Category: Dharam

  • भाई नहीं होने पर इन 4 देवताओं को बांध सकती हैं राखी, रक्षाबंधन पर घर आएगी सुख-समृद्धि..

    भाई नहीं होने पर इन 4 देवताओं को बांध सकती हैं राखी, रक्षाबंधन पर घर आएगी सुख-समृद्धि..

    Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है. सावन पूर्णिमा तिथि इस साल 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को मान्य होगी. इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा.

    भाई न होने पर क्या करें?

    रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं. इसे रक्षा सूत्र माना जाता है. अगर किसी का भाई नहीं है, तो वह ऐसे में भगवान को राखी बांध सकती हैं. इससे भगवान का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा. इसके अलावा भगवान को राखी बांधना बहुत ही शुभ माना जाता है. आप भाई को राखी बांधने से पहले भगवान को राखी बांध सकती हैं. चलिए देवताओं को राखी बांधने के बारे में जानते हैं.

    इन 4 देवताओं को बांध सकती हैं राखी

    शिव जी – रक्षाबंधन के पर्व पर भगवान शिव को राखी बांधनी चाहिए. शिव जी को राखी बांधने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा. भोलेनाथ भय और संकट से आपकी रक्षा करेंगे. शिव जी को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए.

    हनुमान जी – हनुमान जी को शिव जी का ही रूप माना जाता है. आप हनुमान जी को राखी बांध सकती हैं. हनुमान जी को नारंगी रक्षासूत्र बांधे. इससे आपको बल-बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मिलेगा.

    गणेश जी – गणेश जी को हिंदू धर्म में सर्वप्रथम पूज्नीय माना जाता है. रक्षाबंधन के पर्व पर गणेश जी को राखी बांधें. गणेश जी को राखी बांधने से विघ्नहर्ता सभी विघ्न दूर करेंगे. गणेश जी को लाल या नारंगी रंग की राखी बांधे.

    कृष्ण जी – कृष्ण जी को आप राखी बांध सकती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्रौपदी ने कृष्ण जी को रक्षा सूत्र बांधा था. इसके बाद उन्होंने द्रौपदी की रक्षा की थी. आप कृष्ण जी को नीले रंग की राखी बांधे.

  • कैसे करें तुलसीदास रचित हनुमान चालीसा का पाठ..?

    कैसे करें तुलसीदास रचित हनुमान चालीसा का पाठ..?

    गोस्वामी तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा की रचना की थी. हनुमान जी के भक्त रोजाना या खासकर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करते हैं. हनुमान जी की भक्ति और चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को हनुमान चालीसा पढ़ने के दौरान कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करने के नियमों के बारे में जानते हैं.

    हनुमान चालीसा का पाठ करने के नियम

    हनुमान चालीसा का पाठ साफ और स्वच्छ स्थान पर बैठकर करना चाहिए. शुद्धता और पवित्रता का खास ध्यान रखना चाहिए. सुबह या शाम के समय चालीसा का पाठ करना अधिक फलदायी होता है. स्नान कर साफ लाल रंग के वस्त्र पहनकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर और प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर चालीसा का पाठ करें. चालीसा का पाठ करने के साथ ही हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. भक्त 5, 7, या 11 बार चालीसा का पाठ करें.

    श्रीगुरु चरन सरोज रज , निजमन मुकुरु सुधारि।
    बरनउं रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।।
    बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
    बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

    चौपाई

    —विज्ञापन—

    जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
    जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
    राम दूत अतुलित बल धामा।
    अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
    महाबीर बिक्रम बजरंगी।
    कुमति निवार सुमति के संगी।।
    कंचन बरन बिराज सुबेसा।
    कानन कुण्डल कुँचित केसा।।
    हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे।
    कांधे मूंज जनेउ साजे।।
    शंकर सुवन केसरी नंदन।
    तेज प्रताप महा जग वंदन।।
    बिद्यावान गुनी अति चातुर।
    राम काज करिबे को आतुर।।
    प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
    राम लखन सीता मन बसिया।।
    सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
    बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
    भीम रूप धरि असुर संहारे।
    रामचन्द्र के काज संवारे।।
    लाय सजीवन लखन जियाये।
    श्री रघुबीर हरषि उर लाये।।
    रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
    तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
    सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
    अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं।।
    सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
    नारद सारद सहित अहीसा।।
    जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
    कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
    तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
    राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
    तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
    लंकेश्वर भए सब जग जाना।।
    जुग सहस्र जोजन पर भानु।
    लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
    प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
    जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
    दुर्गम काज जगत के जेते।
    सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
    राम दुआरे तुम रखवारे।
    होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
    सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
    तुम रच्छक काहू को डर ना।।
    आपन तेज सम्हारो आपै।
    तीनों लोक हांक तें कांपै।।
    भूतपिसाच निकट नहिं आवै।
    महाबीर जब नाम सुनावै।।
    नासै रोग हरे सब पीरा।
    जपत निरन्तर हनुमत बीरा।।
    संकट तें हनुमान छुड़ावै।
    मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
    सब पर राम तपस्वी राजा।
    तिन के काज सकल तुम साजा।।
    और मनोरथ जो कोई लावै।
    सोई अमित जीवन फल पावै।।
    चारों जुग परताप तुम्हारा। है
    परसिद्ध जगत उजियारा।।
    साधु संत के तुम रखवारे।
    असुर निकन्दन राम दुलारे।।
    अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता।
    अस बर दीन जानकी माता।।
    राम रसायन तुम्हरे पासा।
    सदा रहो रघुपति के दासा।।
    तुह्मरे भजन राम को पावै।
    जनम जनम के दुख बिसरावै।।
    अंत काल रघुबर पुर जाई।
    जहां जन्म हरिभक्त कहाई।।
    और देवता चित्त न धरई।
    हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
    संकट कटै मिटै सब पीरा।
    जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
    जय जय जय हनुमान गोसाईं।
    कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
    जो सत बार पाठ कर कोई।
    छूटहि बन्दि महा सुख होई।।
    जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
    होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
    तुलसीदास सदा हरि चेरा।
    कीजै नाथ हृदय महं डेरा।।

    दोहा

    पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
    राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है.

  • कब होगी पितृपक्ष की शुरुआत? जानिए श्राद्ध और तर्पण की सभी तिथियां और महत्व…

    कब होगी पितृपक्ष की शुरुआत? जानिए श्राद्ध और तर्पण की सभी तिथियां और महत्व…

    Pitru Paksha 2026 Date: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत ही खास महत्व होता है. पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध करने और तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. पितृपक्ष का आरंभ हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से होता है. इसका समापन आश्विन माह की अमावस्या पर होता है. पंचांग के अनुसार, पितृपक्ष का आरंभ 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन होगा. इसका समापन 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या को पितृपक्ष का समापन हो जाएगा.

    पितृपक्ष की तिथियां (Pitru Paksha Dates)

    26 सितंबर, 2026 – शनिवार पूर्णिमा श्राद्ध
    27 सितंबर, 2026 – रविवार प्रतिपदा श्राद्ध
    28 सितंबर, 2026 – सोमवार द्वितीया श्राद्ध
    29 सितंबर, 2026 – मंगलवार तृतीया श्राद्ध
    30 सितंबर, 2026 – बुधवार चतुर्थी श्राद्ध
    1 अक्टूबर, 2026 – गुरुवार पंचमी श्राद्ध
    2 अक्टूबर, 2026 – शुक्रवार षष्ठी श्राद्ध
    3 अक्टूबर, 2026 – शनिवार सप्तमी और अष्टमी श्राद्ध

    पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को सप्तमी तिथि का समापन सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है. इसके बाद अष्टमी तिथि 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो रही है. 4 अक्टूबर को नवमी तिथि मान्य होगी. ऐसे में 3 अक्टूबर को सप्तमी और अष्टमी दोनों तिथि मान्य होगी.

    4 अक्टूबर, 2026 – रविवार नवमी श्राद्ध
    5 अक्टूबर, 2026 – सोमवार दशमी श्राद्ध
    6 अक्टूबर, 2026 – मंगलवार एकादशी श्राद्ध
    7 अक्टूबर, 2026 – बुधवार द्वादशी श्राद्ध
    8 अक्टूबर, 2026 – गुरुवार त्रयोदशी श्राद्ध
    9 अक्टूबर, 2026 – शुक्रवार चतुर्दशी श्राद्ध
    10 अक्टूबर,2026 – शनिवार सर्वपितृ अमावस्या

    श्राद्ध पक्ष तिथि के अनुसार श्राद्ध का नियम

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचांग की जिस तिथि को परिजन की मृत्यु हुई होती है, उसी दिन श्राद्ध कर्म किया जाता है. अगर किसी की मृत्यु पंचमी तिथि को हुई है. ऐसे में उसका श्राद्ध पितृपक्ष में पंचमी तिथि के दिन किया जाएगा. इसके अलावा अगर किसी को अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि का नहीं पता हैं, ऐसे में वह सर्वपितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध और पिंडदान कर सकता है. पितृपक्ष के दौरान पितरों की आत्मा पृथ्वी लोक पर आती हैं. इस दौरान पितरों का श्राद्ध कर्म करने से वह प्रसन्न होते हैं. पितरों के प्रसन्न होने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है.

  • घर के एंट्री गेट पर कौन-सी 3 चीजें लगाने से पैसों की तंगी तुरंत होती है दूर,..?

    घर के एंट्री गेट पर कौन-सी 3 चीजें लगाने से पैसों की तंगी तुरंत होती है दूर,..?

    Money Vastu Upay: क्या मेहनत करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता है? कमाई होती है, लेकिन खर्च और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है? ऐसे में हम अक्सर आय बढ़ाने के तरीके खोजते हैं, लेकिन घर के माहौल और मुख्य द्वार पर ध्यान नहीं देते हैं. वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को बेहद खास माना गया है. मान्यता है कि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश होता है. इसलिए आज जानते हैं, 3 आसान लेकिन असदार वास्तु उपाय, जिन्हें अपनाने से लाभ होता है.

    दरवाजे का रंग और नेमप्लेट

    वास्तु की मान्यता के अनुसार, मुख्य द्वार पर बहुत गहरे रंगों से बचना चाहिए. खासकर काला या गहरा नीला रंग न चुनने की सलाह दी जाती है. इसकी जगह हल्का पीला, क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग अच्छा माना जाता है. साथ ही मुख्य द्वार के दाईं तरफ साफ-सुथरी नेमप्लेट लगाएं. लकड़ी या पीतल की नेमप्लेट रख सकते हैं. ध्यान रखें कि उस पर नाम साफ दिखाई दे. टूटी, पुरानी या धुंधली नेमप्लेट को बदल देना बेहतर है.

    काली हल्दी की पोटली

    नकारात्मक ऊर्जा और नजर से बचाव के लिए काली हल्दी का यह पारंपरिक उपाय किया जाता है. इसके लिए एक छोटे काले कपड़े में काली हल्दी की गांठ और थोड़ा फिटकरी बांध लें. इस पोटली को मुख्य द्वार के पास ऐसी जगह रखा या टांगा जा सकता है, जहां वह बहुत ज्यादा नजर न आए. यह एक पारंपरिक वास्तु मान्यता है, जो अक्सर लोग करते हैं.

    दहलीज के लिए खास उपाय

    घर की दहलीज को वास्तु में खास महत्व दिया जाता है. पारंपरिक मान्यता के अनुसार, दहलीज के नीचे चांदी का तार रखने का उपाय बताया गया है. अगर इसके लिए तोड़-फोड़ संभव नहीं है, तो आसान तरीका अपना सकते हैं. हर सुबह मुख्य द्वार और दहलीज की अच्छी तरह सफाई करें. पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर दहलीज पर छिड़काव भी किया जा सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि दरवाजे के सामने जूते, कूड़ा या बेकार सामान का ढेर न लगाएं.

    इसका भी रखें ध्यान

    मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, ॐ या शुभ-लाभ का चिह्न लगाना भी शुभ माना जाता है. आम या अशोक के पत्तों की वंदनवार भी लगा सकते हैं. बस ध्यान रखें कि एंट्री साफ, खुली और रोशनी वाली हो. घर का माहौल जितना व्यवस्थित रहेगा, उतना ही पॉजिटिव फील होगा. आखिर घर की पहली झलक मुख्य द्वार से ही मिलती है.

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है

  • सुख पाने के लिए करें इन जीव-जंतुओं की सेवा, दूर होगी आर्थिक तंगी और बनेंगे बिगड़े काम..

    सुख पाने के लिए करें इन जीव-जंतुओं की सेवा, दूर होगी आर्थिक तंगी और बनेंगे बिगड़े काम..

    सुख-समृद्धि के लिए करें जीव-जंतुओं की सेवा

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दूसरों की भलाई और जीव-जंतुओं की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। व्यक्ति को हमेशा दूसरों के हित के बारे में सोचना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। किसी दूसरे के दुख को देखकर उसके प्रति संवेदना रखना और अपनी क्षमता के अनुसार सहायता करना अच्छे कर्मों में माना जाता है।

    मान्यता है कि जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक परेशानियों से राहत के लिए गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों को भोजन कराया जा सकता है। गाय को गुड़-रोटी या हरा चारा खिलाएं। कौवों को खिचड़ी या तेल लगी रोटी और चींटियों को आटे की रोटी खिलाने की परंपरा भी बताई गई है।

    शनिवार और गुरुवार को करें ये उपाय

    धार्मिक मान्यताओं में शनिवार और गुरुवार को जीव-जंतुओं को भोजन कराने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलने और घर में सुख-शांति आने की मान्यता है।

    हालांकि, जीव-जंतुओं को भोजन कराते समय उनकी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्हें हमेशा ताजा, साफ और उनके लिए सुरक्षित भोजन ही दें। सेवा का उद्देश्य केवल किसी मनोकामना की पूर्ति नहीं, बल्कि जीवों के प्रति दया और करुणा का भाव रखना भी होना चाहिए।

  • महात्मा विदुर के इस श्लोक को अपनाने से मिल सकता है सुखी जीवन, इन 7 बातों से रहें दूर..

    महात्मा विदुर के इस श्लोक को अपनाने से मिल सकता है सुखी जीवन, इन 7 बातों से रहें दूर..

    महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में जीवन जीने के बारे और सुखी जीवन से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया है. वह महाभारत काल में हस्तिनापुर के महामंत्री थे. वह अपनी बुद्धिमत्ता और नीतियों के लिए प्रसिद्ध थे. उस समय के उनके विचार और नीतियां आज के समय में भी प्रासांगिक साबित होती है. व्यक्ति को सुखी जीवन के लिए उनके बताए इन नियमों को अपनाना चाहिए.

    विदुर नीति में वर्णित प्रसिद्ध श्लोक

    अनर्थकं विदेशवासं गृहेशुं। पापैः सख्यं परदाराभिमर्शनम्।
    दशं स्तेयं पैशुनं मध्यपानं न सेवते यः स सुखी सदेव॥

    महात्मा विदुर का यह प्रसिद्ध श्लोक महाभारत काल में वर्णित विदुर नीति का है. इस श्लोक के माध्यम से महात्मा विदुर ने लोगों को बुरे कर्मो और बुराई से दूर रहने की सलाह दी है. इस श्लोक के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में सात चीजों से दुरी बनाकर रहना चाहिए. आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

    इन 7 बातों से रहें दूर

    व्यर्थ का विदेशवास – व्यर्थ में घर-परिवार से दूर नहीं रहना चाहिए. इससे जीवन में अकेलापन और दुख आता है. घर से दूर रहना उचित नहीं होता है.

    पापियों से दोस्ती – आपको अपने मित्र सोच-समझकर बनाने चाहिए. पाप करने वाले और चरित्रहीन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए.

    पराई स्त्री से संबंध – कभी भी जीवन में पराई स्त्री से संबंध नहीं रखने चाहिए. पराई स्त्री के साथ संबंध बनाने से परिवार का नाश होता है.

    अपवाद – अपवाद का अर्थ है कि, दूसरों को बदनाम करने और व्यर्थ में किसी के बारे में झूठ बोलने से बचना चाहिए. इसके कारण रिश्ते कमजोर होते हैं.

    चोरी करना – चोरी करने वाले इंसान को जीवन में कभी सुख नहीं मिलता है. चोरी करने से मिले धन से जीवन में परेशानियों आती हैं. हमेशा मेहनत से धन कमाना चाहिए.

    चुगली करना – दूसरों की चुगली करना और इधर-उधर की बातें करके अफवाह फैलाना गलत होता है. इससे समाज में कलह पैदा होती है.

    नशा और मद्यपान – नशा यानी मद्यपान करने से व्यक्ति की बुद्धि, सेहत और सम्मान का नाश होता है. इसलिए नशा करने से बचना चाहिए. शराब, सिगरेट और किसी भी नशे की लत है, तो इसे छोड़ दें.

    डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है.Satyareport  इसकी पुष्टि नहीं करता है.

    r

  • अच्छी कमाई के बाद भी खाली हो जाता है बैंक अकाउंट? आजमाकर देखें वास्तु के ये आसान उपाय..

    अच्छी कमाई के बाद भी खाली हो जाता है बैंक अकाउंट? आजमाकर देखें वास्तु के ये आसान उपाय..

    Featured Image

    अगर कमाई अच्छी होने के बावजूद महीने के अंत तक पैसे खत्म हो जाते हैं, तो घर के माहौल पर भी ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर की व्यवस्था और कुछ दिशाओं को आर्थिक स्थिरता से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि कुछ आसान उपायों से घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

    महीने की शुरुआत में सैलरी या कारोबार की कमाई खाते में आते ही आर्थिक स्थिति अच्छी नजर आती है, लेकिन कुछ दिनों बाद बचत के नाम पर कुछ नहीं बचता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो केवल कम कमाई को इसकी वजह मानना सही नहीं है। खर्च करने की आदत और पैसों को संभालने की आदत भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में घर की ऊर्जा और व्यवस्था को भी आर्थिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में कुछ आसान वास्तु उपाय आजमाए जा सकते हैं।

    आर्थिक समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

    1. मुख्य द्वार: वास्तु शास्त्र
      में घर के मुख्य द्वार को खास महत्व दिया गया है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश यहीं से होता है। इसलिए दरवाजे के आसपास कूड़ा, पुराने जूते, टूटे सामान या कबाड़ जमा न होने दें। मुख्य द्वार को साफ और रोशन रखें।
    2. टूटी चीजें:
      घर में लंबे समय से पड़ी खराब या टूटी वस्तुओं को वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। टूटे बर्तन, बंद घड़ी, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटा शीशा और बेकार पड़ी चीजें समय-समय पर हटा दें। इससे घर व्यवस्थित रहेगा और अनावश्यक सामान भी जमा नहीं होगा।
    3. नमक:
      वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में नमक को नकारात्मकता दूर करने से जोड़ा जाता है। कई लोग सप्ताह में एक बार पोछे के पानी में थोड़ा समुद्री नमक मिलाकर घर की सफाई करते हैं। हालांकि, इसे धन बढ़ाने का वैज्ञानिक उपाय नहीं माना जाता। इसे केवल पारंपरिक मान्यता के तौर पर ही अपनाएं।
    4. उत्तर दिशा:
      वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है और इसका संबंध धन-संपत्ति से जोड़ा जाता है। इसलिए इस हिस्से में भारी कबाड़ या अनुपयोगी सामान रखने से बचें। अगर यहां सामान रखा है तो उसे व्यवस्थित करें और बेकार चीजें हटा दें।
    5. तिजोरी की दिशा:
      वास्तु मान्यताओं के अनुसार धन रखने वाली तिजोरी या अलमारी को सही दिशा में रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। दक्षिण दिशा की दीवार के पास तिजोरी रखकर उसका मुंह उत्तर की ओर खुलना शुभ माना जाता है। हालांकि, घर की बनावट अलग-अलग होती है, इसलिए बड़ा बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। तिजोरी में फटे नोट, बेकार कागज और पुरानी रसीदें जमा न करें।
    6. शाम को जलाएं दीपक:
      सनातन परंपरा में शाम के समय घर में दीपक जलाने की परंपरा रही है। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण सकारात्मक रहता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। शाम के समय घर को साफ रखें और अनावश्यक अंधेरा न रहने दें।
  • शाम होते ही क्यों खुला रखना चाहिए घर का दरवाजा? न करें वास्तु का ये नियम नजरअंदाज, रुक सकती है बरकत

    शाम होते ही क्यों खुला रखना चाहिए घर का दरवाजा? न करें वास्तु का ये नियम नजरअंदाज, रुक सकती है बरकत

    Featured Image

    घर के मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान माना गया है। मान्यता है कि शाम का समय घर में शुभता के आगमन का होता है। ऐसे में इस समय मुख्य द्वार से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां घर की सुख-समृद्धि को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार शाम को घर का दरवाजा बंद रखना क्यों शुभ नहीं माना जाता है।

    शाम के समय क्यों नहीं बंद करते मुख्य द्वार

    • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम का समय बेहद शुभ माना जाता है। इस समय मां लक्ष्मी के घर में आगमन की मान्यता है। कहते हैं कि अगर इस समय मुख्य द्वार बंद रखा जाए तो घर की समृद्धि और शुभ ऊर्जा के प्रवेश में बाधा आ सकती है।
    • वास्तु की माने तो लंबे समय तक शाम के समय मुख्य द्वार बंद रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    सकारात्मक ऊर्जा के लिए जरूरी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय वातावरण में ऊर्जा का बदलाव होता है। ऐसे में घर का मुख्य द्वार कुछ समय के लिए खुला रखने से सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश की मान्यता है। माना जाता है कि इससे घर का माहौल शांत और खुशहाल बना रहता है।

    मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

    शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा काफी पुरानी है। मान्यता है कि दीपक की रोशनी से घर में शुभता आती है।

    इसके अलावा मुख्य द्वार पर गंगाजल या साफ जल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। इससे नेगेटिविटी दूर होने और घर में सकारात्मक माहौल बने रहने की मान्यता है।

    ध्यान रखें ये बातें

    घर के मुख्य द्वार पर गंदगी, अव्यवस्था और अंधेरा नहीं रखना चाहिए। वास्तु अनुसार, साफ-सुथरा और रोशनी से भरा मुख्य द्वार घर में शुभ ऊर्जा को आकर्षित करता है, इसलिए इस स्थान को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है। शाम के समय इन नियमों का ध्यान रखना घर-परिवार की बरकत और खुशहाली के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।

  • घर के ईशान कोण में रखी 4 चीजें बना सकती हैं आपको अमीर, भाग्य का भी मिलता है साथ,,

    घर के ईशान कोण में रखी 4 चीजें बना सकती हैं आपको अमीर, भाग्य का भी मिलता है साथ,,

    Featured Image

    वास्तु शास्त्र की मानें तो घर का हर कोना हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है। इसलिए वास्तु के नियमों का पालन करके हम अगर सही दिशा में सही वस्तुएं रखते हैं तो जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में क्या चीजें रखने से आपके घर में सुख-शांति आती है, आर्थिक लाभ मिलता है और भाग्य का भी आपको साथ मिलने लगता है।

    ईशान कोण में रखें ये चीजें

    • ईशान कोण के देवता भगवान शिव हैं वहीं देवगुरु बृहस्पति को इस दिशा का स्वामी ग्रह माना जाता है। ऐसे में अगर आप ईशान कोण में गुरु यंत्र या फिर भगवान शिव की प्रतिमा रखते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसा करने से आपको करियर और आर्थिक पक्ष में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते है। गुरु ग्रह को संपन्नता का कारक माना जाता है ऐसे में अगर आप गुरु यंत्र ईशान कोण में स्थापित करते हैं तो आपकी तिजोरी पैसों से भर सकती है।
    • ईशान कोण में शंख रखना भी अच्छा माना गया है। भगवान विष्णु के प्रतीक शंख को अगर आप ईशान कोण में रखते हैं तो आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इस दिशा में रखे शंख की आपको पूजा करनी चाहिए और इसे घर के लोगों के अलावा किसी और को नहीं छूने देने चाहिए। इस शंख का इस्तेमाल बजाने के लिए आपको नहीं करना चाहिए।
    • कलश को भी आप घर के ईशान कोण में रख सकते हैं। कलश को दैवीय शक्तियों का आह्वान करने का स्रोत माना जाता है। ऐसे में अगर आप घर के ईशान कोण में कलश रखते हैं तो देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके साथ ही वास्तु से संबंधित दोष भी दूर होते हैं। ईशान कोण में कलश रखने से आरोग्य की आपको प्राप्ति होती है और साथ ही आर्थिक रूप से भी आप संपन्न होते हैं।
    • घर के ईशान कोण में आपको श्रीफल रखने से भी बेहद शुभ फल मिल सकते हैं। श्रीफल को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है ऐसे में अगर आप ईशान कोण में श्रीफल रखते हैं तो धन-धान्य की आपके जीवन में कोई कमी नहीं रहती। श्रीफल के प्रभाव से घर में मौजूद नकारात्मकता भी दूर होने लगती है। श्रीफल रखने से घर का वातावरण भी पवित्र और सात्विक बना रहता है। अगर आप विस्तार से जानना चाहते हैं कि ईशान कोण को शुभ क्यों माना जाता है और इस दिशा में पूजा करना लाभकारी क्यों है तो हमारी वेबसाइट पर विस्तार से पढ़ सकते हैं।
  • पंचमुखी हनुमान के पांचों चेहरों का क्या है रहस्य? हर रूप देता है अलग आशीर्वाद, ये हैं तस्वीर लगाने की सही दिशा

    पंचमुखी हनुमान के पांचों चेहरों का क्या है रहस्य? हर रूप देता है अलग आशीर्वाद, ये हैं तस्वीर लगाने की सही दिशा

    Featured Image

    हनुमान जी के पंचमुखी स्वरूप को बेहद शक्तिशाली माना गया है। पंचमुखी हनुमान के पांचों मुख अलग-अलग शक्तियों के प्रतीक हैं। मान्यता है कि इन पांचों रूपों से साहस, सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि, ज्ञान और विजय का आशीर्वाद मिलता है। यही वजह है कि पंचमुखी हनुमान की तस्वीर को घर में रखना भी शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं उनके पांच मुखों का महत्व और घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने की सही दिशा।

    पंचमुखी रूप की कथा

    सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जब अहिरावन भगवान राम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले गया था, तब उन्हें बचाने के लिए हनुमान जी ने पंचमुखी स्वरूप धारण किया। पाताल लोक में पांच दिशाओं में रखे पांच दीपकों को एक साथ बुझाने के बाद ही अहिरावन का अंत संभव था। हनुमान जी ने पांच रूप धारण कर सभी दीपक बुझाए। इस तरह अपनी सूझबूझ और पराक्रम से उन्होंने भगवान राम और उनके अनुज लक्ष्मण को मुक्त कराया।

    पंचमुखी हनुमान के पांचों मुख का महत्व

    1. वानर मुख
      : पंचमुखी हनुमान का मुख्य मुख वानर रूप में होता है। इसे पूर्व दिशा से संबंधित माना जाता है। यह रूप साहस, यश, पवित्रता और भक्ति से जुड़ा है। इसे हनुमान जी की शक्ति और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है।
    2. नरसिंह मुख:
      दक्षिण दिशा की ओर माने जाने वाले सिंह मुख को भगवान नरसिंह का स्वरूप बताया जाता है। यह रूप भय से मुक्ति, शत्रुओं पर विजय और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
    3. गरुड़ मुख:
      पंचमुखी स्वरूप में पश्चिम दिशा से संबंधित गरुड़ मुख भी शामिल है। मान्यता है कि यह रूप विषैले प्रभावों, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव का प्रतीक है।
    4. वराह मुख:
      उत्तर दिशा से जुड़ा वराह मुख भगवान विष्णु के वराह स्वरूप का प्रतिनिधित्व करता है। इसे स्वास्थ्य, लंबी आयु, स्थिरता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
    5. हयग्रीव मुख:
      पंचमुखी हनुमान का ऊपर की ओर रहने वाला अश्व मुख भगवान हयग्रीव के स्वरूप से संबंधित माना जाता है। यह ज्ञान, बुद्धि और विजय का प्रतीक है। विद्यार्थियों और ज्ञान की साधना करने वालों के लिए इसे विशेष महत्व दिया जाता है।

    घर में कहां लगाएं पंचमुखी हनुमान की  तस्वीर?

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार , पंचमुखी हनुमान की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ होता है। इसे ड्रॉइंग रूम या लिविंग रूम में भी रखा जा सकता है। दक्षिण दिशा को पंचमुखी हनुमान की तस्वीर के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण में भी इसे लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होने की मान्यता है।