Blog

  • हथेली पर त्रिशूल​​​​​​​ का निशान: होना शुभ या अशुभ? जानें कैसे होते हैं ऐसे लोग

    हथेली पर त्रिशूल​​​​​​​ का निशान: होना शुभ या अशुभ? जानें कैसे होते हैं ऐसे लोग

    हथेली पर त्रिशूल​​​​​​​ का निशान: होना शुभ या अशुभ? जानें कैसे होते हैं ऐसे लोग

    क्या आपकी हथेली पर भी बना है त्रिशूल का निशान? जानिए सूर्य, शनि, गुरु और बुध पर्वत पर त्रिशूल होने का क्या अर्थ होता है और यह आपके भाग्य व करियर को कैसे बदलता है।

    हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बना त्रिशूल का निशान सामान्य रेखाओं से अलग माना जाता है। त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है, इसलिए इसे शक्ति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। स्पष्ट और सही आकार का त्रिशूल आमतौर पर शुभ संकेत माना जाता है। यह निशान कहां बना है, उसी से व्यक्ति के स्वभाव और जीवन की दिशा का अनुमान लगाया जाता है।

    त्रिशूल का निशान शुभ माना जाता है या नहीं

    हथेली पर साफ और संतुलित त्रिशूल को अशुभ नहीं, शुभ माना जाता है। ऐसा निशान व्यक्ति में आगे बढ़ने की इच्छा और आत्मविश्वास बढ़ाता है। ये लोग मेहनत से काम करते हैं और फैसले सोच-समझकर लेते हैं। यही कारण है कि इन्हें सफलता और सम्मान मिलने की संभावना बताई जाती है। धुंधला, टूटा या टेढ़ा निशान उतना प्रभावशाली नहीं माना जाता। इसलिए सिर्फ चिह्न देखकर नहीं, उसकी स्पष्टता और स्थान दोनों देखना जरूरी होता है।

    सूर्य पर्वत पर त्रिशूल का असर

    अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है। यहां त्रिशूल दिखे तो उसे यश और पहचान से जोड़ा जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने काम में नाम कमा सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। इनका व्यक्तित्व चमकदार लगता है और लोग इनकी क्षमता को जल्दी पहचानते हैं। हालांकि, इनकी प्रसिद्धि अचानक नहीं, नियमित प्रयास से आती है। सूर्य पर्वत का यह चिह्न मेहनत को सम्मान में बदलने का संकेत माना जाता है, बशर्ते व्यक्ति अपने काम में लगे रहे।

    भाग्य रेखा या शनि पर्वत पर त्रिशूल

    भाग्य रेखा के अंत में या शनि पर्वत पर त्रिशूल बने, तो करियर के अवसर बेहतर माने जाते हैं। ऐसी हथेली वाले व्यक्ति अधिकारी, व्यवसायी या जिम्मेदारी वाले पद तक पहुंच सकते हैं। शनि का संबंध मेहनत और धैर्य से है, इसलिए सफलता देर से सही, टिकाऊ हो सकती है। भाग्य का साथ तभी दिखता है, जब काम नियमित रहे। यह निशान शॉर्टकट का संकेत नहीं, लंबे प्रयास का फल माना जाता है। धैर्य रखने वाले को इसका लाभ ज्यादा मिलता है।

    गुरु पर्वत पर त्रिशूल वाले स्वभाव

    तर्जनी के नीचे गुरु पर्वत होता है। यहां त्रिशूल हो, तो व्यक्ति महत्वाकांक्षी और नेतृत्व करने वाला माना जाता है। ऐसे लोग ज्ञान लेने में रुचि रखते हैं और लक्ष्य के पीछे लगे रहते हैं। दूसरों को समझाना और जिम्मेदारी संभालना इन्हें आता है। अहंकार बढ़ा तो लाभ कम हो सकता है, इसलिए विनम्रता जरूरी रहती है। गुरु पर्वत का यह चिह्न सोच और मार्गदर्शन की शक्ति बढ़ाता है। सही दिशा में लगे रहने पर ये दूसरों के लिए सहारा भी बनते हैं।

    बुध पर्वत पर त्रिशूल का मतलब

    कनिष्ठिका यानी छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। यहां त्रिशूल हो, तो बातचीत की कला और व्यापारिक समझ अच्छी मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति बातों से काम निकाल सकते हैं और सौदे समझने में तेज होते हैं। गणना, लेखन और संचार से जुड़े काम इनमें बेहतर चल सकते हैं। ज्यादा बोलना नुकसान भी कर सकता है, इसलिए संतुलन रखना जरूरी है। बुध पर्वत का त्रिशूल बुद्धि को व्यावहारिक बनाने वाला संकेत माना जाता है।

    हथेली का त्रिशूल सामान्यतः शुभ माना जाता है, लेकिन इसका फल स्थान और स्पष्टता पर निर्भर करता है। यह निशान क्षमता दिखाता है, मेहनत की जगह नहीं लेता है। सही उपयोग करने वाले व्यक्ति में सुरक्षा, सफलता और सकारात्मक सोच दोनों दिख सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • हथेली में ये​​​​​​​ रेखा बताएगी: जीवन में कब आएगा बड़ा बदलाव? धन और तरक्की का देती है संकेत

    हथेली में ये​​​​​​​ रेखा बताएगी: जीवन में कब आएगा बड़ा बदलाव? धन और तरक्की का देती है संकेत

    हथेली में ये​​​​​​​ रेखा बताएगी: जीवन में कब आएगा बड़ा बदलाव? धन और तरक्की का देती है संकेत

    स्तरेखा शास्त्र: हथेली की धन रेखा कब बड़ा बदलाव लाती है? जानें यह रेखा कहां होती है और धन-तरक्की के क्या संकेत देती है।

    हर किसी को यह जानना होता है कि जीवन में धन और तरक्की कब आएगी। इसके लिए कुछ लोग कुंडली देखते हैं, कुछ हथेली की रेखाओं से अनुमान लगाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में एक धन रेखा होती है। माना जाता है कि यही रेखा आर्थिक स्थिति और करियर के मोड़ का संकेत देती है। हर व्यक्ति की हथेली में यह रेखा एक जैसी नहीं होती है। इस रेखा की जगह और गहराई अलग हो सकती है। इसलिए इसे सामान्य जानकारी की तरह समझना चाहिए, पक्का भविष्य नहीं।

    हथेली में धन रेखा कहां देखी जाती है?

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, धन रेखा बुध पर्वत के नीचे पाई जाने वाली खड़ी रेखा को कहा जाता है। यह रेखा शनि पर्वत की ओर बढ़ सकती है। कई हथेलियों में यह जीवन रेखा या मस्तिष्क रेखा से निकलती दिखती है। जगह थोड़ी अलग होने पर अर्थ भी अलग लगाया जाता है। रेखा साफ दिखे, तो उसे पढ़ना आसान रहता है। धुंधली रेखा से अनुमान लगाना कठिन होता है।

    साफ और गहरी रेखा का संकेत

    जिसकी हथेली में धन रेखा साफ और गहरी हो, उसके बारे में माना जाता है कि आर्थिक स्थिति बेहतर रह सकती है। ऐसे लोग फैसलों में संभलकर चलते हैं और कमाई संभाल पाते हैं। रेखा कमजोर या टूटी हो, तो उतार-चढ़ाव अधिक बताए जाते हैं। हालांकि, सिर्फ रेखा देखकर सब कुछ तय नहीं माना जाता है। मेहनत, अवसर और आदतें भी उतनी ही मायने रखती हैं। रेखा को केवल संकेत की तरह देखें।

    रेखा कटने से बना त्रिकोण

    कुछ हथेलियों में धन रेखा कटकर त्रिकोण बनाती दिखती है। हस्तरेखा में इसे धन टिकने और बड़ी कमाई का योग कहा जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को पैसा आने के बाद बचाने की आदत भी हो सकती है। हालांकि, हर त्रिकोण एक जैसा फल नहीं देता। आसपास की दूसरी रेखाएं भी देखी जाती हैं। इसलिए एक निशान को पूरी कहानी मत मानिए। अगर ऐसा योग दिखे, तो बचत और सही निवेश पर ध्यान देना ज्यादा उपयोगी रहता है।

    ऊपर की ओर जाती हुई रेखा

    अगर कोई रेखा धन रेखा से निकलकर सीधे ऊपर जाती है, तो इसे मेहनत से सफलता पाने से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोग धीरे-धीरे संपत्ति बना सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए रातोंरात किस्मत बदलने की बात कम, लगातार प्रयास की बात अधिक की जाती है। ऊपर जाती रेखा करियर में बढ़त का संकेत भी मानी जाती है। हालांकि, यह केवल संकेत मात्र है, को गारंटी नहीं है।

    बड़ा बदलाव कब माना जाता है?

    धन रेखा में गहराई, त्रिकोण या ऊपर जाती शाखा दिखे, तो उसे जीवन में आर्थिक मोड़ से जोड़ा जाता है। कुछ लोग इसे तरक्की का समय मानते हैं। असल बदलाव तब आता है, जब संकेत के साथ आदत भी बदले। अनावश्यक खर्च कम करना, हुनर बढ़ाना और धैर्य रखना रेखा से ज्यादा काम करता है। हस्तरेखा एक अनुमान है, पक्का हिसाब नहीं।

    हथेली की धन रेखा धन और तरक्की का पारंपरिक संकेत मानी जाती है। साफ रेखा, त्रिकोण और ऊपर जाती शाखा बड़े बदलाव का इशारा दे सकती है। इसे केवल अनुमान समझें और मेहनत के साथ जोड़कर देखें, तो दिशा साफ होती है।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

  • हस्तरेखा शास्त्र: क्या​​​​​​​ आपकी हथेली में हैं ये 3 शुभ निशान? जानें क्यों मानते हैं लकी.

    हस्तरेखा शास्त्र: क्या​​​​​​​ आपकी हथेली में हैं ये 3 शुभ निशान? जानें क्यों मानते हैं लकी.

    हस्तरेखा शास्त्र: क्या​​​​​​​ आपकी हथेली में हैं ये 3 शुभ निशान? जानें क्यों मानते हैं लकी.

    3 Luckiest Palm Signs: हस्तरेखा शास्त्र में कुछ निशान बहुत ही लकी माने जाते हैं। जानिए क्या आपके हाथ में ऐसे निशान बने हुए हैं?

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारा भाग्य हमारे हाथ में ही लिखा हुआ है। हाथ में बनी रेखाओं और पर्वत को देखकर कई चीजों को समझा जा सकता है। वहीं कुछ ऐसे निशान भी होते हैं जो जिंदगी से जुड़ी अहम बातों का संकेत देते हैं। हालांकि हर व्यक्ति के हाथ की हथेली में बने निशान का पैटर्न अलग होता है और इनका मतलब भी काफी अलग होता है। आज बात करेंगे उन 3 निशानों के बारे में जिन्हें शास्त्र में सबसे ज्यादा लकी माना जाता है। जानिए आखिर हाथ में बने M, मछली के निशान और त्रिशूल के निशान का मतलब क्या होता है?

    हस्तरेखा के अनुसार हाथ के तीन लकी निशान और उनका मतलब-

    M के निशान का मतलब

    हाथ पर एम का निशान होता है। ये कई लोगों के हाथ में दिख सकता है लेकिन माना जाता है कि इसमें क्लैरिटी दिखे तो ये शुभ होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों की सोच काफी अलग होती है और इनका दिमाग खूब चलता है। शास्त्र के हिसाब से ऐसे लोग हर एक परिस्थिति को समझकर अपना कदम आगे बढ़ाते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि मैनेजमेंट के मामले में ये काफी तेज होते हैं और इस क्षेत्र में खूब नाम कमा सकते हैं।

    मछली के निशान का मतलब

    हथेली पर मछली का निशान होना बहुत ही रेयर माना जाता है। इसे काफी लकी माना जाता है। हाथ में ये किसी भी तरफ बना हो सकता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की हथेली में ये निशान होता है उसकी ग्रोथ तय है। वहीं समाज में भी ऐसे लोगों को खूब मान-सम्मान मिलता है। ऐसा भी माना जाता है कि ऐसे लोगों की पैसों की स्थिति काफी मजबूत होती है और आने वाले समय में इन्हें हर चीज से जुड़े अच्छे मौके ही मिलते हैं। वहीं इसे यात्रा से भी जोड़कर देखा जाता है कि ऐसे लोग खूब यात्रा करते हैं।

    त्रिशूल के निशान का मतलब

    हस्तरेखा के अनुसार अगर किसी की हथेली में त्रिशूल का निशान है तो इसे बहुत ही लकी माना जाता है। इस निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर ये निशान हथेली में बने किसी पर्वत या रेखा के आसपास हो तो इसे और भी पॉजिटिव रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि जिसके हाथ में ये निशान होता है वो व्यक्ति कॉन्फिडेंट होता है। हर मुश्किल परिस्थिति में ऐसा व्यक्ति खुद को ढाल लेता है। शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग जो भी चाहते हैं उसे पाने के लिए सीरियस होकर मेहनत करते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि भगवान का हाथ इनके सिर पर हमेशा होता है।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • पार्टनर संग रोज हो रहे हैं कलेश? सफेद पुखराज पहनने ही मिलेंगे 4 फायदे.

    पार्टनर संग रोज हो रहे हैं कलेश? सफेद पुखराज पहनने ही मिलेंगे 4 फायदे.

    पार्टनर संग रोज हो रहे हैं कलेश? सफेद पुखराज पहनने ही मिलेंगे 4 फायदे.

    अगर आपको ऐसा लग रहा है कि रिश्ते में स्पार्क खत्म हो गया है। रोज लड़ाई हो रही है तो आपको सफेद पुखराज जरूर पहनना चाहिए। जानें इसके फायदे।

    पार्टनर संग रोज हो रही लड़ाई?

    क्या आपको ऐसा महसूस होता है कि पार्टनर के साथ बिना बात के ही रोज लड़ाई हो रही है। छोटी सी बात बड़ी बन जाती है और धीरे-धीरे लगने लगता है कि प्यार कम होता जा रहा है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो सफेद पुखराज सब बदल सकता है। रत्नशास्त्र के हिसाब से जानें कि सफेद पुखराज किस तरह से हेल्प करता है?

    झगड़े होते हैं कम

    रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज के चलते तनाव कम होता है। अगर बात-बात पर दो लोगों के बीच बहस हो रही है या फिर गुस्सा आ रहा है तो पुखराज पहनने से चीजें सही होंगी। सफेद पुखराज की वजह से रिश्ते में सुख-शांति रहती है और पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास आती है। साथ ही गलतफहमियां भी कम होती हैं।

    पार्टनर के लिए बढ़ेगा प्यार

    अगर आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि समय बीतने के साथ-साथ अपनापन कम हो गया है या फिर स्पार्क खत्म हो गया है तो सफेद पुखराज कई मुश्किलें दूर कर सकता है। मान्यता है कि ये रिश्ते को दोबारा जीवंत बनाने का दम रखता है।

    पैसों की दिक्कत होती है खत्म

    अगर आपके घर में पैसों को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो सफेद पुखराज मददगार साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे पैसों और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

    भरोसा होता है मजबूत

    रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा भी जरूरी है। रत्नशास्त्र में सफेद पुखराज को आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने वाला माना जाता है। जब इसे धारण किया जाता है तो पार्टनर को बेहतर तरीके से समझने की समझ मिलती है।

    डिस्क्लेमर

    इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • क्या पुखराज आपको नुकसान: पहुंचा रहा है? ऐसे पहचानें अशुभ संकेत

    क्या पुखराज आपको नुकसान: पहुंचा रहा है? ऐसे पहचानें अशुभ संकेत

    क्या पुखराज आपको नुकसान: पहुंचा रहा है? ऐसे पहचानें अशुभ संकेत

    पुखराज पावरफुल रत्नों में से एक है लेकिन अगर ये किसी को सूट नहीं करता है तो फिर गलत तरीके से प्रभाव डालता है। जानें पुखराज के क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हैं?

    पुखराज नहीं कर रहा है सूट?

    पुखराज को सबसे पावरफुल रत्नों में से एक कहा जाता है। रत्न और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ये रत्न गुरु यानी जूपिटर से संबंधित है। इसका असर कुछ ही दिन में दिखने लगता है लेकिन अगर ये सूट ना करें तो कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। जानें पुखराज के क्या-क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं?

    हेल्थ में आएगा उतार-चढ़ाव

    रत्न शास्त्र के अनुसार अगर पुखराज सूट नहीं करेगा तो इसका सबसे पहला असर हेल्थ पर ही दिखेगा। अगर कोई ना कोई दिक्कत बनी हुई है तो साफ है कि पुखराज आपके लिए सही नहीं है। अगर ये सूट नहीं करेगा तो हो सकता है कि पेट संबंधी दिक्कत हो या फिर वजन बढ़ने जैसी समस्या भी हो सकती है।

    शुरू हो जाएगी पैसों की दिक्कत

    पुखराज पहनने के बाद से आप ध्यान देने की कोशिश करें कि क्या बार-बार पैसों की दिक्कत शुरू हो रही है या फिर कोई काम बार-बार अटकने लग रहा है? अगर ऐसी चीजें लगातार हो रही हैं या बढ़ती जा रही हैं तो इसका साफ मतलब है कि पुखराज सूट नहीं कर रहा है।

    बैचेनी का बढ़ जाना

    जब पुखराज सूट नहीं करेगा तो ऐसी स्थिति बन सकती है कि मन बैचेन रहने लगे। ऐसा लगेगा कि हर बात से चिड़ सी महसूस हो रही है या फिर मन कई बातों में उलझा हुआ है। ये नॉर्मल बात नहीं है। अगर ऐसे संकेत आपको पुखराज पहनने के बाद लगातार मिले तो सतर्क होना बेहतर होगा।

    बार-बार मनमुटाव होना

    अगर आपने पुखराज धारण किया है और कभी से जिंदगी में तनाव बढ़ता जा रहा है तो ये सही संकेत नहीं है। अगर पार्टनर से बार-बार बहस हो रही है या फिर घर में छोटी सी बात भी बड़ी बन जा रही है तो इस चीज को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा।

    ये भी नहीं है अच्छा संकेत

    पुखराज के और भी संकेत हैं जो अच्छे नहीं माने जाते हैं। अगर पुखराज चटक आए या उसमें थोड़ी सी भी दरार आ जाए तो ये अच्छी बात नहीं है। पुखराज का खो जाना भी अशुभ संकेतों में से एक है। जब भी ऐसा हो तो ज्योतिषी से बात जरूर करें।

    अशुभ संकेत दिखे तो करें ये काम

    अगर आपको पुखराज पहनने के बाद ऐसे संकेत दिख रहे हैं तो देरी ना करें। पुखराज को उतार दें और इसे बिना किसी सलाह के दोबारा ना पहनें। पहले आप अपनी कुंडली को किसी जानकार ज्योतिषी को दिखाइए और इसके बाद ही इस पावरफुल रत्न को सही नियम के साथ पहनें।

    डिस्क्लेमर

    इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • शनि देते हैं चौतरफा लाभ: नीलम धारण करते ही दिखते हैं ये 5 बदलाव

    शनि देते हैं चौतरफा लाभ: नीलम धारण करते ही दिखते हैं ये 5 बदलाव

    शनि देते हैं चौतरफा लाभ: नीलम धारण करते ही दिखते हैं ये 5 बदलाव

    रत्नशास्त्र के अनुसार नीलम पहनते ही शनि हमारी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव लेकर आते हैं। जानें सबसे पहले कौन से 5 बदलाव नजर आते हैं?

    नीलम पहनते ही शनि बदलते हैं किस्मत

    रत्न शास्त्र की दुनिया में कई ऐसे रत्न हैं जो बहुत ही तेज और पावरफुल माने जाते हैं और नीलम उन्हीं में से एक है। अगर नीलम सूट कर जाए तो ये व्यक्ति की जिंदगी को बदल देता है। जानें नीलम पहनने के बाद जिंदगी में किस तरह के बदलाव दिखने लगते हैं।

    पैसों की परेशानी हो सकती है दूर

    रत्न शास्त्र मान्यता है कि नीलम पहनने मात्र से अटका हुआ पैसा मिलने के योग बढ़ जाते हैं। नौकरी में प्रमोशन होता है और कई नए मौके भी मिलने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में नीलम आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी काफी मदद करता है।

    काम में बढ़ता है फोकस

    जिन लोगों का मन कई चीजों में उलझा रहता है उनके लिए नीलम किसी भी वरदान से कम नहीं है। इस रत्न को पहनने से फोकस बढ़ता है। मन शांत रहने लगता है और फिर हर काम आसानी से पूरा होता जाता है। इसे पहनने से काम में ध्यान आसानी से लग पाता है।

    हेल्थ इश्यू से मिलती है राहत

    रत्न शास्त्र के अनुसार नीलम पहनने से हेल्थ से जुड़ी कई दिक्कत दूर होती है। ऐसी मान्यता है कि ये अनिद्रा और तनाव से राहत दिलाता है। साथ ही इसे पहनने से बॉडी में एक एनर्जी का एहसास होता है जिससे आलसपन दूर होता है।

    बुरे वक्त में देता है साथ

    रत्नशास्त्र मान्यता है कि नीलम नेगेटिव एफेक्ट से काफी हद तक बचाता है। शनिदेव से जुड़ा रत्न है तो मान्यता और भी बढ़ जाती है। बुरी नजर के साथ-साथ ये हर तरह के गलत चीजों से भी दूर रखता है क्योंकि मन कंट्रोल में रहने लगता है।

    बनने लगते हैं अटके काम

    नीलम काफी पावरफुल रत्न होता है। अगर ये सूट कर जाता है तो इसकी मदद से सारे अटके काम बनने लगते हैं। हालांकि इससे पहनने से पहले किसी ज्योतिष को अपनी कुंडली जरूर दिखाएं।

    डिस्क्लेमर

    इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • सफेद पुखराज कौन-कौन पहन सकता है? शुक्र दूर करते हैं ये 3 मुश्किलें

    सफेद पुखराज कौन-कौन पहन सकता है? शुक्र दूर करते हैं ये 3 मुश्किलें

    सफेद पुखराज कौन-कौन पहन सकता है? शुक्र दूर करते हैं ये 3 मुश्किलें

    रत्नशास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज को काफी पावरफुल रत्न माना जाता है। जानें इस रत्न से जुड़ी हर जरूरी डिटेल्स के बारे में।

    बड़े काम का है सफेद पुखराज

    रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज की गिनती पावरफुल रत्नों में होती है। इस रत्न को पहनने से शुक्र जिंदगी में कई तरह के बदलाव करते हैं। सफेद पुखराज और पीले पुखराज में काफी अंतर होता है और दोनों अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। जानें सफेद पुखराज को कौन-कौन पहन सकता है और इसे पहनने का क्या तरीका है और इसके क्या फायदे हैं?

    सफेद और पीले पुखराज का अंतर

    सफेद पुखराज का संबंध शुक्र ग्रह से है और वहीं पीले पुखराज का संबंध गुरु ग्रह से जुड़ा होता है। सफेद पुखराज शुक्र से जुड़ा होने के नाते रिश्ते, पैसे और लग्जरी जैसी चीजों से जुड़ी बाधाओं को दूर करता है।

    इन राशियों को सूट करता है सफेद पुखराज

    रत्न शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि वालों को ये रत्न सबसे ज्यादा सूट करता है। हालांकि मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातक सफेद पुखराज पहन सकते हैं। इन राशियों के जातकों को सफेद पुखराज सूट करता है। हालांकि इन्हें एक बार कुंडली जरूर दिखा लेनी चाहिए।

    बिना सलाह सफेद पुखराज ना पहनें ये राशियां

    रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों को बिना सलाह सफेद पुखराज गलती से भी धारण नहीं करना चाहिए। नियम के हिसाब से मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों को सफेद पुखराज जानकार ज्योतिष की सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए।

    ऐसे धारण करें सफेद पुखराज

    सफेद पुखराज को हमेशा शुक्रवार के दिन पहनना चाहिए। रत्न शास्त्र के नियम के अनुसार इस रत्न को हमेशा दूध और गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करते हुए धारण करना चाहिए।

    शुक्र दूर करते हैं ये तीन मुश्किलें

    अगर सफेद पुखराज पहना जाए तो शुक्र शादीशुदा जिंदगी में आई दिक्कतों को दूर कर देते हैं। इसके अलावा अगर क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी कोई दिक्कत या बाधा आ रही है तो शुक्र इसे भी दूर करते हैं। माना जाता है कि सफेद पुखराज से रिश्तों में आई दूरियां कम होने लगती हैं। सुख-समृद्धि घर आती है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ने लगता है।

    डिस्क्लेमर

    इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • दूसरों के कपड़े-जूते​​​​​​​ पहनना पड़ सकता है भारी? जानें वास्तु में क्यों है सख्त मनाही

    दूसरों के कपड़े-जूते​​​​​​​ पहनना पड़ सकता है भारी? जानें वास्तु में क्यों है सख्त मनाही

    दूसरों के कपड़े-जूते​​​​​​​ पहनना पड़ सकता है भारी? जानें वास्तु में क्यों है सख्त मनाही

    घर-परिवार में एक-दूसरे के कपड़े पहन लेना या किसी करीबी के पुराने जूते इस्तेमाल कर लेना आम बात है। कई बार जरूरत के चलते भी ऐसा करना पड़ता है। लेकिन वास्तु शास्त्र और भारतीय परंपराओं में कपड़े और जूते केवल पहनने की चीजें नहीं माने जाते हैं।

    दूसरे व्यक्ति के पुराने कपड़े-जूते

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, लंबे समय तक इस्तेमाल की गई चीजों को व्यक्ति की दिनचर्या और ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से किसी दूसरे व्यक्ति के पुराने कपड़े या जूते इस्तेमाल करने को लेकर कुछ सावधानियां बताई गई हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

    कपड़े-जूते को निजी चीज क्यों माना जाता है?

    वास्तु के अनुसार, व्यक्ति जिन चीजों का रोज इस्तेमाल करता है, उन पर उसके जीवन और व्यवहार का प्रभाव पड़ता है। कपड़े शरीर के सीधे संपर्क में रहते हैं, जबकि जूते लंबे समय तक पैरों में रहते हैं। इसी कारण इन्हें व्यक्ति की निजी वस्तुओं में गिना जाता है। माना जाता है कि लंबे समय तक किसी के इस्तेमाल में रही चीजों में उसकी ऊर्जा का प्रभाव रह सकता है। इसलिए बिना जरूरत किसी अनजान व्यक्ति के पुराने कपड़े और जूते पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।

    परिवार के सदस्यों के कपड़े

    हर स्थिति में दूसरों के कपड़े पहनना गलत माना जाए, ऐसा नहीं है। घर में बड़े भाई या बहन के कपड़े छोटे भाई-बहन पहनते हैं और इसे सामान्य बात माना जाता है। कई परिवारों में पुराने कपड़ों को संभालकर दूसरे सदस्य को देने की परंपरा भी रही है। वास्तु में खास सावधानी अनजान व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई चीजों को लेकर बताई जाती है। इसलिए परिवार के भीतर कपड़े साझा करने और किसी बाहरी व्यक्ति के पुराने कपड़े पहनने को एक जैसा नहीं माना जाता है।

    जूते पहनने को लेकर ज्यादा सावधानी क्यों?

    वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में जूतों को कपड़ों की तुलना में अलग नजर से देखा जाता है। जूते जमीन और बाहर की कई जगहों के सीधे संपर्क में रहते हैं। इसी कारण इन्हें पृथ्वी तत्व और बाहरी वातावरण से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि जूतों में धूल-मिट्टी के साथ नकारात्मक प्रभाव भी आ सकता है। इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति के पुराने जूते सीधे पहनने से बचने की सलाह दी जाती है। खासकर अनजान व्यक्ति के जूते इस्तेमाल करने को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की बात कही जाती है।

    दिवंगत व्यक्ति के कपड़े

    किसी दिवंगत व्यक्ति के कपड़े या जूते इस्तेमाल करने को लेकर परिवार और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग परंपराएं हैं। कई घरों में ऐसे सामान को तुरंत इस्तेमाल करने के बजाय धार्मिक संस्कार पूरे होने तक अलग रखा जाता है। कुछ परिवार इन्हें जरूरतमंदों को दान कर देते हैं, जबकि कुछ लोग इन्हें संभालकर रखना पसंद करते हैं। इसके पीछे धार्मिक भावनाएं और व्यक्तिगत आस्था जुड़ी होती है। इसलिए ऐसी स्थिति में परिवार की परंपरा और धार्मिक रीति का सम्मान करना ही उचित माना जाता है।

    पुराने कपड़े पहनने से पहले क्या करना चाहिए?

    अगर किसी करीबी के पुराने कपड़े पहनने हैं, तो उन्हें पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है। धार्मिक मान्यताओं में नमक मिले पानी से कपड़े धोने को भी शुद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा करने के बाद कपड़े को अच्छी तरह सुखाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।

    पुराने कपड़ों से जुड़ा है दान का भी महत्व

    सनातन परंपरा में जरूरतमंद व्यक्ति को साफ और पहनने लायक कपड़े दान करना पुण्य का काम माना गया है। इसलिए पुराने कपड़े किसी जरूरतमंद के काम आ सकते हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय दान करना अच्छा विकल्प माना जाता है। ध्यान रहे कि दान किए जाने वाले कपड़े गंदे, फटे या खराब हालत में ना हों। कपड़े देने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर साफ करना चाहिए। इस तरह दान की धार्मिक भावना के साथ सामने वाले व्यक्ति के सम्मान का भी ध्यान रखा जाता है।

    कपड़े-जूते साझा करने से जुड़ी व्यावहारिक बात

    वास्तु और धार्मिक मान्यताओं से अलग देखें, तो किसी दूसरे व्यक्ति के कपड़े या जूते पहनने में साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। कपड़ों और जूतों में पसीना, नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया या फंगस पनप सकते हैं। खासकर जूते साझा करने से पैरों से जुड़ी त्वचा संबंधी परेशानी का जोखिम हो सकता है। इसलिए किसी के पुराने कपड़े पहनने हों, तो उन्हें अच्छी तरह धोना चाहिए और जूते इस्तेमाल करने से पहले उन्हें साफ और सैनिटाइज करना बेहतर है।

    आस्था के साथ समझदारी भी जरूरी

    दूसरों के कपड़े या जूते पहनने को लेकर वास्तु और धार्मिक परंपराओं में कई मान्यताएं हैं। इनका पालन करना पूरी तरह व्यक्तिगत आस्था का विषय है। लेकिन इसके साथ साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। परंपरा, व्यक्तिगत विश्वास और व्यावहारिक सावधानी, इन तीनों को साथ रखकर फैसला लेना बेहतर रहता है।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • घर में वास्तु​​​​​​​ की ये छोटी-छोटी गलतियां पड़ सकती:हैं भारी! इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    घर में वास्तु​​​​​​​ की ये छोटी-छोटी गलतियां पड़ सकती:हैं भारी! इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    घर में वास्तु​​​​​​​ की ये छोटी-छोटी गलतियां पड़ सकती:हैं भारी! इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    घर सिर्फ ईंट, सीमेंट और फर्नीचर से बना ढांचा नहीं होता है। यहां का माहौल हमारे मन और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर डालता है। वास्तु शास्त्र में घर की दिशा, कमरों की बनावट और चीजों को रखने के तरीके को इसी वजह से महत्वपूर्ण माना गया है।

    घर में छोटी-छोटी गलतियां

    कई बार घर में छोटी-छोटी गलतियों पर हमारा ध्यान नहीं जाता है और इसके कारण पूरे माहौल पर नकारात्मक असर पड़ता है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए वास्तु के कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं घर से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु नियम, जो पॉजिटिवटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

    मुख्य दरवाजे का रखें खास ध्यान

    घर का मुख्य दरवाजा केवल आने-जाने का रास्ता नहीं माना जाता है, बल्कि वास्तु में इसे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है। दरवाजा साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए। इसके आसपास बेवजह सामान, कूड़ा या टूटी-फूटी चीजें रखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि प्रवेश द्वार का माहौल घर की सकारात्मकता को प्रभावित करता है।

    दिशा को लेकर ना हों परेशान

    वास्तु में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सभी दिशाओं का अपना महत्व बताया गया है। अगर घर का दरवाजा या कोई कमरा वास्तु के मुताबिक नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वास्तु में कई तरह के सुधार और संतुलन के उपाय भी बताए गए हैं। इसलिए किसी एक कमी को लेकर पूरे घर को दोषपूर्ण मानना उचित नहीं है।

    बेड के सामने शीशा लगाने से बचें

    बेडरूम में शीशे की जगह को लेकर भी वास्तु में कई बातें कही गई हैं। खास तौर पर सोते समय बिस्तर के ठीक सामने शीशा रखने से बचने की सलाह दी जाती है। रात में शीशे में पड़ने वाला प्रतिबिंब कई बार मन में असहजता या बेचैनी पैदा कर सकता है। इसलिए बेडरूम में शीशे को ऐसी जगह रखना बेहतर माना जाता है, जहां बिस्तर का सीधा प्रतिबिंब ना दिखाई दे।

    सोते समय सिर किस दिशा में हो?

    वास्तु में सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर रखने को अच्छा माना गया है। माना जाता है कि इससे नींद और आराम के लिए बेहतर वातावरण बन सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति और हर घर की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए इसे किसी कठोर नियम की तरह नहीं देखना चाहिए।

    घर के बाहर गणेश जी की मूर्ति

    घर के मुख्य द्वार के बाहर गणेश जी की मूर्ति लगाने की परंपरा कई घरों में देखने को मिलती है। धार्मिक भावना से जुड़ी ऐसी मूर्ति को केवल सजावट की वस्तु ना मानकर श्रद्धा और सम्मान के साथ रखना चाहिए। मूर्ति के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है।

    बच्चों के कमरे में रखें संतुलन

    बच्चों के कमरे में पढ़ाई और खेल, दोनों के लिए अलग-अलग जगह हो, तो बेहतर रहता है। इससे बच्चे को पढ़ाई के समय ध्यान लगाने और खाली समय में खेलने की आदत विकसित करने में मदद मिल सकती है। कमरे में बहुत गहरे या आंखों को चुभने वाले रंगों की जगह हल्के और शांत रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

    बिखरा सामान बढ़ाता है अव्यवस्था

    वास्तु की बात हो या सामान्य जीवन की, बिखरा हुआ सामान घर का माहौल अस्त-व्यस्त कर देता है। बच्चों की किताबें, खिलौने, कपड़े या रोजमर्रा की चीजें अपनी जगह पर रखने की आदत पूरे परिवार के लिए अच्छी होती है। साफ और व्यवस्थित घर मन को भी हल्का महसूस करा सकता है।

    हर घर के लिए एक जैसा नियम नहीं

    वास्तु से जुड़े नियमों को समझते समय यह बात ध्यान में रखना जरूरी है कि हर घर की बनावट, दिशा और वहां रहने वाले लोगों की परिस्थितियां अलग होती हैं। इसलिए किसी भी बदलाव से पहले समस्या को समझना ज्यादा जरूरी है। वास्तु का उद्देश्य घर में संतुलन और सहजता का वातावरण बनाने की कोशिश के रूप में देखा जाए, तो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना भी उपयोगी हो सकता है।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • कहीं आप भी​​​​​​​ तो नहीं खाते: टूटे-चटके बर्तनों में खाना! जानें वास्तु के अनुसार इसका अशुभ प्रभाव

    कहीं आप भी​​​​​​​ तो नहीं खाते: टूटे-चटके बर्तनों में खाना! जानें वास्तु के अनुसार इसका अशुभ प्रभाव

    कहीं आप भी​​​​​​​ तो नहीं खाते: टूटे-चटके बर्तनों में खाना! जानें वास्तु के अनुसार इसका अशुभ प्रभाव

    अक्सर घर में बर्तन हल्के-फुल्के चटक जाते हैं और हम उन्हें यह सोचकर इस्तेमाल करते रहते हैं कि अभी तो काम चल रहा है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बर्तनों की स्थिति को भी घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा गया है। खासकर टूटे या चटके हुए बर्तनों में खाना खाने को शुभ नहीं माना जाता है।

    वास्तु शास्त्र

    वास्तु के अनुसार, खराब बर्तन में खाना खाने से राहु का प्रभाव बढ़ सकता है और घर में तनाव से लेकर आर्थिक परेशानियों तक की स्थिति बन सकती है। यही वजह है कि ऐसे बर्तनों को लेकर वास्तु में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं, टूटे बर्तनों में खाना खाने से क्या नुकसान बताए गए हैं।

    टूटे बर्तनों में खाना क्यों नहीं चाहिए?

    वास्तु शास्त्र में घर की चीजों को व्यवस्थित और सही स्थिति में रखने पर जोर दिया जाता है। इसी वजह से टूटे या चटके हुए बर्तनों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं माना जाता है। भोजन को अन्न और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसे खंडित बर्तन में परोसना भी उचित नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे बर्तनों में भोजन करने से घर का सकारात्मक माहौल प्रभावित होता है। यही कारण है कि बर्तन में दरार या टूट-फूट दिखाई दे, तो उसे रोजमर्रा के इस्तेमाल से हटा देना बेहतर माना जाता है।

    टूटे बर्तनों का राहु से क्या संबंध है?

    वास्तु के अनुसार, घर की टूटी-फूटी चीजों का संबंध राहु से जोड़ा जाता है। राहु को भ्रम, तनाव और नकारात्मकता से जुड़ा ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि घर में लगातार खंडित चीजें पड़ी रहने से राहु का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों के बीच बिना वजह बहस, मनमुटाव या बेचैनी की स्थिति बनने की मान्यता है। इसी कारण टूटे हुए बर्तन को संभालकर रखने के बजाय समय रहते घर से बाहर करने की सलाह दी जाती है।

    क्या टूटे बर्तन से घर में आती है दरिद्रता?

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी का संबंध स्वच्छता, सुंदरता और व्यवस्थित घर से है। वहीं टूटे-फूटे और खंडित सामान को शुभ नहीं माना जाता है। इसी वजह से चटके या टूटे बर्तनों को दरिद्रता से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ऐसे सामान के घर में बने रहने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं और अलक्ष्मी का प्रभाव बढ़ सकता है। इसलिए घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन साफ और सही स्थिति में रखने की परंपरा है, खासकर भोजन परोसने वाले बर्तनों को लेकर ज्यादा सावधानी बरती जाती है।

    रसोई में टूटे बर्तन रखना क्यों ठीक नहीं?

    घर की रसोई को वास्तु में बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। यहीं भोजन तैयार होता है और पूरे परिवार के लिए अन्न बनता है। ऐसे में रसोई में टूटे, चटके या बेकार बर्तनों का ढेर लगाकर रखना वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि इससे रसोई की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। खासकर जिस बर्तन में खाना बनाया या परोसा जाता है, उसमें दरार हो, तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रसोई को साफ और व्यवस्थित रखने से घर का वातावरण भी बेहतर बना रहता है।

    चटके बर्तन में भोजन करने से क्या असर होता है?

    वास्तु की मान्यता है कि खंडित बर्तन में भोजन करने से व्यक्ति के मन और घर के वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। कहा जाता है कि इससे तनाव बढ़ता है और छोटी-छोटी बातों पर परिवार में विवाद होने लगते हैं। कई बार बनते हुए काम में रुकावट आने को भी इससे जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, ये बातें वास्तु और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। फिर भी भोजन के लिए साफ और सही हालत वाले बर्तन इस्तेमाल करना अच्छी आदत है और इससे भोजन करने का अनुभव भी बेहतर रहता है।

    टूटे बर्तन दिखें तो क्या करना चाहिए?

    अगर घर में कोई प्लेट, गिलास, कप या कटोरी टूट गई है या उसमें गहरी दरार आ गई है, तो उसे अलग कर देना चाहिए। ऐसे बर्तनों को अलमारी में दूसरे अच्छे बर्तनों के साथ रखने से भी बचना बेहतर माना जाता है। वास्तु के अनुसार, खंडित चीजों को लंबे समय तक घर में रखना शुभ नहीं होता है। इसलिए टूटे बर्तन को इस्तेमाल करने के बजाय उसे हटाना चाहिए। इससे घर में बेकार सामान जमा नहीं होगा और रसोई भी साफ-सुथरी बनी रहेगी।

    घर की दूसरी चीजों पर भी दें ध्यान

    वास्तु में टूटे हुए बर्तन की तरह घर की दूसरी खंडित चीजों को लेकर भी सावधानी बरतनी चाहिए। टूटा शीशा, खराब सजावटी सामान या लंबे समय से बेकार पड़ा सामान घर में जगह घेरता है और वातावरण को अस्त-व्यस्त बनाता है। धार्मिक मान्यताओं में भी ऐसी चीजों को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए समय-समय पर घर की चीजों को देखते रहें और जो सामान इस्तेमाल के लायक नहीं है, उसे हटा दें।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।