्या को सर्पदंश का मामला दिखाने के लिए बेहद…

    इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के बहुचर्चित शिवानी हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया को पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने हत्या को सर्पदंश का मामला दिखाने के लिए बेहद खौफनाक साजिश रची थी, हत्या के लिए वह सांप भी अलवर राजस्थान से खरीदकर लाया था, लेकिन वैज्ञानिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी।

    दरअसल, इंदौर की 28वीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने वर्ष 2019 के चर्चित शिवानी हत्याकांड में आरोपी पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया को हत्या के अपराध में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने कनाड़िया रोड स्थित संचार नगर एक्सटेंशन में पत्नी शिवानी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को प्राकृतिक मौत या सर्पदंश साबित करने के लिए शव को कोबरा सांप से कटवाया गया। इस घटना को सर्पदंश दिखाने वह राजस्थान क्या अलवर से खतरनाक पोखरा सांप भी खरीद कर लाया था। वारदात के बाद शानू ने सबूत मिटाने की नीयत से कोबरा सांप को भी मार दिया गया।

    जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही दहेज और रुपयों की मांग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित किया जाता था। अदालत ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कोबरा की हत्या का अपराध सिद्ध मानते हुए अलग-अलग सजा और अर्थदंड भी लगाया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने कानून से बचने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र रचा, लेकिन वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उसका अपराध सिद्ध हो गया।

  • मुंबई से भागकर बिहार में छिपा था संदिग्ध आतंकी, पुलिस ने दबोचा; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

    मुंबई से भागकर बिहार में छिपा था संदिग्ध आतंकी, पुलिस ने दबोचा; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

    मुंबई से भागकर बिहार में छिपा था संदिग्ध आतंकी, पुलिस ने दबोचा; बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

    Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तारापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। 

    पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिस रच रहा था और उसके पास से एक तमंचा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। तारापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार देवेंद्र ने संवाददाताओं को बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार शाम तारापुर क्षेत्र से मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था और अपने दो साथियों के साथ मिलकर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिश रच रहा था।” उन्होंने बताया कि यह भी संदेह है कि आरोपी का सीमा पार सक्रिय एक नेटवर्क से संपर्क था, जिसका संबंध ‘राना भाई’ नाम के व्यक्ति से बताया जा रहा है। 

    पहले मुंबई में रह रहा था आरोपी
    अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले मुंबई में रह रहा था और बाद में वहां से भागकर मुंगेर आ गया था। उन्होंने बताया, “अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। साथ ही उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का भी विश्लेषण किया जा रहा है। उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।” 

  • 1 करोड़ के सोने का फर्जी सौदा पड़ा भारी, 19 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पूर्व मुखिया गिरफ्तार..

    1 करोड़ के सोने का फर्जी सौदा पड़ा भारी, 19 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पूर्व मुखिया गिरफ्तार..

    1 करोड़ के सोने का फर्जी सौदा पड़ा भारी, 19 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पूर्व मुखिया गिरफ्तार..

    Bihar Crime: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सस्ते सोने का लालच देकर उत्तर प्रदेश के एक स्वर्ण व्यवसायी से 19 लाख रुपये लूटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे सात हजार रुपये के इनामी और साहेबगंज के माधोपुर हजारी पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अरेराज डीएसपी रवीं कुमार के नेतृत्व में गोविन्दगंज थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर की।

    पुलिस ने पूर्व मुखिया अनिल राय को उसके गांव माधोपुर हजारी से दबोच लिया। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने उसकी गिरफ्तारी पर सात हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस जांच में वारदात की साजिश और लूटकांड में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस के मुताबिक, साहेबगंज निवासी चंदन सिंह ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मूंगड़ा बादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्ण व्यवसायी मोहन गुप्ता से संपर्क कर सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा दिया था। दोनों के बीच करीब एक करोड़ रुपये के सोने का सौदा तय हुआ। इसके बाद मोहन गुप्ता अपने दो साथियों के साथ 19 लाख रुपये नकद लेकर अरेराज पहुंचे, जहां पहले से रची गई साजिश के तहत उन्हें रढ़िया गांव निवासी अमरेश पांडेय के घर ले जाया गया।

    आरोप है कि वहां पहुंचते ही बदमाशों ने व्यवसायी और उसके साथियों के साथ मारपीट की, 19 लाख रुपये नकद छीन लिए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित ने गोविन्दगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी।

    एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने पहले ही इस मामले में सुरेंद्र दास, अमरेश पांडेय और चंदन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने लूटी गई रकम का हिस्सा और नकली सोने का बिस्कुट भी बरामद किया था।

    अब पूर्व मुखिया अनिल राय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे गिरोह की परतें खोलने में जुटी है। जांच में पांच अन्य अज्ञात आरोपितों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे लूटकांड में शामिल सभी आरोपितों को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

  • दुबई से लौटे पति का खौफनाक कदम! पत्नी की हंसिए से हत्या, अवैध संबंध के शक की आशंका..

    दुबई से लौटे पति का खौफनाक कदम! पत्नी की हंसिए से हत्या, अवैध संबंध के शक की आशंका..

    दुबई से लौटे पति का खौफनाक कदम! पत्नी की हंसिए से हत्या, अवैध संबंध के शक की आशंका..

    बताया जा रहा है कि रिंकू देवी पिछले कुछ समय से अपने मायके नवादा गांव में रह रही थी। उसका पति मनोज कुमार भगत, जो दुबई में काम करता है, रविवार देर रात ससुराल पहुंचा था।

    Bihar Crime: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार तड़के एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की धारदार हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान 26 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में हुई है। 

    पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी रिंकू देवी
    बताया जा रहा है कि रिंकू देवी पिछले कुछ समय से अपने मायके नवादा गांव में रह रही थी। उसका पति मनोज कुमार भगत, जो दुबई में काम करता है, रविवार देर रात ससुराल पहुंचा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अवैध संबंध के शक में गुस्साए मनोज कुमार भगत ने घर में रखे हंसिया से पत्नी की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व रिंकू की शादी हरनाही गांव निवासी राजेंद्र भगत के पुत्र मनोज कुमार भगत से हुई थी। 

    हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद
    सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

  • दुकान के भीतर नाबालिग से कथित अश्लील हरकत, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव..

    दुकान के भीतर नाबालिग से कथित अश्लील हरकत, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव..

    दुकान के भीतर नाबालिग से कथित अश्लील हरकत, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव..

     उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार बाजार में एक मांस कारोबारी द्वारा नाबालिग लड़की से कथित रूप से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर ले गया आरोपी 
    टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्वेता चौबे ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी रईस अहमद (35) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रईस अहमद ने रविवार शाम को एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया था। जब करीब आधे घंटे तक लड़की बाहर नहीं आई, तो आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को शक हुआ और वे दुकान की तरफ बढ़े। इसी बीच, लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी ने दुकान के बंद दरवाजे की कुंडी खोल दी और लड़की को बाहर भेज दिया। इस घटना की भनक लगते ही पूरे बाजार में भारी भीड़ एकत्र हो गई। 

    आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
    आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने आरोपी को तुरंत बाजार खाली करने की चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों के साथ ‘विश्व हिंदू परिषद’ और ‘बजंरग दल’ के कार्यकर्ताओं ने भी घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पर नाबालिग को ‘लव जिहाद’ में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी से इस पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। 

    पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की तहरीर के आधार पर रईस अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) भी करा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी रईस अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर का निवासी है और वह पिछले दो साल से जाखणीधार बाजार में मांस की दुकान चला रहा था। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। 

  • प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम! पत्नी-प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, सिर काटकर मिटाने की कोशिश की पहचान..

    प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम! पत्नी-प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, सिर काटकर मिटाने की कोशिश की पहचान..

    प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम! पत्नी-प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, सिर काटकर मिटाने की कोशिश की पहचान..

    पूछताछ के दौरान देवी ने खुलासा किया कि उसके रमन सेठ के साथ विवाहेतर संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहती थी।

    Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले में 29 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पत्नी और उसके प्रेमी ने सिर काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक का धड़ मिलने के 17 दिन बाद उसका सिर बरामद किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह गांव के रहने वाले संजय लोहरा की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और वह अवरोध बन रहा था। पुलिस ने कहा कि लोहरा का आंशिक रूप से जला हुआ बिना सिर का धड़ 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह गांव के पास रानी जंगल से उसका सिर बरामद कर लिया, जहां उसे कथित तौर पर दफनाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सुबोधिनी देवी और उसके प्रेमी रमन सेठ के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

    बुंडू थाने के एक अधिकारी ने बताया, ”पूछताछ के दौरान देवी ने खुलासा किया कि उसके रमन सेठ के साथ विवाहेतर संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहती थी। उन दोनों ने कथित तौर पर लोहरा की हत्या करने की साजिश रची थी।” बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश ने कहा कि शुरुआती दौर में जांच एक चुनौती बनी हुई थी क्योंकि पीड़ित का सिर गायब था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, ”जांचकर्ताओं के लिए यह एक ऐसा मामला था जिसमें कोई सुराग नहीं था। सिर के बिना पीड़ित की पहचान स्थापित करना बेहद मुश्किल था।

    हालांकि, तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों ने मृतक की पहचान संजय लोहरा के रूप में करने में हमारी मदद की।” एसडीपीओ ने बताया कि पहचान होने के बाद, पुलिस ने हत्या में शामिल होने के संदेह में लोहरा की पत्नी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद इस कथित साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक कार भी जब्त की है, जिसके बारे में संदेह है कि उसका इस्तेमाल पीड़ित के शव को ले जाने और उसे ठिकाने लगाने के लिए किया गया था।

  • अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम! ट्रैक पर मिली मामी की लाश, बंद कमरे में मिला भांजे का शव..

    अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम! ट्रैक पर मिली मामी की लाश, बंद कमरे में मिला भांजे का शव..

    अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम! ट्रैक पर मिली मामी की लाश, बंद कमरे में मिला भांजे का शव..

    पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और प्रेम संबंधों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 33 वर्षीय शादीशुदा महिला और उसके रिश्ते में लगने वाले 32 वर्षीय भांजे के बीच पनपे कथित प्रेम प्रसंग का अंत दो रहस्यमयी मौतों के साथ हुआ। मामी का शव जहां रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला, वहीं भांजा अपने ही किराए के कमरे के भीतर मृत पाया गया। एक ही दिन में दोनों प्रेमियों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है और मौत की असली वजह तलाशने में जुटी है।

    14 साल की शादीशुदा जिंदगी छोड़ भांजे संग लिव-इन में रहने लगी थी मामी

    पुलिस और मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका रुनू मंडल की शादी करीब 14 साल पहले बनगांव इलाके में हुई थी। शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही थी, लेकिन रुनू का अपने मायके अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान मायके में उसकी मुलाकात रिश्ते के भांजे देबाशीष मंडल से हुई। देखते ही देखते मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों का यह रिश्ता कथित तौर पर गहरे प्रेम संबंध में तब्दील हो गया।

    जब समाज और परिवार को इस ‘अवैध’ रिश्ते की भनक लगी, तो दोनों का भारी विरोध शुरू हुआ। इसके बाद परिवार और समाज से दूरी बनाकर दोनों ने बशीरहाट इलाके में एक किराए का मकान लिया और दुनिया से छिपकर पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप (साथ-साथ) में रहने लगे थे।

    एक ही दिन में दहला इलाका: रेलवे ट्रैक और बंद कमरे से मिलीं लाशें

    वारदात के दिन सबसे पहले बशीरहाट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से पुलिस को रुनू मंडल का संदिग्ध शव बरामद हुआ। पुलिस अभी मामी की मौत की तफ्तीश कर ही रही थी कि तभी उन्हें सूचना मिली कि पास के ही एक किराए के मकान में एक युवक बेसुध पड़ा हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह लॉक था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब कमरे के भीतर प्रवेश किया, तो वहां देबाशीष मंडल का शव पड़ा हुआ था। एक ही दिन, एक ही समय पर दोनों प्रेमियों की संदिग्ध मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

    परिजनों का सनसनीखेज दावा: मैंने देबाशीष को मार दिया है, अब खुद जान दे दूंगी

    इस दोहरे मौत मामले में मृत युवक देबाशीष के परिजनों ने बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि देबाशीष पिछले कुछ दिनों से इस अनैतिक रिश्ते को लेकर भारी मानसिक तनाव और अवसाद में जी रहा था। उसने हाल ही में अपने पिता को फोन कर इस दलदल से बाहर निकलने और दोबारा अपने घर लौटने की इच्छा जताई थी।

    परिजनों का सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि इस घटना से ठीक पहले रुनू मंडल ने देबाशीष के पिता को फोन किया था और फोन पर कहा था कि, “उसने देबाशीष को मार दिया है और अब वह खुद भी अपनी जान देने जा रही है।” हालांकि, स्थानीय पुलिस ने परिजनों के इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस इसे जांच का मुख्य हिस्सा मानकर चल रही है।

    पोस्टमार्टम और कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी पुलिस

    फिलहाल स्थानीय पुलिस दोनों मौतों को पूरी तरह संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। यह मर्डर और सुसाइड का मामला है या फिर इसके पीछे कोई तीसरा कोण है, इसका पता लगाने के लिए शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स (CDR) और आखिरी समय की लोकेशन को भी बारीकी से खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्य सामने आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां साफ हो पाएंगी।

  • 10 साल पुरानी इंटरकास्ट लव मैरिज का खौफनाक अंत, हत्या के बाद नदी की रेत में दफनाया शव..

    10 साल पुरानी इंटरकास्ट लव मैरिज का खौफनाक अंत, हत्या के बाद नदी की रेत में दफनाया शव..

    10 साल पुरानी इंटरकास्ट लव मैरिज का खौफनाक अंत, हत्या के बाद नदी की रेत में दफनाया शव..

    अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को नदी की बालू में दफना दिया गया।…

    Bihar Crime: नवादा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंतरजातीय प्रेम विवाह के करीब 10 साल बाद एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को नदी की बालू में दफना दिया गया। कई दिनों तक दफन रहा यह राज तब बेनकाब हुआ, जब कुत्ते शव को नोचते हुए आपस में लड़ने लगे। इस मंजर को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

      मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। उसका शव सिरदला थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच धनारजय नदी की बालू में दबा मिला। स्थानीय लोगों ने जब कुत्तों को बालू खोदकर शव को नोचते देखा तो शक हुआ। पास जाकर बालू हटाई गई तो महिला का चेहरा दिखाई दिया। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध उठ रही थी।जानकारी के अनुसार, प्रमिला देवी ने करीब 10 वर्ष पहले शंकर कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रमिला को दहेज, पैसों की मांग और जाति को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका दावा है कि इसी जुल्म और प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या कर दी गई और जुर्म छिपाने के लिए शव को नदी की बालू में दफना दिया गया।

      हैरानी की बात यह भी है कि हत्या के बाद आरोपी पति शंकर कुमार ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वहीं, 4 जुलाई को मृतका के पिता उमेश बिंद को बेटी के लापता होने की जानकारी मिली। जब वे ससुराल पहुंचे तो बेटी का कोई सुराग नहीं मिला और आरोपी पति का मोबाइल भी बंद था।

      घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद शंकर कुमार समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और हर पहलू से मामले की तफ्तीश जारी है।

      इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मृतका के परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

    • वर्दी का झूठा रौब, ठगी का खेल! पंचर बनाने वाला फेसबुक पर बना ‘जवान’, शादी के नाम पर करता था ठगी..

      वर्दी का झूठा रौब, ठगी का खेल! पंचर बनाने वाला फेसबुक पर बना ‘जवान’, शादी के नाम पर करता था ठगी..

      वर्दी का झूठा रौब, ठगी का खेल! पंचर बनाने वाला फेसबुक पर बना ‘जवान’, शादी के नाम पर करता था ठगी..

      बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर दोस्ती करने वाले युवक ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर उसका भरोसा जीता, शादी का वादा किया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे ऐंठता रहा। बाद में पता चला कि आरोपी न तो सेना में कार्यरत है और न ही अविवाहित, बल्कि वह साइकिल की दुकान पर पंचर बनाने का काम करता है और पहले से शादीशुदा है।

      पीड़िता के मुताबिक, जनवरी 2026 में फेसबुक पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी मो. अरमान सेना की वर्दी पहनकर मिलने आता था और व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर भी खुद को सैनिक बताता था। वह कभी पाकिस्तान सीमा पर तैनाती तो कभी आतंकियों के चंगुल में फंसे होने का दावा कर तत्काल पैसों की मांग करता था। युवती ने उसकी बातों पर भरोसा कर कई बार ऑनलाइन पैसे भेजे।

      जब युवती को आरोपी की असलियत का पता चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि वह अपनी मां और चाचा के साथ आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी और उसके परिजनों ने मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

      पीड़िता ने पुलिस को सेना की वर्दी में आरोपी की तस्वीरें, व्हाट्सएप वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे हैं। सदर थाना पुलिस ने मो. अरमान समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    • रिश्तों का खौफनाक कत्ल! मामा ने रेता था अम्मी-अब्बू का गला, बेटी की गवाही बनी सबसे बड़ा सबूत..

      रिश्तों का खौफनाक कत्ल! मामा ने रेता था अम्मी-अब्बू का गला, बेटी की गवाही बनी सबसे बड़ा सबूत..

      रिश्तों का खौफनाक कत्ल! मामा ने रेता था अम्मी-अब्बू का गला, बेटी की गवाही बनी सबसे बड़ा सबूत..

      मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रूह कंपा देने वाले एक पुराने हत्याकांड में अदालत ने अपना अहम फैसला सुनाया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए जाविदा और उसके पति आबाद के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने दोषी समीर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस खौफनाक वारदात की सबसे बड़ी चश्मदीद मृतका की 11 साल की बेटी सानिया थी, जिसने अपनी आंखों के सामने अपने ‘मामा’ (कातिल समीर) को अपने मां-बाप का गला रेतते देखा था। कोर्ट ने सानिया की पुख्ता गवाही के आधार पर ही कातिल को अंजाम तक पहुंचाया है। दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसका आधा हिस्सा पीड़ित बेटी को मिलेगा।

      अवैध संबंधों में शक बना दोहरी हत्या की वजह

      पुलिस की जांच और समीर के कबूलनामे से साफ हुआ था कि इस दोहरे हत्याकांड की जड़ में अवैध संबंध थे। सरूरपुर के गोटका गांव निवासी समीर के संबंध आबाद की पत्नी जाविदा के साथ थे। समय के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी थी। जाविदा के घर किसी अन्य युवक का भी आना-जाना शुरू हो गया था, जो समीर को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था। इसी खुन्नस में 20 सितंबर 2021 की रात समीर उनके घर मेहमान बनकर रुका और रात के अंधेरे में पशु काटने वाले दाव और चाकू से सो रहे दंपती पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। जाविदा के पहले पति से जन्मी सानिया इस पूरी घटना की इकलौती चश्मदीद थी।

      आंखों के सामने खून से लथपथ तड़प रहे थे मां-बाप

      घटना वाली रात जब 11 वर्षीय सानिया की नींद टूटी, तो उसने जो मंजर देखा वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था। सानिया आरोपी समीर को ‘मामा’ कहती थी। उसने देखा कि वही मामा उसके अम्मी-अब्बू का बेदर्दी से गला रेत रहा है। सानिया बचाव के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन सिरफिरे कातिल ने उसके सामने ही दोनों को खून से लथपथ कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में मौके पर पहुंचे दरोगा प्रह्लाद सिंह ने हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए थे।

      जान के खतरे को देख असम से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही

      इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुल 14 गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए, लेकिन सबसे अहम गवाही सानिया की रही। घटना के बाद खौफजदा सानिया को उसकी सुरक्षा के मद्देनजर असम में उसके नाना-नानी के पास भेज दिया गया था। कोर्ट की सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सानिया ने मजिस्ट्रेट के सामने पूरी घटना बेबाकी से बयां की। अदालत ने अपने कड़े फैसले में कहा कि मेहमान बनकर घर आना और फिर चाकू-दाव से गला रेतकर हत्या करना एक बेहद गंभीर और समाज को झकझोरने वाला अपराध है।

      फांसी होती तो ज्यादा सुकून मिलता…

      सोमवार को जब अदालत का फैसला आया, तो मुकदमे के पैरोकार और पड़ोसी दिलशाद ने सानिया को फोन कर इसकी जानकारी दी। अपने मां-बाप के कातिल को उम्रकैद होने की बात सुनकर सानिया खुश तो हुई, लेकिन उसका दर्द भी छलक पड़ा। सानिया ने कहा, “अंकल, चार साल से हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आज दिल को सुकून मिला है, लेकिन अगर उस कातिल को फांसी की सजा होती तो ज्यादा तसल्ली मिलती। मैं आज तक उस खौफनाक रात को भूल नहीं पाई हूं।”