Blog

  • NEET-UG 2026 पेपर लीक का पर्दाफाश: NTA के अंदर से लेकर टेलीग्राम और केरल हॉस्टल तक फैला था सिंडिकेट, CBI ने खोली हर एक परत..

    NEET-UG 2026 पेपर लीक का पर्दाफाश: NTA के अंदर से लेकर टेलीग्राम और केरल हॉस्टल तक फैला था सिंडिकेट, CBI ने खोली हर एक परत..

    NEET-UG 2026 पेपर लीक का पर्दाफाश: NTA के अंदर से लेकर टेलीग्राम और केरल हॉस्टल तक फैला था सिंडिकेट, CBI ने खोली हर एक परत..

     देश के सबसे बड़े मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई की इस चार्जशीट ने देश को झकझोर कर रख दिया है। जांच में यह साफ हो गया है कि नीट पेपर लीक कोई छिटपुट या इकलौती घटना नहीं थी, बल्कि यह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अंदर से लेकर देश के कई राज्यों तक फैला हुआ एक बेहद संगठित और गहरा आपराधिक सिंडिकेट था। इस साजिश में NTA के अपने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से लेकर कोचिंग संचालक, बिचौलिए और राजस्थान से लेकर केरल तक का स्थानीय नेटवर्क पूरी तरह से जुड़ा हुआ था।

    NTA के अंदर से ही लीक हुआ पेपर, तीन टीचर्स ने रची थी साजिश

    इस पूरे महाघोटाले की नींव परीक्षा से कई हफ्तों पहले NTA के अत्यंत गोपनीय (Confidential) सवाल-सेटिंग और ट्रांसलेशन प्रक्रिया के दौरान ही रख दी गई थी। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, NTA द्वारा नियुक्त किए गए तीन प्रमुख सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने अपनी पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए सिस्टम को धोखा दिया।

    इन आरोपियों में केमिस्ट्री एक्सपर्ट प्रहलाद विट्ठलराव कुलकर्णी, बॉटनी एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ मंधारे और फिजिक्स एक्सपर्ट मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं। गोपनीय सेक्शन में चेकिंग और फ्रिस्किंग (तलाशी) न होने का पूरा फायदा उठाते हुए कुलकर्णी ने केमिस्ट्री के 135 सवालों के तीन सेट में से आसान सवालों को दिमाग में याद कर लिया और होटल लौटकर उन्हें लिख लिया। वहीं, मुश्किल सवालों के लिए हाथ से लिखकर छोटी-छोटी पर्चियां तैयार की गईं। इसके अलावा, एक्सपर्ट मनीषा मंधारे ने एनसीईआरटी की किताबों में उन तमाम पैराग्राफ्स को मार्क कर दिया जहां से सीधे सवाल बनाए गए थे। इन तीनों एक्सपर्ट्स ने मिलकर दिन-रात मेहनत कर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीनों विषयों के पेपर्स को पूरी तरह से रिक्रिएट कर बाहर निकाल लिया था।

    टेलीग्राम से लेकर सीकर और केरल तक फैला सिंडिकेट

    चार्जशीट के अनुसार, NTA एक्सपर्ट से जुड़ी मनीषा संजय वाघमारे ने लीक किए गए सवाल धनंजय लोखंडे को सौंपे। इसके बाद लोखंडे ने इस गोपनीय पेपर को नासिक के शुभम खैरनार को 25 लाख रुपये में बेच दिया। खैरनार से यह पेपर आगे बढ़ते हुए यश यादव तक पहुंचा, जिसने टेलीग्राम ऐप के जरिए इसे राजस्थान के रहने वाले मांगीलाल बिवाल के पास भेजा। इस डील की पक्की गारंटी के तौर पर मांगीलाल बिवाल ने अपने क्लास 10वीं और 12वीं के ओरिजिनल एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और एक साइन किया हुआ खाली चेक सिक्योरिटी के रूप में गिरवी रखा था।

    • राजस्थान के सीकर और झुंझुनू बने मुख्य केंद्र: राजस्थान में पेपर बांटने का मुख्य ठिकाना सीकर और झुंझुनू जिले बने। झुंझुनू बाईपास पर एक काली हुंडई वरना कार में मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल तीनों सब्जेक्ट्स के प्रिंटेड सेट लेकर पहुंचे थे, जहां अमित कुमार मीणा और रोहित मावलिया पेपर रिसीव करने आए। यहां तक कि आर्थिक तंगी के चलते दिनेश के बेटे ऋषि बिवाल ने अमित को ऑफर दिया कि अगर वे 10 से 12 नए कैंडिडेट्स ले आएंगे, तो पेपर मुफ्त में दे दिया जाएगा। इस सौदे में भी कैश की बजाय 4 छात्रों की असली मार्कशीट बतौर सिक्योरिटी रखवाई गई थी। शर्त यह थी कि परीक्षा में 150 से ज्यादा सवाल मिलने पर ही पूरा पेमेंट किया जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इस पूरी साजिश में शामिल खुद ऋषि बिवाल को नीट परीक्षा में 720 में से मात्र 107 अंक ही मिले।
    • केरल के हॉस्टल तक पहुंचे तार: यह नेटवर्क सिर्फ उत्तर भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार दक्षिण भारत के केरल राज्य तक जुड़े हुए थे। सीकर की ‘आरके एजुकेशनल कंसल्टेंसी’ से व्हाट्सएप के जरिए आए 500 सवालों के पीडीएफ (PDF) केरल के अदूर स्थित माउंट जायन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र लक्ष्य राज तक पहुंचे। लक्ष्य के दोस्त रजत चौधरी ने अपने भाई ऋषभ चौधरी के लिए फोनपे (PhonePe) के जरिए 30,000 रुपये ट्रांसफर किए। परीक्षा शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले ऋषभ को 450 हल किए हुए सवालों की पीडीएफ फाइल मिल गई थी।

    ऐसे हुआ इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

    इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किसी बड़ी एजेंसी ने नहीं, बल्कि सीकर के एक सतर्क केमिस्ट्री टीचर शशिकांत सुथार की सजगता के कारण हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर धड़ल्ले से घूम रहे गेस पेपर को जब असली पेपर से हूबहू मिलते देखा, तो तुरंत NTA को ईमेल किया और राजस्थान पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

    इसके बाद राजस्थान एसओजी (SOG) की शुरुआती जांच के आधार पर 12 मई को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर एसआईटी (SIT) का गठन किया। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद 3 मई 2026 को परीक्षा रद्द कर दी गई और 21 मई को दोबारा री-एग्जाम कराया गया। फिलहाल, सीबीआई ने इस सनसनीखेज मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में NTA के 3 प्रमुख एक्सपर्ट्स समेत कुल 13 मुख्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पब्लिक एग्जाम एक्ट 2024 के तहत सख्त धाराओं में कानूनी शिकंजा कसा गया है।

  • विदेशी पार्सल का लालच, फिर कस्टम के नाम पर ठगी; 4 साइबर ठग गिरफ्तार

    विदेशी पार्सल का लालच, फिर कस्टम के नाम पर ठगी; 4 साइबर ठग गिरफ्तार

    विदेशी पार्सल का लालच, फिर कस्टम के नाम पर ठगी; 4 साइबर ठग गिरफ्तार

    नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने विदेशी पार्सल में डॉलर और सोना होने का झांसा देकर एक लाख 46 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत 4 आरोपियों को पकड़ा है। इस पूरे नेटवर्क के तार दिल्ली से लेकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक जुड़े मिले हैं। बता दें कि 31 मार्च को साउथ-वेस्ट साइबर थाने में एक शख्स ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने व्हाट्सऐप चैट और फोन कॉल के जरिए उससे संपर्क किया था और खुद को अमेरिका का रहने वाला बताया था।

    आरोपियों ने पहले पीड़ित से दोस्ती की और उसका भरोसा जीता था, जिसके बाद उसे बताया गया कि उसके नाम से विदेश से एक पार्सल भारत भेजा गया है, जिसमें अमेरिकी डॉलर और सोना है। साथ ही फिर मनी डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट, फ्लाइट टिकट, कस्टम क्लियरेंस और कथित तौर पर जब्त सोना रिलीज कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगे गए थे। पीड़ित ने आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में करीब 1 लाख 46 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। हालाकि शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी थी। साथ ही डिजिटल एविडेंस, बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल डिटेल की पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे। हालाकि जांच दिल्ली से शुरू होकर तेलंगाना और फिर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तक पहुंच गई थी, जहां पुलिस की टीम ने सबसे पहले मैदान गढ़ी, दिल्ली से दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपी के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। इसके बाद तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली से कोंडा सागर और डुब्बापेटा से अजमीरा विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही विनोद कुमार के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जांच करने पर पता चला है कि इस साइबर फ्रॉड के तार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से जुड़े हुए हैं।

    दिल्ली पुलिस सूत्रो के मुताबिक,एक (22) वर्षीय साइमोन मिरेकल चिनोंसो, जो नाइजीरियाई नागरिक है। इस नेटवर्क का हिस्सा थी। दिल्ली पुलिस की टीम ने विशाखापट्टनम में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दीपक कुमार, कोंडा सागर और अजमीरा विनोद कुमार साइबर फ्रॉड सिंडिकेट को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे, जिसके बदले मोटी कमीशन लेते थे। साथ ही नाइजीरियाई नागरिक साइमोन मिरेकल चिनोंसो व्हाट्सऐप चैट और फोन कॉल के जरिए खुद को इमिग्रेशन अधिकारी, कस्टम अधिकारी या दूसरी संस्थाओं का प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करती थी।

    हालाकि विदेशी पार्सल, कस्टम क्लियरेंस और कीमती सामान रिलीज कराने के नाम पर पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे, जिसके बाद ठगी की रकम को कई बैंक खातों के जरिए घुमाकर उसकी असली पहचान छिपाने की कोशिश की जाती थी। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने करीबन 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

  • जयपुर में रहस्यमयी मौत: 3 बच्चों के पिता ने महिला के कपड़े पहने और लगा ली फांसी,

    जयपुर में रहस्यमयी मौत: 3 बच्चों के पिता ने महिला के कपड़े पहने और लगा ली फांसी,

    जयपुर में रहस्यमयी मौत: 3 बच्चों के पिता ने महिला के कपड़े पहने और लगा ली फांसी,

    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। गलता गेट थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। हैरानी की बात यह थी कि युवक ने महिला के कपड़े पहन रखे थे। मृतक तीन बच्चों का पिता था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

    घटना की सूचना मिलते ही गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे की स्थिति, आसपास मौजूद सामान और अन्य साक्ष्यों की जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

    महिला के कपड़े पहनने की वजह बनी रहस्य

    पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवक ने आत्महत्या से पहले महिला के कपड़े क्यों पहने थे। फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या युवक किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या किसी अन्य विवाद से गुजर रहा था। इसके अलावा उसके व्यवहार में हाल के दिनों में आए बदलावों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

    पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में युवक के इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाना चुनौती बना हुआ है। पुलिस अब उसके परिवार, दोस्तों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

    इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा सकती है, जिससे उसकी मानसिक स्थिति और हाल की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके।

    पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार

    गलता गेट थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाह या अनुमान पर भरोसा न करें।

  • गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो कॉलेज स्टूटेंट को पटक-पटककर मारा, पैरों पर माफी मांगने के लिए किया मजबूर

    गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो कॉलेज स्टूटेंट को पटक-पटककर मारा, पैरों पर माफी मांगने के लिए किया मजबूर

    गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो कॉलेज स्टूटेंट को पटक-पटककर मारा, पैरों पर माफी मांगने के लिए किया मजबूर

    ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में इंस्टाग्राम पर एक लड़की को मैसेज करना एक कॉलेज छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि लड़की के पुरुष मित्र और उसके दोस्तों ने छात्र को रास्ते में रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। यह घटना राजनगर इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित मदनपुर कॉलेज का छात्र है। वायरल वीडियो में कुछ युवक उसे घेरकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    घटना के बाद छात्र की मां ने पट्टामुंडई ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनका बेटा, जो मदनपुर कॉलेज में पढ़ता है और गोबिंदपुर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है, कॉलेज जाने के बाद वापस घर नहीं लौटा। बाद में गांव के ही एक युवक ने उनके परिवार को एक वीडियो भेजा, जिसमें कुछ लड़के उनके बेटे की पिटाई करते नजर आ रहे थे। इसके बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले कुछ युवकों की पहचान के आधार पर तीन कॉलेज छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

    पट्टामुंडई ग्रामीण थाना के आईआईसी श्रीकांत कुमार बारिक ने कहा, “शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पट्टामुंडई कॉलेज का एक छात्र, जो राजनगर थाना क्षेत्र के कुरुंडी गांव का रहने वाला है, अपनी ही कॉलेज की एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध में था। आरोप है कि पीड़ित छात्र ने उसी लड़की को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज दिया था। इससे नाराज होकर लड़की के प्रेमी ने उससे सवाल किया कि उसने उसकी प्रेमिका को मैसेज या कॉल क्यों किया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर  छात्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले लगभग सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं और सभी नाबालिग हैं।”

    आरोपियों में ज्यादातर नाबालिग

    फिलहाल जिस छात्र के साथ मारपीट हुई है, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि वह कहीं छिपा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों और पीड़ित की पहचान सार्वजनिक नहीं की है क्योंकि सभी नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ओडिशा में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

  • पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; तीन लोगों पर केस दर्ज..

    पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; तीन लोगों पर केस दर्ज..

    पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; तीन लोगों पर केस दर्ज..

    उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को झकझोर दिया। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके परिजनों ने पत्नी, सास और एक अन्य युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    परिजनों का आरोप है कि युवक काफी समय से पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव से गुजर रहा था। उनका कहना है कि उसकी पत्नी और सास कथित तौर पर उस पर लगातार आर्थिक और अन्य प्रकार का दबाव बना रही थीं। साथ ही एक परिचित युवक के साथ मिलकर उसे धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात भी कही जाती थी।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक से बड़ी रकम की मांग की जा रही थी और उस पर पैतृक संपत्ति बेचने के साथ-साथ घर जमाई बनने का दबाव डाला जा रहा था। परिजनों के अनुसार, इन परिस्थितियों के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था।

    आरोप है कि लगातार तनाव और पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी, सास और एक अन्य नामजद व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    नोट: यह समाचार मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस में दर्ज शिकायत पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

  • आर्थिक संकट से जूझ रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट की होटल में संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच तेज..

    आर्थिक संकट से जूझ रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट की होटल में संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच तेज..

    आर्थिक संकट से जूझ रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट की होटल में संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच तेज..

    सिद्धिपेट: तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। 33 वर्षीय एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का शव होटल के एक कमरे से बरामद हुआ। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार मृतक सिद्धिपेट जिले का रहने वाला था और हैदराबाद की एक निजी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से जुए की लत के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। लगातार हुए वित्तीय नुकसान की वजह से उसकी स्थिति काफी खराब हो गई थी।

    आर्थिक संकट ने बढ़ाई परेशानी

    जांच अधिकारियों के मुताबिक परिवार ने उसकी आर्थिक मदद करने की कोशिश की थी, लेकिन नुकसान इतना अधिक था कि उसे अपना हैदराबाद स्थित फ्लैट भी बेचना पड़ा। इसके बावजूद उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो सका।

    होटल के कमरे से मिला सुसाइड नोट

    पुलिस ने बताया कि युवक का शव सिद्धिपेट के एक होटल के कमरे से बरामद हुआ। कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है। नोट की सत्यता और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

    सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

    यदि आप या आपका कोई परिचित लगातार निराशा, मानसिक तनाव या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति, परिवार के सदस्य या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत बात करना मददगार हो सकता है।

  • चलती ट्रेन में महिला की तस्वीर से अश्लील AI इमेज बनाने का आरोप, सह-यात्री की सतर्कता से पकड़ा गया संदिग्ध..

    चलती ट्रेन में महिला की तस्वीर से अश्लील AI इमेज बनाने का आरोप, सह-यात्री की सतर्कता से पकड़ा गया संदिग्ध..

    चलती ट्रेन में महिला की तस्वीर से अश्लील AI इमेज बनाने का आरोप, सह-यात्री की सतर्कता से पकड़ा गया संदिग्ध..

    पुणे: महाराष्ट्र में पुणे से कोल्हापुर जा रही एक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री की तस्वीर का कथित रूप से दुरुपयोग कर AI की मदद से आपत्तिजनक फर्जी तस्वीरें बनाने का मामला सामने आया है। एक जागरूक सह-यात्री की सतर्कता के चलते आरोपी को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।

    सह-यात्री को हुई गतिविधि पर शंका

    जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एक कोच में यात्रा कर रहे यात्री ने सामने बैठे एक व्यक्ति की मोबाइल पर हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दिया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने बुर्का पहने महिला यात्री की बिना अनुमति तस्वीर ली और फिर किसी AI इमेज जनरेशन टूल की मदद से उसकी आपत्तिजनक फर्जी तस्वीरें बनाने का प्रयास किया।

    सबूत जुटाकर दी पुलिस को सूचना

    प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने बिना हंगामा किए कथित गतिविधि का वीडियो रिकॉर्ड किया और तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी कथित रूप से नशे की हालत में था, इसलिए समय रहते कार्रवाई जरूरी थी।

    मोबाइल की जांच के बाद हिरासत में लिया गया

    सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का मोबाइल अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने फोन की जांच शुरू की और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।

    सोशल मीडिया पर उठी सख्त कार्रवाई की मांग

    घटना की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिलाओं की निजता से जुड़े मामलों में AI तकनीक के दुरुपयोग पर चिंता जताई। कई लोगों ने ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई और डिजिटल सुरक्षा कानूनों को और प्रभावी बनाने की मांग की। वहीं, घटना की सूचना देने वाले सह-यात्री की सतर्कता की भी लोगों ने सराहना की।

    AI के जिम्मेदार इस्तेमाल की जरूरत

    विशेषज्ञों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई क्षेत्रों में उपयोगी तकनीक है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किसी की निजता, सम्मान और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे मामलों में समय पर शिकायत और कानूनी कार्रवाई डिजिटल अपराधों पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाती है।

  • रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV आया सामने, मेड ने पति-बेटे संग मिलकर रची साजिश; पड़ोसी की छत पर छिपाई लाश..

    रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV आया सामने, मेड ने पति-बेटे संग मिलकर रची साजिश; पड़ोसी की छत पर छिपाई लाश..

    रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या का CCTV आया सामने, मेड ने पति-बेटे संग मिलकर रची साजिश; पड़ोसी की छत पर छिपाई लाश..

    पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया। आरोप है कि घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर महिला की हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी की छत पर छिपा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    CCTV फुटेज बना सबसे अहम सबूत

    पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में घरेलू सहायिका और उसका बेटा घर से महिला का शव बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों कथित तौर पर शव को पड़ोसी की छत पर ले जाकर चादर से ढक देते हैं, ताकि किसी को उन पर शक न हो। जांच अधिकारियों का कहना है कि यही फुटेज पूरे हत्याकांड के खुलासे में सबसे महत्वपूर्ण सबूत साबित हुआ।

    सबूत मिटाने की थी पूरी तैयारी

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को छिपाने और सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। शव को घर से हटाकर दूसरी जगह छिपाना भी इसी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरा मामला उजागर हो गया।

    पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

    पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी नाराजगी और बदले की भावना थी। जांच में पता चला कि कुछ समय पहले घर में हुई चोरी की घटना के बाद घरेलू सहायिका पर शक जताया गया था। आरोप है कि उसे बार-बार चोरी का आरोपी कहकर अपमानित किया जाता था। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश के चलते उसने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

    तीनों आरोपी गिरफ्तार

    मामले में पुलिस ने घरेलू सहायिका, उसके पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • लखनऊ में BCA छात्रा की घर में हत्या, क्लासमेट गिरफ्तार; पुलिस प्रेम संबंध और विवाद के एंगल से कर रही जांच..

    लखनऊ में BCA छात्रा की घर में हत्या, क्लासमेट गिरफ्तार; पुलिस प्रेम संबंध और विवाद के एंगल से कर रही जांच..

    लखनऊ में BCA छात्रा की घर में हत्या, क्लासमेट गिरफ्तार; पुलिस प्रेम संबंध और विवाद के एंगल से कर रही जांच..

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 17 वर्षीय बीसीए छात्रा की उसके ही घर में धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के क्लासमेट को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच पहले से जान-पहचान और कथित प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

    घर में अकेली थी छात्रा

    पुलिस के अनुसार घटना पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा इलाके की है। छात्रा उस समय घर में अकेली थी। दोपहर में उसकी बड़ी बहन कॉलेज से वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। जब वह पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरे में बहन खून से लथपथ पड़ी थी। वहीं उसका क्लासमेट भी घायल अवस्था में मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

    BCA की प्रथम वर्ष की छात्रा थी

    मृतका स्मृति पांडेय (17) एक निजी कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया गया कि उसके माता-पिता किसी काम से अमेठी गए हुए थे, जबकि बड़ा भाई प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घटना के समय घर में केवल छात्रा मौजूद थी।

    आरोपी चाकू लेकर पहुंचा था

    पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र पहले से धारदार चाकू लेकर छात्रा के घर पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि बहस के दौरान छीना-झपटी हुई, जिसके बाद गुस्से में उसने छात्रा पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

    प्रेम संबंध और शक बना विवाद की वजह

    जांच अधिकारियों के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और साथ में पढ़ाई कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को छात्रा के किसी अन्य युवक से बातचीत करने का संदेह था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह का अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

    पड़ोसियों ने सुनी थीं चीखने की आवाजें

    स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय घर से तेज आवाजें और चीख-पुकार सुनाई दी थी। उन्होंने इसे घरेलू मामला समझकर हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में छात्रा की हत्या की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

    आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी

    घटना के बाद घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

  • भूत-प्रेत उतारने के नाम पर युवती से कथित यातना, बीड़ी और शराब पिलाने का आरोप

    भूत-प्रेत उतारने के नाम पर युवती से कथित यातना, बीड़ी और शराब पिलाने का आरोप

    भूत-प्रेत उतारने के नाम पर युवती से कथित यातना, बीड़ी और शराब पिलाने का आरोप

    अंधविश्वास के नाम पर कथित तौर पर एक युवती के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को भूत-प्रेत का साया होने का दावा करते हुए घंटों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार, युवती को उसके परिचित के घर ले जाया गया, जहां एक तांत्रिक को बुलाकर झाड़-फूंक की रस्म शुरू की गई। आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया कई घंटों तक चली और इस दौरान युवती को उसकी इच्छा के विरुद्ध कई काम करने के लिए मजबूर किया गया।

    पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि कथित अनुष्ठान के दौरान उसे बीड़ी पीने और शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, उसे भस्म के साथ अन्य सामग्री खिलाई गई और जलती धूप से शरीर को दागने जैसी हरकतें भी की गईं। लगातार प्रताड़ना के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

    जब युवती की हालत गंभीर होने लगी तो परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए युवती के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में नामजद एक अन्य महिला की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।