Blog

  • 800 भारतीय, नौकरी का लालच और ‘गोल्डन ट्रायंगल’ का खौफनाक सच; ऐसे बनते हैं साइबर गुलाम…

    800 भारतीय, नौकरी का लालच और ‘गोल्डन ट्रायंगल’ का खौफनाक सच; ऐसे बनते हैं साइबर गुलाम…

    800 भारतीय, नौकरी का लालच और ‘गोल्डन ट्रायंगल’ का खौफनाक सच; ऐसे बनते हैं साइबर गुलाम…

    Thailand Data Entry Job Fraud: थाईलैंड के गोल्डन ट्रायंगल में सोशल मीडिया जॉब ऑफर के झांसे में करीब 800 भारतीय आए ज‍िन्‍हें बंधक बनाकर रखा गया था. इन सभी पर साइबर ठगी कराने का आरोप है. अब बीड पुलिस और विदेश मंत्रालय इन भारतीयों को बचाने में जुटे हैं. आपको भी ऐसा कोई भी नौकरी का ऑफर आ रहा है तो पहले उसकी पूरी जानकारी हास‍िल कर लें.

    नई द‍िल्‍ली. विदेश जाकर अच्छी नौकरी करने का सपना देखने वाले सैकड़ों भारतीय युवाओं के लिए थाईलैंड का ऑफर एक डरावने सपने में बदल गया. सोशल मीडिया पर मिले आकर्षक जॉब ऑफर के झांसे में आए करीब 800 भारतीय नागरिक म्यांमार-थाईलैंड सीमा के कुख्यात ‘गोल्डन ट्रायंगल’ इलाके में फंस गए हैं. आरोप है कि इन युवाओं को साइबर ठगी करने वाले गिरोहों ने बंधक बना लिया और जबरन ऑनलाइन फ्रॉड का काम कराया जा रहा है. इनमें महाराष्ट्र के भी कई युवक शामिल बताए जा रहे हैं. मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और विदेश मंत्रालय स्तर पर युवाओं को सुरक्षित निकालने की कोशिशें शुरू हो गई हैं.

    कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
    मामले की शुरुआत महाराष्ट्र के बीड जिले के एक 24 वर्षीय युवक से हुई. युवक को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें थाईलैंड के बैंकॉक में नौकरी का ऑफर दिया गया था. विज्ञापन में दावा किया गया था कि उसे हर महीने करीब 70 हजार रुपये वेतन मिलेगा और नौकरी कंप्यूटर से जुड़ी होगी. अच्छी सैलरी देखकर युवक ने आवेदन कर दिया. इसके बाद वह 4 जून को पुणे से बैंकॉक पहुंचा लेकिन बैंकॉक पहुंचने के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. आरोप है कि उसे वहां से म्यांमार सीमा के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया. वहां पहुंचने के बाद उसका पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए गए. युवक को समझ आया कि वह नौकरी के लिए नहीं बल्कि एक साइबर अपराध नेटवर्क के जाल में फंस चुका है.

    क्या है ‘गोल्डन ट्रायंगल’?
    ‘गोल्डन ट्रायंगल’ दक्षिण-पूर्व एशिया का वह इलाका है, जहां म्यांमार, लाओस और थाईलैंड की सीमाएं मिलती हैं. यह क्षेत्र पहले से ही अवैध गतिविधियों और संगठित अपराध के लिए कुख्यात रहा है. पिछले कुछ वर्षों में यहां ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोहों के सक्रिय होने की खबरें सामने आती रही हैं. इन गिरोहों का तरीका बेहद खतरनाक है. वे दूसरे देशों के युवाओं को नौकरी का लालच देकर अपने ठिकानों तक बुलाते हैं और फिर उन्हें साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर करते हैं.

    युवाओं से कैसे कराया जा रहा था काम?
    पीड़ितों के मुताबिक, उन्हें जंगलों के बीच बनाए गए कैंप जैसे ठिकानों में रखा गया. आरोप है कि युवाओं से 18-18 घंटे तक ऑनलाइन काम कराया जाता था. उनसे लोगों को फर्जी निवेश, ऑनलाइन दोस्ती और अन्य तरीकों से ठगने को कहा जाता था. काम पूरा नहीं करने पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी. पासपोर्ट और मोबाइल तक अपने कब्जे में रख लिए जाते थे. कुछ पीड़ितों ने दावा किया कि वहां से भागना लगभग असंभव था क्योंकि ये कैंप सीमावर्ती और दूरदराज इलाकों में बनाए गए थे.

    कैसे हुआ इस पूरे नेटवर्क का खुलासा?
    बीड के युवक ने किसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी पत्नी से संपर्क किया. उसने फोन पर अपनी स्थिति बताई और मदद मांगी. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. पूछताछ में सामने आया कि केवल एक युवक नहीं बल्कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक ऐसे ही फंसे हुए हैं. इसके बाद मामला अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर अपराध नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है.

    महाराष्ट्र के कितने लोग फंसे?
    जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के करीब 25 युवाओं के भी इस जाल में फंसे होने की बात सामने आई है. बीड पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया गया है. पुलिस का कहना है कि फंसे हुए युवाओं की पहचान और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है.

    युवाओं को कैसे फंसाते हैं ऐसे गिरोह?
    जांच एजेंसियों के अनुसार, ऐसे गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. उनका तरीका कुछ ऐसा होता है:

    1. आकर्षक नौकरी का ऑफर
    विदेश में अच्छी सैलरी और आसान काम का लालच दिया जाता है.

    2. यात्रा का इंतजाम
    वीजा, टिकट और रहने की व्यवस्था का भरोसा दिलाया जाता है.

    3. दूसरे देश पहुंचने के बाद नियंत्रण
    युवाओं को सुनसान इलाकों में ले जाकर उनके दस्तावेज छीन लिए जाते हैं.

    4. साइबर अपराध के लिए मजबूर करना
    उन्हें फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

  • मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सच खुलते ही विवाद; महिला ने दी जान…

    मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सच खुलते ही विवाद; महिला ने दी जान…

    मुस्लिम युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप, सच खुलते ही विवाद; महिला ने दी जान…

    यूपी के आगरा में शादी के 5 महीने के बाद ही एक महिला ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का कहना है कि लड़के ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू बन उससे प्रेम किया और शादी कर ली. जब परिवार में कलेश हुआ, तो बेटी ने आत्महत्या कर ली.

    मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर रचाई शादी

    आगरा: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में नई नवेली दुल्हन की आत्महत्या के बाद अब आगरा में भी ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादी के 5 महीने के बाद ही एक महिला ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि लड़की ने लव मैरिज की थी, और लड़का मुस्लिम समाज से था, जबकि लड़की हिंदू. परिजनों का आरोप है कि लड़के ने खुद को हिंदू बताया और फिर लड़की को प्यार के जाल के फंसाकर शादी कर ली. जब शादी के बाद पता चला तो घर के कलेश हुआ और फिर लड़की के आत्महत्या कर ली.

    पूरा मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर का है. 5 महीने पहले एक लड़की की शादी अबू नाम के लड़के से हुई थी. शादी के पांच महीने बाद ही लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. अब लड़की के परिजनों की ओर से लड़के पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि अबू मुस्लिम समाज से था, उसका असली नाम अफरार था. उसने हिंदू बनकर पहले उनकी बेटी को प्यार के झूठे जाल में फंसाया और फिर शादी कर ली.

    लड़की से करता था मारपीट
    शादी के बाद जब उनकी बेटी को सच्चाई पता चली, तो घर में कलेश हुआ. उनकी बेटी ने लड़के का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि लड़के का संबंध हिंदू समाज की अन्य लड़कियों से भी है, जिसका विरोध उनकी बेटी ने किया था. परिजनों का आरोप है कि लड़का आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और ब्लैकमेल करता था. परेशान होकर उनकी बेटी के आत्महत्या कर की.

    जांच में जुटी पुलिस
    सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं अब इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी आरोपी होगा, उसको जांच के बाद जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  • पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने का आरोप, आरोपी की चूक बनी गिरफ्तारी की वजह..

    पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने का आरोप, आरोपी की चूक बनी गिरफ्तारी की वजह..

    पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने का आरोप, आरोपी की चूक बनी गिरफ्तारी की वजह..

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। इसके बाद वह करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का दावा करती रही। पुलिस ने शक के आधार पर बाथरूम की खुदाई कराई, जहां से शव बरामद हुआ। मामले में महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, 44 वर्षीय सुरेंद्र आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित प्राक्षी टावर चौकी इलाके में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह 18 मई से लापता था। इस दौरान परिवार की ओर से उसके गायब होने की बात कही जा रही थी।

    भाई के शक पर खुला मामला
    मृतक के भाई को पूरे घटनाक्रम पर संदेह हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर जांच शुरू की। शक गहराने पर बाथरूम की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान फर्श के नीचे से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ।

    प्लास्टर कर छिपाया गया था शव
    प्राथमिक जांच में सामने आया कि शव को बाथरूम में दफनाने के बाद उस स्थान पर प्लास्टर करा दिया गया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    पत्नी हिरासत में
    पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

    इलाके में दहशत
    घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    इन्फ्लुएंसर की हत्या का मामला, पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने खुद को भी किया घायल..

    Nisha Chauhan Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, शुक्रवार सुबह सरूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके के हर्रा कस्बे में घरेलू झगड़ा एक बड़ी वारदात बन गया. दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान, जो अपनी रील्स और वीडियो की वजह से काफी वायरल थीं, उन्ही की उनके पति प्रदीप ने बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी पति ने खुद को भी कई बार चाकू मारा, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. यह पूरी खौफनाक घटना घर के CCTV कैमरे में कैद हो गई.

    ऐसे दिया हत्या को अंजाम 

    इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि निशा चौहान हर्रा कस्बे में रहती थीं, जो सरूरपुर पुलिस स्टेशन इलाके में आता है. इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और अपने इलाके में एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका ‘मिस्त्री मान जाओ’ नाम का एक वीडियो वायरल हुआ था. शुक्रवार सुबह निशा और उनके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़ा तेज़ी से बढ़ गया; प्रदीप ने आपा खो दिया और निशा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब निशा की चीखें सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक वो भी खत्म हो चुकी थी. 

    खुद को भी मारा चाकू 

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति प्रदीप ने एक खतरनाक कदम उठाया. उसने उसी चाकू से अपने शरीर पर कई गहरे घाव कर लिए. शोर-शराबा सुनकर और उसे खून से लथपथ देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रदीप को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की असली वजह तभी पता चल पाएगी जब प्रदीप को होश आएगा और उसका बयान दर्ज किया जाएगा

  • मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई… झकझोर देगी पंजाब की ये कहानी..

    मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई… झकझोर देगी पंजाब की ये कहानी..

    मां ने पहले तीन बच्चों की सांसें छीनीं, फिर खुद फंदे पर झूल गई… झकझोर देगी पंजाब की ये कहानी..

    पंजाब के मानसा से आई कहानी दिल दहला देने वाली है. एक ऐसा मंजर, जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए. एक घर, जहां बच्चों के हंसने की आवाज गूंजनी चाहिए थी, वहां अब चार चिताओं की तैयारी हो रही है. आरोप है कि एक मां ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी.

    घटना मानसा के वार्ड नंबर-3 की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदीप कौर नाम की महिला किराए के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी. आरोप है कि महिला ने पहले अपनी दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या की. इसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब लोगों को इसकी भनक लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.

    सम्बंधित ख़बरें

    सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 की पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर का सीन इतना दर्दनाक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. बिस्तर पर तीनों बच्चों के शव थे और महिला फंदे पर लटकी मिली. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मानसा के सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर इस घर में ऐसा क्या हुआ, जिसने एक मां को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

    यह भी पढ़ें: कर्ज के बोझ में टूटा परिवार… बेंगलुरु में 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, दो जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग

    थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला यही सामने आया है कि महिला ने पहले तीनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. वार्ड के पूर्व एमसी रामपाल सिंह ने बताया कि महिला किराए के मकान में रहती थी. इलाके के लोग इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं. किसी को अंदाजा नहीं था कि इस घर के भीतर इतना बड़ा हादसा होने वाला है.

    फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्यों? क्या महिला किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी? क्या पारिवारिक या आर्थिक परेशानी इसकी वजह थी? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? इन सवालों के जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं. पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इस दिल दहला देने वाली घटना की असली वजह सामने आ सकेगी. पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर यह मामला सामने आया है. घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है.

    नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं.

  • बिजनेस-नौकरी छोड़ चुना फर्जी नोटों का रास्ता, ₹500 का नोट स्कैन कर प्रिंटर से छापने लगे करेंसी..

    बिजनेस-नौकरी छोड़ चुना फर्जी नोटों का रास्ता, ₹500 का नोट स्कैन कर प्रिंटर से छापने लगे करेंसी..

    बिजनेस-नौकरी छोड़ चुना फर्जी नोटों का रास्ता, ₹500 का नोट स्कैन कर प्रिंटर से छापने लगे करेंसी..

    मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह को पकड़ा है. आरोप है कि दो युवक यूट्यूब पर वीडियो देखकर 500 रुपये के नकली नोट छापना सीख गए और कृषि सेवा केंद्र की आड़ में इस पूरे खेल को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 57,500 रुपये के नकली नोट, रंगीन प्रिंटर, कटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. अब जांच इस बात की हो रही है कि ये नकली नोट अब तक कहां-कहां खपाए गए.

    मामला मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा का है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में नकली नोट तैयार किए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने दुकान पर छापा मारा. इस दौरान मौके से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी को हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर एक बैग से 500-500 रुपये के 115 नकली नोट बरामद हुए.

    पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था. इसके बाद वे असली 500 रुपये के नोट को स्कैन करते, रंगीन प्रिंटर से उसकी कॉपी निकालते और फिर कटर से काटकर उसे असली नोट जैसा आकार दे देते थे. पुलिस की जांच में कई नकली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर मिला.

    यह भी पढ़ें: 50 हजार के नकली नोट देकर खरीदे कुर्बानी के बकरे, व्यापारी को एक दिन बाद पता लगी सच्चाई

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रंगीन प्रिंटर, कटर, स्कैनिंग और प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान, 57,500 रुपये के नकली नोट और अन्य उपकरण जब्त किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद ही नोट तैयार करते थे. पुलिस का कहना है कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अब तक कितने नकली नोट बाजार में चला चुके हैं, किन इलाकों में उन्हें खपाया गया और क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं.

    दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी नागेश यादव के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और इस रैकेट से जुड़े हर व्यक्ति की भूमिका की पड़ताल की जाएगी.

  • मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

    मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

    मालकिन की गैरमौजूदगी में नौकरानी करती थी आपत्तिजनक गतिविधि, मामला सामने आते ही सनसनी..

     आइटी पार्क में रहने वाली एक महिला के एक वर्ष पहले हीरे व सोने के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए. उन्होंने खुद गहनों की तलाश की और पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन गहनों का कहीं पता नहीं लग पाया. नौकरानी पर शक हुआ, लेकिन नौकरानी उनके साथ खुद पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंची तो उन्हें उस पर विश्वास हो गया. नौकरानी के व्हाटसएप स्टेट्स व इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें उसने वहीं गहने पहने हुए हैं. शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.

    इंस्टाग्राम रील से हुआ खुलासा

    शिकायतकर्ता मालकिन ने बताया कि नौकरानी विमला देवी के व्यवहार को देखते हुए विश्वास हुआ कि कहने किसी और ने चुराए हैं. इसके बाद उन्होंने अपने घर में हर जगह गहनों की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया. 29 जून की सुबह उन्होंने विमला देवी के वाट्सएप स्टेट्स और इंस्टाग्राम रील देखी तो उसमें वह गहने पहने दिखाई दे रही है.

    अब उन्हें यकीन हो गया है कि गहने विमला देवी ने ही चोरी किए थे. इस मामले में उन्होंने 29 जून को जाखन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. बताया गया है कि वर्तमान में चौकी में महिला कांस्टेबल उपस्थित नहीं है. इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    तकरीबन 10 लाख तक हो सकती है गहनों की कीमत

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई. जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को जोहड़ी रोड से आरोपित महिला विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया.

    उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया एक हीरे का हार, सोने का लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया. बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है.

  • दूध ही नहीं, सहजन की पत्तियां भी हैं कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत; जानिए सेवन का सही तरीका..

    दूध ही नहीं, सहजन की पत्तियां भी हैं कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत; जानिए सेवन का सही तरीका..

    दूध ही नहीं, सहजन की पत्तियां भी हैं कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत; जानिए सेवन का सही तरीका..

    जब भी शरीर में कैल्शियम की कमी या हड्डियों की मजबूती की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुदरत ने हमें एक ऐसी हरी पत्ती दी है जिसमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम मौजूद होता है। हम बात कर रहे हैं ‘सहजन’ की, जिसे अंग्रेजी में मोरिंगा (Moringa) कहा जाता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक मेडिकल साइंस तक में सहजन को एक ‘सुपर फूड’ माना गया है, जो न सिर्फ हड्डियों को फौलाद बनाने में मदद करता है बल्कि इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मोरिंगा को कुपोषण के खिलाफ एक शक्तिशाली हथियार के रूप में मान्यता दी है।

    आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने हड्डियों को मजबूत करने के लिए, नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने की सलाह दी है। ये पत्ते बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करते हैं। अगर आप दूध नहीं पीते, लैक्टोज इनटॉलरेंस से परेशान हैं या प्लांट-बेस्ड डाइट फॉलो करते हैं, तो कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए मोरिंगा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मोरिंगा की पत्तियां कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

    Also Read

    किन लोगों के लिए फायदेमंद है मोरिंगा?

    • बढ़ते बच्चों और किशोरों के लिए ये पत्ते फायदेमंद है।
    • बुजुर्गों के लिए, जिन्हें ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा रहता है वो इन पत्तों का सेवन करें।
    • शाकाहारी या डेयरी-फ्री डाइट लेने वाले लोगों के लिए ये पत्ते बेहद उपयोगी हैं।
    • मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए के लिए इन पत्तों का सेवन असरदार साबित होता है।

    रोजाना डाइट में ऐसे करें शामिल

    1. आटे में मिलाएं:
      आधा से एक चम्मच मोरिंगा पाउडर गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी या पराठा बना सकते हैं।
    2. दाल और सब्जी में डालें:
      दाल, सांभर, सब्जी, खिचड़ी या चावल में थोड़ा-सा मोरिंगा पाउडर मिलाने से कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व बढ़ जाते हैं।
    3. स्मूदी या ड्रिंक बनाएं:
      आप मोरिंगा का सेवन केला, बादाम का दूध, पालक, सेब या आम की स्मूदी में पाउडर के रूप में मिलाकर पी सकते हैं। इसे गुनगुने पानी, हर्बल टी या नारियल पानी में भी मिलाया जा सकता है।
    4. ताजी पत्तियों की सब्जी बनाएं:
      मोरिंगा की ताजी पत्तियों की हल्की आंच पर सब्जी बनाएं या इन्हें दाल, कढ़ी, रसम, ऑमलेट और सूप में डालें। ज्यादा देर तक पकाने से पोषक तत्व कम हो सकते हैं।
    5. नाश्ते में करें इस्तेमाल:
      डोसा, चीला, उपमा, पोहा या वेज सैंडविच में मोरिंगा पाउडर मिलाकर दिन की शुरुआत करें।
    6. चटनी या पेस्ट बनाएं:
      मोरिंगा की पत्तियों से नारियल, लहसुन और मसालों के साथ स्वादिष्ट चटनी बनाई जा सकती है, जिसे रोटी, डोसा या इडली के साथ खाया जा सकता है।  

    कितनी मात्रा लेना सही है?

    एक्सपर्ट के मुताबिक मोरिंगा का सेवन वयस्कों के लिए रोजाना आधा से एक चम्मच करना पर्याप्त है। अगर ताजी पत्तियां खा रहे हैं, तो सप्ताह में कुछ बार एक छोटी कटोरी का सेवन पर्याप्त है। शुरुआत कम मात्रा से करें और शरीर की प्रतिक्रिया के अनुसार धीरे-धीरे बढ़ाएं।

    बेहतर अवशोषण के लिए क्या करें?

    मोरिंगा के साथ विटामिन D, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और बीज लेने से कैल्शियम का अवशोषण बेहतर हो सकता है। वहीं अत्यधिक नमक और कैफीन का सेवन कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना मोरिंगा या इसके सप्लीमेंट्स का सेवन न करें।
    • लो ब्लड प्रेशर, थायरॉयड या नियमित दवाएं लेने वाले लोग पहले डॉक्टर से सलाह लें।
    • अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
    • आपको बता दें कि मोरिंगा पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, लेकिन इसे संतुलित आहार का विकल्प नहीं बनाएं बल्कि उसका हिस्सा बनाकर ही सेवन करना चाहिए।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जागरूकता, शैक्षणिक उद्देश्य और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। सहजन की पत्तियों या इसके पाउडर को अपनी दैनिक डाइट में शामिल करने या इसका सप्लीमेंट लेने से पहले हमेशा किसी प्रमाणित न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन या अपने डॉक्टर से व्यक्तिगत परामर्श ज़रूर लें। विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं और किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रहे लोग चिकित्सीय सलाह के बिना इसका सेवन न करें।

  • पैसों के विवाद में भाई बना दुश्मन, क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार से मौके पर मौत…

    पैसों के विवाद में भाई बना दुश्मन, क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार से मौके पर मौत…

    पैसों के विवाद में भाई बना दुश्मन, क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार से मौके पर मौत…

    Barmer News: बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी जेठाराम को हिरासत में लिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव थाना क्षेत्र के पुषड गांव में रहने वाले जेठाराम और उसके छोटे भाई सुरेश कुमार के बीच गुरुवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई. शुरुआत में दोनों के बीच केवल बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया.

    बाड़मेर. बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस घर में दो भाई साथ रहते थे, वहीं पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया. आरोप है कि बड़े भाई ने गुस्से में अपने ही छोटे भाई के सिर पर क्रिकेट के बल्ले से लगातार वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के कारण छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार में मातम छा गया.

    घटना की सूचना मिलते ही शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया. इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया. पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

    पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव थाना क्षेत्र के पुषड गांव में रहने वाले जेठाराम और उसके छोटे भाई सुरेश कुमार के बीच गुरुवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई. शुरुआत में दोनों के बीच केवल बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान बड़े भाई जेठाराम ने गुस्से में आकर क्रिकेट का बल्ला उठाया और छोटे भाई सुरेश कुमार के सिर पर लगातार कई वार कर दिए. सिर पर गंभीर चोट लगने से सुरेश कुमार की हालत बिगड़ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

    हत्या का मामला दर्ज, आरोपी हिरासत में
    घटना की सूचना मिलने के बाद शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया. बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी बड़े भाई जेठाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद किस बात पर शुरू हुआ और घटना तक पहुंचने की पूरी वजह क्या रही. फिलहाल शिव थाना पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और लोग इस बात से हैरान हैं कि मामूली बताए जा रहे लेनदेन के विवाद ने दो भाइयों के रिश्ते को इस दर्दनाक अंजाम तक पहुंचा दिया.

  • अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    अवैध संबंध, दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद… मोतिहारी से नवादा तक महिलाओं की हत्या से सनसनी..

    बिहार में रिश्तों में कत्ल की खबरें आम हो गई हैं। हाल ही में मोतिहारी से नवादा तक हुईं महिलाओं की हत्या की अलग-अलग वारदातों ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। मोतिहारी के रक्सौल में जहां दूसरी पत्नी से विवाद पर पति ने तांत्रिक की मदद से पहली बीवी को मरवा दिया। वहीं, रोहतास जिले के डालमियानगर की एक महिला की अवैध संबंध में कर दी गई। जबकि, नवादा जिले के वारिसलीगंज में पति ने आपसी विवाद में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। दो दिन पहले ही कैमूर में खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को मार दिया था। रिश्तों और संबंधों में कत्ल की इन घटनाओं ने समाज पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

    दूसरी शादी के बाद पहली बीवी का कत्ल, तांत्रिक के साथ पति गिरफ्तार

    पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में दूसरी शादी करने वाले पति ने पहली बीवी को मार दिया। महिला की हत्या ट्रेन यात्रा के दौरान की गई थी। पुलिस ने 45 वर्षीय मीना देवी के आरोपी पति तपेश्वर सहनी, पति की दूसरी बीवी लक्ष्मी देवी और तांत्रिक सिकंदर सहनी को गिरफ्तार किया। वारदात 17 जून को हुई थी लेकिन इसका खुलासा 3 जुलाई को हुआ है।

    पुलिस ने कहा कि तपेश्वर सहनी ने नेपाल जाकर लक्ष्मी से दूसरी शादी कर ली थी। जब पहली पत्नी मीना देवी को पता चला तो पति-पत्नी में विवाद होने लगा। तभी उनकी मुलाकात तांत्रिक से हुई थी, उसने समाधान के लिए 50-50 हजार की मांग की। फिर साजिश के तहत तांत्रिक मीना देवी को झांसे में लेकर मोतिहारी से ट्रेन में लेकर गया। मसना डीह हॉल्ट के पास उसे मारकर फेंक दिया गया।

    रोहतास की महिला का औरंगाबाद में मर्डर, अवैध संबंध का निकला एंगल

    रोहतास जिले के डालमियानगर नगर थाना क्षेत्र से 4 दिन पहले किडनैप हुई महिला रानी खातून की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। पुलिस ने महिला के प्रेमी विकास कुमार और उसके सहयोगी बिट्टू को गिरफ्तार किया। दोनों डालमिया नगर के मकराईन के रहने वाले हैं। वे रानी खातून को कार में बैठाकर औरंगाबाद की तरफ ले गए थे। वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर बारूण थाना क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया।

    विकास ने पुलिस को बताया कि रानी से उसका दो सालों से अवैध संबंध था। महिला के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। उसको लेकर रानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस को एक दिन पहले ही महिला की लाश मिली थी।

    मायके में पत्नी को चाकू से गोदकर थाने पहुंचा पति

    नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को पति ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के समय बचाने आए साले को भी चाकू से वार कर उसने घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। इस वारदात के बाद आरोपी पति मौली कुमार ने वारिसलीगंज थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मृतका पूजा कुमारी की उम्र महज 28 साल थी। पति-पत्नी का विवाद चल रहा था, ससुराल में एक दिन पहले पुलिस आई थी। पत्नी को समझा बुझाकर मायके भेजा था। अगले ही दिन पति ने बीवी के मायके में कहर मचा दिया।

    खाना समय नहीं पकाने पर बीवी की हत्या, पति ने खुद को भी गोली मारी

    कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में 1 जुलाई की देर शाम घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार दी। इस वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। बताया गया कि पति जयहिंद सिंह समय पर खाना नहीं पकाने को लेकर 36 साल की पत्नी रीता देवी से झगड़ा हो गया था। आवेश में आकर पति ने एकनाली बंदूक से पति का मर्डर कर दिया। फिर खुद को भी गोली मार दी। जयहिंद का वाराणसी में पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।